Tuesday, 13 Oct 2026 | 03:41 PM

Trending :

Ranveer Shorey Death Threat | CJP Protest Controversy शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा कंगना रनोट ने एआई अपराधों पर जताई चिंता:जर्मनी में रोबोट पर लड़की से गलत हरकत करने का आरोप; बोलीं- भविष्य में क्या होगा? ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना
EXCLUSIVE

Shah Rukh Khan Can Extend Mannat Bungalow Floors

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत में दो नई मंजिलें बनाने पर रोक की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ता संतोष दौंडकर की नीयत पर भी सवाल उठाए।

कोर्ट ने कहा कि अगर कोई अपने निजी घर में बदलाव या निर्माण करना चाहता है तो यह उसकी मर्जी है, कानून का मोटे तौर पर पालन किया गया है।

शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत'।

शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला ‘मन्नत’।

याचिकाकर्ता की नीयत पर उठाए सवाल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करने वाले मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की नीयत पर सवाल उठाए। बेंच ने कहा कि यह एक निजी घर है। अगर इसमें रहने वाले लोग अपने हिसाब से बदलाव करना चाहते हैं, तो यह उनकी पसंद है। कोर्ट ने कहा कि कानून का मोटे तौर पर पालन किया गया है, तो किसी पड़ोसी या किसी दूसरे व्यक्ति को इसमें दखल क्यों देना चाहिए।

याचिकाकर्ता के वकील शोएब आलम ने दलील दी कि मामला एक मशहूर स्टार से जुड़ा है, इसलिए इसे अलग तरह से नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि वह किसी व्यक्ति की लोकप्रियता से प्रभावित नहीं है।

मन्नत में दो मंजिलें और बढ़ाने का है प्लान शाहरुख खान और गौरी खान अपने छह मंजिला बंगले के ऊपर दो और आवासीय मंजिलें बनाना चाहते हैं। गौरी खान ने बंगले के एनेक्स बिल्डिंग में दो अतिरिक्त फ्लोर जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (एमसीजेएमए) ने 3 जनवरी 2025 को मंजूरी दी थी।

याचिकाकर्ता ने इसी मंजूरी को पर्यावरण नियमों और कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी। उनका कहना था कि 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है, जिसे नजरअंदाज किया गया।

‘मन्नत’के अंदर की तस्वीर।

‘मन्नत’के अंदर की तस्वीर।

एनजीटी ने भी खारिज की थी याचिका सुप्रीम कोर्ट से पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की पुणे बेंच ने भी सितंबर 2025 में इस याचिका को खारिज कर दिया था। एनजीटी ने अपने फैसले में कहा था कि प्रोजेक्ट में पर्यावरण नियमों का पूरा पालन किया गया है और मंजूरी देने की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है।

एनजीटी ने माना था कि यह निर्माण सीआरजेड-2 जोन में आता है। नियमों के तहत इस जोन में आवासीय इमारत में अतिरिक्त निर्माण की अनुमति होती है। याचिकाकर्ता ने एनजीटी के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया।

मन्नत का इतिहास और शाहरुख का जुड़ाव बांदा स्थित ‘मन्नत’ सिर्फ एक बंगला नहीं, बल्कि मुंबई का एक बड़ा लैंडमार्क है। शाहरुख खान ने इसे साल 2001 में गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश से खरीदा था। पहले इसका नाम ‘विला विएना’ था, जिसे बाद में शाहरुख ने बदलकर ‘मन्नत’ कर दिया। इस बंगले को हेरिटेज का दर्जा भी मिला हुआ है।

हर साल शाहरुख के जन्मदिन और ईद के मौके पर हजारों फैंस उनके बंगले के बाहर इकट्ठा होते हैं। शाहरुख मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। अब इस नए फैसले के बाद मन्नत की हाइट दो मंजिल और बढ़ जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा

October 13, 2026/
1:52 pm

वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान...

authorimg

April 1, 2026/
2:02 pm

Last Updated:April 01, 2026, 14:02 IST नई दिल्‍ली में रहने वाले रेड‍ियोलॉज‍िस्‍ट डॉ तरुण कोठारी ने वेब आधारित एआई टूल...

गोआंग, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में राजस्थान के लिए बीजेपी ने निकाली लॉटरी, कोलोराडो की लिस्ट जारी, जानिए किस पर दांव

March 19, 2026/
9:36 am

उद्योग ने गोएग, नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा के लिए अपने पैमाने के नाम की घोषणा कर...

बंगाल चुनाव नतीजे 2026: बंगाल में 'परिवर्तन' का महापलट: बीजेपी ने रचा इतिहास, सत्य पर कैसे गिरी गाज

May 4, 2026/
7:03 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित सशस्त्र बलों और सुरक्षा बलों ने भी भाजपा...

सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:डर का माहौल न बनाएं; PM ने कहा था- जंग की चुनौती कोरोना जैसी, तैयार रहना होगा

March 27, 2026/
11:03 am

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने संसद के बाहर कहा- हालात काबू...

राजनीति

Shah Rukh Khan Can Extend Mannat Bungalow Floors

Shah Rukh Khan Can Extend Mannat Bungalow Floors

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत में दो नई मंजिलें बनाने पर रोक की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ता संतोष दौंडकर की नीयत पर भी सवाल उठाए।

कोर्ट ने कहा कि अगर कोई अपने निजी घर में बदलाव या निर्माण करना चाहता है तो यह उसकी मर्जी है, कानून का मोटे तौर पर पालन किया गया है।

शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत'।

शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला ‘मन्नत’।

याचिकाकर्ता की नीयत पर उठाए सवाल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करने वाले मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की नीयत पर सवाल उठाए। बेंच ने कहा कि यह एक निजी घर है। अगर इसमें रहने वाले लोग अपने हिसाब से बदलाव करना चाहते हैं, तो यह उनकी पसंद है। कोर्ट ने कहा कि कानून का मोटे तौर पर पालन किया गया है, तो किसी पड़ोसी या किसी दूसरे व्यक्ति को इसमें दखल क्यों देना चाहिए।

याचिकाकर्ता के वकील शोएब आलम ने दलील दी कि मामला एक मशहूर स्टार से जुड़ा है, इसलिए इसे अलग तरह से नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि वह किसी व्यक्ति की लोकप्रियता से प्रभावित नहीं है।

मन्नत में दो मंजिलें और बढ़ाने का है प्लान शाहरुख खान और गौरी खान अपने छह मंजिला बंगले के ऊपर दो और आवासीय मंजिलें बनाना चाहते हैं। गौरी खान ने बंगले के एनेक्स बिल्डिंग में दो अतिरिक्त फ्लोर जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (एमसीजेएमए) ने 3 जनवरी 2025 को मंजूरी दी थी।

याचिकाकर्ता ने इसी मंजूरी को पर्यावरण नियमों और कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी। उनका कहना था कि 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है, जिसे नजरअंदाज किया गया।

‘मन्नत’के अंदर की तस्वीर।

‘मन्नत’के अंदर की तस्वीर।

एनजीटी ने भी खारिज की थी याचिका सुप्रीम कोर्ट से पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की पुणे बेंच ने भी सितंबर 2025 में इस याचिका को खारिज कर दिया था। एनजीटी ने अपने फैसले में कहा था कि प्रोजेक्ट में पर्यावरण नियमों का पूरा पालन किया गया है और मंजूरी देने की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है।

एनजीटी ने माना था कि यह निर्माण सीआरजेड-2 जोन में आता है। नियमों के तहत इस जोन में आवासीय इमारत में अतिरिक्त निर्माण की अनुमति होती है। याचिकाकर्ता ने एनजीटी के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया।

मन्नत का इतिहास और शाहरुख का जुड़ाव बांदा स्थित ‘मन्नत’ सिर्फ एक बंगला नहीं, बल्कि मुंबई का एक बड़ा लैंडमार्क है। शाहरुख खान ने इसे साल 2001 में गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश से खरीदा था। पहले इसका नाम ‘विला विएना’ था, जिसे बाद में शाहरुख ने बदलकर ‘मन्नत’ कर दिया। इस बंगले को हेरिटेज का दर्जा भी मिला हुआ है।

हर साल शाहरुख के जन्मदिन और ईद के मौके पर हजारों फैंस उनके बंगले के बाहर इकट्ठा होते हैं। शाहरुख मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। अब इस नए फैसले के बाद मन्नत की हाइट दो मंजिल और बढ़ जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket