Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026

Hindi News Career Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 | Application Process Starts कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्ति और बाद में नियमित किया जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत एक उम्मीदवार केवल एक ही नगरीय निकाय से आवेदन कर सकता है। अगर किसी ने एक से अधिक निकायों में आवेदन किया तो उसके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। योग्यता : योग्यता की अनिवार्यता नहीं है। राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है। अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि का हो सकता है, लेकिन कुल अवधि एक वर्ष होनी चाहिए। अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। फीस : सामान्य : 600 रुपए आरक्षित, दिव्यांगजन : 400 रुपए एज लिमिट : 21 – 40 साल आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। सैलरी : 7,410 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : लॉटरी प्रोसेस के माध्यम से ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन पोर्टल 1sg.urban.rajasthan.gov.in या एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करें। Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करके मांगी गई डिटेल्स भरें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का OTR जरूरी होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ये खबर भी पढ़ें रेलवे समेत कई विभागों में 14 हजार नौकरियां:टीचर के 7299 पद खाली, रेलवे में 4098 वैकेंसी; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और बैंक सहित कई विभागों में 14,122 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
फ्रांस में इन्फोसिस पर लगा करीब 2 करोड़ का जुर्माना:काम के घंटे रिकॉर्ड करने वाली प्रणाली नियमों के मुताबिक नहीं पाई गई

फ्रांस के श्रम अधिकारियों ने इन्फोसिस पर 1.75 लाख यूरो यानी करीब 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी की कर्मचारियों के काम के घंटे रिकॉर्ड करने वाली प्रणाली कानूनी जरूरतों के मुताबिक नहीं पाई गई। यह जुर्माना फ्रांस के क्षेत्रीय श्रम प्राधिकरण DRIEETS इले-डी-फ्रांस ने लगाया है। इन्फोसिस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस घटनाक्रम की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसे जुर्माना वसूली के संबंध में प्राधिकरण से सूचना मिली है। काम के घंटों को लेकर चिंताएं जांच में सामने आया कि कंपनी की वर्किंग-टाइम रिकॉर्डिंग प्रणाली फ्रांस के श्रम नियमों का पूरी तरह पालन नहीं करती थी। प्राधिकरण ने सिस्टम की विश्वसनीयता, ऑडिट योग्य रिकॉर्ड बनाए रखने की क्षमता और कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए निगरानी क्षमताओं पर चिंता जताई है। फ्रांसीसी श्रम कानून के तहत, नियोक्ताओं को कर्मचारियों के काम के घंटों का सटीक रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। इसमें देश के 35 घंटे के कार्य सप्ताह, ओवरटाइम की सीमा और अनिवार्य आराम के समय का पालन शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड विश्वसनीय और जरूरत पड़ने पर ऑडिट के योग्य होने चाहिए। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह स्पष्ट नहीं है कि ये निष्कर्ष इन्फोसिस के किन कर्मचारियों से संबंधित हैं। साथ ही, इसमें यह भी नहीं बताया गया है कि क्या कंपनी को टाइम-रिकॉर्डिंग सिस्टम में बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि फ्रांस में पूर्णकालिक स्थायी काम आमतौर पर 35 घंटे का होता है और अनुबंध अधिकतम 48 घंटे तक जा सकते हैं। ऑफिस के समय के बाद, सप्ताहांत और छुट्टियों पर कर्मचारियों से संपर्क करना वहां अवैध है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि अब फ्रांसीसी कर्मचारी अपना सामान्य काम करेंगे और काम का बोझ भारत शिफ्ट हो जाएगा, क्योंकि यहां कॉर्पोरेट गुलामी सामान्य है। एक तीसरे यूजर ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि कई युवा विदेशी कार्य संस्कृति पसंद करते हैं। भारत में कई नियोक्ता वर्क-लाइफ बैलेंस की अनदेखी करते हैं, जबकि सरकार छह दिन के कार्य सप्ताह के खिलाफ मजबूत कानून बनाने या 40 घंटे से अधिक के लिए सख्त ओवरटाइम भुगतान अनिवार्य करने में विफल रही है। नारायण मूर्ति का 9-9-6 वर्क कल्चर विवाद यह जुर्माना कंपनी में काम के घंटों को लेकर चल रही बहस के बीच लगा है। इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति पहले भारतीय कर्मचारियों के लिए लंबे काम के घंटों की वकालत कर चुके हैं। उनका तर्क है कि देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए अधिक प्रयास की जरूरत है। चीन की 9-9-6 कार्य संस्कृति का जिक्र करते हुए मूर्ति ने कहा था कि बिना कड़ी मेहनत के कोई भी व्यक्ति, समुदाय या देश आगे नहीं बढ़ा है। उन्होंने इस शेड्यूल को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, सप्ताह में छह दिन काम करने के रूप में वर्णित किया था।
Infosys Fined In France Over Working Hours Recording System Violation

5 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस के श्रम अधिकारियों ने इन्फोसिस पर 1.75 लाख यूरो यानी करीब 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। कंपनी की कर्मचारियों के काम के घंटे रिकॉर्ड करने वाली प्रणाली कानूनी जरूरतों के मुताबिक नहीं पाई गई। यह जुर्माना फ्रांस की रिजनल लेबर अथॉरिटी DRIEETS इले-डी-फ्रांस ने लगाया है। इन्फोसिस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस मामले की जानकारी दी है। फ्रांस में लागू है 35 घंटे का वर्किंग वीक नियम फ्रांस के लेबर कानून के तहत नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों के काम के घंटों का सही और सटीक रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। 35 घंटे का नियम: कानूनी तौर पर एक हफ्ते में 35 घंटे काम करने का नियम लागू है। ओवरटाइम और रेस्ट: ओवर-टाइम और रेस्ट पीरियड का रिकॉर्ड रखना जरूरी। ऑडिट डेटा: यह डेटा ऐसा होना चाहिए कि अथॉरिटी आसानी से जांच कर सके। यूजर बोले- ‘भारत में कॉर्पोरेट स्लेवरी नॉर्म है’ इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर बहस छिड़ गई। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “फ्रांस में फुल टाइम काम 35 घंटे होता है और कॉन्ट्रैक्ट अधिकतम 48 घंटे जा सकता है। ऑफिस आवर्स, वीकेंड्स और छुट्टियों में कर्मचारियों से संपर्क करना गैर-कानूनी है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अब फ्रेंच कर्मचारी सामान्य काम करेंगे और वर्कलोड भारत शिफ्ट हो जाएगा, क्योंकि यहां कॉर्पोरेट स्लेवरी नॉर्म बन चुकी है।” एक अन्य यूजर का कहना था, “युवा विदेशी वर्क कल्चर पसंद कर रहे हैं। भारत में वर्क-लाइफ बैलेंस की अनदेखी की जाती है और सरकार ने भी 6 दिन के वर्किंग वीक या 40 घंटे से ज्यादा काम पर सख्त कानून नहीं बनाए हैं।” नारायण मूर्ति के ‘9-9-6’ और 70 घंटे वाले बयान से जुड़ा मुद्दा यह मामला इंफोसिस के फाउंडर एन.आर. नारायण मूर्ति के वर्किंग आवर्स को लेकर दिए गए बयानों से भी जुड़ रहा है। मूर्ति ने भारतीय युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी ताकि देश वैश्विक स्तर पर मुकाबला कर सके। उन्होंने चीन के “9-9-6” वर्क कल्चर (सुबह 9 से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन काम) का जिक्र करते हुए कहा था कि कड़ी मेहनत के बिना कोई भी देश या समाज आगे नहीं बढ़ा है। नॉलेज बॉक्स: क्या है DRIEETS Île-de-France? DRIEETS फ्रांस की क्षेत्रीय लेबर और इकोनॉमिक अथॉरिटी है। इसका मुख्य काम यह सुनिश्चित करना है कि कंपनियां लेबर लॉ, एम्प्लॉई वेलफेयर, वर्क टाइमिंग और वर्किंग कंडीशन से जुड़े नियमों का सही से पालन कर रही हैं या नहीं। नियमों की अनदेखी पर यह भारी पेनल्टी लगाने का अधिकार रखती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप:सुनामी की चेतावनी जारी, 10 किमी की गहराई में केंद्र था

जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो इलाके में मंगलवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.1 मापी गई है। झटकों के बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय स्तर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल, एजेंसी की ओर से सुनामी को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहतों की जानकारी सामने नहीं आई है। एजेंसी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। खबर अपडेट हो रही है….
Anurag Dobhal & Ritika Chauhan Controversy

ये फोटो अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) और रितिका चौहान की शादी के दिन की है। देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। अनुराग डोभाल ने रितिका और अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाने के एक दिन बाद फिर से एक वीडियो जारी किया है। . वीडियो में अनुराग डोभाल ने दावा किया कि अभिषेक और रितिका के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे विवाद खड़ा हो सकता है। इस वीडियो में अनुराग, अभिषेक के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसमें अभिषेक ने कई बड़े दावे किए हैं। अभिषेक ने दावा किया कि रितिका की मां ने उनसे एबॉर्शन कराने की बात कही थी और रितिका ने अनुराग के बारे में उनसे झूठ बोला था। वीडियो में अभिषेक ने यह भी दावा किया कि अनुराग ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसी वजह से परिवार ने उनका सामान घर से बाहर फेंक दिया था। इसके अलावा, अभिषेक ने दावा किया कि अनुराग के भाई कलम (अतुल) भी अनुराग की बढ़ती लोकप्रियता से असहज हो गए थे और घर में वीडियो बनाने के खिलाफ थे। अनुराग डोभाल ने अभिषेक के साथ वीडियो शेयर कर रितिका चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 6 पॉइंट में पूरी वीडियो में क्या… 1. अनुराग के परिवार से विवाद और गाड़ियों के दावे- अनुराग ने दावा किया कि वीडियो में अभिषेक यह बता रहा था कि रितिका से मर्जी के खिलाफ शादी करने पर परिवार ने अनुराग को घर से बेदखल कर दिया था। अनुराग के फेमस होने के बाद लोग उनके भाई (कलम) को भी अनुराग के नाम से पहचानने लगे थे। विवाद बढ़ने पर मां के कहने के बाद परिवार ने अनुराग का सामान घर से बाहर फेंक दिया था। अभिषेक के मुताबिक अनुराग के पास करोड़ों की गाड़ियां थीं, जिनमें से केवल एक लेम्बॉर्गिनी और बाइक बची है। थार बेच दी गई, फॉर्च्यूनर खराब हो गई और मां के नाम खरीदे प्लॉट को लेकर विवाद भी हुआ था। 2. रितिका के परिवार कराना चाहता था एबॉर्शन- रितिका के घरवालों (मां) ने सलाह दी थी कि जब तक रिश्ता ठीक नहीं होता, तब तक बच्चा न रखें, क्योंकि कम उम्र में बच्चा होने पर बाद में संभालना मुश्किल होगा। अभिषेक का दावा है कि रितिका की मां ने कहा था कि रिश्ता न चलने पर तलाक ले लो या दूसरी शादी कर लो; बच्चा होने पर कोई अपनाएगा नहीं। साथ ही भाई की शादी में भी दिक्कत आएगी। रितिका को अमृतसर माथा टेकने ले जाया गया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 3. अभिषेक और रितिका की दोस्ती में आई गलतफहमियां- 2 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड किए वीडियो में अभिषेक ने स्वीकार किया कि रितिका की बातों में आकर उसने अनुराग को गलत समझा, क्योंकि उसने अनुराग से कभी सीधे बात नहीं की थी। रितिका ने कमरे में बंद होने का दावा कर अभिषेक से कैब मांगी थी। बाद में पता चला कि अनुराग उस समय मनाली में थे और उन्होंने ही रितिका की कैब कराई थी, लेकिन रितिका उसमें गई ही नहीं। रितिका का दावा था कि अनुराग उसे पैसे नहीं देते, जबकि बाद में सबूतों से साफ हुआ कि सारे पैसे अनुराग ही देते थे। 4. प्रेग्नेंट रितिका का अभिषेक के फ्लैट पर आना- अनुराग के पूछने पर अभिषेक ने बताया कि रितिका अपने भाई रोहित, एरिक और बाउंसर नीटू मोटला के साथ उसके फ्लैट पर आई थी। रितिका आईडी खुलवाने की जिद लेकर करीब डेढ़ हफ्ते तक अभिषेक के फ्लैट पर रुकी रही। अभिषेक को रितिका ने अनुराग के बजाय उनके मैनेजर का नंबर दिया था, जबकि अनुराग का नंबर ब्लॉक लिस्ट में था। 5. चैट, फोटो/वीडियो और निजी रिश्ते पर शक- अनुराग ने सवाल उठाया कि अभिषेक के फोन में ऐसी तस्वीरें और वॉट्सएप पर ‘तू मेरी बंदी है’ जैसे मैसेज थे, जो सही नहीं थे। अभिषेक ने कहा कि उसकी तरफ से कोई गलत नीयत नहीं थी; वे सिर्फ दोस्त थे। उसने माना कि रितिका ने सिर्फ अपना पक्ष बताया था और अब वह रितिका व उसके परिवार से कभी बात नहीं करेगा। अनुराग का कहना है कि उनके पास सुसाइड से पहले के सभी सबूत, रितिका के घर की कॉल रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं। वीडियो के लास्ट में अभिषेक ने कहा कि वह अब अनुराग और रितिका दोनों में से किसी से कोई संबंध नहीं रखेगा। अनुराग ने कहा कि अभिषेक को अपनी गलती की सजा भुगतनी होगी, जिस पर अभिषेक ने माना कि उससे गलती हुई है। ये फोटो अनुराग और रितिका की शादी का है, जिसे 30 अप्रैल 2025 को रितिका ने शेयर किया था। दो दिन पहले क्या बोला था… अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। अनुराग ने रितिका और उनकी मां पर बेटे अनुरित से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि रितिका के परिवार को उन्होंने अपने बेटे से मिलने के लिए 37 लाख रुपए दिए हैं और अब रितिका का परिवार भारी-भरकम गुजारा भत्ता मांग रहा है। अनुराग ने कहा, “यह सब झेलना सबसे मुश्किल है, लेकिन अपने बेटे के लिए मैं यह भी करना चुनूंगा।” अनुराग ने वीडियो में आगे लिखा, “मैंने अपने बेटे अनुरित की खातिर सब कुछ छिपाने और सभी को माफ करने का फैसला किया था। भाई कलम को सब सच पता था, लेकिन उसने अपने अहम को संतुष्ट करने के लिए दुनिया के सामने मुझे गलत बना दिया।” “रितिका ने भी इस चीज का फायदा उठाया, क्योंकि मेरे पास मेरे मां-बाप नहीं थे, मेरी फैमिली नहीं थी। सब लोगों ने मिलकर मुझे बहुत परेशान किया और आज भी कर रहे हैं। आर्थिक रूप से, कानूनी रूप से और मानसिक रूप से। लेकिन अब और नहीं।” “मेरी गलती बस इतनी थी कि मैं इन सब लोगों से प्यार करता था और इनकी गलतियों को छिपाता रहा। लेकिन मुझे लगता है कि वे इस प्यार और वफादारी के हकदार नहीं हैं।” अनुराग ने 26
मैंने पिता की मौत प्लान की:राम कपूर का बड़ा खुलासा, शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं, घरवालों ने भगा दिया

टेलीविजन एक्टर राम कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पिता की मौत प्लान की थी। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया है कि वो परिवार से रिश्ते तोड़ चुकी हैं। उनकी मां और भाई ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जिसके बाद अब वो आश्रम में रहकर गुजारा करती हैं। रियलिटी शो लॉकअप में राम कपूर ने एक टास्क में अपना सीक्रेट रिवील करते हुए पिता की मौत प्लान करने का दावा किया और ये भी कहा कि इस बात से नाराज मां और बहन ने आज तक उनसे बात नहीं की। राम कपूर ने शो में कहा, ‘मैंने पिता की उनकी मौत प्लान करने में मदद की। 63 की उम्र में उन्हें कैंसर हुआ। ऑपरेशन पॉसिबल नहीं था। उन्होंने 18 कीमोथैरेपी लीं। इतना अच्छा किया कि वो 73 तक जिए। जब कैंसर वापस आया, तो डॉक्टर ने कहा कि ये बुरा है, हम सब दोबारा करेंगे।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे पिता रिच थे। मैंने उनकी कंपनी जॉइन करने के बजाए एक्टर बनने का फैसला लिया और अलग हो गया। मेरे और पिता के बीच 36 का आंकड़ा था। जब उनका कैंसर वापस आया, वो सिंगापुर में थे, कोविड टाइम था, लॉकडाउन था। उन्होंने गौतमी को कॉल कर बोला मुझे राम से बात करना है। उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें जीना नहीं है, वो मरना चाहते थे, लेकिन वो ये अकेले नहीं करना चाहते थे। उन्हें लगा उन्हें मेरी जरूरत है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम मेरी मरने में मदद कर सकते हो।’ भावुक होकर राम कपूर ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझे मना लिया कि मैं मदद नहीं करूंगा तो वो अकेले मरेंगे। उन्होंने मुझसे डील की कि मैं किसी को न बताऊं। उन्होंने मुझसे कहा कि जब वो आईसीयू में हों, तो मैं साथ रहूं। मेरी मां और बहन को नहीं पता था। वो नहीं जानते थे कि उनका इलाज नहीं चल रहा है। मेरे पिता बस मेरा हाथ पकड़ना चाहते थे। वो अकेले रहने से डरे हुए थे। वो मरने से नहीं डर रहे थे, वो बस अकेले नहीं रहना चाहते थे। उन्हें लगता था कि किसी और को पता चला तो उन्हें मरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन मरूं उसी दिन मुझे दफ्ना या जला देना। मैंने उनका हाथ पकड़ा और उनकी मरने में मदद की।ट 5 सालों से मां और बहन ने नहीं की बात- राम कपूर मेरी मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करते, 5 साल हो चुके हैं। लेकिन मुझे लगता है कि एक बच्चा अपने पिता के लिए इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि हर कोई राजा की तरह जीता है, लेकिन वो राजा की तरह रहे। उनकी वजह से मैंने अपनी ताकत देखी और मौत को करीब से देखा। शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं शिल्पा शिंदे ने परिवार द्वारा ठुकराए जाने पर कहा, ‘लोग फैमिली-फैमिली बोलते हैं। लोगों के पास फैमिली नहीं होती। मेरे पास फैमिली होने के बाद भी मैं अनाथ हूं। मैं कोई दया नहीं चाहती। मैं पहले भी बोल चुकी हूं कि मैं शेल्टर हाउस में रहती हूं जब भी आती हूं (मुंबई)। करजत मैंने दूसरे घर की तरह लिया था, लेकिन अब वो मेरा फर्स्ट होम है, क्योंकि मैंने मुंबई छोड़ दिया।’ आगे शिल्पा ने बताया, ‘3 साल हो गए, जब मेरी शोल्डर की सर्जरी हुई। मेरे भाई वाइफ से इन्फ्लूएंस हुआ और मेरी मां भाई से इन्फ्लूएंस हुई और मुझे घर से निकाल दिया। आप सोचेंगे कि वह इतने बुरे हैं कि आपको निकाल दिया गया, लेकिन हालात ऐसे क्रिएट किए गए कि उन्हें पता है कि मैं सेल्फ रिस्पेक्ट वाली लड़की हूं। मैं रात 11 बजे घर छोड़कर चली गई, मेरी मां ने मुझे नहीं रोका, क्योंकि वो भाई के इन्फ्लूएंस में आ गई थीं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जब आप लोगों के लिए एवेलेबल हो जाते हैं, तो लोग आपका फायदा उठाते हैं। आप डोरमेट बन जाते हैं, मैं मेरे घर की डोरमेट हूं। मैं बॉम्बे जाती हूं और होटल में रुकती हूं तो लोग कहते हैं आप तो यहीं रहते हो, मैं कहती हूं हां, मेरे घर में बहुत सारे मेहमान आए हैं, इसलिए प्राइवेसी के लिए यहां आती हूं। मैं कभी जिंदगी में बात नहीं करूंगी। मैं अपनी वसीयत में लिख चुकी हूं कि मेरा इन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है।’’ शिल्पा शिंदे ने भावुक होकर आगे कहा, ‘किसी ने मुझसे पूछा कि मैं ये शो क्यों कर रही हूं, तो मैं होम नहीं शेल्टर होम बनाना चाहती हूं, इसलिए ये कर रही हूं। मैं मां से मिलना चाहती हूं, वो पूछती हैं कि क्या घर आओगी, लेकिन मैं नहीं जाती। मैं रिश्तों के मामले में बहुत कठोर हूं। मैं इतनी खराब हूं कि मुझे अपने ही घर से बाहर निकाल दिया गया।’ बता दें कि शिल्पा शिंदे और राम कपूर इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप 2 में हैं। शो के नियम के अनुसार, हर कंटेस्टेंट जिंदगी के 3 सीक्रेट शो में साथ ले जाता है, जिसे वो खुद को एलिमिनेशन से बचाने में इस्तेमाल करता है। इसी नियम के तहत एक टास्क में शिल्पा और राम को अपने सीक्रेट रिवील करने पड़े हैं। उनसे पहले आकांक्षा चमोला ने सीक्रेट रिवील कर बताया था कि वो बायसेक्शुअल हैं और एक्टर गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। राम कपूर के पिता ने दी थी अमूल की पंचलाइन राम कपूर के पिता अनिल कपूर को बिली नाम से पहचाना जाता था। वो बड़े बिजनेसमैन थे। वे FCB उल्का में चेयरमैन थे। उन्हें कई यादगार विज्ञापनों के लिए जाना जाता है। लेकिन अमूल की द टेस्ट ऑफ इंडिया पंचलाइन अनिल कपूर ने ही दी थी। अनिल कपूर के सीईओ रहते ही अमूल FCB उल्का की क्लाइंट थी। उनका निधन 12 अप्रैल 2021 में हुआ था।
मॉनसून मेकअप टिप्स: मेकअप ही ऐसा लगता है मेकअप? वॉटर ड्रायवर और ताज़ा लुक के लिए अपनाएं ये आसान देसी हैक्स

28 जुलाई 2026 को 12:28 IST पर अपडेट किया गया मॉनसून मेकअप टिप्स: स्टिकहट और रेशम की वजह से अक्सर मेकअप पिघलने लगता है या आपकी ताजगी खो देती है। अगर आप भी बारिश के मौसम में अपने मेकअप को लंबे समय तक लुकए रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान ब्यूटी हैक्स अपनाकर आप हर लुक में खूबसूरत और खूबसूरत नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन सबसे आसान तरीके के बारे में। अनुसरण करना : 1. सिलिकॉन सिलिकॉन: सिलिकॉन सिलिकॉन की जगह हमेशा भारी क्रीम या तेल-आधारित मॉइश्चराइजर का उपयोग किया जाता है। स्किन चिपचिपी नहीं होगी- मेकअप का बेस स्मूथ बनेगा। छवि: एआई 2. आइसिंग: चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा लें से पहले मेकअप करना शुरू करें। इससे त्वचा के खुले हुए पोर्स टाइट हो जाते हैं और सीबम का उत्पादन होता है, जिससे त्वचा लंबे समय तक रुकी रहती है। छवि: एआई 3. प्राइमर: प्राइमर मेकअप का सबसे अहम हिस्सा है। यह स्किन और मेकअप के बीच एक परत की तरह काम करता है, जो डॉक्यूमेंट्री- वेजाइना को जाना जाता है। मैटिफ़ाइंग या ऑयल-कंट्रोल प्राइमर चुनें ताकि मेकअप अपनी जगह से न हटे। छवि: एआई 4. मैट और वॉटर ड्रू उत्पाद: बारिश और महीनों में पाउडर-मैट उत्पाद बेहतर बिकते हैं। इसके अलावा, मस्करा, लाइनर और काजल हमेशा ड्रिप ड्रिप ही चुनें ताकि बिग्ने या पियाज़ आने पर खत्म न हो। छवि: एआई 5. कॉम्प्लेक्शन पाउडर: फेस को ट्रांसलूसेंट या कॉम्कॉम्ब पाउडर से अच्छी तरह से सेट कर लें। यह एक्स्ट्रा ऑयल को सोखता है और आपके लुक को एक परफेक्ट मैट फ़िनिश देता है, जिससे चेहरा पूरा दिन ताज़ा नज़र आता है छवि: एआई 6. मेकअप सेटिंग स्पार्कन: मेकअप पूरा करने के बाद सेटिंग स्पाइडर चेहरे पर जरूर स्प्रे करें। यह आपके पूरे मेकअप को लॉक कर देता है और म्यूजिक का असर कम कर देता है, जिससे आपका लुक ताजा रहता है। छवि: एआई द्वारा प्रकाशित: कीर्ति सोनी प्रकाशित 28 जुलाई 2026 12:28 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)मानसून मेकअप टिप्स(टी)आर्द्रता मेकअप हैक्स(टी)बारिश के मौसम के लिए वाटरप्रूफ मेकअप(टी)लंबे समय तक चलने वाला मेकअप(टी)ब्यूटी टिप्स इन हिंदी(टी)तैलीय त्वचा मेकअप मानसून
चांदी ₹6,543 गिरकर ₹2.18 लाख पर आई:इस साल ₹12 हजार सस्ती हो चुकी, सोने के दाम में आज ₹1,907 की गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में 28 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 6,543 रुपए सस्ती होकर 2.18 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,907 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए पर आ गया है। इस साल सोने में अब तक तेजी रही इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 12 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.18 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है।
बादशाह दूसरी बार लेंगे तलाक!:पत्नी ईशा बोलीं- उनके पावर के डर से चुप थी, अब दिखावा नहीं कर सकती; 5 महीने पहले सीक्रेटली शादी की थी

पॉपुलर सिगंर और रैपर बादशाह की दूसरी शादी में अनबन की खबरें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनकी पत्नी ईशा रिखी ने हाल ही में एक पोस्ट में लिखा है कि वो अब तक बादशाह के पावर के डर से चुप थीं, लेकिन वो अब और दिखावा नहीं कर सकतीं। ईशा ने पोस्ट में तलाक का हिंट भी दिया था। ईशा रिखी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘कुछ लड़ाइयां ऐसी भी होती हैं, जिनके जख्म बाहर दिखाई नहीं देते। मैं बहुत लंबे समय तक चुप रही, क्योंकि मैं डरी हुई थी। मुझे लगता था कि मेरे पति के पास इतना इन्फ्लूएंस, पावर और रीसोर्स हैं कि उनके सामने मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी। मैंने खुद को यही समझा लिया था कि चुप रहना ही मेरे लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है।’ आगे ईशा ने लिखा है, ‘चुप्पी कभी स्वीकार नहीं की जाती, वह सिर्फ अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश थी। आज मैं डर नहीं, बल्कि हिम्मत को चुन रही हूं। शायद मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।’ बादशाह के साथ शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, लिखा- तूफान एक सबक है इस क्रिप्टिक पोस्ट से कुछ दिन पहले ही ईशा ने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर लिखा था, कुछ तूफान, सबक लेकर आता है और हर दुआ उम्मीद। ईशा की इस पोस्ट पर करीबी दोस्त जैस्मिन भसीन ने कमेंट कर उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी थी। बता दें कि ईशा रिखी की पोस्ट सामने आने के बाद कई करीबी और दोस्त उनके समर्थन में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक करीबी ने लिखा है, “तुम जिस दौर से गुजर हो और अब भी गुजर रही हो, उसकी मैं गवाह हूं। मैं और तुम्हारे करीब रहने वाले बाकी लोग जानते हैं कि तुमने हर मुश्किल का सामना ईमानदारी, सच्चाई और पूरे आत्मसम्मान के साथ किया है। मजबूत बनी रहो, ईशा रिखी। हम तुम्हारे साथ हैं, और सच के साथ भी।” वहीं एक ने लिखा, स्ट्रॉन्ग रहो, डर कर नहीं। एक करीबी ने लिखा, तुम बहुत स्ट्रॉन्ग और सुंदर हो। सोशल मीडिया के जरिए कन्फर्म की शादी सिंगर और रैपर बादशाह ने मार्च 2026 में ईशा से गुपचुप शादी की थी। इंटिमेट वेडिंग में कपल के करीबी ही शामिल हुए थे। बादशाह ने शादी को राज रखा, हालांकि ईशा रिखी ने सोशल मीडिया में रोमांटिक तस्वीर पोस्ट कर इस पर कन्फर्मेशन दी। वहीं ईशा ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए बादशाह को पति देव कहा था। इससे पहले ईशा की मां ने उनकी और बादशाह की शादी की तस्वीरें पोस्ट कर दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थीं। कौन हैं ईशा रिखी? तलाक के बाद बादशाह ने की ईशा से शादी बादशाह ने साल 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। 2017 में बादशाह बेटी के पिता बने, लेकिन 3 साल बाद ही उनका तलाक हो गया। तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने ईशा से दूसरी शादी की है। बादशाह ने फिलहाल कभी शादी पर बात नहीं की है।
PM Modi Facebook Video Ban Controversy; Meta Glitch

3 घंटे पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने 23 जुलाई को पोस्ट किए वीडियो में पेपर लीक को गंभीर विषय बताया था। मामले पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से हटाया गया वीडियो Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो गलती से हट गया था। इससे पहले कुछ समय के लिए फेसबुक पर यह वीडियो दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद इस पर सवाल उठे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था। इसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। इधर, न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) ने Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के ग्लोबल हेड और कंपनी के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को भी तलब किया है। वीडियो में लिखा आ रहा था कि ये वीडियो भारत में उपलब्ध नहीं है। 23 जुलाई को पीएम ने वीडियो मैसेज पोस्ट किया था 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर पोस्ट किए गए 2.56 मिनट के वीडियो मैसेज में मोदी ने कहा- पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया… उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है।दरअसल, यह पूरा मामला 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक से जुड़ा है। PM ने 2 और वीडियो मैसेज पोस्ट किए थे 24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम मोदी ने शुक्रवार रात को वीडियो जारी कर कहा- थैंक यू फ्रेंड्स! कल (गुरुवार) देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए, थैंक्स टू एव्रीबॉडी। यह आपका प्यार बना रहेगा तो हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक यू, थैंक यू दोस्तों। 26 जुलाईः मोदी बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद 26 जुलाई को पीएम मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पीएम ने शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी। पीएम ने कहा- स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। पुलिस ने PM पर आपत्तिजनक कमेंट वाले पोस्ट हटाने को कहा था दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद चलो मार्च के दौरान पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्ट एवं वीडियो हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सामने आए थे। पूरी खबर पढ़ें… भास्कर नॉलेज सवालः Meta वीडियो कैसे हटाता है? जवाबः Meta पहले AI की मदद से संदिग्ध वीडियो की पहचान करता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर मॉडरेटर उसकी जांच करते हैं। अगर वीडियो कंपनी के कम्युनिटी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे हटा दिया जाता है। वहीं, अगर वीडियो गलती से हट जाता है तो समीक्षा के बाद उसे दोबारा रीस्टोर कर दिया जाता है। —————– ये खबर भी पढ़ें… CJP बोली- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी:रात 1 बजे वीडियो जारी कर बताया-सरकार से बात हुई, हर प्रोटेस्टर सुरक्षित रहेगा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी। CJP प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना ने सोमवार रात एक बजे वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। सौरव ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि (दिल्ली पुलिस के अफसर) मिलने आए थे। हमने उन्हें बताया कि आशंका है कि सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने बिहार सरकार के गृह विभाग की प्रेस रिलीज दिखाई। इसमें लिखा है कि सभी प्रोटेस्टर्स की FIR वापस ली जाएंगी और भविष्य में भी कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







