Thursday, 30 Apr 2026 | 11:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल:बोलीं- अचीवर्स पर जोक बनाना आसान, सुपरस्टार बनके दिखाओ; धुरंधर से इंडस्ट्री जल नहीं, सीख रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के उस बयान पर एक बार फिर नाराजगी जताई है, जिसमें जाकिर ने कहा था कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी से पूरी इंडस्ट्री जल रही है। अमीषा ने जाकिर के बयान को गलत बताते हुए कहा कि किसी अचीवर का मजाक उड़ाना बहुत आसान है, लेकिन उस मुकाम तक पहुंचना बहुत मुश्किल। एक्ट्रेस ने साफ किया कि इंडस्ट्री इस फिल्म की सफलता से असुरक्षित नहीं है, बल्कि इससे सीख ले रही है। अचीवर्स पर जोक बनाना आसान हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने इस विवाद पर कहा, “मैं जाकिर को पर्सनली जानती हूं, लेकिन एक बात जरूर कहूंगी कि स्टेज पर खड़े होकर अचीवर्स के बारे में बात करना और उनका मजाक उड़ाना बहुत आसान है। पहले अचीवर या सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ, फिर जब आप पर जोक बनेगा तब देखूंगी कि आप उसे कैसे लेते हो। किसी को नीचा दिखाकर उस पर जोक बनाना सही नहीं है।” इंडस्ट्री जल नहीं रही, सीख रही है अमीषा ने जाकिर के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने जलन की बात कही थी। एक्ट्रेस ने सवाल किया, “क्या किसी ने आपको फोन करके बताया कि ‘धुरंधर’ हिट हो गई और मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं? आपको यह कैसे पता चला?” अमीषा के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के आने के बाद राम गोपाल वर्मा जैसे फिल्ममेकर्स और कई एक्टर्स ने फिल्म की तारीफ की है। लोग इस फिल्म को एक मानक मान रहे हैं और अपने काम को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। कॉम्पिटिशन से होता है सुधार अमीषा का मानना है कि कॉम्पिटिशन बुरा नहीं होता। उन्होंने कहा, “अगर हम कॉम्पिटिशन का सामना नहीं करेंगे, तो हम खुद को बेहतर कैसे बनाएंगे? दर्शकों को अच्छा कंटेंट कैसे देंगे? हमें अपनी कमियों को सुधारने के लिए किसी ऐसे की जरूरत होती है जो हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करे। जाकिर को यह कहना चाहिए था कि हम इस फिल्म से सीख रहे हैं।” अमीषा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे उन 10 लोगों के नाम जानना चाहती हैं जिन्होंने जाकिर को फोन करके अपनी असुरक्षा के बारे में बताया। क्या था जाकिर खान का बयान? यह पूरा विवाद एक अवॉर्ड शो से शुरू हुआ था, जिसे जाकिर खान और आलिया भट्ट होस्ट कर रहे थे। शो के दौरान जाकिर ने कहा था, “आप चाहे कितने भी बधाई वाले पोस्ट डाल दें या इंटरव्यू में इसे अपनी फेवरेट फिल्म बता दें, लेकिन सच तो यह है कि ‘धुरंधर 2’ से सबकी जली तो है। बम लयारी में फटे हैं, लेकिन धुआं बांद्रा और जुहू में उठा है।” उनके इसी कमेंट पर अमीषा पटेल ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भी उन्हें घेरा था।

एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन; AICWA ने दुख जताया:कहा- यह सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए नुकसान

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने हरियाणवी एक्ट्रेस और डांसर दिव्यांका सिरोही के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर AICWA ने लिखा, ‘हम 30 साल की उम्र में दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन की खबर से बेहद दुखी हैं। यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है।’ पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘दिव्यांका ने हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत, टैलेंट और जुनून से खास पहचान बनाई थी। जब कोई कलाकार हमें छोड़कर जाता है, तो उसका दर्द बाकी कलाकार गहराई से महसूस करते हैं, क्योंकि एक कलाकार ही दूसरे कलाकार के संघर्ष, सपने और भावनाओं को समझ सकता है। एसोसिएशन ने अंत में लिखा, ‘इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार और अपनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। भगवान उन्हें इस दुख को सहने की ताकत दे और दिव्यांका की आत्मा को शांति मिले। आप हमेशा याद रहेंगी। अलविदा, दिव्यांका सिरोही।’ गाजियाबाद में अचानक बिगड़ी तबीयत मंगलवार देर रात यूपी के गाजियाबाद स्थित घर पर दिव्यांका की तबीयत बिगड़ गई थी। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कल बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिव्यांका 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम कर चुकी थीं। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, केडी के साथ भी काम किया। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके निधन पर मासूम शर्मा समेत हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है। दिव्यांका की कुछ PHOTOS… यूपी के गाजियाबाद में रह रहा परिवार दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com और सिक्किम से MBA किया था। फिर गुरुग्राम से B.Ed किया। दिव्यांका के दो भाई हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं। टिक-टॉक पर वीडियो वायरल हुआ था दिव्यांका को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक रहा है। 2019 में दिवाली के दौरान, उन्होंने नीले सूट में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू पर परफॉर्म करते हुए एक वीडियो शूट किया। यह वीडियो बहुत वायरल हुआ और इसे लगभग 20 मिलियन व्यूज मिले थे। इसके बाद उनके टिकटॉक पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे।

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने फिल्म इंडस्ट्री को दी नई जान:कंगना बोलीं- बॉलीवुड देश से कट रहा था, रणवीर की मूवी ने जगाई उम्मीद

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नई जान फूंकने का काम किया है। कंगना के मुताबिक, पिछले कुछ समय से बॉलीवुड दर्शकों से कट रहा था, लेकिन रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने लोगों को सिनेमाघरों तक वापस खींच लिया है। यह फ्रेंचाइजी अब 3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है। बॉलीवुड और दर्शकों के बीच खत्म हो रही थी दूरी ANI से बातचीत में कंगना ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री धीरे-धीरे देश की संस्कृति और कहानियों से दूर होती जा रही थी। उन्होंने बताया, “इंडस्ट्री एक तरह से देश से कट रही थी। दर्शकों की भागीदारी कम हो गई थी और लोग फिल्में देखना नहीं चाह रहे थे। इसी वजह से साउथ इंडियन फिल्मों को ज्यादा पहचान मिली, क्योंकि वे अपनी संस्कृति और स्थानीय कहानियों पर फोकस कर रहे थे।” कंगना का मानना है कि ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को उनकी अपनी कहानियां दिखाई हैं। आर माधवन और अजीत डोभाल का जिक्र कंगना ने फिल्म में आर माधवन के काम की विशेष रूप से सराहना की। फिल्म में उनका किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है। कंगना ने कहा, माधवन ने शानदार काम किया है। मैं अजीत डोभाल जी से मिल चुकी हूं, उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा है। मुझे लगता है कि डोभाल जी पर एक पूरी अलग फिल्म बननी चाहिए, तभी उनके किरदार के साथ पूरा न्याय हो पाएगा। फिर भी माधवन उनके काफी करीब पहुंचे, वे बहुत अच्छे अभिनेता हैं। 3000 करोड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रचा है। सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ मार्च में रिलीज हुई थी और इसने अकेले ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है।

बड़े डायरेक्टर्स को लगा था धुरंधर-2 सोमवार को बैठ जाएगी:फिल्म मेकर कुणाल कोहली का दावा, कहा- इंडस्ट्री ने इस फिल्म का सपोर्ट नहीं किया

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी बीच फिल्म मेकर कुणाल कोहली ने धुरंधर 2 पर एक बड़ा खुलासा किया है। कुणाल ने बताया कि फिल्म की रिलीज से पहले इंडस्ट्री के कई बड़े निर्देशकों का मानना था कि यह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। कुणाल कोहली ने स्क्रीन से बातचीत में कहा कि जब फिल्म रिलीज होने वाली थी, तब उन्होंने कई बड़े निर्देशकों से बात की थी। कुणाल के मुताबिक, इंडस्ट्री ने इस फिल्म का सपोर्ट नहीं किया था। मैंने जिन बड़े डायरेक्टर्स से बात की, उनका कहना था कि फिल्म सोमवार को बैठ जाएगी। लेकिन सोमवार को फिल्म बैठने के बजाय और ज्यादा चलने लगी। कुणाल ने आगे कहा कि किसी फिल्म की सफलता के लिए इंडस्ट्री का सपोर्ट होना जरूरी नहीं है, दर्शक खुद तय करते हैं कि फिल्म कैसी है। ‘फेक कलेक्शन’ पर कुणाल का तंज कुणाल ने फिल्म के ‘जेनुइन कलेक्शन’ की तारीफ करते हुए उन फिल्मों पर निशाना साधा जो आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करती हैं। उन्होंने कहा, कुछ फिल्में फेक कलेक्शन दिखाती हैं, फिर भी अपने पूरे लाइफटाइम में 100 करोड़ नहीं जुटा पातीं। वहीं, धुरंधर 2 ने बिना किसी दिखावे के एक दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज को भारतीय सिनेमा की असली क्षमता दिखाने के लिए बधाई दी। हीरो को ‘मर्द’ होना चाहिए कुणाल कोहली ने फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार की तारीफ करते हुए कहा कि हिंदी फिल्मों के हीरो को ‘मर्द’ दिखना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें विदेशी विषयों से प्रभावित होने के बजाय देसी कहानियां बनानी चाहिए। हमारे हीरो को खोया हुआ या कंफ्यूज लड़का नहीं होना चाहिए। जैसा ‘सैयारा’ और ‘धुरंधर’ में दिखाया गया, हीरो वैसा ही होना चाहिए। कुणाल ने ‘बॉर्डर 2’ का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह फिल्म 300 करोड़ पार कर गई थी, तब भी लोगों ने उसकी आलोचना की थी, जबकि वह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।

होंडा-निसान घाटे की ओर बढ़ रही‎:ट्रम्प टैरिफ और चीनी कारों से‎ जापानी ऑटो इंडस्ट्री खतरे में‎

पिछले माह होंडा के चीफ मिबे तोशिहिरो ने‎एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी 1957 ‎के बाद पहली बार घाटा उठाने की ओर बढ़ रही ‎‎है। उन्होंने नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए ‎अपनी और अपने डिप्टी की तनख्वाह में‎ 30% कटौती की जानकारी दी। हालांकि होंडा ‎‎गंभीर मुश्किलों का सामना कर रही अकेली ‎‎जापानी कार कंपनी नहीं है। पिछले सप्ताह मिबे‎ने आगाह किया कि जापान की ऑटोमोबाइल ‎‎इंडस्ट्री अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। ‎‎अमेरिका में आयातित कारों पर 25% टैरिफ‎ से इंडस्ट्री का मुनाफा घटा है। सबसे अधिक ‎‎असर चीनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने डाला है।‎ बिक्री के हिसाब से दुनिया की छठी बड़ी ‎‎कंपनी निसान में लगातार दूसरे साल कटौती‎ चल रही है। 2028 तक सात फैक्ट्रियां बंद ‎करने की योजना है। 2019 में दुनियाभर में‎ कारों की बिक्री में जापानी कार कंपनियों का ‎‎हिस्सा 31% था। यह पिछले साल गिरकर ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎26% हो गया। वहीं दक्षिण पूर्व एशिया में‎ मार्केट शेयर 2023 के 68% से गिरकर‎ 2025 में 57% रह गया। पड़ोस में बढ़ रही ईवी‎ पिछले साल ग्लोबल कार मार्केट में हाईब्रिड‎ सहित 26% इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई‎ थी। यह 2019 से 3% अधिक है। जापान के पड़ोस में बिक्री अधिक है। पिछले साल ‎एशिया में बिकी एक तिहाई कारें इलेक्ट्रिक हैं।‎

जाकिर खान बोले- धुरंधर से इंडस्ट्री की जली:भड़कीं अमीषा पटेल बोलीं- नेगेटिविटी मत फैलाओ, शाहरुख-सलमान के पास ज्यादा सुपरहिट, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी लगाई फटकार

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के फिल्म इंडस्ट्री पर दिए गए एक बयान पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल और जवान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भड़क गए हैं। दरअसल, हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड होस्ट करते हुए जाकिर खान ने कहा था कि धुरंधर 2 की फिल्म इंडस्ट्री के लोग कितनी भी तारीफ करें, लेकिन असल में उनकी फिल्म से जली है। अमीषा पटेल ने जाकिर खान के इस बयान पर जवाब देते हुए ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ‘नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को हमेशा महत्व और सम्मान दिया है। शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ एक नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। चिल करो, गदर तो सबने कई सालों से पहले ही मचा रखी है और आगे भी मचाते रहेंगे।’ पठान और फाइटर जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी जाकिर खान के बयान की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में सभी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनके कॉन्ट्रीब्यूशन को कम आंकने के लिए बहुत बड़ा बेवकूफ होना पड़ेगा।’ क्या था जाकिर खान का बयान स्क्रीन अवॉर्ड में जाकिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा था, लोग कितना भी धुरंधर 2 को बधाई देते हुए पोस्ट डाल दें, रील डाल दें या पब्लिक इंटरव्यू में ये कह दें कि ये उनकी पसंदीदा फिल्म है, लेकिन सच तो ये है दोस्तों कि धुरंधर से सबकी जली तो है। देखिए बम फिल्म में फूटे ल्यारी में, पर धुआं हुआ है जुहू से बांद्रा में। जुहू-बांद्रा से जाकिर का मतलब था, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग। जो ज्यादातर उसी जगह रहते हैं।