Thursday, 15 Oct 2026 | 04:33 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कांस से आलिया भट्ट का चौथा लुक सामने आया:आइस-ब्लू गाउन में दिखा ‘सिंड्रेला’ अवतार, यूलिया वंतूर भी रेड कार्पेट पर नजर आईं

कांस से आलिया भट्ट का चौथा लुक सामने आया:आइस-ब्लू गाउन में दिखा ‘सिंड्रेला’ अवतार, यूलिया वंतूर भी रेड कार्पेट पर नजर आईं

आलिया भट्ट बुधवार शाम को कांस फिल्म फेस्टिवल में आइस ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं। फिल्म ‘ए वूमेन्स लाइफ’ (La Vie D’Une Femme) के प्रीमियर के दौरान उनका ‘सिंड्रेला’ अवतार देखने को मिला। रेड कार्पेट पर आने से कुछ घंटे पहले, आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोरियल पेरिस को टैग करते हुए अपने लुक की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 मई से शुरू हुआ है। फेस्टिवल 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। कांस से आलिया के अब तक 4 लुक सामने आ चुके हैं। देखें आलिया का चौथा लुक देखें आलिया का तीसरा लुक देखें आलिया का दूसरा लुक देखें आलिया का पहला लुक यूलिया वंतूर ने कांस रेड कार्पेट पर वॉक किया एक्ट्रेस यूलिया वंतूर बुधवार को अपनी शॉर्ट फिल्म इकोज ऑफ अस को प्रमोट करने के लिए कांस के रेड कार्पेट पर वॉक किया। उन्होंने डिजाइनर तमारा राल्फ का डिजाइन किया हुआ आइस-ब्लू टरकॉइज गाउन पहना था। यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रील शेयर करते हुए इस अनुभव को “मैजिक इवनिंग” बताया। इस मौके पर उनके साथ एक्टर दीपक तिजोरी और डायरेक्टर जो राजन भी मौजूद थे। फिल्म का दूसरा टीजर कांस में मार्चे डू फिल्म और बाद में फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। तारा सुतारिया करेंगी कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू आलिया भट्ट और यूलिया वंतूर के अलावा भारत से उर्वशी रौतेला, ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कार्पेट पर पहुंचेंगी। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दौरे पर पड़ा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जनता से कम-से-कम ट्रेवल करने और कम तेल-ईंधन इस्तेमाल करने की अपील की है। यही वजह रही कि महाराष्ट्र का सांस्कृतिक विभाग अब कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि पीएम मोदी की अपील के बाद विभाग का प्रतिनिधिमंडल अब कांस नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग में वाहनों का इस्तेमाल कम किया जाएगा और जरूरी बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। कांस 2026 में छाएगा भारत का रीजनल सिनेमा कांस में इंडो-अमेरिकन फिल्म बॉम्बे स्टोरीज की स्क्रीनिंग भी कांस में होगी। ये फिल्म मंटो के उपन्यास पर बनी है, जो 1930 के दशक की बॉम्बे में रहने वालीं सेक्स वर्कर्स की कहानी दिखाती है। फिल्म को राहत शाह काजमी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस में मौजूद रहेंगी। इसके क्लासिकल सेगमेंट में 40 साल पुरानी मलयाली फिल्म अम्मा अरियन की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी। रीजनल सिनेमा की ये फिल्में भी कांस पहुंचीं- पंजाबी सिनेमा- पॉपुलर सिंगर और एक्टर एमी विर्क की फिल्म चारदीकला की स्क्रीनिंग कांस में होनी है। इसकी स्क्रीनिंग के लिए एमी विर्क कांस में डेब्यू करेंगे। उनके साथ को-स्टार रूपी गिल भी कांस में पहुंचेंगी। मलयाली सिनेमा- मलयाली फिल्ममेकर चिदंबरम की फिल्म बालनः द बॉय की स्क्रीनिंग कांस में होनी है। गुजराती सिनेमा- एक्ट्रेस मानसी पारेख इस साल प्रोड्यूसर पार्थिव गोहिल के साथ कांस में शामिल होने वाली हैं। गुजराती फिल्म लालोः कृष्णा सदा सहायते की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी। मराठी सिनेमा- मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर अशोक सराफ, निवेदिता सराफ, एक्ट्रेस प्राजक्ता माली और प्रोड्यूसर केदार जोशी कांस का हिस्सा बनेंगे। पायल कपाड़िया ज्यूरी बनीं, आशुतोष गोवारिकर ऑफिशियल डेलिगेट्स लगान बना चुके आशुतोष गोवारिकर इस साल भारत के ऑफिशियल डेलिगेट बनकर कांस का हिस्सा बने हैं। 2021 और 2024 में कांस के दो अवॉर्ड ग्रैंड प्री और गोल्डन आई अवॉर्ड जीत चुकीं पायल कपाड़िया इस साल ज्यूरी बनकर कांस में शामिल हो रही हैं। वो क्रिटिक्स वीक कैटेगरी की ज्यूरी रहेंगी। कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सेरेमनी के आखिरी दिन मिलेगा पाम डि’ओर पाम डिओर, कांस का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। यह पुरस्कार फेस्टिवल की मुख्य प्रतियोगिता में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ फिल्म को दिया जाता है। इसे कांस का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इस साल 12-23 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 23 मई को पाम डि’ओर अवॉर्ड दिया जाएगा। कांस के इतिहास में भारत की उपलब्धियां- 80 साल पहले भारत को मिला पहला पाम डि’ओर, आज भी रिकॉर्ड कायम कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय फिल्म नीचा नगर थी। चेतन आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म संयोग से कभी भारत में रिलीज ही नहीं हुई। इसका प्रसारण सिर्फ दूरदर्शन में ही किया गया था। अमीर-गरीब की जिंदगी दर्शाने वाली इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल का सर्वश्रेष्ठ पाम डि’ओर अवॉर्ड मिला था। नीचा नगर ये अवॉर्ड जीतने वाली भारत की इकलौती फिल्म है। इसके अलावा दो बीघा जमीन (1954), बूट पॉलिश, पाथेर पांचाली, सलाम बॉम्बे, लंच बॉक्स जैसी करीब 21 फिल्मों को कांस फिल्म फेस्टिवल में अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। जबकि अब तक भारत को कुल 38 नॉमिनेशन मिल चुके हैं। नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्मों में राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म आवारा भी शामिल है। जब कांस के रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचे सेलेब्स कांस रेड कार्पेट पर सेलेब्स के इन लुक्स का उड़ा मजाक एक नजर कांस के बेहतरीन इतिहास पर- हिटलर की तानाशाही के खिलाफ शुरू हुआ कांस 1938 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की गई थी, लेकिन उस समय जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर और इटली के तानाशाह मुसोलिनी अपने पसंदीदा लोगों को अवॉर्ड बांट देते थे। इनकी तानाशाही से परेशान होकर कई ज्यूरी मेंबर ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल छोड़ दिया और एक फ्री फेस्टिवल शुरू करने का फैसला किया, जिसकी लोकेशन कांस, पेरिस तय हुई। फ्रेंच सरकार ने उसके दस्तावेजों पर साइन कर उसे ऑफिशियल कांस

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में चीन के गुप्त ‘पुलिस स्टेशन’ का खुलासा: न्यूयॉर्क निवासी दोषी करार

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में चीन के गुप्त ‘पुलिस स्टेशन’ का खुलासा: न्यूयॉर्क निवासी दोषी करार

न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक लू जियानवांग को चीन सरकार की ओर से कथित गुप्त पुलिस स्टेशन चलाने का दोषी ठहराया है। यह स्टेशन मैनहटन के चाइनाटाउन इलाके में संचालित हो रहा था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 64 वर्षीय लू जियानवांग, जिसे हैरी लू के नाम से भी जाना जाता है, चीन के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय के लिए काम कर रहा था। जूरी ने उसे चीन सरकार के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने और जांच में बाधा डालने के आरोप में दोषी माना है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह कथित पुलिस स्टेशन 2022 की शुरुआत में शुरू किया गया था। यह एक रामेन स्टॉल के ऊपर पूरे फ्लोर में चल रहा था। FBI जांच शुरू होने के बाद 2022 के अंत में इसे बंद कर दिया गया। प्रॉसिक्यूटर्स ने बताया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद लू और उसके सह-आरोपी चेन जिनपिंग ने चीन के अधिकारियों के साथ हुए टेक्स्ट मैसेज डिलीट कर दिए थे। FBI के असिस्टेंट डायरेक्टर जेम्स सी बार्नाकल जूनियर ने कहा कि इस स्टेशन का इस्तेमाल चीन विरोधी लोगों और लोकतंत्र समर्थकों को टारगेट करने के लिए किया गया। मामले के दूसरे आरोपी चेन जिनपिंग ने दिसंबर 2024 में चीन के एजेंट के तौर पर साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया था। फिलहाल उसकी सजा तय होना बाकी है। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि दुनिया के 53 देशों में चीन के ऐसे 100 से ज्यादा कथित आउटपोस्ट मौजूद हैं। आरोप है कि इनके जरिए विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों और लोकतंत्र समर्थकों की निगरानी की जाती है। हालांकि, चीन इन आरोपों से इनकार करता रहा है। चीन का कहना है कि ये केवल ‘सर्विस स्टेशन’ हैं, जहां विदेशों में रहने वाले नागरिकों को प्रशासनिक मदद दी जाती है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फिलीपींस सीनेट में गोलीबारी: ICC वॉरंट से बचने के लिए अंदर छिपे सीनेटर डेला रोजा फिलीपींस की सीनेट बिल्डिंग में बुधवार रात गोलीबारी हुई। यहां ICC के गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा पिछले दो दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अंदर मौजूद हैं। सरकार ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ हथियारबंद लोगों ने सीनेट की दूसरी मंजिल में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद चेतावनी के तौर पर फायरिंग की गई। फिलीपींस के गृह सचिव जॉनविक रेमुला ने बताया कि सार्जेंट-एट-आर्म्स ऑफिस के एक सदस्य ने पहले चेतावनी के तौर पर गोली चलाई। इसके बाद संदिग्ध लोग पीछे हटे और हवा में गोलियां चलाते हुए वहां से निकल गए। 64 वर्षीय डेला रोजा सोमवार से सीनेट परिसर में मौजूद हैं। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने उन पर पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के साथ मिलकर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। ICC का आरोप है कि 2016 से 2018 के बीच ड्रग्स विरोधी अभियान में हजारों लोगों की हत्या हुई। कोर्ट ने सोमवार को डेला रोजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि डेला रोजा को गिरफ्तार करने के लिए किसी सरकारी एजेंसी को सीनेट नहीं भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया जारी है। डेला रोजा पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के करीबी सहयोगी रहे हैं। डुटर्टे सरकार के दौरान ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति डुटर्टे को मार्च 2025 में गिरफ्तार कर द हेग भेजा गया था, जहां वे ICC की हिरासत में हैं। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।

हरियाणा बीजेपी: बंगाल और असम के बाद यहां बीजेपी की बम्पर जीत, पीएम मोदी ने किया शानदार स्वागत

हरियाणा बीजेपी: बंगाल और असम के बाद यहां बीजेपी की बम्पर जीत, पीएम मोदी ने किया शानदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को हरियाणा नगर के प्रमुखों को चुनाव में शानदार जीत दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के विकास और सुशासन गठबंधन में जनता के अटल विश्वास को तोड़ना है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हरियाणा के नगर निकायों में भाजपा की शानदार जीत के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत बड़ा योगदान है!” ”. उन्होंने कहा, ”इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-राजग सरकार विकास और सुशासन के गठबंधन पर विश्वास जता रही है।” यह विजय राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार पर हरियाणा के लोगों की मान्यता का भी प्रतीक है। यह भी पढ़ें – पीएम मोदी WFH मॉडल: ‘वर्क फ्रॉम होम’, मोदी ने आखिर क्यों कहा ऐसा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?” href=’https://www.abplive.com/news/india/work-from-home-model-to-save-petrol-diesel-pm-modi-urges-people-covid-lockdown-3127977′ target=”_self”>पीएम मोदी WFH मॉडल: ‘वर्क फ्रॉम होम’, मोदी ने आखिर क्यों कहा ऐसा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला? मोदी ने कहा, ”इस अवसर पर पार्टी के सभी सहयोगियों का दिल से स्वागत है, मैं चाहता हूं कि बीजेपी इस जीत में अहम भूमिका निभाए।” उकलाना को भाजपा ने मुक्त कर अन्य सभी नगर निकायों में शानदार जीत दर्ज की। उकलाना में 23 साल के एक छात्र ने नगर समिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भंडारी सिंह के गढ़ माने जाने वाले सांपला में नगरपालिका समिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिए सांपला में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। हालाँकि, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ वार्ड में चुनावी लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें एक भी सीट नहीं मिली। म्युनिसिपल चुनाव में, भाजपा ने वोट पर विकास का मुद्दा रखा, जबकि कांग्रेस ने स्वतंत्रता, जल और आय पर जोर दिया। भाजपा खेमे में समर्थक का मनोबल था और पार्टी के समाजवादी और नेताओं ने समर्थक का समर्थन किया था। मुख्यमंत्री प्रमुख सिंह सैनी ने नगर निगम में भाजपा के शानदार प्रदर्शन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सदस्यों और कार्यक्रमों पर अपनी सहमति जताई है। पॉलीकैंसी ने कांग्रेस पर ज़ोर दिया कि जनता ने उन्हें एक बार फिर से मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेती है, लोग यह समझते हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ”असली चेहरा बेनकाब हो गया है।” भाजपा की जीत पर सांसद ने कहा, ”लोगों को अब डेयरी पर भरोसा नहीं है।” वह बकाया हैं”. मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमारी सरकार विश्वसनीयता और सहयोगियों के साथ काम कर रही है और लोगों से जुड़े वादों को पूरा कर रही है।” इक्विटी के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी के मेयर पद के लिए बीजेपी के श्यामलाल बैसाख (71) ने कांग्रेस के दावेदार और महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को 36,252 वोटों से हराया। मायोय मेयर पद के लिए बीजेपी के राजीव जैन (61) ने कांग्रेस के उम्मीदवार कमल को 23,247 से हराया। अंबाला में बीजेपी की अक्षिता पॉलीन (32) ने कांग्रेस की प्रतियोगी कुल उम्मीदवार कौर को 21,358 से हराया। वर्तमान में दिवालियापन, बांसुरी और डेयरी के तीन नगर निगमों में कट्टर महानायक भाजपा से हैं। सांपला नगर समिति में भाजपा के दिग्गजों ने 687 मोटरसाइकिलों को हराया। धारूहेड़ा में बीजेपी के सत्यनारायण नायक अजय जांगड़ा ने दावेदार बाबू लाल के खिलाफ 6,236 से जीत हासिल की. हालांकि, उकलाना में भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल प्रतियोगी रीमा सोनी 2,806 वोटों से हार गईं। जब निकिता ने प्रचार करने वाले भाजपा के शीर्ष नेताओं से इस बारे में पूछा तो सोनी ने कहा, ”मुझे उकलाना की जनता का समर्थन मिला था.” मैं उन्हें विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।” सोनी ने कहा, ”मैं एक साधारण परिवार से आता हूं, और मैं उन सभी लोगों के प्रति संपर्क करना चाहता हूं जिनका मैंने समर्थन किया है।” चुनाव लड़ने से पहले, ग्रेजुएट सोनी वैली वैली की तैयारी कर रही थी। इस बीच किशोर नगर परिषद में भाजपा की पुतिना पिप्पल ने कांग्रेस की निहारिका को 21,445 से हराया। अंबाला में भाजपा ने 16 वार्ड वाली पार्टी बनाई, तीन वार्ड कांग्रेस के लिए रवाना हुए, जबकि एक वार्ड में पार्टी की जीत हुई। युवा भाजपा ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने पांच वार्डों में जीत दर्ज की। कुछ वार्ड में तो कांग्रेस पार्टी के दिग्गजों से भी पीछे रह गए। समर्थक नगर निगम में भाजपा ने 17 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने केवल एक वार्ड में जीत हासिल की थी। भाजपा के श्यामलाल बैसाम ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने पार्टी पर विश्वास जताने के लिए लाॅकडाउन की सदस्यता ले ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में कांग्रेस के प्रति स्पष्ट रूप से स्पष्टता का संकेत है। यह भी पढ़ें: संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत दुनिया को नहीं देगा चीनी, शुगर एक्सपोर्ट पर लगाया बैन

प्रेग्नेंसी में भीषण गर्मी से हो न जाएं ये समस्याएं, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान

authorimg

गर्भावस्था हर महिला के जीवन का बेहद खास दौर होता है. इस दौरान मां और शिशु दोनों की सेहत का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में बढ़ती गर्मी और लू गर्भवती महिलाओं के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है. ऐसे में थोड़ी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाकर इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है. गर्मी में क्यों बढ़ जाता है खतरा? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान शरीर का तापमान सामान्य से अधिक संवेदनशील हो जाता है. तेज धूप, अधिक पसीना और पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसका असर मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों पर पड़ सकता है. हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें गर्मियों में सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर होता है. इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पसीना जल्दी सूख जाता है, जिससे असहजता कम होती है. शरीर को रखें हाइड्रेट गर्भवती महिलाओं को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थ शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी नहीं होने देते. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. दोपहर की तेज धूप से बचें दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप और लू का असर सबसे ज्यादा होता है. इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी, सनग्लासेस और स्कार्फ का इस्तेमाल जरूर करें. संतुलित और हल्का भोजन करें गर्मी के मौसम में ताजे फल, हरी सब्जियां, दही और हल्का घर का बना खाना खाना फायदेमंद होता है. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन से दूरी बनाकर रखें. शरीर में दिखने वाले संकेतों को नजरअंदाज न करें अगर चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, अत्यधिक थकान, बेचैनी या पेट में दर्द जैसी समस्याएं महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. समय रहते इलाज करवाना बेहद जरूरी है. पर्याप्त आराम है जरूरी विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवती महिला को पर्याप्त आराम मिलना चाहिए. परिवार के लोगों को भी उनकी देखभाल में सहयोग करना चाहिए. साथ ही नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह का पालन करना इस मौसम में और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है. थोड़ी सावधानी से रहें सुरक्षित गर्मी के मौसम में सही खान-पान, पर्याप्त पानी और जरूरी सावधानियां अपनाकर गर्भवती महिलाएं खुद और अपने होने वाले शिशु को सुरक्षित रख सकती हैं.

एनर्जी ड्रिंक नहीं, ये है बघेलखंड का असली ‘पावर पैक’ नाश्ता, दिनभर नहीं लगती थकान! – News18 हिंदी

arw img

X ये है बघेलखंड का असली ‘पावर पैक’ नाश्ता, दिनभर नहीं लगती थकान!   Summer Food: बघेलखंड क्षेत्र के आदिवासी इलाकों में सुबह का नाश्ता शहरों की तुलना में बिल्कुल अलग और देसी होता है. यहां के ग्रामीण आज भी पारंपरिक खानपान को अपनाए हुए हैं, जो सस्ता होने के साथ-साथ शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देता है. खासकर गर्मी के समय में खेतों में मेहनत करने वाले लोगों के लिए यह नाश्ता किसी प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं माना जाता. हम बात कर रहे हैं गेहूं के दलिया और छाछ (मट्ठा) के मिश्रण की, जो आज भी गांवों में सुबह की शुरुआत का अहम हिस्सा है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. आरपी परौहा का कहना है कि दलिया और मट्ठा का यह मिश्रण शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और लू से भी बचाव करता है. इसके अलावा यह वजन नियंत्रित रखने, पाचन सुधारने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है. आज भले ही बाजार में तरह-तरह के एनर्जी ड्रिंक्स मौजूद हों, लेकिन गांवों का यह देसी पेय स्वास्थ्य के लिहाज से कहीं अधिक भरोसेमंद और असरदार साबित हो रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। नए नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज हारने वाली टीम में 7 बदलाव किए हैं। सबसे चौंकाने वाला फैसला ओपनर जैक क्रॉली को बाहर करने का है। क्रॉली की जगह डरहम के एमिलियो गे को टीम में शामिल किया गया है। एमिलियो ने इस सीजन में 92 की औसत से 552 रन बनाए हैं। वहीं, ससेक्स के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन की 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड को 4 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। 3 नए प्लेयर्स को मौका मिला इंग्लिश सिलेक्टर्स ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका दिया है। वुड-कार्स चोटिल, रॉबिन्सन की वापसी मार्क वुड और ब्रायडन कार्स चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ऑली रॉबिन्सन को चुना गया है। वे गस एटकिंसन और जोश टंग के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। रॉबिन्सन ने ससेक्स के लिए 6 विकेट लेकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित की है। कप्तान बेन स्टोक्स भी नई गेंद से गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। रेहान-बशीर को स्पिन की जिम्मेदारी टीम में 2 स्पिनर्स को शामिल किया गया है। इनमें रेहान अहमद और शोएब बशीर शामिल हैं। रेहान IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि बशीर डर्बीशायर के लिए खेल रहे हैं। लॉर्ड्स में इन दोनों में से एक को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रीव, ऑली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। नए नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज हारने वाली टीम में 7 बदलाव किए हैं। सबसे चौंकाने वाला फैसला ओपनर जैक क्रॉली को बाहर करने का है। क्रॉली की जगह डरहम के एमिलियो गे को टीम में शामिल किया गया है। एमिलियो ने इस सीजन में 92 की औसत से 552 रन बनाए हैं। वहीं, ससेक्स के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन की 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड को 4 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। 3 नए प्लेयर्स को मौका मिला इंग्लिश सिलेक्टर्स ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका दिया है। वुड-कार्स चोटिल, रॉबिन्सन की वापसी मार्क वुड और ब्रायडन कार्स चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ऑली रॉबिन्सन को चुना गया है। वे गस एटकिंसन और जोश टंग के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। रॉबिन्सन ने ससेक्स के लिए 6 विकेट लेकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित की है। कप्तान बेन स्टोक्स भी नई गेंद से गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। रेहान-बशीर को स्पिन की जिम्मेदारी टीम में 2 स्पिनर्स को शामिल किया गया है। इनमें रेहान अहमद और शोएब बशीर शामिल हैं। रेहान IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि बशीर डर्बीशायर के लिए खेल रहे हैं। लॉर्ड्स में इन दोनों में से एक को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रीव, ऑली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग।

सेहत का सच्चा दोस्त है ये हरा पत्ता, एक नहीं सेवन से मिलेंगे अनेकों फायदे; तेल से लेकर चटनी तक में उपयोगी

ask search icon

Last Updated:May 14, 2026, 08:33 IST Benefits of Peppermint: पिपरमेंट सिर्फ एक स्वादिष्ट हर्बल पौधा नहीं है, बल्कि यह आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए प्राकृतिक इलाज का काम करता है. चाहे यह पाचन की समस्या हो, सिरदर्द, तनाव, सर्दी या त्वचा की समस्या, पुदीना, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे गुणों से भरपूर होता है. पुदीने में ऐसे गुण मौजूद होते है. जिसके सेवन से आपको तुरंत ताजगी भरा महसूस होता है. पुदीने का इस्तेमाल अमूमन गर्मियों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. पुदीना बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है, मितली को रोकता है, सांस की समस्याओं, अवसाद-थकान को दूर करने में मदद करता है. पिपरमेंट के पत्ते और तेल बहुत उपयोगी हैं. रोजमर्रा की जिंदगी में पिपरमेंट को शामिल करना हमारे स्वास्थ्य के लिए एक सरल और प्राकृतिक तरीका है. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: पिपरमेंट मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी काफी उपयोगी माना जाता है. इसकी ताजा और ठंडी खुशबू मन को शांत करने में मदद करती है. जिससे तनाव और चिंता कम महसूस होती है. विशेषज्ञों के अनुसार, पिपरमेंट में मौजूद मेंथॉल दिमाग को ताजगी देता है और मानसिक थकान दूर करने में सहायक होता है. कई लोग काम के दौरान ध्यान केंद्रित करने और ऊर्जा बढ़ाने के लिए पिपरमेंट ऑयल या इसकी खुशबू का इस्तेमाल करते है. इसकी सुगंध मूड को बेहतर बनाने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में भी मददगार मानी जाती है. अरोमाथेरेपी में भी पिपरमेंट का उपयोग मानसिक शांति के लिए किया जाता है. पिपरमेंट की चाय पीने से शरीर और मन दोनों को आराम मिल सकता है. हालांकि, अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिए और किसी गंभीर मानसिक समस्या में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. पिपरमेंट, जिसे आम भाषा में मेंथा के नाम से जाना जाता है, एक छोटा सा हरा-पत्ता वाला पौधा है. लेकिन इसके औषधीय गुण बहुत बड़े है. यह न केवल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है, बल्कि आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों के इलाज के लिए भी महत्व दिया गया है. आज हम जानेंगे कि पिपरमेंट हमारे स्वास्थ्य के लिए क्यों फायदेमंद है और इसे रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. पाचन सुधारने में मददगार: पिपरमेंट के पत्ते स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी माने जाते है. खासकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में. वैद्य मालती देवी के अनुसार, भोजन के बाद पिपरमेंट के ताजे पत्ते चबाने या इसकी चाय पीने से पेट संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है. यह गैस, अपच और कब्ज जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद करता है. पिपरमेंट में मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं, जिससे भोजन तेजी से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है. इसके अलावा, इसकी ताजगी भरी खुशबू मुंह की दुर्गंध दूर करने में भी सहायक होती है. नियमित और संतुलित मात्रा में पिपरमेंट का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत बनी रहती है. हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य समस्या में इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर माना जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google त्वचा और बालों के लिए लाभकारी: पिपरमेंट का तेल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा की जलन, खुजली और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, पिपरमेंट ऑयल का सही मात्रा में उपयोग करने से मुंहासे और दाने कम हो सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं. यह त्वचा को ठंडक पहुंचाकर ताजगी का एहसास भी कराता है. वहीं, बालों की जड़ों में पिपरमेंट तेल से हल्की मालिश करने से रक्तसंचार बेहतर होता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है और उनकी जड़ें मजबूत होती हैं. इससे बाल घने, चमकदार और स्वस्थ बने रहते हैं. कई लोग इसे डैंड्रफ कम करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, पिपरमेंट ऑयल को सीधे त्वचा या सिर पर लगाने के बजाय नारियल या बादाम तेल में मिलाकर लगाना बेहतर होता है. किसी एलर्जी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें. चेतावनी और सावधानियां: वैद्य मालती देवी बताती है कि पिपरमेंट स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसका उपयोग हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक मात्रा में पिपरमेंट या पिपरमेंट ऑयल का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है. कुछ लोगों को इसकी तेज खुशबू या तेल से त्वचा पर खुजली और जलन भी महसूस हो सकती है. खासतौर पर छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पिपरमेंट तेल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. डॉक्टर की सलाह के बिना इसका अधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा, जिन लोगों को अस्थमा या किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या है, उन्हें भी पिपरमेंट का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए. किसी भी घरेलू उपाय की तरह इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही फायदेमंद माना जाता है. यदि कोई परेशानी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सिरदर्द और माइग्रेन में राहत: पिपरमेंट का तेल सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या में काफी लाभकारी माना जाता है. वैद्य मालती देवी के अनुसार, माथे और कनपटियों पर हल्के हाथों से पिपरमेंट ऑयल लगाने से सिरदर्द में राहत मिल सकती है. इसमें मौजूद मेंथॉल ठंडक प्रदान करता है, जिससे सिर की नसों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है. इसकी ठंडी तासीर रक्तसंचार को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे दिमाग शांत महसूस करता है. कई लोग माइग्रेन के दौरान पिपरमेंट की खुशबू लेने से भी आराम महसूस करते हैं. इसके अलावा, यह मानसिक थकान और तनाव को कम करने में भी सहायक माना जाता है. हालांकि, पिपरमेंट ऑयल को सीधे त्वचा पर लगाने से पहले नारियल या बादाम तेल में मिलाकर उपयोग करना बेहतर होता है. यदि सिरदर्द लगातार बना रहे या अधिक गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य मालती देवी बताती है कि पिपरमेंट का वैज्ञानिक नाम Mentha piperita है. यह पौधा ठंडा और ताजगी भरा अनुभव देता है. इसके पत्तों में मेंथॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो

पंजाब न्यूज़: पंजाब बीजेपी ने EC से की ईवीएम की जगह मतपत्रों से वोटिंग वोटिंग के फैसले को वापस लेने की मांग, AAP पर लगाया ये आरोप

पंजाब न्यूज़: पंजाब बीजेपी ने EC से की ईवीएम की जगह मतपत्रों से वोटिंग वोटिंग के फैसले को वापस लेने की मांग, AAP पर लगाया ये आरोप

पंजाब भाजपा के एक सहयोगी ने रविवार को राज्य के कमिश्नर से मुलाकात कर आगामी स्थानीय बैसाखी में मोके की जगह मतपत्रों से मतदान के फैसले को वापस लेने की मांग की। इस दिग्गज का नेतृत्व पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया, जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, वरिष्ठ नेता विजय सांपला, सोम प्रकाश, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, राकेश रैस्टोरैंट और रिवंती जोशी शामिल थे. अंधविश्वास से बातचीत के दौरान जाखड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राज्य इलेक्ट्रोलेक्टर कमिश्नर के साथ मिलकर नागालैंड के स्थानीय निकाय चुनाव में मतपत्रों से वोटिंग के नियमों को लागू करने की योजना बनाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शॉपिंग दल ने राज पंचायत गोदामों में भी इसी तरह से इस्तेमाल किया था। जाखड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सामान्य रूप से डेमोक्रेट से चुनाव का फैसला लिया जा रहा है, लेकिन रिपब्लिकन की घोषणा के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कथित तौर पर सरकार के निर्देश पर अचानक रातोरात मतपत्रों से चुनाव का फैसला ले लिया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले सभी राजनीतिक विचारधाराओं की बैठक में हमेशा से परंपरा कायम रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्थानीय निकाय मंत्री ने भी कहा था कि मतदान की समीक्षा की जाएगी, लेकिन “अपनी हार को भांपते” लेकिन आप सरकार ने निर्णय बदल दिया, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए चुनाव “लूटे” जा सके। पंजाब में आठ नगर निगमों सहित 105 नगर निगमों के लिए वोटिंग 26 मई को होगी, जबकि मातृ 29 मई को की जाएगी।

चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जैमी ओवर्टन दाहिनी जांघ की चोट के कारण इंग्लैंड लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने बुधवार रात सोशल प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी। हालांकि, टीम ने यह साफ नहीं किया कि वे कितने समय तक बाहर रहेंगे, लेकिन IPL सीजन में बाकी के लीग मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। CSK ने यह भी बताया कि उसने चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को टीम में शामिल किया है। घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में चोट लग गई थी। पैर में फ्रैक्चर के चलते उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा। घोष ने अपने इकलौते मैच में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था। CSK के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोट से बाहर ओवर्टन और घोष के अलावा, चेन्नई के 3 अन्य खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हुए हैं, इनमें खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और नाथन एलिस जैसे नाम शामिल हैं। धोनी-जॉनसन एक भी मैच नहीं खेले टीम की सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बनी हुई है। धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी अनफिट होने के कारण बेंच पर हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआत के तीन मैच नहीं खेल सके थे, जिससे टीम को शुरुआती हार झेलनी पड़ी थी। BCCI अवॉर्ड विजेता हैं मैकनील नोरोन्हा मैकनील नोरोन्हा हाल में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। हाल ही में BCCI के सालाना ‘नमन अवॉर्ड्स’ में उन्हें एमए चिदंबरम ट्रॉफी से नवाजा गया था। वे 2024-25 की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। महाराजा ट्रॉफी 2025 में मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 पारियों में 253 रन बनाए और ऑफ-स्पिन से 10 विकेट भी लिए थे। पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर CSK, प्ले-ऑफ की उम्मीद बरकरार इतनी चोटों और समस्याओं के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स प्ले-ऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने के लिए चेन्नई को अपने बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। पिछले मैच के हीरो ओवरटन, 14 विकेट के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज जेमी ओवरटन इस सीजन में चेन्नई के लिए गेम चेंजर साबित हो रहे थे। वे 14 विकेट के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। 11 मई को चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में ओवरटन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे थे। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए थे और चेन्नई की 5 विकेट से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।