Thursday, 08 Oct 2026 | 01:52 AM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में चीन के गुप्त ‘पुलिस स्टेशन’ का खुलासा: न्यूयॉर्क निवासी दोषी करार

न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक लू जियानवांग को चीन सरकार की ओर से कथित गुप्त पुलिस स्टेशन चलाने का दोषी ठहराया है। यह स्टेशन मैनहटन के चाइनाटाउन इलाके में संचालित हो रहा था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 64 वर्षीय लू जियानवांग, जिसे हैरी लू के नाम से भी जाना जाता है, चीन के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय के लिए काम कर रहा था। जूरी ने उसे चीन सरकार के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने और जांच में बाधा डालने के आरोप में दोषी माना है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह कथित पुलिस स्टेशन 2022 की शुरुआत में शुरू किया गया था। यह एक रामेन स्टॉल के ऊपर पूरे फ्लोर में चल रहा था। FBI जांच शुरू होने के बाद 2022 के अंत में इसे बंद कर दिया गया। प्रॉसिक्यूटर्स ने बताया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद लू और उसके सह-आरोपी चेन जिनपिंग ने चीन के अधिकारियों के साथ हुए टेक्स्ट मैसेज डिलीट कर दिए थे। FBI के असिस्टेंट डायरेक्टर जेम्स सी बार्नाकल जूनियर ने कहा कि इस स्टेशन का इस्तेमाल चीन विरोधी लोगों और लोकतंत्र समर्थकों को टारगेट करने के लिए किया गया। मामले के दूसरे आरोपी चेन जिनपिंग ने दिसंबर 2024 में चीन के एजेंट के तौर पर साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया था। फिलहाल उसकी सजा तय होना बाकी है। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि दुनिया के 53 देशों में चीन के ऐसे 100 से ज्यादा कथित आउटपोस्ट मौजूद हैं। आरोप है कि इनके जरिए विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों और लोकतंत्र समर्थकों की निगरानी की जाती है। हालांकि, चीन इन आरोपों से इनकार करता रहा है। चीन का कहना है कि ये केवल ‘सर्विस स्टेशन’ हैं, जहां विदेशों में रहने वाले नागरिकों को प्रशासनिक मदद दी जाती है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फिलीपींस सीनेट में गोलीबारी: ICC वॉरंट से बचने के लिए अंदर छिपे सीनेटर डेला रोजा
फिलीपींस की सीनेट बिल्डिंग में बुधवार रात गोलीबारी हुई। यहां ICC के गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा पिछले दो दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अंदर मौजूद हैं। सरकार ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ हथियारबंद लोगों ने सीनेट की दूसरी मंजिल में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद चेतावनी के तौर पर फायरिंग की गई। फिलीपींस के गृह सचिव जॉनविक रेमुला ने बताया कि सार्जेंट-एट-आर्म्स ऑफिस के एक सदस्य ने पहले चेतावनी के तौर पर गोली चलाई। इसके बाद संदिग्ध लोग पीछे हटे और हवा में गोलियां चलाते हुए वहां से निकल गए। 64 वर्षीय डेला रोजा सोमवार से सीनेट परिसर में मौजूद हैं। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने उन पर पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के साथ मिलकर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। ICC का आरोप है कि 2016 से 2018 के बीच ड्रग्स विरोधी अभियान में हजारों लोगों की हत्या हुई। कोर्ट ने सोमवार को डेला रोजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि डेला रोजा को गिरफ्तार करने के लिए किसी सरकारी एजेंसी को सीनेट नहीं भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया जारी है। डेला रोजा पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के करीबी सहयोगी रहे हैं। डुटर्टे सरकार के दौरान ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति डुटर्टे को मार्च 2025 में गिरफ्तार कर द हेग भेजा गया था, जहां वे ICC की हिरासत में हैं। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके कुमुद मिश्रा से बातचीत:बोले- ‘सतरंगी’ में मेरा किरदार रसूखदार, पर बेहद गंभीर है

May 24, 2026/
3:15 pm

फिल्मों और ओटीटी पर अपनी अदाकारी से अलग पहचान बना चुके कुमुद मिश्रा अब जी 5 की वेब सीरीज ‘सतरंगी’...

टीएमसी में उथल-पुथल गहराने पर सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा: विद्रोह, पतन या राजनीतिक रीसेट? | #साफ बात

June 10, 2026/
7:24 pm

सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक उथल-पुथल की एक नई लहर का सामना करना पड़ रहा...

AP Inter Results 2026 Date And Time Live Updates: Check steps to download BIEAP 11th, 12th results.

April 14, 2026/
4:10 pm

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 16:10 IST बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का नामांकन कुछ ही देर में लोकभवन में पेश किया...

ज्वेरेव पहली बार इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में:ATP मास्टर्स के सभी 9 इवेंट्स में आखिरी-4 खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने

March 13, 2026/
8:08 am

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गुरुवार को इंडियन वेल्स मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल...

UN रिपोर्ट-2025 लाल किला धमाके में अल-कायदा का हाथ था:इसी ने लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल नेटवर्क बनाया; 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट में 11 मौतें हुई थीं

August 13, 2026/
10:06 am

लाल किले के पास हुए धमाके के पीछे अल-कायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)...

यूपी के इंजीनियर और उसकी पत्नी को फांसी होगी:बच्चों का यौन शोषण करके वीडियो बनाकर बेचता था; जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ

February 20, 2026/
3:41 pm

उत्तर प्रदेश के बांदा कोर्ट ने शुक्रवार को बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को फांसी की सजा सुनाई।...

असम कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की:कर्नाटक उपचुनाव- पार्टी की घोषणा के बिना उम्मीदवारों का नामांकन, कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

March 21, 2026/
5:30 am

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इससे 126 सीटों वाली...

असली बनाम नकली मावा असली नकली मावा खोया खरीद के टिप्स जानिए मावा खरीदने के टिप्स

February 25, 2026/
11:54 am

असली या नकली मावा | छवि: सोशल मीडिया मावा ख़रीदने के टिप्स: त्योहारों का सीजन हो या शादी-ब्याह का मौका,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में चीन के गुप्त ‘पुलिस स्टेशन’ का खुलासा: न्यूयॉर्क निवासी दोषी करार

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में चीन के गुप्त ‘पुलिस स्टेशन’ का खुलासा: न्यूयॉर्क निवासी दोषी करार

न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक लू जियानवांग को चीन सरकार की ओर से कथित गुप्त पुलिस स्टेशन चलाने का दोषी ठहराया है। यह स्टेशन मैनहटन के चाइनाटाउन इलाके में संचालित हो रहा था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 64 वर्षीय लू जियानवांग, जिसे हैरी लू के नाम से भी जाना जाता है, चीन के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय के लिए काम कर रहा था। जूरी ने उसे चीन सरकार के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने और जांच में बाधा डालने के आरोप में दोषी माना है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह कथित पुलिस स्टेशन 2022 की शुरुआत में शुरू किया गया था। यह एक रामेन स्टॉल के ऊपर पूरे फ्लोर में चल रहा था। FBI जांच शुरू होने के बाद 2022 के अंत में इसे बंद कर दिया गया। प्रॉसिक्यूटर्स ने बताया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद लू और उसके सह-आरोपी चेन जिनपिंग ने चीन के अधिकारियों के साथ हुए टेक्स्ट मैसेज डिलीट कर दिए थे। FBI के असिस्टेंट डायरेक्टर जेम्स सी बार्नाकल जूनियर ने कहा कि इस स्टेशन का इस्तेमाल चीन विरोधी लोगों और लोकतंत्र समर्थकों को टारगेट करने के लिए किया गया। मामले के दूसरे आरोपी चेन जिनपिंग ने दिसंबर 2024 में चीन के एजेंट के तौर पर साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया था। फिलहाल उसकी सजा तय होना बाकी है। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि दुनिया के 53 देशों में चीन के ऐसे 100 से ज्यादा कथित आउटपोस्ट मौजूद हैं। आरोप है कि इनके जरिए विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों और लोकतंत्र समर्थकों की निगरानी की जाती है। हालांकि, चीन इन आरोपों से इनकार करता रहा है। चीन का कहना है कि ये केवल ‘सर्विस स्टेशन’ हैं, जहां विदेशों में रहने वाले नागरिकों को प्रशासनिक मदद दी जाती है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फिलीपींस सीनेट में गोलीबारी: ICC वॉरंट से बचने के लिए अंदर छिपे सीनेटर डेला रोजा
फिलीपींस की सीनेट बिल्डिंग में बुधवार रात गोलीबारी हुई। यहां ICC के गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा पिछले दो दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अंदर मौजूद हैं। सरकार ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ हथियारबंद लोगों ने सीनेट की दूसरी मंजिल में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद चेतावनी के तौर पर फायरिंग की गई। फिलीपींस के गृह सचिव जॉनविक रेमुला ने बताया कि सार्जेंट-एट-आर्म्स ऑफिस के एक सदस्य ने पहले चेतावनी के तौर पर गोली चलाई। इसके बाद संदिग्ध लोग पीछे हटे और हवा में गोलियां चलाते हुए वहां से निकल गए। 64 वर्षीय डेला रोजा सोमवार से सीनेट परिसर में मौजूद हैं। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने उन पर पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के साथ मिलकर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। ICC का आरोप है कि 2016 से 2018 के बीच ड्रग्स विरोधी अभियान में हजारों लोगों की हत्या हुई। कोर्ट ने सोमवार को डेला रोजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि डेला रोजा को गिरफ्तार करने के लिए किसी सरकारी एजेंसी को सीनेट नहीं भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया जारी है। डेला रोजा पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे के करीबी सहयोगी रहे हैं। डुटर्टे सरकार के दौरान ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति डुटर्टे को मार्च 2025 में गिरफ्तार कर द हेग भेजा गया था, जहां वे ICC की हिरासत में हैं। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket