Friday, 16 Oct 2026 | 01:59 PM

Trending :

हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत:इनमें 5 गुजरात के, 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे, बारिश हो रही थी

हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत:इनमें 5 गुजरात के, 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे, बारिश हो रही थी

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज (सोमवार को) सुबह सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 लोग गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि एक हिमाचल का ड्राइवर था। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से चंबा के डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। चंबा के SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को हेड-इंजिरी है। पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जहां हादसा हुआ है, वहां मिट्‌टी चिकनी है। बारिश से मिट्‌टी स्लिपरी हो जाती है। इसलिए, संभावना है कि भारी बारिश के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर गिरी हो। इन लोगों की जान गई पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोग गुजरात के हैं। इनमें भावनगर की सिंधी कॉलोनी के रहने वाले ललितभाई पतनानी और उनकी पत्नी ममताबेन ललितभाई पतनानी शामिल हैं। वहीं, अन्य मृतकों में प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, उनकी पत्नी काजल और बेटा दियांश भी शामिल है। वहीं, छठे मृतक का नाम जसवंत कुमार (51) है। वह मंडी जिले में तहसील जोगिंदरनगर के गांव कोहरा के रहने वाले थे। टूरिस्टों के साथ वह गाड़ी के ड्राइवर के रूप में यात्रा कर रहे थे। घायल सभी गुजरात के घायलों में ललितभाई पतनानी के बेटे मयंक ललितभाई पतनानी (31), उनकी पत्नी फोरमबेन मयंक पतनानी (31), इनका 3 साल का बेटा जियांश और प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी की बेटी प्रियान्शी भोपानी (3) शामिल हैं। ये सभी गुजरात के रहने वाले हैं और इनका इलाज चल रहा है। चुवाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम पुलिस ने मृतकों के शवों खाई से निकालकर चंबा के चुवाड़ी अस्पताल भेज दिया है। यहां पर सभी का पोस्टमॉर्मट करवाया जाएगा। पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

सलमान ने मदर्स डे पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें:दोनों माओं के साथ नजर आए, यूलिया ने भी खान फैमिली संग तस्वीरें पोस्ट कीं

सलमान ने मदर्स डे पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें:दोनों माओं के साथ नजर आए, यूलिया ने भी खान फैमिली संग तस्वीरें पोस्ट कीं

मदर्स डे के मौके पर सलमान खान ने अपनी दोनों माओं सलमा खान और हेलेन (सलीम खान की दूसरी पत्नी) के साथ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। वहीं, सलमान की ‘रुमर्ड गर्लफ्रेंड’ यूलिया ने भी सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इमोशनल मैसेज लिखा। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर तीन पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह बचपन में मां सलमा खान की गोद में नजर आए। दूसरी तस्वीर में सलमान मां सलमा के सिर पर प्यार से हाथ रखते नजर आए। तीसरी तस्वीर में सलमान गुलाबी और सफेद चेकर्ड शर्ट में दिखाई दिए, जिसमें सलमा खान और हेलेन दोनों नजर आईं। पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे।’ वहीं, यूलिया ने भी मदर्स डे पर अपनी फैमिली और सलमान की फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ फैमिली मोमेंट्स पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे! मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी मानती हूं कि मुझे इनका प्यार मिला। हर परिस्थिति में इनका गर्मजोशी भरा, प्यार और सुरक्षा से भरा हाथ हमेशा मेरे साथ रहा। आई लव यू। उन सभी शानदार महिलाओं को भी मदर्स डे की शुभकामनाएं, जिन्होंने मेरी जिंदगी में मां की तरह साथ दिया। हैप्पी मदर्स डे टू यू, वुमन!’ सलमान खान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। वहीं, उनकी दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें एक बार फिर करीना कपूर खान के साथ जोड़ा जा सकता है।

शहद में भीगा आंवला: लंबी उम्र और फौलादी इम्यूनिटी पाने का रामबाण नुस्खा, जानें 5 बेमिसाल फायदे और बनाने का तरीका

authorimg

भारतीय रसोई और आयुर्वेद में आंवले को ‘धरा का अमृत’ माना गया है. विटामिन C के इस पावरहाउस को जब शहद के बेहतरीन गुणों के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक ऐसा मैजिकल मिश्रण(Honey soaked amla) बन जाता है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की जबरदस्‍त ताकत देता है. अक्सर हम महंगे सप्लीमेंट्स के पीछे भागते हैं, लेकिन लंबी उम्र और जवां सेहत का राज आपके घर के एक छोटे से कांच के जार में छिपा हो सकता है. शारदाकेयर हेल्थ सिटी (नोएडा) के जनरल मेडिसिन कंसल्टेंट और फिजिशियन डॉ. भूमेश त्यागी के अनुसार, शहद में भीगा आंवला(Ayurvedic benefits of Indian Gooseberry) न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह वेलनेस का पावरहाउस भी है. तो आइए जानते हैं कैसे! क्यों खास है यह मिश्रण?आंवला विटामिन C का सबसे बड़ा स्रोत है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. जब इसे शहद के साथ मिलाया जाता है, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है जो आंवले के पोषक तत्वों को शरीर में सोखने (Absorption) में मदद करता है. आंवला शहद खाने के 5 बेमिसाल फायदे:इम्यूनिटी का सुरक्षा कवच: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल बुखार से बचना चुनौतीपूर्ण होता है. शहद और आंवले का मिश्रण व्हाइट ब्लड सेल्स को सक्रिय करता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता फौलादी बन जाती है. पाचन तंत्र के लिए वरदान: अगर आप गैस, कब्ज या एसिडिटी से परेशान हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए ही है. शहद एक नेचुरल प्रीबायोटिक है जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जबकि आंवला लिवर को डिटॉक्स कर पाचन सुधारता है. चेहरे पर आएगा कुदरती निखार:महंगे कॉस्मेटिक्स की जगह इस ‘गोल्डन मिश्रण’ को आजमाएं. यह खून को साफ करता है और कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाता है. नतीजा? बिना दाग-धब्बे वाली चमकती त्वचा और मजबूत, काले बाल. आंखों की रोशनी और मानसिक स्वास्थ्य: विटामिन A और C की मौजूदगी के कारण यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है. साथ ही, यह तनाव को कम करने और याददाश्त को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है. ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म:यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. हालांकि, मधुमेह के मरीजों को शहद के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. कैसे तैयार करें(How to make honey soaked amla at home)-इसे बनाना बहुत आसान है. ताजे आंवलों को धोकर सुखा लें और उनमें कांटे (fork) से छोटे छेद कर दें. अब एक कांच के जार में आंवले डालें और ऊपर से शुद्ध शहद डाल दें. जार को एक हफ्ते के लिए किसी ठंडी जगह पर रखें. धीरे-धीरे आंवले शहद को सोख लेंगे और नरम हो जाएंगे. अब आप रोज सुबह खाली पेट एक शहद में भीगा आंवला खाएं. यह आपको दिनभर ऊर्जावान रखेगा और बीमारियों को कोसों दूर भी.

काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात

काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात

वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात 2 बजे बाथरूम से निकलते ही बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और हमलावर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना मुगलसराय रेलवे स्टेशन से करीब 3 किमी पहले ब्लॉक हट-बी के पास हुई। मृतक दिनेश शाह (42) बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। वह परिवार के साथ सीतापुर के नैमिषारण्य जा रहे थे। ट्रेन में दो दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले रविवार को पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के रहने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानिए पूरा मामला यात्री के पास 15 हजार रुपए मिले, पत्नी के जेवर सुरक्षित पुलिस ने बताया कि दिनेश शाह के पास करीब 15 हजार रुपये नकद मिले हैं। उनकी पत्नी के जेवर सुरक्षित हैं। घटना के बाद रेलवे पुलिस की एक टीम ट्रेन के साथ आगे गई है, ताकि यात्रियों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। वहीं दूसरी टीम दिनेश शाह के गांव भेजी गई है, जहां परिजनों से पूछताछ की जाएगी। रविवार को पैसेंजर ट्रेन में हुई थी हत्या सकलडीहा के सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि गाजीपुर के रहने वाले मंगरू 26 अप्रैल को कर्नाटक गए थे। वहां से 8 मई को वह ट्रेन से घर जमानियां के लिए निकले थे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार थे। रविवार सुबह बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी बैग लेकर सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। ……………… ये खबर भी पढ़िए- थार ने मां-5 साल की बेटी को कुचला, मौत:काशी में 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया; रिंग सेरमनी से लौट रही थीं वाराणसी में रविवार रात साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। टक्कर के बाद मां, बेटी और देवर बाइक समेत थार के बोनट में फंस गए। तीनों चीखते रहे, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि रफ्तार बढ़ा दी। 200 मीटर तक तीनों को घसीट ले गया। इसी दौरान बाइक फंसने के कारण थार के पहिए जाम हो गए। इसके बाद आरोपी थार छोड़कर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर

PM से जुड़े फर्जी वीडियो को रीट्वीट करना पड़ा भारी:राइटर मधु किश्वर और सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने जताई नाराजगी

PM से जुड़े फर्जी वीडियो को रीट्वीट करना पड़ा भारी:राइटर मधु किश्वर और सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने जताई नाराजगी

देश के प्रधानमंत्री से जुड़े कथित फर्जी और भ्रामक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने के मामले में फेमस राइटर मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के लिए दूसरा नोटिस भेज चुकी है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुई हैं। वहीं, मधु किश्वर पुलिस के सामने पेश होने के बजाय चंडीगढ़ कोर्ट पहुंच गईं। मधु किश्वर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसी मामले में हैदराबाद निवासी 44 वर्षीय हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इस समय जेल में बंद है और उसकी जमानत अर्जी भी अदालत ने खारिज कर दी है। मामले के अनुसार, हसन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो को री-ट्वीट किया था। पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट के जरिए भ्रामक वीडियो को और फैलाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले फूड डिलीवरी का काम करता था और पिछले कुछ समय से पैनक्रियास संबंधी बीमारी से जूझ रहा था। इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस की टीम तेलंगाना पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार हाल ही में चंडीगढ़ के एडवोकेट अभय जोशी और तुनीष नागर ने जिला अदालत में उसकी जमानत याचिका दायर की थी। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपी ने वीडियो न तो बनाया और न ही उसमें कोई छेड़छाड़ की। उसने केवल यह पूछते हुए पोस्ट साझा की थी कि वीडियो असली है या नहीं। हालांकि एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सोनाली सिंह ने ये दलीलें स्वीकार नहीं कीं और जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराएं लागू होती हैं। कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ मानहानिकारक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और पोस्ट को इंटरनेट मीडिया पर सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई। अदालत ने कहा कि बोलने की आजादी का मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति बिना जिम्मेदारी के कुछ भी पोस्ट या टिप्पणी कर दे। कोर्ट में याचिका दायर कर FIR की कॉपी मांगी मधु किश्वर ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन्हें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। उन्होंने अदालत से मांग की कि पुलिस को एफआईआर की कॉपी देने के निर्देश दिए जाएं। इस पर कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस से जवाब मांगा है। वहीं, मिसलीडिंग वीडियो मामले में एफआईआर में दिखाई दे रहे दंपति ने इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन कर ली है। पूर्व पार्षद की शिकायत पर दर्ज हुआ केस मामले की शुरुआत 19 अप्रैल को हुई थी, जब पूर्व भाजपा पार्षद और एडवोकेट सतिंदर सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कई इंटरनेट मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो भ्रामक कैप्शन के साथ वायरल कर रहे हैं। शिकायत में मधु किश्वर, हसन सिद्दीकी, मिर्जा बेग, सोनू सिंह, हसीबुर रहमान और साबिर अहमद समेत 6 सोशल मीडिया हैंडल्स के नाम शामिल किए गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, मूल वीडियो पहले अमेरिका में रहने वाले एक इंटरनेट मीडिया इन्फ्लूएंसर ने अपलोड किया था, जिसे बाद में प्रधानमंत्री मोदी से जोड़कर वायरल किया गया। इस मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के विधायक ने रचा इतिहास, बने पहले विधायक…

विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के विधायक ने रचा इतिहास, बने पहले विधायक...

29 वर्षीय एस कीर्तना, शिवकाशी में सात दशकों के पुरुष वर्चस्व को तोड़कर निर्वाचन क्षेत्र की पहली महिला विधायक बनीं – और अब विजय की टीवीके सरकार में मंत्री हैं।

न पानी दें, न कपड़ों में लपेटें…तपती गर्मी में न्यूबॉर्न बेबी का ऐसे रखें ध्यान, ब्रेस्ट फीडिंग सबसे जरूरी

authorimg

पलामू. पलामू जिले में गर्मी हर साल लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. राज्य के सबसे गर्म जिलों में शामिल पलामू में तापमान ज्यादा रहता है. ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा खतरा नवजात शिशुओं को होता है, क्योंकि उनका शरीर तेजी से बढ़ते तापमान को नहीं झेल पाता. डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के दिनों में नवजात की देखभाल में जरा सी लापरवाही भी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है. इसलिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. कपड़ों की लेयरिंग न करेंशिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वीकृति ने लोकल18 को बताया कि पलामू में गर्मी के दौरान अक्सर ऐसे मामले आते हैं, जिनमें नवजात को तेज बुखार हो जाता है. ऐसे में नवजात शिशु को हमेशा आरामदायक कमरे के तापमान में रखना चाहिए. अक्सर लोग गर्मी में भी बच्चों को कंबल में लपेट देते हैं या कई लेयर वाले कपड़े पहना देते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. गर्मी में बच्चों को केवल हल्के और मुलायम कॉटन के कपड़े पहनाने चाहिए. कोशिश करें कि बच्चे का शरीर ढका रहे, लेकिन कपड़े ज्यादा भारी न हों. जिस कमरे में बच्चा हो, वहां पंखा, कूलर या अच्छी हवा की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कई बार गर्मी में भी नवजात शिशुओं का शरीर अचानक ठंडा पड़ने लगता है. ऐसे में समय-समय पर बच्चे के पैर और हाथ चेक करते रहना चाहिए. पैर गर्म या सामान्य और हल्के गुलाबी यानी पिंक दिखने चाहिए. अगर शरीर ज्यादा ठंडा या सुस्त लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. पैर के तलवे सफेद नहीं दिखने चाहिए. हर दो घंटे पर कराएं ब्रेस्ट फीडिंगनवजात के लिए मां का दूध सबसे ज्यादा जरूरी और फायदेमंद माना जाता है. आजकल कई माताएं जन्म के तुरंत बाद बच्चों को डिब्बे वाला दूध देने लगती हैं, लेकिन डॉक्टर इसके खिलाफ हैं. मां का पहला दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और उसे कई तरह के संक्रमण से बचाता है. शुरुआती छह महीने तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना चाहिए. गर्मी के मौसम में हर दो घंटे पर ब्रेस्ट फीडिंग कराने से बच्चे के शरीर में पानी और पोषण दोनों की कमी नहीं होती. इसके बाद फीडिंग ऑन डिमांड होनी चाहिए. कई बार महिलाओं को खासकर गांव की महिलाओं को लगता है कि गर्मी बहुत है तो बच्चे को पानी देना चाहिए लेकिन इसकी जरूरत नहीं होती. मां का दूध, पानी, पोषण, सब पहुंचाता है. कितनी भी गर्मी हो बच्चे को 6 महीने तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए. 6 महीने बाद दें लिक्विड डाइटउन्होंने बताया कि टॉप फीडिंग यानी बाहर का दूध देने से बच्चों में इन्फेक्शन, पेट की समस्या और बुखार जैसी शिकायतें बढ़ सकती हैं. वहीं, छह महीने के बाद धीरे-धीरे लिक्विड और हल्का घरेलू आहार शुरू किया जा सकता है. वहीं बड़े बच्चों को पर्याप्त पानी, दही, छाछ और लिक्विड बेस्ड खाना देना चाहिए. ज्यादा मसालेदार, ऑयली और बाहर का खाना देने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में बच्चों को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है. पलामू में हर साल हीट स्ट्रोक और तेज बुखार से पीड़ित बच्चों के मामले सामने आते हैं. ऐसे में सावधानी और सही देखभाल ही नवजात और थोड़े बड़े बच्चों को सुरक्षित रख सकती है.

हिमाचल में तूफान का कहर:कुल्लू में 5 घरों और 8 गौशालाओं की छत्ते उखड़ी, रामपुर में टिप्पर पर पेड़ गिरा; 4 जिलों में अलर्ट

हिमाचल में तूफान का कहर:कुल्लू में 5 घरों और 8 गौशालाओं की छत्ते उखड़ी, रामपुर में टिप्पर पर पेड़ गिरा; 4 जिलों में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद फिर से मौसम बदला है। बीती रात (10 मई) को कई भागों में तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तूफान ने कहर बरपाया है। कुल्लू के बंजार क्षेत्र में 5 रिहायशी घरों के साथ 7 से अधिक गौशालाओं की छत्ते उड़ गई। कांगड़ा और शिमला में भी कई जगह तूफान से पेड़ व बिजली के खंबे गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार- बीती रात में गुलेड़ में 41.2 मिलीमीटर, पंडोह में 41 मिमी और कांगड़ा में 32.4 मिमी बारिश हुई। कांगड़ा में तूफान से कई जगह पेड़ गिरने के कारण 5 घंटे तक बिजली गुल रही। शिमला, मंडी, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू जिले में भी रात में बारिश हुई है। शिमला के रामपुर की गानवी खड्ड का तेज बारिश के बाद अचानक वाटर लेवल बढ़ा गया। इससे बौलेरो कैंपर गाड़ी इसमें फंस गई और सड़क टूट गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने रेस्क्यू चलाया और गाड़ी व ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। रामपुर के पाटबंगला में NH पर खड़े टिप्पर पर बड़ा पेड़ गिर गया। इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। राज्य में कई जगह तूफान से पेड़ गिरने की घटनाएं पेश आई। अगले पांच दिन बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पांच दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज के लिए चार जिलों- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में यलो अलर्ट जारी कर रखा है। राज्य के अधिकांश भागों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कल भारी ओलावष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। इसे देखते हुए कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी है। 13 मई को 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट परसों यानी 13 मई को कुल्लू, शिमला और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा और चंबा में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 14 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 मई तक जारी रहेगी बारिश 16 मई को भी अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अभी भी अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से कम चल रहा है। चंबा का पारा सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे गिरा चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.6 डिग्री तक गिर गया है। नाहन का पारा भी 5.1 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री, शिमला का 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.5 डिग्री और सोलन का सामान्य से 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया:बोले- मुझे पसंद नहीं आया; अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी

ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया:बोले- मुझे पसंद नहीं आया; अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैंने ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसे स्वीकर नहीं किया सकता।” इससे पहले भी ट्रम्प ने ईरान पर खेल खेलने का आरोप लगाया था। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने रविवार को पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को अपना नया प्रस्ताव भेजा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्ताव में युद्ध खत्म करने, फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रतिबंध हटाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की बात कही गई थी। अमेरिका ने इस हफ्ते ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत ईरान को कम से कम 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकना होगा और अपने पास मौजूद करीब 440 किलो 60% एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा। इसके बदले अमेरिका प्रतिबंधों में ढील देगा, ईरान की फ्रीज की गईं अरबों डॉलर की संपत्तियां छोड़ेगा, साथ ही ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर पूरी तरह समझौता करने को तैयार नहीं है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उनका जवाब सकारात्मक और व्यावहारिक है और अब फैसला अमेरिका को करना है। दोनों देशों ने 8 अप्रैल से लागू सीजफायर खत्म होने की घोषणा नहीं की है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. तेल की कीमतों में बड़ा उछाल: अमेरिका के ईरान का प्रस्ताव ठुकराने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। होर्मुज संकट के चलते सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी। 2. लेबनान में इजराइली हमले तेज, मेडिकल कर्मी भी निशाने पर: दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हमलों में 39 लोगों की मौत हुई। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2 मार्च से अब तक 103 मेडिकल कर्मी मारे जा चुके हैं। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि इजराइल गाजा जैसी रणनीति अपना रहा है। 3. होर्मुज में तनाव बढ़ा, जहाजों की आवाजाही प्रभावित: अमेरिका ने दावा किया कि नाकेबंदी के बाद 65 जहाजों ने रास्ता बदला। वहीं कतर, दक्षिण कोरिया और दूसरे देशों के जहाजों पर हमले और रुकावट की घटनाएं सामने आईं। 4. ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो जवाब देंगे: ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका, फ्रांस या ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य दखल बढ़ाया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंध मानने वाले देशों को भी होर्मुज में दिक्कत की चेतावनी दी। 5. ईरान जंग का असर खाड़ी देशों तक पहुंचा: UAE और कुवैत में ड्रोन अलर्ट जारी हुआ। कतर के पास मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जबकि UAE ने दो ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया। क्षेत्र में सुरक्षा चिंता लगातार बढ़ रही है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

चुनाव परिणाम 2026 लाइव: रिजुजू कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप, कहा- स्टेडियम को आईपैक चला रही थी, टिकटों के लिए 50 लाख रुपये

चुनाव परिणाम 2026 लाइव: रिजुजू कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप, कहा- स्टेडियम को आईपैक चला रही थी, टिकटों के लिए 50 लाख रुपये

केरल के मुख्यमंत्री कौन (केरल के मुख्यमंत्री कौन बने) बनेंगे, यह सवाल राज्य की जनता और राजनीतिक सिद्धांतों के मन में रविवार को भी बना रहा है, क्योंकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर पक्का यकीन है। पार्टी अलाकमान ने इस संबंध में अब तक अपना निर्णय नहीं लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही उनके नाम की घोषणा होने की संभावना है. तिरुवनंतपुरम में वोटर्स का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि दक्षिण राज्य में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की चुनावी जीत प्रभावित नहीं हुई है। नेतृत्व कांग्रेस ने केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर शनिवार को पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। पार्टी अध्यक्ष के आवास ’10 राजाजी मार्ग’ पर हुई बैठक में खड़गे और पूर्व राष्ट्रपति राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, वरिष्ठ नेता राकेश चेन्निथला, वी डी शशीषन और कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक और प्रदेश महासचिव दीपा दासमुंशी शामिल हुए. वेणुगोपाल, श्रीशरण और चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख उम्मीदवार माने जा रहे हैं। चेन्निथला ने बैठक के बाद कहा, ”सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और राहुल जी ने उन्हें साहसपूर्वक सुना।” मुख्यमंत्री के संबंध में अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिया जाएगा और जो निर्णय लिया जाएगा, वह सभी को याद दिलाएगा।” दीपा दासमुंशी ने कहा, ”बहुत जल्द अलकमान द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।” सभी ने एक पंक्ति के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें अलाकमान को अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान और यहां तक ​​कि बैनर भी लगाए गए, जिससे पार्टी में भीड़ सामने आ गई। श्रीशिशन ने कहा, ”हम सभी से अनुरोध है कि कृपया हमें भी इस तरह का प्रदर्शन और अभियान न करने दें। वेणुगोपाल ने कहा कि जनता ने पार्टी को भारी बहुमत दिया है और वे एक ऐसी यूएन सरकार को वोट देना चाहते हैं, जो काम करे। गुट के मुताबिक, पार्टी के ज्यादातर नेता वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करने के पक्ष में हैं, जबकि जनता की पसंद हैं. चेन्निथला की वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए उनकी पोस्ट भी मजबूत मानी जा रही है। वेणुगोपाल और सिद्धार्थन दोनों के समर्थकों ने दिल्ली और केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अपने नेताओं के पोस्टर और बैनर लगाए हैं। यूएफसी ने 9 अप्रैल को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 140 सीटों से 102 सीटें हासिल कीं। गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की है।