Friday, 16 Oct 2026 | 09:55 AM

Trending :

Railway Bonus Approval & IDBI Bank Stake Sale

  • Hindi News
  • Career
  • Railway Bonus Approval & IDBI Bank Stake Sale | National News Update

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए 2,000 करोड़ का बोनस

  • 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2,009.61 करोड़ के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी है।
  • इसका लाभ लगभग 11 लाख से ज्यादा नॉन गैजेटेड रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा।
  • यह 78 दिनों की सैलरी के बराबर है।
  • हर रेलवे कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपए तक की राशि बोनस के तौर पर दी जाएगी।
  • हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलता है।
  • यह राशि रेलवे के अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों को दी जाती है।
  • इन कर्मचारियों में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालय के कर्मचारी और ग्रुप ‘सी’ के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
  • साल 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 167 करोड़ टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया। लगभग 7.41 अरब यात्रियों को सफर कराया है।

2. पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

  • 15 अक्टूबर को पीएम मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
  • इनमें लेह एयरपोर्ट का नया पैसेंजर टर्मिनल, 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दरचा सड़क, 9 मेगावाट का हानू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, बिजली ट्रांसमिशन लाइन, देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और 40 गांवों में बनाए गए जलाशय शामिल हैं।
  • इन प्रोजेक्ट्स से लद्दाख में हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
  • बिजली की उपलब्धता, जल संरक्षण और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री लेह स्थित कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपये की लागत से बने नए यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।
  • इसे प्रति वर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • मोदी नौ मेगावाट की हनु लघु जलविद्युत परियोजना और 66 किलोवाट की डबल-सर्किट दाह-हनु-खालत्सी ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।
  • इन परियोजनाओं से बिजली आपूर्ति का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। साथ ही लद्दाख के विद्युत नेटवर्क की विश्वसनीयता में सुधार आयेगा।
  • प्रधानमंत्री ने लेह के सिंधु घाट में भारत के पहले पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और हिम सरोवर परियोजना के तहत 40 गांवों में विकसित 40 जल निकायों का भी उद्घाटन किया।

3. नीति आयोग ने लॉन्च किया ‘डेटा सेंटर इवैल्यूएशन फ्रेमवर्क’ 2026

  • 14 अक्टूबर को नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने डाटा सेंटर इवैल्यूएशन फ्रैमवर्क टू हेल्प स्टेट्स प्लान फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ जारी किया।
  • इसकी लॉन्चिंग दिल्ली में की गई। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा मंत्रालय के परामर्श से तैयार किया गया है।
  • इसका उद्देश्य राज्यों को डेटा सेंटर स्थापित करने से पहले बिजली, पानी, भूमि, पर्यावरण और आर्थिक लाभों का आकलन करने में मदद करना है।
  • इससे भारत में AI क्षेत्र को मजबूती और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह बुनियादी ढांचे की कठिनाईयों को समय पर पहचानने और डेटा सेंटरों के सतत विकास की योजना बनाने में मदद करेगा।
यह फ्रेमवर्क राज्य सरकारों को निवेश प्रस्तावों का व्यवस्थित रूप से आकलन करने में मदद करेगा।

बिजनेस :

4. केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मंजूरी दी

  • 14 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मुहर लगा दी है।
  • इस फैसले के तहत केंद्र सरकार और LIC मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी ‘फेयरफैक्स’ को बेचेंगे।
  • यह पूरी डील 52,878 करोड़ (लगभग ₹52,877.07 करोड़) में तय हुई है।
  • केंद्र सरकार अपनी 30.48% हिस्सेदारी बेचेगी और बाद में 15% हिस्सेदारी अपने पास रखेगी।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगी और बाद में 19% हिस्सेदारी अपने पास रखेगी।
  • सरकार और LIC की मिलाकर कुल 34% हिस्सेदारी बैंक में बनी रहेगी।
  • सरकार के अनुसार, यह भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सौदा है।
  • इसकी शुरुआत सबसे पहले 7 अक्टूबर 2022 को हुई थी। जब सरकार ने बैंक को खरीदने के लिए खरीदारों से आवेदन मंगाए थे।
  • शुरुआत में 5 बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई।
  • सरकार ने जब सभी के दस्तावेजों और नियमों की जांच की, तो इनमें से 4 कंपनियां ही योग्य पाई गईं।
  • इसके बाद आखिरी दौर में दो कंपनियों ने अपने तकनीकी कागजात और बोली जमा की।
  • सबसे बेहतर बोली लगाकर कनाडाई कंपनी ने यह डील अपने नाम कर ली।
  • बैंक के रोजमर्रा के कामकाज, FD, लोन, पासबुक और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर ग्राहकों के लिए कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।

फेयरफैक्स फाइनेंशियल

  • यह कनाडा बेस्ड फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी है।
  • इसके प्रमुख भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स हैं।
  • इन्हें ‘कनाडा का वॉरेन बफेट’ भी कहा जाता है।
कंपनी का नया मालिक आने से बैंक में ज्यादा पैसा लगेगा, जिससे आने वाले समय में ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

मिसलिनयस (Miscellaneous)

5. नागालैंड युवा संसाधन विभाग को ‘स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड

  • 14 अक्टूबर को नागालैंड सरकार के युवा संसाधन एवं खेल विभाग को स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • नागालैंड सरकार के युवा संसाधन एवं खेल विभाग को उसके ग्रासरूट फुटबाल फेस्टिवल (बेबी लीग) कार्यक्रम के लिए यह सम्मान मिला।
  • राज्य में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जून 2026 में मन की बात कार्यक्रम में नागालैंड में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने के प्रयासों को बताया था जिससे इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
  • उसका उद्देश्य राज्य में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और छोटे बच्चों (5 से 12 वर्ष की आयु) में फुटबॉल एवं खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है।

स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड (SKOCH Silver Award)

  • यह स्कॉच ग्रुप द्वारा भारत में विभिन्न क्षेत्रों (जैसे सुशासन, डिजिटल बदलाव, ग्रामीण विकास, पर्यटन, और खेल) में बेहतरीन और जमीनी स्तर पर किए गए बेहतरीन कामों के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है।
  • यह पुरस्कार वर्ष 2003 में स्थापित किया गया था।
  • यह सरकारी विभागों, संस्थाओं, निगमों और व्यक्तियों को उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

ग्रासरूट फुटबाल फेस्टिवल

  • यह नागालैंड सरकार की एक वार्षिक खेल पहल है।
  • इसे जून 2024 में शुरू किया गया था।
  • इसके तहत छोटे बच्चों को कम उम्र से ही फुटबॉल खेलने का अवसर दिया जाता है।
  • इस कार्यक्रम में केवल जीत और हार पर नहीं, बल्कि बच्चों की भागीदारी, सीखने, मनोरंजन और संपूर्ण विकास पर जोर दिया जाता है।

आज का इतिहास :

  • 1923 में रॉय और वॉल्ट डिज्नी द्वारा वॉल्ट डिज्नी कंपनी की स्थापना की गई।
  • 1945 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना हुई और विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
  • 1964 में चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया।
  • 1948 में भारतीय अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 15 अक्टूबर:एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया, शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पंजाबी महिला अमेरिका की जेल में कैद:35 साल बाद अचानक गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाई; बेटा US आर्मी में अफसर

April 22, 2026/
5:25 am

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली पंजाबी मूल की कोर्ट इंटरप्रेटर मीनू बत्रा को 35 साल बाद अचानक गिरफ्तार कर...

Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

June 24, 2026/
1:10 am

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के...

Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Bareilly Visit

April 5, 2026/
7:31 am

‘हमने तो कहा था कि मोहन भागवत और उनके प्रचारक आएं, विवाह करें, बच्चे पैदा करें, जनसंख्या बढ़ाएं। एक तरफ...

खजुराहो महोत्सव- मंत्री के भाषण पर पर्यटकों की हूटिंग:नाराज इटालियन कपल बोला-हम डांस देखने के आए थे, न कि लंबे भाषण सुनने

February 21, 2026/
8:10 am

विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव का आगाज हो चुका है, लेकिन शुक्रवार को पहले ही दिन मंच पर ऐसी स्थिति...

पाकिस्तानी PM बोले- भारत पानी रोकेगा तो मुंहतोड़ जवाब देंगे:कश्मीर पर रुख कभी नहीं बदलेंगे, मुनीर की लीडरशिप में हमने दुश्मन को हराया

August 14, 2026/
8:36 am

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर एक बार फिर से भारत को चेतावनी दी है।...

अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू:खिलौना पिस्टल से की वारदात, दोस्त के साथ बाइक से भागी; दोनों गिरफ्तार

April 3, 2026/
11:28 am

अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की और उसके दोस्त को पुलिस ने गुरुवार देर रात...

राजनीति

Railway Bonus Approval & IDBI Bank Stake Sale

Railway Bonus Approval & IDBI Bank Stake Sale
  • Hindi News
  • Career
  • Railway Bonus Approval & IDBI Bank Stake Sale | National News Update

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए 2,000 करोड़ का बोनस

  • 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2,009.61 करोड़ के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी है।
  • इसका लाभ लगभग 11 लाख से ज्यादा नॉन गैजेटेड रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा।
  • यह 78 दिनों की सैलरी के बराबर है।
  • हर रेलवे कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपए तक की राशि बोनस के तौर पर दी जाएगी।
  • हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलता है।
  • यह राशि रेलवे के अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों को दी जाती है।
  • इन कर्मचारियों में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालय के कर्मचारी और ग्रुप ‘सी’ के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
  • साल 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 167 करोड़ टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया। लगभग 7.41 अरब यात्रियों को सफर कराया है।

2. पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

  • 15 अक्टूबर को पीएम मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
  • इनमें लेह एयरपोर्ट का नया पैसेंजर टर्मिनल, 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दरचा सड़क, 9 मेगावाट का हानू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, बिजली ट्रांसमिशन लाइन, देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और 40 गांवों में बनाए गए जलाशय शामिल हैं।
  • इन प्रोजेक्ट्स से लद्दाख में हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
  • बिजली की उपलब्धता, जल संरक्षण और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री लेह स्थित कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपये की लागत से बने नए यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।
  • इसे प्रति वर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • मोदी नौ मेगावाट की हनु लघु जलविद्युत परियोजना और 66 किलोवाट की डबल-सर्किट दाह-हनु-खालत्सी ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।
  • इन परियोजनाओं से बिजली आपूर्ति का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। साथ ही लद्दाख के विद्युत नेटवर्क की विश्वसनीयता में सुधार आयेगा।
  • प्रधानमंत्री ने लेह के सिंधु घाट में भारत के पहले पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और हिम सरोवर परियोजना के तहत 40 गांवों में विकसित 40 जल निकायों का भी उद्घाटन किया।

3. नीति आयोग ने लॉन्च किया ‘डेटा सेंटर इवैल्यूएशन फ्रेमवर्क’ 2026

  • 14 अक्टूबर को नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने डाटा सेंटर इवैल्यूएशन फ्रैमवर्क टू हेल्प स्टेट्स प्लान फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ जारी किया।
  • इसकी लॉन्चिंग दिल्ली में की गई। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा मंत्रालय के परामर्श से तैयार किया गया है।
  • इसका उद्देश्य राज्यों को डेटा सेंटर स्थापित करने से पहले बिजली, पानी, भूमि, पर्यावरण और आर्थिक लाभों का आकलन करने में मदद करना है।
  • इससे भारत में AI क्षेत्र को मजबूती और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह बुनियादी ढांचे की कठिनाईयों को समय पर पहचानने और डेटा सेंटरों के सतत विकास की योजना बनाने में मदद करेगा।
यह फ्रेमवर्क राज्य सरकारों को निवेश प्रस्तावों का व्यवस्थित रूप से आकलन करने में मदद करेगा।

यह फ्रेमवर्क राज्य सरकारों को निवेश प्रस्तावों का व्यवस्थित रूप से आकलन करने में मदद करेगा।

बिजनेस :

4. केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मंजूरी दी

  • 14 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मुहर लगा दी है।
  • इस फैसले के तहत केंद्र सरकार और LIC मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी ‘फेयरफैक्स’ को बेचेंगे।
  • यह पूरी डील 52,878 करोड़ (लगभग ₹52,877.07 करोड़) में तय हुई है।
  • केंद्र सरकार अपनी 30.48% हिस्सेदारी बेचेगी और बाद में 15% हिस्सेदारी अपने पास रखेगी।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगी और बाद में 19% हिस्सेदारी अपने पास रखेगी।
  • सरकार और LIC की मिलाकर कुल 34% हिस्सेदारी बैंक में बनी रहेगी।
  • सरकार के अनुसार, यह भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सौदा है।
  • इसकी शुरुआत सबसे पहले 7 अक्टूबर 2022 को हुई थी। जब सरकार ने बैंक को खरीदने के लिए खरीदारों से आवेदन मंगाए थे।
  • शुरुआत में 5 बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई।
  • सरकार ने जब सभी के दस्तावेजों और नियमों की जांच की, तो इनमें से 4 कंपनियां ही योग्य पाई गईं।
  • इसके बाद आखिरी दौर में दो कंपनियों ने अपने तकनीकी कागजात और बोली जमा की।
  • सबसे बेहतर बोली लगाकर कनाडाई कंपनी ने यह डील अपने नाम कर ली।
  • बैंक के रोजमर्रा के कामकाज, FD, लोन, पासबुक और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर ग्राहकों के लिए कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।

फेयरफैक्स फाइनेंशियल

  • यह कनाडा बेस्ड फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी है।
  • इसके प्रमुख भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स हैं।
  • इन्हें ‘कनाडा का वॉरेन बफेट’ भी कहा जाता है।
कंपनी का नया मालिक आने से बैंक में ज्यादा पैसा लगेगा, जिससे आने वाले समय में ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

कंपनी का नया मालिक आने से बैंक में ज्यादा पैसा लगेगा, जिससे आने वाले समय में ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

मिसलिनयस (Miscellaneous)

5. नागालैंड युवा संसाधन विभाग को ‘स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड

  • 14 अक्टूबर को नागालैंड सरकार के युवा संसाधन एवं खेल विभाग को स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • नागालैंड सरकार के युवा संसाधन एवं खेल विभाग को उसके ग्रासरूट फुटबाल फेस्टिवल (बेबी लीग) कार्यक्रम के लिए यह सम्मान मिला।
  • राज्य में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जून 2026 में मन की बात कार्यक्रम में नागालैंड में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने के प्रयासों को बताया था जिससे इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
  • उसका उद्देश्य राज्य में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और छोटे बच्चों (5 से 12 वर्ष की आयु) में फुटबॉल एवं खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है।

स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड (SKOCH Silver Award)

  • यह स्कॉच ग्रुप द्वारा भारत में विभिन्न क्षेत्रों (जैसे सुशासन, डिजिटल बदलाव, ग्रामीण विकास, पर्यटन, और खेल) में बेहतरीन और जमीनी स्तर पर किए गए बेहतरीन कामों के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है।
  • यह पुरस्कार वर्ष 2003 में स्थापित किया गया था।
  • यह सरकारी विभागों, संस्थाओं, निगमों और व्यक्तियों को उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

ग्रासरूट फुटबाल फेस्टिवल

  • यह नागालैंड सरकार की एक वार्षिक खेल पहल है।
  • इसे जून 2024 में शुरू किया गया था।
  • इसके तहत छोटे बच्चों को कम उम्र से ही फुटबॉल खेलने का अवसर दिया जाता है।
  • इस कार्यक्रम में केवल जीत और हार पर नहीं, बल्कि बच्चों की भागीदारी, सीखने, मनोरंजन और संपूर्ण विकास पर जोर दिया जाता है।

आज का इतिहास :

  • 1923 में रॉय और वॉल्ट डिज्नी द्वारा वॉल्ट डिज्नी कंपनी की स्थापना की गई।
  • 1945 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना हुई और विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
  • 1964 में चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया।
  • 1948 में भारतीय अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 15 अक्टूबर:एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया, शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket