Saturday, 17 Oct 2026 | 01:40 AM

Trending :

EXCLUSIVE

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

अमेरिका के साथ जारी तनाव और बातचीत के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम या हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा। तेहरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका नाकाबंदी हटाता है तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होने की स्थायी घोषणा चाहते हैं। उनका कहना है कि भविष्य में दोबारा युद्ध शुरू न होने की गारंटी भी मिलनी चाहिए। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता पर कोई बातचीत नहीं होगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो जंग फिर शुरू होगी: ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट में फिर दखल दिया तो क्षेत्र में दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है। 2. अमेरिका का दावा- 70 से ज्यादा जहाजों को रोका: US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसने 70 से ज्यादा जहाजों को ईरानी बंदरगाहों तक पहुंचने या वहां से निकलने से रोका। अमेरिका के मुताबिक इन जहाजों में 13 अरब डॉलर से ज्यादा कीमत का तेल ले जाने की क्षमता थी। 3. UAE पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा: UAE ने कहा कि ईरान ने 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन दागे, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में नष्ट कर दिया। हमले में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। 4. ईरान-अमेरिका के बीच 30 दिन के समझौते पर चर्चा: रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश 30 दिन तक संघर्ष रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने के प्रस्ताव पर बातचीत कर रहे हैं। परमाणु कार्यक्रम और एनरिच्ड यूरेनियम अभी सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। 5. होर्मुज संकट से तेल और सोने की कीमतों में उछाल: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

अमेरिका के साथ जारी तनाव और बातचीत के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम या हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा। तेहरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका नाकेबंदी हटाता है तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होने की स्थायी घोषणा चाहते हैं। उनका कहना है कि भविष्य में दोबारा युद्ध शुरू न होने की गारंटी भी मिलनी चाहिए। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता पर कोई बातचीत नहीं होगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो जंग फिर शुरू होगी: ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट में फिर दखल दिया तो क्षेत्र में दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है। 2. अमेरिका का दावा- 70 से ज्यादा जहाजों को रोका: US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसने 70 से ज्यादा जहाजों को ईरानी बंदरगाहों तक पहुंचने या वहां से निकलने से रोका। अमेरिका के मुताबिक इन जहाजों में 13 अरब डॉलर से ज्यादा कीमत का तेल ले जाने की क्षमता थी। 3. UAE पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा: UAE ने कहा कि ईरान ने 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन दागे, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में नष्ट कर दिया। हमले में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। 4. ईरान-अमेरिका के बीच 30 दिन के समझौते पर चर्चा: रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश 30 दिन तक संघर्ष रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने के प्रस्ताव पर बातचीत कर रहे हैं। परमाणु कार्यक्रम और एनरिच्ड यूरेनियम अभी सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। 5. होर्मुज संकट से तेल और सोने की कीमतों में उछाल: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

IPL में आज राजस्थान vs गुजरात:जीत की हैट्रिक लगा चुकी टाइटंस के पास रॉयल्स को पछाड़ने का मौका; जयपुर में मुकाबला

IPL में आज राजस्थान vs गुजरात:जीत की हैट्रिक लगा चुकी टाइटंस के पास रॉयल्स को पछाड़ने का मौका; जयपुर में मुकाबला

IPL 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास पॉइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है। गुजरात पिछले तीन मैच लगातार जीतकर शानदार लय में है। वहीं, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है। दोनों टीमें 10वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। RR ने 3 और GT ने 6 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों ने एक-एक मैच जीता था। इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है। अहमदाबाद में खेले गए पहले मैच में राजस्थान 6 रन से जीता था। लगातार दो बार 220+ का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई राजस्थान राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है। पिछले दो मैचों में टीम 220 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बावजूद उसे डिफेंड नहीं कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में रियान पराग की 90 रन की पारी से राजस्थान ने 225 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने 7 विकेट रहते टारगेट हासिल कर लिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी पिछले दो मैचों में 220 से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। जोफ्रा आर्चर 10 मैचों में 15 विकेट के साथ राजस्थान के टॉप विकेट टेकर हैं। ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी पर सवाल, स्ट्राइक रेट सुधारने की चुनौती वैभव सूर्यवंशी (404 रन) और यशस्वी जायसवाल (312 रन) की बदौलत राजस्थान का टॉप ऑर्डर मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि, नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे ध्रुव जुरेल की धीमी पारी चिंता का कारण है। जुरेल ने पिछली तीन पारियों में दो बार 30 गेंदों पर 42 रन और एक बार 20 गेंदों पर 16 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में उनका स्ट्राइक रेट टीम की रन गति पर असर डाल रहा है। वैभव राजस्थान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शानदार फॉर्म में गुजरात के टॉप-3 बैटर गुजरात टाइटंस सही समय पर लय में दिख रही है। कप्तान शुभमन गिल (378 रन) और साई सुदर्शन (385 रन) लगातार रन बना रहे हैं। सुदर्शन ने पिछली चार पारियों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। जोस बटलर (335 रन) की फॉर्म में वापसी ने गुजरात के टॉप ऑर्डर को मजबूत किया है। हालांकि, टीम को उस मिडिल ऑर्डर कोलैप्स से बचना होगा, जिसकी वजह से वह मुंबई के खिलाफ 100 रन पर सिमट गई थी। गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। रबाडा की अगुआई में धारदार है गुजरात का पेस अटैक टाइटंस की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कागिसो रबाडा 16 विकेट के साथ पेस अटैक को लीड कर रहे हैं। वह टीम के टॉप विकेट टेकर भी हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा (12 विकेट) और मोहम्मद सिराज (11 विकेट) का अच्छा साथ मिल रहा है। राजस्थान के मैदान पर गुजरात के ये तीन तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और सटीकता से रॉयल्स के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करेंगे। सवाई मानसिंह स्टेडियम में बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बल्लेबाज सेट होने के बाद बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है। आज जयपुर में बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं आज जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। मैच शुरू होने पर तापमान 32°C से 37°C के बीच रहने की उम्मीद है और आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और तुषार देशपांडे। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया।

hantavirus outbreak | mv hondius cruise ship | चूहों से इंसान और फिर इंसान से इंसान, हंटावायरस का ये नया स्ट्रेन कितना घातक है? एमवी हाइडियस क्रूज

authorimg

Hantavirus Outbreak: युद्ध के अलावा भी एक ख़बर ने इस वक़्त दुनिया को डराया हुआ है. हुआ ये कि एक क्रूज़ शिप निकला लोगों को ऐंटार्कटिका की सैर कराने. क्रूज़ शिप आप जानते ही होंगे समुद्र में तैरते फ़ाइव स्टार होटलों की तरह होते हैं. महंगी-महंगी टिकटें ले कर लोग ये लक्ज़री यात्राएं करते हैं. तो एक ऐसे ही लक्ज़री समुद्री जहाज़ ‘MV हॉन्डियस’ ने ट्रिप निकालना कई देशों से होते हुए लोगों को ऐंटार्कटिका घुमाने का. आलिशान फ़ाइव स्टार होटेल जैसे समुद्री जहाज़ से सबको बर्फ़ से ढके हुए ऐंटार्कटिका पर ले जाना था. ऐंटार्कटिका आप जानते ही होंगे पृथ्वी के बिलकुल दक्षिण महाद्वीप है. दक्षिणी ध्रुव के पास. कोई रहता नहीं है वहां. पहले सांयटिस्ट लोग ही जाते थे एक्सपेरिमेंट करने. लेकिन अब ये महंगे क्रूज़ जहाज़ भी ले जाते हैं पर्यटकों को. ज़्यादा पब्लिक जानती नहीं लेकिन अब हर साल 1 लाख से ज्यादा पर्यटक ऐंटार्कटिका जाते हैं. क्रूज़ जहाज़ से जाते हैं. वहां कोई होटेल वगैरह नहीं है. लोग जहाज़ पर रहकर सिर्फ़ देखते हैं. कुछ उतरकर बर्फ़ पर पैर भी रखते हैं. बर्फ़ ही बर्फ़ है. ज़मीन नहीं दिखते है. बर्फ़ के ही पहाड़ हैं. पेंगुइन पक्षी रहते हैं उनको देखने जाते हैं लोग. व्हेल देखने जाते हैं. और काफ़ी महंगा ट्रिप होता है ये. कई लाख रुपये लग जाते हैं. जहाज़ भी वहां पर ख़ास तरह के ही जा सकते हैं. क्योंकि कई जगह समुद्र ही बर्फ़ से ढका होता है तो बर्फ को तोड़कर भी आगे बढ़ना पड़ सकता है रास्ते में. तो जहाज़ वैसे चाहिए होते हैं जो ऐसा कर सकें. और नियम भी बहुत सख्त हैं वहां. ऐंटार्कटिका गए रईसों को हंटावायरस ने घेरा. (Photo : AP) अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने नियम बनाए हुए हैं, कोई सरकार तो है नहीं वहां किसी देश की. ज्यादा लोग एक जगह पर नहीं उतर सकते वहां पर. पर्यावरण को ख़तरा किसी भी तरह से ना हो इसलिए नियम बनाए हुए हैं. क्योंकि अब वो दुनिया का सबसे साफ इलाक़ा बचा है. सबसे साफ़, सबसे ठंडा और एक तरह से सबसे अनोखा. तो पेंगुइन के साथ फोटो खिंचवाने, बर्फ पर चलने, व्हेल देखने, बर्फ़ के पहाड़ देखने, ये सब करने जाते हैं रईस लोग वहां. कहते हैं कि सपनों जैसा अनुभव होता है. तो ऐसा ही ट्रिप शुरू हुआ 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया से. जहाज़ था MV हॉन्डियस. ऐंटार्कटिका क्रूज़ पर कैसे हुआ हंटावायरस का हमला? MV हॉन्डियस 1 अप्रैल को रवाना हुआ उशुआइया से 147 लोगों के साथ. 147 में 88 यात्री थे और बाक़ी चालक दल के लोग. 23 देशों के लोग थे जो निकले इस ट्रिप पर. ऐंटार्कटिका जाना था, फॉकलैंड आइलैंड्स जाना था, साउथ जॉर्जिया नाम के ख़ूबसूरत टापू पर जाना था, त्रिस्तान दा कुन्या जाना था. ऐसे दूर-दराज़ के द्वीप देखने ये लोग जा रहे थे. लेकिन 6 अप्रैल को क्या हुआ कि नेदरलैंड्स के एक 70 साल के यात्री को बुख़ार आया, सिरदर्द हुआ, पेट भी ख़राब हो गया. जहाज़ बीच समुद्र में था. डॉक्टर होते हैं इन क्रूज़ जहाज़ों पर. तो डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन यात्री की हालत बिगड़ती चली गई. और 11 अप्रैल को नेदरलैंड्स के 70 साल के उस यात्री को साँस लेने में तकलीफ़ होने लगी और तबीयत ऐसी बिगड़ी कि उनकी मौत हो गई. ख़बर फैली तो सब लोग घबरा गए. लेकिन ये तो पता नहीं था कि तबीयत किस वजह से ख़राब हुई थी उन यात्री की. और जहाज़ पर कोई लैब टेस्ट की व्यवस्था तो थी नहीं. (AI के इस्तेमाल से बना इंफोग्राफिक्स) एक-एक कर ख़राब होने लगी सबकी तबीयत क्रूज़ कंपनी ने कहा कि प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो गई है. उनके शव को फ़्रीज़र में रखा गया ताकि जब अगला ऐसा पड़ाव आए जहां से वापस किसी बड़े देश की तरफ़ जाया जा सके तो वहां शव को और उनकी पत्नी जो उनके साथ थीं उनको उतारा जा सके. जहाज़ आगे बढ़ता रहा. लेकिन लोगों में डर बढ़ता भी गया. कुछ लोगों को लगा कि उनकी भी तबीयत कुछ ठीक नहीं है. लेकिन ये भी लगा कि हो सकता है वहम हो रहा है. चूहों वाला वायरस और क्रूज़ पर लाशें, आखिर MV हॉन्डियस पर क्या हुआ? (Photo : AP) ख़ैर, फिर जहाज़ त्रिस्तान दा कुन्या द्वीप पर रुका. कुछ नए यात्री वहां से चढ़े. लेकिन जहाज़ पर मौत की खबर फैल रही थी. 24 अप्रैल को जहाज़ सेंट हेलीना द्वीप पर रुका. यहां मृतक के शव को उतारा गया. और उनकी पत्नी भी उतर गईं. पत्नी 69 साल की थी. और जहाज़ पर एक ब्रिटिश यात्री भी बीमार पड़ गया. ये हुआ तो कई लोग घबरा गए. उन्होंने भी आगे जाने का प्लैन कैंसल कर दिया और कुछ को शायद सेंट हेलीना तक ही जाना था, तो ख़बर ये है कि वहां पर कोई 30-40 यात्री उतर गए जहाज़ से. क्योंकि सेंट हेलीना से बाक़ी दुनिया का कनेक्शन थोड़ा बहतर है और कई देशों तक की उड़ानें हैं सेट हेलीने से तो अमेरिका के, ब्रिटेन के, स्विट्जरलैंड के, जर्मनी के कोई 30-40 लोग वहां उतर गए. जिस यात्री की मौत हो गई थी समुद्री जहाज़ पर उनकी 69 साल की पत्नी ने 25 अप्रैल को सेंट हेलीना से दक्षिण अफ़्रीका के जोहानेसबर्ग जाने के लिए फ़्लाइट पकड़ी. लेकिन वो प्लेन में ही बेहोश हो गईं. जोहानेसबर्ग प्लेन पहुंचा. जल्दी से उनको अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अगले दिन यानी 26 अप्रैल को उनकी वहां मौत हो गई. वहां अस्पताल में टेस्ट किया गया तो उनमें एक ख़तरनाक वायरस पाया गया. हंटावायरस. Hantavirus: हंटावायरस क्या चीज़ है? एकदम से हड़कंप मच गया. क्योंकि ये ऐसा वायरस है जो चूहों से फैलता है. चूहों के पेशाब में, मल में या लार में होता है. इंसान चूहे के मल-मूत्र को छू ले या उसके संपर्क में आई धूल उड़कर सांस में चली जाए तो इंसान में जा सकता है. फेफड़ों में सूजन आ सकती है, किडनी ख़राब हो सकती है. लक्षण इसके ऐसे होते हैं कि बुख़ार हो सकता है, सिरदर्द हो सकता है, मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, सांस लेने में तकलीफ़ हो सकती है, खांसी हो सकती है. और बीमारी गंभीर हो जाए तो सांस

राहुल तीन टीमों से 1000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज:IPL में 500 चौके पूरे; ग्रीन के छक्के से बॉल गुमी; टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

राहुल तीन टीमों से 1000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज:IPL में 500 चौके पूरे; ग्रीन के छक्के से बॉल गुमी; टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

IPL में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। केएल राहुल ने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000+ रन पूरे कर इतिहास रचा। उनके IPL में 500 चौके भी पूरे हुए। दूसरी ओर कैमरन ग्रीन के 94 मीटर लंबे छक्के से बॉल गुम हो गई। दिल्ली-कोलकाता मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. केएल राहुल के दिल्ली के लिए एक हजार रन पूरे विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1,000 रन पूरे किए। राहुल IPL इतिहास में 3 टीमों से 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। मैच में वे 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। 2. केएल राहुल के 500 IPL चौके पूरे केएल राहुल ने कोलकाता के खिलाफ चार चौके लगाए और IPL में 500 चौके पूरे किए। IPL में सबसे ज्यादा 813 चौके विराट कोहली ने लगाए हैं। शिखर धवन 768 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर ने 663 और रोहित शर्मा ने 659 चौके लगाए हैं। अजिंक्य रहाणे 526 चौकों के साथ पांचवें और सुरेश रैना 506 चौकों के साथ छठे स्थान पर हैं। राहुल 500 चौकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। 3. एलन ने कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगाया दिल्ली के खिलाफ कोलकाता के ओपनर फिन एलन ने 47 गेंदों में शतक लगाया। वे कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा। वे कोलकाता के लिए IPL में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। मैच के टॉप मोमेंट्स 1. अनुकूल रॉय का रनिंग कैच, अक्षर पटेल आउट दिल्ली की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम ने छठा विकेट गंवाया। कप्तान अक्षर पटेल 22 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वैभव अरोड़ा ने उन्हें अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। अनुकूल ने डीप मिडविकेट बाउंड्री पर रनिंग कैच पकड़ा। ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद पर अक्षर ने फ्लैट पुल शॉट खेला। अनुकूल बाईं ओर दौड़े और कमर की ऊंचाई पर कैच लपका। कैच लेते समय उनका पैर जमीन में फंस गया और वह गिर पड़े, लेकिन गेंद पर पकड़ नहीं छोड़ी। 2. स्टार्क ने रहाणे को फॉलो-थ्रू पर रनआउट किया कोलकाता की पारी के तीसरे ओवर में टीम ने पहला विकेट गंवाया। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रनआउट हुए। मिचेल स्टार्क ने इनस्विंगिंग यॉर्कर डालने की कोशिश की। एलन ने सीधा शॉट खेला, तभी नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रहाणे क्रीज से बाहर निकल गए थे। स्टार्क ने बाएं हाथ से गेंद को छुआ और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी, जिससे रहाणे रनआउट हो गए। 3. ग्रीन ने अक्षर के ओवर में 94 मीटर का छक्का मारा, बॉल गुमी छठे ओवर में कैमरन ग्रीन ने अक्षर पटेल की दूसरी गेंद पर 94 मीटर का छक्का लगाया। इससे बॉल गुम गई और दूसरी गेंद मंगानी पड़ी। अक्षर की फुल लेंथ गेंद ग्रीन के स्लॉट में थी, जिस पर उन्होंने जोरदार शॉट खेला। गेंद डीप मिडविकेट के ऊपर से 94 मीटर दूर गौतम गंभीर स्टैंड में जाकर गिरी। 4. एलन ने छक्का लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई कोलकाता के ओपनर फिन एलन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इसी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका ने UFO से जुड़ी पहली फाइलें जारी की:चांद पर रहस्यमयी वस्तुएं दिखने का दावा, अंतरिक्ष यात्री बोले- बाहर आतिशबाजी जैसा नजारा

अमेरिका ने UFO से जुड़ी पहली फाइलें जारी की:चांद पर रहस्यमयी वस्तुएं दिखने का दावा, अंतरिक्ष यात्री बोले- बाहर आतिशबाजी जैसा नजारा

अमेरिका में शुक्रवार को लंबे समय से चर्चा में रही UFO फाइलों की पहली खेप जारी कर दी गई। ट्रम्प प्रशासन ने सैकड़ों नए वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए। इन फाइलों में सबसे ज्यादा चर्चा NASA के अपोलो मिशन से जुड़ी तस्वीरों और अंतरिक्ष यात्रियों की बातचीत को लेकर हो रही है। जारी दस्तावेजों में NASA के अपोलो 12 और अपोल 17 मिशन से जुड़ी तस्वीरें और बातचीत के रिकॉर्ड भी शामिल हैं। एक तस्वीर में चांद की सतह के ऊपर आसमान में तीन रहस्यमयी बिंदु दिखाई देने का दावा किया गया है। सबसे दिलचस्प हिस्सा अपोलो 17 मिशन का ट्रांसक्रिप्ट माना जा रहा है। इसमें अंतरिक्ष यात्री उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यान के पास चमकती चीजें दिखने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। एक ऑपरेटर ने मिशन कंट्रोल से कहा, “कुछ चमकते कण या टुकड़े हमारे पास से गुजरते दिख रहे हैं।” इसके जवाब में दूसरे ऑपरेटर ने कहा, “मेरी खिड़की के बाहर कई चमकती चीजें दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आतिशबाजी हो रही हो।” ट्रम्प ने UFO से जुड़ी फाइलें जारी करने का आदेश दिया था राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ महीने पहले रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को UFO और कथित एलियन गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड जारी करने का आदेश दिया था। फाइलें जारी होने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने सरकार की एजेंसियों को एलियन लाइफ, UFO और UAP से जुड़ी जानकारी जनता के सामने रखने को कहा था। इन फाइलों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर UFO और एलियन जीवन को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि अमेरिकी सरकार पहले भी साफ कर चुकी है कि उसे अब तक एलियन जीवन या एलियन टेक्नोलॉजी का कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। पेंटागन की पिछली रिपोर्टों में भी कहा गया था कि कई UFO वीडियो और तस्वीरें बाद में सैन्य तकनीक या प्राकृतिक घटनाएं निकली थीं। पेंटागन की तरफ जारी किया गया वीडियो…. सैन्य विमानों के पास दिखीं रहस्यमयी वस्तुएं पेंटागन की तरफ से जारी दस्तावेजों में 1999 के नए साल की पूर्व संध्या पर FBI की ली गई कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं। इनमें अमेरिकी सैन्य विमानों के पास कुछ रहस्यमयी वस्तुएं दिखाई देने का दावा किया गया है। इसके अलावा सैन्य पायलटों की ली गई तस्वीरें भी जारी की गई हैं, जिनमें तेज रफ्तार से उड़ती चीजें विमानों के पास से गुजरती दिखती हैं। एक डिक्लासिफाइड सैन्य रिपोर्ट में एक अधिकारी ने बताया कि उसने आसमान में कई चमकती वस्तुओं को तेजी से आगे बढ़ते देखा। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक वस्तु को विमान के टारगेटिंग सिस्टम से करीब 20 सेकंड तक ट्रैक किया गया, लेकिन बाद में वह अचानक गायब हो गई। नई UFO फाइलों में ओमान की खाड़ी के ऊपर दिखी एक रहस्यमयी वस्तु की तस्वीर सामने आई है। दावा किया गया है कि 2024 में इंफ्रारेड सेंसर ने तेज रफ्तार से उड़ती आंसू जैसी आकार वाली इस वस्तु को रिकॉर्ड किया था। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि ये सिर्फ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान हैं। इन्हें किसी एलियन या UFO की पक्की पुष्टि नहीं माना जाना चाहिए। ओमान की खाड़ी के ऊपर दिखी एक रहस्यमयी वस्तु का वीडियो… अमेरिकी सांसद बोले- अभी और फाइलें जारी होंगी अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि शुक्रवार को जारी दस्तावेज सिर्फ शुरुआत हैं। आने वाले समय में और रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि अगली फाइलें कब जारी होंगी। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि सरकार UFO मामलों में ज्यादा पारदर्शिता लाना चाहती है। सरकार का कहना है कि जनता को ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोग खुद तय कर सकें कि इन घटनाओं का क्या मतलब है। कुछ दस्तावेजों के हिस्सों को गवाहों की पहचान और संवेदनशील सैन्य ठिकानों की जानकारी छिपाने के लिए ब्लैकआउट किया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घटनाओं से जुड़ी कोई अहम जानकारी नहीं रोकी गई।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन:लिखा- एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन:लिखा- एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया

तमिलनाडु विधासभा चुनाव में वासुदेवनल्लूर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें डीएमके के ई.राजा से करीब 6500 वोटों से हराया है। यह सीट एससी कैंडिडेट के लिए रिजर्व थी। अनंतन राजनीति में आने से पहले अमेरिका में काम करते थे। उन्होंने राजनीति में आने के लिए अपना सफल टेक्नोलॉजी करियर और रियल एस्टेट बिजनेस भी छोड़ दिया था। उनका कहना है कि जनसेवा का सपना 4 साल पहले उन्हें वापस भारत ले आया था। अय्यासामी ने चुनाव हारने पर कहा- चुनाव के एक हफ्ते के पैसों ने चार साल की सच्ची सेवा को हरा दिया। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार सालों में गांवों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए और अपना पूरा समय लगाया। उनका सपना करीब 1 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का था। चुनाव हार पर एक्स पोस्ट में लिखा- जीवन में पहली बार मेरे पास बेटी के सवालों का जवाब नहीं… अय्यासामी ने एक्स पोस्ट में लिखा… चार साल पहले मैंने अमेरिका में अपनी 12 साल की बेटी से कहा था कि मैं सफल टेक्नोलॉजी करियर और रियल एस्टेट बिजनेस छोड़कर भारत लौट रहा हूं, क्योंकि मुझे जनसेवा और राजनीति में काम करना है। पिछले चार वर्षों में हमने गांवों में बस स्टॉप बनवाए, तालाब का जीर्णोद्धार कराया, छात्रों की पढ़ाई में मदद की, मेडिकल कैंप और करियर वर्कशॉप आयोजित करावाई गई। इसमें सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि परिवार के अनमोल पल और अपनी बेटी को दूर से बड़ा होते देखने का दर्द भी शामिल था। फिर चुनाव आए। उसी गांव ने ऐसे उम्मीदवार को चुना, जो 5 वर्षों के दौरान मुश्किल से वहां दिखाई दिया। आखिरकार, चुनाव के एक हफ्ते के पैसों ने चार साल की सच्ची सेवा को हरा दिया। कल मेरी बेटी ने वीडियो कॉल पर पूछा -‘अप्पा… क्या अब आप मुझे बता सकते हैं कि राजनीति वास्तव में क्या होती है?’ जीवन में पहली बार, मेरे पास उसके सवाल का कोई जवाब नहीं था। इंटेल में काम किया, तेनकासी जिला भाजपा अध्यक्ष रहे तमिलनाडु में तेनकासी जिले के रहने वाले अय्यासामी पहले इंटेल में इंजीनियर थे। बाद में वे भाजपा से जुड़े और तेनकासी जिला भाजपा अध्यक्ष बनाए गए। विधानसभा चुनाव पर हार मिलने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अय्यासामी का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा- ‘निष्काम भाव से कार्य करते रहो। तुम्हारा दिन जरूर आएगा। हिम्मत मत हारो।’ एक ने लिखा- राजनीति एक कड़वी सच्चाई है, आप सब कुछ सही करने के बावजूद जीत नहीं सकते। तमिलनाडु में 2 साल पुरानी TVK ने 50+ साल पुरानी DMK-AIADMK को हराया एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली है। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा हैं। विजय की पार्टी TVK ने हर इलाके में सीटें जीतीं। सबसे अधिक दबदबा उत्तर और तटीय इलाकों में रहा। मध्य तमिलनाडु में भी उसे खूब सीटें मिलीं। DMK ने ज्यादातर सीटें दक्षिणी इलाकों में जीतीं। AIADMK को अधिकतर सीटें उत्तर-मध्य क्षेत्र में मिलीं। TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर 46% के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। DMK ने 164 में 59 सीटें जीतकर 36% और AIADMK ने 170 में 47 सीटों के साथ 27.6% स्ट्राइक रेट दर्ज किया। कांग्रेस 28 में 5 सीटें जीतकर 17.8% पर रही। BJP का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। पार्टी 27 सीटों पर लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 3.4% रहा। ……………………. यह खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में विजय की पार्टी 108 सीटें जीतीं: असम में तीसरी बार भाजपा; केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, पुडुचेरी में NDA सरकार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें जीतीं। हालांकि पार्टी बहुमत के आकंड़े 118 सीट से पीछे है। राज्य में गठबंधन की सरकार बनना तय है। असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हो गई है। हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। BJP ने यहां 82 सीटें जीत ली हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

एअर इंडिया VP लेवल के अफसरों की सैलरी काटेगी:ईरान युद्ध के कारण 20% उड़ानें रद्द करने की तैयारी, नॉन-टेक्निकल स्टाफ को छुट्टी पर भेजेगी कंपनी

एअर इंडिया VP लेवल के अफसरों की सैलरी काटेगी:ईरान युद्ध के कारण 20% उड़ानें रद्द करने की तैयारी, नॉन-टेक्निकल स्टाफ को छुट्टी पर भेजेगी कंपनी

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया अपनी लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में कटौती और उड़ानों की संख्या करीब 20% कम कर सकती है। वर्तमान में एयरलाइन हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण जेट फ्यूल महंगा होने से ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से यह कदम उठाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि एयरलाइन पहले से ही घाटे में है और अपने नए CEO की तलाश कर रही है। सभी कर्मचारियों का बोनस भी काट सकती है कंपनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में एयर इंडिया ने नॉन-टेक्निकल कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने और वाइस प्रेसिडेंट या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारियों की सैलरी में कटौती करने पर चर्चा की। इसके अलावा, सभी कर्मचारियों के बोनस में भी कमी की जा सकती है। एअर इंडिया भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है और इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। घाटा बढ़ने की 3 बड़ी वजहें अगले 3 महीने तक उड़ानों की संख्या 20% कम होगी सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया के बोर्ड ने मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण पैदा हुए हालातों को देखते हुए फ्लाइट ऑपरेशंस में कटौती का प्रस्ताव रखा है। अगले 90 दिन तक एयरलाइन अपनी उड़ानों की क्षमता को 20% से ज्यादा कम कर सकती है। यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक कि मिडिल ईस्ट की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता। ईरान जंग के चलते कच्चा तेल 45.5% महंगा हुआ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 28 फरवरी से अब तक 45.5% बढ़ गई हैं। हालांकि, सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% पर कैप कर दिया था। इसके चलते अप्रैल में तेल कंपनियों (OMCs) ने घरेलू ATF के दाम सिर्फ 9.2% ही बढ़ाए, लेकिन इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा रही। एयरलाइंस का फ्यूल खर्च 40% से बढ़कर 60% हुआ FIA के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सेक्टर में फ्यूल की कीमतों के भारी अंतर ने एयरलाइंस के नेटवर्क को वित्तीय रूप से अस्थिर बना दिया है। पहले एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल खर्च में फ्यूल का हिस्सा 40% होता था, जो बढ़कर 60% तक पहुंच गया है। लीडरशिप का संकट और पुराने जख्म एयर इंडिया के सामने यह मुश्किल समय तब आया है जब कंपनी के पास कोई परमानेंट सीईओ (CEO) नहीं है। अप्रैल में कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे के बाद से टाटा ग्रुप नए बॉस की तलाश कर रहा है। इसके अलावा, पिछले साल पाकिस्तान के साथ तनाव और पुराने विमानों के मेंटेनेंस के खर्च ने भी कंपनी की कमर तोड़ दी है।