Thursday, 05 Nov 2026 | 01:45 PM

Trending :

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’
7 दिन का फ्री ट्रायल लिया गया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिया।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। योगिता ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मूवी रिव्यू: दुल्हनिया ले आएगी:रिश्तों पर नहीं, समाज की सोच पर निशाना साधती है खुशाली कुमार की फिल्म

July 24, 2026/
6:30 am

क्या 30 की उम्र पार होते ही लड़की की शादी कर देना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए? यही सवाल उठाती...

'पति पत्नी और वो 2' स्टार्स ने दिए रिलेशनशिप टिप्स:सारा बोलीं- परफेक्ट पति पर होगा शक, वामिका-रकुल ने बताए रिश्तों के असली ग्रीन फ्लैग

May 10, 2026/
6:30 am

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पति प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जिसे...

Weight Gain, Hair Loss & Wig Use

May 27, 2026/
3:00 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी सेहत और निजी जिंदगी को लेकर...

ट्रम्प ने आर्मी के बाद नौसेना चीफ को बर्खास्त किया:ईरान जंग के बीच परमाणु विभाग के साइटिंस भी सस्पेंड, हनी ट्रैप में फंसे थे

April 23, 2026/
11:53 am

अमेरिका में रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के भीतर लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले आर्मी...

ईरान बोला- दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे:इस पर हमारा कंट्रोल, दखल बर्दाश्त नहीं; अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमत

May 29, 2026/
6:48 am

ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल अपने खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं होने देगा। UN...

टीकमगढ़ में तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले:एसपी दफ्तर-कलेक्ट्रेट में पेड़ गिरे; विवाह घर की दीवार क्षतिग्रस्त

April 30, 2026/
5:57 pm

टीकमगढ़ में गुरुवार शाम करीब 4 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’
7 दिन का फ्री ट्रायल लिया गया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिया।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। योगिता ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket