Friday, 02 Oct 2026 | 02:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

GDA पर 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप:115 बीघा जमीन आवंटित कराए बिना बसा दी कॉलोनियां; पूर्व उपाध्यक्ष ने CM से की शिकायत

GDA पर 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप:115 बीघा जमीन आवंटित कराए बिना बसा दी कॉलोनियां; पूर्व उपाध्यक्ष ने CM से की शिकायत

ग्वालियर में जमीन आवंटन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीलाल भारतीय ने प्राधिकरण पर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मोहन यादव को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, पूर्व में ग्वालियर सुधार न्यास (अब GDA) ने गांधी रोड की योजना क्रमांक 1A, 2B, 3B और 4, 5, 6, 7 के लिए करीब 115 बीघा शासकीय राजस्व भूमि पर कॉलोनियां विकसित कर दीं। आरोप है कि यह जमीन शासन या कलेक्ट्रेट से विधिवत आवंटित कराए बिना और प्रीमियम राशि चुकाए बिना ही विकसित कर दी गई। 1965 से 1974 के गजट नोटिफिकेशन का हवाला, सहकारी समितियों को बेचे प्लॉट गोपीलाल भारतीय के अनुसार, ग्राम गोशपुरा, मेहरा और मुरार की जमीन को लेकर 1965, 1966 और 1974 में अलग-अलग गजट नोटिफिकेशन जारी हुए थे। इन्हीं के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बताई गई, लेकिन वास्तविक आवंटन नहीं कराया गया और सीधे कॉलोनियां विकसित कर भूखंडों का विक्रय कर दिया गया। आरोप है कि इस शासकीय भूमि के भूखंड गृह निर्माण सहकारी समितियों और हितग्राहियों को बेच दिए गए। इससे प्राधिकरण को तो करोड़ों की आमदनी हुई, लेकिन शासन को भारी राजस्व नुकसान हुआ। इन योजनाओं में 2 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का दावा शिकायत में दावा किया गया है कि इस पूरे मामले में शासन को करीब 2 हजार करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता है। पूर्व उपाध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण की जांच कर राशि वसूलने की मांग की है। जिन योजनाओं में गड़बड़ी की आशंका जताई वे ये हैं… योजना 1A: 20 बीघा योजना 2B: 25 बीघा योजना 3B: 15 बीघा योजना 4: 10 बीघा योजना 5: 15 बीघा योजना 6: 10 बीघा योजना 7: 20 बीघा RTI में नहीं मिला जवाब गोपीलाल भारतीय का कहना है कि उन्होंने मामले में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी, लेकिन अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। अपील के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें मुख्यमंत्री को शिकायत करनी पड़ी। CEO बोले- “मेरे संज्ञान में मामला नहीं” इस मामले में GDA के CEO नरोत्तम भार्गव का कहना है कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता अक्सर इस तरह की शिकायतें करते रहते हैं।

149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन:तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल

149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन:तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल

चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोले जाएंगे। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। अनुमान है कि पहले दिन करीब 6-7 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचेंगे। कपाट खुलने से पहले सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित समय पर मंदिर के द्वार तीन चाबियों से खोले जाएंगे। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल गर्भगृह में प्रवेश करेंगे, जहां बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद भगवान बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटाया जाएगा, जिसकी स्थिति से पूरे साल के फल का आकलन किया जाता है। धाम से जुड़ी PHOTOS… रावल करते हैं पहला प्रवेश बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की परंपरा काफी विशेष है। मंदिर के द्वार तीन अलग-अलग चाबियों से खोले जाते हैं। ये चाबियां टिहरी राजपरिवार से जुड़े राजपुरोहित, हकहकूकधारी मेहता और भंडारी समुदाय के पास सुरक्षित रहती हैं। निर्धारित मुहूर्त में तीनों चाबियां एक साथ लगाई जाती हैं। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल मंदिर में प्रवेश करते हैं और गर्भगृह में पूजा की प्रक्रिया शुरू करते हैं। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

हिमाचल में आज और कल सताएगी गर्मी:3 शहरों का पारा 35°C पार, मैदानों के साथ ऊंचे पहाड़ भी तपने लगे, 25 अप्रैल को बारिश

हिमाचल में आज और कल सताएगी गर्मी:3 शहरों का पारा 35°C पार, मैदानों के साथ ऊंचे पहाड़ भी तपने लगे, 25 अप्रैल को बारिश

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। राज्य में आज व कल गर्मी को प्रकोप और बढ़ेगा। कुछ शहरों के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा। विशेषकर ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में दिन के वक्त तेज गर्मी पड़ेगी। राज्य के तीन शहरों का तापमान पहले ही 35 डिग्री या इससे अधिक हो चुका है। ऊना का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा के साथ 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंडी के सुंदरनगर का पारा 3.4 डिग्री ज्यादा के साथ 35 डिग्री, कांगड़ा का 6.0 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.2 डिग्री और मंडी का 2.2 डिग्री के उछाल से 34.4 डिग्री हो गया है। ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाके भी तपने लगे मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में भी उछाल आ रहा है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में 7.2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का पारा 25.3 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह, शिमला का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा के साथ 26.5 डिग्री और मनाली का 3.8 डिग्री ज्यादा के साथ 26.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। कल रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 28 अप्रैल तक रहेगा। 25 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अप्रैल को कांगड़ा और कुल्लू जिला में चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश हुई तो इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

सीएम हाउस के पास चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक:भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश, पॉलिटेक्निक समेत प्रमुख चौराहों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

सीएम हाउस के पास चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक:भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश, पॉलिटेक्निक समेत प्रमुख चौराहों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

भोपाल में अब शहर के सबसे व्यस्त चौराहों पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। पुलिस आयुक्त द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर पॉलिटेक्निक चौराहा, आकाशवाणी चौराहा और किलोल पार्क चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है। ट्रैफिक और इमरजेंसी सेवाओं पर असर बना वजह आदेश में कहा गया है कि ये चौराहे शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित हैं और यहां से एयरपोर्ट, हमीदिया अस्पताल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों के लिए आवागमन होता है। इन जगहों पर धरना-प्रदर्शन या आंदोलन होने से यातायात बाधित होता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। साथ ही एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के नहीं मिलती अनुमति पुलिस के अनुसार, अक्सर इन स्थानों पर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी जाती है, लेकिन यहां कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। 2 महीने तक लागू रहेगा आदेश पुलिस आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान इन स्थानों पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, हड़ताल या पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन पर होगी कार्रवाई आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इंदौर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत:अब शहर से 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

इंदौर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत:अब शहर से 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही दो नई फ्लाइट सेवाओं के बाद इंदौर से कुल 25 रूट्स पर सीधी उड़ानें उपलब्ध हो जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर और सुविधाजनक हो जाएगा। दो नई फ्लाइट्स शुरू • इंदौर–जलगांव रूट पर 2 मई से सीधी फ्लाइट शुरू होगी। • दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भी जोड़ी जा रही है। यह नई सेवा दिल्ली–इंदौर–जलगांव–इंदौर–दिल्ली रूट पर संचालित होगी, जिससे इंदौर और जलगांव के यात्रियों को दिल्ली के साथ बेहतर जुड़ाव मिलेगा। फ्लाइट शेड्यूल (एलायंस एयर) इंदौर → जलगांव प्रस्थान: रात 9:15 बजे आगमन: शाम 7:55 बजे (अगले दिन) जलगांव → इंदौर प्रस्थान: रात 8:00 बजे आगमन: रात 9:00 बजे दिल्ली → इंदौर प्रस्थान: शाम 4:50 बजे आगमन: शाम 6:50 बजे इंदौर → दिल्ली प्रस्थान: रात 9:25 बजे आगमन: रात 11:30 बजे एयरलाइन के अनुसार ये फ्लाइट्स सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी। टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। वर्तमान स्थिति फिलहाल इंदौर एयरपोर्ट से 23 रूट्स पर सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यहां रोजाना लगभग 83 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है और प्रतिदिन 10,500 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी है, हालांकि फिलहाल वह अस्थायी रूप से बंद है। आगे की योजनाएं समर शेड्यूल में मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट पहले ही जोड़ दी गई है। इसके अलावा अन्य एयरलाइंस भी जल्द ही नए रूट्स पर सेवाएं शुरू कर सकती हैं। इंदौर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-1 का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन सुरक्षा मंजूरी और CISF स्टाफ की कमी के कारण अभी वहां से फ्लाइट्स का संचालन शुरू नहीं हुआ है। उम्मीद है कि मई तक नया टर्मिनल पूरी तरह चालू हो जाएगा। यह नई फ्लाइट्स इंदौर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होंगी। अधिक जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए एलायंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप चेक करें।

हमीदिया अस्पताल में बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल:गार्ड्स पर कार्रवाई की तैयारी, अस्पताल के बरामदे में सो रहा था बुजुर्ग

हमीदिया अस्पताल में बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल:गार्ड्स पर कार्रवाई की तैयारी, अस्पताल के बरामदे में सो रहा था बुजुर्ग

हमीदिया अस्पताल में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल के गार्ड बुजुर्ग को लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग अस्पताल के एच-2 ब्लॉक के बरामदे में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल परिसर में कहीं और ठहरने की जगह नहीं मिली थी। सुबह जब गार्ड वहां पहुंचे तो उन्हें हटाने के दौरान विवाद हुआ और गार्ड्स ने लाठी से मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन गार्ड लगातार उन पर हमला करते रहे। उसी दिन आया मामला, जब रैन बसेरों की घोषणा यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी सरकारी अस्पतालों में सस्ते रैन बसेरे बनाने की घोषणा की थी। अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ठहरने में होने वाली दिक्कतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। ठहरने की कमी, बरामदों में रात गुजारने को मजबूर हमीदिया अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए पर्याप्त ठहरने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग बरामदों, सीढ़ियों या खुले स्थानों पर रात बिताने को मजबूर होते हैं। हालांकि अस्पताल परिसर में रैन बसेरा मौजूद है, लेकिन वहां गंदगी और बदबू के कारण लोग रुकना नहीं चाहते। अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन के अनुसार, बुजुर्ग नशे की हालत में थे और उन्होंने पहले एक गार्ड पर पत्थर फेंका था। इसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद दोनों गार्ड्स की ड्यूटी फिलहाल रोक दी गई है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जर्जर स्कूलों की लिस्ट मांगी, नहीं दे सके अफसर:भोपाल में हुई शिक्षा समिति की मीटिंग; कई मुद्दों पर नाराजगी जताई

जर्जर स्कूलों की लिस्ट मांगी, नहीं दे सके अफसर:भोपाल में हुई शिक्षा समिति की मीटिंग; कई मुद्दों पर नाराजगी जताई

भोपाल कलेक्टोरेट के मीटिंग हॉल में हुई शिक्षा समिति की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने जिले में जर्जर स्कूलों की लिस्ट मांगी, लेकिन जिम्मेदार अफसर लिस्ट नहीं दे सके। बैठक में जर्जर स्कूलों के साथ पानी की व्यवस्था, शौचालय, फंड आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष जाट एवं समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों के विकास कार्य में कोई भी लापरवाही ना बरती जाए। जो कार्य बरसों से अधूरे पड़े हैं, उन्हें जल्द पूरा करें। भ्रमण में स्कूलों के कार्यों में गुणवत्ता कम मिली समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्कूलों में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी पाई गई। समिति अध्यक्ष जाट ने सहायक यंत्री नरेश भटकारिया को विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी एवं समय सीमा में न करने के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मीटिंग में ही संबंधित इंजीनियर को हटाने पर सभी ने सहमति बनाई। वहीं, इंजीनियर भटकारिया जर्जर स्कूलों की लिस्ट भी नहीं दे सके। खितवास के हाईस्कूल को मुद्दा भी उठा अध्यक्ष जाट ने खितवास स्थित हाईस्कूल में जिम्मेदारों की लापरवाही और विकास कार्यों में रोड़ा बनने की बात कही। जाट ने नाराजगी भी जताई कि लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाना चाहिए। जाट ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने मेंगराकलां के हाई स्कूल की जर्जर हालत देखकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था। इस बिल्डिंग की दीवारों से पानी रिसता है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि ऐसे लापरवाह ठेकेदार ने सरकार की राशि का दुरुपयोग किया है। निर्माण एजेंसी के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए सख्त कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया। वहीं, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही। बैठक में समिति सदस्य विनय मेहर, विक्रम भलेश्वर, सदस्य प्रतिनिधि सुरेश राजपूत, विनोद राजोरिया, मिश्रीलाल मालवीय भी मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव, बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान, गढ़ बचाए नमी-स्टालिन?

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव, बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान, गढ़ बचाए नमी-स्टालिन?

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 152वें क्वार्टर में वोटिंग होनी है, जिसके लिए सभी पार्टियाँ पूरी तरह से ली हैं। इस चरण में करीब 3.6 करोड़ 16 वोट के करीब 44,000 वोट पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार के चुनाव में सिर्फ दो स्टेज में वोटिंग हो रही है, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह स्टेज में वोटिंग हुई थी। बंगाल में ममता को गढ़ असफ़लता की चुनौती? पहले चरण में स्टूडियो ऑल इंडिया पैथोलॉजी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच करीब 80 वें राउंड पर फाइनल मुकाबला माना जा रहा है, हालांकि बहुकोणीय मुकाबले पर कुछ जगह भी देखने को मिल सकती है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसके तहत 2,400 से अधिक केंद्रीय आतंकवादियों के समर्थकों और हजारों लोगों की याचिकाओं की घोषणा की गई है। स्टैलिन की क्या होगी वापसी? वहीं तमिल में सभी 234 विधानसभाओं में एक ही चरण में मतदान होगा, जिसमें 5.73 करोड़ से अधिक 4,000 से अधिक आबादी के भाग्य का निर्णय होगा। यहां मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र पेपरम इएज़ स्कूलके और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी एआईए डियाके के बीच है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सत्ता शक्ति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में एआईएडीएमके वापसी की कोशिश कर रही है। राज्यभर में आतंकवादियों और आतंकवादियों के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों को ध्वस्त कर दिया गया है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप बंगाल चुनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सोनारपुर दक्षिण क्षेत्र में भाजपा के दावेदार रूपा के समर्थन में रोड शो किया और लोगों से सीएम ममता बनर्जी को सत्या से हटने की अपील की। शाह भगवान रंग से सजे वाहनों पर सवार होकर झंडे का निशान लगाते नजर आए, जबकि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग आस्था रखते थे और “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘किमां, माटी, मानुष’ के नारे के साथ सत्ता में आई ममता ने बनर्जी राज्य को “गुंडों के आदर्श” को छोड़ दिया है और अब उनका लक्ष्य आपके समर्थक अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाना है। शाह ने “सिंडिकेट राज” और औद्योगिक उत्पादन का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सत्ता में ही यह स्थिति खत्म हो जाएगी। वहीं, ऑलमोल कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी की ओर से डेमोक्रेट नेता अमित शाह पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी पर अपमान करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रचार के दौरान जिस तरह शाह ने ”एक बहन” का किरदार निभाया था, वह महिला विरोधी भाजपा की सोच का हिस्सा है। अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा कि इन आदिवासियों का जवाब चार मई को चुनाव नतीजों के बाद आएगा। ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह के सीएम ममता को हटाओ का नारा, भड़के अभिषेक बनर्जी- ये है महिला का अपमान

जामुन की चटनी रेसिपी: गर्मियों में घर पर स्वादिष्ट जैमन की चटनी, फट ही मुंह से निकलेगा वाह! विधि नोट करें

तस्वीर का विवरण

सामग्री: 1 कप जामिन (बीज मिर्च), 1-2 हरी मिर्च, पुदीना, धनिया पत्ते, स्वादानुसार काला नमक, 1 छोटा सा अन्य जीरा पाउडर, 1 नींबू का रस, 1 छोटा सा मसाला चीनी या गुड़ छवि: फ्रीपिक बनाने की आसान विधि: सबसे पहले जैमिन को अच्छी तरह से धो लें और उनके बीज निकाल लें। अब मसाले में जामिन, हरी मिर्च, पुदीना और धनिया मिलायें। छवि: एआई इसमें काला नमक, सामान्य नमक और इसके अलावा जीरा पाउडर भी शामिल है। थोड़ा सा पानी रोबोटिक इसे लॉजिक पीस लें। छवि: फ्रीपिक अब इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा चीनी या गुड्डे महान से मिला लें। आपका स्वादिष्ट जैमिन की रेसिपी तैयार है। छवि: फ्रीपिक इस रेसिपी को आप परांठे, पकौड़े, समोसे या दाल-चावल के साथ ले सकते हैं. यह चिप्स खाने में खट्टी-मीठी और तीखा स्वाद होता है, जो हर किसी को पसंद आता है। छवि: एआई अगर आपको ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद है, तो आप थोड़ी ज्यादा दाल ले सकते हैं। चिप्स को फर्म में 2-3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। छवि: फ्रीपिक समर में कुछ नए और टेस्टी टैटू बनाना चाहते हैं, तो जैमिन की ये शेयर जरूर करें। एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन है। छवि: एआई

जबलपुर में अवैध पैकेज्ड पानी प्लांट का पंजीयन निलंबित:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने एक्वा ब्लू वाटर सप्लाई पर की कार्रवाई

जबलपुर में अवैध पैकेज्ड पानी प्लांट का पंजीयन निलंबित:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने एक्वा ब्लू वाटर सप्लाई पर की कार्रवाई

जबलपुर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बिना अनुमति चल रहे पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट पर सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर विजयनगर स्थित एक्वा ब्लू वाटर सप्लाई प्लांट का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे के अनुसार, बुधवार को एसबीआई कॉलोनी, उखरी रोड स्थित प्लांट का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि प्रतिष्ठान बिना आवश्यक अनुमति के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन कर रहा था। प्लांट के पास केवल विक्रय से संबंधित पंजीयन था, जबकि उत्पादन के लिए अलग लाइसेंस अनिवार्य होता है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्लांट केंद्र सरकार के 17 सितंबर 2025 के आदेश के तहत पैकेटबंद पेयजल और मिनरल वाटर की अनिवार्य गुणवत्ता जांच प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के तहत कार्रवाई करते हुए अधिकारी ने प्लांट का पंजीयन निलंबित कर दिया। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में प्लांट का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।