Saturday, 03 Oct 2026 | 11:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

प्रफुल IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट वाले पहले बॉलर:वैभव शून्य पर आउट; संदीप-जुरेल टकराए, फ्लडलाइट्स बंद हुईं; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

प्रफुल IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट वाले पहले बॉलर:वैभव शून्य पर आउट; संदीप-जुरेल टकराए, फ्लडलाइट्स बंद हुईं; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में 3 विकेट लिए। वे ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हुए। ईशान किशन के कैच के दौरान संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल टकरा गए। SRH Vs RR मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. अभिषेक एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। वे इस साल 18 पारियों में 7 बार बिना खाता खोले लौटे। उन्होंने रोहित शर्मा (2018) और संजू सैमसन (2024) को पीछे छोड़ा, जो 32-32 पारियों में 6-6 बार शून्य पर आउट हुए थे। 2. साकिब का IPL डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग फिगर साकिब हुसैन IPL डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस वाले प्लेयर बने। उन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट लिए। साकिब ने अश्विनी कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा। अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर प्रफुल हिंगे हैं। उन्होंने आज 34 रन देकर 4 विकेट लिए। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. आर्चर को लगातार दूसरे मैच की पहली गेंद पर विकेट जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया। अभिषेक बिना खाता खोले लौटे। इससे पहले 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ भी आर्चर ने पहली गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट किया था। लगातार दूसरे मैच में उन्होंने यह कारनामा किया। IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट के मामले में मोहम्मद शमी 5 विकेट के साथ टॉप पर हैं। आर्चर 4 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। राजस्थान के लिए यह 24वीं बार रहा जब टीम ने बिना कोई रन दिए पहला विकेट लिया। यह IPL में किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा है। वहीं, 12वीं बार ऐसा हुआ जब राजस्थान ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। 2. ईशान किशन की सिक्स से फिफ्टी 10वें ओवर में ईशान किशन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रवि बिश्नोई के खिलाफ घुटने के बल बैठकर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर 30 गेंद में अर्धशतक बनाया। 3. संदीप-ध्रुव टकराए, ईशान कैच आउट 14वें ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरा। संदीप शर्मा की वाइड लेंथ गेंद पर ईशान ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद ऊपर चली गई। कैच के दौरान संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल टकराए, लेकिन संदीप ने गेंद पकड़ ली। 4. फ्लडलाइट बंद हुई, दर्शकों ने फ्लैश जलाए 13वें ओवर में फ्लडलाइट बंद होने से खेल रुका। मैदान पर अंधेरा छा गया और दर्शकों ने मोबाइल फ्लैश जलाई। ब्रेक में ईशान किशन टॉवेल से खुद को सुखाते नजर आए, जबकि रियान पराग और संदीप शर्मा बात करते दिखे। 5. वैभव शून्य पर आउट, हिंगे ने पहले ओवर में 3 विकेट लिए IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रचा। वे पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले IPL इतिहास में 32 बार पहले ओवर में 2 विकेट लिए गए थे। दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। चौथी पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। आखिरी गेंद पर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को कैच कराकर तीसरा विकेट लिया। तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। 6. फरेरा ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया 11वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने 102 मीटर का सिक्स लगाया। हर्ष दुबे की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर शॉट खेला और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर 102 मीटर दूर भेजा। फरेरा को 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर डेब्यू कर रहे साकिब हुसैन ने बोल्ड कर दिया।

इंदौर में राशन दुकान में भारी अनियमितता:स्टॉक में अंतर और कम वितरण की शिकायत पर दुकान निलंबित; कलेक्टर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इंदौर में राशन दुकान में भारी अनियमितता:स्टॉक में अंतर और कम वितरण की शिकायत पर दुकान निलंबित; कलेक्टर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इंदौर के स्कीम 78 स्थित प्रियदर्शनी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (नं. 809305) पर गंभीर अनियमितताओं के चलते जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में उक्त दुकान को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। लगातार राशन वितरण में गड़बड़ी और पात्रता से कम राशन देने की शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग की जिला स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। फूड कंट्रोलर एमएल मारू ने बताया कि जांच के दौरान गेहूं और चावल के स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। साथ ही दुकान पर अनिवार्य रूप से लगाए जाने वाले पीला बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड भी अनुपस्थित मिले। जांच में यह भी सामने आया कि मार्च माह में हितग्राहियों को दो माह का राशन पात्रता अनुसार वितरित नहीं किया गया, बल्कि केवल एक माह का ही राशन दिया गया। इसके अतिरिक्त दुकान का संचालन अधिकृत विक्रेता के स्थान पर किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए दुकान को आवंटित प्राधिकार पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हितग्राहियों को असुविधा से बचाने के लिए उक्त दुकान को समीप की अन्य उचित मूल्य दुकान से संलग्न कर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अंबेडकर जयंती पर भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन:बोर्ड ऑफिस चौराहा समेत कई रूट बदले; इन रास्तों से करें आवागमन

अंबेडकर जयंती पर भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन:बोर्ड ऑफिस चौराहा समेत कई रूट बदले; इन रास्तों से करें आवागमन

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल (मंगलवार) को बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। नर्मदापुरम रोड से आने वालों के लिए रूट नर्मदापुरम रोड से आईएसबीटी और पिपलानी की ओर जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा, डीआरएम ऑफिस और कस्तूरबा हॉस्पिटल होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं डीबी मॉल और जिला कोर्ट जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, गणेश मंदिर और अंबेडकर फ्लाईओवर से एमपी नगर थाना चौराहा होते हुए आ-जा सकेंगे। मानसरोवर कॉम्पलेक्स से कोर्ट चौराहा रूट डायवर्ट मानसरोवर कॉम्पलेक्स से कोर्ट चौराहा जाने वाले वाहन 6 नंबर स्टॉप, व्यापम चौराहा और शौर्य स्मारक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। न्यू मार्केट से ज्योति टॉकीज-आईएसबीटी के लिए बदला रूट न्यू मार्केट से ज्योति टॉकीज और आईएसबीटी जाने वाले वाहन व्यापम चौराहा, शौर्य स्मारक, वल्लभ भवन रोटरी, डीबी मॉल रोटरी और होटल रेसिडेंसी होकर ज्योति टॉकीज पहुंचेंगे। आईएसबीटी से न्यू मार्केट आने का रास्ता बदला आईएसबीटी से न्यू मार्केट की ओर आने वाले वाहन चेतक ब्रिज, ज्योति टॉकीज से राइट टर्न लेकर होटल रेसिडेंसी, डीबी मॉल रोटरी, वल्लभ भवन रोटरी और शौर्य स्मारक होते हुए जा सकेंगे।

सुबह उठते ही करते हैं ये गलती? सेहत और पैसे दोनों पर पड़ सकता है असर, जानें उपाय

authorimg

Last Updated:April 13, 2026, 23:44 IST सुबह उठते ही हम जो आदतें अपनाते हैं, वही पूरे दिन की दिशा तय करती हैं. कई बार हम अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि हमारी सोच, काम करने की क्षमता और आर्थिक फैसलों पर भी पड़ता है. अगर समय रहते इन आदतों को सुधार लिया जाए, तो जीवन में पॉजिटिव बदलाव आसानी से लाया जा सकता है. ख़बरें फटाफट सुबह उठने के बाद न करें ये गलती. सुबह का समय सिर्फ दिन की शुरुआत नहीं, बल्कि पूरे जीवन की दिशा तय करने वाला माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे पवित्र और ऊर्जावान होता है, वहीं विज्ञान भी मानता है कि सुबह उठते ही हमारा दिमाग सबसे ज्यादा फ्रेश और ग्रहणशील होता है. लेकिन आजकल लोग अनजाने में ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो इस पॉजिटिव समय को बर्बाद कर देती हैं. इन छोटी-छोटी गलतियों का असर धीरे-धीरे सेहत, मानसिक स्थिति और यहां तक कि आर्थिक फैसलों पर भी पड़ने लगता है. कई रिसर्च बताती हैं कि सुबह का पहला एक घंटा हमारे मूड, प्रोडक्टिविटी और डिसीजन मेकिंग को प्रभावित करता है. अगर इस समय हम गलत आदतों में उलझ जाते हैं, तो दिनभर तनाव, आलस और नेगेटिविटी बनी रहती है. यही वजह है कि धार्मिक ग्रंथों में सुबह के समय को साधना, शांति और सही दिनचर्या के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया है. अगर इस समय को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो व्यक्ति न सिर्फ स्वस्थ रह सकता है, बल्कि जीवन में तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं. सुबह उठते ही पानी न पीना और शरीर को नजरअंदाज करनाबहुत से लोग उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत रखते हैं, जबकि आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट पानी पीना बेहद जरूरी होता है. इसे ‘उषापान’ कहा जाता है, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन तंत्र को सक्रिय करता है. अगर आप सुबह पानी नहीं पीते, तो शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है, जिससे थकान, सिरदर्द और सुस्ती महसूस हो सकती है. इसका असर आपके काम और फोकस पर पड़ता है, जिससे आप सही फैसले नहीं ले पाते और धीरे-धीरे इसका प्रभाव आपकी प्रगति पर भी दिखने लगता है. बिखरा हुआ वातावरण और नेगेटिव सोचनाधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुबह उठते ही अपने आसपास का माहौल साफ और व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी होता है. अगर आप गंदे या बिखरे हुए कमरे में दिन की शुरुआत करते हैं, तो यह मन पर नकारात्मक असर डालता है. वास्तु शास्त्र में भी कहा गया है कि घर की अव्यवस्था आर्थिक रुकावटों का कारण बन सकती है. वहीं मनोविज्ञान के अनुसार, साफ-सुथरा वातावरण दिमाग को शांत रखता है और फोकस बढ़ाता है. इसलिए सुबह उठते ही हल्की सफाई, खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने देना और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करना आपके मूड, सेहत और कामयाबी- तीनों को बेहतर बना सकता है. (Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है.) About the Author Vividha Singh विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi First Published : April 13, 2026, 23:44 IST

ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर सतना में हंगामा:परिजनों ने शव रखकर जाम किया; 20 करोड़ मुआवजा और डॉक्टरों पर केस की मांग

ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर सतना में हंगामा:परिजनों ने शव रखकर जाम किया; 20 करोड़ मुआवजा और डॉक्टरों पर केस की मांग

सतना में कथित तौर पर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सोमवार को एक युवक की रीवा में मौत हो गई। किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद युवक को रीवा रेफर किया गया था। इस घटना से नाराज परिजनों ने सतना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। परिजनों ने पहले कोलगवां थाना के पास शव रखकर हाईवे जाम किया। पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद, उन्होंने पाठक हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग है कि अस्पताल के डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही, मृतक के परिवार को 20 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। किडनी के इलाज के लिए भर्ती किया था परिजनों का आरोप है कि युवक को किडनी के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी दूसरी किडनी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें धागा बांधकर उसे रीवा रेफर कर दिया गया। रीवा में मरीज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी रवि रजक को किडनी में पथरी की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए सतना के मुख्तियारगंज स्थित स्टार मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने एक किडनी में गंभीर समस्या बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। 4 अप्रैल को पाठक नर्सिंग होम में मरीज का करीब पांच घंटे तक ऑपरेशन चला। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और दूसरी स्वस्थ किडनी में भी कट लगा दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख अस्पताल प्रबंधन ने उसे रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया। रीवा पहुंचने पर जांच और इमरजेंसी ऑपरेशन के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसके बाद मरीज की मौत हो गई। दूसरी किडनी में बंधा था धागा बताया गया कि दूसरी किडनी पर गहरा कट था, जिसे धागे से बांध दिया गया था। इससे खून का रिसाव हुआ और किडनी ने काम करना बंद कर दिया। रीवा के डॉक्टरों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन संक्रमण और आंतरिक क्षति अधिक होने के कारण दूसरी किडनी को भी निकालना पड़ा। इसके बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंतत: उसकी मौत हो गई। पिता ने लगाए डॉक्टरों पर गंभीर आरोप मृतक के पिता गिरधारीलाल रजक ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मामूली पथरी की समस्या थी, लेकिन पाठक अस्पताल के डॉ पुष्पेंद्र सिंह, डॉ राजीव पाठक और डॉ राजीव सिंह लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। उन्होंने बताया कि पहले सोनोग्राफी में पथरी की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें किडनी विशेषज्ञ के पास भेजा गया। डॉक्टरों के कहने पर बेटे को पाठक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया और ऑपरेशन कर दिया गया, लेकिन इलाज के नाम पर गंभीर लापरवाही की गई। सीएसपी से भिडीं महिलाएं घटना के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार देर रात उन्होंने कोलगवां थाना के सामने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पाठक हॉस्पिटल के पास शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएसपी देवेन्द्र सिंह और महिलाओं के बीच झड़प भी देखने को मिली। दरअसल महिलाओं को अस्पताल की ओर नहीं जाने दिया जा रहा था, ऐसे में वह आक्रोशित हो गईं। वायरल वीडियो में गिड़गिड़ाते नजर आए डॉक्टर पाठक हॉस्पिटल में किडनी का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पुष्पेन्द्र सिंह का एक वीडियो भी सामने आया। इसमें डॉक्टर पुष्पेन्द्र सिंह और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत हो रही है। इस बातचीत में डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकारी। साथ ही इस मामले में तूल न देने की गुजारिश कर रहे हैं। यही नहीं वे अपनी जिम्मेदारी रीवा के अस्पताल पर थोपते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीएमएचओ को पहले दे चुके थे शिकायत परिजनों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से कराया जाए और दोषी डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बताया जाता है कि डॉक्टरों की लापरवाही के संबंध में परिजनों ने चार दिन पहले सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। सतना सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। टीम बनाकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप प्रमाणित पाए गए तो संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आलीराजपुर के टॉकीज चौराहे पर डीपी में लगी आग:आबकारी नियंत्रण कक्ष के पास पोल से 15 फीट ऊंची उठीं लपटें; आधे शहर की बिजली गुल

आलीराजपुर के टॉकीज चौराहे पर डीपी में लगी आग:आबकारी नियंत्रण कक्ष के पास पोल से 15 फीट ऊंची उठीं लपटें; आधे शहर की बिजली गुल

आलीराजपुर नगर के व्यस्त टाकीज चौराहे पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक डीपी में आग लग गई। आबकारी नियंत्रण कक्ष के समीप स्थित पोल से अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 15 फीट ऊंची उठीं लपटें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीपी से करीब 15 फीट ऊंची लपटें उठ रही थीं। शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच लोगों ने तुरंत अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और बिजली विभाग को सूचना दी। आग की तीव्रता के कारण पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। दमकल और बिजली कंपनी ने पाया काबू सूचना मिलते ही बिजली कंपनी की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। बिजली सप्लाई बंद कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के लोगों को दूर कर दिया गया था। आधे नगर में छाया अंधेरा इस हादसे के कारण आलीराजपुर नगर के आधे से अधिक हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने में 1 से 2 घंटे का समय लग सकता है। विभाग अब आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

कचरा और गंदगी मिलने पर दरोगा की सेवा समाप्त:कर्मचारी अनुपस्थित मिले, दरोगा का कटा वेतन; सफाई में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

कचरा और गंदगी मिलने पर दरोगा की सेवा समाप्त:कर्मचारी अनुपस्थित मिले, दरोगा का कटा वेतन; सफाई में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

इंदौर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दीपमाला ढाबा, सुपर कॉरिडोर लवकुश चौराहा, अरविंदो हॉस्पिटल क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बाणगंगा मेन रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, बीमा हॉस्पिटल, नंदा नगर सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया गया। 5 संस्थाओं से 13 हजार की वसूली दीपमाला ढाबा क्षेत्र में वाइन शॉप, गन्ने की चरखी एवं अन्य दुकानों के बाहर कचरा और गंदगी पाए जाने पर उन्होंने तत्काल चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में क्षेत्रीय सीएसआई द्वारा 5 संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13 हजार रुपए की वसूली की गई। अरविंदो हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से यातायात प्रभावित होने पर उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। जोनल अधिकारीनरेंद्र कुरील ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मिट्टी हटाकर यातायात सुचारू कराया। बाणगंगा मेन रोड और इंडस्ट्री एरिया में कर्मचारी अनुपस्थित जोन 9 के वार्ड 47 के तहत रेलवे स्टेशन क्षेत्र के निरीक्षण में स्टेशन और संपर्क मार्गों पर गंदगी पाए जाने पर संबंधित क्षेत्रीय दरोगा का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसी तरह बाणगंगा मेन रोड और इंडस्ट्री एरिया में कर्मचारी अनुपस्थित मिलने तथा गंदगी पाए जाने पर संबंधित दरोगाओं का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। दरोगा विकेंद्र करोसिया की सेवा समाप्त अरविंदो हॉस्पिटल एवं लवकुश चौराहा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब मिलने पर क्षेत्रीय दरोगा विकेंद्र करोसिया की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी किए गए। बीमा अस्पताल रोड, नंदा नगर क्षेत्र में रोड डिवाइडर के बीच सी एंड डी वेस्ट पड़े होने और समुचित सफाई नहीं मिलने पर संबंधित दरोगा का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निगम कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि शहर की स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारियों से मारपीट:अवैध वसूली के आरोप, अधिकारी ने कहा- विवाद सुलझा

आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारियों से मारपीट:अवैध वसूली के आरोप, अधिकारी ने कहा- विवाद सुलझा

सिंगरौली जिले के झुराही स्थित आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग आरटीओ विभाग के कर्मचारियों को घेरकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में हमलावर लाठी-डंडों से लैस नजर आ रहे हैं। वे कर्मचारियों को धमकी देते हुए कहते सुने जा रहे हैं कि “अब चालान काट कर दिखाना, गाड़ी चढ़ा देंगे।” इस घटना से चेक पोस्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पूरा विवाद आरटीओ कर्मचारियों द्वारा कथित अवैध वसूली को लेकर हुआ। आरोप है कि वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे थे, जिससे आक्रोशित होकर कुछ लोग विरोध करने पहुंचे और मामला हिंसक हो गया। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस मामले पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों और कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ था। राठौर ने यह भी कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और स्थिति सामान्य है। फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की मांग उठ रही है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का जोर:मंदसौर में प्रदेश मंत्री बोलीं- 2029 तक दिखेगा असर, 33% आरक्षण से बदलेगा समीकरण

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का जोर:मंदसौर में प्रदेश मंत्री बोलीं- 2029 तक दिखेगा असर, 33% आरक्षण से बदलेगा समीकरण

मंदसौर भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार ने कहा कि यह अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है। प्रेसवार्ता में जिला संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बबिता परमार ने कहा कि आजादी के बाद से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग लंबे समय से की जाती रही, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। अब 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को नीति-निर्धारण में भागीदारी का अवसर देगा और उन्हें नेतृत्वकारी भूमिका में स्थापित करेगा। यह कानून महिलाओं को “वोट बैंक” की मानसिकता से बाहर निकालकर उन्हें निर्णय लेने वाली भूमिका में स्थापित करेगा। अटल सरकार के प्रयासों का भी किया उल्लेख परमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी महिला आरक्षण विधेयक लाने का प्रयास किया गया था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह पारित नहीं हो सका। बबिता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि पार्टी ने वर्षों तक महिला आरक्षण को लेकर केवल राजनीतिक बयानबाजी की, लेकिन इसे लागू करने की ठोस कोशिश नहीं की। शाहबानो प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटकर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के मुद्दों को हमेशा राजनीतिक स्वार्थ के नजरिये से देखा। भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो। 2029 के आम चुनाव तक इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा और बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि सदनों में पहुंचेंगी। महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का जिक्र प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि पिछले वर्षों में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों के जरिए महिलाओं को मुख्यधारा में लाया गया है। “नया भारत” में महिलाओं की निर्णायक भूमिका प्रदेश मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम है। इससे महिलाओं को समान अवसर मिलेगा और वे देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना ही राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

थलापति विजय की 'जन नायकन' लीक करने पर 6 गिरफ्तार:300 से ज्यादा पाइरेटेड लिंक हटाए गए, क्लाउड स्टोरेज के जरिए बांटी गई थी फिल्म

थलापति विजय की 'जन नायकन' लीक करने पर 6 गिरफ्तार:300 से ज्यादा पाइरेटेड लिंक हटाए गए, क्लाउड स्टोरेज के जरिए बांटी गई थी फिल्म

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर लीक होने के मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर फिल्म के क्लिप्स और मूवी को ऑनलाइन लीक करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इन लोगों ने क्लाउड स्टोरेज और शेयर्ड ड्राइव लिंक के जरिए फिल्म को सोशल मीडिया पर फैलाया था। 300 से ज्यादा पाइरेटेड लिंक हटाए गए साइबर क्राइम विंग ने फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए स्पेशल टीमें बनाई थीं। इन टीमों ने अब तक इंटरनेट से 300 से ज्यादा अवैध लिंक ट्रैक करके उन्हें हटा दिया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों के फोन और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। अथॉरिटीज अभी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, वेबसाइट्स और फाइल-शेयरिंग ऐप्स पर नजर रखे हुए हैं ताकि फिल्म को और ज्यादा लीक होने से बचाया जा सके। आरोपियों ने क्लाउड स्टोरेज का किया इस्तेमाल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट, कॉपीराइट एक्ट और सिनेमैटोग्राफ एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने फिल्म को शेयर करने के लिए क्लाउड स्टोरेज डिजिटल तकनीक का सहारा लिया था ताकि वे पकड़ में न आ सकें। फिलहाल सभी 6 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। प्रोडक्शन हाउस ने दी चेतावनी फिल्म के मेकर्स ‘KVN प्रोडक्शंस’ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध लिंक को शेयर न करें। उन्होंने कहा, “हम ‘जन नायकन’ के एक्सक्लूसिव कॉपीराइट मालिक हैं। हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने गैरकानूनी तरीके से फिल्म के सीन और क्लिप्स को कॉपी करके सर्कुलेट किया है, जो डिजिटल पायरेसी का गंभीर मामला है।” क्या है फिल्म का बैकग्राउंड एच. विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जन नायकन’ एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म है। इसमें थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन जैसे बड़े स्टार्स नजर आएंगे। थलापति विजय की यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद वे राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं।