Saturday, 24 Oct 2026 | 06:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारियों से मारपीट:अवैध वसूली के आरोप, अधिकारी ने कहा- विवाद सुलझा

सिंगरौली जिले के झुराही स्थित आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग आरटीओ विभाग के कर्मचारियों को घेरकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में हमलावर लाठी-डंडों से लैस नजर आ रहे हैं। वे कर्मचारियों को धमकी देते हुए कहते सुने जा रहे हैं कि “अब चालान काट कर दिखाना, गाड़ी चढ़ा देंगे।” इस घटना से चेक पोस्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पूरा विवाद आरटीओ कर्मचारियों द्वारा कथित अवैध वसूली को लेकर हुआ। आरोप है कि वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे थे, जिससे आक्रोशित होकर कुछ लोग विरोध करने पहुंचे और मामला हिंसक हो गया। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस मामले पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों और कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ था। राठौर ने यह भी कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और स्थिति सामान्य है। फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की मांग उठ रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
TCS को चौथी तिमाही में ₹13,718 करोड़ का मुनाफा:सालाना आधार पर प्रॉफिट 12% बढ़ा, टोटल इनकम 9% बढ़कर ₹71,455 करोड़ पर पहुंची

April 9, 2026/
4:46 pm

देश की सबसे बड़ी आईटी (IT) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे...

कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बैटर:300 सिक्स भी पूरे; चिन्नास्वामी में बेंगलुरु की 50वीं जीत; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

April 25, 2026/
4:58 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो...

GT vs KKR Live Score, IPL 2026, Playing 11 Today Match Updates: Follow live action here.(Creimas Photo)

April 17, 2026/
6:13 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 18:13 IST कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से इन दावों को पुनर्चक्रित ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के रूप में...

Bangladesh Vs Australia Live Score: Follow Latest Updates From The 1st ODI. (AFP Photo)

June 9, 2026/
2:48 pm

आखरी अपडेट:09 जून, 2026, 14:48 IST टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले विद्रोही समूह के...

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज:गुवाहाटी हाईकोर्ट बोला- ये फर्जी दस्तावेज का केस, कस्टोडियल पूछताछ जरूरी; CM सरमा की पत्नी पर आरोप लगाए थे

April 24, 2026/
8:54 pm

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता पवन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारियों से मारपीट:अवैध वसूली के आरोप, अधिकारी ने कहा- विवाद सुलझा

आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारियों से मारपीट:अवैध वसूली के आरोप, अधिकारी ने कहा- विवाद सुलझा

सिंगरौली जिले के झुराही स्थित आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग आरटीओ विभाग के कर्मचारियों को घेरकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में हमलावर लाठी-डंडों से लैस नजर आ रहे हैं। वे कर्मचारियों को धमकी देते हुए कहते सुने जा रहे हैं कि “अब चालान काट कर दिखाना, गाड़ी चढ़ा देंगे।” इस घटना से चेक पोस्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पूरा विवाद आरटीओ कर्मचारियों द्वारा कथित अवैध वसूली को लेकर हुआ। आरोप है कि वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे थे, जिससे आक्रोशित होकर कुछ लोग विरोध करने पहुंचे और मामला हिंसक हो गया। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस मामले पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों और कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ था। राठौर ने यह भी कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और स्थिति सामान्य है। फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की मांग उठ रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket