सीहोर में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या:नशे में कर रहा था माता-पिता से मारपीट, सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम; आरोपी गिरफ्तार

सीहोर एक गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान बडे भाई ने अपने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में मामला खुल गया और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक अंकुश परमार शराब का आदी था और नशे की हालत में परिवार से विवाद करता था। घटना वाली रात भी वह माता-पिता से झगड़ा कर रहा था। इसी विवाद के दौरान छोटे भाई देवेंद्र उर्फ गोलू ने अंकुश पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। सबूत मिटाने के लिए की गई कोशिश हत्या के बाद आरोपी ने खून के निशान मिटाने के लिए कमरे की दीवारों पर चूना-पुताई की, हथियार को घर के पीछे दबा दिया और कपड़े जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। आरोपी ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव को करीब 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हमले जैसा लगे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में संदिग्ध स्थिति मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ग्वालियर में महिला पुलिसकर्मी को पति ने पीटा:पत्नी ड्यूटी पर जाने के लिए वर्दी पहनकर खड़ी थी; घरेलू विवाद पर की मारपीट

ग्वालियर में घरेलू विवाद के चलते महिला आरक्षक को उसके पति ने बेरहमी से पीट दिया। घटना उस समय हुई, जब वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पति ने विवाद शुरू किया और विरोध करने पर मारपीट कर दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित रणधीर कॉलोनी की है। मारपीट के बाद आरोपी पति जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता 35 वर्षीय प्रतिमा सिंह पत्नी शैलेन्द्र सिंह, जो पीटीएस तिघरा में पदस्थ हैं। उन्होंने ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गेहूं पिसाने को कहा तो सिर फोड़ा उधर, गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली 28 वर्षीय सपना कुशवाह, पत्नी मंगल कुशवाह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सूरज वैश्य के मकान में अपने पति के साथ रहती है। आटा खत्म होने पर उसने पति से गेहूं पिसाकर लाने को कहा, जिस पर वह विवाद करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति आपे से बाहर हो गया और लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद पास पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
टीकमगढ़ में बाइक टकराने पर मारपीट, VIDEO:15 मिनट तक बीच सड़क पर हंगामा, नहीं पहुंची पुलिस; कानून व्यवस्था पर सवाल

टीकमगढ़ के चकरा तिराहा पर गुरुवार रात दो युवकों के बीच मारपीट हुई। घटना दो बाइकों की टक्कर के बाद हुए विवाद के कारण हुई, जो करीब 15 मिनट तक चलती रही। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामूली बाइक टक्कर से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को सड़क पर खुलेआम झगड़ते देखा जा सकता है। किसा भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई फिलहाल मारपीट करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। रात में किसी भी पक्ष ने कोतवाली में शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस अब सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के व्यस्त इलाके में इतने लंबे समय तक हंगामा चलता रहा और पुलिस की अनुपस्थिति ने लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा की है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय पर पुलिस हस्तक्षेप करती, तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती। लोगों का कहना पुलिस हस्तक्षेप करती, तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती यह मामला केवल एक झगड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि छोटे विवाद कैसे बड़े रूप ले सकते हैं। प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए गश्त व्यवस्था मजबूत करने और नागरिकों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
छतरपुर में ब्रेक लगते ही गिरे बाराती, ड्राइवर की पिटाई:वीडियो में मारपीट कैद, हादसे को लापरवाही मानकर भीड़ ने चालक को पीटा

छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पिकअप वाहन ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ड्राइवर के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। यह घटना देवरा और किशनगढ़ के बीच रायपुरा जंगल की घाटी में हुई। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन एक बारात से लौट रहा था। वाहन के अंदर कुछ बाराती बैठे थे, जबकि कई लोग छत पर सवार थे। रास्ते में अचानक मिट्टी का ढेर आ जाने के कारण ड्राइवर ने वाहन को नियंत्रित करने के लिए अचानक ब्रेक लगाए। ब्रेक लगते ही छत पर बैठे दो बाराती संतुलन खोकर नीचे गिर गए। दोनों बारातियों के गिरने के बाद, वहां मौजूद अन्य लोगों ने इसे ड्राइवर की लापरवाही माना। इसके बाद गुस्साए बारातियों ने ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। ड्राइवर को भर्ती कराया मारपीट में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उसके पैर में गहरी चोट लगी है। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। किशनगढ़ थाना प्रभारी कमलजीत मवई ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अचानक ब्रेक लगाने से दो लोग गिर गए थे, जिसके बाद ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नीमच में अतिक्रमण हटाने के बाद बुजुर्ग की मौत:झोपड़ी में लगी आग. परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप

नीमच तहसील के जयसिंहपुरा गांव में बुधवार को प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। कार्रवाई के कुछ देर बाद 60 वर्षीय नानूराम जाटव की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि प्रशासनिक अमला और पुलिस बल बिना किसी पूर्व सूचना के जयसिंहपुरा के नई आबादी क्षेत्र में पहुंचा था। उनका दावा है कि संबंधित जमीन का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। मृतक की नातिन ममता जाटव के अनुसार, जब उनके नाना ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कोर्ट केस का हवाला दिया, तो पुलिस ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट की। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सरपंच के पुत्र और पुलिस ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। इसके अतिरिक्त, साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पुलिस पर वीडियो बना रहे परिजनों के मोबाइल छीनकर डेटा डिलीट करने का भी आरोप है। परिजनों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई और कथित मानसिक दबाव के कारण नानूराम को दिल का दौरा पड़ा, जिससे अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। परिवार ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से उस स्थान पर रह रहे हैं और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के दामाद गोपाल जाटव को पहले 15 दिन के लिए जेल भेजा गया था। बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने उनकी पुत्री से हस्ताक्षर कराकर गोपाल को मात्र 4 दिन में ही रिहा कर दिया। दूसरी ओर, एसडीएम संजीव साहू ने परिजनों के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की गई थी और आगजनी की घटना स्वयं परिजनों द्वारा की गई थी। प्रशासन के अनुसार, यह जमीन डोम निर्माण के लिए चिन्हित है और नियमानुसार नोटिस जारी करने के बाद ही कार्रवाई की गई थी। ममता जाटव ने बताया कि उनके घर पर तहसीलदार सरपंच पटवारी सहित पुलिस का अमला कार्रवाई करने पहुंचा था। ममता ने बताया कि जब उसके नाना जी कार्रवाई का कारण पूछा तो अतिक्रमण हटाने की बात कहकर कार्रवाई करने लगे। जब उसके नाना ने बताया कि यहां सभी का अतिक्रमण है और सभी का हटाओ। और उक्त जमीन का केस कोर्ट में चल रहा है। इसी दौरान पुलिस ने उसके नाना जी से हाथापाई की और उनके साथ मारपीट की। उसके बाद उसके नाना जी वहां से चले गए थे और कुछ ही देर बाद उन्हें झंझारवाड़ा में दोनों का फैक्ट्री के यहां पड़े होने की सूचना मिली। ममता का कहना है कि उनकी मौत पुलिस एवं प्रशासन की प्रताड़ना के चलते हुए। ममता ने मांग की है कि उसको न्याय दिलाए जाए। और उनकी झोपड़ी में आग सरपंच के लड़के रमेश सुथार ओर पुलिस ने लगाई। और कार्रवाई के दौरान पेड़ भी गिराए गए हैं इस दौरान जब वीडियो बनाया जा रहे थे तो पुलिस प्रशासन ने दबाव बनाकर मोबाइल छीनकर वीडियो भी डिलीट करवाए हैं। ममता का कहना है वह 40 सालों से रह रहे हैं। कि 2024 से उन्हें परेशान कर रहे हैं। करीब 5 वि बार ये कार्रवाई करने पहुंचे।
इंदौर में साइकिल चला रही छात्रा से छेड़छाड़:छात्रा का हाथ पकड़ा, पीछा किया तो पिता से मारपीट कर बाइक छोड़कर भागा आरोपी

इंदौर के द्वारकापुरी में साइकिल चला रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार एक आरोपी ने छेड़छाड़ की। छात्रा भागते हुए अपने घर गई और परिजनों को जानकारी दी। सीसीटीवी में वह एक गली में भागते हुए दिखा। जब छात्रा के पिता उसके पीछे पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और बाइक छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। द्वारकापुरी पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर मंगलवार को बाइक सवार के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की एफआईआर दर्ज की है। छात्रा ने बताया कि वह शाम को अपने घर के बाहर साइकिल चला रही थी। तभी बाइक सवार ने उस पर कमेट्स किया और साथ चलने के लिए इशारा किया। उसने साइकिल रोक दी। इसके बाद आरोपी पास में आया और हाथ पकड़ लिया। छात्रा के पिता की पिटाई कर दी छात्रा ने हाथ छुड़ाया और घर जाकर अपने दादा और मां को बताया। जब सीसीटीवी कैमरे दिखे तो आरोपी प्रजापत नगर के पास जाते हुए दिखा। इसके बाद छात्रा के पिता और अन्य लोगों ने उसे ढूंढा। वह एक दुकान के बाहर खड़ा दिखा। उसे जब पकड़ा तो उसने छात्रा के पिता की पिटाई कर दी और बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस लगा रही पता बाद में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की और जीतू निवासी आस्था पैलेस को पकड़ा। आरोपी शराब के नशे में था। इसके चलते उसने हरकत कर की। वह एक गैरेज पर काम करता है।
दिव्यांग दूल्हे को घोड़े से उतारकर पीटा:रछवाई निकालने पर दबंगों ने की मारपीट, दमोह में FIR के बाद बारात रवाना

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के बिजोरी पाठक गांव में मंगलवार शाम एक दिव्यांग दूल्हे को घोड़े से उतारकर पीटा गया। दलित समाज के दूल्हे की रछवाई के दौरान लोधी समाज के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। दूल्हे पक्ष ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गया है। घटना के बाद दलित समाज के लोग दूल्हे को लेकर हटा थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दूल्हे की पहचान गोलू अहिरवार (23) पुत्र भागीरथ अहिरवार के रूप में हुई है। मेडिकल जांच (MLC) कराने के बाद दूल्हा और बाराती बक्सवाहा के लिए रवाना हो गए। बारात छतरपुर जिले के बमोरी बक्सवाहा बूढ़ी सेमरा जानी थी। दूल्हे गोलू ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे जब उसकी रछवाई दिवाले के सामने से गुजर रही थी, तभी गुड्डू सिंह, कृष्णा, हाकम और पलटू ने उसे घोड़े से नीचे उतारकर मारपीट की। इस दौरान उसकी बहन मनीषा के साथ भी मारपीट की गई। दूल्हे की मां बोली- ग्रामीणों ने रछवाई निकालने से मना किया दूल्हे की मां विद्या अहिरवार ने बताया कि उनके बेटे की रछवाई घोड़े पर निकल रही थी। तभी गांव के लोधी समाज के लोगों ने उनके बेटे को रछवाई निकालने से मना किया। जब परिवार के लोगों ने कहा कि आज उसकी बरात जानी है। तब आरोपियों ने लड़के को घोड़े से नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट की। बहन को भी पीटा उनका बेटा दिव्यांग है, इसके बावजूद भी आरोपियों ने बेटे को मारा। उनकी बेटी मनीषा ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसके सोने के कुछ जेवर भी मारपीट के दौरान गायब हो गए। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया की बिजोरी पाठक गांव में गोलू अहिरवार की बारात जाने के पहले रछवाई निकाली जा रही थी। इस मामले में पीड़ित गरीबा अहिरवार ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भतीजे गोलू की बारात जाने के पहले गांव में रछवाई निकल रही थी। उनका भतीजा घोड़े पर बैठा था जैसे ही वह लोग दिवाले के पास पहुंचे। तभी वहां विश्वनाथ लोधी, बिच्छू लोधी, पलटू और अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने लड़के को घोड़े से नीचे उतरने के लिए कहा। जब दूल्हे के परिजन ने ऐसा करने से मना किया तो दूल्हे के साथ मारपीट कर दी और नीचे पटक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है और गांव में पुलिस भेज दी गई है। ताकि विवाह की रस्म शांति से संपन्न हो सके। पहले भी हुआ विवाद बताया गया है कि इसके पहले भी गांव में इसी प्रकार का कुछ विवाद पहले भी हो चुका है। उस समय भीम आर्मी ने थाने में आवेदन देकर दलित समाज के दूल्हे की रक्षवाई के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी थी। हालांकि उस समय कोई विवाद नहीं हुआ था।
दमोह में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट का:एक पक्ष ने गुरु की हत्या की धमकी देने का आरोप

दमोह में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद सामने आया है। शनिवार रात एक पक्ष की खुशी किन्नर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह किन्नरों ने उनके साथ मारपीट की और उनके गुरु की हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलवारी मोहल्ला निवासी खुशी किन्नर ने बताया कि वह दमोह शहर में शादी-विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर मांगकर अपना जीवन यापन करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर गुड़िया नायक उनसे प्रतिदिन एक लाख रुपये की मांग करती है। खुशी किन्नर के अनुसार, शनिवार रात आशा, जोया, शब्बो और मीना किन्नर सहित गुड़िया नायक उनके घर में घुस आए। उन्होंने खुशी के साथ मारपीट की, उनके बाल काट दिए और पेट में चाकू मारने का प्रयास भी किया। विवाद के बाद सभी आरोपी किन्नर मौके से फरार हो गए। घायल खुशी किन्नर ने अपने हटा स्थित गुरु पिंकी नायक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। खुशी किन्नर ने बताया कि गुड़िया नायक ने धमकी दी है कि वे उनके हटा वाले गुरु पिंकी की हत्या कर देंगे और सांप्रदायिक हिंसा फैलाएंगे। खुशी किन्नर ने पुलिस से मारपीट करने वाले सभी किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। खुशी का कहना है कि यदि उसे और उसके गुरु पिंकी नायक को कुछ होता है तो उसके जवाबदार यह सभी किन्नर रहेंगे। हटा से दमोह पहुंचे किन्नर पिंकी नायक ने बताया की खुशी हमारी चेला है। वह दमोह में बहार गुरु के पास रहती है और लोगों के घरों में खुशी के मौके पर जाकर पैसे मांगती है। गुड़िया व अन्य किन्नर इसे बहला फैसला कर अपने साथ ले आए और इसके साथ मारपीट की गई। कई दिनों से मुझे करने की धमकी दी जा रही है। क्योंकि सागर में जो किरण गुरु किन्नर का विवाद चल रहा है मैं उनके पक्ष में हूं और आगे भी उनके साथ रहूंगी। यह बात गुड़िया किन्नर और अन्य लोगों को अच्छी नहीं लग रही। इसलिए वह मेरी हत्या करने की बात कह रहे हैं और मेरे चेले खुशी को इन्होंने बुरी तरह मारा है। इसलिए हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करे। पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
सीहोर में दो पक्षों की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज:एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया; दो आरोपी अस्पताल में भर्ती

सीहोर के मिलन गार्डन रोड पर हुए दो पक्षों के झगड़े में भैरुंदा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को फरियादी और उसके जीजा अंकेश को रोहित तथा संतोष परते ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से मारा था। इस हमले में अंकेश को गंभीर चोटें आईं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैरुंदा में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के पीड़ित रोहित बिले निवासी धौलपुर की रिपोर्ट पर आरोपी अंकेश और एक अन्य बाल अपचारी निवासी पलाशी कलां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों को थाने के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर एक पक्ष से फरार आरोपी संतोष परते (पिता रमेश, उम्र 35 साल, निवासी वार्ड क्रमांक एक, आईटीआई कॉलोनी, भेरूंदा, सीहोर) को बाइपास भेरुंदा से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर जेल भेज दिया गया। घटना का एक अन्य आरोपी रोहित एम्स अस्पताल में भर्ती है। दूसरे पक्ष के आरोपियों में से एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है, जिस पर विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही, अन्य आरोपी अंकेश (उम्र 35 साल, निवासी पलासी कला, सीहोर) अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। इलाजरत दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
माचलपुर में बाइक साइड करने पर विवाद:शादी समारोह के लिए गंगा जल यात्रा निकालते टाइम झड़प, दो पक्षों में मारपीट, 9 गिरफ्तार

राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर में बुधवार शाम एक शादी समारोह के दौरान गंगा जल यात्रा निकालते समय मामूली बात पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, माचलपुर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रामबाबू गुप्ता के पुत्र पीयूष गुप्ता का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर की महिलाएं गंगा पूजन कर लौट रही थीं। तभी अल्फेज नाम का युवक बाइक से वहां से गुजर रहा था। साइड देने की बात को लेकर गुप्ता समाज के लोगों और युवक के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। दूसरे समारोह से पहुंचे लोग फिर मारपीट शुरू की बताया जा रहा है कि पास में ही दूसरे समुदाय का भी शादी समारोह चल रहा था। विवाद की सूचना मिलते ही वहां से करीब 25 से 30 लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे गाली-गलौज के साथ स्थिति और अधिक बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही माचलपुर पुलिस और खिलचीपुर एसडीओपी धर्मराज सिंह नागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हुड़दंग करने वाले करीब 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल नगर में स्थिति सामान्य है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।









