युवराज सिंह के पिता विवादों में:वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग का दावा, चंडीगढ़ में वकीलों ने दी पुलिस में शिकायत

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता एवं एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ 2 एडवोकेट ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। चंडीगढ़ के दो एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को इसका आधार बनाया है। उनका आरोप है कि वीडियो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें योगराज सिंह कह रहे हैं- जनानी दिन में चूल्हे पे, रात को @#$% पे। शिकायतकर्ताओं ने एसससपी से मांग की है योगराज सिंह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का हनन है। बता दें कि यह वीडियो क्लिप अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई 2026 को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज लुक्खे के एक एपिसोड से काटी गई है। इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और इसी वेब सीरीज में बोले गए डायलॉग को आधार बनाकर दोनों एडवोकेट ने योगराज सिंह और अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। इस पर अभी योगराज सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शिकायत में क्या, 4 पॉइंट में पढ़िए… क्या सीन है, जिसमें योगराज सिंह ने डायलॉग बोला… वेब सीरीज लुक्खे में योगराज सिंह के कैरेक्टर वालिया साहब को पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। वहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक महिला पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। तीनों में बात होने के बाद पुलिस अधिकारी योगराज के कैरेक्टर वालिया साहब को साइड में ले जाता है। महिला अधिकारी से दूर होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वालिया से अपनी महिला पुलिस अधिकारी की तारीफ करता है। इसी दौरान योगराज का कैरेक्टर महिलाओं की बेइज्जती करता है और उनके लिए गलत बातें बोलता है। योगराज सिंह के 5 विवादित बयान… चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत…
कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली ने कई रिकार्ड्स बना डाले। कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेली। इसी के साथ वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने IPL में 12वीं बार 400+ रन का आंकड़ा भी पार किया। वे लीग इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने। बेंगलुरु और कोलकाता मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. कोहली IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने अपना 279वां मुकाबला खेला और महेंद्र सिंह धोनी व रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। धोनी और रोहित ने IPL में 278-278 मैच खेले हैं। कोहली के नाम अब IPL में 9000 से ज्यादा रन हो चुके हैं। उन्होंने 279 मैचों में 9 शतक और 66 फिफ्टी की मदद से 9145 रन बनाए हैं। 2. कोहली ने लगाया IPL करियर का 9वां शतक कोहली ने IPL में अपना 9वां शतक जड़ दिया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। जोस बटलर 7 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपना 10वां शतक भी लगाया। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में डेविड वॉर्नर की बराबरी पर पहुंच गए। क्रिस गेल 22 शतकों के साथ इस फॉर्मेट में सबसे आगे हैं, जबकि बाबर आजम के नाम 13 सेंचुरी दर्ज हैं। कोहली ने रनचेज करते हुए IPL में अपना तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने जोस बटलर की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चेजिंग सेंचुरी अब बटलर और कोहली के नाम हैं। विराट कोहली IPL में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 2-2 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने गुजरात लॉयंस और कोलकाता नाइट राइडर्स, दोनों के खिलाफ दो-दो सेंचुरी लगाई हैं। 3. कोहली सबसे तेज 14 हजार टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने यह उपलब्धि सिर्फ 409 पारियों में हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 423 पारियों में 14 हजार टी-20 रन पूरे किए थे। 4. कोहली ने रोहित शर्मा की बराबरी की कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। कोलकाता के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाने के बाद कोहली को 21वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब उनके और रोहित शर्मा, दोनों के नाम IPL में 21-21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हो गए हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी 18 अवॉर्ड के साथ तीसरे, जबकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल 17-17 अवॉर्ड के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। 5. कोहली ने 12वीं बार किसी सीजन में 400+ रन बनाए कोहली ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सीजन में 400+ रन बनाने का रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया। यह 12वां सीजन है, जब कोहली ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 9 सीजन के साथ डेविड वॉर्नर हैं। 6. कोहली कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद उनके इस टीम के खिलाफ 1126 रन हो गए। IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन बनाए हैं। 7. भुवनेश्वर ने चहल की बराबरी की भुवनेश्वर कुमार ने IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली। दोनों गेंदबाजों के नाम अब 33-33 विकेट हो गए हैं। 8. पावरप्ले में कोलकाता ने इस सीजन 23 विकेट गंवाए कोलकाता ने IPL 2026 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीमों में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 23 विकेट खोए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस फेज में 24 विकेट लेकर दूसरी सबसे सफल गेंदबाजी टीम बनने का रिकॉर्ड बनाया। 9. कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी रही फ्लॉप कोलकाता के ओपनर्स इस सीजन लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं। टीम की ओपनिंग साझेदारियों ने 11 पारियों में सिर्फ 248 रन जोड़े हैं, जो किसी भी टीम में सबसे कम हैं। इस दौरान कोलकाता को सिर्फ एक बार 50+ की ओपनिंग साझेदारी मिली। टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अंगकृष ने फिफ्टी के बाद हार्ट सेलिब्रेशन किया कोलकाता के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 14वें ओवर में शानदार अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैकब डफी की स्लोअर गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया और 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह इस सीजन उनकी चौथी फिफ्टी रही। अर्धशतक पूरा करने के बाद अंगकृष ने हार्ट बनाकर सेलिब्रेट किया। 2. आखिरी गेंद पर रनआउट हुए रघुवंशी कोलकाता की पारी के 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर अंगकृष रघुवंशी रनआउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार यॉर्कर डाली, जिस पर रिंकू सिंह सिर्फ एक रन ही ले सके। इसके बाद रघुवंशी ने दूसरा रन चुराने की कोशिश की, लेकिन डीप से देवदत्त पडिक्कल के शानदार थ्रो के सामने वह क्रीज तक नहीं पहुंच सके। डाइव लगाने के बावजूद रघुवंशी रनआउट हो गए। उन्होंने 46 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसी रनआउट की वजह से रिंकू सिंह 49 रन पर नाबाद लौटे। 3. पहला रन बनाकर कोहली ने किया सेलिब्रेट विराट कोहली ने पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पिछले दो मैचों में बिना रन बनाए आउट होने के बाद कोहली ने पहला रन बनाते ही सेलिब्रेशन किया। 4. बेथेल के आउट होने के बाद उनकी चैन गिरी चौथे ओवर में कार्तिक

बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचा:कोलकाता की प्लेऑफ राह मुश्किल हुई, पंजाब के लिए आज जीत जरूरी; IPL में प्लेऑफ का गणित

IPL 2026 के लीग स्टेज में अब 13 मैच बाकी हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं, जबकि बाकी 8 टीमें टॉप-4 की रेस में बनी हुई हैं। कोलकाता को हराकर बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। गुजरात और बेंगलुरु दोनों के 16-16 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से बेंगलुरु पहले स्थान पर है। बुधवार की हार के बाद कोलकाता की राह मुश्किल हो गई है। टीम को अब बचे सभी मैच जीतने होंगे। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन… बेंगलुरु-गुजरात का प्लेऑफ लगभग पक्का बेंगलुरु और गुजरात को प्लेऑफ पक्का करने के लिए बचे 2 में से एक मैच जीतना होगा। दोनों टीमों के 16-16 पॉइंट्स हैं। बेंगलुरु का नेट रनरेट (+1.053) लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु का मुकाबला पंजाब और हैदराबाद से है, जबकि गुजरात को कोलकाता और चेन्नई से खेलना है। कोलकाता 8वें पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति कठिन हो गई है। टीम को 4 मैच बाद हार मिली। टीम के 11 मैचों में 9 पॉइंट्स हैं और 3 मैच बाकी हैं। कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए सभी मुकाबले जीतने होंगे। टीम का अगला मैच गुजरात, मुंबई और दिल्ली से है। पंजाब को मुंबई को हराना ही होगा पंजाब किंग्स लगातार 4 मैच हारकर चौथे स्थान पर खिसक गई है। टीम के 13 पॉइंट्स हैं और हर मैच अहम हो गया है। पंजाब का मुकाबला आज मुंबई से होगा, जहां उसे जीत चाहिए। इसके बाद टीम बेंगलुरु और लखनऊ से खेलेगी। अगर टीम 2 मैच जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंचना पक्का हो जाएगा। हैदराबाद के 2 मैच बाकी सनराइजर्स हैदराबाद के 14 पॉइंट्स हैं। गुजरात ने पिछले मैच में टीम को 82 रन से हराकर मुश्किल में डाल दिया। उसका नेट रनरेट +0.331 है। हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब चेन्नई और बेंगलुरु को हराना होगा। चेन्नई पांचवें स्थान पर कायम चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है। टीम लगातार 3 मैच जीत चुकी है और 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीनों मैच जीतने होंगे। उसके मुकाबले लखनऊ, हैदराबाद और गुजरात से हैं। राजस्थान भी रेस में, दिल्ली की उम्मीदें कमजोर राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ रेस में बनी हुई है, लेकिन टीम ने पिछले 7 में से 5 मैच गंवाए हैं। राजस्थान को दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें कमजोर हैं। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट (-0.993) सबसे खराब है। दिल्ली को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… कोहली ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंचे विराट कोहली IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद उनके 12 मैचों में 484 रन हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हो गए। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

केरलम में आज सीएम का ऐलान:दोपहर में विधायक दल की बैठक; 4 राज्यों में सीएम शपथ ले चुके, बस केरलम में बाकी

केरलम सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आए 10 दिन हो गए हैं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सीएम की शपथ हो चुकी है। लेकिन केरलम में जहां कांग्रेस बहुमत में आई है वहां सीएम चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ है। आज दोपहर 1 बजे तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस पार्टी ऑफिस में विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें नेता चुना जाएगा। एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएँ पूरी कर ली हैं। केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा गुरुवार को की जाएगी। राहुल गांधी की पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी। वेणुगोपाल फिलहाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं। दावा- वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन केरलम में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। इनमें कांग्रेस की 63 सीटें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वेणुगोपाल के सीएम बनने पर इरिक्कूर के विधायक सनी जोसेफ अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। फिर उपचुनाव के जरिए वेणुगोपाल विधानसभा पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया है। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन दिया है। बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में सीएम शपथ ले चुके तमिलनाडु: TVK की सरकार, विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय की पार्टी TVK को 234 में से 108 सीटें मिली थीं। उन्हें कांग्रेस, लेफ्ट, IUML और VCK के 13 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पूरी खबर पढ़ें… पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार, सुवेंदु भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 9 मई को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीती हैं। पूरी खबर पढ़ें… असम: भाजपा सरकार, हिमंता दूसरी बार असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। 12 मई को असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें… पुडुचेरी: एनडीए सरकार, एन. रंगासामी 5वीं बार CM बने एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…

अविनाश मिश्रा बोले- मुंबई आना ही सबसे बड़ा खतरा था:उस वक्त जुनून था कि करो या मरो, अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे

बिगबॉस फेम और ‘नेवर गिव अप’ एटीट्यूड के लिए मशहूर अविनाश मिश्रा अब खतरों के खिलाड़ी’ में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाले अविनाश का मानना है कि असल जिंदगी के संघर्षों ने उन्हें इस शो के लिए सालों पहले ही तैयार कर दिया था। दैनिक भास्कर से बातचीत में अविनाश ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों, मुंबई आने के उस सबसे बड़े ‘खतरे’ और शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ अपनी केमिस्ट्री पर विस्तार से बात की। उन्होंने साझा किया कि कैसे बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में जगह बनाना उनके लिए ‘मेक इट या ब्रेक इट’ जैसी स्थिति थी। सवाल: अविनाश, आप अपनी चॉकलेटी इमेज और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। अब आप ‘खतरों’ से खेलने जा रहे हैं, कितनी तैयारी है? जवाब: देखिए, मैं स्वभाव से ही हर चीज के लिए खुद को तैयार रखने वाला इंसान हूं। लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक ऐसा शो है जहां आप चाहे जितनी भी तैयारी कर लें, वहां जाकर सब कुछ नया ही लगता है। फिर भी, जो मेरे हाथ में है यानी अपनी फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ, उस पर मैंने पूरा काम किया है। मैं 100% तैयार हूं, अब देखते हैं शो के अंदर क्या होता है। सवाल: जब आप पहली बार मुंबई आए थे, तब आपके पास कोई गॉडफादर नहीं था। क्या वह आपके जीवन का सबसे बड़ा खतरा था? जवाब: बिल्कुल वह एक ऐसा दौर था जब मुझ पर एक अलग ही जुनून सवार था। जब आप बिना किसी सपोर्ट के अपने दम पर कुछ करने निकलते हैं, तो खौफ तो होता ही है। मुझे याद है, उस वक्त सिर्फ एक ही डर सताता था कि ‘अगर नहीं हुआ तो क्या?’ तब सीधा अपना सामान बांधकर वापस जाना पड़ता। वह ‘मेक इट या ब्रेक इट’ वाली स्थिति थी। मैंने उस जुनून को आज भी अपने अंदर जिंदा रखा है, जो मुझे आज भी काम आता है। सवाल: क्या वह ‘वापस घर जाने का डर’ ही आपकी ताकत बना? जवाब: हां, क्योंकि जब आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता, तो पाने के लिए पूरा आसमान होता है। मैंने खुद से कहा था कि मर जाएंगे लेकिन करके दिखाएंगे। वही मंत्र आज भी मेरे साथ है। जब मैंने लाइफ का इतना बड़ा रिस्क ले लिया था, तो अब ये स्टंट्स तो मैं कर ही लूंगा। सवाल: इस सीजन को ‘डर का नया दौर’ कहा जा रहा है। पानी, ऊंचाई या रेंगने वाले कीड़े… आपको किससे सबसे ज्यादा डर लगता है? जवाब: सच कहूं तो शुरुआत में जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने कहा कि मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता। लेकिन जैसे-जैसे शो के दिन नजदीक आ रहे हैं, अब हर चीज डरावनी लग रही है (हंसते हुए)। पर एक विजन भी स्टार्ट हो गया है कि अगर मुझे यह स्टंट मिला, तो मैं इसे कैसे ओवरकम करूंगा। डर को मात देने का मजा ही अलग है। सवाल: इस बार ‘ओल्ड वर्सेज न्यू’ का कॉन्सेप्ट है, पुराने खिलाड़ी भी आपके सामने होंगे। इसे कैसे देखते हैं? जवाब: यह बहुत दिलचस्प होने वाला है। जो पुराने खिलाड़ी हैं, उनके पास अनुभव है, वो शो का फ्लो जानते हैं। लेकिन हम जो नए हैं, हमारे पास एक अलग अप्रोच और फ्रेश एनर्जी होगी। वहां यह मायने रखेगा कि स्टंट के वक्त किसका दिमाग सही क्लिक कर गया। सवाल: क्या ‘बिग बॉस’ जैसे शो ने आपको मेंटली इस शो के लिए तैयार किया है? जवाब: बहुत ज्यादा! बिग बॉस में अगर आप इतने दिन सर्वाइव कर गए, तो आपको मेंटल ट्रेनिंग अपने आप मिल जाती है। वहां आप मानसिक तौर पर बहुत सी चीजों को झेलना सीख जाते हैं। खतरों के खिलाड़ी सिर्फ बॉडी बिल्डिंग का खेल नहीं है, यह विल पावर और मुश्किल हालात में खुद को शांत रखने का खेल है। सवाल: जब आपको इस शो का ऑफर मिला, तो घर पर मम्मी-पापा का क्या रिएक्शन था? जवाब: उन्हें पता था कि अगर मुझे ऑफर आया, तो मैं ‘हां’ ही कहूंगा। मैं इस शो के लिए हमेशा एक्साइटेड रहता था। मम्मी-पापा को बस इस बात की फिक्र रहती है कि मैं वहां जाकर स्टंट के अलावा और कुछ खुराफात न करूं। उन्होंने बस यही कहा- “जा रहा है तो बस जीत के आना।” सवाल: रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर कितने एक्साइटेड हैं? जवाब: रोहित सर अपनी फिल्मों की तरह ही हैं फुल ऑफ एक्शन और कॉमेडी। वो बहुत स्पोंटेनियस हैं। कई बार वो प्रैंक्स करके माहौल को हल्का कर देते हैं, तो कई बार इतने मोटिवेट करते हैं कि आप नामुमकिन स्टंट भी कर जाते हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

तेज गर्मी में दवा नहीं, इस फूल की चाय दे सकती है राहत! ब्लड प्रेशर से वजन तक को करेगी कंट्रोल

Last Updated:May 13, 2026, 23:58 IST गर्मियों में बढ़ती गर्मी, थकान और तनाव लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं. ऐसे मौसम में शरीर को ठंडक देने वाली चीजों का सेवन काफी जरूरी माना जाता है. इन्हीं में एक खास लाल फूल से बनी चाय इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ तनाव कम करने और दिल की सेहत बेहतर रखने में भी मदद कर सकती है. ख़बरें फटाफट गर्मियों में बढ़ती गर्मी सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है. तेज धूप, उमस और लगातार पसीना निकलने की वजह से लोग जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं. कई लोगों को चिड़चिड़ापन, तनाव, सिरदर्द और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं. ऐसे मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट्स शरीर को ठंडा रखने वाली प्राकृतिक चीजों के सेवन की सलाह देते हैं. इन्हीं में से एक है गुड़हल की चाय, जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गुड़हल के लाल रंग के फूल से बनने वाली यह चाय गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकती है. इसे पीने से शरीर में ताजगी महसूस होती है और गर्मी से होने वाली बेचैनी कम हो सकती है. आयुर्वेद में भी गुड़हल को औषधीय गुणों वाला पौधा माना गया है. यही वजह है कि कई लोग इसे प्राकृतिक हेल्थ ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं. तनाव और थकान कम करने में सहायकगर्मियों में शरीर जल्दी थक जाता है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है. ऐसे में गुड़हल की चाय मन को शांत रखने में मदद कर सकती है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को रिलैक्स महसूस कराते हैं. कई लोग इसे दिनभर की थकान दूर करने के लिए भी पीते हैं. इसकी हल्की खुशबू और स्वाद मूड को फ्रेश करने में मदद कर सकते हैं. ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिए फायदेमंदहेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुड़हल की चाय हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. यह रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाने में मदद कर सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने में सहायता मिलती है. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकते हैं. इससे दिल की सेहत बेहतर रखने में फायदा मिल सकता है. वजन घटाने में भी मदद कर सकती हैजो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए भी गुड़हल की चाय अच्छा विकल्प मानी जाती है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद कर सकती है. साथ ही शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक बाहर निकालने में भी सहायक मानी जाती है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए डाइट फॉलो करने वाले लोग भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. डायबिटीज और इम्युनिटी के लिए भी बेहतरगुड़हल की चाय ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी मददगार मानी जाती है. कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर करने में सहायता कर सकती है. इसके अलावा यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में भी फायदेमंद मानी जाती है. कई लोग इसे लिवर की सेहत के लिए भी अच्छा मानते हैं. कैसे बनाएं गुड़हल की चाय?गुड़हल की चाय बनाना काफी आसान है. इसके लिए सूखे गुड़हल के फूलों को गर्म पानी में 5 से 7 मिनट तक उबाल लें या भिगोकर रखें. इसके बाद इसे छानकर पी सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या थोड़ा नींबू भी मिलाया जा सकता है. हालांकि किसी भी हर्बल चीज का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है. खासकर गर्भवती महिलाओं और कम ब्लड प्रेशर वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. About the Author Vividha SinghSub Editor विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi