Friday, 16 Oct 2026 | 09:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जिंदगी की कीमत 18 करोड़! बेगूसराय की रूही के पास बचे हैं सिर्फ 6 महीने, सिस्टम सुनेगा मां की पुकार?

authorimg

Last Updated:April 26, 2026, 16:56 IST Spinal Muscular Atrophy Treatment: बेगूसराय की 16 माह की मासूम रूही एक दुर्लभ बीमारी SMA से जंग लड़ रही है. जिसके इलाज के लिए 18 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत है. बेबस मां और डॉक्टर ने सरकार व समाज से मदद की गुहार लगाई है. क्या वक्त रहते रूही को नई जिंदगी मिल पाएगी? पढ़िए पूरी रिपोर्ट. ख़बरें फटाफट बेगूसराय: राजनेताओं और सरकार के दावों के बीच बेगूसराय की एक मां अपनी मासूम बच्ची की जिंदगी के लिए झोली फैलाकर खड़ी है. यह कहानी है 16 महीने की रूही की. जिसकी मुस्कान अब धीरे-धीरे धुंधली पड़ रही है. रूही एक ऐसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है. जिसका इलाज तो मुमकिन है, लेकिन उसकी कीमत इतनी अधिक है कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए वह महज एक सपना बनकर रह गई है. मदद की आस में भटकती मांबेगूसराय जिले के सदर प्रखंड के पचम्बा की रहने वाली अंजली कुमारी अपनी बेटी रूही की जान बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं. अंजली ने लोकल 18 को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्होंने बेगूसराय से लेकर पटना तक के अनगिनत चक्कर काटे. शुरुआत में स्थानीय डॉक्टरों ने भारी-भरकम बिल तो बनाए, लेकिन मर्ज समझ नहीं पाए. पटना में तो यहां तक कह दिया गया कि यह बच्ची कभी ठीक नहीं होगी. हताशा और कर्ज के बोझ तले दबी अंजली जब अंत में बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचीं. तब जाकर इस बीमारी का असली नाम सामने आया. क्या है स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी?सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.कृष्ण कुमार ने रूही की जांच के बाद बताया कि वह स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी यानी SMA नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है. यह बीमारी जींस की खराबी के कारण होती है. जो न्यूरोमस्कुलर जंक्शन को प्रभावित करती है. इसमें बच्चे की मांसपेशियां धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती हैं. बच्चा न तो ठीक से बैठ पाता है और न खड़ा हो पाता है. साथ ही चल भी नहीं पाता है. डॉ.कुमार के अनुसार यह एक ऑटोसोमल रिसेसिव बीमारी है. जो लगभग 10000 बच्चों में से किसी एक को होती है. 18 करोड़ का एक इंजेक्शन, असंभव सी चुनौतीइस बीमारी का दुनिया में एकमात्र प्रभावी इलाज जीन थेरेपी है. इसके लिए ज़ोल्जेंसमा नामक एक सिंगल डोज इंजेक्शन दिया जाता है. इस इंजेक्शन की कीमत जानकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाए. इसकी कीमत लगभग 17 से 18 करोड़ रुपये है. डॉक्टर बताते हैं कि इस इंजेक्शन का सक्सेस रेट 92% से 95% तक है. लेकिन इस तक पहुंचना एक गरीब या सामान्य परिवार के लिए असंभव है. रूही के पास अब केवल 6 महीने का समय शेष है. क्योंकि इस इंजेक्शन का असर एक निश्चित आयु सीमा तक ही सबसे प्रभावी होता है. सिस्टम और समाज से उम्मीदडॉ.कृष्ण कुमार ने बताया कि इससे पहले उन्होंने बदलपुर के एक बच्चे के लिए प्रयास किया था. जिसे मुंबई भेजकर यह इंजेक्शन दिलवाया गया. वह बच्चा अब ठीक है. रूही के मामले में भी वे कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अब तक न तो कोई बड़ी संस्था सामने आई है. न ही क्राउडफंडिंग की कोई बड़ी शुरुआत हुई है. अंजली कहती हैं कि अब कोई कर्ज देने को भी तैयार नहीं है. क्या मेरी बच्ची सिर्फ इसलिए दम तोड़ देगी क्योंकि हमारे पास 18 करोड़ रुपये नहीं हैं. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Begusarai,Bihar First Published : April 26, 2026, 16:56 IST

सीधी में 16 साल की लड़की का अपहरण:गुजरात में होने का आशंका, वापस लाने पुलिसल ने मांगेै 50 हजार

सीधी में 16 साल की लड़की का अपहरण:गुजरात में होने का आशंका, वापस लाने पुलिसल ने मांगेै 50 हजार

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को वापस लाने के लिए पुलिसकर्मी पर ₹50 हजार मांगने का आरोप लगा है। ग्राम बढऊरा की 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद उसका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल को जब वे अपनी बेटी की शिकायत लेकर सेमरिया थाने पहुंचे, तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। 19 अप्रैल को परिवार को सूचना मिली कि उनकी बेटी गुजरात के एक शहर में है। इसके बाद, जब उन्होंने पुलिस से बच्ची को वापस लाने का अनुरोध किया, तो मामले की जांच कर रहे एएसआई भूपेंद्र बागड़ी पर आरोप लगे। पीड़ित माता-पिता का आरोप है कि एएसआई बागड़ी ने उनसे ₹50 हजार की मांग की। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वाहन और अन्य खर्चों के बिना बच्ची को वापस लाना संभव नहीं होगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह राशि जुटाना कठिन है। हालांकि, सेमरिया थाना प्रभारी केदार परोहा ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और पुलिस बच्ची की तलाश में गंभीरता से जुटी है। एएसआई भूपेंद्र बागड़ी ने भी पैसे मांगने के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वे नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; पैट कमिंस हुए फैन, बोले- वह मेरा नया फेवरेट प्लेयर

वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; पैट कमिंस हुए फैन, बोले- वह मेरा नया फेवरेट प्लेयर

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ तूफानी पारी खेली, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वैभव ने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव की ये बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज और हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैरान रह गए। कमिंस ने 15 साल के सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना नया फेवरेट प्लेयर बता दिया। इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वैभव कह रहे है- टॉस जीतने के बाद जायसवाल भइया ने कहा कि आज तेज खेलना है। तो मैंने कहा कि हां सिर्फ छक्का मारेंगे। पढ़िए IPL के इस सीजन में वैभव ने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए पहले पढ़िए वैभव की बैटिंग पर पैट कमिंस ने क्या कहा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस IPL 2026 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे, जिसमें उनका सामना वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ। वैभव ने उनकी पहली गेंद पर 100m का छक्का जड़ दिया। इससे पहले इस प्लेयर ने पहले ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर में कमिंस की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ा। वैभव की इस पारी पर पैट कमिंस ने कहा- वह (वैभव) अब मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वह गेंद को बहुत जोर से मारता है, उसे देखना शानदार है। गेंदबाजों को बिल्कुल सटीक गेंदबाजी करनी पड़ती है, वरना गेंद बहुत दूर जाती है। वह बेहद प्रभावशाली है और उसने अपने करियर की शानदार शुरुआत की है। अब पढ़िए IPL 2026 में वैभव का रिकॉर्ड 1). IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी IPL के इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बनाए, लेकिन इस 8 रन के साथ ही वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने IPL में सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। हालांकि, इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। 2). 8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर बने नंबर वन वैभव अपने 8वें मैच में 12 छक्कों के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे 8 मैचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर पहुंच गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 28 छक्के जड़े हैं। 3). IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर IPL में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। IPL 2026 में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक पूरा किया। इससे पहले पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। वैभव से पहले क्रीस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था, जो आज भी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है, जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक जड़ा था। 4). 7 मैचों में वैभव के दो अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस सीजन में अबतक 20 छक्के लगाए हैं। 1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेन पिछले सीजन के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। ‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाए BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा। बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं वैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।”

ककड़ी-पुदीना की चटनी रेसिपी: गर्मी से बचने के लिए घर में बनाएं स्वादिष्ट ककड़ी-पुदीने की चटपटी चटनी, चावल-रोटी सबके साथ बेस्ट; विधि नोट करें

तस्वीर का विवरण

आवश्यक सामग्री: 1 ककड़ी, पुदीने के पत्ते, 2-3 हरी मिर्च, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 टुकड़ा अदरक, 1-2 मसाले का रस, स्वादानुसार नमक, 1/2 बाकी जीरा पाउडर, थोड़ा सा पानी छवि: फ्रीपिक बनाने की आसान विधि: सबसे पहले ककड़ी को धोकर छील लें और छोटी-छोटी तस्वीरों में काट लें। अब पिज़्ज़ा जार में ककड़ी, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक की आवश्यकता होती है। छवि: फ्रीपिक इसमें नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस भी मिलाया जाता है। थोड़ा सा पानी इसे अच्छी तरह पीस लें। एक बाउल में तैयार किए गए सामान को निकाल लें। बस आपकी इच्छा-ठंडी चटपटी दुकान तैयार है। छवि: एआई यह रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ टिकाऊ है। समोसा, पकौड़ी या डिनर के साथ भी इसका स्वाद लाजवाब लगता है. गर्मियों में बढ़ोतरी के साथ जरूर शामिल करें। छवि: एआई ककड़ी शरीर को स्टॉकिंग्स लिखी है। पुदीना ठंडक पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह प्रोटोटाइप और कारीगरी होती है छवि: फ्रीपिक अधिक ठंडक के लिए आप इसमें छोटी दही भी मिला सकते हैं। हरी मिर्च अपनी पसंद से कम या ज़्यादा करने के लिए तीखापन करें। ताजा पुदीना का उपयोग करें, इसका स्वाद और चटनी है। छवि: एआई गर्मियों में अगर कुछ प्लास्टिक और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यह ककड़ी-पुदीना जरूर ट्राई करें। यह शुरुआती फ़ार्मल्स हैं और हर खाने के साथ प्रभावशाली दिखते हैं। छवि: फ्रीपिक (टैग्सटूट्रांसलेट) गर्मियों के लिए काकड़ी पुदीना चटनी रेसिपी (टी) काकड़ी पुदीना चटनी (टी) काकड़ी चटनी (टी) चटपटी चटनी (टी) पुदीना चटनी (टी) अर्मेनियाई ककड़ी (टी) पुदीना चटनी (टी) गर्मी की चटनी (टी) स्वस्थ रेसिपी

बैतूल में दूल्हा-दुल्हन लाइन में, अफसरों के लिए VIP इंतजाम:सैकड़ों जोड़े बंधे परिणय सूत्र में; भोजन के लिए कतारों में लगे नवविवाहित

बैतूल में दूल्हा-दुल्हन लाइन में, अफसरों के लिए VIP इंतजाम:सैकड़ों जोड़े बंधे परिणय सूत्र में; भोजन के लिए कतारों में लगे नवविवाहित

बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2026 के तहत सैकड़ों जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एक ओर जहां कई परिवारों के चेहरों पर खुशी नजर आई, वहीं भोजन व्यवस्था को लेकर अव्यवस्थाओं ने सवाल भी खड़े कर दिए। कार्यक्रम में शामिल दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को भोजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई नवविवाहित जोड़े लाइन में लगकर भोजन लेते और खुले स्थान पर बैठकर खाते नजर आए। कुछ दुल्हनों को बिना चटाई के जमीन पर बैठकर भोजन करते देखा गया, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। इसी कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए अलग से भोजन व्यवस्था की गई थी। उनके लिए टेबल-कुर्सी लगाकर आरामदायक माहौल तैयार किया गया था। दोनों व्यवस्थाओं के बीच का अंतर साफ नजर आया। दो तस्वीरें देखिएं… स्थानीय लोगों का कहना है कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक सुविधा देना होता है। ऐसे में सभी के लिए समान और गरिमापूर्ण व्यवस्था होना जरूरी है। इस तरह का अंतर आयोजन के मूल उद्देश्य पर सवाल खड़े करता है। हालांकि बड़ी संख्या में जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ और यह कई परिवारों के लिए खुशी का मौका रहा, लेकिन भोजन व्यवस्था में दिखा यह अंतर पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में सभी के लिए समान और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी या नहीं।

15 मई को रिलीज होगी आयुष्मान की नई फिल्म:35 करोड़ में बिके ‘पति पत्नी और वो 2’ के ब्रॉडकास्ट राइट्स

15 मई को रिलीज होगी आयुष्मान की नई फिल्म:35 करोड़ में बिके ‘पति पत्नी और वो 2’ के ब्रॉडकास्ट राइट्स

आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। बता दें कि हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद इसका एक गीत भी सामने आया। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। खबरों के अनुसार ‘इस फिल्म के दुनिया भर में प्रदर्शन के राइट्स जी स्टूडियोज ने लगभग 35 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इनमें से भारत में प्रदर्शन के राइट्स 27 करोड़ रुपए और विदेशों में प्रदर्शन के राइट्स 8 करोड़ रुपए में तय हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। 15 मई को यह फिल्म अकेले सिनेमाघरों में आएगी, जिससे इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है और सिनेमाघरों के मालिक भी इसे लेकर उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि भारत में करीब 65 करोड़ रुपए का कारोबार होते ही डिस्ट्रीब्यूटर्स की लागत निकल जाएगी। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आए थे। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में हैं। 2019 की हिट फिल्म का है सीक्वल यह फिल्म 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ की फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है। पिछले पार्ट में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बार मेकर्स ने पूरी स्टार कास्ट बदल दी है।

नानी के यहां आया नाती तालाब में डूबा, मौत:बेटे को बचाने पिता भी तालाब में कूदा, 3 घंटे बाद मिला शव

नानी के यहां आया नाती तालाब में डूबा, मौत:बेटे को बचाने पिता भी तालाब में कूदा, 3 घंटे बाद मिला शव

पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र के ग्राम सप्ताइया में एक शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोर को बचाने के लिए उसके पिता भी तालाब में कूद गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान ग्राम सुनवानी निवासी विकास उर्फ विक्कू अहिरवार (14) के रूप में हुई है। वह अपने पिता सरमन अहिरवार के साथ अपने ननिहाल सप्ताइया में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार दोपहर विकास अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहराई का अनुमान न होने के कारण वह पानी में डूबने लगा। अपने बेटे को डूबता देख पिता सरमन अहिरवार ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। हालांकि, उन्हें तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वे भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता सरमन अहिरवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विकास पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और अमानगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF प्रभारी सतपाल जैन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बुलाई गई। टीम के सदस्यों, जिनमें सैनिक उदित प्रकाश, अमर राज, पुष्पेंद्र सिंह, अखंड प्रताप और अरविंद सिंह शामिल थे, ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से बालक के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

मुंबई में साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान स्पॉट हुए:लुक देखकर लोग बोले- ये 90s के सलमान खान जैसे

मुंबई में साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान स्पॉट हुए:लुक देखकर लोग बोले- ये 90s के सलमान खान जैसे

मुंबई में हाल ही में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान नाडियाडवाला स्पॉट हुए, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूफयान के लुक्स, फिजीक और स्टाइल को देखकर लोगों ने उनकी तुलना 90 के दशक के सलमान खान से करनी शुरू कर दी। सूफयान ने नीले रंग की टाइट फिटिंग टी-शर्ट, जीन्स और कानों में बालियां पहनी थीं। वीडियो सामने आते ही सूफयान के लुक को लेकर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो सलमान खान के यंगर वर्जन लग रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये तो 90s का सलमान खान है।’ हालांकि, कुछ लोगों ने सूफयान की शक्ल उनके पिता साजिद नाडियाडवाला से मिलती-जुलती भी बताई। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना एक्टर विजय वर्मा और हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड से भी की। साजिद नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं सूफयान सूफयान, साजिद नाडियाडवाला और उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं। उनका एक बड़ा बेटा भी है, जिसका नाम सुभान नाडियाडवाला है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुभान जल्द ही एक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का नाम ‘ऐसी दीवानगी’ बताया जा रहा है, जिसे शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे।फिलहाल, सूफयान के डेब्यू के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ भी काम किया है। सलमान की ‘जीत’, ‘जुड़वा’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ जैसी कई फिल्में साजिद ने प्रोड्यूस की हैं।

एनगिडी को अस्पताल से छुट्टी:सभी स्कैन नॉर्मल, पंजाब के खिलाफ मैच में सिर के बल गिरे थे; दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया था

एनगिडी को अस्पताल से छुट्टी:सभी स्कैन नॉर्मल, पंजाब के खिलाफ मैच में सिर के बल गिरे थे; दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया था

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अस्पताल से शनिवार देर रात ही छुट्‌टी दे दी गई। एनगिडी शनिवार को दिल्ली में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह एक कैच लेने की कोशिश में हवा में उछले और अनियंत्रित होकर सिर के बल जमीन पर गिर पड़े थे। जांच में उनकी रीढ़ की हड्डी या दिमाग में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल में सीटी स्कैन और टेस्ट, हालत स्थिर एनगिडी के अस्पताल में न्यूरोसर्जन की देखरेख में टेस्ट और सीटी स्कैन किए गए। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनके स्पाइन और सिर में कोई इंटरनल इंजरी नहीं है। कुछ घंटों के ऑब्जर्वेशन के बाद हालत स्थिर पाई गई और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वे टीम होटल लौट आए हैं। कैच के प्रयास में बिगड़ा संतुलन यह घटना पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। अक्षर पटेल की गेंद पर पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य ने शॉट हवा में खेला। बाउंड्री पर लुंगी एनगिडी ने कैच के लिए दौड़ लगाई और गोता लगाया। वे गेंद की रफ्तार और दिशा सही से नहीं भांप पाए। गेंद उनके हाथ के पास से निकल गई और वे पीठ व सिर के बल गिरे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे देर तक दर्द से कराहते रहे और सिर पकड़ लिया। मैदान पर पहुंची एम्बुलेंस, पोंटिंग और बदानी भी पहुंचे एनगिडी के गिरते ही मेडिकल स्टाफ स्ट्रेचर लेकर उनकी ओर दौड़ा। उन्हें चोटिल देख दिल्ली के हेड कोच हेमंग बदानी और पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग मैदान में पहुंचे। टीम के साथी ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर भी उनके पास आए। एनगिडी उस वक्त होश में थे और मेडिकल स्टाफ से बात कर रहे थे। एहतियात के तौर पर उन्हें स्ट्रेचर से एम्बुलेंस में शिफ्ट कर सीधे अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया, 11 मिनट में अस्पताल पहुंचे शनिवार शाम एनगिडी चोटिल हुए, तब दिल्ली की सड़कों पर भारी ट्रैफिक था। उनकी स्थिति देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अरुण जेटली स्टेडियम से पूसा रोड स्थित बीएलके मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाया। इससे एम्बुलेंस 11 मिनट में अस्पताल पहुंच गई। ग्रीन कॉरिडोर’ एक विशेष मार्ग है, जो अंग प्रत्यारोपण के लिए रास्ते को यातायात मुक्त बनाता है। यह मैन्युअल रूप से संचालित होता है। भारत में इसकी अवधारणा 2014 से प्रचलित है। अगले मैच में खेलना मुश्किल, मिचेल स्टार्क ले सकते हैं जगह डॉक्टरों ने एनगिडी को कुछ दिन पूरी तरह आराम करने को कहा है। ऐसे में सोमवार के अगले मैच में उनका खेलना नामुमकिन लग रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। स्टार्क फिटनेस के कारण शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब वापसी के लिए तैयार बताए जा रहे हैं।

सेंटीपीड रिमूवल टिप्स: किचन-बाथरूम में बढ़ गया है कनखजूरे का आतंक? घर से भागने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

सेंटीपीड हटाने की युक्तियाँ

26 अप्रैल 2026 को 14:41 IST पर अपडेट किया गया सेंटीपीड रिमूवल टिप्स: घर के किचन, नौकर और शौचालय में अक्सर कनखजूरे नजर आ जाते हैं। ये छोटे लेकिन डरावने दिखने वाले सिंध आश्रम वाले स्थान पर तेजी से बढ़ते हैं। कई बार ये काट भी लेते हैं, जिससे त्वचा पर लालपन, खुजली और जलन हो सकती है। गर्मी और बारिश के मौसम में यूनीक संख्या और वृद्धि होती है, विशेष रूप से जमीन और प्रथम फ्लोर वाले घरों में यूनीक समस्या अधिक देखने को मिलती है। अनुसरण करना : किचन का उपयोग बाद में किया जाता है। टपकते नल और पाइप को तुरंत ठीक करें। किचन में पानी जमा न होना।रात में सोने से पहले सामान को सूखा रखें।सिद्धांत समाप्त होने पर कनखजूरे से आप कम हो जाते हैं। छवि: फ्रीपिक गधे और खाने के छोटे-छोटे कण कनखजूरों आ जाते हैं। उदाहरण के तौर पर अप्रचलित हुए भोजन को तुरंत साफ करें। गैस स्टूडियो, किशोरी और रिश्तेदार की रोज़ साफ़ करें। डस्टबिन को चिपकाकर रखें और समय पर खाली करें। छवि: फ्रीपिक सिंक और नाउल की नियमित सफाई भी जरूरी है। साफा-सुथरा घर के बच्चों को आने से पहले कहते हैं। कई बार कनखजूरे की दीवारें, टाइल्स और पाइपलाइन के छोटे-छोटे गैप से लेकर घर में घुस आते हैं। इन रिकॉर्ड्स को सील कर दें। छवि: फ्रीपिक रिज़ल्ट के नीचे गैप हो तो डोर डोर डोर। पाइप के आसपास के ओपन विचारधारा को भी बंद करें। इससे आगे आने का रास्ता बंद हो जाएगा। अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं तो कुछ घरेलू चीजें भी काम आ सकती हैं। छवि: फ्रीपिक नीम का तेल या नीमा की प्रेमिकाएँ पति-पत्नी में रहती हैं। लौंग और तेजपत्ता भी बच्चों को दूर रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा बोरिक पाउडर का प्रभाव भी प्रभावशाली साबित हो सकता है। छवि: फ्रीपिक कीटनाशक का प्रयोग करें। जहां कनखजूरे मुख्य रूप से भ्रमित होते हैं वहां पर साज़िश रचते हैं। यदि इसके बाद भी कोई समस्या बनी रहती है तो पेस्ट कंट्रोल सर्विस से बेहतर विकल्प लिया जा सकता है। छवि: फ्रीपिक कनखजूरे बाहर से घर में आते हैं, इसलिए छत, पादरियों और बगीचे की सफाई भी जरूरी है। विभिन्न मिट्टी, लकड़ी और कचरा जमा नहीं होते। प्लास्टर को दीवार से थोड़ी दूर रखा गया, ताकि बच्चों को छिपने की जगह न मिले। छवि: फ्रीपिक द्वारा प्रकाशित : कीर्ति सोनी प्रकाशित 26 अप्रैल 2026 14:41 IST पर (टैग्सटूट्रांसलेट)सेंटीपीड हटाने के टिप्स(टी)सेंटीपीड से कैसे छुटकारा पाएं(टी)रसोई कीट नियंत्रण(टी)बाथरूम के कीड़ों का समाधान(टी)घरेलू स्वच्छता युक्तियाँ भारत(टी)नमी नियंत्रण घर(टी)कीट नियंत्रण प्राकृतिक उपचार(टी)नीम तेल के कीड़े(टी)बोरिक पाउडर कीट नियंत्रण(टी)बरसात के मौसम के कीड़े नियंत्रण