Tuesday, 20 Oct 2026 | 08:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

खरगोन में यात्री बस मकान में घुसी, 20 घायल:3 गंभीर; स्टीयरिंग या ब्रेक फेल होने की आशंका

खरगोन में यात्री बस मकान में घुसी, 20 घायल:3 गंभीर; स्टीयरिंग या ब्रेक फेल होने की आशंका

खरगोन में बुधवार दोपहर एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। यह हादसा इंदौर रोड पर ओझरा में दोपहर करीब 1:15 बजे हुआ। इस दुर्घटना में करीब 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। चढ़ाववाला ट्रेवल्स की यह बस (एमपी 13जेडई 6699) खरगोन से दोपहर 12:30 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई थी। ओझरा पहुंचते ही बस का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया, जिसके बाद वह सड़क से उतरकर एक मकान के अगले हिस्से की चद्दर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचित किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कांच और सीटों के बीच फंसे कुछ घायलों को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। तीन एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कसरावद अस्पताल भेजा गया। कसरावद अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से तीन गंभीर घायलों को आगे के इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने पुष्टि की कि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग की थी और बस में ओवरलोडिंग की जांच की जा रही है।

‘सबसे कठिन लड़ाइयों में से एक लड़ना’: केजरीवाल ने ममता को फोन किया, बंगाल में मतदान से पहले समर्थन बढ़ाया | राजनीति समाचार

UP Board Results 2026 Date And Time Out: UPMSP 10th, 12th Results shortly at upmsp.edu.in. (File/Representative)

आखरी अपडेट:22 अप्रैल, 2026, 14:43 IST 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फोटो क्रेडिट: AAP) आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया और राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले अपना समर्थन दिया। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, केजरीवाल ने ममता बनर्जी को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वह “सबसे कठिन लड़ाई में से एक” लड़ रही हैं। अभी ममता दीदी से फोन पर बात हुई. पूरी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया. वह सबसे कठिन लड़ाइयों में से एक लड़ रही है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक है। सीईसी सहित सभी संस्थानों का दुरुपयोग करने के बावजूद मोदी जी हारेंगे- अरविंद केजरीवाल (@ArvindKejriwal) 22 अप्रैल 2026 उन्होंने कहा, “ममता दीदी से अभी फोन पर बात हुई। पूरी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया। वह सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण लड़ाई भी है। सीईसी समेत सभी संस्थानों का दुरुपयोग करने के बावजूद मोदी जी हारेंगे।” सीईसी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान का वादा किया चूंकि पश्चिम बंगाल में कल, 23 ​​अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आश्वासन दिया कि भारत का चुनाव आयोग (ईसीआई) यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा कि बंगाल में मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो। चुनाव अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के दौरान, सीईसी कुमार ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में होंगे, और प्रक्रिया भय, हिंसा और धमकी से मुक्त होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल लोक भवन ने मंगलवार से 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की, जिसमें लोगों से राज्य में विधानसभा चुनाव से संबंधित शिकायतें दर्ज करने के लिए इस सेवा का उपयोग करने का आग्रह किया गया। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 22 अप्रैल, 2026, 14:43 IST समाचार राजनीति ‘सबसे कठिन लड़ाई में से एक लड़ना’: केजरीवाल ने ममता को फोन किया, बंगाल में मतदान से पहले समर्थन बढ़ाया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)अरविंद केजरीवाल समर्थन(टी)ममता बनर्जी चुनाव(टी)आम आदमी पार्टी आप(टी)भारतीय लोकतंत्र की लड़ाई(टी)मोदी ने संस्थानों का दुरुपयोग किया(टी)पश्चिम बंगाल मतदान चरण(टी)मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

भोपाल में छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजन बोले-रिजल्ट बिगड़ने से दुखी थी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल में छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजन बोले-रिजल्ट बिगड़ने से दुखी थी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल के हबीबगंज इलाके में रहने वाली छात्रा ने मंगलवार रात घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में परिजनों ने रिजल्ट बिगड़ने से दुखी होकर सुसाइड करने की बात कही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस के मुताबिक मोनिका रायकवार पुत्री रामकृष्ण रायकवार (17) 6 नंबर स्टॉप शिवाजी नगर में रहती थी। पिता सरकरी नौकरी करते हैं, जबकि मां प्राइवेट जॉब करती हैं। काम पर गए थे माता-पिता माता और पिता मंगलवार को अपने-अपने काम पर गए थे। उनके घर लौटने से पहले बेटी ने घर में फांसी लगा ली थी। मां-पिता ने घर पहुंचते ही बेटी को फंदे पर देखा, हालांकि उसके जिस्म में सांसें थीं। तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मोनिका की मौत हो गई। सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच अधिकारी एएसआई यशवंत सिह ने बताया कि परिजनों ने बयानों में बताया कि दसवीं कक्षा में रिजल्ट बिगड़ने से मोनिका दुखी थी। इसी से डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है।

सेहत के लिए अमृत है नई ब्याई गाय-भैंस का पहला दूध, कई बीमारियों में रामबाण इलाज, तारीफ करते नहीं थकते एक्सपर्ट! – News18 हिंदी

arw img

X सेहत के लिए अमृत है नई ब्याई गाय-भैंस का पहला दूध,कई बीमारियों में रामबाण इलाज   Health Tips: सीधी पशु चिकित्सालय के उप-संचालक डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि गाय या भैंस के ब्याने के बाद 2 से 3 दिनों तक जो दूध निकलता है, वही खीस (Colostrum) कहलाता है. इस दूध में सामान्य दूध की तुलना में 4 से 5 गुना अधिक प्रोटीन और 10 से 15 गुना ज्यादा विटामिन ए पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, खनिज तत्व और लैक्टोफेरिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं. खीस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद एंटीबॉडी और प्रोटीन पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं और दस्त जैसी समस्याओं में भी राहत देने का काम करते हैं. यही कारण है कि इसे कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा खीस मधुमेह के मरीजों के लिए भी उपयोगी माना गया है.

डायबिटीज में फायदेमंद है पनीर डोडा, पेनक्रियाज को करता है रिपेयर, रातभर भिगोकर पिएं पानी

ask search icon

Last Updated:April 22, 2026, 14:20 IST Paneer Doda Diabetes Benefits: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिक खासतौर पर पनीर डोटा पर रिसर्च कर रहे हैं. रिसर्च में उन्होंने पाया की खासतौर पर इसको रात में फुला कर इसका पानी पीने से टाइप टू डायबिटीज में काफी राहत मिलती है. इसमें इंसुलिन की मात्रा कम होती है. इस वजह से इससे शरीर में सूजन से और थकान से काफी राहत मिलती है. आइये जानते हैं इसके बारे में. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कृषि वैज्ञानिक प्रशांत ने बताया कि यह शरीर के पेनक्रियाज के सेल को प्राकृतिक रूप से रिपेयर करता है. क्योंकि पेनक्रियाज से ही इंसुलिन जो है. वह बैलेंस होता है. ऐसे में खासतौर पर पेनक्रियाज में अगर कोई समस्या आती है तो इंसुलिन की मात्रा ऊपर नीचे होने लगती है. ये खासतौर पर पेनक्रियाज के हेल्थ के लिए काफी बेस्ट माना जाता है. उन्होंने बताया कि पनीर डोटा आपको रांची के जंगलों में तो खूब मिलता है. साथ ही आपको यहां के बाजार में भी मिल जाएगा. लेकिन अभी तक शुगर के मरीज इसका उतना सेवन उनता नहीं करते हैं. क्योंकि इसके बारे में इतना पता नहीं है. लोगों को ऐसे आपको एक मुट्ठी पर ही डोडा को लेना है. यह बिल्कुल चने की तरह होता है और रात भर पानी में फुला लेना है. Add News18 as Preferred Source on Google उन्होंने बताया कि सुबह में आप देखेंगे कि इसका जो पानी है. वह पूरी तरह ब्राउन हो गया है. आपको पनीर डोटा को नहीं खाना है. बल्कि, उसका पानी जो है. उसको पी लेना है. इसमें आपके शरीर में जो इन्फ्लेशन होता है. उसको ठीक करता है. इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है और ये सिर्फ पेनक्रियाज को ही नहीं बल्कि आपके चेहरे के स्किन को भी रिपेयर करता है. वह आगे बताते हैं कि ऐसे में डायबिटीज की वजह से चेहरा अगर एकदम बुझा हुआ है तो भी यह काफी फायदेमंद है. कई बार डायबिटीज की वजह से चेहरे में थोड़ा कालापन आ जाता है या स्किन ढीला हो जाता है. ऐसे में जब आपका पैंक्रियाज का सेल सही होगा, तब आप देखेंगे आपके चेहरे पर भी ग्लो आना शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि शुगर के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं. First Published : April 22, 2026, 14:20 IST

फोर्ब्स लिस्ट- इलॉन मस्क सबसे अमीर लेकिन दान में पीछे:गेट्स और बफेट दान न करते तो दूसरे और तीसरे सबसे अमीर होते

फोर्ब्स लिस्ट- इलॉन मस्क सबसे अमीर लेकिन दान में पीछे:गेट्स और बफेट दान न करते तो दूसरे और तीसरे सबसे अमीर होते

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिये से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की दोबारा गणना करते हुए उसमें उनके द्वारा किए गए दान को भी जोड़ा गया है। इसमें जानने की कोशिश की गई है कि दुनिया के सबसे उदार अरबपतियों ने कभी दान न किया होता, तो आज उनकी संपत्ति और रैंकिंग कैसी होती? इसका जवाब पाने के लिए फोर्ब्स ने ‘ट्रू नेट वर्थ’ रैंकिंग तैयार की। इसमें माना गया कि अरबपतियों ने जो शेयर दान किए, वे उनके पास ही रहते और नकद दान भी बाजार की दरों के हिसाब से निवेश होता। नई लिस्ट – वॉरेन बफेट तीसरे और मैकिंजी स्कॉट 26वें स्थान पर होतीं इलॉन मस्क फोर्ब्स की दोनों लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी संपत्ति का बेहद छोटा हिस्सा, करीब 0.06% ही वास्तविक दान किया है। बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के करीब 73.1 करोड़ शेयर दान किए हैं। अगर उन्होंने ये शेयर अपने पास रखे होते, तो उनकी संपत्ति करीब 4 गुना ज्यादा होती और वे 19वें के बजाय दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति होते। इसी तरह, वॉरेन बफेट भी 9वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच जाते। 2006 से उनके द्वारा दान किए गए शेयरों की कीमत करीब 700% बढ़ी है। मैकिंजी स्कॉट 58 स्थान चढ़कर 26वें नंबर पर पहुंच जातीं। उनके पूर्व पति जेफ बेजोस, टॉप 5 से बाहर हो जाते।

देवास में शिकायत के बाद भी कब्जा, छत डाली:जनसुनवाई में महापौर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

देवास में शिकायत के बाद भी कब्जा, छत डाली:जनसुनवाई में महापौर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

देवास नगर निगम की जनसुनवाई में गंगानगर कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत की कि फरवरी में अवैध अतिक्रमण की सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और कब्जाधारी ने मकान बनाकर उसकी छत भी डाल दी, जिस पर महापौर ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उठा अतिक्रमण का मामला देवास नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान गंगानगर कॉलोनी का एक गंभीर मामला सामने आया। रहवासियों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत के बावजूद अवैध कब्जा लगातार बढ़ता गया और अब पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई रहवासियों के अनुसार उन्होंने फरवरी माह में ही नगर निगम को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कब्जाधारी को निर्माण पूरा करने का मौका मिल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में अतिक्रमणकारी ने कच्चा निर्माण किया था। लेकिन कार्रवाई न होने के कारण धीरे-धीरे उस निर्माण को पक्के मकान में बदल दिया गया और आखिर में उसकी छत भी डाल दी गई। गार्डन और सड़क पर कब्जे का आरोप रहवासियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक गार्डन और सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान खड़ा कर लिया है। इससे क्षेत्र की व्यवस्था और आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही हैं। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आवेदन देखते ही संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि शिकायत के बावजूद मकान की छत तक कैसे डाल दी गई। मौके पर टीम को मिलती है धमकी रहवासियों ने यह भी बताया कि जब नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर जाती है, तो अतिक्रमणकारी उन्हें डरा-धमकाकर भगा देते हैं। इससे कार्रवाई प्रभावित हो रही है। महापौर ने मौके पर मौजूद संबंधित इंजीनियर से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि फरवरी में शिकायत मिलने के बाद भी अतिक्रमण क्यों नहीं रोका गया और निर्माण कैसे आगे बढ़ता रहा। जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश महापौर ने इंजीनियर को आवेदन पत्र सौंपते हुए निर्देश दिए कि मामले की तत्काल जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध कब्जे को हटाया जा सके। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रहवासियों को उम्मीद है कि अब प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

युक्तियाँ ठंडे पानी के टैंक के लिए: गर्मियों में छत पर रेकी प्लाजा से आता है घोलता पानी? अपनाएं ये आसान जुगाड़, मिलेगा ठंडा पानी

पानी की टंकी को ठंडा करने की युक्तियाँ

22 अप्रैल 2026 को 13:41 IST पर अपडेट किया गया वॉटर टैंक कूलिंग टिप्स: गर्मियों के मौसम में सबसे आम परेशानी है पानी की जरूरत सबसे ज्यादा गर्म होना। दोपहर के समय यह समस्या और बढ़ती जा रही है, जिससे संस्थान से लेकर रसोई तक का काम मुश्किल हो गया है। हालाँकि, कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं फोटो गैलरी के बारे में आसान उपाय के जरिए। अनुसरण करना : पानी की मंज़िल छत पर रखी जाती है, उस पर औसत धूप बनी हुई है। प्लास्टिक की टंकियां जल्दी गर्म हो जाती हैं और अगर प्लास्टिक की टंकियां जल्दी गर्म हो जाती हैं तो वह सबसे ज्यादा हिट होती हैं। इसी वजह से पानी गर्म होता है। छवि: फ्रीपिक सुपरमार्केट के अंदर या ऊपर थर्माकोल के उपयोग से गर्मी को अंदर जाने से रोका जा सकता है। थर्माकोल एक अच्छा इंसुलेटर होता है, जो पानी के तापमान को कम रखने में मदद करता है। छवि: फ्रीपिक मछली के उपले, जूट की बोरी या किसी भी कवर्ड से भी पानी का तापमान कम किया जा सकता है। यह साधन धूप की सीधी गर्मी को रोकने में मदद करता है। छवि: फ्रीपिक अगर आपके खिलौने का रंग काला है तो उसे सफेद रंग से पेंट कर लें। सफेद रंग की धूप को रिफ्लेक्ट करता है, मच्छरदानी का पानी जल्दी गर्म नहीं होता है। छवि: फ्रीपिक टिन या प्लास्टिक की छत के ऊपर टिन या प्लास्टिक की छत का निर्माण कर उसे सीधे सूर्य की रोशनी से मोड़ा जा सकता है। इससे पानी का तापमान काफी हद तक कम रहता है। छवि: फ्रीपिक सुबह या शाम के समय प्लेटफार्म में पानी की कमी की कोशिश करें। इससे पानी अधिक गर्म नहीं होता है और इसका उपयोग बेहतर जीवन के लिए किया जाता है। छवि: फ्रीपिक द्वारा प्रकाशित : कीर्ति सोनी प्रकाशित 22 अप्रैल 2026 13:41 IST पर (टैग्सटूट्रांसलेट)पानी की टंकी को ठंडा करने के टिप्स(टी)गर्मियों में पानी की टंकी को ठंडा कैसे रखें(टी)गर्मी में पानी की समस्या का समाधान(टी)टैंक के पानी को गर्म करने का समाधान(टी)घर को ठंडा करने के तरीके(टी)छत पर पानी की टंकी के टिप्स(टी)पानी के तापमान को कम करने के लिए टैंक(टी)ग्रीष्मकालीन घरेलू टिप्स भारत

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन:यूपी में घर पर हार्ट अटैक आया; मासूम शर्मा के साथ भी काम कर चुकीं

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन:यूपी में घर पर हार्ट अटैक आया; मासूम शर्मा के साथ भी काम कर चुकीं

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन हो गया। बताया गया है कि मंगलवार देर रात घर पर ही इन्हें हार्ट अटैक आया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने दिव्यांका के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हालांकि, दिव्यांका के परिवार की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया। दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुरुग्राम में रह रही थीं। उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी कई गानों में काम किया है। उनके इंस्टाग्राम पर एक 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। गाजियाबाद में रह रहा परिवार दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। दिव्यांका का एक भाई हिमांशु, बहनें दिपांशु और जसमीत हैं। वे अपने माता-पिता और दादी के साथ फिलहाल गाजियाबाद में रह रहे हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं

भागीरथपुरा की गलियों में घूमे निगम कमिश्नर:लोगों से पूछा-पानी समय पर मिल रहा है या नहीं, अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने को कहा

भागीरथपुरा की गलियों में घूमे निगम कमिश्नर:लोगों से पूछा-पानी समय पर मिल रहा है या नहीं, अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने को कहा

भागीरथपुरा में हुए जलकांड के बाद यहां की स्थिति बेहतर करने के लिए लगातार नगर निगम काम कर रहा है। यहां नई पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ड्रेनेज और सड़कों का काम किया जा रहा है। इस काम की जमीनी हकीकत जानने के लिए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल अधिकारियों के साथ मैदान में उतरे और भागीरथपुरा की गलियों में घूमकर मौके की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने रहवासियों से भी बात की और काम की जानकारी ली। उन्होंने यहां चल रहे कामों को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी गाइडेंस दिया, ताकि काम और बेहतर हो सके। इन कामों की जानी जमीनी हकीकत नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अपनी टीम के साथ नर्मदा वाटर सप्लाई, सीवरेज लाइन और रोड निर्माण के कामों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी कामों को क्वालिटी के साथ समय पर पूरा किया जाए। बता दें कि भागीरथपुरा के 95% से ज्यादा इलाके में पाइप लाइन से पानी सप्लाई करने का काम पूरा हो गया है और सप्लाई की जा रही है। जबकि बाकी जगह टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। अधिकारियों से कहा नियमित मॉनिटरिंग करें निगम कमिश्नर ने कामों को देखने के दौरान अधिकारियों को यहां चल रहे रोड निर्माण, रेस्टोरेशन के काम की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इन कामों की नियमित रूप से मॉनटिरिंग की जाए, ताकि काम समय पर पूरा हो सकें। लोगों से पूछा समय पर पानी आ रहा है ना नहीं निगम कमिश्नर भागीरथपुरा की गलियों में घूम रहे थे, इस दौरान उन्होंने यहां पानी की सप्लाई को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही यहां रहवासियों से भी बातचीत की और पानी की सप्लाई के बारे में जाना। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें पानी समय पर मिल रहा है या नहीं। लोगों ने भी कहा कि पानी की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है। बताया जा रहा है कि पानी की सप्लाई के समय को लेकर भी लोगों ने अपनी बात रखी। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को पानी की सप्लाई के दौरान नियमित सैंपलिंग करने और क्लोरिनेशन प्रोसेस को लगातार सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके।