Saturday, 24 Oct 2026 | 02:52 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भागीरथपुरा की गलियों में घूमे निगम कमिश्नर:लोगों से पूछा-पानी समय पर मिल रहा है या नहीं, अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने को कहा

भागीरथपुरा में हुए जलकांड के बाद यहां की स्थिति बेहतर करने के लिए लगातार नगर निगम काम कर रहा है। यहां नई पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ड्रेनेज और सड़कों का काम किया जा रहा है। इस काम की जमीनी हकीकत जानने के लिए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल अधिकारियों के साथ मैदान में उतरे और भागीरथपुरा की गलियों में घूमकर मौके की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने रहवासियों से भी बात की और काम की जानकारी ली। उन्होंने यहां चल रहे कामों को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी गाइडेंस दिया, ताकि काम और बेहतर हो सके। इन कामों की जानी जमीनी हकीकत नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अपनी टीम के साथ नर्मदा वाटर सप्लाई, सीवरेज लाइन और रोड निर्माण के कामों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी कामों को क्वालिटी के साथ समय पर पूरा किया जाए। बता दें कि भागीरथपुरा के 95% से ज्यादा इलाके में पाइप लाइन से पानी सप्लाई करने का काम पूरा हो गया है और सप्लाई की जा रही है। जबकि बाकी जगह टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। अधिकारियों से कहा नियमित मॉनिटरिंग करें निगम कमिश्नर ने कामों को देखने के दौरान अधिकारियों को यहां चल रहे रोड निर्माण, रेस्टोरेशन के काम की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इन कामों की नियमित रूप से मॉनटिरिंग की जाए, ताकि काम समय पर पूरा हो सकें। लोगों से पूछा समय पर पानी आ रहा है ना नहीं निगम कमिश्नर भागीरथपुरा की गलियों में घूम रहे थे, इस दौरान उन्होंने यहां पानी की सप्लाई को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही यहां रहवासियों से भी बातचीत की और पानी की सप्लाई के बारे में जाना। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें पानी समय पर मिल रहा है या नहीं। लोगों ने भी कहा कि पानी की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है। बताया जा रहा है कि पानी की सप्लाई के समय को लेकर भी लोगों ने अपनी बात रखी। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को पानी की सप्लाई के दौरान नियमित सैंपलिंग करने और क्लोरिनेशन प्रोसेस को लगातार सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
थलापति विजय ने फहराया तिरंगा:उनके पेरेंट्स के साथ बैठीं तृषा कृष्णन; रेखा ने विदेश में किया ध्वजारोपण; देखिए सेलेब्स का सेलिब्रेशन

August 15, 2026/
2:32 pm

80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक्ट्रेस रेखा ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में तिरंगा फहराया। इस दौरान...

हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला

September 14, 2026/
2:58 pm

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 38वें दिन ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरी ओर,...

Central India AIIMS Free Clinical Autopsy

April 10, 2026/
5:11 am

एमपी मातृ और शिशु स्वास्थ्य के मामले में देश के सबसे पीछे रहने वाला राज्य है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे शरवरी और वेदांग रैना:मैं वापस आऊंगा' पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- दर्शकों ने फिल्म को अपनाया

June 28, 2026/
4:46 pm

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में फिल्म के मुख्य कलाकार शरवरी...

यूरोप से चोरी हुए फोन चीन भेजे जा रहे:लंदन में आईफोन छीना, फिर चीन से मां को धमकियां भेजीं; एपल आईडी हटवाकर माने चोर

May 24, 2026/
1:30 pm

शिकागो के 37 वर्षीय एलेक्स पिकुला मई 2024 में लंदन घूमने गए थे। वेस्ट एंड में थिएटर से बाहर निकलते...

नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक

September 27, 2026/
5:50 pm

गुजरात में आयोजित नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ममूटी का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भागीरथपुरा की गलियों में घूमे निगम कमिश्नर:लोगों से पूछा-पानी समय पर मिल रहा है या नहीं, अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने को कहा

भागीरथपुरा की गलियों में घूमे निगम कमिश्नर:लोगों से पूछा-पानी समय पर मिल रहा है या नहीं, अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने को कहा

भागीरथपुरा में हुए जलकांड के बाद यहां की स्थिति बेहतर करने के लिए लगातार नगर निगम काम कर रहा है। यहां नई पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ड्रेनेज और सड़कों का काम किया जा रहा है। इस काम की जमीनी हकीकत जानने के लिए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल अधिकारियों के साथ मैदान में उतरे और भागीरथपुरा की गलियों में घूमकर मौके की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने रहवासियों से भी बात की और काम की जानकारी ली। उन्होंने यहां चल रहे कामों को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी गाइडेंस दिया, ताकि काम और बेहतर हो सके। इन कामों की जानी जमीनी हकीकत नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अपनी टीम के साथ नर्मदा वाटर सप्लाई, सीवरेज लाइन और रोड निर्माण के कामों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी कामों को क्वालिटी के साथ समय पर पूरा किया जाए। बता दें कि भागीरथपुरा के 95% से ज्यादा इलाके में पाइप लाइन से पानी सप्लाई करने का काम पूरा हो गया है और सप्लाई की जा रही है। जबकि बाकी जगह टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। अधिकारियों से कहा नियमित मॉनिटरिंग करें निगम कमिश्नर ने कामों को देखने के दौरान अधिकारियों को यहां चल रहे रोड निर्माण, रेस्टोरेशन के काम की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इन कामों की नियमित रूप से मॉनटिरिंग की जाए, ताकि काम समय पर पूरा हो सकें। लोगों से पूछा समय पर पानी आ रहा है ना नहीं निगम कमिश्नर भागीरथपुरा की गलियों में घूम रहे थे, इस दौरान उन्होंने यहां पानी की सप्लाई को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही यहां रहवासियों से भी बातचीत की और पानी की सप्लाई के बारे में जाना। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें पानी समय पर मिल रहा है या नहीं। लोगों ने भी कहा कि पानी की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है। बताया जा रहा है कि पानी की सप्लाई के समय को लेकर भी लोगों ने अपनी बात रखी। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को पानी की सप्लाई के दौरान नियमित सैंपलिंग करने और क्लोरिनेशन प्रोसेस को लगातार सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket