How long does a boiled egg stay fresh and store in fridge know expert tips | उबला हुआ अंडा कितने दिनों तक ताजा रहता है? क्या फ्रिज में स्टोर कर खा सकत

Last Updated:April 16, 2026, 18:19 IST How long do boiled egg last: अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत है. रोजाना एक-दो अंडे खाने के कई फायदे हैं. लेकिन क्या उबले हुए अंडे को भी स्टोर करना चाहिए. अक्सर अंडे को उबालने में ज्यादा समय लगता है और ऑफिस जाने वाले लोगों के पास हमेशा समय का अभाव रहता है. इसलिए कुछ लोगों के मन में रहता है कि अगर उबले हुए अंडे को फ्रिज में रख देंगे और बाद में इसे खा ले तो क्या इससे नुकसान होगा. आइए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. उबलने के बाद अंडा कितने दिनों तक सुरक्षित रहता है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है कि अगर एक ही दिन मन हुआ कि 10 अंडे उबाल लें और उसे रख लें और इसे दो-तीन दिनों में का लें तो ऐसी स्थिति में क्या इन पहले से उबले हुए अंडे को खाना चाहिए या नहीं. क्या फ्रिज में रखा अंडा 4-5 दिन बाद भी वही पोषण देता है, या वह आपके पेट के लिए फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है? कई लोग सोचते हैं कि अंडा एक बार उबालने के बाद खराब नहीं होता. लेकिन सच में, अगर उबले हुए अंडे को गलत तरीके से रखा जाए, तो उसमें सैल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया आ सकते हैं. आपका पसंदीदा अंडा धीरे-धीरे आपकी सेहत के लिए स्लो पॉइजन बन सकता है. तो इसे रोकने के लिए क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं. उबले हुए अंडे कितने दिन तक रख सकते हैं- अगर आप उबले हुए अंडे को स्टोर करना चाहते हैं तो इसे संभालकर रखने की जरूरत है. एक्सपर्ट के मुताबिक अंडे को उबालने के बाद उसकी सुरक्षा और ताजगी पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि उसे कैसे और किस तापमान पर रखा गया है. छिलके के साथ और बिना छिलके वाले अंडे की उम्र में जमीन-आसमान का फर्क होता है. इसलिए उबले हुए अंडों की शेल्फ लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि आप उन्हें कैसे स्टोर करते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google रेफ्रिजरेटर में छिलके के साथ रखें- एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप बिना छिलका उतारे हुए अंडे को रेफ्रिजरेटर में 40°F (4°C) या उससे कम तापमान पर रखते हैं, तो वे 7 दिन तक ताजा रह सकते हैं. अंडे का छिलका बैक्टीरिया से बचाने के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा देता है. अगर आपने अंडे का छिलका उतार दिया है और उसे फ्रिज में रख भी दिया तो दो से तीन दिन के अंदर इसे खा लें. छिलका उतारे हुए अंडे को सूखने से बचाने के लिए गीले पेपर टॉवल के साथ एयरटाइट डिब्बे में रखें. उबले हुए अंडे को बाहर 2 घंटे से ज्यादा बाहर न रखें. अगर तापमान 90°F (32°C) से ज्यादा है, तो उन्हें 1 घंटे के अंदर फ्रिज में रखें या खा लें. अंडा खराब हुआ है या नहीं जानने के लिए फ्लोट टेस्ट करें, लेकिन उबले हुए अंडों के मामले में यह तरीका काम नहीं करता है.अगर अंडे का छिलका उतारने के बाद उसमें मसी, अमोनिया या सल्फर जैसी कोई गंध आती है, तो उसे तुरंत फेंक दें. अगर छिलके में दरार है या अंडा ढीला लगता है, तो इसका मतलब है कि उसमें बैक्टीरिया घुस चुके हैं. अगर अंडे के सफेद हिस्से में गुलाबी, हरे या काले धब्बे दिखें, तो वह खराब होने का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में चाहे अंडा ताजा ही क्यों न लगे, उसे तुरंत फेंक दें. अगर अंडे से अजीब गंध आए या उसकी जर्दी (Yolk) का रंग असामान्य रूप से गहरा या चिपचिपा हो जाए, तो उसे तुरंत फेंक दें. ऐसे अंडे को खाने की भूल कभी न करें. क्योंकि इससे फूड प्वाइजनिंग हो सकता है. अगर अंडे की जर्दी के आसपास ग्रे या हरे रंग का निशान है तो इसका मतलब ये खराब नहीं हुआ है, बल्कि ज्यादा उबालने की वजह से ऐसा होता है. ऐसे अंडे खाना सुरक्षित है. अंडे उबालने के बाद तुरंत उन्हें ठंडे पानी में डालें. इससे अंडे जल्दी खराब नहीं होते और ज्यादा समय तक ताजा रहते हैं. अंडे 7 दिन से ज्यादा नहीं टिकते. भारत के गर्म और नम मौसम में, उबले अंडे को जितना जल्दी हो सके फ्रिज में रखना चाहिए. पाचन के लिए उबले अंडे के साथ समुद्री नमक या काली मिर्च इस्तेमाल करें, इससे शरीर की ऊर्जा बनी रहती है. उबले हुए अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, लेकिन उनकी ताजगी बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है. गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को अंडे की ताजगी को लेकर खास ध्यान रखना चाहिए. इन लोगों को अंडे उबालकर तुंरत खा लेना चाहिए. सबसे अच्छा यही है कि अंडे को उबाल कर तुंरत खा लें. (डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध रिपोर्ट्स और जानकारी पर आधारित है. इसका news18 से कोई संबंध नहीं है और news18 इसकी किसी भी तरह से जिम्मेदारी नहीं लेता.) First Published : April 16, 2026, 18:19 IST
पीएम मोदी का ‘दोस्त’ अखिलेश पर तंज: 850 सीटों वाली लोकसभा की लड़ाई में सरकार और विपक्ष दोनों आश्वस्त क्यों दिख रहे हैं | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 17:11 IST अखिलेश यादव को ‘कभी-कभी सहायता प्रदान करने वाला’ मित्र कहकर पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर संसद में आत्मविश्वासपूर्ण, लगभग शांत मुद्रा का संकेत दिया विपक्ष का विश्वास ‘संघीय संतुलन’ और सामाजिक न्याय के संरक्षक के रूप में उसकी भूमिका में निहित है। (फाइल फोटो) गुरुवार को शुरू हुए विशेष संसद सत्र में तीखी राजनीतिक चालबाज़ी और व्यक्तिगत सौहार्द का एक दुर्लभ मिश्रण देखा गया है। जैसे ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आगे बढ़े, लोकसभा में उनके संबोधन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर अप्रत्याशित मैत्रीपूर्ण कटाक्ष किए गए। यादव को एक “मित्र” के रूप में संदर्भित करके, जो “कभी-कभी सहायता प्रदान करता है”, प्रधान मंत्री ने एक आश्वस्त, लगभग शांत मुद्रा का संकेत दिया – जो कि लोकसभा के 850 सीटों के विस्तार पर उच्च दांव की लड़ाई को झुठलाता है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव को ‘मित्र’ क्यों कहा? अखिलेश यादव के प्रति प्रधानमंत्री का मैत्रीपूर्ण प्रस्ताव विपक्ष की “कोटा-भीतर-कोटा” कथा को निरस्त करने के लिए तैयार किया गया राजनीतिक रंगमंच का एक सुविचारित नमूना था। एसपी नेता को “मित्र” कहकर, पीएम मोदी सदन और मतदाताओं को उस समय की याद दिला रहे थे, जब समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर खुद को राजकोष के समान पक्ष में पाया था। इसने बिल के अधिक आक्रामक आलोचकों को यह सुझाव देकर अलग-थलग करने का काम किया कि भारत ब्लॉक के भीतर भी, व्यक्तिगत सम्मान का स्तर और आम सहमति की संभावना है। इसके अलावा, यह “दोस्ती” व्यंग्य विपक्ष के आत्मविश्वास का जवाब था। अखिलेश यादव महिला आरक्षण के भीतर ओबीसी उप-कोटा की आवश्यकता के बारे में मुखर रहे हैं, प्रधान मंत्री ने अपनी खुद की ओबीसी पृष्ठभूमि को स्वीकार करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनका कर्तव्य “सभी को आगे ले जाना” है। मैत्रीपूर्ण लहजा व्यक्तिगत स्नेह के बारे में कम और “मखमली दस्ताना” दृष्टिकोण के बारे में अधिक था – यह दर्शाता है कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है लेकिन 2029 की समय सीमा पर स्थिर बनी हुई है। 850-सीटों वाली योजना को पारित करने में सरकार के पूर्ण विश्वास का क्या कारण है? ट्रेजरी बेंच इस निश्चितता के साथ काम कर रही है कि उन्होंने विपक्ष को एक कोने में बंद कर दिया है। महिला कोटा के साथ परिसीमन विधेयक, 2026 पेश करके, सरकार ने एक विधायी पैकेज बनाया है जिसके खिलाफ “महिला विरोधी” दिखाई दिए बिना वोट करना मुश्किल है। सरकार का विश्वास सीट-बंटवारे संकट के गणितीय समाधान से उपजा है: सदन का आनुपातिक विस्तार 850 सीटों तक। यह मॉडल यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी राज्य सीटें न खोए, “उत्तर-दक्षिण विभाजन” के तर्क को प्रभावी ढंग से बेअसर कर दे, जिसने पहले परिसीमन को रोक दिया था। विधेयक का समर्थन करने वाले किसी भी विपक्षी सदस्य को “क्रेडिट का खाली चेक” देकर, प्रधान मंत्री ने सदन को प्रभावी ढंग से बताया है कि सरकार गौरव साझा करने को तैयार है, लेकिन परिणाम सुरक्षित करने के लिए दृढ़ है। इस विश्वास को विभाजन मत से बल मिला है, जिसमें 185 के मुकाबले 251 सदस्यों ने विधेयक को पेश करने का समर्थन किया, जो 17 अप्रैल को होने वाले अंतिम मतदान से पहले एक आरामदायक अंतर था। विपक्ष इन प्रस्तावों के प्रति समान रूप से उद्दंड क्यों रहता है? विपक्ष का विश्वास “संघीय संतुलन” और सामाजिक न्याय के संरक्षक के रूप में उसकी भूमिका में निहित है। जबकि वे महिला आरक्षण के सिद्धांत का समर्थन करते हैं, कांग्रेस, डीएमके और एसपी के नेतृत्व वाला भारतीय गुट कार्यान्वयन की पद्धति के विरोध में एकजुट है। वे 850 सीटों के विस्तार को एक संभावित “गैरमांडरिंग” अभ्यास के रूप में देखते हैं जो लंबे समय में हिंदी हार्टलैंड को असमान रूप से लाभ पहुंचा सकता है, भले ही वर्तमान आनुपातिक मॉडल सतह पर उचित दिखाई दे। विपक्ष को “जाति-आधारित जनगणना” और ओबीसी उप-कोटा की उनकी मांग से भी विश्वास मिलता है, जिसके बारे में उनका मानना है कि यह मतदाताओं के एक महत्वपूर्ण हिस्से के अनुरूप है। परिसीमन प्रावधानों के खिलाफ मतदान करके, वे खुद को दक्षिण और हाशिये पर पड़े लोगों के रक्षक के रूप में स्थापित कर रहे हैं, जिससे उन्हें आगामी 2029 राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार मिलने की उम्मीद है। नतीजतन, 16 अप्रैल को सदन में मैत्रीपूर्ण व्यंग्य भारत के प्रतिनिधि गणित की आत्मा के लिए एक गहरे संघर्ष को छुपाते हैं, जिसमें कोई भी पक्ष पहले पलक झपकाने को तैयार नहीं होता है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 16 अप्रैल, 2026, 17:11 IST समाचार राजनीति पीएम मोदी का ‘दोस्त’ का अखिलेश पर तंज: 850 सीटों वाली लोकसभा में सरकार और विपक्ष दोनों आश्वस्त क्यों दिख रहे हैं? अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
मजदूर पिता की बेटी चांदनी बनीं एमपी टॉपर:500 में से 494 अंक हासिल किया, इंटरव्यू में बताई सफलता की कहानी

संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाएं, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक पाते। भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा ने इस बात को सच कर दिखाया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद चांदनी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में वाणिज्य संकाय में प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 500 में से 494 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे भोपाल का नाम रोशन किया है। मंत्रालय के सामने भीमनगर की रहने वाली चांदनी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। दो कमरों के छोटे से घर में रहने वाली चांदनी के पिता रामभुवन विश्वकर्मा मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां बिमला स्कूल में मध्यान्ह भोजन का काम करने के साथ घरों में खाना बनाकर परिवार चलाती हैं। घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं थीं—न स्टडी टेबल था न नेटवर्क की नियमित उपलब्धता। सवाल- जब आप तैयारी कर रही थीं, तो क्या लगा था कि ऐसा परिणाम आएगा? चांदनी: स्टार्टिंग से ही मैंने तय कर लिया था कि करना है। पहले दिन से ही मेहनत शुरू कर दी थी। एग्जाम के समय कुछ सवालों को लेकर थोड़ा डाउट था, लेकिन जब पूरा कैलकुलेशन किया तो भरोसा हो गया कि सब सही होगा। सवाल- तैयारी के दौरान आपको किसका सबसे ज्यादा सहयोग मिला? चांदनी: मुझे मेरे पेरेंट्स और टीचर्स का बहुत सपोर्ट मिला। जब मैं डिमोटिवेट होती थी, तो मम्मी मुझे पॉजिटिव रखती थीं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती थीं। सवाल- आपकी दिनचर्या कैसी थी, खासकर जब स्कूल दूर था? चांदनी: मैं रोज ऑटो और बस से करीब 45 मिनट का सफर करके स्कूल जाती थी। फिर कोचिंग जाती थी और घर आकर पढ़ाई करती थी। जब घर पर कोई नहीं होता था, तब मैं ज्यादा फोकस के साथ पढ़ाई करती थी। सवाल- किताबों के लिए भी करना पड़ा संघर्ष? चांदनी: कई बार पैसों की कमी के कारण उन्हें किताबें खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। ऐसे में वह दूसरों से किताबें लेकर पढ़ाई करती थीं, ताकि घर पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। “कई बार मन में आया कि पढ़ाई छोड़कर काम करने लगूं, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई जारी रखी।” सवाल- घर की परिस्थितियों ने पढ़ाई को कैसे प्रभावित किया? चांदनी: घर छोटा है, लेकिन मैंने उसी में रहकर सब मैनेज करना सीखा। मम्मी-पापा काम पर चले जाते थे, तो उस समय मैं अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देती थी। पढ़ाई के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब उनके पिता के हाथ में चोट लग गई और घर की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। उस समय पढ़ाई छोड़ने का विचार आया, लेकिन परिवार और शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने हार नहीं मानी। कोचिंग संचालकों ने भी फीस को लेकर सहयोग किया, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रह सकी। सवाल- आगे का आपका लक्ष्य क्या है? चांदनी: मैं आगे चलकर लेफ्टिनेंट बनना चाहती हूं और देश की सेवा करना चाहती हूं। मां बोलीं- आर्थिक दिक्कतों का पता नहीं चलने दिया चांदनी की मां ने कहा कि सैलरी कम होने के कारण कई बार आर्थिक दिक्कतें आईं, लेकिन हमने कभी चांदनी को इसका एहसास नहीं होने दिया। हम दोनों मिलकर सब मैनेज करते थे ताकि उसकी पढ़ाई जारी रहे। आंखों में आंसू लेकर चांदनी की मां ने कहा, हम दोनों मिलकर सब मैनेज करते थे ताकि बेटी की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। आज उनकी मेहनत सफल हो गई है। जब उनके पापा के हाथ में चोट लगी थी, तब लगा कि अब पढ़ाई मुश्किल हो जाएगी। लेकिन कोचिंग वालों ने भी सहयोग किया और हमने किसी तरह पढ़ाई जारी रखी। पिता ने कहा- खुश हूं कि बेटी ने कुछ बड़ा किया चांदनी के पिता ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। इतनी परेशानी के बाद भी मेरी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया। मेरा सपना था कि मेरी बेटी कुछ बड़ा करे, और उसने वह कर दिखाया। मोहल्ले के लोगों ने हमेशा साथ दिया। किसी ने ताना नहीं मारा, सभी ने समर्थन किया।
जींद के युवक को कजाकिस्तान में बंधक बनाया:कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, प्रताड़ित किया, कनाडा भेजने के नाम पर लाखों ठगे

जींद का एक युवक कजाकिस्तान से फर्जी ट्रैवल एजेंटों के चंगुल से अपनी जान बचाकर वापस इंडिया लौटा है। युवक ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने अपनी आपबीती साझा की, ताकि भविष्य में अन्य युवा ऐसे धोखे का शिकार न हों। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ढाढरथ निवासी हेमराज और उसके एक दोस्त ने फोन के माध्यम से जालंधर के ट्रैवल एजेंट मनप्रीत, सोनू और परविंदर कौर से संपर्क किया था। एजेंटों ने उन्हें 22 लाख रुपए में कनाडा भेजने का सौदा तय किया। 27 फरवरी 2026 को एजेंटों ने उन्हें दिल्ली से मुंबई की टिकट भेजी। फर्जी निकली कजाकिस्तान मुंबई पहुंचने पर उन्हें अल्माटी (कजाकिस्तान) की टिकटें दी गईं, जो हवाई अड्डे पर फर्जी निकलीं। जिसके बाद उन्हें अपनी जेब से 33 हजार रुपए खर्च कर नई टिकट खरीदनी पड़ीं। 28 फरवरी को वे अल्माटी पहुंचे, जहां एजेंटों ने उन्हें एक मकान में ले जाकर उनका सारा सामान और फोन छीन लिया। इसके बाद उनके हाथ-पांव बांधकर उन्हें बंधक बना लिया गया। कपड़े उतरवाकर बनाई वीडियो 1 मार्च को एजेंटों ने दोनों युवकों के कपड़े उतरवाकर उनका वीडियो बनाया। परिजनों को डराने के लिए उनके साथ मारपीट की गई और ब्लेड से भी हमला किया गया। आरोपियों ने उन्हें प्रताड़ित कर एक वीडियो बनवाया, जिसमें उनसे जबरन कहलवाया गया कि वे टोरंटो (कनाडा) पहुंच गए हैं, ताकि उनके घरवाले एजेंटों को 22 लाख रुपए का भुगतान कर दें। पुलिस ने एजेंटों के कब्जे से कराया मुक्त हेमराज ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने अमेरिका में रह रहे भाई को अपने फोन से गुप्त लोकेशन भेज दी। 4 मार्च 2026 को कजाकिस्तान पुलिस ने हेमराज और उसके दोस्त को एजेंटों के चंगुल से छुड़वा लिया। वे 14 अप्रैल को सुरक्षित अपने घर लौट आए। जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने अपील की है कि वे एजेंटों की पूरी छानबीन करें और हवाई टिकटों का सत्यापन अवश्य करवाएं। उन्होंने सस्ते और सीधे रास्ते के लालच से बचने, परिजनों को हर अपडेट देने और फर्जी एजेंटों के झांसे में न आने की सलाह दी है।
जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त से की शादी:उत्तराखंड में ट्रेडिशनल तरीके से लिए सात फेरे, रिसेप्शन की तैयारी

उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी कर ली है। उन्होंने उत्तराखंड में बेहद ही ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए। शादी में केवल परिवार के सदस्य और नजदीकी लोग ही शामिल हुए थे। अब जुबिन नौटियाल अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने देहरादून में अपने पैतृक गांव क्यारी में शादी की है। कौन हैं जुबिन नौटियाल? जुबिन नौटियाल ने सॉफ्ट आवाज के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। उन्हें प्लेबैक सिंगिंग के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 14 जून 1989 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ। अपनी सॉफ्ट और रोमांटिक आवाज के कारण उन्होंने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। जुबिन ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक रियलिटी शो X Factor India से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में गाने गाने शुरू किए और धीरे-धीरे हिट सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। उनके गाए कई गाने सुपरहिट रहे हैं। ‘रातां लंबियां’, ‘तुम ही आना’, ‘लुट गए’, ‘काबिल हूं’ और ‘अंख लड़ जावे’ जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। उनकी आवाज खासतौर पर रोमांटिक और इमोशनल गानों के लिए पसंद की जाती है। जुबिन नौटियाल की देशभर में मजबूत फैन फॉलोइंग है। वह लाइव कॉन्सर्ट और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो जुबिन अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर खबरें चर्चा में हैं, हालांकि इस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही KKR की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों को कीमत के आधार पर न चुने और कैमरन ग्रीन की जगह टिम साइफर्ट को मौका देने पर विचार करे। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ESPNcricinfo से बात करते हुए फिंच ने कहा कि KKR की कई रणनीतियां समझ से परे थीं। टीम पांच मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और एक अंक बारिश से मिला। ग्रीन का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा फिंच ने ग्रीन को नंबर छह पर खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सामान्य बल्लेबाजी क्रम नहीं है और इससे उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। ग्रीन इस सीजन में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 18, 2, 4, 32* और 0 बनाए। फिंच ने कहा कि उन्होंने अपने टी-20 करियर में बहुत कम बार नंबर छह पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ ग्रीन की परेशानी साफ दिखी। चेन्नई के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गए, जब उन्हें स्पिनरों का सामना करना पड़ा। KKR की बल्लेबाजी पर सवाल फिंच ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ रन चेज में टीम मुकाबले में नहीं दिखी। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की 31 गेंद में 50 रन की साझेदारी धीमी रही। उन्होंने कहा कि सुनील नरेन को ओपनिंग में भेजना अच्छा प्रयोग था, भले ही वह सफल नहीं हुआ। नरेन ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। टीम मैनेजमेंट ने इसे बदलाव के तौर पर आजमाया। टीम ने CSK के खिलाफ फिन एलन और सुनील नरेन से ओपनिंग कराई। एलन ने 1 रन बनाया। उनके इस सीजन के स्कोर 37, 28, 6, 9 और 1 हैं। साइफर्ट को मौका मिले फिंच का मानना है कि KKR के पास टिम साइफर्ट जैसा इन-फॉर्म ओपनर है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं और वह गेंदबाजों के लिए अलग चुनौती पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय टीम को मानना पड़ता है कि मौजूदा कॉम्बिनेशन काम नहीं कर रहा और बदलाव जरूरी है। हालांकि उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अलग-अलग विकल्प आजमा रही टीम- साउदी मैच के बाद बॉलिंग कोच टिम साउदी ने कहा कि टीम अलग-अलग विकल्प आजमा रही है। उन्होंने कहा कि हार के दौरान कई बदलाव होते हैं और IPL में स्क्वॉड की गहराई परखने का मौका मिलता है। अब KKR का अगला मुकाबला राइवलरी वीक में कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।
फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही KKR की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों को कीमत के आधार पर न चुने और कैमरन ग्रीन की जगह टिम साइफर्ट को मौका देने पर विचार करे। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ESPNcricinfo से बात करते हुए फिंच ने कहा कि KKR की कई रणनीतियां समझ से परे थीं। टीम पांच मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और एक अंक बारिश से मिला। ग्रीन का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा फिंच ने ग्रीन को नंबर छह पर खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सामान्य बल्लेबाजी क्रम नहीं है और इससे उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। ग्रीन इस सीजन में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 18, 2, 4, 32* और 0 बनाए। फिंच ने कहा कि उन्होंने अपने टी-20 करियर में बहुत कम बार नंबर छह पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ ग्रीन की परेशानी साफ दिखी। चेन्नई के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गए, जब उन्हें स्पिनरों का सामना करना पड़ा। KKR की बल्लेबाजी पर सवाल फिंच ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ रन चेज में टीम मुकाबले में नहीं दिखी। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की 31 गेंद में 50 रन की साझेदारी धीमी रही। उन्होंने कहा कि सुनील नरेन को ओपनिंग में भेजना अच्छा प्रयोग था, भले ही वह सफल नहीं हुआ। नरेन ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। टीम मैनेजमेंट ने इसे बदलाव के तौर पर आजमाया। टीम ने CSK के खिलाफ फिन एलन और सुनील नरेन से ओपनिंग कराई। एलन ने 1 रन बनाया। उनके इस सीजन के स्कोर 37, 28, 6, 9 और 1 हैं। साइफर्ट को मौका मिले फिंच का मानना है कि KKR के पास टिम साइफर्ट जैसा इन-फॉर्म ओपनर है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं और वह गेंदबाजों के लिए अलग चुनौती पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय टीम को मानना पड़ता है कि मौजूदा कॉम्बिनेशन काम नहीं कर रहा और बदलाव जरूरी है। हालांकि उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अलग-अलग विकल्प आजमा रही टीम- साउदी मैच के बाद बॉलिंग कोच टिम साउदी ने कहा कि टीम अलग-अलग विकल्प आजमा रही है। उन्होंने कहा कि हार के दौरान कई बदलाव होते हैं और IPL में स्क्वॉड की गहराई परखने का मौका मिलता है। अब KKR का अगला मुकाबला राइवलरी वीक में कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।
मंडला में अगले दो दिन चलेगी लू:तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सड़कों पर दिन में आवाजाही कम

मंडला जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल के बीच लू चलने का अलर्ट जारी किया है। जिले में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। बुधवार का तापमान मंगलवार के 41 डिग्री सेल्सियस से 0.6 डिग्री अधिक था। इससे पहले सोमवार को 40 डिग्री और रविवार को 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। अप्रैल माह की शुरुआत में बादल और बारिश के कारण कुछ राहत मिली थी, लेकिन मौसम साफ होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब 16 से 18 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, हल्के सूती कपड़े पहनने, सिर ढकने और पर्याप्त पानी व तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। लू के लक्षण दिखने पर तत्काल प्राथमिक उपचार लेने और आवश्यकता पड़ने पर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
‘टेक्निकल बहानेबाजी’: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण में ‘विपक्षी बाधा’ का आह्वान किया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 16:11 IST लोकसभा को संबोधित करते हुए, पीएम ने कहा कि विपक्ष विधायी जांच की आड़ में दशकों से चली आ रही रुकावट को जारी रखे हुए है प्रधानमंत्री ने ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए ‘कोटे के भीतर कोटा’ की मांग पर भी निशाना साधा. (छवि: एक्स/@नरेंद्रमोदी) 16 अप्रैल को विशेष तीन दिवसीय संसद सत्र के शुरुआती दिन को एक तीव्र वैचारिक टकराव से चिह्नित किया गया था क्योंकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर महिला आरक्षण कोटा के कार्यान्वयन को रोकने के लिए “तकनीकी बहानेबाजी” करने का आरोप लगाया था। लोकसभा को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने संविधान (131वें संशोधन) विधेयक के बारे में विपक्ष की प्रक्रियात्मक चिंताओं को विधायी जांच के रूप में छिपी दशकों पुरानी रुकावट की निरंतरता के रूप में बताया। उनकी टिप्पणी तब आई जब सरकार निचले सदन को 850 सीटों तक विस्तारित करना चाहती है, यह कदम पुरुष प्रतिनिधियों की मौजूदा हिस्सेदारी को कम किए बिना 2029 के आम चुनावों तक महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को क्रियान्वित करने के लिए बनाया गया है। जनगणना संघर्ष: एक गणितीय आवश्यकता या विलंब रणनीति? प्रधान मंत्री द्वारा पहचाने गए पहले “तकनीकी” बहाने में कोटा को नई जनगणना से जोड़ना शामिल है। जबकि भारतीय गुट ने तर्क दिया है कि परिसीमन केवल 2026 के बाद की जनसंख्या गणना के बाद किया जाना चाहिए, प्रधान मंत्री ने इसे एक क्लासिक विलंब रणनीति के रूप में खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि नई जनगणना की तार्किक बाधाओं को दूर करने के लिए 2011 की जनगणना को आधार रेखा के रूप में उपयोग करना एक गणितीय आवश्यकता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि 2029 का सपना प्रशासनिक कागजी कार्रवाई के कारण स्थगित न हो। दोनों को अलग करके, सरकार का दावा है कि वह उस प्राथमिक बाधा को दूर कर रही है जिसने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वर्षों से निलंबित स्थिति में रखा है। संघीय पहेली को सुलझाना: आनुपातिक विस्तार क्यों महत्वपूर्ण है इसके अलावा, प्रधान मंत्री ने संघीय संतुलन और उत्तर-दक्षिण विभाजन से जुड़ी “तकनीकी” बहस को संबोधित किया। जैसा कि दक्षिणी राज्यों के नेताओं ने आशंका व्यक्त की कि सीट विस्तार से सफल जनसंख्या नियंत्रण वाले क्षेत्रों को दंडित किया जाएगा, प्रधान मंत्री ने कहा कि “आनुपातिक विस्तार” मॉडल अंतिम तकनीकी समाधान है। प्रत्येक राज्य की संख्या में लगभग 56 प्रतिशत की वृद्धि करके, सरकार का कहना है कि सापेक्ष राजनीतिक महत्व अपरिवर्तित रहेगा। उन्होंने इस विभाजन पर विपक्ष के ध्यान को लैंगिक समानता के मूल उद्देश्य से ध्यान भटकाने के लिए क्षेत्रीय घर्षण पैदा करने का प्रयास बताया। ‘खाली चेक’ चुनौती: विपथनकारी मांगों से आगे बढ़ना अंत में, प्रधान मंत्री ने ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए “कोटे के भीतर कोटा” की मांग पर निशाना साधा। उन्होंने इसे एक ध्यान भटकाने वाली तकनीकी मांग बताया जो बिल को एक बार फिर समिति चरण में फंसाने के लिए बनाई गई थी। एक दुर्लभ अलंकारिक उत्कर्ष में, प्रधान मंत्री ने विपक्ष को “क्रेडिट का खाली चेक” देने की पेशकश की, और वादा किया कि यदि वे बिल का समर्थन करते हैं तो केवल उनकी तस्वीरों वाले विज्ञापनों को वित्त पोषित किया जाएगा। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि राजनीतिक सत्ता के द्वारपाल के लिए प्रक्रियात्मक “अगर और लेकिन” का उपयोग करने का युग खत्म हो गया है, और आधुनिक भारतीय मतदाता महिलाओं के सशक्तिकरण में देरी करने के इरादे से किसी भी अन्य तकनीकी बहाने को समझ जाएगा। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 16 अप्रैल, 2026, 16:11 IST समाचार राजनीति ‘तकनीकी बहसबाजी’: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण में ‘विपक्षी बाधा’ का आह्वान किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
विरोध के बीच मोदी ने परिसीमन विधेयक में कोई भेदभाव नहीं होने का आश्वासन दिया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 15:51 IST प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया कि प्रक्रिया का विरोध करने वाली आवाजें “राजनीतिक लाभ” के लिए ऐसा कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनकी गारंटी है कि “कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई अन्याय नहीं होगा”। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली में संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में बोलते हैं। (छवि: संसद टीवी/पीटीआई) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि परिसीमन प्रक्रिया के दौरान राज्यों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा, चाहे वे “उत्तर, दक्षिण, बड़े या छोटे” हों। परिसीमन विधेयक के बारे में विस्तार से बताते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने संकेत दिया कि प्रक्रिया का विरोध करने वाली आवाजें केवल “राजनीतिक लाभ” के लिए ऐसा कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनकी गारंटी है कि “कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई अन्याय नहीं होगा”। महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के लिए आयोजित संसद के विशेष सत्र के दौरान मोदी ने कहा, “कुछ लोग सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। मैं जिम्मेदारी के साथ आश्वस्त करना चाहता हूं कि चाहे उत्तर हो या दक्षिण, इस प्रक्रिया में कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई अन्याय नहीं होगा। मैं वादा कर सकता हूं और गारंटी दे सकता हूं; यदि आप चाहते हैं कि मैं गारंटी शब्द का उपयोग करूं तो मैं इसका उपयोग करूंगा, यदि आप चाहते हैं कि मैं वादा शब्द का उपयोग करूं तो मैं ऐसा कहता हूं।” चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 16 अप्रैल, 2026, 15:31 IST समाचार राजनीति ‘उत्तर, दक्षिण, बड़े या छोटे राज्य’: पीएम मोदी ने कहा, परिसीमन पर कोई भेदभाव नहीं अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)परिसीमन विधेयक भारत(टी)नरेंद्र मोदी(टी)परिसीमन अभ्यास(टी)कोई भेदभाव नहीं वादा(टी)उत्तर और दक्षिण राज्य(टी)राजनीतिक लाभ की आलोचना(टी)महिला आरक्षण विधेयक(टी)विशेष संसद सत्र







