Wednesday, 09 Sep 2026 | 07:44 PM

Trending :

UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
EXCLUSIVE

How long does a boiled egg stay fresh and store in fridge know expert tips | उबला हुआ अंडा कितने दिनों तक ताजा रहता है? क्या फ्रिज में स्टोर कर खा सकत

ask search icon

Last Updated:

How long do boiled egg last: अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत है. रोजाना एक-दो अंडे खाने के कई फायदे हैं. लेकिन क्या उबले हुए अंडे को भी स्टोर करना चाहिए. अक्सर अंडे को उबालने में ज्यादा समय लगता है और ऑफिस जाने वाले लोगों के पास हमेशा समय का अभाव रहता है. इसलिए कुछ लोगों के मन में रहता है कि अगर उबले हुए अंडे को फ्रिज में रख देंगे और बाद में इसे खा ले तो क्या इससे नुकसान होगा. आइए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

उबलने के बाद अंडा कितने दिनों तक सुरक्षित रहता है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है कि अगर एक ही दिन मन हुआ कि 10 अंडे उबाल लें और उसे रख लें और इसे दो-तीन दिनों में का लें तो ऐसी स्थिति में क्या इन पहले से उबले हुए अंडे को खाना चाहिए या नहीं. क्या फ्रिज में रखा अंडा 4-5 दिन बाद भी वही पोषण देता है, या वह आपके पेट के लिए फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है?  

कई लोग सोचते हैं कि अंडा एक बार उबालने के बाद खराब नहीं होता. लेकिन सच में, अगर उबले हुए अंडे को गलत तरीके से रखा जाए, तो उसमें सैल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया आ सकते हैं. आपका पसंदीदा अंडा धीरे-धीरे आपकी सेहत के लिए स्लो पॉइजन बन सकता है. तो इसे रोकने के लिए क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं.

उबले हुए अंडे कितने दिन तक रख सकते हैं- अगर आप उबले हुए अंडे को स्टोर करना चाहते हैं तो इसे संभालकर रखने की जरूरत है. एक्सपर्ट के मुताबिक अंडे को उबालने के बाद उसकी सुरक्षा और ताजगी पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि उसे कैसे और किस तापमान पर रखा गया है. छिलके के साथ और बिना छिलके वाले अंडे की उम्र में जमीन-आसमान का फर्क होता है. इसलिए उबले हुए अंडों की शेल्फ लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि आप उन्हें कैसे स्टोर करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रेफ्रिजरेटर में छिलके के साथ रखें- एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप बिना छिलका उतारे हुए अंडे को रेफ्रिजरेटर में 40°F (4°C) या उससे कम तापमान पर रखते हैं, तो वे 7 दिन तक ताजा रह सकते हैं. अंडे का छिलका बैक्टीरिया से बचाने के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा देता है. अगर आपने अंडे का छिलका उतार दिया है और उसे फ्रिज में रख भी दिया तो दो से तीन दिन के अंदर इसे खा लें. छिलका उतारे हुए अंडे को सूखने से बचाने के लिए गीले पेपर टॉवल के साथ एयरटाइट डिब्बे में रखें. उबले हुए अंडे को बाहर 2 घंटे से ज्यादा बाहर न रखें. अगर तापमान 90°F (32°C) से ज्यादा है, तो उन्हें 1 घंटे के अंदर फ्रिज में रखें या खा लें.

अंडा खराब हुआ है या नहीं जानने के लिए फ्लोट टेस्ट करें, लेकिन उबले हुए अंडों के मामले में यह तरीका काम नहीं करता है.अगर अंडे का छिलका उतारने के बाद उसमें मसी, अमोनिया या सल्फर जैसी कोई गंध आती है, तो उसे तुरंत फेंक दें. अगर छिलके में दरार है या अंडा ढीला लगता है, तो इसका मतलब है कि उसमें बैक्टीरिया घुस चुके हैं. अगर अंडे के सफेद हिस्से में गुलाबी, हरे या काले धब्बे दिखें, तो वह खराब होने का संकेत हो सकता है.

ऐसी स्थिति में चाहे अंडा ताजा ही क्यों न लगे, उसे तुरंत फेंक दें. अगर अंडे से अजीब गंध आए या उसकी जर्दी (Yolk) का रंग असामान्य रूप से गहरा या चिपचिपा हो जाए, तो उसे तुरंत फेंक दें. ऐसे अंडे को खाने की भूल कभी न करें. क्योंकि इससे फूड प्वाइजनिंग हो सकता है. 

अगर अंडे की जर्दी के आसपास ग्रे या हरे रंग का निशान है तो इसका मतलब ये खराब नहीं हुआ है, बल्कि ज्यादा उबालने की वजह से ऐसा होता है. ऐसे अंडे खाना सुरक्षित है. अंडे उबालने के बाद तुरंत उन्हें ठंडे पानी में डालें. इससे अंडे जल्दी खराब नहीं होते और ज्यादा समय तक ताजा रहते हैं. अंडे 7 दिन से ज्यादा नहीं टिकते. भारत के गर्म और नम मौसम में, उबले अंडे को जितना जल्दी हो सके फ्रिज में रखना चाहिए. पाचन के लिए उबले अंडे के साथ समुद्री नमक या काली मिर्च इस्तेमाल करें, इससे शरीर की ऊर्जा बनी रहती है.

उबले हुए अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, लेकिन उनकी ताजगी बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है. गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को अंडे की ताजगी को लेकर खास ध्यान रखना चाहिए. इन लोगों को अंडे उबालकर तुंरत खा लेना चाहिए. सबसे अच्छा यही है कि अंडे को उबाल कर तुंरत खा लें. (डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध रिपोर्ट्स और जानकारी पर आधारित है. इसका news18 से कोई संबंध नहीं है और news18 इसकी किसी भी तरह से जिम्मेदारी नहीं लेता.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

March 19, 2026/
5:24 am

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला...

New Zealand vs South Africa Live Score, 5th T20I: Follow latest updates from the 5th match of the series from Christchurch's Hagley Oval. (X)

March 25, 2026/
2:58 pm

आखरी अपडेट:मार्च 25, 2026, 14:58 IST भाजपा ने राज्य भर में जिला कार्यकारिणी समितियों का गठन पूरा करने की समय...

तस्वीर का विवरण

May 25, 2026/
7:32 pm

सामग्री: 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1/2 कप बासमती चावल, 1/2 कप चीनी, 1/2 कप तैयार रबड़ी, 4-5 इलायची, 8-10...

फाल्टा उपचुनाव: पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर सामूहिक मतदान शुरू, 285 बूथों पर भारी संख्या में केंद्रीय बल का जमावड़ा, टीएमसी उम्मीदवार जहां जागीर खान मैदान से बाहर

May 21, 2026/
7:26 am

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार से पुनर्मतदान शुरू हो गया है। इस विधानसभा...

एमपी के संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत:हाईकोर्ट ने कहा- लाभ से वंचित करना तर्कहीन; वर्गीकरण कर वेतन-सेवा संबंधी लाभ दे सरकार

April 21, 2026/
10:01 pm

मंगलवार का दिन मध्यप्रदेश के लाखों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। जबलपुर हाईकोर्ट...

राजनीति

How long does a boiled egg stay fresh and store in fridge know expert tips | उबला हुआ अंडा कितने दिनों तक ताजा रहता है? क्या फ्रिज में स्टोर कर खा सकत

ask search icon

Last Updated:

How long do boiled egg last: अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत है. रोजाना एक-दो अंडे खाने के कई फायदे हैं. लेकिन क्या उबले हुए अंडे को भी स्टोर करना चाहिए. अक्सर अंडे को उबालने में ज्यादा समय लगता है और ऑफिस जाने वाले लोगों के पास हमेशा समय का अभाव रहता है. इसलिए कुछ लोगों के मन में रहता है कि अगर उबले हुए अंडे को फ्रिज में रख देंगे और बाद में इसे खा ले तो क्या इससे नुकसान होगा. आइए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

उबलने के बाद अंडा कितने दिनों तक सुरक्षित रहता है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है कि अगर एक ही दिन मन हुआ कि 10 अंडे उबाल लें और उसे रख लें और इसे दो-तीन दिनों में का लें तो ऐसी स्थिति में क्या इन पहले से उबले हुए अंडे को खाना चाहिए या नहीं. क्या फ्रिज में रखा अंडा 4-5 दिन बाद भी वही पोषण देता है, या वह आपके पेट के लिए फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है?  

कई लोग सोचते हैं कि अंडा एक बार उबालने के बाद खराब नहीं होता. लेकिन सच में, अगर उबले हुए अंडे को गलत तरीके से रखा जाए, तो उसमें सैल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया आ सकते हैं. आपका पसंदीदा अंडा धीरे-धीरे आपकी सेहत के लिए स्लो पॉइजन बन सकता है. तो इसे रोकने के लिए क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं.

उबले हुए अंडे कितने दिन तक रख सकते हैं- अगर आप उबले हुए अंडे को स्टोर करना चाहते हैं तो इसे संभालकर रखने की जरूरत है. एक्सपर्ट के मुताबिक अंडे को उबालने के बाद उसकी सुरक्षा और ताजगी पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि उसे कैसे और किस तापमान पर रखा गया है. छिलके के साथ और बिना छिलके वाले अंडे की उम्र में जमीन-आसमान का फर्क होता है. इसलिए उबले हुए अंडों की शेल्फ लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि आप उन्हें कैसे स्टोर करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रेफ्रिजरेटर में छिलके के साथ रखें- एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप बिना छिलका उतारे हुए अंडे को रेफ्रिजरेटर में 40°F (4°C) या उससे कम तापमान पर रखते हैं, तो वे 7 दिन तक ताजा रह सकते हैं. अंडे का छिलका बैक्टीरिया से बचाने के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा देता है. अगर आपने अंडे का छिलका उतार दिया है और उसे फ्रिज में रख भी दिया तो दो से तीन दिन के अंदर इसे खा लें. छिलका उतारे हुए अंडे को सूखने से बचाने के लिए गीले पेपर टॉवल के साथ एयरटाइट डिब्बे में रखें. उबले हुए अंडे को बाहर 2 घंटे से ज्यादा बाहर न रखें. अगर तापमान 90°F (32°C) से ज्यादा है, तो उन्हें 1 घंटे के अंदर फ्रिज में रखें या खा लें.

अंडा खराब हुआ है या नहीं जानने के लिए फ्लोट टेस्ट करें, लेकिन उबले हुए अंडों के मामले में यह तरीका काम नहीं करता है.अगर अंडे का छिलका उतारने के बाद उसमें मसी, अमोनिया या सल्फर जैसी कोई गंध आती है, तो उसे तुरंत फेंक दें. अगर छिलके में दरार है या अंडा ढीला लगता है, तो इसका मतलब है कि उसमें बैक्टीरिया घुस चुके हैं. अगर अंडे के सफेद हिस्से में गुलाबी, हरे या काले धब्बे दिखें, तो वह खराब होने का संकेत हो सकता है.

ऐसी स्थिति में चाहे अंडा ताजा ही क्यों न लगे, उसे तुरंत फेंक दें. अगर अंडे से अजीब गंध आए या उसकी जर्दी (Yolk) का रंग असामान्य रूप से गहरा या चिपचिपा हो जाए, तो उसे तुरंत फेंक दें. ऐसे अंडे को खाने की भूल कभी न करें. क्योंकि इससे फूड प्वाइजनिंग हो सकता है. 

अगर अंडे की जर्दी के आसपास ग्रे या हरे रंग का निशान है तो इसका मतलब ये खराब नहीं हुआ है, बल्कि ज्यादा उबालने की वजह से ऐसा होता है. ऐसे अंडे खाना सुरक्षित है. अंडे उबालने के बाद तुरंत उन्हें ठंडे पानी में डालें. इससे अंडे जल्दी खराब नहीं होते और ज्यादा समय तक ताजा रहते हैं. अंडे 7 दिन से ज्यादा नहीं टिकते. भारत के गर्म और नम मौसम में, उबले अंडे को जितना जल्दी हो सके फ्रिज में रखना चाहिए. पाचन के लिए उबले अंडे के साथ समुद्री नमक या काली मिर्च इस्तेमाल करें, इससे शरीर की ऊर्जा बनी रहती है.

उबले हुए अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, लेकिन उनकी ताजगी बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है. गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को अंडे की ताजगी को लेकर खास ध्यान रखना चाहिए. इन लोगों को अंडे उबालकर तुंरत खा लेना चाहिए. सबसे अच्छा यही है कि अंडे को उबाल कर तुंरत खा लें. (डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध रिपोर्ट्स और जानकारी पर आधारित है. इसका news18 से कोई संबंध नहीं है और news18 इसकी किसी भी तरह से जिम्मेदारी नहीं लेता.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket