Sunday, 03 May 2026 | 06:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दत्तात्रेय होसबाले बोले- ईरान युद्ध पर भारत का स्टैंड सही:पानीपत में कहा- BJP ने RSS की विचारधारा अपनाई, बाकियों ने दरवाजे बंद किए

दत्तात्रेय होसबाले बोले- ईरान युद्ध पर भारत का स्टैंड सही:पानीपत में कहा- BJP ने RSS की विचारधारा अपनाई, बाकियों ने दरवाजे बंद किए

हरियाणा में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के आखिरी दिन रविवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने चर्चा में आए विषयों की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया के कुछ सवालों के जवाब भी दिए। मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच ईरान को लेकर भारत के स्टैंड पर कहा कि भारत हित में सरकार सही कर रही है, ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि संघ पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंधों पर जोर देता है। बांग्लादेश और नेपाल में सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद नई सरकारें बनी हैं। दोनों देशों में शांति-स्थिरता और उनका भारत के साथ अच्छा संबंध पूरे एशिया के विकास और सुरक्षा के लिए जरूरी है। हालांकि, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई। होसबाले ने कहा कि RSS के कार्यकर्ता ही देशभक्त हैं, ऐसा संघ का कहना बिल्कुल भी नहीं है। RSS-BJP के संबंधों के सवाल पर बोले-भाजपा ने संघ की विचारधारा अपनाई, बाकियों ने अपने दरवाजे बंद कर दिए। आइए जानें होसबाले ने सवालों के क्या जवाब दिए…. सवाल- क्या आरएसएस के स्ट्रक्चरल बदलाव होने जा रहा है? जवाब: दायित्व में कुछ बदलाव होगा, तो उसके बारे में दोपहर के बाद घोषणा की जाएगी। कुछ चीजें सार्वजनिक की जाएंगी। सवाल: ईरान के प्रति भारत के स्टैंड पर संघ की क्या राय है? जवाब: जो हो रहा है उसमें संघ की भूमिका नहीं है। ऐसा विश्वास है कि भारत सरकार देश के हित में सही काम कर रही होगी। संघ चाहता है कि दुनिया में शांति हो। सवाल: संघ में मुस्लिम और महिलाओं को मेंबरशिप पर क्या स्टैंड है? जवाब: किसी भी मजहब का व्यक्ति यहां आ सकता है, भगवा झंडे को प्रणाम कर सकता है। मुस्लिम कार्यकर्ता पहले भी संघ में बहुत हैं। महिलाओं के संघ में भूमिका पर कहा कि सिर्फ शाखा की वर्किंग में महिलाएं शामिल नहीं होतीं, लेकिन संघ की अन्य और भी कार्य प्रणाली है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। सवाल: बेसहारा गोवंश को लेकर संघ क्या कर रहा है? जवाब: सरकार, नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन लोगों को समझना होगा कि गाय सिर्फ दूध के लिए ही नहीं है, उनका मूत्र, गोबर भी बहुत उपयोगी है। इसीलिए उन्हें सड़कों पर बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए। सवाल: BJP से RSS का क्या संबंध है? जवाब: हमारी देश के लिए बहुत विचारधाराएं हैं। इन विचारधाराओं को सिर्फ BJP ने ही अपनाया। बाकी पार्टियों ने RSS के लिए दरवाजे बंद रखे। इसीलिए संघ के कई लोग राजनीति में उतरे और देश हित के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। सवाल: UGC विवाद पर क्या बोले? जवाब: यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसीलिए संघ इस विषय पर अपने विचार नहीं रखेगा। कोर्ट के निर्णय के बाद ही संघ कुछ कह सकता है। सवाल: हरियाणा के पानीपत में हेडक्वार्टर बनाने पर क्या कहा? जवाब: यहां ग्राम विकास के कार्य हमेशा चलते रहते हैं। यहां अभी हम 3 साल बाद बैठक कर रहें हैं। संघ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखने के लिए कई जगह बनाई हुई है। यहां हम मशरूम की खेती करते हैं। यहां बहुत से कोर्स चलते हैं। RSS की 3 दिवसीय सभा की अहम बातें… संघ ने अपने तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और सुझाव रखे। इनमें आरएसएस के दायित्व परिवर्तन भी शामिल रहा। आरएसएस के शताब्दी वर्ष (2025-26) की वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई। यहां केरल और तमिलनाडु समेत दक्षिण के राज्यों और पूर्वोत्तर में संघ की गतिविधियों और सामने आई चुनौतियों का जिक्र किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि एक वर्ष में देश में संघ की 88,949 शाखाएं लगाई गईं। जो पिछले साल से 5,820 ज्यादा हैं। गुरु तेग बहादुर व संत शिरोमणि रविदास जयंती से मैसेज सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर कई कार्यक्रम किए गए। वहीं संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर इस साल कार्यक्रम हो रहे हैं। यह समरता का संदेश है। 3 दिन में 32 संगठनों ने दिए सुझाव माधव सृष्टि में चल रहे तीन दिवसीय सभा के अंतिम दिन आरएसएस के सरसंघ चालक का संबोधन होगा। इससे पहले दो दिन में आरएसएस की विचारधारा से जुड़े 32 संगठनों ने सुझाव रखे। 1487 पदाधिकारियों ने यहां भाग लिया। संघ में बदलाव और अगले साल की योजना पर सहमति लेंगे बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ के स्ट्रक्चरल बदलावों के साथ ही अगले एक साल तक होने वाले कार्यों को लेकर आज सभा से स्वीकृति लेंगे। हरियाणा में भी RSS का बड़ा केंद्र विकसित करने की तैयारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उत्तर भारत के लिए हरियाणा में बड़ा केंद्र विकसित करने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव हरियाणा के पानीपत में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में रखा जाएगा। पानीपत के पट्टीकल्याणा में बना माधव दृष्टि साधना केंद्र करीब 25 एकड़ में फैला है। इसे नागपुर मुख्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। रणनीतिक दृष्टि से अनुकूल होने के कारण संघ यहां से कई उत्तर भारतीय राज्यों को एक साथ साधने की तैयारी में है। दिल्ली से निकटता और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण माधव सृष्टि को और अधिक अपग्रेड किया जाएगा। 8 साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने पट्टीकल्याणा में सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र की आधारशिला रखी थी। उन राज्यों पर ध्यान, जिनमें BJP नहीं जीती आरएसएस प्रतिनिधि सभा के पहले दिन चर्चा के केंद्र में वो राज्य रहे, जिनमें BJP या तो कभी सत्ता में नहीं रही, या दमदार उपस्थिति नहीं है। संघ के शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया कि आगले दो वर्षों में मुख्य ध्यान चार राज्यों- केरल, तमिलनाडु, पंजाब और पश्चिम बंगाल पर केंद्रित रहेगा। इन राज्यों में संघ अपने कार्य विस्तार के लिए माइक्रो-मैनेजमेंट और नए सांगठनिक स्ट्रक्चर पर जोर दे रहा है। पंजाब में राष्ट्रीय सिख संगत को एक्टिव करेंगे आरएसएस पंजाब को एक चुनौती के रूप में ले रही है। वहां कभी भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती है। असल में पंजाब की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में कट्टर हिंदुत्व की विचारधारा का सिखों के साथ

दमोह रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:भाई ने बताया रात शादी में शामिल हुआ था, वृंदावन में मजदूरी करता था

दमोह रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:भाई ने बताया रात शादी में शामिल हुआ था, वृंदावन में मजदूरी करता था

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के फुटेरा फाटक रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक की मौत ट्रेन से कटकर होने की आशंका है। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। मृतक की पहचान फुटेरा वार्ड चार, कछियाना मोहल्ला निवासी मनीष पटेल (38) पुत्र अनंत राम पटेल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मनीष पिछले आठ सालों से मथुरा-वृंदावन में मजदूरी करता था और होली के त्योहार पर कुछ दिन पहले ही घर आया था। भाई ने बताया रात में शादी में शामिल हुआ था मृतक के भाई जितेंद्र पटेल ने जानकारी दी कि शनिवार रात मनीष परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। रविवार सुबह करीब 4 बजे उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उन्हें भी घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मनीष अविवाहित था। कोतवाली में पदस्थ एसआई सियाराम सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

आमिर खान ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया 61वां जन्मदिन:गौरी, किरण राव और बच्चे रहे मौजूद; इरफान पठान ने शेयर किया सेलिब्रेशन का वीडियो

आमिर खान ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया 61वां जन्मदिन:गौरी, किरण राव और बच्चे रहे मौजूद; इरफान पठान ने शेयर किया सेलिब्रेशन का वीडियो

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन घर पर परिवार और करीबी लोगों के साथ मनाया। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, पूर्व पत्नी किरण राव और बच्चे जुनैद, इरा व आजाद समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। साथ ही पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और उनकी पत्नी भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में आमिर केक काटते नजर आ रहे हैं। इरफान ने वीडियो के साथ लिखा, “आमिर भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इरा खान को अगत्सु फाउंडेशन के जरिए मेंटल हेल्थ के लिए अवेयरनेस और सपोर्ट पर काम करते देखना अच्छा लगा।” आमिर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखें- वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे, जो पिछले साल 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में अल्काराज हारे:मेदवेदेव ने 6-3, 7-6 से हराया, विमेंस सिंगल्स के फाइनल में आर्यना सबालेंका पहुंची; रायबाकिना से होगा मुकाबला

इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में अल्काराज हारे:मेदवेदेव ने 6-3, 7-6 से हराया, विमेंस सिंगल्स के फाइनल में आर्यना सबालेंका पहुंची; रायबाकिना से होगा मुकाबला

कैलिफोर्निया में चल रहे इंडियन वेल्स ओपन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। रूस के डेनियल मेदवेदेव ने अल्काराज को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अल्काराज ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन अपने नाम किया था। वहीं, विमेंस सिंगल्स में टॉप सीड आर्यना सबालेंका ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताब के लिए उनका मुकाबला एलिना रायबाकिना से होगा मेदवेदेव ने अल्काराज को संभलने का मौका नहीं दिया मेन्स सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव और कार्लोस अल्काराज 6-3, 7-6(3) से हराया। रूसी खिलाड़ी ने पहले सेट में शुरुआती ब्रेक लेकर मैच पर नियंत्रण बना लिया और पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में अल्काराज ने वापसी की कोशिश की और खेल को टाई-ब्रेकर तक खींच ले गए। हालांकि, टाई-ब्रेक में मेदवेदेव ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 7-6(3) से जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट पक्का किया। जैनिक सिनर से होगा मेदवेदेव का फाइनल मुकाबला खिताबी मुकाबले में मेदवेदेव के सामने वर्ल्ड नंबर-2 जैनिक सिनर की चुनौती होगी। सिनर ने दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को एकतरफा अंदाज में 6-2, 6-4 से मात दी। ज्वेरेव ATP मास्टर्स-1000 के सभी नौ टूर्नामेंट में सेमीफाइनल खेलने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और एंडी मरे यह उपलब्धि हासिल किया था। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को सीधे सेटों में हराया विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में बेलारूस की आर्यना सबालेंका का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने चेक रिपब्लिक की लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। एलिना रायबाकिना ने स्विटोलिना को मात दी दूसरे विमेंस सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की एलिना रायबाकिना ने यूक्रेन की एलिना स्विटोलिना को कड़े मुकाबले में 7-5, 6-4 से हराया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली, लेकिन रायबाकिना ने अहम मौकों पर ब्रेक पॉइंट हासिल कर सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और जीत हासिल कर सबालेंका के साथ खिताबी भिड़ंत तय की। ————————————- पाकिस्तानी सिलेक्टर बोले– बुमराह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक:बैटर्स को लय में नहीं आने देते, फैंस का जवाब- आकिब जावेद क्रिकेट के जॉनी लीवर पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तुलना अपने देश के स्पिनर उस्मान तारिक से की है। आकिब ने शनिवार को लाहौर में कहा- ‘बुमराह का गेंदबाजी एक्शन अलग है, जिसकी वजह से बल्लेबाज उनके खिलाफ लय में नहीं आ पाते।’पूरी खबर

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में रिकॉर्ड बना दिया। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब ₹27.13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ‘दे कॉल हिम ओजी’ (₹23 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ (₹22 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। यह कलेक्शन ‘स्त्री 2’ के ₹8.5 करोड़ के मुकाबले लगभग तीन गुना है। आमतौर पर निर्माता प्रदर्शन से पहले दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कुछ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो रखते हैं। 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज होगी। इससे पहले 18 मार्च को देशभर में 9550 पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। इसकी 5.38 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। मुंबई में एक टिकट की कीमत 3100 रुपए तक रही, जबकि दिल्ली में 2400 रुपए रही। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही भारत में ₹27.13 करोड़ कमा चुकी है। यदि पहले से ब्लॉक की गई टिकटों को जोड़ लें तो कमाई ₹31.9 करोड़ तक पहुंच जाएगी। दुनियाभर में बुक हुए पेड प्रीव्यू शो की कमाई देखें तो यह ₹60 करोड़ तक पहुंचती है। अमेरिका में 690 स्थानों पर 1765 शो रखे गए हैं। इनके 67 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। पूरे उत्तरी अमेरिका में कमाई 13.1 लाख डॉलर (₹12.12 करोड़) हो चुकी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर 2 हिंदी फिल्म इतिहास का नया बेंचमार्क गढ़ने जा रही है। रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को फिल्म ₹200 करोड़ की वैश्विक कमाई कर सकती है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिल्म को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणबीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 ने औपचारिक रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में इतिहास रच दिया है। धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब 27.13 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया। यह कलेक्शन ‘स्त्री 2’ के 8.5 करोड़ के मुकाबले लगभग तीन गुना है। आमतौर पर निर्माता प्रदर्शन से पहले दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कुछ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो रखते हैं। 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज होगी। इससे पहले 18 मार्च को देशभर में 9550 पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। इसकी 5.38 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। मुंबई में एक टिकट की कीमत 3100 रु. तक रही, जबकि दिल्ली में 2400 रु. रही। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही भारत में 27.13 करोड़ रु. कमा चुकी है। यदि पहले से ब्लॉक की गई टिकटों को जोड़ लें तो कमाई 31.9 करोड़ रु. तक पहुंच जाएगी। दुनियाभर में बुक हुए पेड प्रीव्यू शो की कमाई देखें तो यह 60 करोड़ रु. तक पहुंचती है। अमेरिका में 690 स्थानों पर 1765 शो रखे गए हैं। इनके 67 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। पूरे उत्तरी अमेरिका में कमाई 13.1 लाख डॉलर (12.12 करोड़ रु.) हो चुकी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर 2 हिंदी फिल्म इतिहास का नया बेंचमार्क गढ़ने जा रही है। रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को फिल्म 200 करोड़ रु. की वैश्विक कमाई कर सकती है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिल्म को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

पपीते के पत्तों का चमत्कारी लाभ, छिपा है इन 5 गंभीर बीमारियों का इलाज, आयुर्वेदाचार्य ने दी जानकारी

perfGogleBtn

Last Updated:March 15, 2026, 09:10 IST कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में भी राका बाबा इन पत्तों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं. उनके अनुभव के अनुसार, पपीते के पत्तों में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं जो ट्यूमर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकते हैं. विशेष रूप से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को जबरदस्त तरीके से बूस्ट करता है. प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य राका बाबा का कहना है कि प्रकृति ने हमें पपीते के रूप में एक अनमोल औषधीय उपहार दिया है. उनके अनुसार, पपीते के पत्ते केवल एक साधारण वनस्पति नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं. आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती बीमारियों के बीच, इन पत्तों का सही और संतुलित उपयोग कई गंभीर रोगों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है. डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों में राका बाबा पपीते के पत्तों के रस को रामबाण मानते हैं।.वे बताते हैं कि जब शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है, तब इन पत्तों का अर्क जादू की तरह काम करता है. यह रक्त कोशिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर मरीज को बहुत कम समय में रिकवरी प्रदान करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए राका बाबा एक विशेष सलाह देते हैं. उनके अनुसार, पपीते के पत्तों में ऐसे सक्रिय यौगिक होते हैं जो शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करते हैं. इसका नियमित और सीमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है, जिससे मधुमेह के रोगियों को काफी राहत मिलती है. Add News18 as Preferred Source on Google पाचन तंत्र की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए पपीते के पत्तों का काढ़ा किसी वरदान से कम नहीं है. बाबा बताते हैं कि इसमें मौजूद ‘पपेन’ और ‘काइमोपपेन जैसे एंजाइम भोजन को पचाने में सहायक होते हैं. यह कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर कर मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर ऊर्जावान रहता है. पाचन तंत्र की समस्याओं के लिए पका पपीता भी फायदेमंद होता है. यह पेट साफ रखता है. यह कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर कर मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर ऊर्जावान रहता है. कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में भी राका बाबा इन पत्तों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं. उनके अनुभव के अनुसार, पपीते के पत्तों में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं जो ट्यूमर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकते हैं. विशेष रूप से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को जबरदस्त तरीके से बूस्ट करता है. अंत में राका बाबा सावधानी बरतने की सलाह भी देते हैं. वे कहते हैं कि पपीते के पत्तों का सेवन हमेशा ताजे पत्तों से बने जूस या काढ़े के रूप में ही करना चाहिए. हालांकि, इसकी मात्रा व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और उम्र पर निर्भर करती है, इसलिए किसी विशेषज्ञ के परामर्श के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. First Published : March 15, 2026, 09:10 IST

हरियाणा बाल आयोग ने सिंगर बादशाह को तलब किया:सिंगर- निर्देशकों को नोटिस भेजा, 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर विवाद

हरियाणा बाल आयोग ने सिंगर बादशाह को तलब किया:सिंगर- निर्देशकों को नोटिस भेजा, 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर विवाद

बॉलीवुड रेपर एवं सिंगर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा राज्य महिला आयोग के बाद अब हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) ने भी शिकंजा कस दिया है। बाल आयोग ने हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ‘टटीरी’ में स्कूली बच्चों के चित्रण और शिक्षा के प्रति उनके व्यवहार को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में बादशाह को नोटिस जारी किया है। साथ ही वीडियो के निर्देशकों को भी नोटिस भेजकर तलब किया है। आयोग ने इस वीडियो के दृश्यों को बच्चों के मनोविज्ञान और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ माना है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस ईमेल और आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से भेजा गया है, जिसे ‘सफिशिएंट सर्विस’ (पर्याप्त तामील) माना जाएगा। ये है पूरा मामला गायक बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ सोशल मीडिया पर चर्चा में है, लेकिन इसकी सामग्री को लेकर बाल अधिकार आयोग को कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। आयोग के अनुसार, वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य फिल्माए गए हैं जो छात्रों के बीच अनुशासनहीनता को बढ़ावा देते प्रतीत होते हैं। आयोग की मुख्य आपत्तियां इन लोगों को भेजा गया है नोटिस आयोग ने सीपीआरसी अधिनियम 2005 की धारा 13 (1)(c) और (i) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित को नोटिस सर्व किया है। आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह)- टीएम वेंचर्स के माध्यम से। माही संधू और जोबन संधू- टटीरी म्यूजिक वीडियो के निर्देशक। बटुगेदरप्रोस- प्रोडक्शन हाउस। और आलाप गोशर- सीईओ और सह-संस्थापक, टीएम वेंचर्स। आयोग का तर्क और कानूनी आधार आयोग के सचिव और सलाहकार (बाल संरक्षण) के माध्यम से जारी इस नोटिस में कहा गया है कि मनोरंजन के नाम पर बच्चों के भविष्य और उनके आचरण के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। आयोग का मानना है कि बादशाह जैसे बड़े कलाकार के करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हैं। ऐसे में इस तरह का चित्रण छात्रों को पढ़ाई छोड़ने या स्कूल में गलत व्यवहार करने के लिए प्रेरित कर सकता है। 7 दिन में मांगा जवाब नोटिस में निर्देशक माही संधू और जोबन संधू को भी कटघरे में खड़ा किया गया है। आयोग का कहना है कि वीडियो के रचनात्मक निर्देशन की जिम्मेदारी उनकी थी, इसलिए उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि वीडियो की सामग्री बाल अधिकारों या उनके नैतिक विकास का उल्लंघन न करे। आयोग ने सभी संबंधित पक्षों को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए 7 दिन का समय दिया है। आगामी कार्रवाई और जवाबदेही आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित 7 दिनों की समय सीमा के भीतर आयोग को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आगे की कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें वीडियो के विवादास्पद हिस्सों पर प्रतिबंध लगाने, वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने या कानूनी दंड के निर्देश शामिल हो सकते हैं। यह मामला मनोरंजन उद्योग के लिए एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि वे बच्चों से जुड़ी सामग्री या पात्रों का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। हरियाणा बाल अधिकार आयोग ने यह साफ कर दिया है कि वे राज्य में बच्चों के हितों और उनकी गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड-2026 सेरेमनी कल:सिनर्स ने 16 नॉमिनेशन पाकर से टाइटैनिक का रिकॉर्ड तोड़ा, कभी लियोनार्डो के घर में मिली चोरी हुई ट्रॉफी, जानिए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

ऑस्कर अवॉर्ड-2026 सेरेमनी कल:सिनर्स ने 16 नॉमिनेशन पाकर से टाइटैनिक का रिकॉर्ड तोड़ा, कभी लियोनार्डो के घर में मिली चोरी हुई ट्रॉफी, जानिए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

Hindi News Entertainment Bollywood Oscar 2026 Ceremony; Which Film Is Nominated For The Oscar 2026? Follow Academy Awards, Oscar History, Controversy And Interesting Facts And Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) 37 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी कॉपी लिंक 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी कल यानी 16 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगी। भारतीय समयानुसार इसे सुबह साढ़े 4 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा। इस साल भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशनल हासिल नहीं कर सकी है, हालांकि भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली हैं। 2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वो इकलौती भारतीय हैं। इस साल हॉलीवुड फिल्म सिनर ने 16 ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। अगर ये फिल्म 11 से ज्यादा ऑस्कर जीतने में सफल रहती है, तो ये दुनिया की सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने वाली फिल्म बन जाएगी। फिलहाल ये रिकॉर्ड 1997 की टाइटैनिक, 2003 की लॉर्ड्स ऑफ द रिंग और 1995 की बेन हर के पास है। ऑस्कर 2026 सेरेमनी से पहले जानिए इस साल की नॉमिनेशन लिस्ट और पढ़िए ऑस्कर के इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स की रोचक कहानी- ऑस्कर 2026 की नॉमिनेशनल लिस्ट देखिए- 98वें एकेडमी अवॉर्ड में सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन अमेरिकन फिल्म सिनर्स को मिले हैं। इसी के साथ ये फिल्म ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑल अबाउट ईव (1950), टाइटैनिक (1997) और ला ला लैंड (2016) के पास था, जिन्हें कुल 14 नॉमिनेशन मिले थे। बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकती है फिल्म सिनर्स रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशनल हासिल करने वाली फिल्म सिनर्स अगर 11 या उससे ज्याद ऑस्कर जीतती है, तो ये फिल्म ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म बन जाएगी। अब तक 11-11 ऑस्कर जीतने पर ये रिकॉर्ड बेन-हर (1995), टाइटैनिक (1997) और लॉर्ड ऑफ द रिंगः रिटर्न ऑफ द किंग (2003) के पास है। देखिए ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट लियोनार्डो को मिला करियर का छठवां बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन लियोनार्डो डीकैप्रियो को फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। वो अब तक कुल 6 ऑस्कर बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन हासिल कर चुके हैं। साल 2015 की फिल्म रेनेनेंट के लिए उन्हें करियर का पहला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला था। लियोनार्डो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर को इस साल अलग-अलग कैटेगरी में 13 नॉमिनेशन मिले हैं। भारतीय मूल की गीता गंदभीर को मिले 2 ऑस्कर नॉमिनेशन गीता गंभदीर को ऑस्कर में दो नॉमिनेशन मिले हैं। पहला नॉमिनेशन उन्हें फिल्म द परफेक्ट नेबर के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए और दूसरा द डेविल इज बिजी के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म केटेगरी में मिला है। इससे पहले गीता 2 एमी अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं। गीता के पिता शरद गंदभीर भारतीय थे, जो 1960 में यूएस जाकर बस गए थे। गीता का जन्म बॉस्टन में हुआ। उनकी फिल्म ए परफेक्ट नेबर फ्लोरिडा की अजीके की जिंदगी पर बनी है, जिनकी 2023 में पड़ोस में रहने वाली 58 साल की महिला ने हत्या कर दी थी। ऑस्कर के इतिहास में पहली बार मिलेगा बेस्ट कास्टिंग का अवॉर्ड 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में नई कैटेगरी जोड़ी गई है। इस साल से बेस्ट कास्टिंग के लिए भी ऑस्कर दिया जाएगा, जबकि अब तक ये कैटेगरी ऑस्कर में शामिल नहीं थी। इस साल सिनर्स, मार्टी सुप्रीम, हेमनेट, वन बैटल आफ्टर अनदर और द सीक्रेट एजेंट फिल्मों के कास्टिंग डायरेक्टर्स को नॉमिनेशन मिला है। 98 साल में भारत की किसी फिल्म को नहीं मिला ऑस्कर ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत साल 1929 में हुई। साल 1957 में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेट कैटेगरी के जरिए दुनियाभर की फिल्में ऑस्कर में भेजी जाने लगीं। इस कैटेगरी के आने के बाद 1957 में महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया को ऑस्कर भेजा गया। ये ऑस्कर जाने वाली पहली फिल्म बनी। इसके बाद 1989 में ‘सलाम बॉम्बे’, 2003 में ‘लगान’ और 2004 में मराठी फिल्म ‘श्वास’ को फाइनल नॉमिनेशन मिला, लेकिन इनमें से कोई फिल्म अवॉर्ड हासिल नहीं कर सकी। बेस्ट फिल्म कैटेगरी में तो भारत ऑस्कर जीतने से चूक गया, लेकिन अब तक 9 भारतीय ऑस्कर जीत चुके हैं। भानू अथैया ऑस्कर जीतने वालीं पहली भारतीय हैं। जबकि ए.आर.रहमान इकलौते भारतीय हैं, जिन्हें 2 ऑस्कर मिल चुके हैं। उन्हें 2008 की फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला था। एक नजर ऑस्कर के इतिहास और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स पर- हॉलीवुड स्टूडियो MGM के प्रमुख लुइस बी मेयर ने 1927 में फिल्मों की सराहना के लिए कमेटी बनाकर ऑस्कर अवॉर्ड की नींव रखी। 2 साल की तैयारियों के बाद 1929 में लॉस एंजिलिस में 270 लोगों की मौजूदगी में पहली ऑस्कर सेरेमनी हुई। पहली ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 15 मिनट चली थी। 1939 में एकेडमी अवॉर्ड का नाम ऑस्कर कर दिया गया था। 1929 में पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड हॉलीवुड एक्टर एमिल जैनिंग्स को मिला, लेकिन उनसे पहले एकेडमी वर्ल्ड वॉर 2 में बचाए गए रिन टिन टिन नाम के ट्रेन्ड जर्मन शेफर्ड डॉग को ये अवॉर्ड देना चाहती थी। उसने 27 हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। एकेडमी मेंबर्स ने इस सोच के साथ फैसला बदला कि पहला अवॉर्ड कुत्ते को दिए जाने से समाज में गलत मैसेज जाएगा। फिल्म ‘द गॉडफादर’ के लिए मार्लन ब्रांडो को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था, हालांकि उन्होंने ये अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, उनका मानना था कि हॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकन्स की इमेज खराब की जा रही है। ऑस्कर ट्रॉफी 13 इंच लंबी और 3.85 किलो की होती है। 1972 में चार्ली चैपलिन को ऑस्कर सेरेमनी में 12 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। ये ऑस्कर के इतिहास का सबसे लंबा स्टैंडिंग ओवेशन है। चार्ली इकलौते एक्टर हैं जिन्हें 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म के लिए ऑस्कर मिला था। सबसे ज्यादा 20 ऑस्कर जीतने का रिकॉर्ड वॉल्ट डिज्नी के पास है। इसे अब तक 59 नॉमिनेशन मिल चुके हैं। कैथरिन हैपबर्ग सबसे ज्यादा 4 बार बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीतने वाली इकलौती एक्ट्रेस हैं। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर

लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर सुनवाई:कोर्ट ने कहा-आपसी सहमति से बने संबंध को नहीं माना जा सकता रेप; एफआईआर रद्द

लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका पर सुनवाई:कोर्ट ने कहा-आपसी सहमति से बने संबंध को नहीं माना जा सकता रेप; एफआईआर रद्द

वो युवती जो कि पहले तो लव रिलेशन में रहती है,आपसी सहमति से संबंध बनाती है, और फिर बाद में रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाती है, उसे रेप की श्रेणी में नही माना जा सकता है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि आपसी सहमति से बने संबंध को रेप नहीं माना जा सकता है। कोर्ट ने महिला की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर को रद्द करते हुए कहा कि दोनों के बीच लंबे समय तक आपसी सहमति से संबंध बने थे। आरोप एमपी पुलिस में पदस्थ एक महिला पुलिस आरक्षक ने सेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगाए थे। शनिवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद चार्जशीट को भी कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। 13 साल तक रिलेशनशिप में रही युवती एमपी पुलिस में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि वह सेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह के साथ 13 साल तक रिलेशनशिप में रही है। वह कहता था कि पत्नी बेकार है, तलाक होते ही तुमसे शादी कर लूंगा। मध्यप्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल शीना (परिवर्तित नाम) ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। महिला का कहना था कि – मेरी वरुण ही नहीं, उसके मम्मी-पापा और भाई-बहन से भी बातचीत होती थी। दोनों के परिवारों के बीच संबंध मजबूत हो गए। वरुण ने कहा था कि जल्द ही हम शादी कर लेंगे, इसलिए मैं उसके साथ रिलेशन में आ गई। ऐसे ही समय बीतता गया, लेकिन भोपाल से ट्रांसफर के दौरान मुझे पता चला कि उसकी शादी तो पहले ही हो चुकी है। बच्चा भी है। अलग-अलग नामों से अकाउंट, कई लड़कियों से दोस्ती शीना ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि वरुण की पोस्टिंग असम में हो गई थी। बाद में पता चला कि वहां एक असमिया लड़की से भी उसकी दोस्ती हो गई। उससे पूछा तो वो टालता रहा। इस बीच पता चला कि वरुण नाम से सोशल मीडिया पर आईडी तो है ही, साथ ही एक आईडी आदित्य प्रताप और एक आदित्य राज नाम से भी बना रखी है। इसमें उसकी फोटो लगी है, चैटिंग भी करता रहता है। इन सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग वह नई-नई लड़कियों को तलाशने और उन्हें अपने प्रभाव में लेने के लिए करता है। हनी ट्रैप का शिकार हो सकता है वरुण शीना ने अपनी एफआईआर में बताया कि वरुण सेना की जिम्मेदारी वाली नौकरी में रहकर कई सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा है, यह खतरनाक हो सकता है। वो लड़कियों की फोटो लगी आईडी से आने वाली अनजान रिक्वेस्ट पर रिस्पॉन्स करता है। चैटिंग करने लगता है। मुझे डर है कि जिस तरह की उसकी एक्टिविटी है, वह आसानी से हनी ट्रैप का शिकार हो सकता है या हो चुका होगा। वरुण ने जो काम भोपाल में किया, वही असम में किया। पठानकोट जैसी संवेदनशील पोस्टिंग में रहते हुए भी उसकी आदत नहीं सुधरी। सेना को इसकी जांच करानी चाहिए, मैंने इसकी शिकायत भी की है। जिला कोर्ट ने याचिका खारिज की युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। भोपाल कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई तो, वरुण की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। पीड़िता के वकील ने आरोपी की जमानत याचिका पर आपत्ति लगाते हुए अदालत को बताया कि यदि उन्हें जमानत मिलती है तो वो सबूतों को मिटा सकते हैं। साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी की याचिका खारिज कर दी। आपसी संबंध रेप की श्रेणी नहीं मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने करीब 13 साल तक चले आपसी संबंधों को दुष्कर्म की श्रेणी में रखने से इनकार करते हुए सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को निरस्त कर दिया है। जस्टिस विनय सराफ की एकलपीठ ने मामले पर सुनवाई की है। महिला पुलिस आरक्षक ने याचिका पर बताया कि सेना अधिकारी ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए उससे विवाह का वादा किया और इसी भरोसे पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। कोर्ट ने पाया कि दोनों के बीच लंबे समय तक आपसी सहमति से संबंध रहे, इसलिए इसे दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इसी आधार पर अदालत ने दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को रद्द कर दिया।