रंगपंचमी की सुबह स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर:100 से ज्यादा कैमरे देखने के बाद पकड़ाया आरोपी ड्राइवर

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रंगपंचमी की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो चालक को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चकमा देने के लिए अलग-अलग जगह से गाड़ी को भगाकर ले गया था। दो दिन तक लगातार सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक रंगपंचमी की अलसुबह सिलावटपुरा गणेश मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े तनवीर खान (19) और उसके दोस्त फैजान मंसूरी (22) को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तनवीर की मौत हो गई थी। वहीं फैजान घायल था। इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर शाहरुख पुत्र सलीम लोहार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि रमजान के चलते सेहरी के समय कई युवक घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। खुद भी सेहरी के लिए पहुंचा था शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि वह ग्रीन पेलेस कॉलोनी में रहने वाली व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। रविवार को वह दो लोगों को लेकर सेहरी के लिए बंबई बाजार आया था। यहां से वापस जाते समय उसे नींद का झोंका आ गया। वह हादसे के बाद घबरा गया। इसके बाद स्कॉर्पियो को भगाकर वहां से ले गया। दोस्त ने किया था पीछा,100 से ज्यादा फुटेज देखे हादसे के बाद तनवीर ओर फैजान के दोस्त इरफान ने गगवाल,फूटी कोठी,महूनाका से होते हुए फूटी कोठी और चंदन नगर चौराहे तक पीछा किया था। इसके बाद आरोपी ने स्कॉर्पियो धार रोड की तरफ मोड़ दी थी। इरफान हादसे के बाद गाड़ी के नंबर नहीं देख पाया था। पुलिस के जवान धमेन्द्र,भूपेन्द्र और अरूण ने करीब 100 से ज्यादा कैमरो के फुटेज देखे ओर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है।
कर्नाटक परिषद में भूमि विवाद: भाजपा ने कांग्रेस कार्यालयों के लिए ‘250 करोड़ रुपये देने’ का आरोप लगाया, मंत्री ने पलटवार किया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 10, 2026, 23:49 IST कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी को भी पहले रियायती दरों पर जमीन मिली थी मंत्री बिरथी सुरेश ने कहा कि आवंटन कैबिनेट के फैसलों के जरिए किए गए और इसमें कानून का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। फ़ाइल छवि/फेसबुक भाजपा एमएलसी डीएस अरुण द्वारा कर्नाटक सरकार पर राज्य भर में पार्टी कार्यालयों के निर्माण के लिए कांग्रेस को करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन कौड़ियों के भाव आवंटित करने का आरोप लगाने के बाद विधान परिषद में तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि, शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि सभी आवंटन कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किए गए थे और उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था। प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए, अरुण ने बागलकोट, धारवाड़, देवनहल्ली और कोप्पल सहित कई जिलों में कांग्रेस भवनों के लिए दी गई जमीन पर सरकार से सवाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक उपयोगिता स्थलों को आधिकारिक मार्गदर्शन मूल्य से बहुत कम दरों पर सत्तारूढ़ दल को सौंपा जा रहा है। अरुण ने परिषद में कहा, “तुमकुरु में एक एकड़ के लिए मार्गदर्शन मूल्य लगभग 1.70 करोड़ रुपये है। लेकिन कांग्रेस ने एक एकड़ जमीन सिर्फ 8 लाख रुपये में ले ली है। यह अविश्वसनीय है कि इतनी कीमती जमीन इस दर पर दे दी गई है।” तुमकुरु आवंटन को केवल एक उदाहरण बताते हुए अरुण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार राज्य भर में लगभग 100 स्थानों पर पार्टी भवन बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने कथित तौर पर पंचायत स्तर पर कुछ प्रस्तावों को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद, कैबिनेट ने उन्हें मंजूरी दे दी। लगभग 250 करोड़ रुपये की जमीन सिर्फ 50 लाख रुपये में लूट ली गई है।” अरुण ने आगे मांग की कि आवंटन सख्ती से एसआर मूल्य या मार्गदर्शन मूल्य के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर जमीन आधिकारिक मार्गदर्शन मूल्य पर आवंटित की जाती है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। सरकार को भाजपा कार्यालयों को पहले दी गई किसी भी जमीन की भी जांच करनी चाहिए। लेकिन हमने कभी भी एसआर मूल्य का सिर्फ पांच प्रतिशत भुगतान करके जमीन नहीं ली है।” उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ेगी। आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री बिरथी सुरेश ने कहा कि आवंटन कैबिनेट के फैसलों के जरिए किए गए और इसमें कानून का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “केवल तुमकुरु में कांग्रेस कार्यालय को बाजार मूल्य से कम कीमत पर सीए साइट आवंटित की गई है। संगठनों और यहां तक कि राजनीतिक दलों को सीए साइटों का आवंटन वर्षों से होता आ रहा है।” सुरेश ने भी भाजपा पर जवाबी हमला करते हुए दावा किया कि पार्टी को भी अतीत में रियायती दरों पर जमीन मिली थी। उन्होंने कहा, “अरुण ने खुद कम कीमत पर दो साइटें ली हैं। यहां तक कि बीजेपी कार्यालयों को भी समान दरों पर जमीन मिली है। एक मामले में, बीजेपी भवन बनाने के लिए 10,000 वर्ग फुट जमीन सिर्फ 500 रुपये में दी गई थी।” इस बीच, परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार सार्वजनिक पारदर्शिता के बिना राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भूमि आवंटित करके “घोर उल्लंघन” कर रही है। नारायणस्वामी ने कहा, “सरकार की योजना राज्य भर में लगभग 100 कांग्रेस कार्यालय बनाने की है। इसकी सार्वजनिक घोषणा की जानी चाहिए थी ताकि आपत्तियां दर्ज की जा सकें। यह दिनदहाड़े लूट के अलावा कुछ नहीं है।” उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या कैबिनेट का निर्णय स्वचालित रूप से एक अवैध कार्य को वैध बना देता है। उन्होंने आरोप लगाया, “सिर्फ इसलिए कि कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी, क्या यह कानूनी हो गया? सरकार अन्याय कर रही है और सार्वजनिक भूमि लूट रही है।” तीखी बहस के दौरान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होरत्ती ने हस्तक्षेप किया और सुझाव दिया कि यदि सदस्य विस्तृत चर्चा चाहते हैं, तो इस मुद्दे को सदन में आधे घंटे की बहस के लिए अलग से लाया जा सकता है। पहले प्रकाशित: मार्च 10, 2026, 23:49 IST समाचार राजनीति कर्नाटक परिषद में भूमि विवाद: भाजपा ने कांग्रेस कार्यालयों के लिए ‘250 करोड़ रुपये देने’ का आरोप लगाया, मंत्री ने पलटवार किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक(टी)कांग्रेस(टी)बीजेपी(टी)भूमि
भोपाल में रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट:चाकू अड़ाकर बदमाशों ने दो भाइयों को बनाया निशाना

राजधानी में रंगपंचमी की रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। शामला हिल्स थाना क्षेत्र में स्मार्ट सिटी रोड पर बदमाशों ने दो भाइयों को रोककर चाकू की नोक पर 55 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चूनाभट्टी निवासी दिव्यांग बरोट अपने भाई के साथ कार से जा रहे थे। दोनों प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जब वे स्मार्ट सिटी रोड से चूनाभट्टी की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से स्कूटी और दूसरी गाड़ी में आए बदमाशों ने उनकी कार के सामने वाहन अड़ा दिया। चाकू दिखाकर छीनी नकदी बदमाशों ने चाकू दिखाकर दोनों भाइयों को धमकाया और उनके पास रखी नकदी से भरा बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 55 लाख रुपए थे। वारदात के बाद आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना 7 तारीख की रात की बताई जा रही है, जबकि इसकी सूचना पीड़ितों ने 8 मार्च को पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद शामला हिल्स पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हवाला एंगल की भी जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किस लेनदेन से जुड़ी थी। प्रारंभिक तौर पर यह रकम प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि हवाला एंगल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। शामला हिल्स क्षेत्र में पहले भी इस तरह की लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।
स्कूली छात्र से मारपीट का VIDEO:सिवनी में दलसागर तालाब के पास युवकों ने लात-घूसे मारे

सिवनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में दलसागर तालाब के पास एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार, 10 मार्च की रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, जिसमें कुछ युवक एक छात्र को पीटते और गालियां देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब कुछ लड़कों ने एक छात्र को घेरकर उसके साथ हाथापाई की। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। मिशन स्कूल का छात्र बताया जा रहा पीड़ित शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र मिशन अंग्रेजी माध्यम स्कूल का विद्यार्थी लग रहा है। हालांकि, अब तक छात्र या उसके परिवार की तरफ से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर खुद ही एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। छात्र की स्कूल ड्रेस से उसके स्कूल की पहचान की जा रही है। पुलिस फिलहाल मारपीट करने वाले युवकों और पीड़ित छात्र, दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि पहचान होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निवाड़ी में 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस:बिना अनुमति प्लॉटिंग पर कार्रवाई, प्रशासन ने 17 मार्च को दस्तावेजों के साथ बुलाया

निवाड़ी जिले में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बिना अनुमति के धड़ल्ले से प्लॉट काटकर जमीन बेचने वाले पांच कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर कोर्ट ने इन सभी को नोटिस भेजकर 17 मार्च को पेश होने का फरमान सुनाया है। जांच में पता चला कि इन लोगों ने न तो कॉलोनाइजर का लाइसेंस लिया था और न ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) से कोई मंजूरी ली थी। नियमों को ताक पर रखकर, बिना किसी सरकारी परमिशन के जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े कर बेच दिए गए, जो कि सीधा-सीधा कानून का उल्लंघन है। इन लोगों को थमाया गया नोटिस प्रशासन ने जिन पांच मामलों में कार्रवाई की है, वे ये हैं- चंद्रपाल यादव (झांसी): ओरछा के फुटेरा गांव में बिना लाइसेंस प्लॉटिंग करने का आरोप। रेणु सिंह राठौर (जेर): पृथ्वीपुर में करीब 11 अलग-अलग खसरा नंबरों की जमीन पर अवैध तरीके से प्लॉट बेचने का मामला। बिजयकांत और उदयकांत सोनी (पृथ्वीपुर): करगुवा गांव की भारी-भरकम जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने का आरोप। शैलेंद्र सिंह यादव (झांसी): ओरछा में करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन पर बिना मंजूरी के प्लॉटिंग। लक्ष्मीनारायण नामदेव (झांसी): ओरछा की जमीन पर बिना किसी परमिशन के टुकड़े कर बेचने का आरोप। 17 मार्च को पेशी, वरना होगी सख्त कार्रवाई एसडीएम की जांच में इन सभी को नियमों का दोषी पाया गया है। कलेक्टर कोर्ट ने साफ कह दिया है कि अगर ये लोग 17 मार्च 2026 को अपने कागजों के साथ हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ एकतरफा सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इन जमीनों को फिर से पुराने हाल में लाने (अवैध निर्माण ढहाने) की तैयारी भी कर सकता है।
ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में उस समय हंगामा मच गया, जब विदा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हे व दुल्हन पक्ष आश्चर्य में पड़ गए। वर पक्ष ने जब दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता लगा है कि दूल्हे का पिछले डेढ़ साल से किसी शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा है। इसलिए मैं उसके साथ जाकर अपनी जिंदगी खराब करना नहीं चाहती हूं। घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के मना करने पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष को समझाया। दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत की। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे पर किया गया खर्च वापस करेंगे। इसके बाद बारात लौट गई। पुलिस का कहना है कि आपस में बातचीत के बाद मामला सुलझ गया है। शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। नाका चंद्रबनी निवासी युवती की शादी गुढ़ी गुढ़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम कंपू क्षेत्र स्थित बालाजी गार्डन में हुआ। फेरे सहित सभी रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार करते हुए जाने से मना कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगन-फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन उसके (दुल्हन) पास आया था। जिसने गिर्राज के साथ पिछले डेढ़ साल से रिलेशन में होने की बात कही थी। गिर्राज की प्रेमिका का कहना है कि गिर्राज से एक डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह उसे धोखा दे रहा है, शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है, लेकिन शादी के दौरान उसे पता लगा कि गिर्राज उस महिला से बातचीत करता है तो उसने दूल्हे से ही पूछ लिया। उसने भी इस बात को स्वीकार किया। उसने देखा कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है, जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया। दूल्हे ने स्वीकारी अपनी गलती दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। वह अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामला दोनों पक्ष थाने लेकर पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इन सारी बातों को सही बताते हुए कुबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई बता दी। सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया- शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता लगा कि पति का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।
मऊगंज में डॉक्टर ने शादी कर युवती को छोड़ा:पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

मऊगंज जिले में एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। युवती का कहना है कि डॉक्टर ने उससे शादी की और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी डॉक्टर पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सोहागी के चिराव निवासी डॉ. अरविंद कुमार गोंड नईगढ़ी के महेवा और सोहागी के बड़ागांव में अपना क्लीनिक चलाता था। पीड़िता इलाज कराने वहां पहुंची थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जान-पहचान बढ़ गई। मांग भरकर की थी शादी आरोप है कि मार्च 2025 में डॉक्टर युवती को अपनी चाची के घर ले गया। वहां उसने खुद को कुंवारा बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के मान जाने पर उसने मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। राज खुला तो हो गया फरार धोखाधड़ी का पता तब चला जब युवती 26 फरवरी को अपने गांव से वापस लौटी। उसने देखा कि डॉक्टर अपना क्लीनिक और कमरा समेटकर गायब हो चुका है। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता ने पहले नईगढ़ी थाने में शिकायत की थी, लेकिन वहां सुनवाई न होने पर मंगलवार को वह एसपी (SP) कार्यालय पहुंची। एसपी दिलीप सोनी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर हो गया है। मंगलवार को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के आखिरी ग्रुप मैच में भारत को चाइनीज ताइपे के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। इस मैच में जीत भारत के लिए बेहद जरूरी थी, क्योंकि अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे कम से कम दो गोल के अंतर से जीत दर्ज करनी थी। मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भारत ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर पाया सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा और कई मौके भी बनाए, लेकिन अंतिम हिस्से में टीम गोल करने में नाकाम रही। इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। भारत इससे पहले ग्रुप स्टेज में वियतनाम और जापान से भी हार चुका था। 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे की बढ़त मैच के 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे ने बढ़त बना ली। संजू के खराब बैक पास के बाद जे डब्ल्यू चेन ने गेंद वाई एच सू को पास की, जिन्होंने खाली गोलपोस्ट में गेंद डाल दी। भारत ने 39वें मिनट में वापसी की। मनीषा कल्याण ने करीब 30 गज दूर से जोरदार शॉट लगाकर गोल किया और स्कोर 1-1 कर दिया। पेनल्टी से फिर आगे निकला चाइनीज ताइपे पहले हाफ के अतिरिक्त समय में चाइनीज ताइपे को पेनल्टी मिली। वाई वाई सू का शॉट पोस्ट से टकराया और गोलकीपर पंथोई से लगकर गेंद गोल में चली गई। इससे ताइपे ने 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भारत ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन 77वें मिनट में यू चिन चेन ने तीसरा गोल कर मैच लगभग तय कर दिया। टक्कर के बाद घायल हुईं स्वीटी देवी और पंथोई मैच के 83वें मिनट में गोलकीपर एलांगबाम पंथोई चानू एक अटैक रोकने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान उनकी टक्कर कप्तान स्वीटी देवी से हो गई। दोनों खिलाड़ी मैदान पर गिर गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। पंथोई के चेहरे पर सूजन आई है, जबकि स्वीटी देवी कुछ समय तक मैदान पर स्थिर पड़ी रहीं। बाद में दोनों खिलाड़ियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। —————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जसप्रीत T20 वर्ल्डकप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में, कुल 4 भारतीय शामिल ICC ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। पढ़ें पूरी खबर
भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर हो गया है। मंगलवार को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के आखिरी ग्रुप मैच में भारत को चाइनीज ताइपे के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। इस मैच में जीत भारत के लिए बेहद जरूरी थी, क्योंकि अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे कम से कम दो गोल के अंतर से जीत दर्ज करनी थी। मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भारत ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर पाया सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा और कई मौके भी बनाए, लेकिन अंतिम हिस्से में टीम गोल करने में नाकाम रही। इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। भारत इससे पहले ग्रुप स्टेज में वियतनाम और जापान से भी हार चुका था। 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे की बढ़त मैच के 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे ने बढ़त बना ली। संजू के खराब बैक पास के बाद जे डब्ल्यू चेन ने गेंद वाई एच सू को पास की, जिन्होंने खाली गोलपोस्ट में गेंद डाल दी। भारत ने 39वें मिनट में वापसी की। मनीषा कल्याण ने करीब 30 गज दूर से जोरदार शॉट लगाकर गोल किया और स्कोर 1-1 कर दिया। पेनल्टी से फिर आगे निकला चाइनीज ताइपे पहले हाफ के अतिरिक्त समय में चाइनीज ताइपे को पेनल्टी मिली। वाई वाई सू का शॉट पोस्ट से टकराया और गोलकीपर पंथोई से लगकर गेंद गोल में चली गई। इससे ताइपे ने 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भारत ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन 77वें मिनट में यू चिन चेन ने तीसरा गोल कर मैच लगभग तय कर दिया। टक्कर के बाद घायल हुईं स्वीटी देवी और पंथोई मैच के 83वें मिनट में गोलकीपर एलांगबाम पंथोई चानू एक अटैक रोकने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान उनकी टक्कर कप्तान स्वीटी देवी से हो गई। दोनों खिलाड़ी मैदान पर गिर गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। पंथोई के चेहरे पर सूजन आई है, जबकि स्वीटी देवी कुछ समय तक मैदान पर स्थिर पड़ी रहीं। बाद में दोनों खिलाड़ियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। —————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जसप्रीत T20 वर्ल्डकप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में, कुल 4 भारतीय शामिल ICC ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। पढ़ें पूरी खबर
भड़काऊ सोशल पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:पटेल समाज को पीटने की बातें कहीं थीं, मऊगंज में कोर्ट ने भेजा जेल

हनुमना थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट की वजह से तनाव फैल गया। पुलिस ने पटेल समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 26 साल के युवक दीपक साकेत को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अटरिया के रहने वाले दीपक साकेत ने अपनी फेसबुक आईडी से पटेल समाज को लेकर गलत और उकसाने वाली बातें लिखी थीं। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई, जिससे समाज के लोगों में भारी नाराजगी फैल गई और इलाके का माहौल बिगड़ने लगा। पुरानी घटना के चलते बढ़ गया था खतरा इलाके में तनाव की एक बड़ी वजह यह भी थी कि चार दिन पहले ही ढाबा गौतमान गांव में पटेल और साकेत परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। ऐसे नाजुक समय में दीपक ने खुद को ‘जय भीम वाला’ बताते हुए धमकी भरी पोस्ट डाल दी, जिससे दो समाजों के बीच विवाद और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई। पुलिस की कार्रवाई हनुमना पुलिस ने मंगलवार को तुरंत एक्शन लिया और दीपक को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भाईचारा बिगाड़ने वाली या भड़काऊ बातें लिखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इलाके में शांति बनी रहे।









