Wednesday, 04 Nov 2026 | 11:50 PM

Trending :

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को IPL के मौजूदा सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी। उसे रविवार के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया। हार के बावजूद पंजाब की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर है।

IPL में रविवार को डबल हेडर डे था यानी कि दिन में दो मुकाबले। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइड राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। खास बात यह रही कि 2 मैचों के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदला नहीं हुआ। बाकी कि टीमें भी अपने-अपने स्थान पर हैं।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन

पंजाब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे

पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें एक समान 12-12 अंक लेकर क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पंजाब को हराने वाली गुजरात 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर है।

  • पंजाब की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम ने 2 मैच गंवाए हैं। एक नो रिजल्ट मैच के सहारे उसके पास 13 अंक हैं।
  • गुजरात ने सीजन में छठी जीत हासिल की है। टीम के 12 अंक हो गए हैं और टाइटंस की टीम 5वें नंबर पर कायम है। क्योंकि उसका नेट रन रेट खराब है।

आज के मैच की बात

मुंबई के पास प्लेऑफ रेस में बने रहने का आखिरी मौका आज मुंबई के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। अगर टीम लखनऊ से हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। मुंबई ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 2 जीत ही मिली है। 7 में उसे हार झेलनी पड़ी है। आज के बाद मुंबई बचे हुए 4 मैच और जीतकर 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है।

लखनऊ को अगले सभी मैच जीतने होंगे, दूसरों पर निर्भर लखनऊ पॉइंट्स टेबल के निचने पायदान पर है। टीम के पास 8 मैचों में 4 अंक हैं। क्योंकि, लखनऊ ने मुंबई से एक मैच कम खेला है। इसलिए उसके पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का चांस है। आज हारने की स्थिति में लखनऊ की राह कठिन हो जाएगी। उसने दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

अभिषेक को ऑरेंज कैप मिली, राहुल को पीछे छोड़ा

दिन के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 10 बॉल पर 15 रन बनाए। इन 15 रनों के सहारे अभिषेक ने सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दिल्ली के केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। अब अभिषेक के नाम 10 मैचों में 440 रन हो गए हैं, जबकि केएल राहुल 433 रन के साथ दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

रबाडा पर्पल कैप रेस में तीसरे नंबर पर आए

गुजरात के कगिसो रबाडा ने पंजाब के खिलाफ मैच में 2 विकेट लिए। इसके सहारे वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने राजस्थान के जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा। रबाडा के नाम 16 विकेट हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

——————————————————

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

गुजरात की लगातार तीसरी जीत, पंजाब दूसरा मैच हारी; साई सुदर्शन की फिफ्टी; होल्डर को 4 विकेट

गुजरात टाइटंस ने IPL में रविवार के दूसरे मैच में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प बोले- ईरान के पास बहुत कम वक्त बचा है:3 दिन में सीजफायर की शर्त नहीं मानी तो तेल पाइपलाइन ब्लास्ट हो जाएंगी

April 27, 2026/
6:39 am

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ईरान को चेतावनी दी कि उसके पास सिर्फ तीन दिन हैं कि...

आकाशदीप का साला बोला- जीजा हमारे DSP हैं:10 लाख के पंडाल में तिलक, दिल्ली से पहुंचे मेकअप आर्टिस्ट; आज मेहंदी, 24 जून को होगी शादी

June 22, 2026/
10:50 am

आकाश दीप के विवाह समारोह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को मेहंदी की रस्म होगी। 24 जून को...

Salman Khan Sends Legal Notice to Kala Hiran Film Makers

June 2, 2026/
10:08 am

4 मिनट पहले कॉपी लिंक अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान खान ने इसके निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा...

Royal Challengers Bengaluru's Bhuvneshwar Kumar celebrates the wicket of Mumbai Indians' Ryan Rickelton during the Indian Premier League cricket match between Royal Challengers Bengaluru and Mumbai Indians in Raipur, India, Sunday, May 10, 2026. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

May 10, 2026/
8:04 pm

आखरी अपडेट:10 मई, 2026, 20:04 IST बंगाल में बीजेपी के खिलाफ टीएमसी की भारी हार के बाद पार्टी के कई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को IPL के मौजूदा सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी। उसे रविवार के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया। हार के बावजूद पंजाब की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर है।

IPL में रविवार को डबल हेडर डे था यानी कि दिन में दो मुकाबले। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइड राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। खास बात यह रही कि 2 मैचों के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदला नहीं हुआ। बाकी कि टीमें भी अपने-अपने स्थान पर हैं।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन

पंजाब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे

पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है। बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान की टीमें एक समान 12-12 अंक लेकर क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। पंजाब को हराने वाली गुजरात 12 अंक के साथ 5वें नंबर पर है।

  • पंजाब की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम ने 2 मैच गंवाए हैं। एक नो रिजल्ट मैच के सहारे उसके पास 13 अंक हैं।
  • गुजरात ने सीजन में छठी जीत हासिल की है। टीम के 12 अंक हो गए हैं और टाइटंस की टीम 5वें नंबर पर कायम है। क्योंकि उसका नेट रन रेट खराब है।

आज के मैच की बात

मुंबई के पास प्लेऑफ रेस में बने रहने का आखिरी मौका आज मुंबई के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। अगर टीम लखनऊ से हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। मुंबई ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 2 जीत ही मिली है। 7 में उसे हार झेलनी पड़ी है। आज के बाद मुंबई बचे हुए 4 मैच और जीतकर 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है।

लखनऊ को अगले सभी मैच जीतने होंगे, दूसरों पर निर्भर लखनऊ पॉइंट्स टेबल के निचने पायदान पर है। टीम के पास 8 मैचों में 4 अंक हैं। क्योंकि, लखनऊ ने मुंबई से एक मैच कम खेला है। इसलिए उसके पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का चांस है। आज हारने की स्थिति में लखनऊ की राह कठिन हो जाएगी। उसने दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

अभिषेक को ऑरेंज कैप मिली, राहुल को पीछे छोड़ा

दिन के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 10 बॉल पर 15 रन बनाए। इन 15 रनों के सहारे अभिषेक ने सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दिल्ली के केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। अब अभिषेक के नाम 10 मैचों में 440 रन हो गए हैं, जबकि केएल राहुल 433 रन के साथ दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

रबाडा पर्पल कैप रेस में तीसरे नंबर पर आए

गुजरात के कगिसो रबाडा ने पंजाब के खिलाफ मैच में 2 विकेट लिए। इसके सहारे वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने राजस्थान के जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा। रबाडा के नाम 16 विकेट हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

——————————————————

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

गुजरात की लगातार तीसरी जीत, पंजाब दूसरा मैच हारी; साई सुदर्शन की फिफ्टी; होल्डर को 4 विकेट

गुजरात टाइटंस ने IPL में रविवार के दूसरे मैच में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket