क्लॉड मिथोस मॉडल; साइबर पैमाने पर 100% स्कोर:एंथ्रोपिक ने ताकतवर एआई बनाया पर लॉन्च रोका; वजह-गलत हाथों में आने से साइबर तबाही का डर

एआई दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक ने बुधवार को दुनिया का सबसे ताकतवर मॉडल ‘क्लॉड मिथोस’ पेश किया, लेकिन इसे आम यूजर के लिए लॉन्च नहीं किया गया। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल खुद जिम्मेदारी से काम करता है, लेकिन इसकी ताकत गलत हाथों में बेहद खतरनाक हो सकती है। बैंक, अस्पताल, बिजली ग्रिड और सरकारी सिस्टम सब इसके निशाने पर आ सकते हैं। एंथ्रोपिक ने इसे फिलहाल प्रोजेक्ट ग्लासविंग के तहत अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी 12 बड़ी कंपनियों और 40 से अधिक संस्थाओं को दिया है, ताकि वे पहले अपने सिस्टम की सुरक्षा दुरुस्त कर सकें। प्रोजेक्ट ग्लासविंग नाम एक पारदर्शी पंखों वाली तितली से लिया गया है। यह खुले में होने पर भी नजर नहीं आती। ठीक वैसे ही जैसे सॉफ्टवेयर की खामियां छुपी रहती हैं। एंथ्रोपिक ने 850 करोड़ रु. के क्रेडिट व ओपन सोर्स संस्थाओं को 34 करोड़ रु. की मदद का वादा किया है। 90 दिनों बाद कंपनी बताएगी कि मॉडल ने कितनी खामियां पकड़ी। ऐतिहासिक – 50 लाख टेस्ट में नहीं पकड़ी खामी, इसने पहली बार में ढूंढ़ी पायलट में मॉडल ने कई ऑपरेटिंग सिस्टम और वेब ब्राउजर में हजारों गंभीर साइबर खामियां खोजीं। सबसे सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम ओपनबीएसडी में 27 साल पुरानी खामी ढूंढी। वीडियो सॉफ्टवेयर एफएफएमपेग में 16 साल पुरानी खामी जो 50 लाख बार स्कैन में भी नहीं मिली। इसने पहली बार में पकड़ा। लिनक्स कर्नेल में कई खामियां जोड़कर पूरे सिस्टम का नियंत्रण हासिल करने का रास्ता भी इसी मॉडल ने दिखाया। बेंचमार्क – साइबर परीक्षण में 100%, कोडिंग में 93.9% स्कोर साइबर सुरक्षा के सबसे कठिन परीक्षणों में इस मॉडल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। कोडिंग बेंचमार्क में 93.9% जबकि पिछले मॉडल का स्कोर 80.8% था। साइबरजिम परीक्षण में 83.1%, पिछले मॉडल का 66.6% स्कोर था। बता दें कि इस मॉडल के लॉन्च के साथ एंथ्रोपिक की सालाना आय भी तीन गुना से अधिक बढ़कर करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है। सीईओ अमोडेई बोले- मिथोस मॉडल से खतरा बहुत हमने मिथोस को साइबर सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि कोडिंग के लिए बनाया था। लेकिन कोडिंग की ताकत का साइड इफेक्ट यह निकला कि यह साइबर हमलों में भी उतना ही माहिर हो गया। यदि यह सही हाथों में रहा तो यह तकनीक पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित इंटरनेट और दुनिया बना सकती है। लेकिन अगर गलत हुआ तो खतरा बहुत है।’
भारत से पहली क्रॉस-बॉर्डर रोबोटिक सर्जरी:पश्चिम एशिया में जंग के बीच कोकिलाबेन अस्पताल ने मुंबई से मस्कट में महिला की किडनी का ऑपरेशन किया

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ने वर्ल्ड हेल्थ डे 2026 पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टर टी. बी. युवराजा ने मुंबई में बैठकर ओमान के मस्कट के मेडिकल सिटी अस्पताल में 55 साल की महिला का रोबोटिक किडनी ऑपरेशन किया। यह क्रॉस-बॉर्डर रिमोट रोबोटिक सर्जरी भारत से पहली बार मानी जा रही है। यह सर्जरी एडवांस्ड ‘मेडबॉट ट्युमाई’ रोबोटिक सिस्टम और रियल-टाइम कनेक्टिविटी के जरिए की गई। डॉक्टर ने दूर बैठकर पूरे ऑपरेशन को कंट्रोल किया और सफलतापूर्वक सर्जरी पूरी की। कोकिलाबेन अस्पताल में यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. टी. बी. युवराजा ने कहा कि यह हेल्थकेयर में बड़ा बदलाव है। उनके मुताबिक अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे देश जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि डॉक्टर ही तकनीक के जरिए मरीज तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास 4200 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी का अनुभव है और यह उपलब्धि सिर्फ एक सफल ऑपरेशन नहीं, बल्कि भविष्य की हेल्थकेयर व्यवस्था का संकेत है। इससे दुनिया भर में इलाज की पहुंच आसान हो सकती है। अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की तकनीकी क्षमता और पहले किए गए रिमोट ऑपरेशन के अनुभव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस बार भारत की क्लिनिकल क्षमता को मस्कट के कैंसर मरीज तक पहुंचाया गया। अस्पताल के मुताबिक, यह सर्जरी सभी जरूरी नियमों के तहत की गई। इसमें CDSCO की गाइडलाइंस का पालन किया गया, ताकि सुरक्षा, नैतिकता और क्लिनिकल स्टैंडर्ड बनाए रखें। यह जरूरी है क्योंकि रिमोट सर्जरी अब धीरे-धीरे बड़े स्तर पर लागू होने की दिशा में बढ़ रही है। अस्पताल ने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि भारत अब सिर्फ मेडिकल टूरिज्म का केंद्र नहीं, बल्कि दुनिया भर में रियल-टाइम मेडिकल एक्सपर्टीज देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे यह भी साबित हुआ कि अब सर्जरी देश की सीमाओं से बाहर निकल रही है। कोकिलाबेन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के लिए एक बड़ा सेंटर है और यहां तीन एडवांस्ड रोबोटिक प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। अस्पताल के पास भारत का पहला मेडबॉट ट्युमाई सिस्टम भी है, जिससे ऐसी सर्जरी संभव हो पाई। अस्पताल के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया मरीज-केंद्रित सोच पर आधारित है। बिना यात्रा किए जटिल सर्जरी होने से मरीज को सुविधा मिलती है और बेहतर नतीजे मिलने की संभावना भी बढ़ती है। अब मरीजों को इलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत कम हो सकती है। इससे समय बचेगा, खर्च कम होगा और इलाज जल्दी मिल सकेगा। यह उपलब्धि कोकिलाबेन अस्पताल को ग्लोबल लेवल पर एक ऐसे सेंटर के रूप में स्थापित करती है, जहां से टेक्नोलॉजी के जरिए दुनिया भर में इलाज दिया जा सकता है। अस्पताल का कहना है कि आने वाले समय में ऐसी रिमोट सर्जरी हेल्थकेयर के भविष्य को बदल सकती है।
हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

IPL में मुंबई के खिलाफ मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसपर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैभव ने कहा कि मैं बस यही कोशिश कर रहा था कि बॉलर को न देखकर बॉल को खेलने का ट्राई करूं। इतने बड़े बॉलर सामने थे तो मैं नर्वस जरूर था, लेकिन मैं खेलने का ट्राई कर रहा था। इसलिए मैंने बुमराह को न देखकर बॉल को देखा।मेरे लिए यह यादगार पल रहेगा कि बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारा था। मुझे यशस्वी जायसवाल ने बोला था कि मारते रहो। वहीं, उनके इस प्रदर्शन पर हरभजन सिंह ने उन्हें सेल्यूट किया। वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। हालांकि उन्हें ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ मारे गए सिक्स ज्यादा पसंद आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी वैभव की इस धमाकेदार पारी की खूब तारीफ हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी से मिलकर उनकी सराहना करते नजर आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच के बाद उन्होंने कहा, 16 या 17 साल के लड़के को इस तरह निडर होकर खेलते देखना वाकई अद्भुत है। हमारे पास वैभव सूर्यवंशी के लिए कोई खास योजना नहीं थी। वह बिल्कुल ‘आउट ऑफ सिलेबस’ खिलाड़ी निकले और उन्होंने बेहद शानदार खेल दिखाया। तीन दिग्गज गेंदबाजों के पहले बॉल पर मारा था छक्का वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं।
पुडुचेरी चुनाव 2026: मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने किया सत्य में वापसी का दावा, जानिए क्या कहा?

विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच बीजेपी ने अगली सरकार बनाने का विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने सत्य में वापसी का दावा किया है। 2021 विधानसभा चुनाव में 82 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज होने के साथ-साथ अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ता की भागीदारी में पिछले हिस्से से अधिक की भागीदारी हो सकती है, जो नामांकन प्रक्रिया में जनता की मजबूत भागीदारी को शामिल करती है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने अपना वोट वोट डालने से पहले अपने आवास के पास स्थित एक मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए स्वर्ग की प्राप्ति पूरी तरह से विश्वसनीय है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.पी. रामलिंगेम ने शानदार जीत का दावा किया है। आईएएनएस से बात करते हुए रामलिंगम ने कहा, “आज का दिन बहुत अच्छा है। सभी नागरिक अपने देश के लिए मतदान करने में बड़ी रुचि दिखा रहे हैं। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। आकल्पन सरकार बनाने जा रही है।” रामलिंगम राजनीतिक विधानसभा क्षेत्र से चुनावी लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार आर. कुमारन स्कूल के उम्मीदवार विग्नेश कन्नन से हैं, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। 1,099 वोटिंग वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। अधिकारियों ने इस बात पर हस्ताक्षर किए हैं कि प्लास्टिक और स्ट्रेंथ वोटिंग प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक आश्रमों के मैदान में होने के कारण, केंद्र शासित प्रदेश पर नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। अखिल भारतीय एन.आर. में अवलोकन पुडुचेरी कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन की सरकार है. चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,791 पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र बल बलों की 30 इकाइयों के सहयोग से कुल 4,836 मतदान परिषदों को शामिल किया गया है। कुल 209 मतदान याचिकाओं को सज्जन और पांच को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है। इन प्लेस पर सीक्वल निगरानी रखी जा रही है। वयोवृद्ध और कैथोलिक लोगों की सहायता के लिए लगभग 2,000 छात्र स्वयंसेवकों ने मतदान किया है। (टैग्सटूट्रांसलेट)विधानसभा चुनाव(टी)पुडुचेरी(टी)मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी(टी)वीपी रामलिंगम(टी)आर। कुमारन (टी) विग्नेश कन्नन (टी) पुडुचेरी चुनाव 2026 (टी) एन। रंगास्वामी(टी)विधानसभा चुनाव(टी)पुडुचेरी(टी)चुनाव 2026
कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म धुरंधर 2 में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। बता दें कि गाना तिरछी टोपीवाले को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। गाने को अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था। कोर्ट से गाने के इस्तेमाल पर रोक की मांग मामले को लेकर एक सूत्र ने बताया, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं या उनके कंट्रोल में हैं। दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए। त्रिमूर्ति ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल मैटेरियल के जरिए कमाई के लिए किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का गाना रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने अपनी आवाज दी है। इस नए वर्जन को मुख्य रूप से संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। जबकि गाने में प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को क्रेडिट दिया गया है। गाने के वीडियो में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।
कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। बता दें कि गाना तिरछी टोपीवाले को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। वहीं, इसको अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था। कोर्ट से गाने के इस्तेमाल पर रोक की मांग मामले को लेकर एक सूत्र ने बताया, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं या उनके कंट्रोल में हैं। दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए। त्रिमूर्ति ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल मैटेरियल के जरिए कमाई के लिए किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का गाना रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने अपनी आवाज दी है। नए वर्जन को मुख्य रूप से संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। जबकि गाने में प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को क्रेडिट दिया गया है। गाने के वीडियो में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।
शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई। IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 209/8 रन ही बना सकी। गुजरात का अगला मैच लखनऊ से गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह पहली जीत रही। अब टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में रविवार को होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। IPL में स्लो ओवर-रेट का नियम क्या है? IPL में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और सजा दी जाती है। कैसे तय होता है स्लो ओवर-रेट? एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी यह देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही। बार-बार गलती करने पर सजा बढ़ती है ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर…
विश्व में लाखों लोगों ने एक साथ किया 'नवाकर' जप:नीमच में टाउन हॉल में हुआ अनुष्ठान, गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअली हुए शामिल

विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर 9 अप्रैल को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) ने एक सामूहिक महामंत्र जाप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने भी सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया। जीटो के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि पूरे विश्व में लाखों लोगों ने एक ही समय पर इस महामंत्र का उच्चारण किया। इससे सर्वत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। नीमच में यह समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रेमप्रकाश जैन और संतोष चोपड़ा सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष रिंकू राठौर ने बताया कि यह आयोजन केवल जैन समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें सभी वर्गों और समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर के पुरुष, महिलाएं और युवा इस सामूहिक आयोजन का हिस्सा बने। वक्ताओं ने नवकार महामंत्र को आत्मिक शांति और लोक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। जीटो की इस पहल का उद्देश्य नीमच सहित पूरे विश्व को एकता और धर्म के सूत्र में पिरोना था।
हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की

अररिया में एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में बवाल मचा हुआ है। गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे अस्पताल लाया गया है। भीड़ ने सड़क पर आगजनी की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात बताया जाता है कि आज सुबह मो. नवी हुसैन राहुल कुमार के पास पहुंचा। राहुल सत्तू बेचता है। नवी ने राहुल से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतने पर राहुल भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इसी बीच राहुल ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। फिर उसके सिर को धड़ से अलग कर बीच सड़क रख दिया। ऑटो चालक की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण सत्तू विक्रेता की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। क्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है
‘परिवर्तन’ के नए बैच की सेवा: दार्जिलिंग के बेकरी कारोबारी ने बंगाल चुनाव मैदान में प्रवेश किया | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:09 अप्रैल, 2026, 10:45 IST प्रतिष्ठित ग्लेनरीज़ बेकरी के मालिक अजॉय एडवर्ड, हिप-हॉप तत्वों और लाइव प्रदर्शन को शामिल करते हुए राजनीति को एक उच्च-ऊर्जा, युवा-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हैं। प्रतिष्ठित ग्लेनरी बेकरी के मालिक अजॉय एडवर्ड ने भारतीय गोरखा जनशक्ति पार्टी लॉन्च की है। (न्यूज़18) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही पूरे पश्चिम बंगाल में अपने अभियान के केंद्रीय विषय के रूप में “परिवर्तन” (परिवर्तन) को पेश कर रही है, लेकिन दार्जिलिंग की पहाड़ियों में एक नए राजनीतिक प्रवेशकर्ता के नेतृत्व में परिवर्तन के लिए एक समानांतर आह्वान उभर रहा है। पहाड़ियों के राजनीतिक परिदृश्य पर वर्तमान में भाजपा सांसद राजू बिस्ता और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस-सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) का वर्चस्व है, जो गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) चलाता है। हालाँकि, एक नए खिलाड़ी- प्रतिष्ठित ग्लेनरीज़ बेकरी एंड रेस्तरां के मालिक अजय एडवर्ड ने भारतीय गोरखा जनशक्ति पार्टी लॉन्च की है, जो इसे बीजेपी और टीएमसी समर्थित गठबंधन दोनों के विकल्प के रूप में पेश करती है। पार्टी ने उत्तर बंगाल में पांच उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें खुद दार्जिलिंग से एडवर्ड भी शामिल हैं। एक अंतर के साथ एक अभियान एडवर्ड की अभियान शैली सबसे अलग है। उन्हें अक्सर “परिवर्तन” की थीम पर केंद्रित रैप संगीत के साथ एक वाहन की छत से भीड़ को संबोधित करते देखा जाता है। उनका आउटरीच राजनीति को उच्च-ऊर्जा, युवा-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ जोड़ता है, जिसमें हिप-हॉप तत्व और लाइव प्रदर्शन शामिल हैं। जेन ज़ेड समर्थकों की स्पष्ट उपस्थिति के साथ, यह अभियान विशेष रूप से युवा मतदाताओं के साथ प्रतिध्वनित होता प्रतीत होता है। पर्यवेक्षकों ने नेपाल में देखी जाने वाली अभियान शैलियों के साथ समानताएं देखीं, विशेष रूप से संगीत-संचालित लामबंदी के संदर्भ में। मुख्य मुद्दे और संदेश News18 से बात करते हुए, एडवर्ड ने कहा, “मुख्यधारा की दोनों राजनीतिक पार्टियों ने हमारे लिए काम नहीं किया है। गोरखालैंड हमारा दृष्टिकोण है। अपनी पहचान और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ, हमें विकास की भी जरूरत है, खासकर बुनियादी ढांचे में। हमने नेपाल से प्रेरणा ली है और उसी के अनुसार अपना अभियान तैयार किया है।” एडवर्ड ने पिछले नगरपालिका चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि वह इस चुनाव चक्र में एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में उभर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वियों की प्रतिक्रियाएँ हालाँकि, मुख्यधारा के राजनीतिक खिलाड़ियों ने उनके प्रभाव को कम कर दिया है। News18 से बात करते हुए, बिस्टा ने कहा: “वोटों को विभाजित करने का प्रयास करके वह प्रभावी रूप से टीएमसी के पक्ष में खेल रहे हैं। लोग इसे समझते हैं।” अनित थापा, जिनकी पार्टी टीएमसी के साथ गठबंधन में है, ने कहा, “लोग विकास के लिए वोट करेंगे। एडवर्ड ने पहले भी चुनाव लड़ा है, लेकिन हमने पंचायत चुनाव और अन्य स्थानीय निकाय जीते हैं।” पहाड़ी राजनीति को नया आयाम पारंपरिक पार्टियों द्वारा अपना गढ़ बनाए रखने और एक नए प्रवेशी द्वारा यथास्थिति को बाधित करने के प्रयास के साथ, दार्जिलिंग पहाड़ियों में चुनावी मुकाबले पर कड़ी नजर रहने की उम्मीद है। युवा-संचालित, अपरंपरागत अभियान के उद्भव ने राजनीतिक कथा में एक नया आयाम जोड़ा है, जिससे पहाड़ियों की लड़ाई इस चुनाव में सबसे दिलचस्प प्रतियोगिताओं में से एक बन गई है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : दार्जिलिंग, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 09 अप्रैल, 2026, 10:45 IST समाचार चुनाव ‘परिवर्तन’ के नए बैच की सेवा: दार्जिलिंग के बेकरी कारोबारी ने बंगाल चुनाव मैदान में प्रवेश किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)दार्जिलिंग पहाड़ी राजनीति(टी)दार्जिलिंग चुनाव(टी)भारतीय गोरखा जनशक्ति पार्टी(टी)अजॉय एडवर्ड अभियान(टी)युवा संचालित राजनीति(टी)गोरखालैंड की मांग(टी)दार्जिलिंग में भाजपा(टी)टीएमसी गठबंधन पश्चिम बंगाल








