Sunday, 06 Sep 2026 | 05:07 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अवैध रेत खनन कर रहा युवक नर्मदा में कूदा, मौत:जबलपुर में प्रशासन-खनिज विभाग की टीम पहुंची दबिश देने, डर के चलते लगाई नदी में छलांग

जबलपुर के खिरैनी घाट पर अवैध खनन की दबिश के बीच एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस,प्रशासन और खनिज विभाग की टीम सोमवार दोपहर 2 बजे कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम जैसे ही वहां पहुंची अवैध रेत खनन कर रहे लोग भागने लगे। इस बीच एक युवक बचने के लिए नर्मदा नदी में कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। डर के चलते नर्मदा में कूदा बरेला अंतर्गत जमतरा अंतर्गत खिरैनी घाट पर गांव के कुछ लड़कों द्वारा रेत उत्खनन किया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर एसडीएम एवं माइनिंग विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई। चार से पांच लड़के तो भाग गए, लेकिन एक युवक मानक वर्मा (25 वर्ष) निवासी ग्राम जमतरा को पुलिस ने घेर लिया। दहशत में आकर वह नर्मदा में कूद गया था। कुछ देर बाद घाट किनारे उसका शव मिला। ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग घाट पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े खनन माफियाओं को पुलिस-प्रशासन संरक्षण देती है, पर वो लोग जो बोरी से रेत निकालते हैं तो उन्हें आए दिन पकड़ने के लिए आती है। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बरेला सहित रांझी, गोराबाजार,खमरिया थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत करवाने में जुटे। ग्रामीणों ने टीम की गाड़ियों की हवा भी निकाल दी और लाठी बरसाने का आरोप भी लगाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया तब माने ग्रामीण पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझाया और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने और शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज रवाना किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
साउथ डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी हुई:एक्ट्रेस ने लगाए थे शूटिंग के बीच वैनिटी में यौन उत्पीड़न के आरोप, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

April 1, 2026/
3:05 pm

4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 6 केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीत चुके साउथ डायरेक्टर की मंगलवार को कोच्चि से गिरफ्तारी...

गलत व्यक्ति पर हुई अवैध परिवहन की कार्रवाई:हाईकोर्ट में याचिका दायर,दोषियों पर 50 हजार का जुर्माना;छिंदवाड़ा कलेक्टर के आदेश को चुनौती

March 21, 2026/
12:44 am

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा कलेक्टर द्वारा पारित दंड आदेश अनुचित पाते हुए रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर...

DC vs KKR Live Score, IPL 2026: Follow Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL matches updates and commentary from Arun Jaitley Stadium. (Picture Credit: X/@IPL)

May 8, 2026/
6:00 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 18:00 IST डीएमके सांसद कनिमोझी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा टीवीके...

7 मई को कांग्रेस नेशनल हाईवे जाम करेगी:किसानों की समस्याओं पर सेंधवा, खलघाट समेत 7 स्थानों पर प्रदर्शन

May 1, 2026/
1:28 pm

बड़वानी। किसानों की समस्याओं और चुनाव पूर्व किए गए वादों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।...

शमी बोले- क्रिकेट से बोर हुआ तो ही रिटायरमेंट लूंगा:अभी खेल का पूरा मजा ले रहा हूं; लखनऊ से IPL खेलेंगे

March 31, 2026/
4:30 pm

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वे तभी...

तस्वीर का विवरण

May 24, 2026/
4:32 pm

पंजाबी राजमा बनाने की सामग्री: 1 कप राजमा, 2 प्याज, 3 टमाटर, 1 छोटा अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 1...

सूरज बड़जात्या बोले- अच्छी कहानी अपनी जगह बना लेती है:एक्शन के शोर के बीच ‘संगमरमर’ में पारिवारिक मूल्यों और लंबे प्रेम सफर की कहानी

February 27, 2026/
5:30 am

सूरज बड़जात्या एक बार फिर प्रेम और पारिवारिक मूल्यों की अपनी विशिष्ट दुनिया के साथ दर्शकों के सामने हैं। अपने...

राजनीति

अवैध रेत खनन कर रहा युवक नर्मदा में कूदा, मौत:जबलपुर में प्रशासन-खनिज विभाग की टीम पहुंची दबिश देने, डर के चलते लगाई नदी में छलांग

अवैध रेत खनन कर रहा युवक नर्मदा में कूदा, मौत:जबलपुर में प्रशासन-खनिज विभाग की टीम पहुंची दबिश देने, डर के चलते लगाई नदी में छलांग

जबलपुर के खिरैनी घाट पर अवैध खनन की दबिश के बीच एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस,प्रशासन और खनिज विभाग की टीम सोमवार दोपहर 2 बजे कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम जैसे ही वहां पहुंची अवैध रेत खनन कर रहे लोग भागने लगे। इस बीच एक युवक बचने के लिए नर्मदा नदी में कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। डर के चलते नर्मदा में कूदा बरेला अंतर्गत जमतरा अंतर्गत खिरैनी घाट पर गांव के कुछ लड़कों द्वारा रेत उत्खनन किया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर एसडीएम एवं माइनिंग विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई। चार से पांच लड़के तो भाग गए, लेकिन एक युवक मानक वर्मा (25 वर्ष) निवासी ग्राम जमतरा को पुलिस ने घेर लिया। दहशत में आकर वह नर्मदा में कूद गया था। कुछ देर बाद घाट किनारे उसका शव मिला। ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग घाट पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े खनन माफियाओं को पुलिस-प्रशासन संरक्षण देती है, पर वो लोग जो बोरी से रेत निकालते हैं तो उन्हें आए दिन पकड़ने के लिए आती है। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बरेला सहित रांझी, गोराबाजार,खमरिया थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत करवाने में जुटे। ग्रामीणों ने टीम की गाड़ियों की हवा भी निकाल दी और लाठी बरसाने का आरोप भी लगाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया तब माने ग्रामीण पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझाया और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने और शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज रवाना किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket