Tuesday, 21 Apr 2026 | 12:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

trikonasana worl record: इस योगासन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ABR में हुआ दर्ज, क्या हैं त्रिकोणासन करने के फायदे? एक्सपर्ट से समझिए

authorimg

होमताजा खबरदेश इस योगासन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ABR में हुआ दर्ज, कौन सा है आसन? Last Updated:April 08, 2026, 15:28 IST Trikonasana world record: योगासनों में से एक त्र‍िकोणासन ने वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड बनाया है. महाराष्ट्र के बुलढाणा में 5000 लोगों ने एक साथ त्रिकोणासन कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में यह उपलब्‍ध‍ि दर्ज कराई है. आइए जानते हैं क‍ि इस आसन को करने के क्‍या फायदे हैं? त्र‍िकोणासन कर भारतीयों ने बनाया व‍िश्‍व र‍िकॉर्ड. Trikonasana World Record: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अब 74 दिन बाकी बचे हैं लेकिन उससे पहले ही एक योगासन ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. यह योगासन है त्रिकोणासन.आयुष मंत्रालय के तहत मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा (MDNIY) के भव्य योग महोत्सव-2026 में इस योगासन ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. आयुष मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को महाराष्ट्र के बुलढाणा में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले योग महोत्सव में शामिल हुए 5000 योग प्रेमियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) का सामूहिक अभ्यास करते हुए त्रिकोणासन (Trikonasana) किया. यह पहली बार था जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक जगह पर इकठ्ठे होकर त्रिकोणासन का अभ्यास किया. अब इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बतौर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया है. आइए जानते हैं इस योगासन के बारे में और इसके फायदे क्या हैं? कैसे किया जाता है त्रिकोणासन 5000 लोगों ने त्र‍िकोणासन कर वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड कायम क‍िया है. तस्‍वीर- MDNIY त्रिकोणासन (Triangle Pose) एक खड़े होकर किया जाने वाला योगासन है. इसमें पैरों, हाथों और रीढ़ की मदद से शरीर एक त्रिकोण (Triangle) जैसी आकृति बनाता है, जिससे पैरों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है और वे मजबूत बनते हैं. यह एक सामान्य आसन हैं जो कॉमन योग प्रोटोकॉल में शामिल है लेकिन इसके फायदे जानकर आपको हैरानी होगी. इस योगासन के क्या फायदे हैं? मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली में योग प्रशिक्षक, वसुधा राजावत बताती हैं, ‘त्रिकोणासन का अभ्यास महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है. इस आसन का अभ्यास पेट की चर्बी को कम करने में सहायक है. जिन महिलाओं को इन्फर्टिलिटी की समस्या है, उन्हें इसका अभ्यास विशेष रूप से करना चाहिए. मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली में योग प्रशिक्षक,वसुधा राजावत वे बताती हैं कि यह कमर का लचीलापन बढ़ाता है, अकड़न को कम करता है. यह अभ्यास पिंडली, जंघा और कटिभाग की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है. यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है, पाचन शक्ति को सक्रिय करता है, पूरे शरीर में रक्तसंचार को बढ़ाता है. साथ ही यह अभ्यास श्वास के आवागमन को सक्रिय कर शरीर में स्फूर्ति लाता है. क्या बरतें सावधानियांराजावत आगे कहती हैं कि इस योगासन का अभ्यास करते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पीठ, गर्दन और घुटने की गंभीर चोट होने पर इस अभ्यास को नहीं करना चाहिए. चक्कर आने या उल्टी जैसा महसूस होने पर भी इस अभ्यास को नहीं करना चाहिए. इस अभ्यास को क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें First Published : April 08, 2026, 15:28 IST

सलमान खान का सपोर्ट मिलने से खुश हैं राजपाल यादव:कहा- भाईजान का आशीर्वाद साथ है; अवॉर्ड शो में मजाक बनाने पर एक्टर ने दी थी प्रतिक्रिया

सलमान खान का सपोर्ट मिलने से खुश हैं राजपाल यादव:कहा- भाईजान का आशीर्वाद साथ है; अवॉर्ड शो में मजाक बनाने पर एक्टर ने दी थी प्रतिक्रिया

अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के मामले में सलमान खान का सपोर्ट मिलने से राजपाल यादव बेहद खुश हैं। दरअसल, हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड में होस्ट जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के चेक बाउंस केस और उधार पर तंज कसते हुए एक कमेंट किया था, जिसके बाद कई फैंस ने इसे एक्टर का अपमान माना। वीडियो वायरल होने के बाद सलमान खान ने राजपाल के सपोर्ट में पोस्ट की थी। राजपाल यादव मंगलवार रात फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा के बर्थडे में शामिल हुए थे। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने सलमान खान का सपोर्ट मिलने पर खुशी जताते हुए कहा, आज खुश भी बहुत हूं, क्योंकि आज आशीर्वाद साथ में है। आगे राम गोपाल वर्मा का भी आभार व्यक्त करते हुए राजपाल यादव ने कहा, ‘आज यहां राम गोपाल वर्मा सर के बर्थडे में आने का सौभाग्य मिला है। ये हमारी जिंदगी के ऐसे डेयरिंग डायरेक्टर रहे हैं, जिन्होंने मुझे कॉमेडियन बनाया, जिन्होंने मुझे विलेन बनाया, जिन्होंने मुझे मैन लीड बनाया। एक नहीं 17-17 फिल्में आपके डायरेक्शन में करने का मौका मिला।’ सलमान खान ने मजाक बनाए जाने पर किया था सपोर्ट 5 अप्रैल को मुंबई में स्क्रीन अवॉर्ड आयोजित किया गया था।जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी और कॉमेडियन जाकिर खान ने अवॉर्ड का एक हिस्सा होस्ट किया। इस दौरान राजपाल यादव से बात करते हुए सौरभ द्विवेदी ने उनके चेक बाउंस केस का मजाक उड़ाया। राजपाल यादव माइक पर डॉलर के रेट बढ़ने-घटने और यूथ पर एक बयान दे रहे थे। तभी सौरभ द्विवेदी ने तंज कंसने के अंदाज में कहा, ‘डॉलर का रेट चाहे बढ़े या घटे, आपको उतने ही पैसे लौटाने हैं जितने आपने उधार लिए थे।’ जल्द ही ये वीडियो वायरल हो गया और फैंस राजपाल यादव का मजाक बनाए जाने से नाराज हो गए। इसी बीच सलमान खान ने राजपाल यादव के इस वीडियो पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, “राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। हकीकत यह है कि काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा।” आगे सलमान ने लिखा “ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ बातें निकल आती हैं। अगर कुछ देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, पैसा तो इंडिया में ही देना है।” राजपाल यादव ने सलमान की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा “सलमान भाई मेरे तीस साल के सफर को सराहने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आप हमेशा बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं, लव यू भाई।” इसके अलावा राजपाल यादव ने एक वीडियो जारी कर फैंस से अपील की कि उनका मजाक उड़ाने वाले सौरभ द्विवेदी की निंदा न की जाए, क्योंकि वो उनके लिए छोटे भाई की तरह हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अवॉर्ड शो में सौरभ ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजवाई थीं।

केन-बेतवा परियोजना का काम दूसरे दिन भी ठप:छतरपुर में आदिवासी-किसानों ने बांध स्थल पर किया प्रदर्शन

केन-बेतवा परियोजना का काम दूसरे दिन भी ठप:छतरपुर में आदिवासी-किसानों ने बांध स्थल पर किया प्रदर्शन

सूखे बुंदेलखंड की प्यास बुझाने के लिए शुरू की गई केन-बेतवा लिंक परियोजना अब बड़े जनविरोध का केंद्र बन गई है। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे आदिवासी, किसानों और ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा रास्ते में रोके जाने के बाद आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है। इसके चलते 44 हजार करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम लगातार दूसरे दिन भी ठप रहा। बिजावर अनुविभाग में चल रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए हजारों की संख्या में आदिवासी किसान, महिलाएं और ग्रामीण ढोढन बांध स्थल पर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने काम कर रही मशीनों के सामने खड़े होकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं, जो हाथों में तख्तियां लेकर “जल, जंगल, जमीन” की लड़ाई का ऐलान कर रही हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी अमित भटनागर ने बताया कि 5 अप्रैल से ही आदिवासी महिलाएं बांध स्थल पर डटी हुई हैं और तभी से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों को दिल्ली जाकर अपनी बात रखने से रोका गया, रास्ते में प्रताड़ित किया गया और उनके द्वारा इकट्ठा किया गया राशन भी छीन लिया गया। भटनागर के अनुसार, “यह अब सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।” उन्होंने प्रशासन पर झूठे आश्वासन देने और कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। यह विरोध केन नदी पर प्रस्तावित 77 मीटर ऊंचे और 213 किलोमीटर लंबे ढोढन बांध के निर्माण को लेकर हो रहा है। परियोजना के तहत केन और बेतवा नदियों को जोड़ने के लिए 221 किलोमीटर लंबी नहर और 2 किलोमीटर की टनल भी बनाई जानी है। पन्ना नेशनल पार्क के कोर क्षेत्र के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर पर्यावरण और विस्थापन के मुद्दे भी उठ रहे हैं। प्रशासन की समझाइश नाकाम, पुलिस बल तैनात.. स्थिति को संभालने के लिए सटई तहसील के तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। गौतम ने कहा कि प्रशासन लगातार संवाद कर रहा है और जल्द ही समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल बांध स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने रुख पर अड़े हुए हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। देखें मौके की तस्वीरें

धुरंधर 2 ने कमाई में बाहुबली 2 को पछाड़ा:अब सिर्फ पुष्पा 2 से पीछे; 200 करोड़ कमा कर भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन सकती है

धुरंधर 2 ने कमाई में बाहुबली 2 को पछाड़ा:अब सिर्फ पुष्पा 2 से पीछे; 200 करोड़ कमा कर भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन सकती है

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 20 दिनों के भीतर फिल्म ने भारत में 1,033.37 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ही फिल्म ने एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ के घरेलू नेट कलेक्शन (1,030.42 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। अब जल्द ही यह फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ कर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। अब भी पुष्पा 2 से 200 करोड़ दूर सैक्निल्क के मुताबिक, भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल करने के लिए ‘धुरंधर 2’ को अभी 200.63 करोड़ रुपए और कमाने होंगे। ‘पुष्पा 2’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपए है। जबकि धुरंधर 2 ने अभी 1,033.37 करोड़ रुपए कमाए हैं। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ अब तक 1,641.21 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। इसमें से विदेशों का योगदान 404 करोड़ रुपए है। हिंदी बेल्ट में मजबूत, साउथ में पिछड़ी फिल्म के कलेक्शन का विश्लेषण करें तो यह फिल्म हिंदी बेल्ट में काफी मजबूत रही है। ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी मार्केट में अब तक 960.54 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है, जो लगभग ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन के बराबर ही है। हालांकि, साउथ के राज्यों में फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा अल्लू अर्जुन की फिल्म ने किया था। ‘पुष्पा 2’ ने साउथ इंडिया से 511.70 करोड़ रुपए जुटाए थे, जिसकी भरपाई के लिए ‘धुरंधर 2’ को हिंदी मार्केट में लंबी दौड़ लगानी होगी। 20वें दिन भी कमाई में तेजी जारी तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार स्थिर बनी हुई है। मंगलवार (20वें दिन) को फिल्म ने भारत में 10.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो सोमवार की कमाई के लगभग बराबर है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 102.55 करोड़ रुपए कमा लिए थे। पार्ट 1 के लाइफटाइम रिकॉर्ड को 10 दिन में तोड़ा इस फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के ओवरसीज लाइफटाइम कलेक्शन को महज 10 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया था। यह सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपए (वर्ल्डवाइड) कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक के सभी माइलस्टोन सबसे कम समय में हासिल किए हैं। साथ ही, यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर और वर्ल्डवाइड सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड देने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड्स भारत में 1000 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म। नॉर्थ अमेरिका में 25 मिलियन डॉलर कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म। सबसे तेजी से 1000 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा पार करने वाली फिल्म। जर्मनी में 1 मिलियन यूरो का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय फिल्म। ऑल टाइम सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर।

धुरंधर 2 ने कमाई में बाहुबली 2 को पछाड़ा:अब सिर्फ पुष्पा 2 से पीछे; 200 करोड़ कमा कर भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन सकती है

धुरंधर 2 ने कमाई में बाहुबली 2 को पछाड़ा:अब सिर्फ पुष्पा 2 से पीछे; 200 करोड़ कमा कर भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन सकती है

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 20 दिनों के भीतर फिल्म ने भारत में 1,033.37 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ही फिल्म ने एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ के घरेलू नेट कलेक्शन (1,030.42 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। अब जल्द ही यह फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ कर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। अब भी पुष्पा 2 से 200 करोड़ दूर सैक्निल्क के मुताबिक, भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल करने के लिए ‘धुरंधर 2’ को अभी 200.63 करोड़ रुपए और कमाने होंगे। ‘पुष्पा 2’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपए है। जबकि धुरंधर 2 ने अभी 1,033.37 करोड़ रुपए कमाए हैं। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ अब तक 1,641.21 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। इसमें से विदेशों का योगदान 404 करोड़ रुपए है। हिंदी बेल्ट में मजबूत, साउथ में पिछड़ी फिल्म के कलेक्शन का विश्लेषण करें तो यह फिल्म हिंदी बेल्ट में काफी मजबूत रही है। ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी मार्केट में अब तक 960.54 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है, जो लगभग ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन के बराबर ही है। हालांकि, साउथ के राज्यों में फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा अल्लू अर्जुन की फिल्म ने किया था। ‘पुष्पा 2’ ने साउथ इंडिया से 511.70 करोड़ रुपए जुटाए थे, जिसकी भरपाई के लिए ‘धुरंधर 2’ को हिंदी मार्केट में लंबी दौड़ लगानी होगी। 20वें दिन भी कमाई में तेजी जारी तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार स्थिर बनी हुई है। मंगलवार (20वें दिन) को फिल्म ने भारत में 10.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो सोमवार की कमाई के लगभग बराबर है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 102.55 करोड़ रुपए कमा लिए थे। पार्ट 1 के लाइफटाइम रिकॉर्ड को 10 दिन में तोड़ा इस फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के ओवरसीज लाइफटाइम कलेक्शन को महज 10 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया था। यह सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपए (वर्ल्डवाइड) कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक के सभी माइलस्टोन सबसे कम समय में हासिल किए हैं। साथ ही, यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर और वर्ल्डवाइड सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड देने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड्स भारत में 1000 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म। नॉर्थ अमेरिका में 25 मिलियन डॉलर कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म। सबसे तेजी से 1000 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा पार करने वाली फिल्म। जर्मनी में 1 मिलियन यूरो का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय फिल्म। ऑल टाइम सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर।

टीचर ने लिखा- अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ:कॉलेज छात्रा को किए अश्लील मैसेज; भास्कर पर खबर चलने के बाद आरोपी बर्खास्त

टीचर ने लिखा- अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ:कॉलेज छात्रा को किए अश्लील मैसेज; भास्कर पर खबर चलने के बाद आरोपी बर्खास्त

रीवा में पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) के संविदा टीचर ने बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को अश्लील मैसेज किए। लिखा- तुम मुझे अच्छी लगती हो। रूम पर आ जाओ। आनाकानी करने पर ये लिखकर धमकाया, ‘मैं नहीं चाहता कि कोई परेशानी हो तुम्हें। ठीक है, सोच लो फिर। तुम्हारा कोई मन हो तो मुझे बता देना।’ परेशान होकर छात्रा ने परिजन और दोस्तों को इसकी जानकारी दी। फिर कॉलेज प्रबंधन से शिकायत कर दी। मैसेज के स्क्रीन शॉट भी दिखाए। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई। शिक्षक ने कमेटी के सामने अपनी गलती मांग ली। आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को कॉलेज के स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया। खबर चलने के डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी पर एक्शन उच्च शिक्षा विभाग के संचालक आरपी सिंह ने फोन पर कहा- दैनिक भास्कर की खबर पर संज्ञान लेते हुए अमित साहू को सेवा से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी भास्कर में खबर देखने के बाद मिली। कॉलेज की ओर से उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई थी और न ही यह मामला कहीं और से सामने आया था। उन्होंने तत्काल नई जांच टीम गठित करवाई। करीब डेढ़ घंटे के भीतर रिपोर्ट लेकर आरोपी पर एक्शन लिया। निजी बातचीत करने की कोशिश करता था टीचर छात्रा की शिकायत के मुताबिक, सागर निवासी अमित साहू (30) पिछले एक साल से कॉलेज में जियोग्राफी पढ़ा रहा है। पढ़ाई के दौरान वह छात्रा से निजी बातचीत करने की कोशिश करता था। पिछले महीने से वॉट्सएप पर मैसेज करने लगा। छात्रा ने बताया कि टीचर होने के कारण वह मजबूरी में जवाब देती रही। जब उसके इरादे गलत लगे, तो समझाने की कोशिश की। फिर भी अमित नहीं माना तो शिकायत कर दी। धमकी दी- मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा पीड़िता के मुताबिक, जब शिकायत की बात अमित साहू तक पहुंची तो उसने धमकाते हुए कहा, ‘तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है। अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा।’ कार्रवाई नहीं हुई तो स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया कॉलेज प्रबंधन ने 4 अप्रैल को जांच कमेटी गठित की। पीड़िता और दूसरे छात्रों ने इसके सामने सारी बात रखी। पूछताछ के दौरान अमित साहू ने कहा- गलती हो गई। आगे से ऐसा नहीं होगा। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से कहा कि मामले को गोपनीय रखा जाए। जांच के बाद अमित पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रबंधन से मांगा जवाब पीएमश्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरएन तिवारी ने कहा- कुछ छात्रों ने शिकायत की है। जिस पर तत्काल जांच कमेटी भी गठित कर दी गई थी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के संचालक आरपी सिंह ने मामले में कॉलेज प्रबंधन से जवाब भी मांगा है। ये खबर भी पढ़ें… प्रोफेसर ने बस में महिला से की अश्लील हरकत मैहर जिले में सतना से रामनगर जा रही एक बस में सोमवार को महिला यात्री से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वीडियो बनाकर शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने अमरपाटन पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढे़ं पूरी खबर…

शराब पीते वक्त कभी न करें ये 4 गलतियां, लिवर हो जाएगा डैमेज, जवानी में ही मौत का बढ़ेगा खतरा !

authorimg

Last Updated:April 08, 2026, 13:08 IST Risky Drinking Habits: शराब पीते समय की गई कुछ गलतियां करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. शराब के साथ सिगरेट, खाली पेट शराब पीना, अल्कोहल में अन्य नशीले पदार्थ मिलाना और बीमारी के दौरान शराब पीना जानलेवा हो सकता है. ये गलत आदतें गंभीर बीमारियों और कम उम्र में मौत का खतरा बढ़ा सकती हैं. सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. शराब पीते वक्त सिगरेट और अन्य नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. (Image- AI) Alcohol and Health Risks: मॉडर्न लाइफस्टाइल में शराब पीना फैशन बन गया है. तमाम युवा हर वीकेंड पर शराब पीते हैं और इसके साथ कई अन्य तरह का नशा भी करते हैं. शौक के चक्कर में शराब पीने के नुकसान अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स शराब को सेहत के लिए बेहद खतरनाक मानते हैं. खासकर जब शराब का सेवन गलत तरीकों से किया जाए, तो यह लोगों के लिए जानलेवा भी हो सकती है. शराब पीने से लिवर डैमेज, हार्ट प्रॉब्लम और यहां तक कम उम्र में मौत का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि अगर कोई शराब पीता भी है, तो कुछ खतरनाक गलतियां न करें. ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के फिजीशियन डॉ. दिनेश कुमार त्यागी ने बताया कि सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है कि शराब में अल्कोहल होता है और इससे शरीर को गंभीर नुकसान होता है. कई लोग शराब के साथ सिगरेट भी पीते हैं, जोसबसे खतरनाक आदतों में से एक है. जब शराब और तंबाकू एक साथ शरीर में जाते हैं, तो यह कैंसर, हार्ट डिजीज और लिवर डैमेज का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं. सिगरेट में मौजूद हानिकारक रसायन और शराब का असर मिलकर शरीर की कोशिकाओं को तेजी से नुकसान पहुंचाते हैं. यह कॉम्बिनेशन युवाओं के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है. लोगों को इस गलती से बचना चाहिए. सिर्फ सिगरेट पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डॉक्टर ने बताया कि खाली पेट शराब पीना भी शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है. जब पेट खाली होता है, तो शराब सीधे ब्लड में तेजी से पहुंचती है, जिससे नशा जल्दी चढ़ता है और लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे चक्कर आना, उल्टी, गैस्ट्रिक समस्या और यहां तक कि बेहोशी तक हो सकती है. इसलिए शराब पीने से पहले कुछ हल्का खाना जरूर लेना चाहिए, ताकि सेहत को कम नुकसान हो. शराब के साथ नमकीन या तली-भुनी चीजें खाने से भी शरीर को काफी नुकसान होता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ लोग शराब के साथ अन्य नशीले पदार्थ मिलाकर सेवन करते हैं, जो बेहद खतरनाक है. यह न केवल शरीर पर बुरा असर डालता है, बल्कि अचानक रिएक्शन, हार्ट फेलियर या ओवरडोज जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है. इस तरह के प्रयोग अक्सर जानलेवा साबित हो सकते हैं और इससे बचना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है. शराब के साथ नशीले ड्रग्स का सेवन मौत की वजह बन सकता है. ऐसी कंडीशन से बचने के लिए कभी शराब और नशीली चीजें न मिलाएं. अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, जैसे लिवर की समस्या, हार्ट डिजीज, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर, तो शराब का सेवन कंडीशन ज्यादा खराब कर सकता है. कई दवाइयों के साथ शराब लेने से साइड इफेक्ट भी बढ़ जाते हैं. ऐसे में शराब पीना सेहत के लिए बहुत बड़ा जोखिम बन सकता है. शराब का सेवन अगर गलत तरीके से किया जाए तो यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है. अगर अपनी सेहत को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन गलतियों से बचना जरूरी है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 08, 2026, 13:08 IST

राजगढ़ में पुलिस ने स्मैक तस्कर के घर दी दबिश:आरोपी गिरफ्तार, चार थानों की टीम ने की कार्रवाई, स्मैक जब्त

राजगढ़ में पुलिस ने स्मैक तस्कर के घर दी दबिश:आरोपी गिरफ्तार, चार थानों की टीम ने की कार्रवाई, स्मैक जब्त

राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर में बुधवार सुबह पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जीरापुर, माचलपुर, खिलचीपुर और भोजपुर थानों की संयुक्त टीम ने सुबह करीब चार बजे सोसाइटी के सामने स्थित धनश्याम बैरागी के मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने धनश्याम बैरागी के घर को घेरकर घंटों तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान घर के अंदर से संदिग्ध मादक पदार्थ स्मैक मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही बरामदगी की मात्रा सार्वजनिक की गई है। बताया गया है कि आरोपी धनश्याम बैरागी के खिलाफ क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से यह संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी धनश्याम बैरागी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस टीम द्वारा घर के अंदर लंबे समय तक जांच किए जाने के कारण आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही बरामद मादक पदार्थ की मात्रा और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

दावा- अमेरिका ने पाकिस्तानी-पीएम को जंग रोकने का पोस्ट भेजा:ड्राफ्ट मैसेज लिखे होने पर सवाल, यूजर बोले- ट्रम्प की गुलामी कर रहा पाकिस्तान

दावा- अमेरिका ने पाकिस्तानी-पीएम को जंग रोकने का पोस्ट भेजा:ड्राफ्ट मैसेज लिखे होने पर सवाल, यूजर बोले- ट्रम्प की गुलामी कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह पोस्ट अमेरिका-ईरान सीजफायर से जुड़ा था और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया। पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’ दिखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह मैसेज पहले से तैयार ड्राफ्ट था। कुछ यूजर्स ने इसे व्हाइट हाउस से जुड़े निर्देश जैसा बताया, जबकि कुछ ने कहा कि ट्रम्प पाकिस्तान की नीति को कंट्रोल कर रहे हैं, यह उनकी गुलामी करने जैसा है। हालांकि, पाकिस्तान खुद को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है। PM शहबाज ने 2 हफ्ते की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की शहबाज शरीफ ने मंगवलार की रात X पर एक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से अपील की थी कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी देने की अपनी समय-सीमा (डेडलाइन) को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दें, ताकि बातचीत को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईमानदारी से ईरान से अपील करता है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को दो हफ्ते के लिए खोल दे, ताकि इसे एक अच्छा कदम माना जा सके। इसके साथ ही शरीफ ने सभी लड़ाई में शामिल पक्षों से कहा कि वे हर जगह दो हफ्ते के लिए जंग रोक दे, ताकि बातचीत के जरिए इस जंग को पूरी तरह खत्म किया जा सके और क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थिरता लाई जा सके। ड्राफ्ट वाला विवाद कैसे शुरू हुआ असल विवाद तब शुरू हुआ जब शहबाज शरीफ के अकाउंट से जो पहला पोस्ट गया, उसमें ऊपर लिखा था- ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’ यानी यह एक ड्राफ्ट मैसेज था, जो शायद पब्लिक के लिए नहीं था। थोड़ी ही देर में इस पोस्ट को एडिट कर दिया गया और ‘ड्राफ्ट’ शब्द हटा दिया गया, लेकिन बाकी पूरा मैसेज वैसा ही रखा गया। लेकिन तब तक सोशल मीडिया यूजर्स स्क्रीनशॉट ले चुके थे, जिससे यह मामला वायरल हो गया। दावा- अमेरिका या इजराइल ने ड्राफ्ट तैयार किया इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हुई कि क्या यह मैसेज वास्तव में पाकिस्तान में तैयार हुआ था या कहीं बाहर से आया था। कुछ लोगों ने तो विदेशी दखल की बात भी कही, लेकिन अभी तक इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ड्रॉप साइट के फाउंडर रयान ग्रिम ने फोर्ब्स से कहा कि यह मैसेज शायद शहबाज शरीफ ने खुद नहीं लिखा। उन्होंने कहा कि अगर यह मैसेज उनकी अपनी टीम ने लिखा होता, तो वे अपने प्रधानमंत्री के लिए ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री’ जैसा शब्द इस्तेमाल नहीं करते। इससे ऐसा लगता है कि यह मैसेज शायद अमेरिका या इजराइल में तैयार किया गया हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए कुछ यूजर्स ने कहा कि यह पोस्ट शायद गलती से ‘ड्राफ्ट’ सहित कॉपी-पेस्ट कर दिया गया। एक यूजर ने लिखा कि अगर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री ठीक से ट्वीट भी नहीं कर सकता, तो देश कैसे चलाएगा। दूसरे ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे ट्रम्प ने जो मैसेज दिया, वही शहबाज शरीफ ने पोस्ट कर दिया। तीसरे ने कहा कि यह कोई बड़ी साजिश नहीं, बल्कि शर्मनाक लापरवाही है। फोर्ब्स ने इस मामले पर शहबाज शरीफ के ऑफिस से जवाब मांगा, लेकिन तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। —————————————— ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने ईरान पर हमले 2 हफ्ते रोके:ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि की, होर्मुज खोलने पर राजी; नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि ईरान की तरफ से तुरंत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की शर्त पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

तमिलनाडु चुनाव 2026: 5,800 करोड़ की कमाई! एआईएडीएमके के इस उम्मीदवार के हलफनामे ने दर्शकों के सामने रखा ‘शॉक फैक्टर’

तमिलनाडु चुनाव 2026: 5,800 करोड़ की कमाई! एआईएडीएमके के इस उम्मीदवार के हलफनामे ने दर्शकों के सामने रखा 'शॉक फैक्टर'

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का आदर्श बिसात बिछड़ा हुआ है, लेकिन विपक्ष की गिनती से पहले ही लोकतंत्र के आंकड़ों ने राज्य में भंडारा मचा दिया है। विश्वव्यापी मैदान में उतरे सामने दिग्गजों के बीच एक ऐसा नाम आया सामने, कुल संपत्ति का हकदार बने दिग्गज-अच्छों के दिग्गजों से छूट.. हम लालगुडी पोर्ट्रेट क्षेत्र से अन्नाद्रमुक की उम्मीदवार लीमारोज़ की बात कर रहे हैं। लीमारोज द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हाफनामे के अनुसार, वह और उनका परिवार अरबों की संपत्ति का मालिक है। आइए विस्तार से जानते हैं तमिलनाडु चुनाव 2026 के इस सबसे अमीर उम्मीदवार के धन-दौलत और उनकी यात्रा के बारे में। ‘शॉक फैक्टर’ का वर्गीकरण: 5,800 करोड़ से अधिक की पारिवारिक संपत्ति जब लीमारोज़ ने अपना नामांकित नामांकन किया, तो उनके आधे नाम में दर्ज आंकड़ों में छा गए। लीमारोज, उनके पति एस. मार्टिन और उनके बेटे जोस डैसन मार्टिन की कुल चल और अचल संपत्ति को मिला दिया जाए, तो यह चित्र लगभग ₹5,863.72 करोड़ के पार है। अकेले लीमारोज के पास ₹139.62 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति और ₹909.94 करोड़ की अचल संपत्ति है। लीमा रोज़ मार्टिन इकोनोमिक नहीं, उनका पूरा परिवार भी अरबों की संपत्ति का मालिक है। उनके पति सैंटियागो मार्टिन ने अपने आधे नाम में ₹3,262.01 करोड़ की अचल संपत्ति और ₹887.36 करोड़ की अचल घोषित संपत्ति रखी है। उनके बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन, जो पुडुचेरी से बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास ₹664 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई गई है। वहीं मद्रासी आधारव अर्जुना के पास ₹197 करोड़ की संपत्ति है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी संपत्ति के अलावा, परिवार के पास तीन-तीन टीवीएस एक्सएल मोपेड भी हैं, साथ ही हुंडई क्रेटा और महिंद्रा थार भी शामिल हैं। संपत्ति का पूरा विवरण:वफ़ा, सोना और ज़मीन-जायदाद तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे अमीर दावेदारों में से एक उभरती हुई लीमा रोज मार्टिन की संपत्ति का नाम है, उनके सबसे अमीर दावेदारों में से एक बेहद अमीर उम्मीदवार हैं। विज्ञापन, सोना, सुपरमार्केट और करोड़ों की जमीन-जायदाद—हर श्रेणी में उनकी संपत्ति का विस्तार साफ नजर आता है। हाफनेम के अनुसार, विरोध के मामले में उनके पास ₹5.52 लाख नकद है, जबकि उनके पति सैंटियागो मार्टिन के पास ₹56.48 लाख नकद मौजूद है। बैंक होल्डिंग्स और निवेश का मूल्य बहुत छोटा नहीं है – यह कई राज्यों में फैला हुआ है, जो परिवार के व्यापक मैसाचुसेट्स नेटवर्क की ओर इशारा करता है। अचल संपत्ति के मामले में उनकी पार्टनरशिप और भी बड़ी है। उनके पास करीब ₹909 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें दिल्ली, मुंबई और तमिलनाडु के कई शहरों की जमीनें और आलीशान इमारतें शामिल हैं। कृषि और गैर-कृषि दोनों तरह की जमीन इस पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं। आय का जरिया:आय के स्रोत भी इकाई ही मजबूत हैं। उनकी सालाना आय (2024-25) ₹9.82 करोड़ रही है, जबकि उनके पति की आय अवधि में ₹11.39 करोड़ दर्ज है। कुल मिलाकर, यह हलफनामा सिर्फ संपत्ति का नहीं, बल्कि एक विशाल आर्थिक साम्राज्य की कहानी बयां करता है। लीमारोज को गहनों का काफी शौक हैअगर गहनों की बात करें तो लीमारोज का असली नाम किसी रॉयल ट्रेजरी से कम नहीं है। इनकी कीमत करीब 19,23 ग्राम सोना है, कीमत करीब ₹26.29 करोड़ बताई गई है। इसके अलावा 1,217 कैरेट अपार्टमेंट भी उनके पास हैं, जिनकी कीमत करीब ₹15.48 करोड़ है। यह संकेत हैं कि उनकी संपत्ति सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है, बल्कि कीमती सामान और रत्नों में भी भारी निवेश है। शिक्षा और सादगी का विरोधाभास हाफनामे के अनुसार, लीमा रोज मार्टिन केवल छठी कक्षा (6वीं कक्षा) तक की पढ़ाई की है, जो उन्होंने 1979-80 में तिरुवदनई के सरकारी स्कूल से पूरी तरह से की थी। इसके बावजूद उन्होंने रियल एस्टेट, गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई सेक्टर में निवेश किया है। यही कारण है कि उनकी संपत्ति की लगातार चर्चा होती रहती है—कमरे की पढ़ाई के बावजूद लाखों का साम्राज्य, राजनीति में प्रवेश और अब विलासिता के मैदान और हजारों करोड़ की संपत्ति और स्मारकों में आश्रम वाली लीमारोज की आध्यात्मिक योग्यता आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। शराब का काफिला लीमारोज़ और उनके परिवार के पास की एक लंबी सूची है। उनके पास एक महिंद्रा थार और मारुति डिजायर सहित कई वाहन हैं। वहीं उनके पति के पास BMW 530D, जगुआर, रेंज रोवर और लेक्सस LX 570 जैसी लग्जरी और कई महंगी कारें भी हैं। कानूनी पचड़े: 4 क्रिमिनल केस असोसिएट अथाह प्रॉपर्टी के साथ-साथ लीमारोज का नाता भी बन रहा है। उनके आधे नाम में 4 क्रिमिनल महत्वपूर्ण मामलों का ज़िक्र है। इन मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए एक्ट) और मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए एक्ट) और मुद्रा विदेशी प्रबंधन एक्ट (फेमा) के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एसोसिएट (सीबीआई) की जांच जारी है। हालाँकि, वह किसी भी मामले में सिद्ध नहीं हुए हैं। हाई-प्रोफाइल प्रतियोगितालालगुडी सीट इस बार खस्ता हो गई है, क्योंकि यहां सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक ताकतों का भी प्रदर्शन किया गया है। 23 अप्रैल को मतदान और 4 मई को पहली बार मतदान हुआ। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि तमिलनाडु के सबसे अमीर उम्मीदवार जनता का विश्वास भी जीत रहे हैं या नहीं। यह चुनाव सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि प्रभाव, और प्रतिष्ठा का भी बड़ा इम्तिहान बन गया है। तमिल की राजनीति में धनबल हमेशा से एक बड़ा फैक्टर रहा है, लेकिन लीमारोज की यह विशाल संपत्ति इस बार के चुनाव में सबसे बड़े केंद्र के रूप में चर्चा में है। एक तरफ उनकी भारी-भरकम संपत्ति है, तो दूसरी तरफ उनकी साधारण शिक्षा और कानूनी मामला है। अब देखिए यह होगा कि कंडमपालयम की जनता इस ‘अरबपति’ उम्मीदवार पर कितना भरोसा करती है। (टैग्सटूट्रांसलेट)तमिलनाडु चुनाव 2026(टी)लीमा रोज़ मार्टिन(टी)तमिलनाडु चुनाव 2026(टी)लीमारोज़