Tuesday, 21 Jul 2026 | 01:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बाल पतले होने लगे हैं तो संभल जाएं, शरीर दे रहा है ये बड़ा इशारा, जान लें तुरंत

authorimg

Last Updated:

अगर बाल तेजी से झड़ रहे हैं या पहले से ज्यादा पतले नजर आने लगे हैं, तो वजह सिर्फ प्रदूषण या हेयर प्रोडक्ट्स नहीं हो सकती. कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

विटामिन बी12 की कमी बन सकती है कारण.

आजकल महिलाओं में बालों का झड़ना, पतला होना और घनापन कम होना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है. कई लोग इसका कारण सिर्फ प्रदूषण, तनाव, केमिकल प्रोडक्ट्स या गलत हेयर केयर को मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार बालों की असली मजबूती शरीर के अंदर मौजूद पोषण पर भी निर्भर करती है. जब शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते, तो इसका असर सबसे पहले बालों की जड़ों पर दिखने लगता है. धीरे-धीरे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी धीमी पड़ सकती है.

अगर समय रहते पोषण की कमी को पहचान लिया जाए, तो इसे सुधारा जा सकता है. महिलाओं में खासतौर पर मासिक धर्म, गर्भावस्था, अनियमित खानपान, डाइटिंग और तनाव जैसी स्थितियों में पोषण की कमी ज्यादा देखने को मिलती है. यही वजह है कि इन समयों में बालों की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.

आयरन की कमी से बढ़ सकता है हेयर फॉल
बालों की सेहत के लिए आयरन बेहद जरूरी माना जाता है. शरीर में आयरन कम होने पर बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती. इससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है और झड़ना बढ़ सकता है. कई बार हीमोग्लोबिन सामान्य होने पर भी शरीर में आयरन स्टोर यानी फेरिटिन कम हो सकता है, जो बालों की गुणवत्ता पर असर डालता है.

विटामिन डी भी है जरूरी
विटामिन डी बालों के ग्रोथ साइकिल को संतुलित रखने में मदद करता है. जो लोग धूप में कम जाते हैं, उनमें इसकी कमी ज्यादा पाई जाती है. इसकी कमी होने पर बालों का दोबारा उगना धीमा पड़ सकता है और घनापन कम हो सकता है. सही स्तर तक पहुंचने में समय लगता है, लेकिन यह बालों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

विटामिन बी12 की कमी भी बन सकती है कारण
विटामिन बी12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे बाल कमजोर, बेजान और टूटने वाले हो सकते हैं.

जिंक की कमी से स्कैल्प पर असर
जिंक बालों की जड़ों की मरम्मत और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह प्रोटीन बनने की प्रक्रिया में भी जरूरी होता है. इसकी कमी से बालों का झड़ना बढ़ सकता है, साथ ही स्कैल्प में रूखापन, जलन या खुजली महसूस हो सकती है.

प्रोटीन की कमी से कमजोर होते हैं बाल
बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. अगर डाइट में पर्याप्त प्रोटीन नहीं है, तो बालों की ग्रोथ धीमी हो सकती है और वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं. कई महिलाएं व्यस्त दिनचर्या या डाइटिंग के कारण पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पातीं, जिसका असर बालों पर साफ नजर आता है. अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं, पतले हो रहे हैं या चमक कम हो गई है, तो सिर्फ बाहरी प्रोडक्ट्स बदलने से फायदा नहीं होगा. शरीर के अंदर पोषण स्तर की जांच और संतुलित खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. सही पोषण मिलने पर बालों की सेहत में सुधार देखा जा सकता है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
थलपति विजय-संगीता तलाक केस की सुनवाई फिर टली:चेन्नई कोर्ट ने सुनवाई मध्य जून तक टाली, राजनीतिक व्यस्तता के चलते एक्टर पेश नहीं हुए

April 20, 2026/
4:56 pm

तमिल सुपरस्टार और राजनेता विजय और उनकी पत्नी संगीता सॉर्नालिंगम के बीच चल रहे तलाक मामले में एक बार फिर...

President Murmu Flies LCH Prachand at Vayu Shakti 2026 Jaisalmer

February 26, 2026/
5:51 am

पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’...

दादाजी धाम में मनाई गई अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन, हवन-आरती के साथ हुआ विशेष आयोजन

April 19, 2026/
3:46 pm

भोपाल में रायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में रविवार को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और...

अमेरिका के गुरुद्वारा साहिब से किडनैप सिख का शव मिला:2 दिन पहले जबरन कार में बैठा ले गए थे तीन लोग, रसोइए का काम करते थे

February 22, 2026/
10:58 am

अमेरिका के ट्रेसी शहर के गुरुद्वारे से किडनैप हुए सिख व्यक्ति का आज शव मिला है। मौत किन कारणों से...

authorimg

March 17, 2026/
12:50 pm

Summer Health Tips for Kids: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जैसे ही गर्मी ने दस्तक दी, बच्चों में डिहाइड्रेशन (पानी...

राजनीति

बाल पतले होने लगे हैं तो संभल जाएं, शरीर दे रहा है ये बड़ा इशारा, जान लें तुरंत

authorimg

Last Updated:

अगर बाल तेजी से झड़ रहे हैं या पहले से ज्यादा पतले नजर आने लगे हैं, तो वजह सिर्फ प्रदूषण या हेयर प्रोडक्ट्स नहीं हो सकती. कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

विटामिन बी12 की कमी बन सकती है कारण.

आजकल महिलाओं में बालों का झड़ना, पतला होना और घनापन कम होना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है. कई लोग इसका कारण सिर्फ प्रदूषण, तनाव, केमिकल प्रोडक्ट्स या गलत हेयर केयर को मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार बालों की असली मजबूती शरीर के अंदर मौजूद पोषण पर भी निर्भर करती है. जब शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते, तो इसका असर सबसे पहले बालों की जड़ों पर दिखने लगता है. धीरे-धीरे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ भी धीमी पड़ सकती है.

अगर समय रहते पोषण की कमी को पहचान लिया जाए, तो इसे सुधारा जा सकता है. महिलाओं में खासतौर पर मासिक धर्म, गर्भावस्था, अनियमित खानपान, डाइटिंग और तनाव जैसी स्थितियों में पोषण की कमी ज्यादा देखने को मिलती है. यही वजह है कि इन समयों में बालों की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.

आयरन की कमी से बढ़ सकता है हेयर फॉल
बालों की सेहत के लिए आयरन बेहद जरूरी माना जाता है. शरीर में आयरन कम होने पर बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती. इससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है और झड़ना बढ़ सकता है. कई बार हीमोग्लोबिन सामान्य होने पर भी शरीर में आयरन स्टोर यानी फेरिटिन कम हो सकता है, जो बालों की गुणवत्ता पर असर डालता है.

विटामिन डी भी है जरूरी
विटामिन डी बालों के ग्रोथ साइकिल को संतुलित रखने में मदद करता है. जो लोग धूप में कम जाते हैं, उनमें इसकी कमी ज्यादा पाई जाती है. इसकी कमी होने पर बालों का दोबारा उगना धीमा पड़ सकता है और घनापन कम हो सकता है. सही स्तर तक पहुंचने में समय लगता है, लेकिन यह बालों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

विटामिन बी12 की कमी भी बन सकती है कारण
विटामिन बी12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे बाल कमजोर, बेजान और टूटने वाले हो सकते हैं.

जिंक की कमी से स्कैल्प पर असर
जिंक बालों की जड़ों की मरम्मत और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह प्रोटीन बनने की प्रक्रिया में भी जरूरी होता है. इसकी कमी से बालों का झड़ना बढ़ सकता है, साथ ही स्कैल्प में रूखापन, जलन या खुजली महसूस हो सकती है.

प्रोटीन की कमी से कमजोर होते हैं बाल
बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. अगर डाइट में पर्याप्त प्रोटीन नहीं है, तो बालों की ग्रोथ धीमी हो सकती है और वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं. कई महिलाएं व्यस्त दिनचर्या या डाइटिंग के कारण पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पातीं, जिसका असर बालों पर साफ नजर आता है. अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं, पतले हो रहे हैं या चमक कम हो गई है, तो सिर्फ बाहरी प्रोडक्ट्स बदलने से फायदा नहीं होगा. शरीर के अंदर पोषण स्तर की जांच और संतुलित खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. सही पोषण मिलने पर बालों की सेहत में सुधार देखा जा सकता है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket