राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ मैच में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है। इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में उनके व्यवहार पर मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ, इसका BCCI ने उल्लेख नहीं किया है। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट किया तब शायद उन्होंने मार्श को आउट करने के बाद कुछ बोला या इशारा किया। जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL आचार संहिता के लेवल-1 अपराध का दोषी माना गया है। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत कार्रवाई की गई है। यह आर्टिकल ऐसे मामलों में लागू होता है, जब खिलाड़ी मैदान पर भाषा, एक्शन या इशारों से दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या उसे उकसाए। बर्गर ने गलती मानी, रेफरी का फैसला अंतिम सुनवाई में नांद्रे बर्गर ने गलती स्वीकार की और सजा मंजूर की। IPL नियमों के अनुसार, लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है और अपील का अधिकार नहीं होता। नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 2 विकेट लिए नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया और फिर मिचेल मार्श को आउट किया। इस मैच में मार्श ने उनके ओवर में चौके-छक्के लगाए। आउट होने से पहले भी मार्श ने छक्का जड़ा। मार्श को आउट करने के बाद बर्गर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उन्हें कुछ बोल दिया। राजस्थान का इस सीजन पांचवी जीत राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवीं जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 55 रन की फिफ्टी लगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन में नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। —————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में लखनऊ की घर में लगातार सातवीं हार:राजस्थान ने 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट लिया IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार मिली। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। टीम ने एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। पूरी खबर
क्या बीजेपी केरल जीतेगी? प्रमुख नितिन नबीन कहते हैं ‘हम पर भरोसा इस बार दिखेगा’ | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 11:24 IST केरल चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को आयोजित किए गए थे। वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे। नितिन नबीन ने भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी केरल में मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगी. (एएनआई) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने न्यूज18 से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी केरल में मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगी. नबीन ने नेटवर्क18 के एमडी और ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से कहा, “एलडीएफ और यूडीएफ के बीच इस बार केरल में सभी मैच फिक्सिंग खत्म हो जाएंगी। बीजेपी पर भरोसा इस बार दिखाई देगा।” इससे पहले भी नबीन ने एलडीएफ और यूडीएफ पर मतदाताओं के साथ लंबे समय से “मैच फिक्सिंग का खेल” चलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ”लंबे समय से एलडीएफ और यूडीएफ के बीच ‘मैच फिक्सिंग का खेल’ चल रहा था, लेकिन अब केरल के लोग उस चक्र से बाहर आना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक वास्तविक विकल्प के रूप में उभर रही है। इसके अतिरिक्त, नबीन ने अपने घोषणापत्र के माध्यम से राज्य के लिए भाजपा के दृष्टिकोण को सामने रखा, जिसका शीर्षक ‘विकासित केरलम’ – या विकसित केरल है। उन्होंने घोषणापत्र को केरल के लोगों के लिए एक “पवित्र प्रतिज्ञा” बताया, जिसमें दशकों से चली आ रही राजनीतिक मैच फिक्सिंग को खत्म करने और राज्य को एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति में बदलने के लिए 10 साल का रोडमैप पेश किया गया है। नबीन ने केरल में भाजपा की वृद्धि पर भी प्रकाश डाला – कुछ समय पहले दो प्रतिशत वोट शेयर से अब 20 प्रतिशत तक – वृद्धि के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “स्थानीय निकाय चुनावों में, हमने जोरदार प्रदर्शन किया और तिरुवनंतपुरम जैसे प्रमुख केंद्रों में भी बढ़त हासिल की।” मट्टनूर में एक रोड शो में, नबीन ने आगे कहा, “इस बार बीजेपी को केरल की जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार कमल स्पष्ट जनादेश देगा।” बीजेपी के घोषणापत्र में क्या वादे हैं: भाजपा के घोषणापत्र में एम्स, तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, प्रमुख शहरों में विशेष आर्थिक केंद्र, महिलाओं के लिए एक रिचार्जेबल कल्याण कार्ड और गरीब परिवारों के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वादा किया गया है। केरल चुनाव की तारीख और मतगणना की तारीख: मतदान 9 अप्रैल, 2026 को आयोजित किए गए थे। वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे। पर्यवेक्षकों ने नोट किया कि केरल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार, लगभग हर निर्वाचन क्षेत्र में एक मजबूत तीन-तरफ़ा प्रतियोगिता दिखाई दे रही थी – एक संकेत, भाजपा ने तर्क दिया, कि राज्य का राजनीतिक परिदृश्य अंततः बदल रहा है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 23 अप्रैल, 2026, 11:24 IST समाचार राजनीति क्या बीजेपी केरल जीतेगी? प्रमुख नितिन नबीन कहते हैं, ‘हम पर भरोसा इस बार दिखेगा’ अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
छिंदवाड़ा में लोगों को काटने दौड़ी महिला, पानी देख भागी:3 महीने पहले कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक कराया; अब बिगड़ी हालत

छिंदवाड़ा के तामिया के अतरिया ग्राम टिपाखेड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को तीन महीने पहले आवारा कुत्ते ने काट लिया था लेकिन समय पर सही इलाज न मिलने के कारण अब उसकी हालत गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला का व्यवहार कुत्ते जैसा हो गया और वह लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगी। महिला के दामाद ने बताया कि टीपाखेड़ा निवासी पूरन उइके ने बताया कि उनकी सास जगवती (50) को जनवरी 2026 में कुत्ते ने काटा था। उस समय परिवार ने अस्पताल में इलाज कराने के बजाय गांव में झाड़-फूंक करवा ली। शुरुआती दिनों में महिला सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला में अजीब लक्षण दिखने लगे वह पानी देखकर डरने लगी और उससे दूर भागती थी। इसके साथ ही उसका व्यवहार कुत्तों जैसा हो गया। स्थिति तब गंभीर हो गई जब वह आसपास के लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तुरंत तामिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दिनेश पलास ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर की अपील डॉक्टर दिनेश पलास ने बताया कि कुत्ते के काटने के मामलों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन और उचित इलाज बेहद जरूरी है। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। कुत्ते के काटने के बाद तुरंत घाव को साफ पानी और साबुन से धोना चाहिए और बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जाकर टीकाकरण कराना चाहिए। झाड़-फूंक या घरेलू उपायों पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है।
तमिलनाडु चुनाव: कई बूथों पर वोटों में गड़बड़ी, वोटिंग शुरू होने में देरी, जानें ताजा हालात

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: 234 सामूहिक वाली तमिल विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। हालाँकि, कई बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग खंड (ईवीएम) में तकनीकी मनोरंजन देखने को मिला है, जिसके कारण मतदान में देरी होने लगी। वीवीपैट में फिल्में आने से वोट में देरी हुई कई बूथों पर वोटिंग की याचिका के बाद चुनाव अधिकारियों ने तत्काल कदम उठाए, फिर बिना किसी वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। ख़तरनाक समस्याओं के बावजूद पूरे राज्य में बड़ी संख्या में मतदाता कतारों में हिस्सेदारी देखने को मिली। इस बीच, नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू ने तिरुची के थिलाई नगर में एक मतदान केंद्र पर प्रतीक्षा करते हुए देखा, क्योंकि वीवीपैट में आई गतिविधियों के कारण मतदान कुछ समय के लिए रुका हुआ था। सभी फ़र्ज़ी वोट नीचे दिए गए हैं अन्य बूथों पर अप्रचलित रूप से सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मायालापुर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तमिलसाई सुंदरराजन ने अपना वोट डाला। उन्होंने चुनाव आयोग के पदाधिकारियों की भी सराहना की। तमिलसाई सुंदरराजन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘चुनाव आयोग के नतीजे बहुत अच्छे हैं। तमिल के तंजावुर में भी वोटिंग प्रक्रिया जारी है। तमिलनाडु के मंत्री और स्कूल के उम्मीदवार गोवी चेझियान ने तंजावुर में चोपालम स्थित सरकारी स्कूल माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यह भी पढ़ें: बंगाल ने शुरुआती घंटों में ही तय किया बड़ा फैसला, जानें 9 बजे तक के आंकड़े से मुख्य मत? भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सुंदर और अभिनेता-फिल्म निर्माता सुंदर सी. ने भी अपना वोट डाला. शुरुआती वोटरों में मशहूर अभिनेता अजीत कुमार भी शामिल थे. केंद्रीय राज्य मंत्री और सनातनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एल. मुरुगन ने कोयम्बेडु क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। एल. मुरुगन ने कहा, ‘अपनी लोकतांत्रिक मित्रता को पूरा किया जाना चाहिए। सभी लेक को आगे आना चाहिए और इस चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।’ उलुंदुरपेट्टई विधानसभा में 375 मतदान केंद्र बनाये गये हैं कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट्टई विधानसभा क्षेत्र में कुल 375 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और वहां अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसी तरह, कन्याकुमारी में मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोग अपना वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के बड़े पैमाने पर काम किए गए। वोटिंग पर पीने के पानी और व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। एआईएडीएमके के जनरल एडप्पाडी के। पलानीस्वामी ने अपने परिवार के साथ सेलम के सिलुवम्पलयम पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल में एक पोलिंग बूथ बनाकर अपना वोट डाला। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मोदी पर मोदी की बड़ी सहमति, फिर दी सफाई, भड़की बीजेपी बोली- मांगो माफ़ी
निवाड़ी कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में की अपील:कहा-बच्चों को स्कूल जरुर भेजें, सरकारी शिक्षा पर दिया जोर

निवाड़ी जिले के डिरगुवां गांव में कलेक्टर जमुना भिड़े ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने जमीन विवाद, राशन, पेंशन, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर जमुना भिड़े ने अधिकारियों को जांच से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन पत्र भी लिए। समस्याओं के समाधान के साथ-साथ कलेक्टर ने सामाजिक पहलुओं पर भी जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके। कलेक्टर ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भोजन और निशुल्क किताबें भी मिलती हैं। उन्होंने हाल ही में आए 11वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि जिले के टॉपर बच्चे सरकारी स्कूलों से ही पढ़े हैं। इस रात्रि चौपाल में पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एसडीएम अशोक कुमार सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
GDA पर 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप:115 बीघा जमीन आवंटित कराए बिना बसा दी कॉलोनियां; पूर्व उपाध्यक्ष ने CM से की शिकायत

ग्वालियर में जमीन आवंटन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीलाल भारतीय ने प्राधिकरण पर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मोहन यादव को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, पूर्व में ग्वालियर सुधार न्यास (अब GDA) ने गांधी रोड की योजना क्रमांक 1A, 2B, 3B और 4, 5, 6, 7 के लिए करीब 115 बीघा शासकीय राजस्व भूमि पर कॉलोनियां विकसित कर दीं। आरोप है कि यह जमीन शासन या कलेक्ट्रेट से विधिवत आवंटित कराए बिना और प्रीमियम राशि चुकाए बिना ही विकसित कर दी गई। 1965 से 1974 के गजट नोटिफिकेशन का हवाला, सहकारी समितियों को बेचे प्लॉट गोपीलाल भारतीय के अनुसार, ग्राम गोशपुरा, मेहरा और मुरार की जमीन को लेकर 1965, 1966 और 1974 में अलग-अलग गजट नोटिफिकेशन जारी हुए थे। इन्हीं के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बताई गई, लेकिन वास्तविक आवंटन नहीं कराया गया और सीधे कॉलोनियां विकसित कर भूखंडों का विक्रय कर दिया गया। आरोप है कि इस शासकीय भूमि के भूखंड गृह निर्माण सहकारी समितियों और हितग्राहियों को बेच दिए गए। इससे प्राधिकरण को तो करोड़ों की आमदनी हुई, लेकिन शासन को भारी राजस्व नुकसान हुआ। इन योजनाओं में 2 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का दावा शिकायत में दावा किया गया है कि इस पूरे मामले में शासन को करीब 2 हजार करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता है। पूर्व उपाध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण की जांच कर राशि वसूलने की मांग की है। जिन योजनाओं में गड़बड़ी की आशंका जताई वे ये हैं… योजना 1A: 20 बीघा योजना 2B: 25 बीघा योजना 3B: 15 बीघा योजना 4: 10 बीघा योजना 5: 15 बीघा योजना 6: 10 बीघा योजना 7: 20 बीघा RTI में नहीं मिला जवाब गोपीलाल भारतीय का कहना है कि उन्होंने मामले में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी, लेकिन अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। अपील के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें मुख्यमंत्री को शिकायत करनी पड़ी। CEO बोले- “मेरे संज्ञान में मामला नहीं” इस मामले में GDA के CEO नरोत्तम भार्गव का कहना है कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता अक्सर इस तरह की शिकायतें करते रहते हैं।
149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन:तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल

चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोले जाएंगे। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। अनुमान है कि पहले दिन करीब 6-7 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचेंगे। कपाट खुलने से पहले सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित समय पर मंदिर के द्वार तीन चाबियों से खोले जाएंगे। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल गर्भगृह में प्रवेश करेंगे, जहां बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद भगवान बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटाया जाएगा, जिसकी स्थिति से पूरे साल के फल का आकलन किया जाता है। धाम से जुड़ी PHOTOS… रावल करते हैं पहला प्रवेश बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की परंपरा काफी विशेष है। मंदिर के द्वार तीन अलग-अलग चाबियों से खोले जाते हैं। ये चाबियां टिहरी राजपरिवार से जुड़े राजपुरोहित, हकहकूकधारी मेहता और भंडारी समुदाय के पास सुरक्षित रहती हैं। निर्धारित मुहूर्त में तीनों चाबियां एक साथ लगाई जाती हैं। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल मंदिर में प्रवेश करते हैं और गर्भगृह में पूजा की प्रक्रिया शुरू करते हैं। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
हिमाचल में आज और कल सताएगी गर्मी:3 शहरों का पारा 35°C पार, मैदानों के साथ ऊंचे पहाड़ भी तपने लगे, 25 अप्रैल को बारिश

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। राज्य में आज व कल गर्मी को प्रकोप और बढ़ेगा। कुछ शहरों के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा। विशेषकर ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में दिन के वक्त तेज गर्मी पड़ेगी। राज्य के तीन शहरों का तापमान पहले ही 35 डिग्री या इससे अधिक हो चुका है। ऊना का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा के साथ 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंडी के सुंदरनगर का पारा 3.4 डिग्री ज्यादा के साथ 35 डिग्री, कांगड़ा का 6.0 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.2 डिग्री और मंडी का 2.2 डिग्री के उछाल से 34.4 डिग्री हो गया है। ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाके भी तपने लगे मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में भी उछाल आ रहा है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में 7.2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का पारा 25.3 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह, शिमला का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा के साथ 26.5 डिग्री और मनाली का 3.8 डिग्री ज्यादा के साथ 26.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। कल रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 28 अप्रैल तक रहेगा। 25 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अप्रैल को कांगड़ा और कुल्लू जिला में चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश हुई तो इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
सीएम हाउस के पास चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक:भोपाल पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश, पॉलिटेक्निक समेत प्रमुख चौराहों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

भोपाल में अब शहर के सबसे व्यस्त चौराहों पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। पुलिस आयुक्त द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर पॉलिटेक्निक चौराहा, आकाशवाणी चौराहा और किलोल पार्क चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है। ट्रैफिक और इमरजेंसी सेवाओं पर असर बना वजह आदेश में कहा गया है कि ये चौराहे शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित हैं और यहां से एयरपोर्ट, हमीदिया अस्पताल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों के लिए आवागमन होता है। इन जगहों पर धरना-प्रदर्शन या आंदोलन होने से यातायात बाधित होता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। साथ ही एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के नहीं मिलती अनुमति पुलिस के अनुसार, अक्सर इन स्थानों पर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी जाती है, लेकिन यहां कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। 2 महीने तक लागू रहेगा आदेश पुलिस आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान इन स्थानों पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, हड़ताल या पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन पर होगी कार्रवाई आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
इंदौर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत:अब शहर से 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही दो नई फ्लाइट सेवाओं के बाद इंदौर से कुल 25 रूट्स पर सीधी उड़ानें उपलब्ध हो जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर और सुविधाजनक हो जाएगा। दो नई फ्लाइट्स शुरू • इंदौर–जलगांव रूट पर 2 मई से सीधी फ्लाइट शुरू होगी। • दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भी जोड़ी जा रही है। यह नई सेवा दिल्ली–इंदौर–जलगांव–इंदौर–दिल्ली रूट पर संचालित होगी, जिससे इंदौर और जलगांव के यात्रियों को दिल्ली के साथ बेहतर जुड़ाव मिलेगा। फ्लाइट शेड्यूल (एलायंस एयर) इंदौर → जलगांव प्रस्थान: रात 9:15 बजे आगमन: शाम 7:55 बजे (अगले दिन) जलगांव → इंदौर प्रस्थान: रात 8:00 बजे आगमन: रात 9:00 बजे दिल्ली → इंदौर प्रस्थान: शाम 4:50 बजे आगमन: शाम 6:50 बजे इंदौर → दिल्ली प्रस्थान: रात 9:25 बजे आगमन: रात 11:30 बजे एयरलाइन के अनुसार ये फ्लाइट्स सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएंगी। टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। वर्तमान स्थिति फिलहाल इंदौर एयरपोर्ट से 23 रूट्स पर सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यहां रोजाना लगभग 83 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है और प्रतिदिन 10,500 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी है, हालांकि फिलहाल वह अस्थायी रूप से बंद है। आगे की योजनाएं समर शेड्यूल में मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट पहले ही जोड़ दी गई है। इसके अलावा अन्य एयरलाइंस भी जल्द ही नए रूट्स पर सेवाएं शुरू कर सकती हैं। इंदौर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-1 का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन सुरक्षा मंजूरी और CISF स्टाफ की कमी के कारण अभी वहां से फ्लाइट्स का संचालन शुरू नहीं हुआ है। उम्मीद है कि मई तक नया टर्मिनल पूरी तरह चालू हो जाएगा। यह नई फ्लाइट्स इंदौर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होंगी। अधिक जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए एलायंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप चेक करें।








