भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

नेशनल अवॉर्ड विजेता और पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं सिंगर अनुराधा पौडवाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि लोग विश्वगुरु बनने की बातें करते हैं, लेकिन भारत में मौजूदा समय में 93 हजार स्कूलें बंद पड़ी हैं। अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा है, ‘कुछ सालों पहले तक मेरे मन में बहुत आता था कि हम विश्वगुरु बनेंगे, लेकिन अभी मैं देखती हूं कि विश्वगुरु को विरोधाभासी करने वाली चीजें ही ज्यादा हो रही हैं। कहां से हम विश्वगुरु बनेंगे। या तो हम विश्वगुरु-विश्वगुरु करना बंद करें, या तो ये सब नॉनसेंस बंद करें।’ ‘क्या हमें शिक्षित नहीं बनना था, मुझे समझ नहीं आता कि हम एजुकेटेड बनना चाहते हैं, लेकिन हमारे देश में 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं। तो विश्वगुरु का बेस क्या है। ख्वाब के ऊपर तो आप चल नहीं सकते। आपको कुछ तो करना पड़ेगा ना।’ आगे सिंगर ने कहा, ‘राम राज्य की बात करते हैं, इधर तो मंदिर पर ही डाका हो गया। मैं ये कहना चाहती हूं कि विश्वगुरु के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन इससे जुड़ी हुई जो चीजें हैं, वो कौन सी हैं, उसकी लिस्ट भेजो। ताकि हम उस पर चलें।’ सरकार से जुड़े बयान देकर चर्चा में ये सेलेब्स अनुपम खेर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का बचाव किया- अनुपम खेर ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में राम मंदिर चोरी का बचाव किया। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। बयान सामने आने के बाद एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एथेनॉल पर दिए बयान पर सौरभ जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग- पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि एथेनॉल के इस्तेमाल से उनकी मर्सिडीज कार का एवरेज 15 से 5 हो चुका है। एथेनॉल पर सवाल उठाने के बाद अब कई यूजर्स उनकी 50 करोड़ से 100 करोड़ पहुंच चुकी संपत्ति पर सवाल कर रहे हैं और उनके खिलाफ जांच की मांग भी कर रहे हैं। कौन हैं अनुराधा पौडवाल?
चांदी ₹3,155 गिरकर ₹2.17 लाख किलो पर आई:अपने ऑलटाइम हाई से ₹1.69 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹1,079 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,155 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,079 रुपए घटकर 1,43,368 लाख रुपए आ गया है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 13 जुलाई 2026 चांदी ऑल टादम हाई से 1.69 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 165 दिन में चांदी 1.69 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 165 दिन में ₹34 हजार और चांदी ₹1.69 लाख सस्ती नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
चांदी ₹3,155 गिरकर ₹2.17 लाख किलो पर आई:अपने ऑलटाइम हाई से ₹1.69 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹1,079 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,155 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,079 रुपए घटकर 1,43,368 लाख रुपए आ गया है। चांदी ऑल टादम हाई से 1.69 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 165 दिन में चांदी 1.69 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बयान पर मुजम्मिल की सफाई:वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था, अब बोले- एडिटिंग से कॉन्टैक्स्ट बदला

एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम अपने उस पुराने बयान से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2 साल तक दीपिका पादुकोण के साथ रहने के बाद उन्होंने उन्हें छोड़ दिया था। पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने ये भी दावा किया था कि दीपिका ने खुद उन्हें प्रपोज किया था। अब वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर ने सफाई दी है। मुजम्मिल इब्राहिम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘जिस इंटरव्यू की चर्चा की जा रही है और जिसे गलत तरीके से “ताजा दावा” बताकर पेश किया जा रहा है, वह वास्तव में एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। इस समय जो क्लिप्स वायरल हो रही हैं, वे एक लंबी बातचीत के केवल कुछ छोटे हिस्से हैं।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘एडिटिंग की प्रोसेस में अक्सर झिझक, पूरा संदर्भ और जिन विषयों पर सम्मानपूर्वक बात की गई थी, वह सब खो जाता है। ऐसे में जब बातचीत के कुछ अंशों को अलग करके देखा जाता है, तो उनका वास्तविक अर्थ और संदर्भ बदल सकता है।’ इसके अलावा मुजम्मिल लिखते हैं, ‘मैंने हमेशा अपने अतीत से जुड़े लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है और यह आज भी नहीं बदला है। दूसरों की तरह मैंने भी कई साल अपने काम और अपनी जिंदगी को संवारने में लगाए हैं, और मेरी इच्छा है कि बातचीत का केंद्र भी उसी पर बना रहे। मैं अपनी बात ईमानदारी से कहने पर कायम हूं और उसे सम्मानपूर्वक कहने पर भी।’ क्या था मुजम्मिल इब्राहिम का पुराना बयान कुछ महीनों पहले एक पॉडकास्ट में सिद्धार्थ कानन ने मुजम्मिल से पूछा था कि क्या आप दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में थे। मुजम्मिल ने इस बारे में बात करने से इनकार करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अब उनकी शादी हो चुकी है। हम बहुत अच्छे दोस्त थे और अब भी हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’ इस पर उनसे पूछा गया कि आप उन्हें उस वक्त डेट कर रहे थे। इस पर एक्टर ने कहा था,’ जब मैं मॉडलिंग करता था, तब मैं दीपिका से मिला था, हमने साथ में शो किया था। उन्होंने मुझे ग्लैडरेड्स इंडिया शो और परदेसिया गाने में देखा था। हम मिले थे, लेकिन फिर मैं विदेश चला गया। मैं टेक ऑफ कर गया था, अच्छे लेवल पर।’ एक्टर ने आगे बताया कि जब दीपिका बॉम्बे में नई आई थीं, तब दोनों का रिश्ता शुरू हुआ, जो 2 साल तक चला। मुजम्मिल ने ये भी बताया कि दीपिका ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन ब्रेकअप एक्टर ने किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको पछतावा है, तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं, मुझे किसी को छोड़ने का कभी पछतावा नहीं हुआ। मैं सख्त लौंडा हूं। उस वक्त मैं स्टार था और वो नहीं थीं। हालांकि बाद में वो बड़ी स्टार बनीं, अब लोग मुझे नहीं जानते, लेकिन उन्हें जानते हैं। मैं उनका फैन हूं, उनकी मूवीज देखता हूं।’ हालांकि अब जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें काफी काट-छांट है। असल वीडियो में मुजम्मिल बार-बार इस टॉपिक पर बात करने से इनकार कर रहे थे, हालांकि शॉर्ट वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है। कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम
वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण चीन सागर को लेकर 14 देशों के बयान पर भड़का चीन, जापानी राजनयिक को तलब किया

दक्षिण चीन सागर पर 2016 के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसले की 10वीं वर्षगांठ पर जापान समेत 14 देशों द्वारा चीन के समुद्री दावों को खारिज किए जाने के बाद बीजिंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने रविवार को बीजिंग स्थित जापानी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया और कहा कि दक्षिण चीन सागर पर उसकी संप्रभुता कभी नहीं बदली है। अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फिलीपींस, कनाडा, जर्मनी, इटली, न्यूजीलैंड समेत कुल 14 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर 12 जुलाई 2016 को द हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायाधिकरण (PCA) के फैसले को अंतिम और कानूनी रूप से बाध्यकारी बताया। बयान में कहा गया कि चीन के ‘नाइन-डैश लाइन’ दावों का संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून (UNCLOS) के तहत कोई कानूनी आधार नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जापान पर क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप और दक्षिण चीन सागर में शांति व स्थिरता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जापान इस विवाद का पक्षकार नहीं है और उसे इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा कि चीन द्वारा 2016 के फैसले को अस्वीकार करना विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन के विपरीत है। चीन ने इस टिप्पणी को खारिज करते हुए जापान पर ऐतिहासिक विस्तारवाद की मानसिकता का भी आरोप लगाया। इस बीच, 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ ने भी 2016 के फैसले को शांतिपूर्ण विवाद समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। चीन ने यूरोपीय संघ की टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। चीन लगातार 2016 के मध्यस्थता फैसले को “अवैध, अमान्य और गैर-बाध्यकारी” बताता रहा है। उसका कहना है कि न्यायाधिकरण को इस मामले में अधिकार क्षेत्र प्राप्त नहीं था और दक्षिण चीन सागर पर उसके ऐतिहासिक अधिकार बरकरार हैं।
वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण चीन सागर को लेकर 14 देशों के बयान पर भड़का चीन, जापानी राजनयिक को तलब किया

दक्षिण चीन सागर पर 2016 के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसले की 10वीं वर्षगांठ पर जापान समेत 14 देशों द्वारा चीन के समुद्री दावों को खारिज किए जाने के बाद बीजिंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने रविवार को बीजिंग स्थित जापानी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया और कहा कि दक्षिण चीन सागर पर उसकी संप्रभुता कभी नहीं बदली है। अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फिलीपींस, कनाडा, जर्मनी, इटली, न्यूजीलैंड समेत कुल 14 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर 12 जुलाई 2016 को द हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायाधिकरण (PCA) के फैसले को अंतिम और कानूनी रूप से बाध्यकारी बताया। बयान में कहा गया कि चीन के ‘नाइन-डैश लाइन’ दावों का संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून (UNCLOS) के तहत कोई कानूनी आधार नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जापान पर क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप और दक्षिण चीन सागर में शांति व स्थिरता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जापान इस विवाद का पक्षकार नहीं है और उसे इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा कि चीन द्वारा 2016 के फैसले को अस्वीकार करना विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन के विपरीत है। चीन ने इस टिप्पणी को खारिज करते हुए जापान पर ऐतिहासिक विस्तारवाद की मानसिकता का भी आरोप लगाया। इस बीच, 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ ने भी 2016 के फैसले को शांतिपूर्ण विवाद समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। चीन ने यूरोपीय संघ की टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। चीन लगातार 2016 के मध्यस्थता फैसले को “अवैध, अमान्य और गैर-बाध्यकारी” बताता रहा है। उसका कहना है कि न्यायाधिकरण को इस मामले में अधिकार क्षेत्र प्राप्त नहीं था और दक्षिण चीन सागर पर उसके ऐतिहासिक अधिकार बरकरार हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पेरिस के सिनेगॉग के बाहर ‘मिलिट्री-ग्रेड’ हथियार मिलने से हड़कंप: 300 लोगों को निकाला फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक सिनेगॉग के पास संदिग्ध वाहन से असॉल्ट राइफल और पिस्तौल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस ने एहतियातन करीब 300 लोगों को आसपास के इलाके से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी अभियोजन कार्यालय (PNAT) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम एक चोरी का वाहन संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी के दौरान उसमें से एक असॉल्ट राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई। बम निरोधक दस्ते की जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला। गृह मंत्री लॉरां नुनेज ने बरामद असॉल्ट राइफल को “मिलिट्री-ग्रेड” हथियार बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सिनेमा, रेस्तरां और अन्य इमारतों से लगभग 300 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले के संभावित उद्देश्य की जांच जारी है। गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से फ्रांस में यहूदी विरोधी घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। गृह मंत्री के अनुसार, इस वर्ष यहूदी समुदाय को निशाना बनाने वाली तीन साजिशों को पहले ही विफल किया जा चुका है। पिछले वर्ष देश में 1,320 यहूदी विरोधी घटनाएं दर्ज हुई थीं।
शेखर सुमन का आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज:कहा- ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे, मोदी जी सकते में; बच्चों के शादी में पहुंचने पर भी कटाक्ष

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कसा है। उन्होंने आमिर की 2 नाकाम शादियों के बाद तीसरी शादी को ट्रिपल इंजन सरकार कहा है। शेखर सुमन ने यूट्यूब चैनल के शो शेखर टुनाइट के एक ओपनिंग एपिसोड में कहा है, कहते हैं कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है। लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए। इन्होंने पहला गठबंधन किया, वो टूट गया। दूसरा किया, वो भी दुर्भाग्यवश टूट गया। अब इन्होंने तीसरा गठबंधन किया है। मुझे लगता है इसे अब गठबंधन नहीं महागठबंधन कहा जाना चाहिए। पार्टियां डबल इंजन सरकार नहीं चला पा रही हैं, और ये धड़ल्ले से ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे हैं। पूर्व पत्नियों की दोस्ती पर भी कटाक्ष आमिर खान की पिछली शादियों पर शेखर सुमन ने कहा, ‘इस बेमिसाल शख्स का नाम है…, एक मिनट आपने गौरी, नहीं आपने गौर किया होगा कि जब हम ट्रेन में सफर किया करते थे, तो कुछ दूरी चलकर किसी खास स्टेशन में आकर इंजन ड्राइवर एक बोगी को शंट कर देता था और उसमें दूसरी जोड़ देता था। फिर थोड़ा और आगे वो दूसरी बोगी भी शंट कर तीसरी जोड़ देता था। फिर आगे जाकर दो पिछले शंट की थीं, उसे तीसरी बोगी से जोड़ देता था। और इस तरह वो पूरी लंबी मुकम्मल ट्रेन बन जाती थी। ये वही इंजन ड्राइवर हैं, जिनका हुनर बेमिसाल है। ये अपने आप में अनूठे हैं, अद्भुत है अनोखे हैं।’ आगे शेखर ने कहा, ‘ये वो इंजन हैं, जिनमें एथेनॉल, आइसोब्यूटिनॉल है, फिर भी ये इंजन सीज नहीं हुआ और लगातार पटरी पर जोड़ते हुए नए कीर्तिमान बना रहा है। और इनका नाम है आमिर खान। मुबारक हो, आमिर खान ने तीसरी शादी कर ली। किसी और के अच्छे दिन आएं न आएं, लेकिन आमिर खान साहब के लगातार तीसरी बार अच्छे दिन आ गए। उन्होंने पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बना ली।’ शादी में पूर्व पत्नियों के पहुंचने पर भी तंज शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी में पूर्व पत्नियों और बच्चों के पहुंचने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘अब तक मोदी जी भी सकते में हैं कि मैंने अभी अभी तो नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ा था, ये पीछे से आमिर कहां से आ गया। आमिर की ये शादी पूरी तरह पारिवारिक माहौल में हुई, जहां आमिर की पहली पत्नी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के बच्चे, दूसरी पत्नी के बच्चे और तीसरी पत्नी भी बच्चा साथ लाई। मुझे लगता है इंडिया गठबंधन को भी आमिर साहब से सीखना चाहिए कि नए-पुराने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर कैसे चलना चाहिए।’ ‘उन्हें इसलिए परफेक्शनिस्ट कहते हैं, क्योंकि वो एक काम तब तक करते हैं, जब तक उसमें परफेक्ट न हो जाएं। परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती। सीमा ही नहीं कोई रीना और किरण भी नहीं होती।’ 5 जुलाई को हुई आमिर-गौरी की शादी, बच्चे भी रहे मौजूद आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस शादी में पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी पहुंची थीं। पूर्व पत्नियों से हुए बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद भी शादी का हिस्सा बने। देखिए आमिर- गौरी की शादी की तस्वीरें- घर के पास ही रहने वाली हैं पूर्व पत्नी किरण राव आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है।
अमेरिका ने ईरान में 140 ठिकानों पर हमले किए:ईरान बोला- होर्मुज दर्जनों परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम, हर हाल में इसकी हिफाजत करेंगे

अमेरिका ने रविवार को ईरान में 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक सेंटकॉम के मुताबिक हमलों की इस तीसरी कड़ी में ईरान को काफी नुकसान हुआ है। ये हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर जैसे इलाकों में किए गए। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए दर्जनों परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम है। ISNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रेजाई ने कहा कि ईरान होर्मुज की हर हाल में रक्षा करेगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ओमान के पास जहाज पर हमला,1 भारतीय लापता: ‘GFS गैलेक्सी’ जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय सवार थे। 10 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। भारत ने हमले की निंदा करते हुए नागरिक जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की अपील की। 2. अमेरिका बोला- ईरान के 300 ठिकानों पर हमला किया: अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिका ने इस सप्ताह 3 दिनों में ईरान के 300 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। 3. लेबनान पर इजराइल ने फिर हमले किए: इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के कफर तेबनित कस्बे पर गोलीबारी की। फिलहाल इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 4. कुवैत के सीमा चौकियों को नुकसान: कुवैत की सेना ने रविवार को बताया कि हाल के हमलों में देश के उत्तरी हिस्से में स्थित तीन सीमा चौकियों को नुकसान पहुंचा है। 5. खुजेस्तान में वाटर प्रोजेक्ट पर हमला: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के महशहर शहर में एक वाटर प्रोजेक्ट पर प्रोजेक्टाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
ओटीटी पर रिलीज होगी 'तीसरी बेगम':18 जुलाई से स्ट्रीम होगी केसी बोकाडिया की फिल्म, वास्तविक घटना पर आधारित

फिल्म निर्माता और निर्देशक के. सी. बोकाडिया की चर्चित फिल्म ‘तीसरी बेगम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद यह फिल्म 18 जुलाई 2026 से ‘वेव्स’ (WAVES) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित है, जिसमें महिला सशक्तिकरण, आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में जरीना वहाब, मुग्धा गोडसे और कायनात अरोड़ा नजर आएंगी। बोकाडिया ने उम्मीद जताई है कि सिनेमाघरों की तरह ओटीटी पर भी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा। एक कार्यक्रम की घटना से मिली कहानी की प्रेरणा निर्देशक के. सी. बोकाडिया ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया कि यह फिल्म पूरी तरह से एक सच्ची घटना पर आधारित है। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जिसने बड़े गर्व के साथ अपनी पहली, दूसरी और तीसरी पत्नी से उनका परिचय कराया। ये तीनों पत्नियां अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखती थीं। बोकाडिया के मुताबिक, उस समय तीसरी पत्नी के चेहरे पर जो झिझक और दर्द दिखाई दिया, उसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। इसी घटना के बाद उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाने का फैसला किया। महिलाओं के अधिकारों पर सोचने को मजबूर करेगी कहानी के. सी. बोकाडिया का कहना है कि ‘तीसरी बेगम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के लिए एक आईना है। यह कहानी दर्शकों को समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिनेमाघरों में सराहनीय प्रदर्शन करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे। यह फिल्म मुख्य रूप से महिलाओं के आत्मसम्मान की लड़ाई को दिखाती है। इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ कर चुके हैं काम के. सी. बोकाडिया भारतीय सिनेमा के एक बड़े और प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, शाह रुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों की फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘नसीब अपना अपना’, ‘आज का अर्जुन’ और ‘फूल बने अंगारे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आने वाले समय में रिलीज होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स ‘तीसरी बेगम’ के ओटीटी रिलीज के अलावा के. सी. बोकाडिया के कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां 2’ अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म उनकी पुरानी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। इसके साथ ही वे जल्द ही छोटे पर्दे पर भी दस्तक देने जा रहे हैं। उनका एक नया टीवी धारावाहिक ‘संस्कार’ भी जल्द ही प्रसारित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां आखिरी चरण में हैं।
ओटीटी पर रिलीज होगी 'तीसरी बेगम':18 जुलाई से स्ट्रीम होगी केसी बोकाडिया की फिल्म, वास्तविक घटना पर आधारित

फिल्म निर्माता और निर्देशक के. सी. बोकाडिया की चर्चित फिल्म ‘तीसरी बेगम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद यह फिल्म 18 जुलाई 2026 से ‘वेव्स’ (WAVES) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित है, जिसमें महिला सशक्तिकरण, आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में जरीना वहाब, मुग्धा गोडसे और कायनात अरोड़ा नजर आएंगी। बोकाडिया ने उम्मीद जताई है कि सिनेमाघरों की तरह ओटीटी पर भी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा। एक कार्यक्रम की घटना से मिली कहानी की प्रेरणा निर्देशक के. सी. बोकाडिया ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया कि यह फिल्म पूरी तरह से एक सच्ची घटना पर आधारित है। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जिसने बड़े गर्व के साथ अपनी पहली, दूसरी और तीसरी पत्नी से उनका परिचय कराया। ये तीनों पत्नियां अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखती थीं। बोकाडिया के मुताबिक, उस समय तीसरी पत्नी के चेहरे पर जो झिझक और दर्द दिखाई दिया, उसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। इसी घटना के बाद उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाने का फैसला किया। महिलाओं के अधिकारों पर सोचने को मजबूर करेगी कहानी के. सी. बोकाडिया का कहना है कि ‘तीसरी बेगम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के लिए एक आईना है। यह कहानी दर्शकों को समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिनेमाघरों में सराहनीय प्रदर्शन करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे। यह फिल्म मुख्य रूप से महिलाओं के आत्मसम्मान की लड़ाई को दिखाती है। इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ कर चुके हैं काम के. सी. बोकाडिया भारतीय सिनेमा के एक बड़े और प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, शाह रुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों की फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘नसीब अपना अपना’, ‘आज का अर्जुन’ और ‘फूल बने अंगारे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आने वाले समय में रिलीज होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स ‘तीसरी बेगम’ के ओटीटी रिलीज के अलावा के. सी. बोकाडिया के कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां 2’ अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म उनकी पुरानी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। इसके साथ ही वे जल्द ही छोटे पर्दे पर भी दस्तक देने जा रहे हैं। उनका एक नया टीवी धारावाहिक ‘संस्कार’ भी जल्द ही प्रसारित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां आखिरी चरण में हैं।







