Wednesday, 14 Oct 2026 | 12:51 AM

Trending :

EXCLUSIVE

ओटीटी पर रिलीज होगी 'तीसरी बेगम':18 जुलाई से स्ट्रीम होगी केसी बोकाडिया की फिल्म, वास्तविक घटना पर आधारित

फिल्म निर्माता और निर्देशक के. सी. बोकाडिया की चर्चित फिल्म ‘तीसरी बेगम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद यह फिल्म 18 जुलाई 2026 से ‘वेव्स’ (WAVES) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित है, जिसमें महिला सशक्तिकरण, आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में जरीना वहाब, मुग्धा गोडसे और कायनात अरोड़ा नजर आएंगी। बोकाडिया ने उम्मीद जताई है कि सिनेमाघरों की तरह ओटीटी पर भी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा। एक कार्यक्रम की घटना से मिली कहानी की प्रेरणा
निर्देशक के. सी. बोकाडिया ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया कि यह फिल्म पूरी तरह से एक सच्ची घटना पर आधारित है। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जिसने बड़े गर्व के साथ अपनी पहली, दूसरी और तीसरी पत्नी से उनका परिचय कराया। ये तीनों पत्नियां अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखती थीं। बोकाडिया के मुताबिक, उस समय तीसरी पत्नी के चेहरे पर जो झिझक और दर्द दिखाई दिया, उसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। इसी घटना के बाद उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाने का फैसला किया। महिलाओं के अधिकारों पर सोचने को मजबूर करेगी कहानी
के. सी. बोकाडिया का कहना है कि ‘तीसरी बेगम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के लिए एक आईना है। यह कहानी दर्शकों को समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिनेमाघरों में सराहनीय प्रदर्शन करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे। यह फिल्म मुख्य रूप से महिलाओं के आत्मसम्मान की लड़ाई को दिखाती है। इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ कर चुके हैं काम
के. सी. बोकाडिया भारतीय सिनेमा के एक बड़े और प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, शाह रुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों की फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘नसीब अपना अपना’, ‘आज का अर्जुन’ और ‘फूल बने अंगारे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आने वाले समय में रिलीज होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स
‘तीसरी बेगम’ के ओटीटी रिलीज के अलावा के. सी. बोकाडिया के कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां 2’ अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म उनकी पुरानी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। इसके साथ ही वे जल्द ही छोटे पर्दे पर भी दस्तक देने जा रहे हैं। उनका एक नया टीवी धारावाहिक ‘संस्कार’ भी जल्द ही प्रसारित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां आखिरी चरण में हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Indigo Flights Cut by 7% Amidst Rising Fuel Costs

May 27, 2026/
2:33 pm

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन एअर इंडिया घरेलू उड़ानों में 22% तक कटौती...

पैन इंडिया फिल्म में पवन सिंह की एंट्री:‘डकैत एक प्रेम कथा’ में गाएंगे गाना ‘टच बेबी’, 28 मार्च को होगा रिलीज

March 24, 2026/
1:05 pm

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में शामिल...

तस्वीर का विवरण

March 31, 2026/
7:29 am

गर्मी में तापमान सबसे ज्यादा की वजह से दूध में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। येही दूध को सुझाव...

फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

April 16, 2026/
4:32 pm

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही KKR की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सवाल उठाए।...

लांजी में शराब दुकान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:रहवासी देरशाम तक धरने पर, विधायक ने कहा- लोगों की मांग सही है

April 2, 2026/
9:16 pm

बालाघाट के कोटेश्वर नगरी लांजी में भिलाई मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में वार्डवासियों ने मोर्चा खोल दिया...

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी:कहा- हर पल उनकी याद आती है, यकीन नहीं होता वो वाकई चले गए हैं

February 24, 2026/
3:16 pm

हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र के निधन को तीन महीने हो चुके हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में...

स्पोर्ट्स अपडेट:टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स की 4 साल बाद जीत के साथ कोर्ट पर वापसी: क्वींस क्लब डबल्स के पहले राउंड में जीती

June 10, 2026/
9:54 am

दुनिया की महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शामिल सेरेना विलियम्स ने करीब 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद प्रोफेशनल टेनिस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ओटीटी पर रिलीज होगी 'तीसरी बेगम':18 जुलाई से स्ट्रीम होगी केसी बोकाडिया की फिल्म, वास्तविक घटना पर आधारित

ओटीटी पर रिलीज होगी 'तीसरी बेगम':18 जुलाई से स्ट्रीम होगी केसी बोकाडिया की फिल्म, वास्तविक घटना पर आधारित

फिल्म निर्माता और निर्देशक के. सी. बोकाडिया की चर्चित फिल्म ‘तीसरी बेगम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद यह फिल्म 18 जुलाई 2026 से ‘वेव्स’ (WAVES) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित है, जिसमें महिला सशक्तिकरण, आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में जरीना वहाब, मुग्धा गोडसे और कायनात अरोड़ा नजर आएंगी। बोकाडिया ने उम्मीद जताई है कि सिनेमाघरों की तरह ओटीटी पर भी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा। एक कार्यक्रम की घटना से मिली कहानी की प्रेरणा
निर्देशक के. सी. बोकाडिया ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया कि यह फिल्म पूरी तरह से एक सच्ची घटना पर आधारित है। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जिसने बड़े गर्व के साथ अपनी पहली, दूसरी और तीसरी पत्नी से उनका परिचय कराया। ये तीनों पत्नियां अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखती थीं। बोकाडिया के मुताबिक, उस समय तीसरी पत्नी के चेहरे पर जो झिझक और दर्द दिखाई दिया, उसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। इसी घटना के बाद उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाने का फैसला किया। महिलाओं के अधिकारों पर सोचने को मजबूर करेगी कहानी
के. सी. बोकाडिया का कहना है कि ‘तीसरी बेगम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के लिए एक आईना है। यह कहानी दर्शकों को समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिनेमाघरों में सराहनीय प्रदर्शन करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे। यह फिल्म मुख्य रूप से महिलाओं के आत्मसम्मान की लड़ाई को दिखाती है। इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ कर चुके हैं काम
के. सी. बोकाडिया भारतीय सिनेमा के एक बड़े और प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, शाह रुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों की फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘नसीब अपना अपना’, ‘आज का अर्जुन’ और ‘फूल बने अंगारे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आने वाले समय में रिलीज होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स
‘तीसरी बेगम’ के ओटीटी रिलीज के अलावा के. सी. बोकाडिया के कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां 2’ अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म उनकी पुरानी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। इसके साथ ही वे जल्द ही छोटे पर्दे पर भी दस्तक देने जा रहे हैं। उनका एक नया टीवी धारावाहिक ‘संस्कार’ भी जल्द ही प्रसारित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां आखिरी चरण में हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket