Friday, 25 Sep 2026 | 02:08 PM

Trending :

EXCLUSIVE

तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय:पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं; 2022 में गोवा में की थी शादी

तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय:पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं; 2022 में गोवा में की थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति को अनफॉलो कर तलाक की खबरों को और तेज कर दिया है। मौनी रॉय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया से शुरू हुईं। सामने आया कि कपल को लंबे समय से एक-दूसरे के साथ पब्लिकली स्पॉट नहीं किया गया है। इसी बीच मौनी रॉय की सोशल मीडिया फॉलोविंग और फॉलोवर्स लिस्ट देखने से सामने आया कि वो पति सूरज नांबियार को फॉलो ही नहीं कर रही हैं। ठीक इसी तरह उनके पति भी उन्हें फॉलो नहीं करते। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये सिलसिला पहले से चला आ रहा है या कपल ने हाल ही में एक-दूसरे को अनफॉलो किया है। इसके अलावा मौनी का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालने से सामने आया है कि उन्होंने पति के साथ पोस्ट की हुईं सभी तस्वीरें हटा दी हैं। साल 2024 तक उनके अकाउंट में पति की कोई तस्वीर ही नहीं है। सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम खंगालने पर सामने आया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने मौनी के साथ आखिरी पोस्ट 2024 में पोस्ट की थी, जिसके बाद उनके अकाउंट की आखिरी पोस्ट अप्रैल 2025 की है। 2022 में हुई थी मौनी-सूरज की शादी मौनी रॉय ने 22 जनवरी 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। ये शादी मलयाली रीति-रिवाजों से हुई। इसके बाद मौनी ने सोशल मीडिया पर पति के साथ वेकेशन की कई खूबूसरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। मौनी रॉय के पास हैं कई फिल्में साल 2025 में मौनी रॉय फिल्म भूतनी में नजर आई थीं। जल्द ही वो तमिल फिल्म विश्वंभरा में कैमियो करती दिखेंगी। इसके अलावा वो है जवानी तो इश्क होना है और द वाइव्स जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

विनेश फोगाट महिला कुश्ती प्रतियोगिता में आज भाग लेने पहुंचेंगी:विनेश ने परेशानियों पर कहा- कोई भी दिक्कत आए इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है

विनेश फोगाट महिला कुश्ती प्रतियोगिता में आज भाग लेने पहुंचेंगी:विनेश ने परेशानियों पर कहा- कोई भी दिक्कत आए इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है

गोंडा सीनियर नेशनल ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में आज यानी मंगलवार विनेश पार्टिसिपेट करने पहुंचेंगी। वह सोमवार को वेरीफिकेशन कराने गोंडा आई थीं। विनेश जब भारतीय कुश्ती संघ का ट्रेनिंग सेंटर पर चार बजे पहुंची तो सेंटर बंद था। इसके बाद विनेश ने मीडियाकर्मियों के सामने ही WFI अध्यक्ष संजय सिंह को फोन किया, लेकिन फोन बिजी आ रहा था। इसपर दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि क्या दिक्कत आ रही है तो विनेश ने कहा कोई भी दिक्कत आए इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है। सोमवार को ट्रेनिंग सेंटर पहुंची थी विनेश फोगाट विनेश ने कहा- गोंडा में मैं कंपटीशन खेलने आई हूं। मैंने इसके लिए 27 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन कराया था। WFI के अध्यक्ष चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं। हार मान लूं। मुझे दो शो-कॉज नोटिस मिले हैं। मैंने शॉर्ट में जवाब दे दिया है, लेकिन वो 14 दिन वाला जवाब तुरंत मांग रहे हैं। विनेश ने कहा- अभी हमारे पास पूरा समय है। मेरे खेलने से दो दिन पहले जानबूझकर ये नोटिस दे दिया गया। विनेश ने कहा कि मैं नोटिस का जवाब दे चुकी हूं। मंगलवार को मुझे खेलना है। प्रभु राम ने मुझे आशीर्वाद दिया है। WFI के अनुसार, विनेश फोगाट आज प्रतियोगिता में किसी भी स्थिति में शामिल नहीं हो सकती हैं। WFI ने स्पष्ट किया है कि विनेश के खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने पर अभी रोक लगी हुई है और उन्हें भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नोटिस जारी की गई है। WFI अध्यक्ष ने कहा- विनेश किसी भी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती विनेश फोगाट के आने को लेकर नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वह आज किसी भी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती हैं। स्पष्ट किया कि उनके जवाब आने के बाद कमेटी आगे का फैसला लेगी। संजय सिंह ने यह भी कहा कि अगर विनेश फोगाट यहां खेल देखने के लिए आ रही हैं, तो उनका स्वागत है। वह एक पहलवान हैं और उनके आने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकतीं। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सुबह 11 बजे तक ग्रीको रोमन कुश्ती के बचे हुए फाइनल मुकाबले संपन्न किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद महिला कुश्ती प्रतियोगिताएं शुरू होंगी, जिसमें 500 से अधिक महिला पहलवान विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लेंगी। 15 बिंदुओं पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया पहलवान विनेश फोगाट ने इन महिला कुश्ती प्रतियोगिताओं में खेलने का दावा किया था। वह कल गोंडा आई थीं और उन्होंने मंगलवार को दोबारा प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि, भारतीय कुश्ती संघ ने पहले ही साफ कर दिया है कि विनेश फोगाट को जिन 15 बिंदुओं पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, उन पर कमेटी द्वारा फैसला लिया जाएगा। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही वह आगे की प्रतियोगिताओं में शामिल हो पाएंगी। WFI ने 9 मई (शनिवार) को विनेश फोगाट को एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इससे पहले, विनेश के गोंडा आने की खबर मिलते ही नंदिनी नगर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। 2 सीओ, 3 एसएचओ समेत 3 थानों का फोर्स तैनात रही। सभी एंट्री गेट पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। हालांकि, गोंडा में ट्रेनिंग सेंटर बंद मिलने के बाद विनेश अयोध्या लौट गईं। गोंडा में हो रहे नेशनल टूर्नामेंट के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, यह 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा

सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, यह 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 12 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिला जुला-कारोबार अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी FII ने बीते 7 दिन में ₹18,724 करोड़ की बिकवाली की नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सोमवार को सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर बंद हुआ था इससे पहले शेयर बाजार में 11 मई, यानी सोमवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, यह 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा

सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, यह 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 12 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिला जुला-कारोबार अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी FII ने बीते 7 दिन में ₹18,724 करोड़ की बिकवाली की नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सोमवार को सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर बंद हुआ था इससे पहले शेयर बाजार में 11 मई, यानी सोमवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ था।

गलती से भी न खाएं ये मछली, शरीर में जाते बन जाएगी जहर, पेट दर्द, उल्टी, दस्त से होंगे परेशान, किडनी लिवर हो सकते हैं खराब!

गलती से भी न खाएं ये मछली, शरीर में जाते बन जाएगी जहर, पेट दर्द, उल्टी, दस्त से होंगे परेशान, किडनी लिवर हो सकते हैं खराब!

Last Updated:May 12, 2026, 08:00 IST What is Dried fish and its side effects: मछली खाने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. जो लोग मछली खाना पसंद करते हैं, वे सप्ताह में दो बार जरूर इसे खाते होंगे. कई तरह की मछलियां मिलती हैं और सभी का स्वाद अलग होता है. प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली सेहत के लिए बेहद हेल्दी होती है. आमतौर पर लोग फ्राई फिश, ग्रेवी वाली मछली, मछली का भरता, यहां तक कि मछली का अचार भी खाते हैं. लेकिन क्या आप ड्राई फिश (Dried fish) भी खाना पसंद करते हैं या कभी खाएं हैं, तो खास सावधानी बरतें, क्योंकि कुछ लोगों को सूखी मछली खाकर भारी नुकसान हो सकता है. जानिए क्या है सूखी मछली, इसके फायदे-नुकसान, बनाने का तरीका, खाते समय किन बातों का रखें ध्यान… मछली की कई वेरायटी होती है. कई तरह से इसे पकाया जाता है. अलग-अलग राज्यों में मछली को बेचने का भी तरीका डिफरेंट होता है. साउथ इंडिया की बात करें तो यहां मछली को सुखा कर भी बेचा जाता है. जिन लोगों को इस तरह की मछली खाने से कोई नुकसान नहीं होता, वे इसे चाव से खाते हैं, लेकिन जिन्हें पहले से ही एलर्जी, किडनी, हाई ब्लड प्रेशर आदि की समस्या हो, उन्हें इसे खाने से परहेज करना चाहिए. ड्राई फिश में बहुत अधिक नमक लगाकर इसे सुखाया जाता है और फिर बेचा जाता है. इसे तैयार करने की प्रक्रिया नॉर्मल मछली बेचने से अलग है. क्या होती है सूखी मछली- सूखी मछली (Dried Fish) तैयार करने के लिए मछलियों पर ढेर सारा नमक लगाया जाता है. फिर इसे धूप में सुखाकर या मशीन से डिहाइड्रेट करके लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है. भारत के कई तटीय इलाकों जैसे केरला, गोवा, असाम, पश्चिम बंगाल में इसे चाव से लोग खाते हैं. सूखी मछली को बंगाली में शुटकी, असाम में नगन कहते हैं. वहीं, दक्षिण भारत में अलग-अलग स्थानीय नामों से इसे जाना जाता है. ताज़ी मछली को साफ करके इस पर नमक लगाते हैं. धूप और हवा में सुखाते हैं. जब ये सूख जाती है तो इसमें मौजूद नमी कम होती है और बैक्टीरिया बनने की वृद्धि भी धीमी हो जाती है. इस तरह से ये मछली लंबे समय तक खराब नहीं होती है. सूखी मछली खाने के नुकसान- चूंकि, मछलियों पर नमक लगाकर सुखाया जाता है, जिससे सोडियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है. इससे हाई ब्लड प्रेशर, वॉटर रिटेंशन, किडनी पर प्रेशर बनना, बैक्टीरिया और फफूंदी का रिस्क बढ़ सकता है. यदि सूखी मछली को सही तरीके से स्टोर ना किया जाए तो इसमें फंगस, कीड़े, बैक्टीरिया लग सकते हैं. इसे खा लेने पर शरीर में टॉक्सिन बढ़ सकता है. पाचन खराब हो सकता है. पेट दर्द, उल्टी, डायरिया, लिवर, किडनी की समस्या हो सकती है. कुछ लोगों में एसिडिटी, अपच, फूड पॉइजनिंग, एलर्जी का कारण बन सकती है ड्राई फिश. कुछ जगहों पर इसमें केमिकल जैसे फॉर्मेलिन या कीटनाशक की मिलावट की जाती है, ताकि ये जल्दी खराब न हो. ये सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google ब्लड प्रेशर यूके और डब्ल्यूएचओ के अनुसार, सूखी मछली में नमक की अधिक मात्रा होने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो सकती है. ऐसे में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, वे इसके सेवन से बचें. साथ ही किडनी प्रॉब्लम भी हो सकता है. कुछ जगहों पर मछली में रंग भी मिलाए जाते हैं. सुखाने के लिए हानिकारक रसायनों का उपयोग किया जाता है, जिससे जी मिचलाना,पेट दर्द काफी तेज उठ सकता है. हिस्टामाइन विषाक्तता क्या है- कई तरह की सूखी मछलियों में हिस्टामाइन विषाक्तता हो सकती है, जिसे Scombroid poisoning भी कहा जाता है. ऐसा तब होता है, जब मछली पकड़ने के बाद इसे सही टेम्परेचर में स्टोर करके न रखा जाए. मिनेसोटा स्वास्थ्य विभाग (विकिपीडिया) के अनुसार, समुद्री मछलियां जैसे टूना, मैकेरल, सार्डिन में हिस्टिडीन नामक अमीनो एसिड ज्यादा होता है. खराब स्टोरेज में बैक्टीरिया इसे हिस्टामाइन में बदल देते हैं. ऐसी मछली खाने से पेट दर्द, स्किन पर रेडनेस, डायरिया, त्वचा में खुजली, सिरदर्द, हार्ट बीट तेज होना, सांस लेने में परेशानी होना, मुंह में जलन आदि हो सकता है. उन लोगों को ये समस्याएं अधिक हो सकती हैं, जो समुद्री मछली नहीं खाते हैं. अक्सर ऐसा टॉक्सिन की वजह से होता है. किन लोगों को सूखी मछली नहीं खानी चाहिए- हाई ब्लड प्रेशर, किडनी पेशेंट, हिस्टामाइन संवेदनशील लोग, जिन्हें माइग्रेन, स्किन रैशेज, एलर्जी होती है, अस्थमा के मरीज, प्रेग्नेंट महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इसे बिल्कुल न खाएं वरना फूड पॉइजनिंग का जोखिम गंभीर हो सकता है. सुरक्षित तरीके से सूखी मछली कैसे खाएं- सही तरीके से तैयार और स्टोर की गई सूखी मछली सामान्यतः सुरक्षित होती है. हमेशा अच्छी क्वालिटी वाली, सही तरीके से स्टोर की गई सूखी मछली ही खरीदें. तेज सही हुई दुर्गंध आए तो बिल्कुल ना खरीदें. इसे पकाने से पहले अच्छी तरह से धोएं. पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें ताकि एक्स्ट्रा नमक निकल जाए. अच्छी तरह से पकाकर खाएं. नमी रहित बंद डिब्बे में रखें. आप इसे गर्म पानी में भी 20 मिनट के लिए डालकर छोड़ सकते हैं. इससे नमक और गंदगी निकल जाएगी. जिन लोगों को सी फूड से एलर्जी है, वे बिल्कुल न खाएं. सूखी मछली खाने के फायदे- मछली में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होती है. जब इसमें पानी की मात्रा कम हो जाती है तो प्रोटीन की मात्रा और अधिक बढ़ जाती है. प्रोटीन मसल्स और शरीर की मरम्मत में मदद करता है. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होने के कारण हार्ट, ब्रेन को हेल्दी रखने के साथ ही इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकता है. ड्राई फिश में कैल्शियम,फॉस्फोरस, आयरन भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं, शरीर में आयरन, खून की कमी नहीं होने देते. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं:त्रिपुण्ड लगाकर भस्म आरती में शामिल हुईं; कहा- अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकती

फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं:त्रिपुण्ड लगाकर भस्म आरती में शामिल हुईं; कहा- अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकती

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के बाद तमन्ना ने कहा, आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज जो आरती देखने को मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती देखते हैं, ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता। मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। भस्म आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी।

फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं:त्रिपुण्ड लगाकर भस्म आरती में शामिल हुईं; कहा- अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकती

फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं:त्रिपुण्ड लगाकर भस्म आरती में शामिल हुईं; कहा- अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकती

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के बाद तमन्ना ने कहा, आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज जो आरती देखने को मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती देखते हैं, ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता। मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। भस्म आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी।

पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI की रेड:सीनियर ऑफिसर का रीडर-बिचौलिया हिरासत में; चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में ₹20 लाख की डील पकड़ी

पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI की रेड:सीनियर ऑफिसर का रीडर-बिचौलिया हिरासत में; चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में ₹20 लाख की डील पकड़ी

पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने रेड की। सोमवार देर रात छापा मारने के बाद टीम मंगलवार सुबह दोबारा पंजाब विजिलेंस चीफ के दफ्तर पहुंची है। बताया जा रहा है कि टीम कथित रिश्वत केस में जांच कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि विजिलेंस ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर में CBI विजिलेंस चीफ के गिरफ्तार रीडर ओपी राणा के ऑफिस में बैठकर डॉक्यूमेंट चेक कर रही है। पहली मंजिल पर CBI के करीब 15 मेंबर मौजूद हैं। पंजाब विजिलेंस प्रमुख शरद सत्य चौहान का ऑफिस भी पहली मंजिल पर रीडर के ऑफिस के पास है। वह अपने ऑफिस में बैठे हुए हैं। उन्हें अभी तक सीधी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। जल्द ही CBI की टीम उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। सोमवार देर रात CBI की टीम ने मोहाली स्थित विजिलेंस ऑफिस में दबिश देकर विजिलेंस के सीनियर ऑफिसर के रीडर को हिरासत में लिया। इसके अलावा टीम ने मलोट स्थित कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले राघव गोयल और विकास गोयल पर भी टीम ने रेड की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, सीबीआई की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई। सौदा करते आरोपियों को दबोचा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने चंंडीगढ़ के पांच सितारा होटल में छापा मारा, जहां एक सीनियर विजिलेंस अधिकारी का रीडर ओपी राणा और बिचौलिया राघव गोयल और विकास गोयल कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता के साथ सौदा कर रहे थे। यह सौदा 20 लाख रुपये का था, लेकिन व्यक्ति 13 लाख रुपये लेकर आया, जिसे टीम ने बरामद कर लिया। CBI के एक अधिकारी ने बताया है कि राघव गोयल को गिरफ्तार किया गया है। वह मुक्तसर के मलोट का निवासी है और विजिलेंस अधिकारी का करीबी है। उसे पंजाब सरकार की ओर से पुलिस सुरक्षा दी गई थी। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत रीडर ओपी राणा और राघव गोयल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार नेटवर्क की जांच कर रही सीबीआई सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अंदर हड़कंप मच गया है। एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि इस कथित भ्रष्टाचार नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे? कई अधिकारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। जिस विभाग पर भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी है, उसी के दफ्तर में सीबीआई की रेड ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच अब सिर्फ एक रीडर तक सीमित नहीं रहने वाली। एजेंसी उन अफसरों और बिचौलियों की भी भूमिका खंगाल रही है, जिनके जरिए कथित तौर पर डील सेट की जाती थी। सीबीआई अब पूरे नेटवर्क की लेयर दर लेयर जांच कर रही है। हो सकते हैं बड़े खुलासे विजिलेंस विभाग के अंदर हुई इस कार्रवाई को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार ब्यूरो के भीतर इस स्तर पर सीबीआई की एंट्री हुई है। सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में कुछ और अफसरों या बिचौलियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। गिरफ्तार बिचौलिए व ओपी राणा से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं। सीबीआई को थी इस डील की जानकारी सीबीआई को कुछ दिनों से इस डील की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सीबीआई टीम ने विजिलेंस ऑफिस में ट्रैप लगाया, लेकिन राणा मौके से फरार हो गया, जबकि कथित बिचौलिया राघव गोयल और उसका पिता सीबीआई के हत्थे चढ़ गया। कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने बिचौलिए राघव से कथित तौर पर 13 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। रेड पर विपक्षी नेता क्या बोल रहे… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

EC आने वाले दिनों में SIR का तीसरा चरण शुरू करेगा, इसमें लगभग 40 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया जाएगा | भारत समाचार

PBKS Vs DC IPL 2026 Highlights

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 06:28 IST पिछले महीने केरल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के कारण एसआईआर के तीसरे चरण के कार्यान्वयन में देरी हुई थी। राजस्थान के बीकानेर में एक बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए गणना फॉर्म भरने में मतदाताओं की सहायता करता है। (छवि: पीटीआई फ़ाइल) पिछले महीने केरल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के कारण अस्थायी रूप से रोक दिए जाने के बाद चुनाव आयोग आने वाले दिनों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण को शुरू करने के लिए तैयार है। चुनाव निकाय ने कहा कि एसआईआर का अगला चरण अब शुरू हो सकता है क्योंकि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब तक, यह अभ्यास 10 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों – उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा और बिहार में किया गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि अभ्यास के अगले चरण में शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया जाएगा, जिसमें लगभग 40 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। असम में मतदाता सूची का एक अलग “विशेष पुनरीक्षण” किया गया। मतदान निकाय के अनुसार, भारत के लगभग 99 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 60 करोड़ को पहले ही सफाई अभियान के तहत कवर किया जा चुका है। शेष लगभग 40 करोड़ मतदाताओं को आगामी चरण में 17 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल किया जाएगा। की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआईचुनाव आयोग ने फरवरी में दिल्ली सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एसआईआर से संबंधित प्रारंभिक कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था क्योंकि यह अभ्यास अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद थी। एक बार चरण तीन पूरा हो जाने पर, यह अभ्यास सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर कर लेगा। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में चुनाव प्राधिकरण ने कहा कि अखिल भारतीय एसआईआर अभ्यास का आदेश पिछले साल जून में दिया गया था। दूसरे चरण के दौरान 5 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए चुनाव आयोग और राज्य चुनाव अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चला है कि एसआईआर अभ्यास के बाद नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में संयुक्त मतदाता सूची में 10.2 प्रतिशत की कमी आई है, साथ ही 60 लाख से अधिक मृत मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया है। जब 27 अक्टूबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभ्यास के दूसरे चरण की घोषणा की गई, तो 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाता आधार 50.99 करोड़ से अधिक था। अभ्यास पूरा होने के बाद, संख्या घटकर 45.81 करोड़ हो गई है – नामावली से 5.18 करोड़ से अधिक नाम कम हो गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि अभ्यास के दौरान 66.88 लाख मृत मतदाताओं को हटा दिया गया, जिनमें सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश में 25.47 लाख थी, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 24.16 लाख थे। मृत मतदाताओं के अलावा, अन्य 63.16 लाख नाम आपत्तियां उठाए जाने और पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद हटा दिए गए थे। एसआईआर का दूसरा चरण अब समाप्त हो गया है, जिसमें 10 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अंतिम मतदाता सूची अलग-अलग तारीखों पर प्रकाशित की गई है। जबकि इस अभ्यास ने पहली बार बिहार में अपने कार्यान्वयन के दौरान राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया था, लगभग 51 करोड़ मतदाताओं से जुड़ा दूसरा चरण अब औपचारिक रूप से संपन्न हो गया है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया EC आने वाले दिनों में SIR का तीसरा चरण शुरू करेगा, इसमें लगभग 40 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया जाएगा अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची(टी)चुनाव आयोग भारत(टी)चरण तीन एसआईआर(टी)मतदाता सूची संशोधन(टी)मतदाता सूची की सफाई(टी)मृत मतदाताओं को हटाया गया(टी)भारतीय राज्य और केंद्रशासित प्रदेश(टी)40 करोड़ मतदाता

3 हत्याएं करने वाला साइको किलर एनकाउंटर में ढेर:सेना से रिटायर था; कहता था- मन का राजा हूं; चंदौली में 26 घंटे में किए थे मर्डर

3 हत्याएं करने वाला साइको किलर एनकाउंटर में ढेर:सेना से रिटायर था; कहता था- मन का राजा हूं; चंदौली में 26 घंटे में किए थे मर्डर

यूपी में चलती ट्रेन और अस्पताल में तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर सोमवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। चंदौली SP आकाश पटेल ने बताया- पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस अफसर की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे सिर और सीने में गोली लग गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 45 साल के गुरप्रीत सिंह ने चंदौली में 26 घंटे के भीतर बेवजह तीन हत्याएं की थीं। तीनों वारदातों का पैटर्न एक जैसा था- गोली सीधे कनपटी पर मारी गई थी। पिटाई से गुरप्रीत जख्मी हो गया था। पुलिस ने उसका इलाज कराया। जब वह बोलने लायक हुआ तो महिला की हत्या करने की वजह पूछी गई। जवाब में उसने कहा- मैं मन का राजा हूं। शराब पीने के बाद मैं होश में नहीं रहता। घूम-घूमकर जो मन में आता है, करता हूं। एक नहीं, दो-तीन को मारकर आया हूं। ये जवाब सुनकर पुलिस भी चौंक गई। सख्ती से पूछताछ करने पर अपने सारे जुर्म कबूल कर लिए। गुरप्रीत सिंह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला था। छह साल पहले आर्मी से रिटायर हुआ था। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। वह शादीशुदा था, लेकिन उसने पुलिस को पत्नी और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया- गुरप्रीत शराब पीने के बाद मानसिक संतुलन खो देता था। लोगों से उलझता रहता था। हिंसक हो जाता था। तीनों मर्डर में दो उसने झगड़े के बाद ही किए। शुरुआती जांच में आरोपी साइको लग रहा है। एनकाउंटर से जुड़ी हुईं 3 तस्वीरें देखिए- नौकरी से निकाले जाने के बाद साइको जैसी हरकतें करने लगा था एसपी आकाश पटेल ने बताया- चंदौली पुलिस, जीआरपी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पहले हत्याकांड का सीन रीक्रिएट कराने के लिए दरियापुर गांव के पास रेलवे लाइन किनारे ले जाया गया। इसी दौरान आरोप ने पुलिस के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर फायर कर दिया। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की संयुक्त टीमों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को एक गोली सीने और एक सिर में लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया- आरोपी गुरप्रीत 29 अप्रैल को गार्ड की नौकरी करने के लिए बिहार के आरा शहर गया था। वहां कुछ दिनों तक काम करने के दौरान उसकी शराब पीकर हंगामा करने की आदत सामने आई। उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद वह दिमागीतौर पर परेशान रहने लगा। वह 9 मई से अलग-अलग ट्रेनों से प्रयागराज, चंदौली समेत कई स्थानों पर घूमता रहा। कैसे पुलिस साइको किलर तक पहुंची, 4 पॉइंट में जानिए अब सिलसिलेवार तीनों वारदातें जानिए… 1- अस्पताल में घुसकर महिला को गोली मारी जगह- चंदौली का जीवक अस्पताल, समय- सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे…। चंदौली जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर अलीनगर थाना क्षेत्र में जीवक अस्पताल है। बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना के बहोवना गांव की रहने वाली लक्ष्मीना देवी (55) का पैर टूट गया था। उन्हें पिछले माह 5 अप्रैल को जीवक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक रिश्तेदार भी उसके साथ था। हमलावर वीरेंद्र सोमवार सुबह मुंह बांधकर इलाज कराने के बहाने अस्पताल में घुसा। वह बेड पर लेटी महिला के पास गया। सीधे कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उससे पिस्टल छीन ली। इसके बाद भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। ऑटो ड्राइवर बोला- फायरिंग करते हुए हमलावर भागा एडीजी पीयूष मोर्डिया ने भी अस्पताल पहुंचकर जांच की। ऑटो चालक विनोद दुबे ने बताया कि महिला की हत्या के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग रहा था। उस समय वह अस्पताल के बाहर एक मरीज को उतार रहा था। भीड़ के चिल्लाने पर उसने बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी ने उस पर असलहा तान दिया, लेकिन उसने उसके हाथ मरोड़ दिए। असलहा जमीन पर गिर गया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। तभी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने उसे घेर लिया। उसके दोनों हाथ गमछे से बांध दिए गए। कुछ लोगों ने आरोपी को ईंट-पत्थरों से भी मारा। इससे वह घायल हो गया। हालांकि, समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। 2- ट्रेन में बाथरूम से निकलते ही मारी गोली जगह- वाराणसी, रविवार, समय- रात 2 बजे…। बिहार के गया जिले में पिपरिया गांव के रहने वाले दिनेश साहू (42) कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस से सीतापुर के नैमिषारण्य धाम जा रहे थे। वह पत्नी के साथ कोच S-2 में सवार थे, जबकि उनकी बहन, उनके दो बच्चे और सास जनरल कंपार्टमेंट में यात्रा कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 2 बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन से पहले ब्लॉक हट-बी के पास ट्रेन पहुंची थी। उस समय दिनेश बाथरूम गए थे। जैसे ही वह बाहर निकले, आरोपी वीरेंद्र ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर यात्री मौके पर पहुंचे। पत्नी भी दौड़कर पहुंची और देखा कि दिनेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। ब्लॉक हट-बी के चलते ट्रेन की स्पीड धीमी थी, मौका पाकर वीरेंद्र ट्रेन से उतर गया। यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। रात 2:42 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची, जहां शव को नीचे उतारा गया। 3. पैसेंजर ट्रेन में मारी गोली, रफ्तार कम होते ही भागा जगह- चंदौली, रविवार, समय सुबह 7 बजे…। गाजीपुर के जमानिया थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला का रहने वाला मंगरू (34) 15 दिन पहले काम की तलाश में कर्नाटक गया था। वहां पर मछली पकड़ने का काम करने लगा। काम पसंद नहीं आया। इसके बाद मंगरू वापस अपने घर लौट रहा था। वह कर्नाटक से सुपरफास्ट ट्रेन पकड़कर प्रयागराज (डीडीयू) जंक्शन पहुंचा था। यहां से घर जाने के लिए डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर में सवार हुआ था। ट्रेन सुबह 6:30