Tuesday, 17 Nov 2026 | 07:53 PM

Trending :

राजा रघुवंशी मर्डर: मां बोली सोनम को जमानत कैसे मिली?:भाई विपिन बोला- हाईकोर्ट में अपील करेंगे, शिलांग गया तो सोनम मुझ पर भी करा सकती है हमला

राजा रघुवंशी मर्डर: मां बोली सोनम को जमानत कैसे मिली?:भाई विपिन बोला- हाईकोर्ट में अपील करेंगे, शिलांग गया तो सोनम मुझ पर भी करा सकती है हमला

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। परिजनों को इस फैसले की जानकारी उनके वकील से नहीं, बल्कि शिलांग पुलिस के एक फोन से मिली। अचानक आई इस खबर के बाद घर का माहौल बदल गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में राजा की मां उमा रघुवंशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस फैसले पर यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड है। उमा ने कहा, अभी तक तो सुना था कि कानून अंधा होता है आज देखने को भी मिल गया। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हस्तक्षेप की अपील की है। उमा रघुवंशी ने कहा कि एक मां को अपने बेटे के लिए न्याय की उम्मीद थी, लेकिन इस फैसले ने उन्हें बड़ा झटका दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर मुख्य आरोपी को जमानत मिल सकती है, तो अन्य आरोपियों को भी राहत मिल सकती है। वह जब भी इंदौर आएगी तो मैं उससे पूछूंगी कि मेरे बेटे का क्या कसूर था? क्यों मारा उसे? सोनम या उसका भाई मुझ पर करा सकता है हमला वहीं, राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि सोनम को सोमवार को ही जमानत मिल गई थी, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी मंगलवार को शिलांग पुलिस से मिली। चार दिन पहले तक उनके वकील ने भी जमानत मिलने की संभावना से इनकार किया था। विपिन ने आरोप लगाया कि सोनम के परिवार, खासकर उसके भाई गोविंद का उसे पूरा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पैसों की ताकत के आगे हम अपने भाई को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। वे सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का रुख करेंगे और जरूरत पड़ी तो शिलांग भी जाएंगे। ऐसे में यदि सोनम वापस जेल जाती है तो भाई गोविंद इसका बदला ले सकता है। विपिन ने आशंका भी जताई कि अगर अपील करने के लिए अगर वह शिलांग जाते है तो सोनम उन पर हमला करा सकती है। यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए गोविंद जिम्मेदार होगा। जमानत के आधार पर भी सवाल उठाते हुए विपिन ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कोर्ट ने यह मानते हुए जमानत दी कि गिरफ्तारी के वक्त सोनम को कारण नहीं बताया गया था। हमें अब तक चार्जशीट की कॉपी नहीं दी गई, जबकि दूसरी ओर आरोपी पक्ष को यह उपलब्ध करा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी राज कुशवाह की जमानत पर भी जल्द सुनवाई हो सकती है।

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक सटोरी गिरफ्तार:सिवनी में नगदी, मोबाइल जब्त; एक अन्य आरोपी फरार

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक सटोरी गिरफ्तार:सिवनी में नगदी, मोबाइल जब्त; एक अन्य आरोपी फरार

सिवनी जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने रात्रि के समय बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी सचिन पारे के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे क्षेत्र में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए ऑनलाइन लेनदेन कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने मोबाइल छिपाने का प्रयास किया, जिसे तत्काल पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 5100 रुपये नगद जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम पटेल (29 वर्ष), निवासी शिवमंदिर के पास, अकबर वार्ड, बारापत्थर, सिवनी बताया। जांच में खुलासा हुआ कि वह डूंडासिवनी निवासी प्रफुल्ल यादव के लिए कमीशन पर अपने मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर चैटिंग कर आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। आरोपी शुभम पटेल के खिलाफ सट्टा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी प्रफुल्ल यादव की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश गोडाने, आरक्षक सतीश इनवाती और प्रतीक बघेल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बंगाल में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, यूपी के ‘सिंघम’ के इस अधिकारी को हटाया गया

बंगाल में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, यूपी के 'सिंघम' के इस अधिकारी को हटाया गया

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल यानि आज दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इससे ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने एक मुख्य स्थानीय अधिकारी सौरव हाजरा की नियुक्ति कर दी थी। दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विवाद के बीच विरोध प्रदर्शन, राजनीतिक बाजीगरी और याचिका के बाद उठाव हुआ। उन पर आईपीएस अजय पाल शर्मा के सहयोग से एक्शन लिया गया। राम्या भट्टाचार्य को मिली जिम्मेदारी फाल्टा के जाइंट बोल्टन बोरा हाजरा का रेलवे स्टेशन पुरुलिया मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। मंगलवार (28 अप्रैल) को डाइरेक्टर लेकर एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें उनकी जगह स्पेशल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी राम्या भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है। हाजरा फाल्टा विधानसभा सीट के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में भी काम कर रहे थे। आयोग ने अपने आदेश को मंजूरी दे दी और स्वचालित रूप से लागू करने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब चुनाव आयोग के एक पर्यवेक्षक के दौरे पर, कांग्रेस में शामिल प्रतिभागियों ने विरोध प्रदर्शन किया और मतदान से पहले केंद्रीय समर्थन के समर्थन वाली याचिका के बाद फाल्टा सीट एक प्रेरक केंद्र बन गई। कैसे हुई विवाद की शुरुआत? विवाद की शुरुआत तब हुई, जब पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों के विशेष रूप से उत्तर प्रदेश कैडर के सदस्य अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सोमवार देर रात वह कांग्रेस के प्रतियोगी थे, जहां जागीर खान के आवास पर दिखाई दिए। वीडियो में शर्मा ने चेतावनी दी है कि लाइब्रेरी को डराने-धमकाने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बंगाल एग्जिट पोल लाइव स्ट्रीमिंग: बीजेपी की सरकार बनेगी या ममता के फिर सिर सजेगा ताज? कब-कहाँ देखें बंगाल चुनाव सर्वेक्षण देहरादून ने किया विरोध इस रिवाल्वर के बाद, नोएडा बिल्डर्स फाल्टा में जमा हो गए और शर्मा के दौरे के नारे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। फ़ोकस ने वोटिंग से पहले पार्टी सोसाइटी पर “डराने-धमकाने” का आरोप लगाया था, क्योंकि उनका काफिला सेंट्रल कॉन्सटी के साथ उस इलाक़े से गुजरा था। दूसरे चरण के लिए वोट आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी मतदान पूर्ण हो चुके हैं। कोलकाता सहित छह मूर्तिकला के 142 विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक 1,448 बच्चे की किस्मत का फैसला। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 142 पदों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत पदधारी हैं। इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 श्रद्धेय जेंडर शामिल हैं। यह भी पढ़ें – ‘संदेश’ में नागरिकता, बंगाल चुनाव 2026 में मिठाइयों पर टीएमसी-बीजेपी के सिंबल, 142 की जंग में ‘डेमोक्रेसी का स्वाद’ (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव 2026(टी)चुनाव 2026(टी)ईसी ने बीडीओ(टी)जहांगीर खान पुष्पा टिप्पणी(टी)टीएमसी विरोध फाल्टा(टी)(टी)चुनाव 2026(टी)बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)चुनाव आयोग का एक्शन(टी)जहांगीर खान(टी)एमसीएमसी(टी)आईपीएस अजय पाल शर्मा(टी)सौरव टी हाजरा को निलंबित कर दिया

आज सीएम करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण:जलूद में तैयार 271.16 करोड़ की लागत से प्लांट, हर महीने 4 से 4.50 करोड़ बिजली की बचत

आज सीएम करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण:जलूद में तैयार 271.16 करोड़ की लागत से प्लांट, हर महीने 4 से 4.50 करोड़ बिजली की बचत

जलूद क्षेत्र में स्थापित 271.16 करोड़ रुपए की लागत से 60 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण 29 अप्रैल को सीएम डॉ.मोहन यादव जलूद में करेंगे। शाम 4.30 लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री, सांसद, विधायक, एमआईसी मेंबर, पार्षद सहित कई लोग शामिल होंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि सोलर प्लांट ट्रायल के दौरान इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं और मार्च महीने में ही पंपिंग स्टेशन के बिजली खर्च में लगभग 3.64 करोड़ रुपए की बचत दर्ज की गई है। अनुमान है कि आने वाले समय में यह बचत और बढ़ेगी। वर्तमान में नगर निगम हर महीने केवल जलूद से पानी की सप्लाई और पंपिंग सिस्टम के लिए बिजली पर करीब 22 से 25 करोड़ रुपए खर्च करता है। सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली खर्च में हर महीने 4 से 4 .50 करोड़ से अधिक की बचत होगी बचत जिससे खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इंदौर देश का पहला नगरीय निकाय बन गया है, जिसने ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से 244 करोड़ रुपए जुटाकर इस सोलर प्लांट की स्थापना की है। महापौर ने बताया कि सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से नगर निगम का बिजली बिल लगातार कम होगा और जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं अधिक भरोसेमंद बनेंगी। यह 60 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट भारत सरकार की CPSU योजना (फेज-2, ट्रेंच-2) के अंतर्गत तैयार किया गया है, जो शहर को स्वच्छ और सस्टेनेबल ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आज सीएम करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण:जलूद में तैयार 271.16 करोड़ की लागत से प्लांट, हर महीने 4 से 4.50 करोड़ बिजली की बचत

आज सीएम करेंगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण:जलूद में तैयार 271.16 करोड़ की लागत से प्लांट, हर महीने 4 से 4.50 करोड़ बिजली की बचत

जलूद क्षेत्र में स्थापित 271.16 करोड़ रुपए की लागत से 60 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण 29 अप्रैल को सीएम डॉ.मोहन यादव जलूद में करेंगे। शाम 4.30 लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री, सांसद, विधायक, एमआईसी मेंबर, पार्षद सहित कई लोग शामिल होंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि सोलर प्लांट ट्रायल के दौरान इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं और मार्च महीने में ही पंपिंग स्टेशन के बिजली खर्च में लगभग 3.64 करोड़ रुपए की बचत दर्ज की गई है। अनुमान है कि आने वाले समय में यह बचत और बढ़ेगी। वर्तमान में नगर निगम हर महीने केवल जलूद से पानी की सप्लाई और पंपिंग सिस्टम के लिए बिजली पर करीब 22 से 25 करोड़ रुपए खर्च करता है। सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली खर्च में हर महीने 4 से 4 .50 करोड़ से अधिक की बचत होगी बचत जिससे खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इंदौर देश का पहला नगरीय निकाय बन गया है, जिसने ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से 244 करोड़ रुपए जुटाकर इस सोलर प्लांट की स्थापना की है। महापौर ने बताया कि सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से नगर निगम का बिजली बिल लगातार कम होगा और जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं अधिक भरोसेमंद बनेंगी। यह 60 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट भारत सरकार की CPSU योजना (फेज-2, ट्रेंच-2) के अंतर्गत तैयार किया गया है, जो शहर को स्वच्छ और सस्टेनेबल ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दांतों में दर्द और सेंसिटिविटी से हैं परेशान, तो ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय दे सकते हैं तुरंत राहत

authorimg

Last Updated:April 29, 2026, 06:15 IST हरियाणा के अंबाला शहर स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने लोकल 18 को बताया है कि अचानक ठंडी चीजों के संपर्क में आने से दांतों की बाहरी परत (इनैमल) प्रभावित होती है, जिससे अंदर की नसें अधिक संवेदनशील हो जाती हैं. यही कारण है कि ठंडा या गर्म कुछ भी खाते-पीते समय दांतों में झनझनाहट या तेज दर्द महसूस होता है. अंबाला: देशभर में गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही लोगों की खान-पान की आदतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और बर्फ जैसे ठंडे पेय पदार्थों का जमकर सेवन कर रहे हैं. हालांकि, यह तात्कालिक राहत अब दांतों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है, क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक ठंडी और मीठी चीजों के सेवन से दांतों में संवेदनशीलता (सेंसिटिविटी) और दर्द के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. अक्सर लोग गर्मी से बचाव के लिए मीठी व ठंडी चीजों का सेवन तो करने लगते हैं, लेकिन अपने दांतों का ख्याल रखना भूल जाते हैं. कैसे पहुंचता है दांतों को नुकसान हरियाणा के अंबाला शहर स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि अचानक ठंडी चीजों के संपर्क में आने से दांतों की बाहरी परत (इनैमल) प्रभावित होती है, जिससे अंदर की नसें अधिक संवेदनशील हो जाती हैं. यही कारण है कि ठंडा या गर्म कुछ भी खाते-पीते समय दांतों में झनझनाहट या तेज दर्द महसूस होता है. उन्होंने बताया कि इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, हालांकि कुछ सावधानियां अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है. दांतों के लिए घरेलू रामबाण आयुर्वेदिक उपाय उन्होंने बताया कि दांतों के लिए घरेलू रामबाण आयुर्वेदिक उपाय के रूप में त्रिफला चूर्ण उपयोगी है. यह सरल नुस्खा दांतों की सफाई, मसूड़ों की मजबूती और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में सहायक माना जाता है. त्रिफला हरड़ (हरितकी), बहेड़ा (विभीतकी) और आंवला (आमलकी) से मिलकर बनता है. इसके चूर्ण का काढ़ा बनाकर भोजन के बाद कुल्ले के रूप में उपयोग किया जा सकता है, जिससे दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक की सफाई में मदद मिलती है. इसके अलावा, सरसों के तेल में दो चम्मच नमक मिलाकर रात में दांतों और मसूड़ों की हल्के हाथों से 1-2 मिनट मालिश करने से सूजन और खून आने की समस्या में राहत मिलती है. इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि फिटकरी को भूनकर उसका पाउडर बनाकर रात को सोने से पहले हल्की मालिश करने से कैविटी की समस्या में भी लाभ मिलता है. उन्होंने यह भी बताया कि अमरूद, जामुन और आम के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर उससे कुल्ला करना आयुर्वेद में लाभकारी माना गया है. आंवले का माउथ फ्रेशनर यदि मुंह से दुर्गंध आती है, तो घर पर बना आंवले का माउथ फ्रेशनर उपयोगी हो सकता है. आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू दूर करने के साथ शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. इसे बनाने के लिए 500 ग्राम आंवले को धोकर पानी में उबाल लें. उबालने के बाद उसकी फांकों को अलग कर लें और पानी निकाल दें. फिर इसमें 500 ग्राम मिश्री पाउडर मिलाकर ढककर रख दें. कुछ समय बाद आंवला पानी छोड़ देगा, उस पानी को निकालकर 2 से 3 दिन तक यही प्रक्रिया दोहराएं. अंत में छानकर इसमें भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिलाकर अच्छी तरह मिश्रित करें और एयरटाइट कंटेनर में रख लें. यह माउथ फ्रेशनर काफी लाभकारी माना जाता है. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ambala,Ambala,Haryana First Published : April 29, 2026, 06:15 IST

22 किमी का टाइगर कॉरिडोर:758 करोड़ का फोरलेन, मामला कोर्ट में; इसलिए अभी टू-लेन की मरम्मत

22 किमी का टाइगर कॉरिडोर:758 करोड़ का फोरलेन, मामला कोर्ट में; इसलिए अभी टू-लेन की मरम्मत

​ नेशनल हाईवे-46 पर इटारसी-बैतूल सेक्शन में स्थित 22 किमी में टाइगर कॉरिडोर (फोरलेन) बनेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 758 करोड़ का बजट दिया है। इटारसी बाघदेव से बैतूल के डांडीवाड़ा तक ये हिस्सा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में है। यहां निर्माण पर हाईकोर्ट का स्टे है, इसलिए फोरलेन का काम 15 साल से अधूरा है। जब तक फोरलेन निर्माण की अनुमति नहीं मिलती, तब तक पुरानी टू-लेन सड़क की 5.5 करोड़ से मरम्मत की जा रही है। एमपीआरडीसी के प्रबंधक वेद प्रकाश के अनुसार- निर्माण कंपनी को 4 माह का समय दिया है। 5.5 करोड़ से सड़क का पूरी तरह से डामरीकरण किया जाएगा। उत्तर से दक्षिण की कनेक्टिविटी बढ़ेगी 22 किमी कॉरिडोर बनने से पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर फोरलेन हो जाएगा, जिससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा। महत्व: यह कॉरिडोर नर्मदापुरम और बैतूल जिलों के बीच आर्थिक सेतु का काम करेगा, जिससे कृषि और खनिज संपदा के परिवहन में आसानी होगी और स्थानीय रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही फोरलेन का स्थायी निर्माण कार्य आगे बढ़ सकेगा। कानूनी लड़ाई के बीच सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल टू-लेन मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है। मनीष मीणा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई-टली… अब 29 जुलाई को होगी:जेल से राहत, सजा पर "स्टे' का इंतजार, सुनवाई पर टिकी भारती की विधायकी

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई-टली... अब 29 जुलाई को होगी:जेल से राहत, सजा पर "स्टे' का इंतजार, सुनवाई पर टिकी भारती की विधायकी

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का कानूनी मामला अब दतिया विधानसभा के भविष्य पर भी असर डाल रहा है। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई और अगली तारीख 29 जुलाई तय हुई। इसके बाद शहर में उपचुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। नियमों के हिसाब से अगर जुलाई में फैसला आता है, तो निर्वाचन आयोग के पास चुनाव कराने के लिए करीब 60 दिन ही बचेंगे, क्योंकि 6 महीने की संवैधानिक समय-सीमा लागू होती है। तीन माह बाद सुनवाई, दतिया में तेज हुई सियासी हलचल तीन माह बाद की नई तारीख सामने आते ही दतिया में उपचुनाव की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। दरअसल, 3 अप्रैल को दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो चुकी है और 3 अक्टूबर को 6 माह की समय सीमा पूरी होगी। नियम के अनुसार इस अवधि में चुनाव कराना अनिवार्य है। जानकारों का मानना है कि अभी सुनवाई की तारीख और आगे बढ़ सकती है, क्योंकि अदालत ने सजा पर कोई स्टे नहीं दिया है। कोर्ट ने कहा- मामला लंबित रहने तक जमानत जारी रहेगी एफडी में गड़बड़ी के मामले में 2 अप्रैल को एमपी एमएलए कोर्ट ने भारती को 3 साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। भारती के बेटे अनुज के अनुसार, भारती की ओर से मामले की सुनवाई सीनियर एडवोकेट माधव खुराना ने की। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि मामला लंबित रहने तक भारती की जमानत जारी रहेगी। वहीं, सजा पर स्टे की मांग पर अब 29 जुलाई को सुनवाई होगी।

कनाडा में निहंग को पीटा, दाढ़ी खींची,VIDEO:ड्राइवर की हिमायत में पैसे मांगने गया था, बहस के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने हमला किया

कनाडा में निहंग को पीटा, दाढ़ी खींची,VIDEO:ड्राइवर की हिमायत में पैसे मांगने गया था, बहस के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने हमला किया

कनाडा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में निहंग के साथ मारपीट की गई। इस दौरान निहंग की दाढ़ी खींची गई। ्इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोगों के बीच झड़प होते हुए दिख रही है। मारपीट का करण एक ट्रक ड्राइवर के पैसों को लेकर बताया जा रहा है। ड्राइवर का आरोप कि हाल ही में हुए एक्सीडेंट में उसकी गलती न होने के बावजूद कंपनी ने पैसे काटने की बात कही। इसके बाद उसने निहंग को मामला बताया। ड्राइवर के मुताबिक, बातचीत के दौरान कंपनी मालिक ने निहंग की दाढ़ी पकड़ ली और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक भी सामने आया है। उसने विवाद बढ़ने पर माफी मांग ली है। ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि निहंग के केशों को छुएं या किसी भी तरह की बेअदबी करें। उसने ट्रक ड्राइवर के आरोपों भी गलत बताया है। पहले जानिए विवाद क्यों हुआ… मारपीट की इस घटना का कारण ट्रक ड्राइवर के पैसे न मिलने को बताया जा रहा है। इसी कंपनी में काम करने वाले एक ट्रक ड्राइवर ने कहा कि वह दिसंबर से इस कंपनी में काम कर रहा था, लेकिन कंपनी उसे उसका पैसा नहीं दे रही। ड्राइवर ने बताया कि कुछ दिन पहले ट्रक का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसी कंपनी का दूसरा ड्राइवर ट्रक चला रहा था और वह खुद ट्रक के पीछे सो रहा था। नियमों के अनुसार उसकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी कंपनी ने कहा कि उसके पैसे भी काट लिए जाएंगे। इसके बाद मैंनें यह बात निहंग सिंह को बताई। जब वह इस मामले में बात करने गया, तो वहां के मालिक रमन ने उस निहंग की दाढ़ी को पकड़ लिया और साथ ही मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की। ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने सफाई में क्या कहा.. वीडियो बनाने के बाद कहासुनी हुई: रैपिडएक्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक रमन ने वीडियो जारी कर कहा- 23 अप्रैल को जब मैं अपने ऑफिस से बाहर जा रहा, इस वक्त अपने ड्राइवर के साथ बातचीत कर रहा था। तभी निहंग वहां आया और वीडियो बनाने लगा, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। ऑफिस में महिलाओं से अभद्रता की: रमन ने कहा कि इसके बाद मैं वहां से चला गया। इसके बाद वही निहंग उनके ऑफिस आया और वहां गलत व्यवहार करने लगा। उसने ऑफिस के फ्रंट गेट को भी नुकसान पहुंचाया और महिला कर्मचारियों के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। रोकने की कोशिश, पर झड़प हो गई: रमन ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए मैंने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान हम दोनों के बीच झड़प हो गई। वे उस व्यक्ति को न तो जानते हैं और न ही पहचानते हैं। अगर कोई इस तरह से ऑफिस में आकर हंगामा करेगा, तो कोई भी व्यक्ति आत्मरक्षा में कदम उठाएगा। ट्रक ड्राइवर के आरोप झूठे: रमन ने ट्रक ड्राइवर के पैसों के विवाद को लेकर कहा कि ये सक झूठ है और कहा कि मैंने कभी भी यह नहीं कहा कि मैं तुम्हारे पैसे काटूगा। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि घटना की रिपोर्ट भर दो। क्योंकि जो ट्रक चलाया जा रहा था, उसके अंदर लगा कैमरा टूटकर गिर गया था, जिसकी वजह से हमें कोई वीडियो या फोटो नहीं मिल पाई। ड्राइवर को सिर्फ रिपोर्ट भरने के लिए कहा: रमन ने कहा कि मैंने ड्राइवर भाई से कहा था कि आप रिपोर्ट भर दें और उसमें लिख दें कि मैं पीछे सो रहा था। यह सब बीमा (इंश्योरेंस) के उद्देश्य के लिए जरूरी था, क्योंकि ड्राइवर का बयान होना आवश्यक होता है। मैंने केवल इतना ही कहा था कि आप अपना बयान दे दें और जो आपके बनते पैसे हैं, उनका चेक ले लें। मैंने इसके अलावा कोई भी गलत बात नहीं कही। मुझे समझ नहीं आया कि यह मुद्दा इतना बड़ा कैसे बन गया। और जो ड्राइवर उस समय ट्रक चला रहा था, वह आज भी मेरी कंपनी में काम कर रहा है।

शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश:तापमान में गिरावट; सोलन का पारा 12॰C गिरा, 4 जिलों में आज भारी ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश:तापमान में गिरावट; सोलन का पारा 12॰C गिरा, 4 जिलों में आज भारी ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल की राजधानी शिमला और मंडी में बारिश हो रही है। कांगड़ा में भी सुबह के वक्त बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है। राज्य में अगले छह दिन भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। IMD ने मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। कल व परसों (30 अप्रैल और 1 मई को) भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि व तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो मई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन इस दिन भी ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। मगर तीन और चार मई को फिर से राज्य के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में भारी गिरावट, सोलन का पारा 12 डिग्री लुढ़का कल (28 अप्रैल) भी हल्की बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों का तापमान पिछले कल (सोमवार) की तुलना में आज 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। इससे राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे गिर गया है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 12.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का तापमान गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुंदरनगर का पारा 12.0 डिग्री लुढ़कने के बाद 24.5 डिग्री, भुंतर का 10.4 डिग्री गिरने के बाद 24.0 डिग्री, मंडी का 10.4 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 32.6 डिग्री रह गया है। बीते सोमवार को ऊना का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। पहाड़ों पर सुहावना हुआ मौसम राज्य के अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेशवासियों ने मौसम में बदलाव के बाद भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सोलन में 2.2 मिमी, शिमला में 0.4 मिमी, कल्पा में 0.7 मिमी, भुंतर में 0.2 मिमी, मनाली में 1 मिमी और जुब्बड़हट्टी में 2 मिमी बारिश हुई है।