Thursday, 05 Nov 2026 | 02:21 AM

Trending :

दांतों में दर्द और सेंसिटिविटी से हैं परेशान, तो ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय दे सकते हैं तुरंत राहत

authorimg

Last Updated:

हरियाणा के अंबाला शहर स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने लोकल 18 को बताया है कि अचानक ठंडी चीजों के संपर्क में आने से दांतों की बाहरी परत (इनैमल) प्रभावित होती है, जिससे अंदर की नसें अधिक संवेदनशील हो जाती हैं. यही कारण है कि ठंडा या गर्म कुछ भी खाते-पीते समय दांतों में झनझनाहट या तेज दर्द महसूस होता है.

अंबाला: देशभर में गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही लोगों की खान-पान की आदतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और बर्फ जैसे ठंडे पेय पदार्थों का जमकर सेवन कर रहे हैं. हालांकि, यह तात्कालिक राहत अब दांतों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है, क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक ठंडी और मीठी चीजों के सेवन से दांतों में संवेदनशीलता (सेंसिटिविटी) और दर्द के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. अक्सर लोग गर्मी से बचाव के लिए मीठी व ठंडी चीजों का सेवन तो करने लगते हैं, लेकिन अपने दांतों का ख्याल रखना भूल जाते हैं.

कैसे पहुंचता है दांतों को नुकसान

हरियाणा के अंबाला शहर स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि अचानक ठंडी चीजों के संपर्क में आने से दांतों की बाहरी परत (इनैमल) प्रभावित होती है, जिससे अंदर की नसें अधिक संवेदनशील हो जाती हैं. यही कारण है कि ठंडा या गर्म कुछ भी खाते-पीते समय दांतों में झनझनाहट या तेज दर्द महसूस होता है. उन्होंने बताया कि इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, हालांकि कुछ सावधानियां अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है.

दांतों के लिए घरेलू रामबाण आयुर्वेदिक उपाय

उन्होंने बताया कि दांतों के लिए घरेलू रामबाण आयुर्वेदिक उपाय के रूप में त्रिफला चूर्ण उपयोगी है. यह सरल नुस्खा दांतों की सफाई, मसूड़ों की मजबूती और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में सहायक माना जाता है. त्रिफला हरड़ (हरितकी), बहेड़ा (विभीतकी) और आंवला (आमलकी) से मिलकर बनता है. इसके चूर्ण का काढ़ा बनाकर भोजन के बाद कुल्ले के रूप में उपयोग किया जा सकता है, जिससे दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक की सफाई में मदद मिलती है.

इसके अलावा, सरसों के तेल में दो चम्मच नमक मिलाकर रात में दांतों और मसूड़ों की हल्के हाथों से 1-2 मिनट मालिश करने से सूजन और खून आने की समस्या में राहत मिलती है. इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि फिटकरी को भूनकर उसका पाउडर बनाकर रात को सोने से पहले हल्की मालिश करने से कैविटी की समस्या में भी लाभ मिलता है.

उन्होंने यह भी बताया कि अमरूद, जामुन और आम के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर उससे कुल्ला करना आयुर्वेद में लाभकारी माना गया है.

आंवले का माउथ फ्रेशनर

यदि मुंह से दुर्गंध आती है, तो घर पर बना आंवले का माउथ फ्रेशनर उपयोगी हो सकता है. आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू दूर करने के साथ शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. इसे बनाने के लिए 500 ग्राम आंवले को धोकर पानी में उबाल लें. उबालने के बाद उसकी फांकों को अलग कर लें और पानी निकाल दें. फिर इसमें 500 ग्राम मिश्री पाउडर मिलाकर ढककर रख दें. कुछ समय बाद आंवला पानी छोड़ देगा, उस पानी को निकालकर 2 से 3 दिन तक यही प्रक्रिया दोहराएं. अंत में छानकर इसमें भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिलाकर अच्छी तरह मिश्रित करें और एयरटाइट कंटेनर में रख लें. यह माउथ फ्रेशनर काफी लाभकारी माना जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
किसान महाचौपाल के लिए आज भोपाल पहुंचेंगे राहुल गांधी:जवाहर चौक पर सुबह 10 बजे से कार्यक्रम, कई मार्गों पर डायवर्जन

February 24, 2026/
12:20 am

शहर में मंगलवार, 24 फरवरी को “बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल” अभियान के बीच कांग्रेस कमेटी द्वारा जवाहर चौक पर सुबह...

Sara Ali Khan Paparazzi Fight in Mumbai

August 22, 2026/
11:55 am

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सारा अली खान शुक्रवार को स्पॉट हुईं। इसी दौरान वो पोज दे रही थीं,...

Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

June 24, 2026/
1:10 am

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के...

भारतीय साड़ी में नजर आईं रिहाना:मुंबई ट्रिप के बाद ग्रीन-पिंक साड़ी और हैवी ज्वेलरी में दिए पोज

April 29, 2026/
7:11 pm

पॉप सिंगर रिहाना ने अपने मुंबई दौरे के बाद भारतीय साड़ी में फोटो शूट कराया है। रिहाना का एक वीडियो...

शुभेंदु अधिकारी के पी.ए. को मारने के पीछे क्या कारण था? बीजेपी नेताओं का बड़ा खुलासा

May 7, 2026/
3:57 pm

पश्चिम बंगाल समाचार अपडेट: पश्चिम बंगाल में रविवार को हुई तबाही ने देश की राजनीति में काला अध्याय जोड़ दिया...

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क:लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला

April 30, 2026/
1:13 pm

पंजाब पुलिस के जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दांतों में दर्द और सेंसिटिविटी से हैं परेशान, तो ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय दे सकते हैं तुरंत राहत

authorimg

Last Updated:

हरियाणा के अंबाला शहर स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने लोकल 18 को बताया है कि अचानक ठंडी चीजों के संपर्क में आने से दांतों की बाहरी परत (इनैमल) प्रभावित होती है, जिससे अंदर की नसें अधिक संवेदनशील हो जाती हैं. यही कारण है कि ठंडा या गर्म कुछ भी खाते-पीते समय दांतों में झनझनाहट या तेज दर्द महसूस होता है.

अंबाला: देशभर में गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही लोगों की खान-पान की आदतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और बर्फ जैसे ठंडे पेय पदार्थों का जमकर सेवन कर रहे हैं. हालांकि, यह तात्कालिक राहत अब दांतों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है, क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक ठंडी और मीठी चीजों के सेवन से दांतों में संवेदनशीलता (सेंसिटिविटी) और दर्द के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. अक्सर लोग गर्मी से बचाव के लिए मीठी व ठंडी चीजों का सेवन तो करने लगते हैं, लेकिन अपने दांतों का ख्याल रखना भूल जाते हैं.

कैसे पहुंचता है दांतों को नुकसान

हरियाणा के अंबाला शहर स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि अचानक ठंडी चीजों के संपर्क में आने से दांतों की बाहरी परत (इनैमल) प्रभावित होती है, जिससे अंदर की नसें अधिक संवेदनशील हो जाती हैं. यही कारण है कि ठंडा या गर्म कुछ भी खाते-पीते समय दांतों में झनझनाहट या तेज दर्द महसूस होता है. उन्होंने बताया कि इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, हालांकि कुछ सावधानियां अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है.

दांतों के लिए घरेलू रामबाण आयुर्वेदिक उपाय

उन्होंने बताया कि दांतों के लिए घरेलू रामबाण आयुर्वेदिक उपाय के रूप में त्रिफला चूर्ण उपयोगी है. यह सरल नुस्खा दांतों की सफाई, मसूड़ों की मजबूती और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में सहायक माना जाता है. त्रिफला हरड़ (हरितकी), बहेड़ा (विभीतकी) और आंवला (आमलकी) से मिलकर बनता है. इसके चूर्ण का काढ़ा बनाकर भोजन के बाद कुल्ले के रूप में उपयोग किया जा सकता है, जिससे दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक की सफाई में मदद मिलती है.

इसके अलावा, सरसों के तेल में दो चम्मच नमक मिलाकर रात में दांतों और मसूड़ों की हल्के हाथों से 1-2 मिनट मालिश करने से सूजन और खून आने की समस्या में राहत मिलती है. इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि फिटकरी को भूनकर उसका पाउडर बनाकर रात को सोने से पहले हल्की मालिश करने से कैविटी की समस्या में भी लाभ मिलता है.

उन्होंने यह भी बताया कि अमरूद, जामुन और आम के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर उससे कुल्ला करना आयुर्वेद में लाभकारी माना गया है.

आंवले का माउथ फ्रेशनर

यदि मुंह से दुर्गंध आती है, तो घर पर बना आंवले का माउथ फ्रेशनर उपयोगी हो सकता है. आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू दूर करने के साथ शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. इसे बनाने के लिए 500 ग्राम आंवले को धोकर पानी में उबाल लें. उबालने के बाद उसकी फांकों को अलग कर लें और पानी निकाल दें. फिर इसमें 500 ग्राम मिश्री पाउडर मिलाकर ढककर रख दें. कुछ समय बाद आंवला पानी छोड़ देगा, उस पानी को निकालकर 2 से 3 दिन तक यही प्रक्रिया दोहराएं. अंत में छानकर इसमें भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिलाकर अच्छी तरह मिश्रित करें और एयरटाइट कंटेनर में रख लें. यह माउथ फ्रेशनर काफी लाभकारी माना जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket