खंडवा में ट्रेन से एलपीजी गैस लीकेज, एक वैगन आइसोलेट:पनवेल से जबलपुर जा रही थी ट्रेन; पीथमपुर से बुलाए एक्सपर्ट

मध्यप्रदेश के खंडवा में रविवार देर रात एक होने से हादसा टल गया। खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक मालगाड़ी ट्रेन से एलपीजी गैस लीकेज हो गई हैं। देखिए तस्वीरें…
ग्वालियर में टीआई ने किया महिला से रेप:बुटीक संचालक महिला से फेसबुक पर दोस्ती, प्यार फिर किया दुष्कर्म, खुद को बताया था कुंआरा

ग्वालियर में एक इंस्पेक्टर (टीआई, पीटीएस तिघरा) के खिलाफ झांसी रोड थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत 38 वर्षीय विधवा महिला ने दर्ज कराई है। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने फेसबुक के जरिए महिला से दोस्ती की, खुद को अविवाहित बताया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, जबकि वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम इलाके का है। महिला शहर की एक पॉश कॉलोनी में बुटीक संचालित करती है। उसके पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है और उसका एक बच्चा भी है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान टीआई रूपेश शर्मा से हुई। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने अपनी शादी छिपाकर महिला को भरोसे में लिया और उससे शादी करने का वादा किया। महिला के अनुसार, इसी दौरान इंस्पेक्टर उसके घर आया और शादी के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसे शांत किया। बाद में जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो इंस्पेक्टर टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर महिला ने जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। इसके बाद महिला ने झांसी रोड थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जांच के बाद रविवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
ग्वालियर में पकड़ा भिंड का बदमाश:कैंसर हिल्स पर वारदात के इंतजार में था, पिस्टल व कारतूस बरामद

ग्वालियर क्राइम ब्रांच, कंपू थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिंड के एक शातिर बदमाश को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश कैंसर हिल्स पर किसी वारदात के इंतजार में खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह जंगल की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश की तलाशी लेने पर एक पिस्टल व कारतूस मिले हैं। पुलिस भिंड से बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड मंगा रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से कैंसर हिल्स पर आया है। इसका पता चलते ही थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा, कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर पुलिस ने सर्चिग कर एक शख्स को कैंसर हिल्स के सूनसान रास्ते पर खड़ा देखा। पुलिस को देखते ही उसने जंगल की ओर दौड़ लगा दी, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपराधिक रिकॉर्ड मंगा रही पुलिस पुलिस को पता लगा है कि पकड़ा गया आरोपी अंकुश भिंड के लहार में पुलिस का निगरानीशुदा बदमाश है। अभी पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है। साथ ही कंपू थाना पुलिस ने भिंड पुलिस से अंकुश का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही उससे पूछताछ शुरू कर दी है कि वह कि मंशा से कैंसर हिल्स पर खड़ा था। पुलिस का कहना इस मामले में डीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि एक बदमाश को पिस्टल के साथ पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किस मंशा से पिस्टल लेकर वहां खड़ा था। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कराया जा रहा है।
इंदौर में कंपनी के कर्मचारियों ने पार्सल में की हेराफेरी:कंपनी के सीनियर एक्जीकेटिव की शिकायत पर एफआईआर

चंदन नगर थाना पुलिस ने एक कंपनी की शिकायत पर उसके ही दो कर्मचारियों के खिलाफ माल में हेराफेरी (गबन) का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों कर्मचारी लंबे समय से कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, नीरज जायसवाल, एनटेक्स ट्रांसपोर्टेशन कंपनी में लायजनिंग सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी Amazon के लिए अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर का काम करती है। कंपनी में सुपरवाइजर रहे दीपक मोहरे (निवासी पालदा) और डिलीवरी बॉय प्रवीण सिंह (निवासी जालोर, राजस्थान) सितंबर 2024 से जनवरी 2026 तक कार्यरत थे। आरोप है कि ग्राहक द्वारा पार्सल न लेने पर जो सामान वापस भेजा जाता था, उसमें दोनों कर्मचारियों ने हेराफेरी की। जब कंपनी ने पार्सल चेक किए तो उनमें मूल (ओरिजिनल) सामान नहीं मिला। इस तरह करीब 10 लाख 90 हजार रुपए का माल कंपनी को वापस नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी डिलीवरी के दौरान सामान बदल देते थे और बाद में उसे ग्राहक द्वारा लौटाया गया बताकर कंपनी को धोखा देते थे। कंपनी द्वारा नोटिस देने के बाद दोनों से पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
द्रविड़ बनाम दिल्ली मॉडल, हाउस अरेस्ट विवाद: प्रमुख विवाद, तमिलनाडु अभियान में बयान | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:13 अप्रैल, 2026, 00:32 IST इस दौड़ को राज्य की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शासन, पहचान और “द्रविड़ियन मॉडल” के भविष्य पर सवाल बहस पर हावी हैं। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और डीएमके यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन एक रोड शो के दौरान। (पीटीआई फोटो) 23 अप्रैल को होने वाले 234 सीटों वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अभियान सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन, अन्नाद्रमुक-एनडीए गठबंधन और अभिनेता विजय की नई लॉन्च की गई तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के बीच एक भयंकर राजनीतिक प्रतियोगिता में बदल गया है। इस दौड़ को राज्य की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शासन, पहचान और “द्रविड़ मॉडल” के भविष्य पर सवाल बहस पर हावी हैं। टीवीके की एंट्री से राजनीति में हलचल मच गई है टीवीके के जरिए अभिनेता विजय का राजनीति में प्रवेश एक प्रमुख चर्चा का विषय बनकर उभरा है। पार्टी, जिसे फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था और जिसे “सीटी” चिन्ह आवंटित किया गया था, सभी 234 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। जहां उनके प्रवेश ने युवा मतदाताओं को उत्साहित किया है, वहीं इसने विपक्षी वोटों में संभावित विभाजन के बारे में स्थापित पार्टियों के बीच चिंता भी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें: ‘दक्षिण की अयोध्या’ नहीं: कैसे टीवीके के सीटीआर निर्मल कुमार थिरुपरनकुंड्रम रेत में एक रेखा खींच रहे हैं | अनन्य अभियान में तनाव की घटनाएं भी देखी गईं, जिसमें अरुंबक्कम में टीवीके उम्मीदवार के वाहन पर पत्थर फेंका जाना भी शामिल है। ‘हाउस अरेस्ट’ के आरोप से विवाद छिड़ गया एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया कि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने उनके पिता, दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को उनके अंतिम दिनों में “घर में नजरबंद” रखा था। वायरल ऑडियो क्लिप पर आधारित इस टिप्पणी पर डीएमके नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने दावे को निराधार और मानहानिकारक बताया। ईपीएस ने आगे कहा कि अगर एआईएडीएमके सत्ता में लौटी तो जांच का आदेश दिया जाएगा, जिससे राजनीतिक जुबानी जंग तेज हो जाएगी। ‘भगवा झूठ’ और द्रविड़ बनाम दिल्ली की लड़ाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर जोरदार हमला किया है और उस पर राज्य के विकास के बारे में “भगवा झूठ” फैलाने का आरोप लगाया है। रैलियों में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु कई सामाजिक और आर्थिक संकेतकों में अग्रणी है और आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक ने “राज्य की स्वायत्तता भाजपा को सौंप दी है”। स्टालिन ने बार-बार चुनाव को “तमिलनाडु बनाम दिल्ली” प्रतियोगिता के रूप में परिभाषित किया है, यह दावा करते हुए कि अन्नाद्रमुक भाजपा के अधीन हो गई है। यह भी पढ़ें: ‘द्रमुक बनाम एनडीए नहीं, यह तमिलनाडु बनाम एनडीए है’: चुनाव प्रचार के बीच कनिमोझी ने विजय पर निशाना साधा उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए और चुनाव को “शत्रुतापूर्ण दिल्ली टीम” के खिलाफ लड़ाई बताया। उन्होंने मतदाताओं से “द्रविड़ मॉडल 2.0” का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि 23 अप्रैल का विधानसभा चुनाव राज्य में विकास और कल्याण पहल को जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण है। व्यक्तिगत हमले और आदान-प्रदान चुनाव अभियान में द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच व्यक्तिगत हमलों में तेज वृद्धि देखी गई है, जिसमें नेता नीतिगत मुद्दों से परे आरोप लगा रहे हैं। द्रमुक संसद सदस्यों ने कनिमोझी करुणानिधि के खिलाफ “अपमानजनक” टिप्पणी के लिए अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) की कड़ी निंदा की। उन्होंने उन पर बार-बार राजनीतिक सीमाएं लांघने और महिला नेताओं को कमजोर करने वाली टिप्पणियां करने का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह की बयानबाजी चुनाव से पहले बढ़ती राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। हालाँकि, ईपीएस ने डीएमके पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ दल की आलोचना तेज कर दी है। उन्होंने द्रमुक को एक ही परिवार द्वारा नियंत्रित “कॉर्पोरेट कंपनी” के रूप में वर्णित किया है, यह तर्क देते हुए कि यह अब सार्वजनिक सेवा पार्टी के रूप में कार्य नहीं करती है। उन्होंने द्रमुक पर अन्नाद्रमुक की नीतियों और चुनावी वादों की नकल करने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ दल में मौलिकता का अभाव है और वह मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। (एजेंसियों से इनपुट के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 13 अप्रैल, 2026, 00:25 IST समाचार चुनाव द्रविड़ बनाम दिल्ली मॉडल, हाउस अरेस्ट पंक्ति: प्रमुख विवाद, तमिलनाडु अभियान में बयान अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)तमिलनाडु चुनाव(टी)एमके स्टालिन(टी)तमिलनाडु में बीजेपी(टी)तमिलगा वेत्री कड़गम(टी)विजय टीवीके पार्टी(टी)एआईएडीएमके राजनीति(टी)एडप्पादी के. पलानीस्वामी
इंदौर में 12 वर्षीय छात्रा से दोस्ती के बाद रेप:जेवर और नकदी भी लेकर रख लिए; परिजनों ने पूछताछ की तब हुआ खुलासा

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने रविवार को 12 साल की एक छात्रा से दोस्ती के बाद उसके साथ रेप के मामले में FIR दर्ज की है। आरोपी के घर पर रात में पुलिस ने दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। लड़के के पिता सेल्स टैक्स में कार्यरत हैं। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, इलाके में रहने वाली छात्रा अपने पिता और मां के साथ रविवार रात थाने पहुंची। उसने बताया कि सेल्स टैक्स कॉलोनी निवासी आरव ने उसके साथ रेप किया। वहीं, उसे धमकाकर नकदी और जेवर भी अपने पास रख लिए। छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत हुई। इसके बाद आरव उससे मिलने आया और उसके साथ गलत काम किया। 9 अप्रैल को भी उसने छात्रा को दोबारा संबंध बनाने के लिए राजी किया। आरव ने छात्रा से कहा कि उसे किसी को रुपए देना है। इसके चलते उसने छात्रा के घर से जेवर और नकदी लेकर अपने पास रख लिए। छात्रा के परिजनों को जब घर पर जेवर और नकदी नहीं मिले, तो उन्होंने उससे पूछताछ की, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर छात्रा को साथ लेकर आरोपी के घर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
हॉकी में उभरा MP, सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन:बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत

मध्यप्रदेश हॉकी में नई ताकत बनकर उभर रहा है। रांची में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किए। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित रणनीति, आक्रामक खेल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। फाइनल में महिला टीम ने झारखंड को हराया मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बनाए रखी। फाइनल में मेजबान झारखंड के खिलाफ टीम ने 2–1 के करीबी मुकाबले में अंत तक संघर्ष किया। गीताश्री ने शुरुआती गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई और मैच के दौरान दबाव बनाए रखा। सेमीफाइनल में ओडिशा जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल तक पहुंचना टीम की तैयारी और संयम का बड़ा प्रमाण रहा। युवा जोश और प्रतिभा से भरी महिला टीम टीम में महक परिहार, साजेदा बेगम, शालिनी सिंह, स्नेहा दवाड़े, मानसी, प्रियंशी केश्त्रे, सुदीप्ता, नौसीन नाज़, गीता श्री, भाविका, जागृति, आक्शा खान, सादफ खान और मुस्कान रघुवंशी सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। यह टीम भविष्य की बड़ी उम्मीद के रूप में उभर रही है। पुरुष टीम ने भी दिखाया दम, आक्रामक खेल से जीता दिल मध्यप्रदेश पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ टीम ने 5–2 का स्कोर खड़ा कर दमदार खेल दिखाया। गाजी खान ने शुरुआती गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, इसके बाद करण गौतम ने बढ़त को मजबूत किया। पूरी टीम ने सटीक पासिंग, तेज अटैक और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। पुरुष टीम में युवा प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन राजक आयुष, अंश बहुतरा (कप्तान), अवि माणिकपुरी, अली गुफरान, करण गौतम, गाजी खान, हर्षित धोते (गोलकीपर) सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर खेला और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन और राज्य में विकसित खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।
Kidney Damage Sign: चुपचाप सड़ रही किडनी, शरीर के इन 4 हिस्सों में सूजन रेड फ्लैग, आप तो नहीं कर रहे इग्नोर

Last Updated:April 12, 2026, 23:52 IST kidney damage hone ke lakshan: किडनी डैमेज के लक्षण कई बार शरीर में सूजन के रूप में नजर आते हैं. यदि आप शरीर के इन 4 हिस्सों में अचानक सूजन महसूस कर रहे हैं, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. समय पर पहचान और इलाज से किडनी की बीमारी की गति को धीमा किया जा सकता है और जटिलताओं से बचा जा सकता है ख़बरें फटाफट शरीर में सूजन को बहुत ही नॉर्मल मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. अक्सर लोग इसे हल्की समस्या मान लेते हैं. जबकि अगर शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन लगातार बनी रहे, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है. इसकी एक गंभीर वजह क्रॉनिक किडनी डिजीज भी है. जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर से अतिरिक्त तरल और गंदगी बाहर नहीं निकल पाता, जिससे सूजन दिखाई देने लगती है. इसे मेडिकल भाषा में एडिमा कहा जाता है. यह सूजन धीरे-धीरे बढ़ती है. इसके अलावा, किडनी की बीमारी में शरीर से जरूरी प्रोटीन भी पेशाब के जरिए निकलने लगता है. खून में प्रोटीन की कमी होने से भी सूजन बढ़ सकती है. ऐसे में ये समझना जरूरी है कि कौन सा सूजन नॉर्मल है और कौन-सा सूजन किडनी डैमेज का इशारा. यदि आपको शरीर के इन 4 हिस्सो में सूजन दिखाई दे रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें. किडनी डैमेज होने पर किन हिस्सों में सूजन दिखता है? आंखों के आसपास सूजनइंडियन जर्नल ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के अनुसार, खासकर सुबह के समय आंखों के आसपास सूजन या पफीनेस कभी-कभी किडनी की समस्या से जुड़ी हो सकती है. जब किडनी खराब होती है और प्रोटीन पेशाब में लीक होता है, तो शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है और तरल पदार्थ पलक जैसे कोमल हिस्सों में जमा हो जाता है. यह सूजन लगातार बनी रह सकती है और आराम करने से भी ठीक नहीं होती. पैरों और टखनों में सूजनपैर और टखने शरीर में सूजन दिखने की सबसे आम जगह होती हैं. WebMD के अनुसार, जब किडनी की कार्यक्षमता कम होती है, तो अतिरिक्त तरल शरीर के निचले हिस्सों में जमा हो जाता है. इससे जूते तंग लग सकते हैं, मोजों के निशान पड़ सकते हैं और दिन के अंत तक सूजन बढ़ सकती है. हाथों और उंगलियों में सूजनकिडनी से जुड़ी तरल की समस्या हाथों और उंगलियों को भी प्रभावित कर सकती है. अंगूठियां अचानक टाइट लगने लगती हैं और उंगलियां सूजी हुई दिख सकती हैं. यह सूजन सुबह या ज्यादा नमक खाने के बाद अधिक दिखाई दे सकती है. पेट में सूजनगंभीर मामलों में पेट में तरल जमा हो सकता है, जिससे पेट फूला हुआ या भारी लग सकता है. इसे एस्काइटिस कहा जाता है. यह गंभीर किडनी समस्या या शरीर में तरल संतुलन बिगड़ने की स्थिति से जुड़ा हो सकता है. किडनी बीमारी के अन्य संकेतसूजन के अलावा अन्य लक्षण भी हो सकते हैं जैसे थकान, पेशाब कम आना, झागदार पेशाब, मतली, मांसपेशियों में ऐंठन और लगातार खुजली. हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज किडनी बीमारी के प्रमुख जोखिम कारक हैं. शुरुआती चरण में लक्षण कम दिखते हैं, इसलिए नियमित जांच जरूरी है. डॉक्टर से कब मिलेंअगर सूजन बार-बार हो, बढ़ती जाए या इसके साथ थकान, सांस लेने में परेशानी या पेशाब में बदलाव जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है. डॉक्टर ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और इमेजिंग के जरिए किडनी की जांच कर सकते हैं. समय पर पहचान और इलाज से किडनी की बीमारी की गति को धीमा किया जा सकता है और जटिलताओं से बचा जा सकता है. इसलिए आंखों, पैरों, हाथों या पेट में लगातार सूजन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 12, 2026, 23:52 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
Amla sharbat recipe aur fayde: गर्मियों में आंवले का शरबत पीने के फायदे और बनाने का तरीका

Last Updated:April 12, 2026, 23:13 IST Amla sharbat recipe and benefits: आयुर्वेद में आंवला को अमलकी या ‘अमृतफल’ माना गया है. आवंला वात, पित्त, कफ तीनों को संतुलित करता है. इसमें विटामिन सी सबसे अधिक होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है. गर्मी से बचने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आंवले से बने शरबत का सेवन करना अधिक लाभकारी माना गया है. जानिए, आप आंवले के शरबत की रेसिपी और फायदे. आंवला शरबत के फायदे और बनाने की रेसिपी. Amla sharbat recipe and benefits: गर्मी हो या सर्दी, आंवले का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए लाभकारी होता है. आंवला को शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है. क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में आंवला का सेवन करने से शरीर की ऊर्जा बरकरार रहती है और शरीर की सुस्ती का भी अंत होता है. हालांकि, इसके सेवन से पहले तरीका जान लेना भी जरूरी है. आंवले में मौजूद पोषक तत्व आयुर्वेद में आंवला को अमलकी या ‘अमृतफल’ माना गया है, जो शरीर में त्रिदोष को संतुलित करने में मदद करता है. आवंला वात, पित्त, कफ तीनों को संतुलित करने का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मौसम बदलने के साथ होने वाले संक्रमण से भी बचाता है. गर्मी से बचने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आंवले से बने शरबत का सेवन करना अधिक लाभकारी माना गया है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. आंवले का शरबत बनाने का तरीका और फायदे इसके लिए मटके का पानी, सेंधा नमक, धागे वाली मिश्री, सब्जा के बीज और आंवला का चूर्ण या ताजे आंवले का रस लें. पानी में एक आंवला रस मिलाएं, सब्जा के बीज और चुटकी भर सेंधा नमक मिलाएं. पूरी तरह मिलाने के बाद उसमें धागे वाली मिश्री को पीसकर मिलाएं और आखिर में बर्फ डालकर सर्व करें. यह ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और थकान तुरंत दूर करता है. इस शरबत के सेवन से गर्मियों में लू लगने का खतरा कम होता है और शरीर की अंदरूनी गर्मी कम होती है. गर्मियों में शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए भी आंवला का शरबत मदद करता है. गर्मियों में पित्त और वात का असंतुलन आम है, जिससे शरीर में जकड़न बनी रहती है. इस सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए आंवला का शरबत मददगार है. वात और पित्त के कम होने से पेट की अग्नि भी शांत होती है और चेहरे पर निकलने वाले मुहांसे कम होते हैं. गर्मियों में शरीर बाहरी और आंतरिक रूप से रूखा महसूस करता है. आंवला के रस के सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है और त्वचा से संबंधित विकार भी कम होते हैं. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 12, 2026, 23:13 IST
बुरहानपुर पहुंचे बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन:हजारों अनुयायियों ने किया स्वागत; मंगलवार को दरगाह-ए-हकीमी में उर्स पर देंगे प्रवचन

दुनिया भर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन रविवार रात 8:30 बजे मुंबई से बुरहानपुर पहुंचे। स्टेशन पर हजारों समुदाय के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि सैयदना सैफुद्दीन अपने पूर्वज, सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब की पुण्यतिथि (उर्स) मनाने के लिए बुरहानपुर आए हैं। वे मंगलवार को बुरहानपुर स्थित दरगाह-ए-हकीमी की हकीमी मस्जिद में प्रवचन देंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों से हजारों बोहरा समुदाय के सदस्य शहर में मौजूद रहेंगे। साहित्य प्रेमी और लेखक भी थे धर्मगुरु सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन का जन्म 1665 में 34वें धर्मगुरु सैयदना बदरुद्दीन बिन मुल्ला राज के कार्यकाल में हुआ था। वे साहित्य प्रेमी और एक महान लेखक थे, जिन्होंने उर्दू, संस्कृत, फारसी और अरबी में कई पुस्तकें लिखी थीं। अपनी धर्मपरायणता, विनम्रता और विद्वत्ता के लिए प्रसिद्ध, सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन का जीवन और विरासत आज भी दुनिया भर के हजारों दाऊदी बोहरा सदस्यों को प्रेरित करती है।








