Sunday, 11 Oct 2026 | 03:26 AM

Trending :

EXCLUSIVE

ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:कार से आए थे हमलावर; नाम से बुलाते हुए गालियां दीं, फिर कट्टे से फायर किए

ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:कार से आए थे हमलावर; नाम से बुलाते हुए गालियां दीं, फिर कट्टे से फायर किए

ग्वालियर में कार से आए बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। हमलावरों ने पहले बदमाश लालू यादव का नाम लेकर गालियां दीं, इसके बाद कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। गोलीबारी के दौरान कोई भी सामने नहीं आया। शनिवार रात की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर फायरिंग करते दिख रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी संजय उर्फ लालू यादव पुलिस रिकॉर्ड में गुंडा है। झांसी रोड, गोला का मंदिर, महाराजपुरा, ग्वालियर और क्राइम ब्रांच थानों में उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। लालू यादव ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे कुछ हमलावर कार में सवार होकर आए और उसे ललकारते हुए गालियां दीं, इसके बाद फायरिंग कर फरार हो गए। उसने पुलिस को बताया कि हमला लक्ष्मणगढ़ निवासी अजीत गुर्जर उर्फ घोड़ा और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते किया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है। यह भी सामने आया है कि लालू जमीन के कारोबार से जुड़ा है, ऐसे में रंजिश के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है। दो वीडियो आए सामने शनिवार रात घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दो हमलावर लालू यादव का नाम लेकर गालियां देते हुए उसके घर की ओर कट्टे से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जिसमें दो गोलियां चलाई गईं। दूसरे वीडियो में सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की कार साफ दिखाई दे रही है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि बदमाश के घर फायरिंग की घटना सामने आई है। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

झाबुआ में जमीन विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष:राणापुर में लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला; दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर, क्रॉस केस दर्ज

झाबुआ में जमीन विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष:राणापुर में लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला; दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर, क्रॉस केस दर्ज

झाबुआ जिले के राणापुर स्थित नई मुस्लिम कॉलोनी में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पिछले दो दिनों से चल रहा तनाव शनिवार को पथराव और लाठीबाजी में बदल गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। उपद्रवियों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसके वीडियो भी सामने आया हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के 4-4 लोग अस्पताल में भर्ती इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चीख-पुकार और पथराव के बीच घायल हुए इन लोगों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर पत्थरों का ढेर लग गया था और लोग डर के मारे घरों में दुबक गए थे। पुलिस की दखल के बाद ही दोनों पक्ष पीछे हटे। देखें घटना की 4 तस्वीरें… देर रात थाने पहुंचे पक्ष, क्रॉस केस दर्ज थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि विवाद की मुख्य वजह जमीन संबंधी पुराना मामला है। शनिवार रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने वायरल वीडियो और घायलों के बयानों को साक्ष्य के रूप में शामिल करते हुए जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात घटना के बाद क्षेत्र में दोबारा तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए नई मुस्लिम कॉलोनी और झाबुआ रोड के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया- कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हथियार लहराने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

गर्मी में क्या खाएं जिससे शरीर रहे ठंडा और फिट? ये 8 चीजें बदल देंगी आपकी सेहत, चमकेगा चेहरा

ask search icon

Last Updated:April 04, 2026, 23:22 IST गर्मियों में सही खानपान बेहद जरूरी होता है, क्योंकि गलत डाइट से शरीर जल्दी थक जाता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कुछ खास फूड्स आपको ठंडा, एनर्जेटिक और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. गर्मियों का मौसम आते ही शरीर पर गर्मी, पसीना और डिहाइड्रेशन का असर साफ दिखने लगता है. ऐसे में सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि जो आप खाते हैं वही आपकी बॉडी को ठंडा रखने, एनर्जी बनाए रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है. गर्मियों में हल्का, पानी से भरपूर और पोषण से युक्त भोजन लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए Hydration बनाए रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, टमाटर जैसे फल और सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें. इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ स्किन को भी हेल्दी बनाए रखती है. ये फूड्स शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करते हैं. गर्मियों में पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है, इसलिए भारी और तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए. इसकी जगह दाल, खिचड़ी, दही-चावल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज जैसे हल्के भोजन को प्राथमिकता दें. इससे पेट हल्का रहता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है. बहुत ज्यादा मसालेदार खाना शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है. Add News18 as Preferred Source on Google Curd यानी दही गर्मियों में सबसे फायदेमंद फूड्स में से एक है. इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट को ठंडक देते हैं. दही से बना छाछ या लस्सी भी शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचाने में मदद करती है. यह आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. गर्मियों में पसीने के साथ शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं. ऐसे में नारियल पानी, नींबू पानी और बेल का शरबत जैसे नेचुरल ड्रिंक्स बहुत फायदेमंद होते हैं. Coconut water शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में भी मदद करता है. गर्मियों में चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है. इसी तरह जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स भी पाचन को खराब करते हैं और शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं. इसलिए इनसे दूरी बनाना ही बेहतर है. इसके बजाय फ्रेश और घर का बना खाना ज्यादा हेल्दी होता है. गर्मियों में एक बार में ज्यादा खाने की बजाय दिन में थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाना बेहतर होता है. इससे शरीर पर बोझ नहीं पड़ता और एनर्जी भी बनी रहती है. सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप न करें और रात का खाना हल्का रखें. इसके साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है. गर्मियों में सही डाइट अपनाकर आप न सिर्फ खुद को ठंडा और एनर्जेटिक रख सकते हैं, बल्कि कई मौसमी बीमारियों से भी बच सकते हैं. हल्का, ताजा और हाइड्रेटिंग फूड इस मौसम में आपकी सेहत का सबसे बड़ा सहारा बनता है. First Published : April 04, 2026, 23:22 IST

इंदौर में 10 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन:विधानसभा 1 के वार्ड 7 को मिली सौगात, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- इंदौर ने विकास के नए आयाम छुए

इंदौर में 10 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन:विधानसभा 1 के वार्ड 7 को मिली सौगात, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- इंदौर ने विकास के नए आयाम छुए

रविवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा-1 के वार्ड क्रमांक 7 में 10 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद इंदौर शहर ने विकास के नए आयाम छुए हैं। यह सब इंदौरवासियों के सहयोग, इच्छाशक्ति और शहर को आगे बढ़ाने के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सन 2000 के पहले और बाद के इंदौर में जमीन-आसमान का अंतर है। पहले नंदा नगर से अन्नपूर्णा या खजराना जाने में एक से डेढ़ घंटा लग जाता था, क्योंकि सड़कें 12 से 15 फीट चौड़ी थीं। आज चौड़ी सड़कों का जाल बिछ चुका है और शहर के किसी भी कोने में कम समय में पहुंचना संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शहर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और इंदौर कई मायनों में देश-दुनिया में अव्वल है। उन्होंने कहा कि महापौर ने शहर के लिए भविष्य का विजन तैयार किया है और आने वाले समय में बेहतर सौगातें मिलेंगी। मेरा बेटा आकाश विधानसभा-1 की गलियों में घूमकर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेता है और समाधान की रूपरेखा बनाकर मुझे देता है, जिससे समस्याओं को हल करने में मदद मिलती है। हमारी कोशिश है कि भविष्य में विधानसभा समस्या मुक्त बने। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि इस वार्ड में ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर एक गार्डन बनाया गया है, जिसका शुभारंभ किया गया। यहां योग सेंटर भी बनाया गया है, जिससे शौर्य और पराक्रम के साथ संस्कृति के दर्शन होंगे तथा बेहतर स्वास्थ्य के साथ तन-मन प्रसन्न रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों में रिक्त स्थानों पर घना वृक्षारोपण किया जा रहा है, जो ऑक्सीजन के बेहतर स्रोत बनेंगे। इंदौर के बच्चे बड़े मेट्रो शहरों के मुकाबले अधिक प्रसन्न रहते हैं, क्योंकि वे गार्डनों में खेलते हैं, जबकि बड़े शहरों के बच्चे मल्टियों में कैद होकर रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम को विकास कार्यों के लिए अलग से करीब 30 करोड़ रुपए दिए गए हैं और पार्षदों से मन लगाकर विकास कार्य करने का आह्वान किया। दोगुना जल और मजबूत कल इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय ने 25 साल का विजन लेकर काम करने को कहा है। इसी उद्देश्य से शहर का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में इंदौर शहर में 4.5 एमएलडी पानी आ रहा है और आने वाले तीन वर्षों में इतना ही अतिरिक्त नर्मदा जल मिलेगा। इससे 2029 तक शहर में आने वाले 25 वर्षों तक पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 1500 करोड़ रुपए लोन के माध्यम से जुटाए जाएंगे और इतनी ही राशि राज्य व केंद्र सरकार से मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा नारा ‘दोगुना जल और मजबूत कल’ है। शहर की आबोहवा बेहतर बनाने के लिए पिछले चार वर्षों में करीब 100 सिटी फॉरेस्ट बनाए गए हैं। बेहतर सुविधाओं वाले 22 बगीचे विकसित किए जा रहे हैं, जो शहर के लिए फेफड़ों का कार्य करेंगे। 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात कार्यक्रम में 7 स्थानों पर 3 करोड़ 48 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 6 करोड़ 64 लाख रुपए से अधिक के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। भूमिपूजन कार्यों में पीलिया खाल में 6 लाख रुपए की लागत से आंगनवाड़ी निर्माण, अर्जुन पल्टन मेन रोड पर 25 लाख रुपए से सीमेंट कंक्रीट सड़क, जनता कॉलोनी गली नंबर 2 एवं 4 में 18 लाख रुपए से ड्रेनेज लाइन, 2 करोड़ रुपए से स्मार्ट सिटी नर्मदा पानी संपवेल, नीलकंठ कॉलोनी में 23 लाख रुपए से सामुदायिक भवन, जनता कॉलोनी व कंडलीपुरा में 60 लाख रुपए से रिटेनिंग वॉल, तथा छत्रपति नगर में 16 लाख रुपए से सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण शामिल रहे। लोकार्पण कार्यों में जनता कॉलोनी, कंडलीपुरा, नीलकंठ कॉलोनी, छत्रपति नगर, राधा नगर, बालदा, अग्रसेन नगर, महावीर बाग, रामगंज जिंसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीमेंट कंक्रीट सड़क, ड्रेनेज लाइन, उद्यान, योगशाला, पेवर ब्लॉक, स्कूल निर्माण और संजीवनी क्लिनिक सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

मंदसौर में कल 4.30 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण कलेक्ट्रेट समेत कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित रहेगी

मंदसौर में कल 4.30 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण कलेक्ट्रेट समेत कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित रहेगी

मंदसौर शहर के कई इलाकों में कल (रविवार) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक यंत्री ने बताया कि 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व रखरखाव कार्य के कारण यह कटौती की जाएगी। रविवार को इंडस्ट्रियल क्षेत्र के चम्बल कॉलोनी फीडर पर रखरखाव का कार्य होगा। इस दौरान सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इससे नया कलेक्टर भवन, शांति निकेतन, सिद्ध श्री विहार, कृषि उपज मंडी, एसपी ऑफिस, चम्बल कॉलोनी और मनीष एग्रो सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में बदलाव (घटाया या बढ़ाया) किया जा सकता है।

पटवारी बोले- हर परिवार भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार:हरदा में कहा- पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया; 9 अप्रैल को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

पटवारी बोले- हर परिवार भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार:हरदा में कहा- पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया; 9 अप्रैल को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शनिवार देर शाम हरदा पहुंचे। उन्होंने यहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल गोयल की नर्मदा परिक्रमा के बाद आयोजित भंडारे में हिस्सा लिया। इस दौरान पटवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने दावा किया कि पूरे मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई परिवार नहीं बचा, जो भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार न हुआ हो। ‘किसानों के साथ ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप’ उन्होंने गेहूं खरीदी में देरी को लेकर सरकार पर किसानों के साथ ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप लगाया। पटवारी के अनुसार, सरकार जानबूझकर गेहूं खरीदी देर से शुरू कर रही है, ताकि जरूरतमंद किसान अपना गेहूं खुले बाजार में कम दामों पर बेचने को मजबूर हों। पटवारी ने बारदाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए 10 करोड़ बारदानों की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार ने केवल ढाई करोड़ बारदानों की व्यवस्था की। उन्होंने इसे एक ‘अपराध’ बताया। 9 अप्रैल को प्रदेश भर में कलेक्ट्रेट घेरेंगे कांग्रेस नेता ने घोषणा की कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अप्रैल को पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस सरकार का ‘असली चेहरा’ आम किसान परिवारों के सामने लाएगी। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का दायित्व है कि वह भाजपा को सरकार से मुक्ति दिलाए, तभी इस समस्या से निजात मिल पाएगी।

‘दक्षिण भारत में नहीं होगी कोई कटौती’, पीएम मोदी ने किया बड़ा खंडन

'दक्षिण भारत में नहीं होगी कोई कटौती', पीएम मोदी ने किया बड़ा खंडन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 अप्रैल 2026) को कहा था कि दक्षिण भारतीय राज्यों में लोकसभा की सीटों की संख्या कम नहीं करने की मंशा है और देश भर के राज्यों को लाभ के लिए सीटों की कुल संख्या शामिल की जाएगी। पीएम मोदी ने एक रैली की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संसद का सत्र 16 से 18 अप्रैल तक बढ़ाया गया है, ताकि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत नग्नता सुनिश्चित करने वाले कानून में संशोधन जारी किया जा सके। दक्षिण भारत में विपक्ष की कमी नहीं होगी: पीएम मोदी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संसद का वर्तमान सत्र सत्र गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को ही शुरू हुआ था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। समाजवादी और समाजवादी पार्टी की 16 अप्रैल से तीन दिवसीय बैठक होगी और महिला नटखट को लागू करने के लिए लोकसभा में सीट की संख्या 543 से 816 करने सहित कई भिक्षुओं पर विचार किया जाएगा। मोदी ने कहा कि इस विस्तार से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि जनमत संग्रह में सफलता के बावजूद दक्षिण भारतीय राज्यों की सीट संख्या में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘ये चंचल अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि दक्षिण भारतीय राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण के कारण सीटों की संख्या कम हो सकती है, लेकिन यह पूरी तरह से सत्य है।’ संसद यह सुनिश्चित करने के लिए कदम मजबूत करेगी कि उनकी सीट पूरी तरह से सुरक्षित रहे। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोआ और तेलंगाना जैसे राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में अच्छा काम किया है। उनकी जनसंख्या की कोई सीट कम नहीं होनी चाहिए।’ कांग्रेस पर लगाया था आरोप मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस ने संसदीय दल के मुद्दे पर गठबंधन बनाया है और तर्क दिया है कि जनसंख्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिण भारत के राज्यों को उनके संसदीय क्षेत्र में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और समाजवादी विचारधारा वाले समाजवादी रमेश ने हाल ही में कहा था कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संसदीय सीटों की संख्या में बहुत बड़ी कमी हो सकती है। हमारी सरकार ने महिला की नग्नता को उजागर किया: मोदी पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2029 से संसद में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है और उन्होंने समाज से वकालत का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार ने लोकसभा और राज्यों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है. संसद में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विचार किया गया और उसे आगे बढ़ाने के लिए फिर से बैठक की गई। हमारा लक्ष्य 2029 से संसद में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित है।’ उन्होंने सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केन्द्रित किया। उन्होंने कहा, ‘इन्डाए की कंपनियों की सबसे बड़ी महिलाएँ हैं। महिला दलितकरण और प्रतिनिधि संस्थाएँ हैं। हमने महिलाओं के जीवन से जुड़ी हर समस्या के समाधान पर काम किया है। ‘हमने हर घर में शौचालय बनवाए, जन ​​धन खरीदे और महिलाओं के नाम पर मकान बनाए।’ Input By : pl भाषा

इंदौर के बंगाली चौराहे पर लगा भारी जाम:20-25 मिनट तक थमी रही रफ्तार; लंबी कतारों में फंसे रहे वाहन

इंदौर के बंगाली चौराहे पर लगा भारी जाम:20-25 मिनट तक थमी रही रफ्तार; लंबी कतारों में फंसे रहे वाहन

इंदौर शहर में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। शनिवार रात इंदौर के बंगाली चौराहे पर भी भारी जाम लग गया, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। धीरे-धीरे गाड़ियां आगे बढ़ती रहीं, लेकिन लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में जाम खुलने पर स्थिति सामान्य हो सकी। ऑफिस टाइम खत्म होने के बाद चौराहे पर चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घर लौटने की जल्दी में लोग जाम में फंस गए, जिससे उनकी दिक्कतें और बढ़ गईं। बंगाली चौराहे पर काफी देर तक लगा रहा जाम मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाली चौराहे पर देर शाम अचानक जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग हॉर्न बजाते हुए जाम से निकलने की कोशिश करते रहे। दोपहिया वाहनों की तुलना में चारपहिया चालकों को ज्यादा समय तक फंसे रहना पड़ा। डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि करीब 20-25 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही, जो बाद में सामान्य हो गई। उल्लेखनीय है कि शहर में शाम के समय कई स्थानों पर अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है।

रायसेन में कल 3 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस और ट्री कटिंग के काम से आधा शहर रहेगा प्रभावित; जल आपूर्ति भी बाधित

रायसेन में कल 3 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस और ट्री कटिंग के काम से आधा शहर रहेगा प्रभावित; जल आपूर्ति भी बाधित

रायसेन जिला मुख्यालय पर कल (रविवार) कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण ताजपुर, दरगाह, जेल और गोपालपुर फीडर बंद रहेंगे, जिससे शहर का आधा हिस्सा प्रभावित होगा। इस अवधि में वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17 और 18 में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। विशेष रूप से, जेल फीडर पर अतिरिक्त कार्य के चलते वार्ड 13 और 14 में बिजली आपूर्ति दोपहर 1 बजे के बाद ही बहाल हो पाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार, 33/11 टाउन भी इस दौरान बंद रहेगा। मेंटेनेंस कार्य में आंधी-बारिश से संभावित खतरों को देखते हुए ट्री कटिंग का काम भी शामिल है। सुबह 8 बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण शहर में जल आपूर्ति भी बाधित होगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 3 पर्यटकों की मौत:16 को रेस्क्यू किया, बंजार अस्पताल में चल रहा उपचार SP बोले- सर्च ऑपरेशन जारी

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 3 पर्यटकों की मौत:16 को रेस्क्यू किया, बंजार अस्पताल में चल रहा उपचार SP बोले- सर्च ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें तीन पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटक सवार थे। टेंपो में करीब 20 पर्यटक सवार थे। अचानक कुल्लू के बंजार क्षेत्र में हादसा ग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गए। सर्च ऑपरेशन जारी एसपी कुल्लू मदन वर्मा के अनुसार, अब तक 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। रात के अंधेरे और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोज लिया जाएगा और घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती घायलों की फोटो