पंजाब के मलेरकोटला में 2 आतंकी गिरफ्तार:पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दबोचा, 5 साल से गांव शेरवानी कोटे में करते थे मजदूरी

पंजाब के मलेरकोटला से पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों की पहचान अब्बू गाबा और उस्मान के रूप में हुई है। इन्हें शेरवानी कोटे गांव से शनिवार को गिरफ्तार किया गया जहां वे पिछले कई वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे थे। इसके साथ ही 5 साल से मजदूरी भी कर रहे थे। नशा तस्कर से पूछताछ में मिला सुराग इस मामले में बड़ा खुलासा उस समय हुआ जब “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत पकड़े गए एक स्थानीय नशा तस्कर से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आए इनपुट के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान जम्मू-कश्मीर में वांछित आतंकियों से मेल खाती पाई गई। मलेरकोटला पुलिस की CIA विंग की टीम ने शनिवार को गांव में छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। 15 साल से रह रहे थे दोनों पाकिस्तानी बताया जा रहा है कि दोनों मलेरकोटला में पिछले 15 वर्ष से रह रहे थे। दोनों पाकिस्तानी है। गांव शरेवानी कोट के सरपंच सिमरनजीत सिंह ने दोनों को शनिवार को पुलिस के सीआइए स्टाफ की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ घर में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। सिमरनजीत ने बताया कि दोनों करीब पांच साल से उनके गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों करीब 15 वर्ष से जिले के अलग-अलग गांवों में रह रहे थे। दोनों खुद को जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताते थे और वे स्थानीय लोगों से घुलमिल चुके थे। दोनों पाकिस्तानी हैं, किसी को कभी उन पर संदेह नहीं हुआ। 11 मई 2025 को मां-बेटी को भी पकड़ा था जासूसी करते मलेरकोटला से पाकिस्तानी आतंकी पकड़े जाने की यह पहली घटना है। हालांकि इससे पहले 11 मई 2025 में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बाप-बेटी को गिरफ्तार किया था। 31 वर्षीय गुजाला अपने पिता यामीन मोहम्मद के साथ सेना व अन्य बड़े प्रतिष्ठानों की जानकारी पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी अब्दुल्ला तक पहुंचाने का काम करते थे। इसके बदले में उन्हें पैसे दिए जाते थे। पुलिस ने दोनों को डिजिटल सुबूत के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं, पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात अधिकारी को देश से निष्कासित कर दिया गया था।
गर्मियों का सुपर फ्रूट है तरबूज, भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाए, जानें अन्य फायदे, एक दिन में कितना खाएं ये फल

Watermelon health benefits: गर्मियों के मौसम में तरबूज खूब मिलता है. लगभग 95 प्रतिशत इस फल में पानी होता है, जो आपको भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है. इसे खाकर आप डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं. स्वाद में मीठा तरबूज बेहद हल्का होता है, जो आसानी से पच जाता है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. फाइबर और पानी होने के कारण कब्ज की समस्या नहीं होने देता है. जानते हैं तरबूज खाने के फायदे और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में यहां. तरबूज में मौजूद पोषक तत्व तरबूज फल में सबसे अधिक पानी की मात्रा होती है. साथ ही तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, बी6, मैग्नीशियम, थायमिन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, फैट, कैलोरी न के बराबर होती है. तरबूज खाने से क्या-क्या सेहत लाभ होते हैं? -गर्मियों में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान करे, प्यास बुझाए, डिहाइड्रेशन से बचाए. इसके लिए आप तरबूज खूब खा सकते हैं, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा लगभग 91 से 95 प्रतिशत होता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. -आयुर्वेद में भी तरबूज के कई फायदों के बारे में बताया गया है. इसे पित्त शामक फल की संज्ञा दी गई है. तरबूज गर्मियों का फल है, क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है. हालांकि, मौसम के अनुसार तरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं. -तरबूज शरीर को हाइड्रेटेड ही नहीं रखता है, बल्कि वजन भी बढ़ने से रोकता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. पानी की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में जब आप तरबूज खाते हैं तो पेट देर तक भरे होने का अहसास होता है. इस तरह से आप बेवक्त भूख लगने से बचे रहते हैं. कुछ भी उल्टा-सीधा नहीं खाते हैं. ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. -तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, क्योंकि तरबूज का 90 से 95 फीसदी हिस्सा पानी ही होता है. ऐसे में गर्मियों में तरबूज का सेवन लाभकारी है. यह चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने में भी मदद करता है. शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है. -तरबूज में विटामिन सी और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे और बालों की हेल्थ के लिए लाभकारी है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. इससे आप गर्मियों में होने वाली अतिसार, जी घबराने की समस्या, इंफेक्शन, शरीर में पानी की कम आदि से बचे रह सकते हैं. -तरबूज फल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करते हैं. -सूजन की समस्या से आप परेशान हैं तो तरबूज खा सकते हैं. पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर को मजबूती देने का काम करते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर लेवल को भी सही बनाए रखता है, इससे हार्ट की समस्या नहीं होती है. तरबूज खाने का सही समय गर्मियों में दोपहर के समय तरबूज खाएं. सुबह भी आप इसे खा सकते हैं, लेकिन रात में तरबूज खाने से बचना चाहिए. हो सके तो इसे काटकर ही खाएं. सलाद में भी मिक्स कर सकते हैं. फ्रूट चाट बनाकर खा सकते हैं. वैसे तो काफी लोग इस फल को काटकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप इसका जूस भी कभी-कभार पी सकते हैं. इसमें आप पुदीने को मिलाकर भी जूस बना सकते हैं. जूस पिएं तो इसे छाने नहीं. एक दिन में कितना तरबूज खाएं? वयस्कों को एक दिन में सौ से तीन सौ ग्राम तरबूज खाना चाहिए. इससे शरीर में प्रॉपर हाइड्रेशन बना रहेगा. इससे पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी. हां, यदि आपको डायबिटीज है तो इस फल का सेवन बहुत ही कम करें, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है. अधिक खाने से आपको दस्त, गैस, ब्लोटिंग, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. तरबूज को खाने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे अकेले ही खाएं, किसी दूसरे फल के साथ मिक्स करके न खाएं.
सिवनी में पेट्रोल पंप पर आग:कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी से काबू पाया; ईंधन निकालते समय चूक से फैलने की आशंका

सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में शनिवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर अचानक आग लग गई। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। यह घटना देर रात उस समय हुई जब पेट्रोल पंप पर सामान्य कार्य चल रहा था। अचानक एक हिस्से से आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग देखते ही कर्मचारियों ने बिना देरी किए फायर सेफ्टी उपकरणों का उपयोग करना शुरू कर दिया। उनकी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह एक गंभीर दुर्घटना में बदल सकती थी, क्योंकि पेट्रोल पंप पर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद रहता है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है, जो एक राहत की बात है। आग लगने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या ईंधन निकालते समय हुई गलती को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया:UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला; ईरान में 93 हजार रिहायशी इलाके क्षतिग्रस्त

ईरान ने शनिवार को दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। यह घटना फार्स प्रांत के पास बताई जा रही है, हालांकि इस दावे की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ईरान ने कल UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल और 37 ड्रोन से हमला किया। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सभी हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इसी बीच ईरान ने यह भी दावा किया है कि इस युद्ध में अब तक उसके देश में 93 हजार से ज्यादा घर और अन्य सिविल ठिकाने क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। यह जानकारी ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें हजारों घर, दुकाने, स्कूल और अस्पताल शामिल हैं। पाकिस्तान में कल 3 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक पाकिस्तान में कल तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग… पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
मेरठ में 'इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट' में पहुंचे पंजाब CM:महाराज सूरजमल की प्रतिमा अनावरण, भगवंत मान बोले- नेताओं ने अपनी मूर्तियां लगाईं शूरवीरों को भूले

उत्तर प्रदेश के मेरठ में होने वाले इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। रविवार को सकौती के हितकारी इंटर कॉलेज में महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- नेताओं ने जीते जी अपनी मूर्तियां लगा लीं, लेकिन देश की आजादी में अपनी जान गवाने वाले क्रांतिवीरों, शूरवीरों को भुला दिया। जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी को दूर करने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और उनकी मूर्तियां भूल गए। आजादी के झूठे नेता कुर्सियां लेकर बैठ गए, राजगुरु, सुखदेव भगतसिंह फुल्ला होकर रह गए। फूल ही बनकर रह गए। जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने कहा- आने वाले एक से दो वर्षों में देश के सभी जाट बहुल गांवों में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे समाज को अपने इतिहास और गौरव से जोड़ने में मदद मिलेगी। वहीं जाट संसद में करीब 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से आसपास के जाट समाज के लोग पहुंचे। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गई थीं। जबकि काफी संख्या में लोग बाहर खड़े रहे। 4 तस्वीरें देखिए… मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए
खबर हटके- ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार

थाईलैंड के ‘मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026’ ब्यूटी पेजेंट में स्टेज पर एक मॉडल के नकली दांत गिर गए। वहीं एक मर चुके लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड की 23 सालों से शादी कराई जा रही है। इधर 84 साल की एक महिला को AI लड़के से प्यार हो गया और वह उसे लव लेटर भी लिखने लगी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। शनिवार को विराट कोहली ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। वे एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बैटर बन गए। हैदराबाद के कप्तान ईशान ने 80 रन बनाए। उन्होंने 3000 IPL रन भी पूरे किए। RCB Vs SRH मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज RCB ने IPL इतिहास का सबसे तेज 200+ रन चेज पूरा किया। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 203 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल किया। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं। RR ने 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 212/2 का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल किया था। 2. कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी विराट कोहली ने एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 28 बार पचास रन बनाए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स विंस का नंबर आता है। विंस के नाम द रोज बाउल, साउथैम्प्टन में 27 हाफ सेंचुरी है। कोहली IPL में रन चेज करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। इसके अलावा वे टी-20 क्रिकेट में 13,572 रन के साथ पाकिस्तान के शोएब मालिक को पीछे छोड़ते हुए छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 3. SRH ने RCB के खिलाफ 7वीं बार 200+ रन बनाए सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7वीं बार 200 से ज्यादा रन बनाए। उनसे आगे मुंबई इंडियंस है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। 4. ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू में 80 रन बनाए ईशान किशन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में 80 रन बनाए। इस पारी के साथ वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए। ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। 5. ईशान के 2180 बॉल पर 3000 IPL रन पूरे ईशान किशन ने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए। टॉप पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 2028 बॉल पर यह कारनामा किया था। अब मोमेंट्स… 1. भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी IPL का 19वां सीजन शुरू होने से पहले प्लेयर्स, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। 4 जून को बेंगलुरु के विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों ने जान गंवा दी थी। मैच से पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 2. अभिषेक ने छक्का लगाया, RCB ने रिव्यू गंवाया पहले ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर छक्का लगा दिया। यह सीजन का पहला सिक्स रहा। पहले ओवर में 7 रन बने। तीसरी गेंद पर RCB ने रिव्यू गंवाया था। जैकब डफी ने आउट स्विंगर फेंकी। गेंद अभिषेक शर्मा के बैट के करीब से विकेटकीपर जितेश शर्मा के पास गई। RCB ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। टीम ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला नहीं पलटा। 3. ईशान की चौके से फिफ्टी 12वें ओवर में कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 4. सॉल्ट के डाइविंग कैच से ईशान आउट 16वें ओवर में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद अभिनंदन सिंह ने फुल टॉस फेंकी। ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, लेकिन वहां फिल सॉल्ट मौजूद थे। वे दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंचे और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 5. विराट कोहली ने कैच ड्रॉप किया 18वें ओवर में विराट कोहली ने कैच ड्रॉप कर दिया। ओवर की तीसरी गेंद भुवनेश्वर कुमार ने गुड लेंथ पर फेंकी। अनिकेत वर्मा ने शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। कोहली लॉन्ग ऑन से दौड़ते हुए आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अनिकेत को 26 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला। 6. अनिकेत का 100 मीटर लंबा सिक्स 19वें ओवर में अनिकेत वर्मा ने 100 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। रोमारियो शेफर्ड की गेंद ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ में थी। अनिकेत ने बल्ला घुमाया और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीधे स्टैंड्स में पहुंचा दिया। 7. अनिकेत का नो लुक सिक्स 18.4 ओवर में अनिकेत वर्मा ने नो-लुक सिक्स लगा दिया। रोमारियो शेफर्ड ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन गेंद फुल टॉस जैसी स्लॉट में आ गई। अनिकेत ने नीचे देखकर शॉट खेला और गेंद को सीधे मैदान के पार छक्के के लिए भेज दिया। 8. पडिक्कल की चौके से फिफ्टी, कोहली का कैच छूटा देवदत्त पडिक्कल ने चौका लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने हर्षल पटेल के खिलाफ सामने की दिशा में चौका लगाया और 21 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। 8वें ओवर में ही हेनरिक क्लासन ने लॉन्ग ऑन पोजिशन पर विराट कोहली का कैच भी छोड़ा। अगले ओवर में RCB ने 100 रन भी बना लिए। 9. कोहली-ईशान का मजाकिया अंदाज मैच के दौरान एक दिलचस्प और मजाकिया पल देखने को मिला। ईशान किशन ने विराट कोहली को रन आउट करने की कोशिश में गेंद को अपने पैर के पास से स्टंप्स की ओर फेंका। इसके बाद कोहली ईशान के पास आए और मुस्कुराते हुए उनके चेहरे को पकड़कर मजाकिया अंदाज में कुछ कहा। 10. मंधाना -अनुष्का मैच देखने पहुंचीं इंडियन विमेंस टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी; आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में होगा। गौतम सिंघानिया ने अपने मैसेज में लिखा है कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता और समाजसेवी इंसान थे, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विजयपत सिंघानिया देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी रेमंड ग्रुप के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। विजयपत 2017 से ही बेटे गौतम सिंघानिया के साथ परिवार और संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में थे।
जबलपुर में अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापा:10 गाड़ियां जब्त, बिना कनेक्शन चल रहा था चार्जिंग स्टेशन; पुलिस-बिजली कंपनी की संयुक्त कार्रवाई

प्रदेश में जब पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत छाई हुई है, तो इस दौरान कुछ लोग आपदा में अवसर का लाभ भी उठा रहे हैं। जबलपुर में शनिवार रात पुलिस प्रशासन और बिजली कंपनी की टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए 10 ई-रिक्शा जब्त किए हैं। मौके पर पाया गया कि अवैध रूप से चार्जिंग स्टेशन बनाकर ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर खड़े सभी ई-रिक्शा बरामद कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, जबलपुर में इन दिनों पेट्रोल, डीजल और गैस की खासी किल्लत चल रही है, जिसके चलते कुछ लोगों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए जगह-जगह अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बना रखे हैं। शनिवार रात बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली कि ओमती के पास नया मोहल्ला क्षेत्र में अवैध चार्जिंग स्टेशन संचालित हो रहा है, जहां रोजाना सैकड़ों ई-रिक्शा चार्ज किए जाते हैं। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी की टीम ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर नया मोहल्ला स्थित मौके पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि बुग्गा रहमान नामक व्यक्ति ने अपने घर पर अवैध रूप से चार्जिंग स्टेशन बना रखा था और लंबे समय से ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। पुलिस ने रहमान को हिरासत में लेकर मौके से 10 ई-रिक्शा जब्त किए, जो बिना वैध कनेक्शन के चार्ज हो रहे थे। भले ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बड़े अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन का खुलासा किया हो, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि जब लंबे समय से यह अवैध गतिविधि चल रही थी, तब पुलिस, प्रशासन और बिजली कंपनी ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि विभागीय मिलीभगत के चलते ही यह चार्जिंग स्टेशन संचालित हो रहा था। अब जब पूरे प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत बढ़ी, तो दबाव में आकर कार्रवाई की गई है। बिजली कंपनी में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश पाल के अनुसार, मौके पर छह ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे, जबकि चार खड़े थे। सभी को जब्त कर पुलिस को सौंपा जा रहा है। अवैध रूप से बनाए गए चार्जिंग स्टेशन के संचालक पर बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस भी मामले की अलग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्तियों में पहुंचेंगे मंत्री-विधायक, सांसद:हर विधानसभा के 50 बडे़ गांवों में होंगे बीजेपी के सम्मेलन, पुराने वर्कर्स के घर जाएंगे नेता

7 से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान की कमान सीधे तौर पर क्षेत्र के दिग्गजों के हाथों में होगी, जिसमें सांसद, विधायक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों से लेकर पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से मैदान में उतरने के निर्देश दिए गए हैं। इस रणनीति के जरिए भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पैठ को और अधिक गहरा करने की तैयारी में है। 6 अप्रैल को बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर शनिवार को बीजेपी की वर्चुअल मीटिंग हुई। इस बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर के बीजेपी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। विधानसभावार 50 गांवों का चयन: पुराने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचेंगे नेता इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांवों को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यक्रमों की सूची तैयार की गई है। इन गांवों में जाने वाले नेता केवल जनसभाएं ही नहीं करेंगे, बल्कि पार्टी की नींव रखने वाले पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका आदर-पूर्वक सम्मान भी करेंगे । इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों और गणमान्य व्यक्तियों से सीधा संपर्क साधकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। भाजपा का मानना है कि पुराने कार्यकर्ताओं का अनुभव और नए लोगों का उत्साह मिलकर संगठन को और अधिक अपराजेय बनाएंगे । केवल भाषण न दें, बल्कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलें अभियान के दौरान गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पार्टी के बड़े नेता स्वयं झाड़ू थामकर श्रमदान करेंगे। इसके बाद चौपालों पर केंद्र की मोदी सरकार और एनडीए शासित प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि कार्यकर्ता केवल भाषण न दें, बल्कि उन लाभार्थियों से भी मिलें जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इन लाभार्थियों के साथ जनसंपर्क कर उनके अनुभव के वीडियो बनाए जाएंगे और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा ताकि सरकार के काम का वास्तविक असर जनता के सामने आ सके। प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘प्रदेश टोली’ तैनात इतने व्यापक स्तर के अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर एक विशेष टोली का गठन किया गया है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को इस ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ का विशेष प्रभार देते हुए सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर भी कार्यक्रमों की योजना और क्रियान्वयन के लिए 4 सदस्यीय समितियां बनाई जा रही हैं, जिनमें 1 संयोजक और 3 सह-संयोजक होंगे। पार्टी ने इन समितियों में एक महिला सदस्य की भागीदारी को अनिवार्य किया है, ताकि महिला मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अभियान का प्रभावी संदेश पहुंच सके। भाजपा स्थापना दिवस एवं आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल






