Thursday, 15 Oct 2026 | 10:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

केरल- 70% विधायकों पर क्रिमिनल-केस, आधे से ज्यादा करोड़पति:तमिलनाडु- PMK का 1-2 दिन में NDA में शामिल होने का फैसला; भाजपा की चुनाव को लेकर बैठक

केरल- 70% विधायकों पर क्रिमिनल-केस, आधे से ज्यादा करोड़पति:तमिलनाडु- PMK का 1-2 दिन में NDA में शामिल होने का फैसला; भाजपा की चुनाव को लेकर बैठक

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में मौजूदा विधायकों में से लगभग 70 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। वहीं, तमिलनाडु की पट्टाली मक्कल काची (PMK) पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। पार्टी के संस्थापक डॉ. एस. रामदास के बेटे डॉ. अंबुमणि के नेतृत्व वाला गुट AIADMK के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा बन गया। दूसरे गुट का नेतृत्व करने वाले जी.के. मणि ने कहा कि इसको लेकर हमने दो बार बैठक की। इस पर फैसला एक से दो दिन में किया जाएगा। इधर, दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संबंधित राज्यों की इकाइयों द्वारा सुझाए गए उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर विस्तार से चर्चा की गई। 132 विधायकों के हलफनामों की जांच ADR और केरल इलेक्शन वॉच के इस एनालिसिस में 132 मौजूदा विधायकों के हलफनामों की जांच की गई और पाया गया कि 92 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 33 विधायकों, यानी 25 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े आरोप शामिल हैं। बंगाल में ₹1 लाख कैश के साथ व्यकित हिरासत में विधानसभा चुनावों से पहले, दक्षिण 24 परगना जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसके पास से 1 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी जब्त की गई। यह घटना बारुईपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत जयतला इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि नाका चेकिंग के दौरान, एक बाइक सवार संदिग्ध लगा और उसे पहचान की पुष्टि के लिए रोका गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली और नकदी से भरा एक बैग बरामद किया। पैसे के सोर्स की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल…

राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचीं, योगी ने स्वागत किया:रामलला के दर्शन करेंगी; श्रीराम यंत्र के पूजन में शामिल होंगी

राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचीं, योगी ने स्वागत किया:रामलला के दर्शन करेंगी; श्रीराम यंत्र के पूजन में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच गई हैं। वह थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगी। उनका काफिला एयरपोर्ट से रवाना हो चुका है। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति नवरात्रि के पहले दिन रामलला का दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद दूसरे फ्लोर पर बने राम परिवार दरबार के भी दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति श्रीराम यंत्र की स्थापना के पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। अयोध्या में करीब 5 घंटे रुकने के बाद वह दोपहर 3 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगी। मथुरा में राष्ट्रपति इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी। शुक्रवार यानी 20 मार्च को वह प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 1 मई 2024 को अयोध्या आई थीं, तब उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। राम यंत्र के बारे में जानिए राम यंत्र को कांचीपुरम (तमिलनाडु) स्थित मठ में तैयार किया गया। इसके बाद इसे कांचीपुरम से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) लाया गया। फिर रथयात्रा के जरिए 10 दिन पहले इसे अयोध्या पहुंचाया गया। राम यंत्र का वजन 150 किलो है। इस पर सोने की परत चढ़ाई गई है। अयोध्या के ज्योतिषाचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने बताया- राम यंत्र एक विशेष वैदिक ज्यामितीय संरचना है। इसमें भगवान श्रीराम और अन्य देवी-देवताओं की दिव्य ऊर्जा को मंत्रों और आकृतियों के माध्यम से स्थापित किया गया है। इसे अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए—

मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। टीजर की शुरूआत सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम से होती है। सिद्धू को आंखें खोलते हुए और फिर स्टेडियम को भीड़ को दिखाया गया है। मौत के बाद किसी पहले कलाकार का ये पहला होलोग्राम शो होने का दावा गया है। सिद्धू मूसेवाला का ये शो 8 देशों में रिलीज होगा। पहली बार पाकिस्तान में भी शो होगा। सिद्धू मूसेवाला के पाकिस्तान में लाखों फैंस हैं। सिद्धू ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था जिसे अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह पूरा करने जा रहे हैं। मूसेवाला का ये शो उनके बर्थडे पर यानि 11 जून को पूरा रिलीज होने की उम्मीद है। पिता बेटे के हर बर्थडे पर फैंस को कुछ न कुछ तोहफा देते हैं। पिता ने कहा था कि आने वाले 30 साल तक वह सिद्धू के फैंस के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट देते रहेंगे। मूसेवाला ने बहुत से गीत लिखें, जिनमें से हर साल एक गीत रिलीज होता रहेगा। होलोग्राम के टीजर में छोटे सिद्धू का भी फोटो लगाया गया है। लास्ट में लिखा- हैप्पी बर्थडे शुभदीप। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जनवरी में इस शो का पहला पोस्टर रिलीज किया था और बताया था कि शो को इटली की टीम तैयार कर रही है। इसकी रिलीजिंग डेट नहीं बताई थी। नए शो को लेकर अभी पिता बलकौर सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है। ओरिजनल शो की तरह तैयार किया गया है होलोग्राम टूर तेज रोशनी, जोशीली भीड़ और गूंजते सुपरहिट गानों के बीच जब सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम मंच पर उतरेगा, तो दर्शकों को पलभर लगेगा जैसे वो खुद सामने खड़े हैं। “साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर” के तहत सिंगर की ये डिजिटल वापसी थ्री-डी प्रोजेक्शन तकनीक के जरिए होगी। इस तकनीक से उनकी असली आवाज, उनके गाने और स्वैग के साथ उनका 3D अवतार मंच पर दिखेगा। ऐसा पहले माइकल जैक्सन, टुपैक और व्हिटनी ह्यूस्टन जैसे कलाकारों के साथ हो चुका है। मूसेवाला इस लिस्ट में पहले पंजाबी कलाकार होंगे। पाकिस्तान में जाने का अधूरा वादा होलोग्राम टूर से होगा पूरा मूसेवाला के होलोग्राम टूर को पाकिस्तान सहित भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा, यूएसए, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शित किया जाएगा। इस शो को फिल्म की तरह थिएटर में दिखाया जाएगा। इसके लिए टिकट रखी जाएगी। वीआईपी टिकट की कीमत डेढ़ लाख होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर टीम की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। पिता पाकिस्तानी फैंस से किया सिद्धू का वादा भी पूरा करेंगे। हत्या से पहले मूसेवाला ने पाकिस्तानी फैंस को पाकिस्तान में शो करने का वादा किया था। लेकिन इससे पहले ही उनकी मानसा के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके मूसेवाला के होलोग्राम टूर साइन टू गॉड के टीजर को 24 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर ढाई करोड़ के करीब लाइक मिल चुके हैं। होलोग्राम टूर के टीजर की शुरूआत एम्पायर फाल्स मुहाबरे से होती है। इसका मतलब है कि दुनिया में शक्तिशाली साम्राज्य खत्म हो जाते हैं। लेकिन एक कालाकार का साम्राज्य कभी खत्म नहीं होता। इसमें सिद्धू मूसेवाला का गीत सिद्धू हुण बड्डे तामझाम करे सोणिए, गोली चली बांग साउंड करे सोणिए बजता सुनाई देता है। भारत में भी पहले प्रयोग हो चुकी तकनीक पुणे के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर म्यूजियम में होलोग्राम के जरिए बाबा साहेब अंबेडकर खुद अपनी कहानी सुनाते हैं। गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल की विरासत को होलोग्राफिक स्टोरी टैलिंग के जरिए दिखाया जाता है। दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों के होलोग्राम खुद अपनी यात्रा सुनाते हैं। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान होलोग्राम का इस्तेमाल कर एक साथ दर्जनों शहरों में वर्चुअल रूप से हाजिरी लगाई थी।

हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:रोहतांग-शिंकुला में 7 इंच ताजा हिमपात, किन्नौर को छोड़ सभी जिलों ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:रोहतांग-शिंकुला में 7 इंच ताजा हिमपात, किन्नौर को छोड़ सभी जिलों ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बीती शाम से बर्फबारी हो रही है, जबकि मध्यम और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति के अटल टनल रोहतांग में 4 इंच, कोकसर में 6 इंच, शिंकुला और रोहतांग दर्रा में 7-7 इंच फ्रेश स्नोफॉल हो चुका है। इसी तरह, प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल दो दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दे रखी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला जिला में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट दिया है। इन जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। पर्यटकों को भी अधिक ऊंचे पहाड़ों की यात्रा टालने को कहा गया है। एक-दो स्पेल में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान प्रदेश में किन्नौर इकलौता ऐसा जिला है, जहां चेतावनी नहीं है। किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्पेल में भारी बर्फबारी हो सकती है। जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। ताजा बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिर गया है। कई शहरों में यह सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर चुका है। चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंबा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 11.1 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 16.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। मंडी का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.8 डिग्री, सोलन का 7.4 डिग्री की गिरावट के बाद 18.0 डिग्री, ऊना का 6.4 डिग्री की कमी के बाद 23.4 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 14.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले तीन दिन के दौरान तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार- 21 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। इसके बाद अगले 4 दिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्के हिमपात के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।

चैत्र नवरात्रि: हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़:पंजाब की साक्षी बोली-अच्छे से दर्शन हो रहे, चिंतपूर्णी मंदिर 50 लाख के फूलो से सजाया

चैत्र नवरात्रि: हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़:पंजाब की साक्षी बोली-अच्छे से दर्शन हो रहे, चिंतपूर्णी मंदिर 50 लाख के फूलो से सजाया

चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पांच प्रमुख शक्तिपीठों सहित माता के दूसरे मंदिरों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भंडारा, हवन और कन्या पूजन हो रहा है। देवभूमि हिमाचल में इससे भक्तिमय माहौल हो गया है। नवरात्रि के लिए सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। विशेषकर ऊना स्थित चिंतपूर्णी मंदिर इस बार विदेशी फूलों से महक रहा है। दिल्ली के श्रद्धालु प्रवीण क्वात्रा ने करीब 50 लाख रुपए के रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया है।चिंतपूर्णी के अलावा कांगड़ा के ज्वालाजी, बृजेश्वरी देवी, चामुंडा देवी और बिलासपुर के नैनादेवी में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। पंजाब के अमृतसर से नैनादेवी पहुंची साक्षी और शिवम ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए गए है। सभी श्रद्धालुओं के आसानी से दर्शन हो पा रहे हैं और मंदिर में बहुत अच्छी सजावटी की गई है। दर्शन में कोई परेशानी नहीं हो रही। 23 घंटे खुले रहेंगे चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट नवरात्रि में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चिंतपूर्णी मंदिर के द्वार 23 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है। रात को केवल एक घंटे के लिए मंदिर को सफाई के लिए बंद किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 300 पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। शिमला के मंदिरों में सुबह 6 बजे से दर्शन शिमला के कालीबाड़ी और तारादेवी मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह 6 बजे से भक्तों के लिए खोले गए। मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। तारादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर आधे घंटे बाद शिमला के आईएसबीटी से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। सभी मंदिरों में दान के लिए डिजिटल व्यवस्था, जैसे QR कोड, उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेशभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 1300 से अधिक पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं, जबकि कई जगहों पर CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। शक्तिपीठों में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा चैत्र नवरात्रि शक्ति उपासना का प्रमुख पर्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु व्रत, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के माध्यम से देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूजा के दो शुभ मुहूर्त पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना की जाती है। इस वर्ष घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त हैं: सुबह 6:54 से 7:58 बजे और दोपहर 12:05 से 12:53 बजे। चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं के PHOTOS..

घरेलू फ्लाइट्स में 60% सीटें बगैर एक्‍स्‍ट्रा चार्ज के मिलेंगी:बच्‍चा अडॉप्‍ट करने पर मिलेगी 12 हफ्ते मैटरनिटी लीव, 19 मार्च करेंट अफेयर्स

घरेलू फ्लाइट्स में 60% सीटें बगैर एक्‍स्‍ट्रा चार्ज के मिलेंगी:बच्‍चा अडॉप्‍ट करने पर मिलेगी 12 हफ्ते मैटरनिटी लीव, 19 मार्च करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. फ्लाइट में 60% सीटें बगैर एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेंगी 18 मार्च को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने घरेलू हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। 2. बच्चा गोद लेने पर 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव मिलेगी 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिला को 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव दी जाएगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. अमेरिकी NCTC प्रमुख जोए केंट ने इस्तीफा दिया 17 मार्च को डोनाल्ड ट्रम्प के टॉप काउंटर टेरिरिज्म सेंटर डायरेक्टर (NCTC) जोए केंट ने अमेरिका- ईरान युद्ध के विरोध में अपने पद से रिजाइन दे दिया। निधन (DEATH) 4. ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की मौत 17 मार्च को ईरानी नेशनल सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी और बासिज फोर्स के हेड घोलम रजा सुलेमानी की इजराइल एयर स्ट्राइक में मौत हो गई। 5. अमेरिकी मॉडल और होस्ट किकी शेपर्ड का निधन 17 मार्च को मशहूर अमेरिकी सिंगर किकी शेपर्ड का निधन हो गया। 6. हॉलीवुड एक्टर मैट क्लार्क का निधन हॉलीवुड एक्टर मैट क्लार्क का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 7. कर्नल श्रीकांत पुरोहित के रिटायरमेंट को AFT ने होल्ड किया 16 मार्च को आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (AFT) की प्रिंसिपल बेंच ने कर्नल श्रीकांत पुरोहित के रिटायरमेंट को होल्ड कर दिया है। आज का इतिहास 19 मार्च —————— ये खबरें भी पढ़ें… यूपी में हर अंडे पर लिखी जाएगी एक्‍सपायरी डेट: अब 24 घंटे में डिलीवर होंगे सरकारी डाक और पार्सल; 18 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक दूसरे पर हमलों में अस्थायी रोक की घोषणा की

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक दूसरे पर हमलों में अस्थायी रोक की घोषणा की

अफगानिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद पर काबुल के एक पुनर्वास अस्पताल पर हमले में 400 लोगों को मारने का आरोप लगाने के एक दिन बाद, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने बुधवार को ईद-उल-फितर के मद्देनजर और सऊदी अरब, तुर्की तथा कतर के अनुरोध पर लड़ाई में अस्थायी रोक की घोषणा की। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने ‘X’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। यह घोषणा उनके देश द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में कथित तालिबान ठिकानों पर नए हमले किए जाने के कुछ घंटों बाद की गई। उन्होंने कहा, आने वाले इस्लामी त्योहार ईद-उल-फितर के मद्देनजर, अपनी पहल पर और साथ ही सऊदी अरब, कतर और तुर्की जैसे ‘भाईचारे वाले इस्लामी देशों’ के अनुरोध पर, पाकिस्तान ने चल रहे ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ के बीच एक अस्थायी रोक की घोषणा करने का फैसला किया है।

नसों के बीच ट्यूमर, महिला का उठना-बैठना था मुश्किल:निजी अस्पतालों ने लौटाया, एम्स में माइक्रोसर्जिकल तकनीक से डॉक्टरों ने निकाला

नसों के बीच ट्यूमर, महिला का उठना-बैठना था मुश्किल:निजी अस्पतालों ने लौटाया, एम्स में माइक्रोसर्जिकल तकनीक से डॉक्टरों ने निकाला

नसों के बीच विकसित हुए खतरनाक ट्यूमर ने एक 40 वर्षीय महिला की जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी। हालत यह हो गई थी कि उनका उठना-बैठना तक मुश्किल हो गया और धीरे-धीरे वे बिस्तर पर निर्भर हो गईं। कई निजी अस्पतालों ने इस जटिल सर्जरी को जोखिम भरा बताकर हाथ खड़े कर दिए, जिससे परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं। ऐसे कठिन समय में एम्स Bhopal के डॉक्टरों ने चुनौती स्वीकार की और माइक्रोसर्जिकल तकनीक के जरिए नसों के बीच मौजूद ट्यूमर को निकालकर मरीज को नई जिंदगी दी। बिस्तर तक सीमित हो गई थी जिंदगी भोपाल निवासी 40 वर्षीय महिला पिछले कई महीनों से इस न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रही थीं। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि वे खुद से उठ-बैठ भी नहीं पा रही थीं। धीरे-धीरे उन्होंने अपने शरीर पर नियंत्रण खोना शुरू कर दिया, जिसमें सबसे बड़ी समस्या मल और मूत्र पर नियंत्रण खत्म होना था। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को इंट्रामेडुलरी स्पाइनल ट्यूमर की समस्या थी। यह वह गांठ होती है जो रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) के अंदर विकसित होती है। यह बेहद दुर्लभ स्थिति है और कुल स्पाइनल ट्यूमर मामलों में इसका प्रतिशत बहुत कम होता है। इस तरह के ट्यूमर में सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि यह सीधे नसों के बीच विकसित होता है, जिससे सर्जरी के दौरान जरा सी चूक स्थायी लकवे का कारण बन सकती है। इसके लक्षणों में शरीर के हिस्सों में कमजोरी, सुन्नपन, चलने में दिक्कत, और मल-मूत्र नियंत्रण में समस्या शामिल हैं। समय पर पहचान और विशेषज्ञ इलाज ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। एक प्रतिशत मामलों में होती है यह बीमारी यह ट्यूमर स्पाइनल श्वाननोमा के बेहद कम, लगभग 1.1 प्रतिशत मामलों में ही देखने को मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति रीढ़ की सर्जरी में सबसे जटिल मानी जाती है, क्योंकि इसमें स्पाइनल कॉर्ड के भीतर से ट्यूमर निकालना होता है। जरा सी चूक भी स्थायी लकवा जैसी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। कई अस्पतालों ने ठुकराया, एम्स में मिली उम्मीद मरीज और उनके परिजनों ने इलाज के लिए कई अस्पतालों का रुख किया, लेकिन कहीं सर्जरी को टाल दिया गया तो कहीं इसे अत्यधिक जोखिम भरा और महंगा बताया गया। लगातार निराशा और आर्थिक संकट के बीच परिवार ने लगभग उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे कठिन समय में उन्होंने एम्स का रुख किया, जहां उन्हें नई उम्मीद मिली। ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. पंकज मिश्रा के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण केस को स्वीकार किया। सर्जरी से पहले विस्तृत जांच और सटीक योजना बनाई गई। ऑपरेशन के दौरान माइक्रोसर्जिकल तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे स्पाइनल कॉर्ड के भीतर मौजूद ट्यूमर को सावधानीपूर्वक हटाया गया। इस प्रक्रिया में नसों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया। ये सावधानियां जरूरी अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों ने मिलकर की सर्जरी इस जटिल सर्जरी को सफल बनाने में कई विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. एसआरएएन भूषण ने ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को स्थिर बनाए रखा। वहीं, शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग के डॉ. विट्ठल पुरी ने सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी में अहम भूमिका निभाई। उनकी देखरेख में मरीज ने धीरे-धीरे अपनी शारीरिक क्षमता वापस पाना शुरू किया। आयुष्मान योजना से मिला फ्री इलाज इस पूरे इलाज की एक और खास बात यह रही कि सर्जरी और उपचार पूरी तरह आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री किया गया। इससे मरीज और उसके परिवार पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। यह योजना गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। तेजी से हो रहा सुधार, लौट रही सामान्य जिंदगी सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार देखने को मिला। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी ताकत वापस पाना शुरू कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने फिर से मल-मूत्र पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है, जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है। अब वह धीरे-धीरे सामान्य और आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रही हैं।

भोपाल के बैरसिया में सुपरवाइजर के मुंह पर कालिख पोती:पाइप लाइन बिछाने पर देरी से नाराज पार्षद प्रतिनिधि; कहा-2 साल से परेशान हैं

भोपाल के बैरसिया में सुपरवाइजर के मुंह पर कालिख पोती:पाइप लाइन बिछाने पर देरी से नाराज पार्षद प्रतिनिधि; कहा-2 साल से परेशान हैं

भोपाल के बैरसिया में पानी की पाइप लाइन बिछाने में हुई देरी पर पार्षद प्रतिनिधि का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज पार्षद प्रतिनिधि रवि करोसिया ने ठेकेदार के सुपरवाइजर के मुंह पर कालिख पोत दी। कहा कि जनता दो साल से परेशान हो रही है। बैरसिया नगर पालिका में शहरी अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत काम चल रहा है। यह शमशाबाद डेम से बैरसिया शहर तक पाइप लाइन बिछा हर घर तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से 13 सितंबर 2023 को शुरू की गई थी। इसे दो साल हो चुके हैं, लेकिन यह अधूरी है। करीब 22 करोड़ रुपए की इस योजना ने जहां लोगों को राहत देने का वादा किया था, वहीं अब यह नगरवासियों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गई है। कारण प्रोजेक्ट के ठेकेदार द्वारा नगर के वार्डों की सड़कों और गलियों में जगह-जगह खुदाई कर पाइप लाइन डाली गई, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। इस नाराजगी के चलते मंगलवार को नगर पालिका में पार्षद प्रतिनिधि करोसिया सहित अन्य पार्षदों ने ठेकेदार के सुपरवाइजर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित पार्षदों ने काम में लापरवाही को लेकर सुपरवाइजर के चेहरे पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया। हंगामे की देखिए 3 तस्वीरें… दो साल से आश्वासन ही मिल रहा नाराज पार्षदों का कहना है कि ठेकेदार पिछले दो वर्ष से सिर्फ आश्वासन दे रहा है, लेकिन काम पूरा करने की कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। अगर काम नहीं करना है तो ठेका छोड़ दें, ताकि किसी दूसरे जिम्मेदार ठेकेदार को काम सौंपा जा सके। पूरे नगर की सड़कें उखड़ी जानकारी के अनुसार, पूरे नगर के वार्डों में उखड़ी सड़कें और खुले गड्ढे अब हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। जिससे आम जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

क्या आपका भी न्यू बॉर्न बेबी रातभर जगता है? स्नैक्स में केले के साथ मिलाकर खिला दें ये चीज, जानें डॉक्टर से…

authorimg

Last Updated:March 18, 2026, 22:20 IST क्या आपका भी बच्चा रातभर सोने की बजाय बार-बार जागता है और आपको परेशान कर देता है. कई बार इसकी वजह उसकी डाइट और सोने से पहले दिए जाने वाले स्नैक्स भी हो सकते हैं. ऐसे में केला और चिया सीड्स का ये आसान तरीका बच्चे की नींद सुधारने में मददगार साबित हो सकता. बेबी को सुलाने की टिप्स. आजकल कई पैरेंट्स की सबसे बड़ी चिंता होती है कि उनका छोटा बच्चा रात में ठीक से सोता नहीं है. बार-बार उठना, रोना या बेचैन रहना न सिर्फ बच्चे के लिए बल्कि माता-पिता के लिए भी मुश्किल भरा हो जाता है. ऐसे में हर कोई आसान और सुरक्षित उपाय ढूंढता है जिससे बच्चे की नींद बेहतर हो सके. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने से पहले दिए जाने वाले छोटे-छोटे हेल्दी स्नैक्स बच्चों की नींद पर असर डाल सकते हैं. एक दिलचस्प और नेचुरल तरीका है बच्चे को सोने से पहले केला और भिगोए हुए चिया सीड्स देना. केले में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में जाकर सेरोटोनिन में बदलता है. यही सेरोटोनिन आगे चलकर मेलाटोनिन हार्मोन बनाने में मदद करता है, जिसे स्लीप हार्मोन कहा जाता है. यह हार्मोन बच्चे की नींद को नियंत्रित करता है और उसे गहरी व सुकून भरी नींद दिलाने में मदद करता है. View this post on Instagram