भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका:16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत और चीन समेत अपने 16 प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स के खिलाफ ‘सेक्शन 301’ के तहत नई जांच शुरू कर दी है। ‘सेक्शन 301’ अमेरिका को उन देशों पर एकतरफा टैक्स बढ़ाने की शक्ति देता है, जो उसकी कंपनियों को नुकसान पहुंच रहे हो। पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रम्प के टैरिफ को अवैध बताने के बाद, प्रशासन अब नए कानूनी रास्तों से टैरिफ का दबाव वापस बनाने की तैयारी में है। यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) जेमिसन ग्रीर के मुताबिक, इस जांच के कारण इस साल गर्मियों तक भारत, चीन, यूरोपीय संघ और मैक्सिको जैसे देशों पर नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं। सवाल जवाब में पूरा मामला समझें… सवाल 1: अमेरिका ने किन देशों के खिलाफ जांच शुरू की है? जवाब: ट्रम्प प्रशासन ने कुल 16 ट्रेडिंग पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू की है। इनमें भारत, चीन, यूरोपीय संघ (EU), जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे शामिल हैं। सवाल 2: यह जांच अचानक क्यों शुरू की गई है? जवाब: 20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ को अवैध करार दिया था। इसके बाद ट्रम्प ने 150 दिनों के लिए 10% का अस्थाई टैरिफ लगाया था। अब प्रशासन ‘सेक्शन 301’ का इस्तेमाल कर रहा है ताकि ट्रेडिंग पार्टनर्स पर टैरिफ का खतरा बरकरार रहे और उन्हें बातचीत की मेज पर लाया जा सके। सवाल 3: ‘सेक्शन 301’ क्या है और यह कितना पावरफुल है? जवाब: यह ‘ट्रेड एक्ट ऑफ 1974’ का एक हिस्सा है। यह अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव को यह ताकत देता है कि अगर कोई देश ‘अनुचित व्यापार व्यवहार’ (Unfair Trade Practices) करता है, तो अमेरिका उस पर जवाबी टैरिफ या अन्य प्रतिबंध लगा सकता है। सवाल 4: जांच का मुख्य फोकस किन बातों पर है? जवाब: अमेरिका उन देशों की जांच कर रहा है जो अपनी जरूरत से कहीं ज्यादा सामान बना रहे हैं और खपत न होने पर उस माल को सस्ते दामों पर अमेरिकी बाजारों में डंप कर रहे हैं। अमेरिका यह देखना चाहता है कि क्या ये देश जानबूझकर अपनी एक्सेस कैपेसिटी का इस्तेमाल करके अमेरिकी कंपनियों और वहां के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को चोट तो नहीं पहुंचा रहे। इसे एक फैक्ट्री के उदाहरण से समझें… मान लीजिए किसी देश में जूतों की एक ऐसी फैक्ट्री है जो साल में 100 जूते बना सकती है, लेकिन उस देश के लोगों को सिर्फ 20 जूतों की जरूरत है। अब वह फैक्ट्री बंद न हो, इसलिए वहां की सरकार उसे सब्सिडी या मदद देकर पूरे 100 जूते बनवाती है। अब जो 80 जूते बचे हैं, उन्हें वह देश बहुत कम कीमत पर दूसरे देशों के बाजारों में उतार देता है। इससे वहां की अपनी कंपनियों को नुकसान होता है, क्योंकि वे इतनी सस्ती कीमत का मुकाबला नहीं कर पातीं। अमेरिका इसी ‘जरूरत से ज्यादा उत्पादन’ की जांच कर रहा है। सवाल 5: क्या भारत के लिए ये चिंता की बात है? जवाब: 2024 में अमेरिका के साथ भारत का गुड्स ट्रेड सरप्लस 58,216 मिलियन डॉलर (₹5.37 लाख करोड़) था। ये 2025 में 45,801 मिलियन डॉलर (₹4.23 लाख करोड़) रह गया। इसमें कमी आई है। फिर भी भारत उन 16 देशों की सूची में है, जिनकी जांच होगी। अगर जांच में भारत की नीतियां ‘अनुचित’ पाई गईं तो भारतीय सामानों पर भारी टैरिफ लग सकता है। सवाल 6: चीन के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा कितना बड़ा है? जवाब: चीन इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। 2024 में चीन का ट्रेड सरप्लस 202,071 मिलियन डॉलर था, जो 2025 में बढ़कर 295,515 मिलियन डॉलर हो गया। यानी एक साल में ही करीब 93,444 मिलियन डॉलर का बड़ा उछाल आया है। सवाल 7: फोर्स्ड लेबर को लेकर कौन सी अलग जांच हो रही है? जवाब: ग्रीर ने बताया कि वे ‘सेक्शन 301’ के तहत एक और जांच शुरू कर रहे हैं, जिसका मकसद फोर्स्ड लेबर से बने सामानों के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना है। अमेरिका पहले ही उइगर फोर्स्ड लेबर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत चीन के शिनजियांग क्षेत्र से आने वाले सोलर पैनल और दूसरे सामानों पर एक्शन ले चुका है। अब इस तरह की कार्रवाई दूसरे देशों पर भी की जा सकती है। अमेरिका चाहता है कि दूसरे देश भी बंधुआ मजदूरी या जबरन श्रम से बने सामानों पर बैन लगाएं। सवाल 8: इस पूरी प्रक्रिया की टाइमलाइन क्या है? जवाब: 15 अप्रैल तक आम लोगों और कंपनियों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद 5 मई के आसपास सार्वजनिक सुनवाई होगी। लक्ष्य यह है कि जुलाई में अस्थाई टैरिफ खत्म होने से पहले ही इस जांच के नतीजे और नए टैरिफ के प्रस्ताव तैयार कर लिए जाएं। सवाल 9: क्या ट्रम्प प्रशासन टैरिफ लगाने पर अड़ा हुआ है? जवाब: हां, जेमिसन ग्रीर ने साफ कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प टैरिफ लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे व्यापार घाटे को कम करने और अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बचाने के लिए हर संभव रास्ता और टूल अपनाएंगे। उन्होंने ट्रेडिंग पार्टनर्स को मौजूदा समझौतों का पालन करने की चेतावनी दी। सवाल 10: व्यापार घाटे के मामले में अन्य देशों की क्या स्थिति है? जवाब: यूरोपीय संघ के साथ अमेरिका का घाटा 2025 में बढ़कर 235,874 मिलियन डॉलर हो गया है। मैक्सिको के साथ भी घाटा 171,491 मिलियन डॉलर के स्तर पर है। ताइवान और वियतनाम जैसे देशों के घाटे में हालांकि कमी आई है, फिर भी वे जांच के घेरे में हैं। रीडर के लिए टिप्स अगर आप एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बिजनेस में हैं, तो अमेरिकी पॉलिसी पर नजर रखें। जुलाई के बाद टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग गुड्स की कीमतों में बड़े बदलाव आ सकते हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प के टैरिफ पर इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट का फैसला: कंपनियों को टैरिफ के 14.5 लाख करोड़ रुपए लौटाने होंगे, सुप्रीम कोर्ट भी लगा चुका फटकार अमेरिका की इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को आदेश दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ का पैसा कंपनियों को लौटाया जाए। टैरिफ से दिसंबर तक 10.79 लाख करोड़ रुपए वसूले गए थे और कुल रिफंड 14.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। जज रिचर्ड ईटन ने लंबित मामलों में टैरिफ
क्रिकेटर कुलदीप की शादी में होगी 20 हजार की थाली:शादी का कार्ड राधा-कृष्ण थीम पर, सुनहरी नक्काशी में दिखी रजवाड़े जैसी झलक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। शादी में शामिल होने के लिए कानपुर से परिवार और रिश्तेदार मसूरी रवाना हो चुके हैं। यह शादी 14 मार्च (शनिवार) को मसूरी के आलीशान ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में होगी। इसके तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। इस शादी का बजट 2 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है। कुलदीप और वंशिका की शादी का खूबसूरत और शाही वेडिंग कार्ड भी सामने आया है। निमंत्रण पत्र की थीम राधा-कृष्ण पर आधारित है। इसकी बनावट, नक्काशी और उस पर उकेरी गई कलाकृतियां किसी शाही रजवाड़े का अहसास कराती हैं। कार्ड की कीमत करीब 2200 रुपये बताई जा रही है। वहीं, मेहमानों के लिए वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन रखे गए हैं। खाने की एक प्लेट की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। शादी के कार्ड की PHOTOS… वेडिंग कार्ड की खासियतें… शाही अंदाज और बारीक नक्काशी कार्ड का बेस हल्के गुलाबी (पीच) रंग का है। इस पर बेहद बारीक फ्लोरल (फूल-पत्तियों) पैटर्न छपा है। कार्ड पर ‘गोल्ड फॉयल वर्क’ (सुनहरी नक्काशी) है। किनारों पर महल के गुंबदों और आकृतियों को उभारने के लिए सुनहरे रंग का इस्तेमाल किया है, जो इसे एक 3D और विंटेज लुक देता है। कार्ड के ऊपरी हिस्से पर एक शानदार गोल्डन लॉक (बकल) है, जिसके ऊपर गुलाबी फूलों की डिजाइन बनी है। कार्ड के बीचों-बीच आकर्षक कपल का चित्र उकेरा कार्ड के बीचों-बीच एक बेहद आकर्षक चित्र उकेरा है। इसमें एक शाही महल के झरोखे के सामने एक जोड़े को खड़े दर्शाया है। लाल और हरे रंग के पारंपरिक शाही लिबास में सजे इस जोड़े की झलक राधा-कृष्ण जैसी लग रही है। बैकग्राउंड में महल की जालीदार खिड़कियां और गुंबद हैं। वहीं, कार्ड के निचले हिस्से में प्रकृति का सुंदर चित्रण है- तालाब में खिले कमल के फूल और फव्वारे के पास बैठा एक मोर दिखाया गया है। अक्षर और निमंत्रण का संदेश कार्ड पर लिखे अक्षरों का चुनाव भी इसकी शाही थीम से मेल खाता है। सबसे ऊपर एक खूबसूरत गोल्डन विंटेज नेमप्लेट के आकार की डिजाइन में “कुलदीप और वंशिका” लिखा है। कार्ड के साथ एक निमंत्रण टैग भी जुड़ा है, जिस पर अंग्रेजी के ‘k’ और ‘v’ (कुलदीप और वंशिका) अक्षरों को मिलाकर एक ‘लोगो’ बनाया है, जो एक हार्ट शेप में खत्म होता है। इस पर अंग्रेजी में लिखा है- A Heartfelt Invitation From: मिस्टर. राम सिंह यादव, मिस्टर. कुलदीप सिंह यादव इसके ठीक नीचे उनके कानपुर स्थित निवास का पता- ‘381-D, डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ, कानपुर’ और फोन नंबर लिखे हुए हैं। 20 हजार तक की थाली, कानपुरी और पहाड़ी व्यंजनों का फ्यूजन शाही शादी में क्रिकेट और राजनीति जगत के कई वीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसलिए खाने का मेन्यू भी बेहद खास रखा गया है। कुलदीप के करीबियों के मुताबिक, खाने में यूपी और उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कुलदीप कानपुर से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए मेन्यू में कानपुरी स्टाइल के जायकों के साथ पहाड़ी व्यंजनों का फ्यूजन तैयार किया गया है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले मेहमानों को ध्यान में रखते हुए 10 से ज्यादा तरह के मेन कोर्स और डेजर्ट रखे गए हैं। होटल में एक समय के खाने (एक प्लेट) की कीमत करीब 20 हजार रुपए तक बताई जा रही है। शाही दावत- क्या होगा मेन्यू में… मेहमानों के लिए होटल के खास ‘प्लैटिनम’ और ‘गोल्ड’ मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के लजीज व्यंजन शामिल होंगे। प्लैटिनम/गोल्ड नॉन-वेज मेन्यू की खास बातें- स्नैक्स: मेहमानों के लिए 4 तरह के वेजिटेरियन और 4 तरह के नॉन-वेजिटेरियन स्नैक्स परोसे जाएंगे (गोल्ड मेन्यू में 3-3 ऑप्शन होंगे)। सलाद और सूप: अलग-अलग ड्रेसिंग्स के साथ 8 तरह के प्रीमियम सलाद और 1 वेज व 1 नॉनवेज सूप का ऑप्शन रहेगा। मेन कोर्स: 2 नॉन-वेजिटेरियन डिशेज, 2 वेजिटेरियन डिशेज, 1 स्पेशल पनीर डिश, 2 तरह की दाल और 2 तरह के राइस आइटम परोसे जाएंगे। साथ ही तरह-तरह की भारतीय रोटियां होंगी। प्रीमियम बेवरेज मेन्यू… शादी के बार मेन्यू में देश-विदेश की सबसे महंगी और प्रीमियम शराब शामिल की गई है। 2 करोड़ के पार जाएगा शादी का बजट होटल पैकेज: 100 से अधिक मेहमानों और करीब 50 कमरों के लिए 2 दिन का बेस पैकेज 70 लाख रुपए (प्लस टैक्स) से शुरू हो रहा है। डेकोरेशन: होटल की सजावट का खर्च ही 25 से 30 लाख रुपए तक आएगा। प्रति प्लेट खर्च: खाने की एक प्लेट (थाली) की कीमत 4,500 से 5,000 रुपए (प्लस टैक्स) तय की गई है। थाली की कीमत 20 हजार तक हो सकती है। कुल एस्टीमेट: होटल बुकिंग, डेकोरेशन और अन्य खर्चों को मिलाकर 3 दिन के इस पूरे ग्रैंड इवेंट का खर्च 2 करोड़ रुपए के पार जाने का अनुमान है। मेहमानों का स्वागत और वेडिंग थीम… शादी में मेहमानों का स्वागत शाही और भव्य तरीके से किया जाएगा। वेडिंग डेकोरेशन में ‘राजपूताना थीम’ की झलक देखने को मिलेगी। इसमें महाराजाओं वाली खास छतरियां और मोर के डिजाइन वाले एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। कुलदीप यदुवंशी हैं, इसलिए थीम में राधा-कृष्ण से जुड़े कुछ आध्यात्मिक और पारंपरिक एलिमेंट्स भी जोड़े जाने की चर्चा है। जिससे शादी को एक खास पर्सनल टच दिया जा सके।
मंदसौर में लहसुन वाहनों को टोकन के बावजूद रोका:पिपलियामंडी में किसानों के विरोध के बाद कांग्रेस नेता के हस्तक्षेप से मिला प्रवेश

एशिया की प्रसिद्ध लहसुन मंडियों में शुमार मन्दसौर जिले की पिपलिया कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। मंडी प्रशासन द्वारा टोकन जारी किए जाने के बावजूद लहसुन से भरे वाहनों को मंडी परिसर में प्रवेश नहीं दिए जाने से किसान नाराज हो गए। देर रात लगभग 12:45 बजे कांग्रेस नेता एवं मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा के हस्तक्षेप के बाद किसानों के वाहनों को मंडी में प्रवेश दिया गया। टोकन होने के बावजूद रोके गए वाहन जानकारी के अनुसार इन दिनों लहसुन की बम्पर आवक के कारण मंडी में दूर-दराज क्षेत्रों से किसान अपने वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन द्वारा वाहनों के प्रवेश के लिए किसानों को विधिवत टोकन जारी किए गए थे। इसके बावजूद बुधवार रात कई टोकनधारी वाहनों को मंडी गेट पर रोक दिया गया। किसानों का कहना था कि वे पिछले चार-पांच दिनों से मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। टोकन मिलने के बाद भी मंडी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा, जबकि मंडी परिसर में पर्याप्त जगह उपलब्ध है। किसानों के बुलावे पर पहुंचे कांग्रेस नेता आक्रोशित किसानों ने देर रात कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को मंडी बुलाया। किसानों ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया कि जितने टोकन जारी किए गए हैं, उतने वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अनिल ने मंडी गेट पर तैनात कर्मचारियों से चर्चा की। इस दौरान कुछ समय तक गहमा-गहमी भी रही। शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि जब मंडी परिसर में पर्याप्त जगह है तो टोकनधारी वाहनों को रोका जाना उचित नहीं है और उन्हें तुरंत प्रवेश दिया जाना चाहिए। इसके बाद लहसुन से भरे वाहनों को मंडी परिसर में प्रवेश दिया गया। लहसुन की बम्पर आवक को देखते हुए मंडी में रात्रि के समय भी किसी जिम्मेदार अधिकारी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए, ताकि गेट पर तैनात कर्मचारी मनमानी न कर सकें और इस तरह के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। मनासा मार्ग पर लग रहा जाम कांग्रेस नेता ने मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लापरवाही के कारण मनासा मार्ग पर लहसुन से भरे वाहन सड़कों के दोनों ओर अव्यवस्थित खड़े रहते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार इस जाम में एम्बुलेंस भी फंस जाती है, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। मंडी प्रशासन को चाहिए कि कृषि उपज मंडी के पीछे उपलब्ध खाली स्थान पर लहसुन से भरे वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराया जाए, ताकि सड़क पर जाम की समस्या न बने।
‘प्रचार’: खड़गे की टिप्पणी के बाद नड्डा ने केंद्र का बचाव किया, फारूक अब्दुल्ला मामले में जांच का आश्वासन दिया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 12, 2026, 12:22 IST जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों के बीच नड्डा ने गुरुवार को केंद्र सरकार का बचाव किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और (बाएं) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (दाएं) (छवि स्रोत: एएनआई/पीटीआई) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को Z+ सुरक्षा मिलने के बावजूद फारूक अब्दुल्ला पर हमले के संबंध में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष द्वारा गृह मंत्रालय पर सवाल उठाने और जवाब मांगने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का बचाव किया। राज्यसभा को संबोधित करते हुए, नड्डा ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा कि अब्दुल्ला के जीवन को खतरे में डालने के लिए सरकार को दोषी ठहराना एक “प्रचार” है और “कांग्रेस की मानसिकता” को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह घटना एक गंभीर घटना है और सदन को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले की जांच कराएगी। नड्डा की यह टिप्पणी राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा फारूक अब्दुल्ला की हत्या के प्रयास के बाद जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताने के बाद आई है। खड़गे ने राज्यसभा में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “आज आपने पढ़ा होगा कि जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला पर हमला किया गया और उनकी सुरक्षा खतरे में है. आज वहां ऐसा माहौल क्यों बना है? उनकी सुरक्षा खतरे में है क्योंकि जम्मू-कश्मीर को पहले राज्य का दर्जा प्राप्त था और स्थानीय सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था मौजूद थी.” नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार को उस समय हमला किया गया, जब वह जम्मू में एक शादी में शामिल हो रहे थे। 63 वर्षीय हमलावर, जिसकी पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है, अपने निजी लाइसेंसी हथियार से गोली चलाने से पहले Z+ सुरक्षा प्राप्त अब्दुल्ला के करीब पहुंच गया था। सौभाग्य से, शूटर का निशाना चूक गया और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो ने उसे तुरंत काबू कर लिया, जिससे नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष के लिए एक चमत्कारिक बच निकलने की पटकथा लिखी गई। घटना के समय उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी अब्दुल्ला के साथ थे। पहले प्रकाशित: मार्च 12, 2026, 11:26 IST समाचार राजनीति ‘प्रचार’: खड़गे की टिप्पणी के बाद नड्डा ने केंद्र का बचाव किया, फारूक अब्दुल्ला मामले में जांच का आश्वासन दिया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)जेपी नड्डा(टी)मल्लिकार्जुन खड़गे(टी)कांग्रेस(टी)बीजेपी
सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई धुरंधर:'धुरंधर 2' रिलीज से पहले 500 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाई जा रही; 19 मार्च को दूसरा पार्ट

19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 से पहले 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को एकबार फिर वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जा रहा है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज मिलकर इसे भारत सहित विदेशों में भी बड़े स्तर पर रिलीज कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग आज यानी 12 मार्च से भारत की 250 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाया जा रहा है। वहीं, 13 मार्च से इसे विदेशों में 250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। यानी कुल 500 स्क्रीन्स पर दर्शक एक बार फिर धुरंधर का रोमांच महसूस कर सकेंगे। यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि 19 मार्च को सीक्वल देखने से पहले फैंस पुरानी कहानी को बड़े पर्दे पर देख सकें। सीक्वल की हाइप बनाने के लिए री-रिलीज फिल्म को धुरंधर 2 की हाइप बनाने के लिए दोबारा रिलीज की जा रहा है। इस स्ट्रैटेजी का मकसद नए पार्ट के लिए एडवांस बुकिंग में उछाल लाना होता है। भारत में कई फिल्में सीक्वल आने से पहले री-रिलीज की जा चुकी हैं। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है। 5 भाषाओं में रिलीज होगी धुरंधर 2 ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज कर रहे हैं। रिलीज का समय काफी खास है, क्योंकि इसी दौरान गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद जैसे बड़े त्यौहार आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि लंबी छुट्टियों का फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिलेगा।
बालाघाट में विवाहिता ने की खुदकुशी:पिता बोले- पढ़ी-लिखी थी ऐसा नहीं कर सकती, लगाया प्रताड़ना का आरोप

बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला का शव उसके बेडरूम में फांसी पर लटका मिला है। मृतका की पहचान तरूणा पति नवनीत वराडे (34) के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसके कारण तरूणा ने कथित तौर पर आत्महत्या की। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 02 स्थित पंप हाउस गली से शव बरामद किया। गुरुवार को जिला अस्पताल में मृतक के मायके पक्ष की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तरूणा के पिता सदाराम ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पढ़ी-लिखी थी और दो मासूम बच्चों को छोड़कर ऐसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने बताया कि तरूणा का विवाह आठ साल पहले हुआ था और उसका मायका छिंदवाड़ा में है। पिता के अनुसार, तरूणा ने पहले भी घरेलू विवादों की जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें समझाया गया था कि यह परिवार में सामान्य बात है। मामले की मर्ग कार्यवाही कर रहे एएसआई भुनेश ठाकरे ने बताया कि महिला का शव पंखे से साड़ी के फंदे में लटका मिला था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि महिला के पति करीब एक साल से बेरोजगार थे, जबकि तरूणा घरेलू काम के साथ पतंग बनाने का काम भी करती थी। एएसआई ठाकरे ने यह भी बताया कि मृतिका के मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में ससुराल पक्ष ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है।
महाकुंभ वायरल गर्ल बोली-शादी न होती तो सुसाइड कर लेती:मोनालिसा के पति फरमान बोले- लव जिहाद की बात गलत, वो अपने धर्म में रहेगी

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। जहां एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं गुरुवार को कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान ने कहा मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं कि मोनालिसा की उम्र कम है, अगर एज कम होती तो शादी नहीं होती। स्मार्ट एप से हमें शादी का सर्टिफिकेट नहीं मिलता। केरल सरकार की पॉलिसी के स्मार्ट एप से सर्टिफिकेट मिला है। पुआर पंचायत से शादी का सर्टिफिकेट मिला है। मंदिर ने भी दिया है। फरमान ने मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया। मोनालिसा घर से भागी नहीं, पिता के साथ आई फरमान ने कहा- अफवाह फैलाई जा रही है कि मोनालिसा घर से भागकर गई है, जबकि 10 दिन पहले वह अपने पिता के साथ आई है। मोनालिसा कह रही है कि केरल बहुत अच्छा है। हम यहीं रहेंगे। केरल वाली फिल्म अभी चल रही है। फिल्म की 25 दिन की प्रोसेस है। शूटिंग के पहले प्रोडक्शन से जो डील होती है, वह सब हो गई है। नागम्मा का डायरेक्टर पीके बीनू वर्गीस है। उसकी अभी शूटिंग स्टार्ट नहीं हुई है। 6 महीने पहले इसी फिल्म के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। वहीं मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। इस बीच मोनालिसा ने कहा- हां, मैंने प्रपोज किया था। मोनालिसा ने कहा- शादी नहीं की तो सुसाइड कर लूंगी फरमान ने कहा- मोनालिसा की दो-तीन दिन में शादी होने वाली थी। घर में गेस्ट भी आए हुए थे। इसलिए मोनालिसा ने कहा- शादी करो, अन्यथा मेरे साथ कुछ गलत हो जाएगा। मेरी फैमिली वाले मेरी शादी कहीं और कर सकते हैं। फिर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं हैं। मोनालिसा ने कहा- मैंने इनसे कहा कि आप शादी नहीं करोगे तो मैं सुसाइड कर लूंगी। फरमान ने कहा- लव जिहाद जैसा कुछ नहीं फरमान ने कहा- मीडिया में ये गलत चल रहा है कि यह लव जिहाद है। ऐसा कुछ नहीं है। सब धर्म बराबर हैं। मोनालिसा अपने धर्म में रहेगी। मैं अपने धर्म में रहता हूं, लेकिन हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। मैं मंदिर में भी जाता हूं, मैं मस्जिद भी। मेरे लिए सब बराबर है, क्योंकि वो भी आर्टिस्ट है। मैं भी आर्टिस्ट हूं। हम सबसे पहले इंसान हैं। केरल राज्य में ये बहुत अच्छी चीज है कि यहां पर कास्ट का कोई भेदभाव नहीं हैं। सब इंसान को इंसान के नजरिए से देखते हैं, इसलिए केरल सबसे बेस्ट है। परिजनों का आरोप: डरा-धमकाकर कराया निकाह महेश्वर के रहने वाले मोनालिसा के बड़े पापा विजल भोसले ने कहा, “हमारी बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसाया गया है। उसे डराया-धमकाया गया होगा, क्योंकि हमारे समाज में आज तक किसी बेटी ने दूसरे समाज में शादी नहीं की है। हम सरकार से मांग करते हैं कि बेटी को चंगुल से छुड़ाकर न्याय दिलाया जाए।” महेश्वर में आक्रोश: PM से करेंगे कार्रवाई की मांग भाजपा नेता और समाजसेवी मनोज पाटीदार ने इसे देश के खिलाफ साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिवार वर्षों से महेश्वर में रह रहा है। शिक्षा के अभाव का फायदा उठाकर ‘देश के गद्दारों’ ने युवती को जाल में फंसाया है। मनोज पाटीदार ने कहा, “बेटी के साथ धोखाधड़ी हुई है। हम प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।” अब मोनालिसा की शादी से जुड़ी पूरी खबर पढ़िए शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनालिसा ने कहा कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना और उससे शादी करना चाहती है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था। देखिए तस्वीरें फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल में है। फरमान खान ने कहा- हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। पहले मोनालिसा ने प्रपोज किया। मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में हम दोनों को गहरा प्यार हो गया। मोनालिसा के मुताबिक, उनका और फरमान का रिश्ता करीब छह महीने पुराना है। घरवाले गांव में ही किसी और से उनकी शादी कराना चाहते थे, जो मंजूर नहीं था। डायरेक्टर ने लगाया साजिश का आरोप मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे लव जिहाद बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया। मीडिया पर भड़के मोनालिसा के परिजन महेश्वर में बुधवार रात करीब 9:30 बजे जब स्थानीय मीडिया कर्मी मोनालिसा के परिवार से बात करने उनके घर पहुंचे तो परिजन मीडिया को देखकर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया और वीडियो-फोटो बनाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, कुछ मीडिया कर्मियों से वीडियो डिलीट कराने की भी कोशिश की। ऐसे मिली थी मोनालिसा को पहचान रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं महाकुंभ मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। इसी दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो उनकी मुस्कान और आंखों की वजह से तेजी से वायरल हो गया। वह इतनी चर्चित हो गईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भीड़ और लगातार घिरने की वजह से वह परेशान हो गई थीं और माला भी नहीं बेच पा रही थीं। इसी कारण वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट आई थीं। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की:लाल चंदेरी साड़ी में दिखीं एक्ट्रेस; सहवाग-युवराज समेत कई स्टार्स पहुंचे

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और मशहूर होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 मार्च की शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर दोनों ने एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। कृतिका और गौरव ने किसी बड़े ताम-झाम और पारंपरिक शादी की बजाय घर पर ही शादी करने का फैसला किया। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। मां की गिफ्ट की हुई लाल चंदेरी साड़ी पहनी शादी के मौके पर कृतिका कामरा लाल रंग की चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खास बात यह है कि यह साड़ी उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी। इसे कृतिका के अपने ब्रांड ‘सिन्नाबार’ ने तैयार किया है, जो पारंपरिक चंदेरी कला को बचाने और महिला कारीगरों को बढ़ावा देने का काम करता है। वहीं, गौरव कपूर ने डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ का आइवरी और गोल्ड रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना, जो शाम के माहौल से मेल खा रहा था। क्रिकेट और बॉलीवुड शामिल हुए शादी के बाद घर की छत (टेरेस) पर एक आफ्टर-पार्टी रखी गई। इसमें क्रिकेट जगत से वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और युवराज सिंह पहुंचे। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा और पूजा गौर जैसे सितारे शामिल हुए। अपनों के बीच नया चैप्टर शुरू करना खुशी की बात अपनी शादी को लेकर गौरव और कृतिका ने कहा, ‘हम हमेशा से मानते रहे हैं कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जो आप अपने प्रिय लोगों के साथ साझा करते हैं। हमें बहुत खुशी है कि हम अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय मुंबई में अपने घर पर, अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के बीच शुरू कर पा रहे हैं।’
मंदसौर की झील गुप्ता बनीं सिविल जज:गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में 11वां स्थान मिला, जिले में खुशी की लहर

मंदसौर जिले के लिए गौरव का क्षण है। शहर की बेटी झील गुप्ता ने गुजरात में आयोजित सिविल जज (ज्यूडिशियल सर्विस) परीक्षा में 11वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। झील गुप्ता, जिला सहकारी बैंक मंदसौर शाखा के शाखा प्रबंधक राजेंद्र लक्ष्मीनारायण गुप्ता की पुत्री हैं। जैसे ही उनके चयन और रैंक की जानकारी सामने आई, परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शहरवासियों ने उन्हें बधाइयां दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं। मेहनत, अनुशासन से मिलती है सफलता झील गुप्ता ने बताया कि इस सफलता के लिए उन्होंने लंबे समय तक लगातार मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ तैयारी की। तैयारी के दौरान कई चुनौतियां भी सामने आईं, लेकिन परिवार और शिक्षकों के सहयोग तथा अपने आत्मविश्वास से उन्होंने सभी कठिनाइयों को पार किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। झील ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने नियमित पढ़ाई, बेहतर समय प्रबंधन और विषयों को गहराई से समझने पर खास ध्यान दिया। युवाओं को संदेश देते हुए झील गुप्ता ने कहा कि जो छात्र सिविल जज बनने का सपना देखते हैं, उन्हें धैर्य, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करनी चाहिए। असफलता से घबराने के बजाय उससे सीखकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। भविष्य की योजनाओं को लेकर झील गुप्ता ने कहा कि जज के रूप में उनका लक्ष्य न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाना और आम लोगों को शीघ्र व निष्पक्ष न्याय दिलाने की दिशा में काम करना है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
पिता के निधन के बाद जितेश की बदली सोच:बोले- वर्ल्डकप टीम से बाहर होने का दुख छोटा लगा, मैं फिनिशर बनने को तैयार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से उन्हें निराशा जरूर हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उनके जीवन में ऐसा व्यक्तिगत दुख आया जिसने उनकी सोच पूरी तरह बदल दी। जितेश के पिता मोहन शर्मा का 1 फरवरी को छोटी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बताया कि उस समय वह सात दिन तक अपने पिता के साथ रहे और उसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि परिवार उनके लिए वर्ल्ड से भी ज्यादा महत्वपूर्ण था। समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) को दिए एक इंटरव्यू में जितेश ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव और निजी जिंदगी पर खुलकर बात की। जितेश बोले- वर्ल्ड कप से ज्यादा मेरे पिता को मेरी जरूरत थी वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के अनुभव पर जितेश ने कहा,’जब मुझे पता चला कि मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ है, तो मैं थोड़ा निराश था। आखिर मैं भी एक इंसान हूं और बुरा महसूस करना स्वाभाविक है। लेकिन कुछ ही समय बाद मेरे पिता बीमार हो गए और 1 फरवरी को उनका निधन हो गया। मैं उनके आखिरी सात दिनों में उनके साथ था। तब मुझे अहसास हुआ कि मेरे पिता को वर्ल्ड कप से ज्यादा मेरी जरूरत थी। उसके बाद मेरे मन में टीम से बाहर होने का कोई दुख नहीं रहा।’ घर के बड़े बेटे की जिम्मेदारी, परिवार के सामने कमजोर नहीं हो सकता पिता के जाने के बाद जितेश अब अपने परिवार में सबसे बड़े बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा,’जब आप अपने पिता को खो देते हैं, तब आपको समझ आता है कि अब परिवार के फैसले लेने की जिम्मेदारी आपकी है। मुझे अपनी मां और भाई का ख्याल रखना है। मैं उनके सामने अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर सकता और न ही कमजोर दिख सकता हूं, क्योंकि जब मैं क्रिकेट खेलता हूं तो वे मुझे ही देख रहे होते हैं।’ क्रिकेट ने सिखाई मजबूती जितेश का कहना है कि क्रिकेट ने उन्हें इस दुख के साथ आगे बढ़ना सिखाया है। उन्होंने कहा,’अगर मेरे पिता आज जिंदा होते तो वह मुझे यही कहते कि जाओ और अभ्यास करो, मेरे बारे में चिंता मत करो। इसलिए जब भी मैं दुखी होता हूं, यही सोचता हूं कि वह मुझे खेलने और आगे बढ़ने की सलाह देते।’ रिंकू सिंह से ली प्रेरणा जितेश ने अपने साथी खिलाड़ी रिंकू सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि निजी मुश्किलों के बाद मैदान पर लौटना बहुत बड़ी बात होती है। विराट कोहली से मिलती है प्रेरणा जितेश ने बताया कि IPL में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के साथ रहते हुए उन्हें विराट कोहली को करीब से देखने का मौका मिलता है, जिससे उन्हें काफी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कोहली की तैयारी,अनुशासन और ऊर्जा से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सिर्फ छोटी-छोटी चीजें देखकर भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। जिस तरह विराट अपना दिन शुरू करते हैं और तैयारी करते हैं, वह बहुत प्रेरणादायक है। हालांकि 32 साल की उम्र में भी मैं उनकी ऊर्जा की बराबरी नहीं कर सकता। तीन विकेटकीपर भी खेल सकते हैं साथ टीम कॉम्बिनेशन पर बात करते हुए जितेश ने कहा कि वह किसी भी भूमिका में खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम के हित में हो तो एक साथ तीन विकेटकीपर भी खेल सकते हैं। दो विकेटकीपर अपनी भूमिका निभाएं और तीसरा फिनिशर की भूमिका में खेले। टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन भी विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में विकल्प हैं।







