मलाइका अरोड़ा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मनाया वैलेंटाइन्स डे!:इटली से हर्ष मेहता के साथ तस्वीरें हुईं वायरल, एक्ट्रेस के बर्थडे में भी हुए थे शामिल

मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों डायमंड मर्चेंट बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कॉन्सर्ट में साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच अप रूमर्ड कपल की इटली से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि दोनों ने साथ वैलेंटाइन्सडे सेलिब्रेट किया है। सामने आई तस्वीर में हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के साथ सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। ब्लैक ओवरकोट पहनीं मलाइका अरोड़ा रोमांटिक अंदाज में हर्ष के साथ पोज करती नजर आई हैं। इस दौरान सेल्फी क्लिक कर रहे हर्ष ने भी ग्रे ओवरकोट पहन रखा है। वायरल फोटो का बैकड्रॉप इटली के फेम मॉन्यूमेंट का है। कैसे शुरू हुईं मलाइका- हर्ष के रिलेशनशिप की खबरें कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा को हर्ष मेहता के साथ एक मुंबई में हुए एनरिक ग्लेसिया के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ कॉन्सर्ट में पहुंचे और कॉन्सर्ट के बीच इशारों में एक-दूसरे से बात करते नजर आए थे। इसके बाद दोनों कॉन्सर्ट के बाद एक साथ वहां से निकले। इसके बाद हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में भी मौजूद रहे। इस पार्टी में मलाइका के बेटे भी पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की थीं, हालांकि उन तस्वीरों में हर्ष की साफ झलक नहीं थीं। या तो उनका चेहरा क्रॉप किया गया था, या वो छिपे हुए थे। कुछ दिनों बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, हालांकि इस दौरान दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट पहुंचे और मीडिया की नजरों से बचते दिखे थे। दोनों दुबई में हुए एक प्रॉपर्टी से जुड़े इवेंट में भी साथ पहुंचे थे, जिसका वीडियो भी सामने आया था। मलाइका बोलीं- लोगों का बातें करना पसंद है हाल ही में द नम्रता जकारिया शो में मलाइका अरोड़ा ने हर्ष मेहता से नाम जुड़ने पर कहा था, “लोगों को बातें करना पसंद है। अगर आपको किसी के साथ स्पॉट किया जाता, आप बाहर जाते हैं तो यह एक डिस्कशन का प्वाइंट बन जाता है। मैं बिना वजह इन बातों को हवा नहीं देना चाहती। मैं ऐसा नहीं करना चाहती क्योंकि इससे वास्तव में कोई फायदा नहीं होगा। यकीन मानिए, मैं जब भी बाहर निकली हूं, चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, गे फ्रेंड हो, शादीशुदा दोस्त हो, कोई पुराना दोस्त हो, मैनेजर हो या कोई भी हो…मेरा नाम तुरंत उस इंसान से जुड़ जाता हैं। हम इस पर हंसते और मजाक बनाते हैं।”
लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक राजेश्वर सिंह के साथ निकाला रोड शो

फिल्म अभिनेता संजय दत्त रविवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने युवाओं से मुंबइया स्टाइल में कहा- ओए मामू, बात सुन। जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में दो काम करने का। एक- पौधा लगाने का, दूसरा- पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो.. नहीं किया तो खुद की वॉट लगाने का। संजय दत्त ने सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के बुलावे पर लखनऊ आए। आशियाना के बंगला बाजार में उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। इसके लिए नेट जीरो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए संजय दत्त ने 1 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। रोड शो के लिए संजय दत्त जैसे ही खुली जीप पर सवार हुए, तो फैंस बेकाबू हो गए। उन्हें संभालने में पुलिस का पसीना छूट गया। लोग पूरे रास्ते संजय दत्त पर फूलों की बारिश करते रहे। सड़क किनारे घरों की छतों से भी फैंस ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। संजय दत्त ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मंच से युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त को भैया कहकर फिल्म धुरंधर-2 का प्रमोशन किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद संजय दत्त मंच से नीचे उतरकर गाड़ी की ओर बढ़े। तभी विधायक राजेश्वर सिंह खुद ही ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और स्टेयरिंग संभाल ली। पहले संजय दत्त बीच में बैठे थे, लेकिन जैसे ही राजेश्वर सिंह को स्टेयरिंग पकड़े देखा तो वहां से उतरकर आगे की सीट पर आ गए। देखिए 6 तस्वीरें… इंस्टाग्राम पर शेयर की थी तस्वीर संजय दत्त ने 21 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के साथ की तस्वीर शेयर की थी। उसके साथ लिखा था- सरोजनीनगर में राजेश्वर भैया के साथ एक विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के लिए अपने पसंदीदा शहर लखनऊ में आकर मुझे बहुत खुशी होगी। लखनऊ और यहां के अद्भुत लोगों ने हमेशा मुझे अपार प्रेम और स्नेह दिया है। यह रिश्ता मेरे दिल के बेहद करीब है। कल आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। संजय दत्त के रोड शो के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
देवास में असमय बारिश से रबी फसलें चौपट:तेज आंधी से गेहूं प्रभावित, भाजपा जिलाध्यक्ष की कलेक्टर से सर्वे व मुआवजे की मांग

देवास जिले में पिछले दो दिनों से हुई असमय वर्षा और तेज हवा-आंधी के कारण गेहूं सहित अन्य रबी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इस प्राकृतिक आपदा से जिले के किसान वर्ग पर गंभीर आर्थिक प्रभाव पड़ने की आशंका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देवास के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को एक पत्र सौंपा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने की मांग की है। कलेक्टर से सर्वे शुरू करने की मांग पत्र में बताया गया है कि देवास जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में असमय वर्षा और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य रबी फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सेंधव ने कहा कि ऐसी स्थिति में शासन द्वारा नियमानुसार फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को राहत प्रदान करना आवश्यक है। जिला अध्यक्ष सेंधव ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित किसानों के हित में तत्काल सर्वे कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की मांग की है कि किसानों को उचित मुआवजा मिले, जिससे उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त हो सके।
अमेरिका के गुरुद्वारा साहिब से किडनैप सिख का शव मिला:2 दिन पहले जबरन कार में बैठा ले गए थे तीन लोग, रसोइए का काम करते थे

अमेरिका के ट्रेसी शहर के गुरुद्वारे से किडनैप हुए सिख व्यक्ति का आज शव मिला है। मौत किन कारणों से हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक की पहचान अवतार सिंह (57) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं और कई साल से कैलिफोर्निया में परिवार सहित रह रहे हैं। दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह धुमा ने शनिवार शाम को अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका शव मिल गया है। वह ट्रेसी स्थित गुरुद्वारा साहिब में रसोइए के रूप में सेवा करते थे और परिसर में ही रहते थे। परिवार ने सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें सफेद रंग की एसयूवी और गहरे कपड़े पहने तीन व्यक्ति अवतार सिंह को जबरन ले जाते दिखाई दे रहे थे। 17 फरवरी को हुए थे किडनेप पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को शाम 8:52 बजे लापता होने की सूचना मिलने पर टीम ने डब्ल्यू ग्रांट लाइन रोड के 16000 ब्लॉक पर जांच की। पुलिस ने अवतार सिंह और संदिग्ध एसयूवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील की थी। अवतार सिंह को जबरन एक्सयूबी में बैठाया अमेरिकी पुलिस के अुनसार, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिससे पता चला कि तीन अज्ञात लोगों ने अवतार सिंह को जबरन कार में बैठाया और उसके बाद वहां से चले गए। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पत्नी ने जुड़वा तीन बच्चों को जन्म दिया था पुलिस द्वारा डाली गई अवतार सिंह की पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट भी आए। लोग उनकी तरफ से गुरुद्वारा साहिब में की जाने वाली सेवा की प्रशंसा करते दिखे थे। वहीं कुछ लोगों ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी ने तीन महीने पहले ही जुड़वा तीन बच्चे को जन्म दिया था।
दतिया में रेत भरने के विवाद में फायरिंग:ट्रैक्टर-लोडर पर लगी गोलियां, आरोपी फरार

दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के बडौनकला गांव में रेत भरने को लेकर शुक्रवार रात विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। चिरोली निवासी आनंद दांगी के ट्रैक्टर और पास खड़े लोडर पर गोली चलाई गई। फायरिंग में ट्रैक्टर की ट्रॉली और टायर तथा लोडर के टायर क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार आनंद दांगी अपने ट्रैक्टर (MP 32 ZC 2951) से चालक उदयभान परिहार के साथ रेत भरने बडौनकला पहुंचे थे। वे गोरियन के खेत में ट्रॉली भरने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रोहित बौहरे, फुन्नू पोरिया, अतर सिंह पाल, भरत पाल, करन गुर्जर और गोलू पटेल वहां पहुंचे और ट्रैक्टर हटाने को कहा। रॉयल्टी कटवाने की बात पर बहस हुई आनंद ने बताया कि वह रॉयल्टी कटवाकर रेत ले जा रहे हैं। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और हवाई फायरिंग कर दी। गोली ट्रैक्टर के पीछे के टायर और ट्रॉली में लगी, जबकि पास में खड़े लोडर के टायर भी क्षतिग्रस्त हो गए। लोडर को जीतेन्द्र रावत चला रहे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गोराघाट टीआई रमेश शाक्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शादी की खबरों के बीच हैदराबाद एयरपोर्ट में दिखे विजय-रश्मिका:दावा-एक्ट्रेस ने कन्फर्म की शादी, दिल्ली का बैंड हायर किया, 230 गेस्ट शादी में होंगे शामिल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी की खबरों से सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि कपल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इसी बीच कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट से रवाना होते हुए स्पॉट किया गया है। इससे पहले दोनों की शादी का एक कार्ड भी वायरल हो चुका है। हैदराबाद एयरपोर्ट में रश्मिका मंदाना टीका लगाई दिखीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मास्क से चेहरा कवर किया हुआ था। उन्होंने कूल हाफ स्लीव्स टी-शर्ट के साथ ब्लैक लोवर और ब्लैक शूज पहने हुए थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डार्क ग्लासेस भी पहने थे। विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर विजय ने भी डार्क ग्लासेस और मास्क से चेहरा छिपाया हुआ था। रश्मिका मंदाना ने कन्फर्म की शादी! इंडियन एक्सप्रेस ने जर्नलिस्ट सुभाष के.झा के हवाले से रश्मिका-विजय की शादी की कन्फर्मेशन दी है। रिपोर्ट के अनुसार, जर्नलिस्ट सुभाष के.झा ने रश्मिका मंदाना को ऑनलाइन मैसेज के जरिए मुबारकबाद दी थी। इस पर एक्ट्रेस ने इनकार करने की बजाए शुक्रिया कहा, जिससे कन्फर्म है कि एक्ट्रेस शादी करने वाली हैं। दिल्ली का बैंड हुआ हायर, वेडिंग प्लानर हैदराबाद से नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि रश्मिका-विजय ने शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया है, जो इससे पहले कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म कर चुका है। इसके अलावा वेडिंग प्लानर हैदराबाद से हायर हुआ है, जो एक मशहूर टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान कर चुके हैं। इसी रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका की शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोज होटल बुक किया गया है। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। ये बुकिंग 24-25-26 फरवरी के लिए हुई है। शादी में आने वाले सभी 230 गेस्ट इसी होटल में रहेंगे, जिसमें कुल 117 कमरे हैं। इससे पहले विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को भी लाइट्स से सजाया गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि घर को शादी के लिए डेकोरेट किया गया है। विजय-रश्मिका का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। कार्ड में लिखा गया है, परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। दावा- उदयपुर वेडिंग के बाद हैदराबाद में होगा रिसेप्शन रिपोर्ट्स के अनुसार, उदयपुर में होने वाली शादी के बाद कपल 3-4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होने की चर्चा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें महज परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। इसके अलावा शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी हायर किए जाने की भी खबर है। अक्टूबर में हुई विजय-रश्मिका की सगाई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की है। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि कपल ने अब तक सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। सगाई की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं शादी कंफर्म या खारिज नहीं करना चाहूंगी। मैं बस इतना कहूंगी कि जब इस बारे में बात करने का समय आएगा, तब हम बात करेंगे।’
होली के लिए बाजार में पिचकारियों की नई वैरायटी:सीहोर में त्रिशूल, हथौड़ा, इलेक्ट्रॉनिक गन और नागिन की बढ़ी मांग

सीहोर में होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानों से सज गए हैं। ये दुकानें ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस साल होली पर बाजार में पिचकारियों की नई और आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। इस बार त्रिशूल, हथौड़ा, तंबोला, इलेक्ट्रॉनिक गन और टैंक वाली पिचकारियों की विशेष मांग है। बच्चों के लिए मोटू-पतलू पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। 1000 रुपए तक की पिचकारियां खास बात यह है कि इस साल पिचकारियों पर महंगाई का असर नहीं पड़ा है, कीमतें पिछले साल के समान ही हैं। बाजार में 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की पिचकारियां मौजूद हैं। इस बार नेताओं के चित्रों वाली पिचकारियां गायब हैं, जबकि सुपरहिट फिल्मों के थीम पर आधारित पिचकारियां बाजार में छाई हुई हैं। पिचकारियों के दुकानदार मोहित अरोरा ने बताया कि ‘पुष्पा’ फिल्म की कुल्हाड़ी जैसी पिचकारी और ‘गदर 2’ का हथौड़ा लोगों को खूब पसंद आ रहा है। भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल भी पिचकारी के रूप में काफी बिक रहा है। पहली बार बाजार में आई तंबोला पिचकारी और इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी भी ग्राहकों का ध्यान खींच रही हैं। बच्चों में कार्टून नेटवर्क के मोटू-पतलू की पिचकारियां भी लोकप्रिय हैं। स्प्रे के रूप में रंग बरसाने वाली पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में उपलब्ध कुछ नई पिचकारियां जैसे इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी 550 रुपए, नागिन 180 रुपए, कैंडी 60 रुपए, तंबोला 200 रुपए, पुष्पा फिल्म की कुल्हाड़ी 150 रुपए, गदर 2 का हथौड़ा 200 रुपए और इलेक्ट्रॉनिक गन 500 रुपए में बिक रही हैं। देखिए तस्वीरें…
भूमि विवाद को लेकर तेलंगाना के कामारेड्डी में कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; नेता की गाड़ी पलटी | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:22 फरवरी, 2026, 07:04 IST बीजेपी तेलंगाना अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने घटना की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक हिंसा बताया. कामारेड्डी में कांग्रेस-बीजेपी के बीच झड़प के बाद कार क्षतिग्रस्त, कई लोग हिरासत में लिए गए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भूमि विवाद को लेकर झड़प के बाद तेलंगाना के कामारेड्डी में तनाव उत्पन्न हो गया। यह टकराव राज्य सरकार के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर और भाजपा विधायक के वेंकट रमना रेड्डी के बीच मौखिक आदान-प्रदान के बाद हुआ। नारे और हिंसा यह बवाल बीजेपी विधायक के कैंप कार्यालय के पास हुआ. पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता गिरि रेड्डी महेंदर रेड्डी और उनके समर्थक वहां एकत्र हुए और “विधायक मुर्दाबाद, मुर्दाबाद” के नारे लगाए। अली शब्बीर ने आरोप लगाया था कि बीजेपी विधायक ने संबंधित जमीन पर कब्जा कर लिया है. रमना रेड्डी ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी। अशांति के दौरान, महेंदर रेड्डी की कार क्षतिग्रस्त हो गई और पलट गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करती दिखी. राजनीतिक प्रतिक्रिया बीजेपी तेलंगाना अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने घटना की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक हिंसा बताया. उन्होंने कहा कि वह साइट का दौरा करेंगे लेकिन बाद में एएनआई को बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। तेलंगाना बीजेपी प्रमुख एन रामचंदर राव ने एक्स पर पोस्ट किया, “कामारेड्डी बीजेपी विधायक के वेंकट रमना रेड्डी गारू के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भयानक हमला बेहद निंदनीय और चौंकाने वाला है…” बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ का कहना है, “कोई मारपीट या मारपीट नहीं हुई. यह एक अधिकारी द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया है जो सेवानिवृत्त होने वाला है. एक परिवार ने स्कूल के लिए मुफ्त में जमीन दान की थी. परिवार के मुखिया का निधन हो गया. 7-8 महीने से परिवार के सदस्य मांग कर रहे हैं कि स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा जाए. मैंने इसके लिए कई पत्र लिखे. उनके परिवार ने कल 2 घंटे तक इंतजार किया लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया… मुझे सूचित किया गया कि अधिकारी आज मौजूद हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे आना चाहिए उनसे मिलें और प्रगति के बारे में पूछें…आज भी, उन्होंने मेरे सामने परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया… कुछ लोग अंदर आए और मुझ पर टेलीफोन फेंका… तब उन्हें कोई चोट नहीं आई थी, उन्होंने मुझे एक कमरे में बंद कर दिया था और बाद में लोगों ने मुझे बचाया था।” कामारेड्डी के पुलिस अधीक्षक राजेश चंद्र ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और गिरफ्तारियां जारी हैं। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : तेलंगाना, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 22 फरवरी, 2026, 07:04 IST समाचार राजनीति भूमि विवाद को लेकर तेलंगाना के कामारेड्डी में कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; नेता की गाड़ी पलटी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस(टी)बीजेपी कार्यकर्ता झड़प(टी)तेलंगाना(टी)तेलंगाना कांग्रेस(टी)तेलंगाना बीजेपी(टी)एन रामचंदर राव(टी)वेंकट रमण रेड्डी
असहमति के रूप में नाटक: युवा कांग्रेस के शर्टलेस आंदोलन के अलावा, कैसे 5 बार राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन स्क्रिप्ट से हटकर हुआ | व्याख्याकार समाचार

आखरी अपडेट:22 फरवरी, 2026, 07:00 IST विश्लेषकों का सुझाव है कि ये ‘अनूठे’ विरोध अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल करते हैं क्योंकि वे एक ‘दृश्य हुक’ प्रदान करते हैं जिसे मुख्यधारा के मीडिया के लिए नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन किया। (छवि: एक्स) भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने इस सप्ताह नई दिल्ली में भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में एक नाटकीय “शर्टलेस विरोध प्रदर्शन” किया। केवल मैचिंग सफेद पतलून पहने और “समझौतावादी पीएम” और “पैक्स सिलिका” जैसे नारों से सजी टी-शर्ट पकड़े हुए, कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के भारत मंडपम में हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में बाधा डाली। वे बेरोजगारी और हाल ही में हस्ताक्षरित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे थे, उनका दावा था कि यह राष्ट्रीय हितों से समझौता करता है। यह “कपड़े उतारने” की रणनीति – जिसकी कई ओर से आलोचना हुई है और दिल्ली पुलिस ने इसे नेपाल में हाल ही में जनरल जेड के नेतृत्व वाले आंदोलनों से जोड़ा है – अपरंपरागत राजनीतिक रंगमंच की एक लंबी परंपरा का हिस्सा है। यहां दुनिया भर के पांच सबसे अनोखे राजनीतिक विरोध प्रदर्शन हैं जिन्होंने “सांसारिक” को एक संदेश में बदल दिया। 1. शांति के लिए बिस्तर (नीदरलैंड और कनाडा, 1969) वियतनाम युद्ध के चरम पर, जॉन लेनन और योको ओनो ने इतिहास में सबसे प्रसिद्ध अहिंसक विरोध प्रदर्शनों में से एक का मंचन करने के लिए अपनी सेलिब्रिटी स्थिति का उपयोग किया। एक पारंपरिक मार्च के बजाय, नवविवाहित जोड़े ने दुनिया भर की मीडिया को एम्स्टर्डम और बाद में मॉन्ट्रियल में अपने होटल के कमरों में एक सप्ताह के “बेड-इन” के लिए आमंत्रित किया। “बेड पीस” और “हेयर पीस” लिखे हाथ से बनाए गए पोस्टरों से घिरे हुए, उन्होंने पूरा सप्ताह सफेद पायजामा में पत्रकारों के साथ वैश्विक सद्भाव पर चर्चा करते हुए बिताया। युद्ध भड़काने वाली सुर्खियों को नष्ट करने के लिए “हनीमून” का सहारा लेने में यह एक मास्टरक्लास था। 2. झंडा धोना (पेरू, 2000) जब भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के हनन के आरोपों के बीच अल्बर्टो फुजीमोरी को फिर से चुना गया, तो पेरू के नागरिकों ने सिर्फ चिल्लाना नहीं शुरू किया; उन्होंने सफाई की. हर शुक्रवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी पेरू के झंडे को साबुन और पानी की बाल्टियों में धोने के लिए लीमा में राष्ट्रपति भवन के सामने एकत्र होते थे। “गंदी राजनीति” से “देश के सम्मान को साफ़ करने” का यह प्रतीकात्मक कार्य एक शक्तिशाली, शांत अनुष्ठान बन गया जो महीनों तक चला, अंततः जनता के दबाव में योगदान दिया जिसके कारण फुजीमोरी को इस्तीफा देना पड़ा और जापान भाग जाना पड़ा। 3. द पोथोल गार्डनर्स (कनाडा और यूके, विभिन्न) ढहते बुनियादी ढांचे पर सरकारी निष्क्रियता से निराश होकर, कई देशों में नागरिकों ने “गुरिल्ला बागवानी” की ओर रुख किया है। 2025 में, यूके की विभिन्न नगर पालिकाओं के कार्यकर्ताओं ने गहरे गड्ढों के अंदर चमकीले मौसमी फूल और यहां तक कि छोटी झाड़ियाँ लगाना शुरू कर दिया, जिन्हें स्थानीय परिषदें ठीक करने में विफल रही थीं। यातायात के खतरे को एक लघु उद्यान में बदलकर, प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को एक शर्मनाक विकल्प चुनने के लिए मजबूर किया: या तो सड़क को ठीक करें या “खलनायक” के रूप में देखा जाए जिसने एक समुदाय के फूलों के बगीचे को नष्ट कर दिया। 4. शांति के लिए सेक्स स्ट्राइक (लाइबेरिया, 2003) “सॉफ्ट पावर” के सबसे प्रभावी प्रदर्शनों में से एक में, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लेमाह गॉबी ने देश के क्रूर गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए लाइबेरिया की महिलाओं के बीच एक सेक्स हड़ताल का आयोजन किया। शांति के लिए लाइबेरिया मास एक्शन की महिलाओं ने हजारों ईसाई और मुस्लिम महिलाओं को एक साथ लाया, जिन्होंने हिंसा बंद होने तक अपने सहयोगियों के साथ अंतरंगता से इनकार कर दिया। अहिंसक धरने के साथ मिलकर इस कदम ने सफलतापूर्वक युद्धरत गुटों को बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप अंततः अफ्रीका की पहली महिला राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ़ का चुनाव हुआ। 5. छाता क्रांति (हांगकांग, 2014) जो रक्षात्मक उपाय के रूप में शुरू हुआ वह अवज्ञा का वैश्विक प्रतीक बन गया। 2014 में हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन के दौरान, छात्रों ने पुलिस के काली मिर्च स्प्रे और आंसू गैस से खुद को बचाने के लिए चमकीले रंग की छतरियों का इस्तेमाल किया। धूसर शहरी पृष्ठभूमि में पीली छतरियों के समुद्र की छवि ने एक सामान्य घरेलू वस्तु को “छाता आंदोलन” के बैज में बदल दिया। इसने शांतिपूर्ण, निहत्थे प्रदर्शनकारियों और भारी हथियारों से लैस सुरक्षा बलों के बीच असमानता को उजागर किया, जिससे प्रतिरोध की एक दृश्य भाषा उभरी जो दुनिया भर में गूंज उठी। राजनीतिक विश्लेषकों का सुझाव है कि ये “अनूठे” विरोध प्रदर्शन – जिनमें हालिया IYC प्रदर्शन भी शामिल है – अक्सर पारंपरिक रैलियों की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय आकर्षण प्राप्त करते हैं क्योंकि वे एक “दृश्य हुक” प्रदान करते हैं जिसे मुख्यधारा के मीडिया के लिए अनदेखा करना मुश्किल होता है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 22 फरवरी, 2026, 07:00 IST समाचार समझाने वाले असहमति के रूप में नाटक: युवा कांग्रेस के शर्टलेस आंदोलन के अलावा, कैसे 5 बार राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन स्क्रिप्ट से हटकर हुआ अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
पंजाबी सिंगर ने दुकानदार से माफी मांगी:₹2000 के कुर्ते को लेकर जड़ दिए थे थप्पड़; बोले- ये तैश में हो गया, उसके लिए सॉरी

कपूरथाल के फगवाड़ा में कपड़ा दुकानदार को थप्पड़ मारने के बाद अब पंजाबी सिंगर गीता जैलदार ने माफी मांग ली है। दुकानदार ने कहा कि पंजाबी सिंगर गीता जैलदार आज उनकी दुकान पर आए और उनके फादर के पैर छूकर माफी मांग ली। दुकानदार ने कहा कि आज उनका लहजा काफी नरम था। कल वह शूज डालकर हमारी गद्दी पर चढ़ गए थे, वहां भी माथा टेक कर माफी मांगी है। अब हम पुलिस से शिकायत वापस ले रहे हैं। गीता जैलदार सारे मतभेद खत्म कर गए हैं। दुकानदार ने कहा कि सिंगर ने कहा कि कल जो भी हुआ, वह एकदम से तैश में आकर हो गया, अब उसके लिए सॉरी। गौरतबल है कि दुकानदार ने सिंगर और उसके बाउंसरों पर दुकान में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए थे। दुकानदार ने इसकी शिकायत फगवाड़ा पुलिस को दे दी थी। विवाद खरीदे गए कपड़े को वापस करने को लेकर हुआ था। इसके CCTV फुटेज भी सामने आए। जिसमें सिंगर जैलदार दुकानदार से बहस करने के बाद उन्हें थप्पड़ मारते दिख रहे थे। इस दौरान दुकानदार के पिता ने बीच-बचाव किया। दुकानदार ने बताया पूरा मामला 5 पॉइंट में पढ़िए… हंगामे के PHOTOS…








