Saturday, 25 Apr 2026 | 08:52 AM

Trending :

Prayagraj ujjain former model Mahakumbh harsha richhariya takes sanyas swami harshanand giri Maharaj Anilanand video मोहासा में डंपर की टक्कर से मौत, लगाया चक्काजाम:परमेशु बायोटेक से ड्यूटी से लौट रहा कर्मचारी, ढ़ाई घंटे रखा शव ‘केजरीवाल की तानाशाही को झटका’: राघव चड्ढा के जाने पर दिल्ली के सीएम, कहा ‘कोई आम आदमी नहीं बचा’ | राजनीति समाचार एग्जाम से 15 मिनट पहले पेपर बेचता पकड़ा गया एजेंट:ग्वालियर में फार्मेसी परीक्षा का वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत संभव:ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रम्प ने अपने दामाद और विशेष दूत को भेजा सिंधिया का 3 दिवसीय शिवपुरी दौरा आज से:छात्रावास, पंचायत भवन, सीवेज प्लांट और अदानी सीएसआर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे
EXCLUSIVE

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन

प्रभास की आने वाली तेलुगू फिल्म ‘फौजी’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने नाराजगी जाहिर की है और लीक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि जो भी इन तस्वीरों को सर्कुलेट करेगा, उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। लीक से फिल्म के अनुभव पर पड़ रहा बुरा असर फिल्म ‘फौजी’ के ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर यूजर्स को आगाह किया गया है। मेकर्स ने लिखा, ‘हमें पता चला है कि कुछ अकाउंट सेट से लीक हुई तस्वीरें फैला रहे हैं। प्लीज इसे एक सख्त चेतावनी समझें- ऐसे किसी भी कंटेंट को रिपोर्ट किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।’ मेकर्स का मानना है कि इन लीक्स की वजह से उस ‘सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ पर बुरा असर पड़ता है, जिसे वे बड़ी सावधानी से तैयार कर रहे हैं। डायरेक्टर ने की अपील- जादू को खराब न करें फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से सहयोग मांगा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमने फौजी में अपना दिल लगा दिया है ताकि दर्शकों को कुछ खास दे सकें। सभी से विनम्र निवेदन है कि प्लीज लीक के जरिए इसका जादू खराब न करें। आइए इसे उसी तरह अनुभव करें जैसे इसे होना चाहिए, यानी सिनेमाघरों में एक साथ।’ मेकर्स ने भरोसा दिलाया है कि बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह लीक तस्वीरों से कहीं अधिक भव्य होगा। दशहरे पर रिलीज की योजना हालांकि अभी तक ‘फौजी’ की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसे इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट इमानवी नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म में जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कल्कि-2 और स्पिरिट की तैयारी प्रभास आने वाले समय में ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल और ‘सलार’ पार्ट-2 में नजर आएंगे। इसके साथ ही उनकी चर्चित फिल्म ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी।

सोहा अली पेरिमेनोपॉज के लक्षणों से हुई परेशान, इस हेल्दी ड्रिंक से कॉफी को किया रिप्लेस, शेयर की रेसिपी

authorimg

Last Updated:April 05, 2026, 16:56 IST Soha Ali Perimenopause Tips: 40 की उम्र के बाद महिलाओं में पेरिमेनोपॉज के लक्षण दिखना कॉमन है. लेकिन इससे कई बार लाइफ क्वालिटी इफेक्ट होने लगती है. हाल ही में एक्ट्रेस सोहा अली खान ने इसी प्रॉब्लम के बारे में सोशल मीडिया पर बात की. उन्होंने पेरिमेनोपॉज के लिए हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है. ख़बरें फटाफट बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान 47 की उम्र में पेरिमेनोपॉज के लक्षणों का सामना कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े आसान और नेचुरल टिप्स शेयर करती रहती हैं. इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने पेरिमेनोपॉज के दौरान होने वाली परेशानियों और उनसे राहत पाने के एक आसान घरेलू ड्रिंक के बारे में बताया. सोहा ने बताया कि पहले वह सुबह उठते ही कॉफी पीती थीं, लेकिन पेरिमेनोपॉज के बाद खाली पेट कॉफी पीने से उन्हें दिक्कत होने लगी. इस दौरान शरीर में हार्मोन, खासकर एस्ट्रोजन में बदलाव आता है, जिससे एसिडिटी, पेट फूलना और कैफीन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है. इसी वजह से उन्होंने अपनी सुबह की आदत बदल दी. दिन की शुरुआत कॉफी से नहीं…सोहा ने अपने पोस्ट में बताया कि अब वो अपने दिन की शुरुआत कॉफी से नहीं करती हैं. इसकी जगह वो एक हेल्दी ड्रिंक पी रही हैं. इसे गर्म पानी, नींबू, अदरक, चिया सीड्स और हल्दी को मिलाकर तैयार किया जाता है. उनका कहना है कि इस ड्रिंक से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है, पाचन बेहतर होता है, पेट फूलना कम होता है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है. View this post on Instagram

करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा

करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा

शाजापुर जिला अस्पताल में रविवार को करणी सेना परिवार की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चले कैंप में कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 120 यूनिट रक्त जमा हुआ। मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि यह कैंप संगठन के प्रदेश मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के जन्मदिन के मौके पर लगाया गया था। जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पिछले साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछले वर्ष जहां 117 यूनिट खून इकट्ठा हुआ था, वहीं इस बार यह आंकड़ा 120 तक पहुंच गया। एसपी और एडिशनल एसपी ने बढ़ाया उत्साह शिविर की शुरुआत शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर की। इस दौरान एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय भी मौजूद रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए इसे सबसे बड़ी मानव सेवा बताया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था संभाली और आने वाले लोगों का मार्गदर्शन किया। एसपी का हुआ सम्मान इस मौके पर करणी सेना परिवार ने शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत का विशेष सम्मान भी किया। उनके कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने की खुशी में उन्हें साफा बांधा गया, मिठाई खिलाई गई और उन पर पुष्पवर्षा की गई। शिविर में युवाओं का जोश देखने लायक था।

दतिया के 25 गांवों में ओले-बारिश से फसल चौपट:रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम बनाई

दतिया के 25 गांवों में ओले-बारिश से फसल चौपट:रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम बनाई

दतिया के सेवढ़ा क्षेत्र में शनिवार शाम हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुरुआती आकलन में करीब 25 गांवों में फसलों को लगभग 100 प्रतिशत नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सबसे ज्यादा असर गेहूं की तैयार खड़ी फसल पर पड़ा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ना तय है। सेवढ़ा एसडीएम अशोक अवस्थी ने बताया कि, नुकसान के आकलन के लिए सर्वे दल गठित कर दिए गए हैं। टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपी जाएगी। उधर, रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और मौसम में नमी बनी रही, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रात में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान कृषि विज्ञान केंद्र दतिया के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विश्वनाथ कंसाना ने बताया कि इस समय हो रही बारिश से अब फसलों को कोई फायदा नहीं है, बल्कि नुकसान ही बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां केवल बारिश हुई है, वहां गेहूं की कटाई में देरी होगी, लेकिन जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है, वहां दाने झड़ने की स्थिति बन गई है। तेज हवा और पानी के कारण फसल जमीन पर लेट गई है, जिससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होगी। डॉ. कंसाना के अनुसार, लगातार नमी और धूप की कमी के कारण गेहूं के दाने कमजोर पड़ेंगे और उनकी चमक खत्म हो जाएगी। इसका सीधा असर मंडियों में मिलने वाले भाव पर पड़ेगा। अनुमान है कि गेहूं के दाम में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट आ सकती है। सेवढ़ा के यह गांव हुए प्रभावित जोरी, रामपुरा, नहला, दाबनी, सिरसा, अटरा, बड़ोखरी, मलियापुरा, खंजापुरा, बस्तुरी, चीना, दिगुवा, देभई, मंगरोल, कसेरुआ, रुहेरा, किटाना, बघावली, थरेट, भगुवापुरा, डिरोलीपार, ग्यारा एवं सेवढ़ा से लगे इलाके शामिल है।

महंगी क्रीम छोड़िए, चेहरे पर कुदरती निखार के लिए रोज खाएं गुलाब से बना गुलकंद, गर्मी में शरीर रखता है ठंढा

authorimg

Last Updated:April 05, 2026, 16:16 IST डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि गुलकंद का इस्तेमाल भारत में सदियों से होता आ रहा है, खासकर गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. गुलकंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो उसका असर सीधे चेहरे पर दिखता है. स्किन ज्यादा फ्रेश, क्लियर और ग्लो नजर आने लगती है. ख़बरें फटाफट ऋषिकेश: आज के दौर में जहां हर कोई इंस्टेंट ग्लो के लिए महंगी क्रीम्स और केमिकल से भरे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो गया है, वहीं धीरे-धीरे लोग फिर से पुराने और नेचुरल उपायों की तरफ लौट रहे हैं. बाहरी चमक से ज्यादा अब अंदर से हेल्दी स्किन की जरूरत समझ में आने लगी है. ऐसे में गुलाब से बना गुलकंद एक ऐसा देसी और असरदार उपाय बनकर सामने आया है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि चेहरे पर कुदरती निखार भी लाता है. गर्मी में शरीर को ठंढा रखता है गुलकंद लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि गुलकंद का इस्तेमाल भारत में सदियों से होता आ रहा है, खासकर गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. गुलकंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो उसका असर सीधे चेहरे पर दिखता है. स्किन ज्यादा फ्रेश, क्लियर और ग्लोइंग नजर आने लगती है. खानपान से स्किन हो रही प्रभावित आजकल की लाइफस्टाइल में अनहेल्दी फूड, कम पानी पीना और स्ट्रेस जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. इन सबका सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. पिंपल्स, डलनेस और ऑयली स्किन जैसी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. ऐसे में रोजाना सिर्फ एक चम्मच गुलकंद खाना एक छोटा लेकिन असरदार बदलाव साबित हो सकता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे पेट साफ रहता है और स्किन पर ब्रेकआउट्स कम होते हैं.गुलकंद की खास बात यह है कि यह नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है. गर्मियों में शरीर में बढ़ी हुई गर्मी कई बार स्किन प्रॉब्लम्स की वजह बनती है. गुलकंद इस गर्मी को संतुलित करता है और अंदर से ठंडक पहुंचाता है. इसका असर चेहरे पर एक सॉफ्ट और नैचुरल ग्लो के रूप में नजर आता है. यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे काफी फायदेमंद माना गया है. नेचुरल तरीके से तैयार होता है गुलकंद इसके अलावा, गुलकंद का स्वाद भी इसे रोजाना खाने के लिए आसान बनाता है. आप इसे सीधे खा सकते हैं या दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं. कुछ लोग इसे रोटी या ब्रेड के साथ भी खाते हैं. यानी यह एक ऐसा उपाय है जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि खाने में भी टेस्टी है, इसलिए इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करना मुश्किल नहीं लगता. महंगी क्रीम्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स अक्सर तुरंत रिजल्ट देने का दावा करते हैं, लेकिन लंबे समय में वे स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. वहीं गुलकंद पूरी तरह नेचुरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. यह धीरे-धीरे काम करता है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक बना रहता है. About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें Location : Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand First Published : April 05, 2026, 16:16 IST

संगरूर के युवक की करंट लगने से मौत:एपमी में कंबाइन साफ करते समय हादसा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

संगरूर के युवक की करंट लगने से मौत:एपमी में कंबाइन साफ करते समय हादसा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

संगरूर जिले के फग्गूवाला गांव के एक युवक की मध्य प्रदेश में करंट लगने से मौत हो गई। युवक मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कंबाइन पर काम कर रहा था, जहां कंबाइन साफ करते समय उसे करंट लग गया। मृतक की पहचान फग्गूवाला निवासी राजविंदर सिंह पुत्र काका सिंह के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई करमजीत सिंह ने बताया कि दोनों भाई करीब डेढ़ महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दौदी गांव गए थे।करमजीत सिंह के अनुसार, राजविंदर सिंह कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था। गांव में हुआ अंतिम संस्कार कंबाइन साफ करते समय उसे अचानक तेज करंट लग गया। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश में पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक का शव फग्गूवाला गांव लाया गया, जहां परिवार ने उसका अंतिम संस्कार किया। राजविंदर सिंह अपने पीछे अपनी विधवा पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह हर साल फसल कटाई के सीजन में कंबाइन पर काम करने के लिए मध्य प्रदेश जाते थे और सीजन खत्म होने पर घर लौट आते थे।

रात में सोने से पहले करें यह 5 मिनट का काम, रातभर चैन की नींद सोएंगे, थकान भी होगी छूमंतर !

authorimg

Last Updated:April 05, 2026, 15:27 IST Summer Health Tips: गर्मी में रात को सोने से पहले नहाना एक आसान और असरदार उपाय है, जो शरीर को ठंडक देता है और मन को शांत करता है. इससे शरीर का तापमान संतुलित होता है, तनाव कम होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है. यह आदत थकान दूर करके सुबह ताजगी का एहसास भी कराती है. रात में गहरी नींद के लिए सोने से पहले नहाना फायदेमंद माना जाता है. Benefits of Bathing Before Sleep: गर्मियों में कई लोग सोने में परेशानी महसूस करते हैं. गर्मी की वजह से कई बार नींद नहीं आती है और लोग करवटें बदलते रहते हैं. दिनभर की थकान, पसीना और चिपचिपाहट रात को सोते समय बेचैनी पैदा करते हैं, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती है. अगर गर्मियां शुरू होने के बाद आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो इससे निजात पाने के लिए रोज रात को एक छोटा सा काम कर सकते हैं. आप सोने से पहले नहाना शुरू कर दीजिए. यह आसान उपाय न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि अच्छी नींद लाने में मदद करता है. इससे आपकी थकान भी मिनटों में दूर हो सकती है. दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने News18 को बताया कि गर्मी के मौसम में दिनभर शरीर पसीने और धूल-मिट्टी के संपर्क में रहता है. जब आप बिना नहाए सोने जाते हैं, तो यह गंदगी और चिपचिपाहट नींद में खलल डालती है. सोने से पहले नहाने से शरीर साफ और फ्रेश महसूस करता है, जिससे बिस्तर पर जाते ही आराम का एहसास होता है. खासकर ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर का तापमान संतुलित होता है, जो गहरी नींद लाने में मदद करता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. कई रिसर्च में पता चला है कि सोने से पहले नहाने से शरीर का कोर टेम्परेचर थोड़ा गिरता है, जो दिमाग को यह संकेत देता है कि अब सोने का समय है. इससे नींद जल्दी आती है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. साथ ही यह प्रक्रिया तनाव और मानसिक थकान को कम करने में भी मदद करती है, जिससे आप अधिक रिलैक्स महसूस करते हैं. इसके अलावा रात में नहाना मांसपेशियों की थकान दूर करने में भी सहायक है. दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर में जकड़न और थकावट महसूस होती है, जिसे पानी का हल्का स्पर्श कम कर देता है. अगर आप चाहें तो नहाने के पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल जैसी सुगंधित चीजें भी मिला सकते हैं, जो मन को शांत करने में मदद करती हैं और नींद को और गहरा बनाती हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत ठंडे पानी से अचानक न नहाएं, खासकर अगर आप थके हुए हों या आपका शरीर ज्यादा गर्म हो. हल्के गुनगुने या सामान्य तापमान के पानी से स्नान करना सबसे सुरक्षित और फायदेमंद होता है. अगर आप रोज रात को सोने से पहले यह 5 मिनट की आदत अपना लेते हैं, तो न केवल आपकी नींद सुधरेगी बल्कि सुबह उठते समय आप खुद को अधिक ताजगी और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे. अगर आपकी तबीयत खराब है, तो आप रात में नहाने से बचें और इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट करें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 05, 2026, 15:27 IST

sugar health risks | sugar health problems | अत्यधिक चीनी के नुकसान | शुगर से होने वाली बीमारियां |

ask search icon

Last Updated:April 05, 2026, 15:26 IST Sugar Health Risks: अगर आप भी हर छोटी खुशी में मीठा ढूंढते हैं या फिर चाय, कॉफी और मिठाइयों में अत्यधिक चीनी के शौकीन हैं, तो ठहर जाइए! यह स्वाद आपकी सेहत के लिए ‘मीठा जहर’ साबित हो सकता है. चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, चीनी का अत्यधिक सेवन न केवल मोटापे को दावत देता है, बल्कि यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे लिवर, हृदय और मस्तिष्क को भी अंदरूनी रूप से खोखला कर देता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि क्यों आज से ही आपको अपनी डाइट में चीनी की मात्रा को नियंत्रित करने की जरूरत है. चीनी के अधिक सेवन का सबसे पहला और सीधा असर हमारे रक्त शर्करा (Blood Sugar) के स्तर पर पड़ता है. शोध बताते हैं कि ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाता है. जब कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया देना बंद कर देती हैं, तो रक्त में शर्करा का स्तर अनियंत्रित हो जाता है. यही स्थिति आगे चलकर टाइप-2 मधुमेह का कारण बनती है. मधुमेह रोगियों के लिए तो चीनी का सेवन जानलेवा तक हो सकता है. चीनी में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है, लेकिन इसमें फाइबर, विटामिन या मिनरल्स जैसे आवश्यक पोषक तत्व बिल्कुल नहीं होते. इसे ‘एम्प्टी कैलोरी’ कहा जाता है. जब हम अधिक चीनी खाते हैं, तो यह शरीर में अतिरिक्त फैट के रूप में जमा होने लगती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है और व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है. क्या आपको लगता है कि सिर्फ नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? ऐसा नहीं है. अधिक चीनी का सेवन शरीर में सूजन और ट्राईग्लिसराइड्स (खून में मौजूद वसा) के स्तर को बढ़ा देता है. यह स्थिति हाई ब्लड प्रेशर को जन्म देती है, जो सीधे तौर पर दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाती है. ब्लड प्रेशर के मरीजों को हमेशा चिकित्सक की सलाह पर ही चीनी का सेवन करना चाहिए. Add News18 as Preferred Source on Google चीनी का एक बड़ा हिस्सा लिवर द्वारा संसाधित किया जाता है. जब हम बहुत अधिक चीनी खाते हैं, तो हमारा लिवर इसे फैट में बदलने लगता है. समय के साथ यह फैट लिवर में जमा होने लगता है, जिससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है. लिवर के मरीजों को इस मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि चॉकलेट खाने से दांत खराब होते हैं. इसके पीछे का विज्ञान यह है कि चीनी दांतों के हानिकारक बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करती है. इससे बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो दांतों के इनेमल को नष्ट कर कैविटी और टूथ डिके (सड़न) का कारण बनते हैं. चीनी केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है. चिकित्सक बताते हैं कि चीनी के अत्यधिक सेवन से मस्तिष्क के रसायनों में असंतुलन पैदा हो सकता है. यह डिप्रेशन (अवसाद), चिंता और एकाग्रता में कमी का एक बड़ा कारण बन सकता है. मानसिक शांति और बेहतर फोकस के लिए चीनी का सीमित सेवन अनिवार्य है. First Published : April 05, 2026, 15:26 IST

ट्रक की टक्कर से 3 गायों की मौत:बैल मृत साथियों को उठाने का प्रयास करता दिखा, वीडियो वायरल

ट्रक की टक्कर से 3 गायों की मौत:बैल मृत साथियों को उठाने का प्रयास करता दिखा, वीडियो वायरल

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन गायों की मौत हो गई। स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने इन गायों को कुचल दिया। इस घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बैल मृत गायों को उठाने का प्रयास करता दिख रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। बदरवास निवासी ऋषि भारती (25) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे स्टेशन रोड पर ट्रक क्रमांक UP78CN7825 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीन गायों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। निखिल बैरागी, अमित जैन और अमित यादव सहित कई प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना को देखा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पशु अस्पताल को सूचित किया। इसी बीच, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने कई लोगों को भावुक कर दिया। वीडियो में एक बैल मृत पड़ी गायों के पास खड़ा दिखाई देता है और उन्हें बार-बार उठाने की कोशिश करता है। यह दृश्य ऐसा प्रतीत होता है मानो वह अपने साथियों को जीवित करने का प्रयास कर रहा हो। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शरीर के लिए वरदान है मल्टीग्रेन आटा, घर पर इन 5 चीजों से करें तैयार, कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

authorimg

Last Updated:April 05, 2026, 14:11 IST Multigrain Flour Benefits: मल्टीग्रेन आटा कई अनाजों के मिश्रण से तैयार होता है और यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. डाइटिशियन की मानें तो मल्टीग्रेन आटा पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने और ब्लड शुगर स्टेबल बनाए रखने में मदद करता है. घर पर आसानी से तैयार किया गया यह आटा सेहत सुधारने में कारगर साबित हो सकता है. मल्टीग्रेन आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. Homemade Multigrain Atta Benefits: हमारे शरीर को रोज कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है और ये पोषक तत्व हमें खान-पान से मिलते हैं. आज के समय में खराब खान-पान के कारण लोगों में पोषण की कमी हो जाती है. इसकी वजह से कई बीमारियां पैदा हो रही हैं. अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट अपनाना बेहद जरूरी है. मल्टीग्रेन आटा एक ऐसा ही विकल्प है, जो कई अनाजों के मिश्रण से तैयार होता है और शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करता है. इसे घर पर आसानी से तैयार करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. अगर आप डायबिटिक हैं, तो यह आटा आपके लिए वरदान है. क्या होता है मल्टीग्रेन आटा? नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि मल्टीग्रेन आटा एक से ज्यादा अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है. मल्टीग्रेन आटे में गेहूं, जौ, बाजरा, रागी और चना जैसी चीजों को मिलाया जाता है. हर अनाज अपने-अपने पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे यह आटा फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स बन जाता है. यह सामान्य गेहूं के आटे की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है और लंबे समय तक एनर्जी प्रदान करता है. अगर आप क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे हैं, तब भी यह आटा आपके शरीर को मजबूती प्रदान करता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. घर पर कैसे बनाएं मल्टीग्रेन आटा? डाइटिशियन ने बताया कि आप घर पर ही आसानी से 5 मुख्य चीजों से मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको गेहूं, जौ, बाजरा, रागी और चना की जरूरत होती है. जौ को पाचन के लिए बेहतर माना जाता है. बाजरा कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है. रागी आयरन और हड्डियों के लिए लाभकारी है, जबकि चना प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है. इन सभी अनाजों को अच्छी तरह साफ करके हल्का भून लें और फिर चक्की में पिसवा लें. आप अपनी जरूरत के अनुसार इनका अनुपात तय कर सकते हैं, लेकिन गेहूं की मात्रा थोड़ी अधिक रखना बेहतर रहता है. मल्टीग्रेन आटे के हेल्थ बेनिफिट्स एक्सपर्ट की मानें तो मल्टीग्रेन आटा कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है. यह वजन घटाने में सहायक होता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इस आटे में मौजूद मिनरल्स जैसे कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और हार्ट डिजीज से बचाता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 05, 2026, 14:11 IST