Friday, 18 Sep 2026 | 05:40 PM

Trending :

कांग्रेस नेता चौहान को पत्नी–बेटे से जान का खतरा:बैंकर पत्नी बोलीं–IAS को छोड़कर इनसे शादी मेरा गलत फैसला, उनकी नजर मेरी प्रॉपर्टी पर

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान और उनकी बैंक ऑफिसर पत्नी शिखा सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब और तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में शिखा सिंह ने भास्कर से पति की शिकायतों और अपने आरोपों को विस्तार से रखा है, जिससे मामला और गरमा गया है। बैंक ऑफिसर पत्नी ने भास्कर को चौहान की वह शिकायत उपलब्ध कराई, जिसमें उन्होंने पत्नी और बेटे से खुद को जान का खतरा बताया है। उन्होंने पति पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं अपने पति से उम्र में 20 साल छोटी हूं। मेरा बेटा नाबालिग है। आखिर उन्हें हमसे कैसे जान का खतरा हो सकता है? बैंकर पत्नी शिखा अपने नेता पति महेंद्र सिंह के खिलाफ दो माह पहले ही दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। ‘आईएएस से शादी तुड़वाकर मुझसे की शादी’ शिखा ने भास्कर से बातचीत में एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 20 साल पहले महेंद्र सिंह चौहान ने मेरी एक आईएएस अधिकारी से तय शादी तुड़वा दी थी। इसके बाद उन्होंने मुझसे शादी की। शादी के बाद से ही वे लगातार मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने पिता को चौहान से शादी करने का फैसला बताया था, तब पिता ने चेतावनी दी थी कि यह फैसला गलत साबित हो सकता है। उस समय मैंने पिता की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा था कि तुम चार इमली के सरकारी बंगले से सीधे सड़क पर आ जाओगी। अब लगता है कि यह जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। मायके की संपत्ति को लेकर दबाव के आरोप शिखा सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही चौहान की नजर उनके मायके की संपत्ति पर है। वे लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं कि वे अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा लें। हालांकि शिखा ने कहा कि मैं ऐसा नहीं करना चाहतीं, दोनों के बीच विवाद की बड़ी वजह ये भी है। मेरे मायके वाले संपन्न हैं, लेकिन मैं उनकी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहती। कांग्रेस प्रभारी को पत्र, मांग-पार्टी चौहान को पद से हटाए शिखा ने बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को पत्र लिखकर न्याय दिलवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पत्नी और बेटे से जान का खतरा बताने वाली शिकायत, चौहान का घिनौना कृत्य है। ऐसे ही घिनौने कृत्य करके उन्होंने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है। उन्होंने लिखा कि वे मुझसे 20 साल बड़े हैं और अनैतिक कामों से सबका जीवन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए। राजनीतिक महत्वाकांक्षा बनी विवाद की वजह शिखा ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि महेंद्र सिंह की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते हमारी पारिवारिक जिंदगी बर्बाद होने की कगार पर है। उनकी अनर्गल मांगें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा है कि चौहान पर कार्रवाई करने में इतनी देर क्यों हो रही है? शिखा ने इस पत्र की कॉपी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भी भेजी है। सरकारी मकान को लेकर आपत्ति शिखा ने कहा कि चौहान को यह मकान सरकार ने आवंटित किया है। सरकारी मकान से कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को कैसे बेदखल कर सकता है? धमकी का आरोप-‘अकेले जाती हो, हमला हो सकता है’ शिखा सिंह ने यह भी दावा किया कि उनके पति ने उन्हें धमकी दी है। उनके अनुसार, चौहान ने कहा कि ‘तुम अकेले बैंक जाती हो, तुम पर कभी भी हमला हो सकता है।’ शिखा ने इसे गंभीर धमकी बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। शिखा ने यह भी बताया कि शिवाजी नगर स्थित सरकारी बंगले में उनका और उनके बेटे का जरूरी सामान रखा हुआ है, लेकिन चौहान ने घर पर ताला लगा दिया है। उन्हें वहां से अपने दस्तावेज, गहने और अन्य जरूरी सामान लेने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में आवेदन भी दिया है।
चौहान का पक्ष-मीडिया ट्रायल से बचने की कोशिश दूसरी ओर, महेंद्र सिंह चौहान पहले ही अपनी पत्नी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए वे इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहना चाहते। हालांकि इस बार जब उनसे उनकी पत्नी के आरोपों पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया। उनके करीबी लोगों का कहना है कि शिखा के आरोप निराधार हैं और चौहान इस मामले का मीडिया ट्रायल नहीं चाहते।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ड्रग्स माफिया पर नकेल कसें सभी एसपी:मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए निर्देश, कहा- पेट्रोल-डीजल का संकट नहीं

March 27, 2026/
12:33 am

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक त्यौहारों के दौरान कानून और व्यवस्था की कड़ी...

प्रोटेस्ट पर सवाल पूछे जाने पर भड़के राघव जुयाल:कहा- ये पूछने की हिम्मत वहां करो जहां वाकई पूछना चाहिए, बॉयकॉट की मांग पर दिया रिएक्शन

July 25, 2026/
10:27 am

इन दिनों अपकमिंग फिल्म भाई तेरा स्टार है के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे एक्टर और डांसर की मीडिया से...

लखनऊ में LSG का RR से मुकाबला कल:मार्करम बोले- घर में दम दिखाना होगा, जुरैल ने कहा- सचिन ने मेरी विकेट कीपिंग देखी

April 21, 2026/
7:16 pm

इकाना में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार को IPL मैच खेला जाएगा। मुकाबले से...

Stock Market Live Updates: Sensex, Nifty Rally Over Hopes Of Fresh Peace Talks

April 16, 2026/
11:19 am

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 11:19 IST रिजिजू ने विपक्ष पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और इस बात...

Epstein Files Sex Scandal Controversy; Hyatt Hotels Chairman

February 19, 2026/
3:12 am

न्यूयॉर्क2 दिन पहले कॉपी लिंक हयात होटल्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरबपति थॉमस प्रित्जकर 2018 से जेफ्री एपस्टीन के संपर्क में...

Indigo Flights Cut by 7% Amidst Rising Fuel Costs

May 27, 2026/
2:33 pm

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन एअर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों में 22%...

A vehicle sits charred after being set on fire, on a road in Guadalajara, Jalisco state, Mexico, Sunday, Feb. 22, 2026, after the death of the leader of the Jalisco New Generation Cartel, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, known as"El Mencho." (AP)

February 14, 2026/
8:12 am

आखरी अपडेट:14 फरवरी, 2026, 08:12 IST उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यदि वादा किया गया मंत्री पद नहीं मिला तो...

राजनीति

कांग्रेस नेता चौहान को पत्नी–बेटे से जान का खतरा:बैंकर पत्नी बोलीं–IAS को छोड़कर इनसे शादी मेरा गलत फैसला, उनकी नजर मेरी प्रॉपर्टी पर

कांग्रेस नेता चौहान को पत्नी–बेटे से जान का खतरा:बैंकर पत्नी बोलीं–IAS को छोड़कर इनसे शादी मेरा गलत फैसला, उनकी नजर मेरी प्रॉपर्टी पर

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान और उनकी बैंक ऑफिसर पत्नी शिखा सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब और तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में शिखा सिंह ने भास्कर से पति की शिकायतों और अपने आरोपों को विस्तार से रखा है, जिससे मामला और गरमा गया है। बैंक ऑफिसर पत्नी ने भास्कर को चौहान की वह शिकायत उपलब्ध कराई, जिसमें उन्होंने पत्नी और बेटे से खुद को जान का खतरा बताया है। उन्होंने पति पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं अपने पति से उम्र में 20 साल छोटी हूं। मेरा बेटा नाबालिग है। आखिर उन्हें हमसे कैसे जान का खतरा हो सकता है? बैंकर पत्नी शिखा अपने नेता पति महेंद्र सिंह के खिलाफ दो माह पहले ही दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। ‘आईएएस से शादी तुड़वाकर मुझसे की शादी’ शिखा ने भास्कर से बातचीत में एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 20 साल पहले महेंद्र सिंह चौहान ने मेरी एक आईएएस अधिकारी से तय शादी तुड़वा दी थी। इसके बाद उन्होंने मुझसे शादी की। शादी के बाद से ही वे लगातार मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने पिता को चौहान से शादी करने का फैसला बताया था, तब पिता ने चेतावनी दी थी कि यह फैसला गलत साबित हो सकता है। उस समय मैंने पिता की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा था कि तुम चार इमली के सरकारी बंगले से सीधे सड़क पर आ जाओगी। अब लगता है कि यह जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। मायके की संपत्ति को लेकर दबाव के आरोप शिखा सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही चौहान की नजर उनके मायके की संपत्ति पर है। वे लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं कि वे अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा लें। हालांकि शिखा ने कहा कि मैं ऐसा नहीं करना चाहतीं, दोनों के बीच विवाद की बड़ी वजह ये भी है। मेरे मायके वाले संपन्न हैं, लेकिन मैं उनकी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहती। कांग्रेस प्रभारी को पत्र, मांग-पार्टी चौहान को पद से हटाए शिखा ने बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को पत्र लिखकर न्याय दिलवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पत्नी और बेटे से जान का खतरा बताने वाली शिकायत, चौहान का घिनौना कृत्य है। ऐसे ही घिनौने कृत्य करके उन्होंने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है। उन्होंने लिखा कि वे मुझसे 20 साल बड़े हैं और अनैतिक कामों से सबका जीवन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए। राजनीतिक महत्वाकांक्षा बनी विवाद की वजह शिखा ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि महेंद्र सिंह की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते हमारी पारिवारिक जिंदगी बर्बाद होने की कगार पर है। उनकी अनर्गल मांगें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा है कि चौहान पर कार्रवाई करने में इतनी देर क्यों हो रही है? शिखा ने इस पत्र की कॉपी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भी भेजी है। सरकारी मकान को लेकर आपत्ति शिखा ने कहा कि चौहान को यह मकान सरकार ने आवंटित किया है। सरकारी मकान से कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को कैसे बेदखल कर सकता है? धमकी का आरोप-‘अकेले जाती हो, हमला हो सकता है’ शिखा सिंह ने यह भी दावा किया कि उनके पति ने उन्हें धमकी दी है। उनके अनुसार, चौहान ने कहा कि ‘तुम अकेले बैंक जाती हो, तुम पर कभी भी हमला हो सकता है।’ शिखा ने इसे गंभीर धमकी बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। शिखा ने यह भी बताया कि शिवाजी नगर स्थित सरकारी बंगले में उनका और उनके बेटे का जरूरी सामान रखा हुआ है, लेकिन चौहान ने घर पर ताला लगा दिया है। उन्हें वहां से अपने दस्तावेज, गहने और अन्य जरूरी सामान लेने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में आवेदन भी दिया है।
चौहान का पक्ष-मीडिया ट्रायल से बचने की कोशिश दूसरी ओर, महेंद्र सिंह चौहान पहले ही अपनी पत्नी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए वे इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहना चाहते। हालांकि इस बार जब उनसे उनकी पत्नी के आरोपों पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया। उनके करीबी लोगों का कहना है कि शिखा के आरोप निराधार हैं और चौहान इस मामले का मीडिया ट्रायल नहीं चाहते।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket