दीवाली से पहले एमपी में यूसीसी लागू करने की तैयारी:सीएम ने मंत्रियों की बैठक में दिए संकेत; गोवा-उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गृह विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। सीएम ने मंगलवार को मंत्रियों की बैठक में इसके संकेत दिए। इसको लेकर एक राज्य स्तरीय कमेटी भी बनाई जाएगी। दीवाली से पहले एमपी में इसे लागू किया जा सकता है। गोवा, उत्तराखंड के मॉडल का अध्ययन करेंगे एमपी के अधिकारी सूत्र बताते हैं कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने से पहले गोवा सिविल कोड और उत्तराखंड में कुछ समय पहले लागू किए गए यूसीसी का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के लिए व्यावहारिक और संतुलित मॉडल तैयार किया जा सके। ड्राफ्ट तैयार होते ही इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। केन्द्र से मिली हरी झंडी सरकार इसे राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए सही समय पर कैबिनेट में लाने की रणनीति बना रही है। राज्य स्तरीय कमेटी बनने के बाद आगे की प्रक्रिया और ड्राफ्ट को कैबिनेट में पेश करने की टाइमलाइन तय की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूसीसी को प्रमुख एजेंडा बताया था। एमपी सरकार को केन्द्र से इसे लागू करने की सहमति भी मिल गई है। सामाजिक संतुलन यूसीसी में चुनौती मप्र में अलग प्रकार की सामाजिक व्यवस्था है, खासकर आदिवासी समुदायों की परंपराएं, यूसीसी को लागू कराने में एक अलग प्रकार की चुनौती हैं। 230 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में सरकार हर वर्ग की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है। क्या बदल सकता है यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है और आगे की प्रक्रिया पूरी होती है, तो सभी धर्मों के लिए विवाह और तलाक के समान नियम लागू हो सकते हैं। बहुविवाह पर रोक लग सकती है। महिलाओं को समान अधिकार मिल सकते हैं। संपत्ति और उत्तराधिकार में एकरूपता जैसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यूसीसी वाले राज्यों के मॉडल भी समझ लीजिए उत्तराखंड: फरवरी 2024 में बिल पास हुआ और 27 जनवरी 2025 से लागू हुआ। देश में उत्तराखंड पहला राज्य है। जहां यूसीसी लागू किया गया। वहां शादी और तलाक का पंजीयन कराना जरूरी है। लिव इन रिलेशनशिप का 30 दिन में पंजीयन जरूरी है। नियमों का पालन न करने पर तीन महीने की जेल हो सकती है। गुजरात: संपत्ति में बेटा, बेटी को बराबरी का हक होगा। एसटी को इस कानून से बाहर रखा गया है। पहचान छिपाकर धोखे से शादी करना अपराध है। ऐसा करने पर 7 साल तक की जेल हो सकती है। 60 दिन में लिव इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। यहां मार्च 2026 में बिल पास हुआ। जल्द ही लागू हो जाएगा। असम: यहां बहुविवाह को अपराध माना गया है। छठीं अनुसूची क्षेत्र और एसटी कानून से बाहर रखे गए हैं। हालांकि यहां यूसीसी कानून पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है।
भास्कर अपडेट्स: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो विमान से टकराया, एयरक्राफ्ट को नुकसान

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो के विमान से टकरा गया। यह घटना एयरपोर्ट के पार्किंग बे नंबर-51 में हुई, जहां विमान खड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरिंग की गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और विमान के इंजन से टकरा गई, जिससे विमान को मामूली नुकसान हुआ। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उसका मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह फ्लाइट कोलकाता से गुवाहाटी जाने वाली थी। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। इंडिगो ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एयरलाइन जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
भास्कर अपडेट्स: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो विमान से टकराया, एयरक्राफ्ट को नुकसान

नई दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो के विमान से टकरा गया। यह घटना एयरपोर्ट के पार्किंग बे नंबर-51 में हुई, जहां विमान खड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरिंग की गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और विमान के इंजन से टकरा गई, जिससे विमान को मामूली नुकसान हुआ। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उसका मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह फ्लाइट कोलकाता से गुवाहाटी जाने वाली थी। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। इंडिगो ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एयरलाइन जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुप्रीम कोर्ट बोला- दिव्यांगों की जनरल सीट सभी वर्गों के लिए खुली सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिव्यांगों के लिए जो जनरल सीट होती है, वह किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए खुली होती है। इन सीटों पर चयन सिर्फ मेरिट यानी ज्यादा अंक के आधार पर होगा, न कि सामाजिक श्रेणी के आधार पर। जस्टिस संजय करोल और एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच ने कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कोई एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग का दिव्यांग उम्मीदवार ज्यादा अंक लाता है, तो उसे सिर्फ इसलिए रोका नहीं जा सकता कि वह जनरल कैटेगरी का नहीं है। मामला प.बंगाल की एक सरकारी कंपनी की भर्ती से जुड़ा था, जहां ज्यादा अंक पाने वाले ओबीसी उम्मीदवार की जगह कम अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि जनरल सीट एक खुला मौका है, जहां सभी योग्य उम्मीदवार बराबरी से प्रतिस्पर्धा करते हैं। एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) सिर्फ नौकरी छोड़ने की प्रक्रिया नहीं है, यह कर्मचारी का अधिकार है। यदि कर्मचारी तय नियमों के अनुसार नोटिस देता है और समय सीमा पूरी हो जाती है, तो वीआरएस अपने आप लागू मानी जाएगी। जस्टिस जेके महेश्वरी और विजय बिश्नोई की बेंच ने बैंककर्मी के मामले में यह फैसला दिया। अब टोल प्लाजा पर कैश बंद, यूपीआई भी 1.25 गुना महंगा सड़क परिवहन मंत्रालय ने 10 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है। अब फास्टैग ही टोल भुगतान का मुख्य माध्यम रहेगा। बिना वैध फास्टैग वाले वाहन चालक यूपीआई से भुगतान कर सकेंगे, लेकिन उन्हें निर्धारित टोल का 1.25 गुना शुल्क देना होगा। इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारें कम करना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:रायसेन-विदिशा से सस्ती शराब लाकर भोपाल में होम डिलीवरी कर रहे थे

शहर में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए अयोध्यानगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पेटी (करीब 90 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा सहित कुल करीब 1.70 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपी रायसेन और विदिशा जिले से सस्ते दामों पर शराब लाकर भोपाल में अवैध रूप से बेच रहे थे। ठेका बदलने के दौरान उठाया मौका पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब ठेका बदलने के दौरान कम कीमत पर बड़ी मात्रा में शराब खरीदी थी। इसके बाद भोपाल के अलग-अलग इलाकों में होम डिलीवरी के जरिए सप्लाई कर मुनाफा कमा रहे थे। घटना 6 अप्रैल की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि अयोध्यानगर के डी-सेक्टर दशहरा मैदान के पास दो युवक एक एक्टिवा पर शराब रखकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से गोवा ब्रांड की 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा और मनीष साहू के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रवि शर्मा पर आबकारी एक्ट और मारपीट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मनीष साहू पर भी पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
निजी स्कूल संचालकों-प्रिंसिपलों-बुक सेलर्स को हाईकोर्ट से झटका:कहा- कॉपी-किताबों में कमीशनखोरी के सबूत नजरअंदाज नहीं किए जा सकते, FIR रद्द नहीं होंगे

जबलपुर में मनमानी फीस वसूली और कॉपी किताबों में कमीशनखोरी के मामले में निजी स्कूलों के संचालकों, प्रिंसिपल और बुक सेलर्स को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों, बुक सेलर्स और पब्लिशर्स के गठजोड़ से जुड़ी एफआईआर को रद्द कराने की मांग ठुकरा दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि मामले में गंभीर आरोप और पर्याप्त सुबूत मौजूद हैं, इसलिए एफआईआर रद्द नहीं की जा सकती। ट्रायल कोर्ट में यह मामला जारी रहेगा। दो साल पहले जिला प्रशासन की जांच में खुलासा हुआ था कि स्कूल प्रबंधन ने निर्धारित सीमा से ज्यादा फीस बढ़ाई और छात्रों को चुनिंदा दुकानों से किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया। जांच में ये भी पाया गया था कि कुछ किताबों पर डुप्लीकेट या संदिग्ध ISBN नंबर दर्ज थे, और स्कूल प्रबंधन, बुक सेलर्स ,पब्लिशर्स के गठजोड़ से पैरेंट्स को ऊंचे दामों पर किताबें बेचीं गईं। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर जबलपुर के ओमती, बेलबाग, संजीवनी नगर, ग्वारीघाट और गोराबाजार थानों में कई एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिन्हें स्कूल प्रिंसिपल्स, प्रबंधन और बुक सेलर्स ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मंगलवार को जस्टिस बीपी शर्मा की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, जिसमें राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि कई मामलों में फीस में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की गई और छात्रों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया गया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज, जब्त सामग्री और गवाहों के बयान ,आपराधिक साजिश और अवैध आर्थिक लाभ के प्रयास की ओर संकेत करते हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे में तथ्यों की जांच और साक्ष्यों का परीक्षण ट्रायल कोर्ट का विषय है, ना कि हाईकोर्ट से एफआईआर रद्द करने का। कोर्ट ने आरोपी स्कूल प्रिंसिपल, बुक सेलर्स की सभी याचिकाएं खारिज करते हुए एसपी जबलपुर को निर्देश दिया है कि वो मामले की लंबित जांच, जल्द से जल्द पूरा करें और ट्रायल कोर्ट मामले में निष्पक्ष सुनवाई कर अपना फैसला सुनाए। अदालत ने इस मामले में दाखिल कुल 13 याचिकाओं को खारिज किया है। किन-किन पर लगे आरोप मामले में जबलपुर और कटनी के कई मिशनरी स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रबंधन से जुड़े लोग शामिल हैं, जैसे अतुल अनुपम इब्राहम, लवी मैथ्यू, एकता पीटर्स, चंद्रशेखर विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल) के साथ चिल्ड्रन्स बुक हाउस संचालक सूर्यप्रकाश वर्मा और शशांक श्रीवास्तव के नाम भी सामने आए हैं। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि स्कूलों, बुकसेलर्स और पब्लिशर्स के बीच संगठित मिलीभगत थी। एक मोनोपोलिस्टिक सप्लाई चेन तैयार की गई। अभिभावकों पर दबाव बनाकर महंगी किताबें खरीदवाई गईं। इससे अवैध और अत्यधिक मुनाफा कमाया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल प्रशासनिक गड़बड़ी नहीं बल्कि आपराधिक षड्यंत्र का संकेत देता है। आरोपियों को पहले हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन उन्होंने एफआईआर रद्द कराने के लिए याचिकाएं दायर की थीं। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता दिनेश प्रसाद पटेल ने कार्रवाई को पूरी तरह वैध बताया, जिसे अदालत ने स्वीकार किया।
खर्च और मारपीट से परेशान मां जनसुनवाई में पहुंची:इंदौर पुलिस की काउंसलिंग के बाद बेटे ने मानी गलती; मां के पैर छूकर माफी मांगी

इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक भावुक मामला सामने आया, जहां रोती हुई मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ गुहार लगाई। मां ने शिकायत में बताया कि बेटा खर्च नहीं देता, मारपीट करता है और बहू भी प्रताड़ित करती है। एसीपी रूबिना मिजवानी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मां और बेटे को काउंसलिंग के लिए बुलाया। एसीपी कार्यालय में थाना प्रभारी सुशील पटेल और अनुभवी महिला काउंसलरों की मौजूदगी में पूरे परिवार को बैठाकर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। काउंसलिंग के दौरान मां की भावनाओं को समझाते हुए बेटे को उसके कर्तव्यों का एहसास कराया गया। इसके बाद बेटे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मां से माफी मांगी। मां ने अपने खर्च के लिए हर महीने 8 हजार रुपए और रहने के लिए दो कमरों के किराए की मांग रखी, जिसे बेटे ने सहर्ष मान लिया। इसके बाद बेटे ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और मिठाई खिलाकर विवाद खत्म किया। इस पहल के बाद बुजुर्ग महिला ने पुलिस का आभार जताया।
रश्मिका मंदाना सुबह उठते ही करती हैं ये 2 काम, इसी सीक्रेट से रहती हैं इतनी फिट और ग्लोइंग!

Last Updated:April 07, 2026, 22:51 IST रश्मिका मंदाना की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का असली राज जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. उनके दिन की शुरुआत से लेकर रात के खाने तक हर छोटी आदत में छिपा है उनका फिट रहने का सीक्रेट, जिसमें 1 लीटर पानी, एप्पल साइडर विनेगर और खास एगेटेरियन डाइट शामिल है. रश्मिका मंदाना शादी के बाद से तो ज्यादा ही ग्लो करने लगी हैं. हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिटनेस सीक्रेट को रिवील किया है. वह आज के समय की सबसे फिट और ग्लोइंग अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उनकी हेल्दी स्किन, एनर्जेटिक पर्सनालिटी और फिट बॉडी के पीछे उनकी सख्त डाइट और अनुशासित लाइफस्टाइल का बड़ा हाथ है. रश्मिका अपने दिन की शुरुआत एक बेहद हेल्दी आदत से करती हैं. वह सुबह उठते ही करीब 1 लीटर पानी पीती हैं. इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है. इसके बाद वह सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर लेती हैं, जिसे पाचन और वजन कंट्रोल के लिए फायदेमंद माना जाता है. उनकी डाइट में सादगी और संतुलन साफ नजर आता है. रश्मिका खुद को एगेटेरियन मानती हैं, यानी वे अपनी डाइट में अंडे शामिल करती हैं लेकिन बाकी चीजों में काफी हल्का और पौष्टिक खाना पसंद करती हैं. वह ज्यादा तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाए रखती हैं. Add News18 as Preferred Source on Google नाश्ते में वह हल्का लेकिन प्रोटीन से भरपूर भोजन लेना पसंद करती हैं. इसमें अंडे, फल और कुछ हेल्दी विकल्प शामिल होते हैं, जो उन्हें दिनभर एक्टिव बनाए रखते हैं. वह कोशिश करती हैं कि उनका नाश्ता ऐसा हो, जिससे शरीर को सही पोषण मिले और ऊर्जा बनी रहे. दोपहर के खाने में रश्मिका बैलेंस्ड मील लेती हैं. इसमें दाल, सब्जी, चावल या रोटी जैसे घरेलू और पौष्टिक विकल्प शामिल होते हैं. वह घर का बना खाना ज्यादा पसंद करती हैं, जिससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और हेल्थ भी बेहतर रहती है. शाम के समय वह हल्का स्नैक लेती हैं, जिसमें फल या कोई हेल्दी ड्रिंक शामिल होता है. वह जंक फूड से दूरी बनाकर रखती हैं और अपनी डाइट को साफ और पौष्टिक रखने पर ध्यान देती हैं. रात के खाने में रश्मिका बहुत हल्का भोजन करती हैं, ताकि पाचन पर ज्यादा दबाव न पड़े. वह कोशिश करती हैं कि सोने से पहले उनका खाना आसानी से पच जाए और शरीर को आराम मिल सके. रश्मिका मंदाना की यह डाइट बताती है कि फिट रहने के लिए किसी बहुत कठिन रूटीन की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही आदतें और संतुलित खानपान ही सबसे बड़ा राज है. उनकी लाइफस्टाइल से यह सीख मिलती है कि अगर आप नियमित रूप से हेल्दी आदतें अपनाएं, तो फिट और एक्टिव रहना आसान हो सकता है. First Published : April 07, 2026, 22:51 IST
जोमैटो से मंगाई कोल्ड कॉफी में कॉकरोच निकलने का दावा:देवास में ग्राहक बोला- भाई की तबीयत बिगड़ गई, दुकानदार ने कहा-हमने कोई लापरवाही नहीं की

देवास शहर के अलंकार मार्केट क्षेत्र में कस्टमर ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर में कॉकरोच निकलने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को कस्टमर ने जोमैटो के जरिए साईं पूजा नाम की दुकान से कोल्ड कॉफी और सैंडविच ऑर्डर किया था। आरोप है कि ऑर्डर किए गए खाने में कॉकरोच निकला, जिसके बाद ग्राहक और दुकान संचालक के बीच जमकर बहस हो गई। ग्राहक का कहना है कि खाने के बाद उसके भाई की तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं, जिसके चलते उसे एमजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। ग्राहक ने साफ कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदार बोला- कंपनी से शिकायत करें वहीं, कैफे संचालक तुषार तलरेजा ने अपनी सफाई में कहा कि उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है और इस मामले में शिकायत जोमैटो कंपनी से की जानी चाहिए। विवाद बढ़ने पर ग्राहक ने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। ग्राहक ने मामले में औपचारिक शिकायत करने की बात कही है।
टीकमगढ़ में खेत में मिला लड़की का शव, सिर कुचला:10 साल की बच्ची एक दिन पहले से लापता थी, हत्या की आशंका

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक 10 साल की मासूम बच्ची का शव मिला। बच्ची का शव संदिग्ध हालत में मिला है और उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पलेरा के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली पार्वती आदिवासी सोमवार दोपहर से लापता थी। घरवाले और गांव के लोग उसे हर जगह तलाश रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। मंगलवार रात को बच्ची की लाश उसके घर से करीब 600 मीटर दूर एक खेत में पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की खबर मिलते ही जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। गांव में दहशत और गुस्से का माहौल मासूम बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत से पूरे गांव में दहशत और नाराजगी है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और भी साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पहली बार विदिशा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं से बोले—संगठन मजबूत बनाओ, किसानों का एक एक दाना खरीदेगी सरकार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विदिशा का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला विदिशा दौरा था, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। खंडेलवाल ने जिला भाजपा कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत में खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन का एक नियमित कार्यक्रम है और इसका आगामी चुनावों से सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में प्रवास कार्यक्रम चलाकर संगठन को और सशक्त किया जा रहा है। गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से चालू होगी अंतरराष्ट्रीय हालातों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण बारदाने की कमी रही है। हालांकि, उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी उपज का एक-एक दाना खरीदेगी। समर्थन मूल्य पर खरीदी 9 अप्रैल से शुरू होगी और गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है, इसलिए मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन पार्टी में विचारधारा सर्वोपरि है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर उन्होंने बताया कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कीमतों में कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई है। एसएटीआई कॉलेज में वेतन समस्या और किसानों की उपज को मिल पर तौलने के मुद्दे पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनका यह दो दिवसीय प्रवास 7 और 8 अप्रैल को रायसेन, विदिशा, मुरैना और भिंड जिलों में रहेगा, जहां वे संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









