Friday, 28 Aug 2026 | 01:32 AM

Trending :

10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:रायसेन-विदिशा से सस्ती शराब लाकर भोपाल में होम डिलीवरी कर रहे थे

शहर में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए अयोध्यानगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पेटी (करीब 90 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा सहित कुल करीब 1.70 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपी रायसेन और विदिशा जिले से सस्ते दामों पर शराब लाकर भोपाल में अवैध रूप से बेच रहे थे।
ठेका बदलने के दौरान उठाया मौका
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब ठेका बदलने के दौरान कम कीमत पर बड़ी मात्रा में शराब खरीदी थी। इसके बाद भोपाल के अलग-अलग इलाकों में होम डिलीवरी के जरिए सप्लाई कर मुनाफा कमा रहे थे। घटना 6 अप्रैल की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि अयोध्यानगर के डी-सेक्टर दशहरा मैदान के पास दो युवक एक एक्टिवा पर शराब रखकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से गोवा ब्रांड की 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा और मनीष साहू के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रवि शर्मा पर आबकारी एक्ट और मारपीट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मनीष साहू पर भी पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वे तेलंगाना राज्य 'बंगाल-तमिलनाडु' में प्रचार के शोर में चले गए, अब 23 अप्रैल को डेमोक्रेटिक पार्टी के भाग्य पर निर्णय

April 21, 2026/
4:59 pm

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले अब मंगलवार को चुनाव...

authorimg

May 2, 2026/
8:30 am

Ajay Rai Sodium deficiency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीन बार बनारस से ताल ठोकने वाले कांग्रेस के फायर ब्रांड...

Hotel Rents Triple as Pichai, Altman Attend

February 17, 2026/
10:47 am

नई दिल्ली4 दिन पहले कॉपी लिंक दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले ‘AI इम्पैक्ट...

एपल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप मैकबुक नियो:शुरुआती कीमत ₹69,990; इसमें आईफोन वाली A18 प्रो चिप, 11 मार्च से सेल

March 5, 2026/
11:58 am

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप ‘मैकबुक नियो’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने...

'एक था टाइगर' लिखने वाले नीलेश मिश्रा का इंटरव्यू:‘कूद’ के जरिए मैं एक्टिंग के किंडरगार्टन में आया, शोहरत ही अंतिम लक्ष्य नहीं

May 10, 2026/
4:02 pm

पत्रकार, कहानीकार, गीतकार और अब अभिनेता के तौर पर नई पारी शुरू कर चुके नीलेश मिश्रा इन दिनों फिल्म ‘कूद’...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:रायसेन-विदिशा से सस्ती शराब लाकर भोपाल में होम डिलीवरी कर रहे थे

10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:रायसेन-विदिशा से सस्ती शराब लाकर भोपाल में होम डिलीवरी कर रहे थे

शहर में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए अयोध्यानगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पेटी (करीब 90 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा सहित कुल करीब 1.70 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपी रायसेन और विदिशा जिले से सस्ते दामों पर शराब लाकर भोपाल में अवैध रूप से बेच रहे थे।
ठेका बदलने के दौरान उठाया मौका
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब ठेका बदलने के दौरान कम कीमत पर बड़ी मात्रा में शराब खरीदी थी। इसके बाद भोपाल के अलग-अलग इलाकों में होम डिलीवरी के जरिए सप्लाई कर मुनाफा कमा रहे थे। घटना 6 अप्रैल की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि अयोध्यानगर के डी-सेक्टर दशहरा मैदान के पास दो युवक एक एक्टिवा पर शराब रखकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से गोवा ब्रांड की 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि शर्मा उर्फ राज शर्मा और मनीष साहू के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रवि शर्मा पर आबकारी एक्ट और मारपीट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मनीष साहू पर भी पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket