Congress MLA Rajendra Bharti Disqualification Case Stir in Bhopal

जीतू पटवारी प्रमुख सचिव से मिलने पहुंचे। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को दिल्ली की एमपी एमएलए कोर्ट से तीन साल की सजा होने के बाद विधानसभा में गुरुवार रात को अचानक प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा के पहुंचने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी . कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को सजा के बाद रात में विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने कहा कि हम लोगों के आने के बाद विधानसभा के पीएस चले गए। इनका कहना है कि रात में 10:30 बजे विधानसभा सचिवालय खोलकर राजेन्द्र भारती के मामले में आदेश जारी करने की तैयारी हो रही थी, जबकि भारती को कोर्ट से अपील करने के लिए 60 दिन का टाइम मिला हुआ है। पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि विधायक भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए तैयारी की जा रही है। इस कारण प्रमुख सचिव आए थे, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। हम लोगों के आने के बाद प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा चले गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे तो विधानसभा पूरे टाइम तक चलती नहीं है, फिर रात में दफ्तर खोलने की वजह और क्या हो सकती है? जीतू पटवारी व अन्य कांग्रेसी भी विधानसभा पहुंचे। इसके बाद प्रमुख सचिव वहां से चले गए। दिल्ली से लौटे थे पीएस, सदस्यता पर निर्णय ले सकते हैं स्पीकर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा गुरुवार को दिन में दिल्ली में थे और लोकसभा की एक बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वे शाम को भोपाल आए हैं। दूसरी ओर गुरुवार को रात में सामने आए घटनाक्रम के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता के मामले में निर्णय ले सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में दोषी करार दिया है। गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई और जमानत दे दी। उन्हें आपराधिक साजिश (धारा 120B) और धोखाधड़ी व जालसाजी (धारा 420, 467, 468, 471) में दोषी माना गया है। सह-आरोपी बैंक लिपिक रघुवीर प्रजापति को भी दोषी ठहराया गया है।पूरी खबर पढ़ें
Bhopal TI Line Attach | Ganja Smugglers 1.70 Lakh Deal

नजीराबाद थाना प्रभारी अरुण शर्मा। भोपाल देहात के नजीराबाद थाने के प्रभारी अरुण शर्मा को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया है। उन पर गांजा तस्करों से 1.70 लाख रुपए की वसूली कर बिना कार्रवाई किए छोड़ने के आरोप हैं। एसपी ने एसडीओपी वैशाली करहालिया के प्रतिवेदन पर कार्रवाई की है। थ . जानकारी के मुताबिक नजीराबाद इलाके से आरोपी सीताराम यादव उर्फ राधे यादव और जितेंद्र यादव को 30 मार्च को 430 ग्राम गांजा सहित आरक्षक मनोज धाकड़ ने हिरासत में लिया और थाने लेकर आया। थाना प्रभारी अरुण शर्मा को दोनों आरोपियों द्वारा गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूमते हुए हिरासत में लिए जाने की बात बताई। बाद में आरक्षक ने ही बिचौलिया का काम किया। कार्रवाई न करने के ऐवज में दोनों आरोपियों से लाखों रुपए की मांग की गई। आरोपियों और पुलिस के बीच 1.70 रुपए में कार्रवाई न करने को लेकर सौदा ते हुआ। रकम मिलने के बाद आरोपियों पर बिना किसी कार्रवाई किए उन्हें थाने से छोड़ दिया गया। जिसकी जानकारी एसडीओपी वैशाली करहारिया को मिली। उन्होंने टीआई की करतूत के खिलाफ प्रतिवेदन तैयार किया और एसपी को अवगत कराया। जिसके आधार पर एसपी ने आरक्षक और थाना प्रभारी पर कार्रवाई तय की है।
232 अस्पतालों की संबद्धता 1 अप्रैल से समाप्त:आयुष्मान योजना में NABH सर्टिफिकेट वाले ही रहेंगे इंपैनल्ड, मरीज के फीडबैक से होगी निगरानी

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के चार बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में अस्पतालों को लेकर बड़ा बदलाव लागू किया जा रहा है। 398 इंपैनल्ड अस्पतालों में से अब तक सिर्फ 166 अस्पतालों ने ही एनएबीएच (एंट्री लेवल या फुल) की जानकारी दी है, जबकि शेष 232 अस्पतालों की संबद्धता 1 अप्रैल से समाप्त मानी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को नोटिस जारी कर दोबारा आवेदन का मौका दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन अस्पतालों ने अब तक एनएबीएच सर्टिफिकेट की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, उनकी जानकारी एकत्र की जा रही है। ऐसे अस्पतालों को एक-दो दिन का समय देकर दोबारा इंपैनलमेंट के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया है। इस दौरान यदि जबाव नहीं आता है तो इनकी संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। फुल एनएबीएच से मिलेगा लाभ जिन अस्पतालों के पास पहले से फुल एनएबीएच सर्टिफिकेट है, उन्हें आवेदन करते ही “डीम्ड इंपैनलमेंट” मिल जाएगा। ऐसे अस्पतालों को अलग से निरीक्षण की जरूरत नहीं होगी। वहीं अन्य अस्पतालों को पहले एंट्री लेवल एनएबीएच लेना होगा और तीन साल के भीतर फुल एनएबीएच स्तर हासिल करना होगा। एंट्री लेवल एनएबीएच अस्पतालों के लिए शुरुआती गुणवत्ता मानकों का प्रमाणन है, जिसमें 50 मानक और 150 ऑब्जेक्टिव एलिमेंट्स शामिल होते हैं। वहीं, फुल एनएबीएच उच्च गुणवत्ता का प्रमाण है, जिसमें 100 से अधिक मानक और 600 ऑब्जेक्टिव एलिमेंट्स का पालन करना होता है। यही नहीं, फुल एनएबीएच अस्पतालों को क्लेम राशि पर 115% भुगतान मिलेगा, जबकि एंट्री लेवल अस्पतालों को 10% अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा। मरीज के फीडबैक से होगी निगरानी अब मरीज मोबाइल ऐप के जरिए अस्पतालों को फीडबैक दे सकेंगे। इससे अस्पतालों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाएगा और सेवाओं में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
'एक मुलाकात' में जिंदा हुई साहिर-अमृता की अधूरी प्रेम कहानी:एक्टर शेखर सुमन की प्रस्तुति ने जीता दिल; इंडीमूंस फेस्टिवल का भव्य समापन

भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित इंडीमूंस आर्ट्स फेस्टिवल का चौथा और अंतिम दिन मशहूर कलाकार, गायक, टीवी होस्ट और राजनीतिक नेता शेखर सुमन की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। नाटक ‘एक मुलाकात’ में शेखर सुमन ने साहिर लुधियानवी और गीतिका त्यागी ने अमृता प्रीतम का किरदार निभाया। सैफ हैदर हसन के निर्देशन में मंचित यह नाटक का 122वां शो था। उर्दू शेरो-शायरी से सजे इस नाटक ने अमृता और साहिर की अधूरी प्रेम कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में साहिर लुधियानवी के प्रसिद्ध गीत “मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया”, “ढल गया दिन, हो गई शाम” और “ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है” के जिक्र ने उनके बॉलीवुड को दिए अमर गीतों की याद ताजा कर दी। नाटक ‘एक मुलाकात’ की तीन तस्वीरें देखिए मिडिल ईस्ट का जिक्र, जंग के खिलाफ संदेश कार्यक्रम के अंत में शेखर सुमन ने साहिर लुधियानवी की नज़्म ‘ए शरीफ़ इंसानों’ पढ़ते हुए विश्वभर में चल रहे युद्धों की निंदा की। उन्होंने मिडिल ईस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जंग में खून अपना हो या पराया, खून इंसान का ही होता है। इस जंग-विरोधी नज़्म के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्टूनिंग सत्र और ओपन स्टेज पर बैंड परफॉर्मेंस का तड़का नाटक से पहले मशहूर कार्टूनिस्ट हरिओम तिवारी ने कार्टूनिंग के इतिहास और वर्तमान पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के पहले पॉलिटिकल कार्टूनिस्ट शंकर पिल्लई, आर.के. नारायण और मारियो मिरांडा जैसे चर्चित कलाकारों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की। ओपन स्टेज पर ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ के विजेता ‘परिंदे बैंड’ ने ‘सुन रहा है ना तू’, ‘सैयां’ और ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भोपाल में मृत बछड़ा फेंकने वाला गिरफ्तार:आरोपी को पकड़ने पुलिस ने 400 सीसीटीवी खंगाले; चमड़े के पर्स-बटुए बनाता है

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास सड़क किनारे मृत बछड़ा फेंककर धार्मिक भावनाएं भड़काने की घटना के बाद शहर का माहौल गरमा गया था। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने तलैया थाने का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते दबाव और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को 5 दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने खंगाले 400 से ज्यादा CCTV घटना के बाद हिंदू संगठनों ने लगातार गौ-हत्या की बढ़ती घटनाओं पर सवाल उठाए थे और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, 23 मार्च को दर्ज इस मामले में टीम ने 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शहरभर में करीब 150 लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि जहांगीराबाद के अहीर मोहल्ला निवासी सुनील यादव उर्फ नंदू के यहां भैंस के बच्चे (मृत बछड़ा) की मौत हुई थी, जिसके बाद फूलसिंह चौधरी को बुलाकर उसकी खाल से बटुआ बनवाया गया। चमड़े के बटुए-पर्स बनाता है आरोपी तलैया थाना प्रभारी दीपक डहरिया ने बताया कि आरोपी चमड़े से बटुए व पर्स बनाने का काम करता था। आरोपी फूलसिंह चौधरी मृत बछड़े के अवशेष को प्लास्टिक की बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से ले गया और काली मंदिर के पास पुल किनारे फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी, रस्सी और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। जोन-3 पुलिस द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने का मामला:उप समिति अध्यक्ष सहित दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने की FIR दर्ज

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित चिनार ड्रीम सिटी में 28 फरवरी को लिफ्ट गिरने से एक रहवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद उप समिति अध्यक्ष सहित दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। अचानक लिफ्ट छठे फ्लोर से सीधे नीचे जाने लगी पुलिस के मुताबिक आई-605, चिनार ड्रीम सिटी मिसरोद निवासी अनुज पथरौल (24) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मंडीदीप में मार्केटिंग का काम करते हैं। बीते माह 28 फरवरी को वह अपने फ्लैट से अपने साथी प्रदीप यादव के साथ मंडीदीप फैक्ट्री में जाने के लिए निकले थे। सुबह 9.40 बजे पर अनुज पथरौल ने आई ब्लॉक की लिफ्ट का बटन दबाया। दरवाजा खुल गया और वह दोस्त प्रदीप के साथ लिफ्ट में चले गए। तभी अचानक लिफ्ट छठे फ्लोर से सीधे नीचे जाने लगी। अनुज ने इमरजेंसी बटन भी दबाया। लेकिन इसके बावजूद लिफ्ट नहीं रुकी और सीधे नीचे आकर गिर गई। इस हादसे में उनके दाहिने पैर की एंकल बोन फ्रेक्चर हो गया, जबकि साथी को मामूली चोट आई है। तीन लोगों की लापरवाही आई सामने प्राथमिक इलाज निजी अस्पताल में कराने के बाद वह अपने घर विदिशा चले गए। लिफ्ट गिरने के मामले में उप समिति अध्यक्ष जयपाल शर्मा और लिफ्ट रिपेयर नीरज पवार सहित मेंटेनेंस प्रभारी प्रकाश विश्वकर्मा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिसरोद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लापरवाही बरतने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Ramnavami Bhopal: 2500 Bhandaras, Grand Procession

भोपाल18 मिनट पहले कॉपी लिंक रामनवमी के अवसर पर प्रदेश में जगह-जगह आयोजनों की तैयारी की गई है। राजधानी भोपाल में सैकड़ों स्थानों पर भंडारे, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में साकेतधाम की आकर्षक सजावट, अखंड रामायण और विशेष अभिषेक-आरती का आयोजन होगा। उज्जैन में शिप्रा तट स्थित राम मंदिर में यज्ञ, महाआरती और ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह श्रद्धा का केंद्र बनेगा। जबलपुर में नर्मदा तट गौरीघाट पर सांस्कृतिक ‘आविर्भाव समारोह’ के जरिए रामकथा और लोकभक्ति की प्रस्तुति होगी। वहीं ग्वालियर में विभिन्न मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना, भंडारे और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रामनवमी उत्सव पूरे प्रदेश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं एक दिन पहले महाअष्टमी पर प्रदेश भर में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। उज्जैन में परंपरागत नगर पूजा के साथ भव्य आयोजन हुआ, जिसमें संत-महंत शामिल हुए। वहीं नलखेड़ा, मैहर और बागेश्वर धाम समेत प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कन्या पूजन, हवन और भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन पूरे दिन चलते रहे। प्रदेश के मंदिरों में भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। उज्जैन स्थित हरसिद्धि माता मंदिर का देखिए ड्रोन वीडियो। भोपाल में करीब 2500 स्थानों पर भंडारे राजधानी भोपाल में रामनवमी को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक, इस बार शहरभर में राम जन्मोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। भोपाल के न्यू मार्केट, पुराने शहर के प्रमुख राम मंदिरों सहित जहां-जहां भगवान राम के मंदिर हैं, वहां विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राम जन्म का मुख्य आयोजन दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान मंदिरों में भगवान को भोग लगाया जाएगा, आरती की जाएगी और श्रद्धालु जन्मोत्सव का उत्सव मनाएंगे। न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति मंदिर, अटल पथ क्षेत्र के मंदिर और पुराने भोपाल के सब्जी मंडी क्षेत्र के प्रतिष्ठित राम मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शहर में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ भंडारों का भी बड़े स्तर पर आयोजन होगा। समिति के अनुसार, भोपाल में करीब 2500 से 3000 स्थानों पर भंडारे आयोजित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। रामनवमी के मौके पर घोड़ा निकास से भव्य जुलूस भी निकलेगा, जो भवानी चौक सोमवारा क्षेत्र से शुरू होगा। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। जुलूस में झांकियां, भजन-कीर्तन और पारंपरिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों का कहना है कि इस बार रामनवमी पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन आयोजनों में शामिल होंगे। इंदौर के रणजीत हनुमान में साकेतधाम इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी भी की जा चुकी है। रामनवमी पर मंदिर में साकेतधाम सजाया गया है। जहां प्रभू राम के दर्शन होंगे। गुरुवार से ही मंदिर में सजावट शुरू कर दी गई थी। भक्तों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी में उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि रामनवमी के पर्व पर मंदिर में साकेतधाम सजाया गया है। ये अयोध्या का ही प्राचीन नाम है साकेत। रणजीत हनुमान मंदिर में साकेतधाम का स्वरूप दिया है। मंदिर में फूलों से सजावट भी की गई है। जिक-जैक पैटर्न में भक्त लाइन से भगवान के दर्शन कर सकेंगे। गर्मी को देखते हुए भक्तों को दिक्कत ना हो इसके लिए यहां 24 कूलर भी लगाए है। अखंड रामायण की होगी स्थापना, पंचामृत से होगा अभिषेक उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में रामनवमी पर सुबह 6 बजे सात दिवसीय अखंड रामायणजी की स्थापना की जाएगी। 3 अप्रैल को हनुमान जयंती के अगले दिन काकड़ आरती के बाद अखंड रामायणजी का समापन होगा। शुक्रवार को सुबह 8 बजे रामजी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रामजी का शृंगार होगा। 12 बजे रामजी की जन्मोत्सव आरती होगी। भक्तों को प्रसाद वितरत किया जाएगा और शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कई मंदिरों में सुंदर सजावट करने के साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। मंदिरों को फूलों से भी सजाया जा रहा है। उज्जैन में यज्ञ अनुष्ठान के साथ महाआरती उज्जैन में राम नवमी पर शिप्रा नदी के पास राम मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान के साथ 12 बजे महाआरती होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त आरती में शामिल होंगे, साथ ही प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह ध्वज चल समारोह महाकाल इंटरनेशनल चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रात्रि 9:30 बजे गोपाल मंदिर पहुंचेगा। जबलपुर में आविर्भाव समारोह जबलपुर में रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को मां नर्मदा तट गौरीघाट पर ‘आविर्भाव समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। समारोह की शुरुआत नरसिंहपुर के लोकगायक सुमित दुबे और उनके साथियों के लोक-भक्ति गायन से होगी। इसमें बुंदेली लोकधारा के माध्यम से भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद नूपुर माहौर एवं उनकी टीम भरतनाट्यम शैली में ‘लव-कुश की रामायण’ पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करेगी। इस प्रस्तुति में श्रीराम के आदर्श, त्याग और धर्मनिष्ठा को सांस्कृतिक रूप में मंचित किया जाएगा। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति सिवनी के रुद्रकांत ठाकुर के भक्ति गायन की होगी। आयोजकों के अनुसार, इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य जनमानस को रामकथा, लोकभक्ति और भारतीय परंपरा से जोड़ना है। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में विशाल भंडारा ग्वालियर में रामनवमी के अवसर माता मंदिरों पर पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 5:00 बजे से ही मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। उसके साथ ही मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा। ग्वालियर से लगभग 25 किलोमीटर दूर शीतला माता मंदिर पर भी बड़ा भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ग्वालियर की मंदिर वाली माता पर भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही छोटी करौली माता मंदिर
Madhya Pradesh Gang Rape | Victim Thrown in Drain After Brutal Assault

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि हबीबगंज जैसे भोपाल के सबसे व्यस्त इलाके में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। . 31 अक्टूबर 2017 की रात करीब साढ़े दस बजे, आरपीएफ थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने एक युवती बदहवास हालत में पहुंची। उसके कपड़े कीचड़ से सने और फटे हुए थे, चेहरा खौफ से भरा था, और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर चार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।अगली सुबह जब परिवार एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा, तो पुलिस सिस्टम की गंभीर लापरवाही सामने आई। इलाके की सीमा को लेकर एमपी नगर, हबीबगंज और जीआरपी थानों के बीच जिम्मेदारी टाली जाती रही। अब सबसे बड़े सवाल खड़े थे कि आखिर भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई? आरोपी कौन थे? और पुलिस उन तक आखिर कैसे पहुंची? इन सवालों के जवाब पार्ट 2 में पढ़िए… 31 अक्टूबर की रात रिया के साथ रेलवे के आउटर में गैंगरेप हुआ। उसके हालात भी साफ बयां कर रहे थे, लेकिन रिपोर्ट लिखने में पुलिस को 24 घंटे लग गए। अगले दिन दिनभर एक से दूसरे थाने भटकने के बाद आखिरकार शाम आठ बजे जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज करना शुरू किया। जब रिया ने घटना के बारे में विस्तार से बताया, तो पुलिस भी सिहर उठी। करीब सात बजे रिया जोन-2 स्थित कोचिंग से हबीबगंज रेलवे स्टेशन की ओर आउटर से जा रही थी। जैसे ही वह सुनसान रेलवे ट्रैक के पास पहुंची, अचानक एक युवक उसके सामने आकर खड़ा हो गया। सुनसान पटरी के नीचे नाले के पास ले गए लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को लात मारी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। हालांकि इससे पहले कि वह संभल पाती, दूसरा युवक गोलू वहां आ पहुंचा। उसने पीछे से उसका हाथ पकड़कर खींचा और दोनों उसे जबरदस्ती पटरी के नीचे की तरफ घसीट ले गए। नीचे गटर का गंदा नाला था, कीचड़ और बदबू से भरा हुआ। दोनों आरोपियों ने उसके साथ झूमा-झटकी शुरू कर दी। रिया खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन वे उसे घसीटते हुए उसी नाले में ले गए, जहां वह गिर पड़ी। कीचड़ में सनी हुई, डरी हुई रिया लगातार छूटने की कोशिश करती रही, लेकिन दोनों ने उसे मजबूती से पकड़ रखा था। पत्थर से पीठ पर वार, फिर दरिंदगी रिया ने हिम्मत नहीं हारी। उसने पास पड़ा पत्थर उठाकर अमर को मारा। इससे गुस्से में आकर अमर ने उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ कसकर पकड़ लिए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पत्थर से उसकी पीठ पर वार किए, जिससे वह दर्द से कराह उठी। इसके बाद अमर ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पहचान छिपाने की कोशिश आरोपियों ने उससे उसके माता-पिता के बारे में पूछा। खुद को बचाने के लिए रिया ने सही जानकारी छिपाते हुए बताया कि उसके पिता कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं और उसकी मां टेलर हैं। इस दौरान आरोपियों ने उसकी टाइटन की घड़ी और मोबाइल भी छीन लिया। अमर ने कहा कि उसे रात दो-ढाई बजे तक छोड़ेंगे और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसी बीच गोलू कपड़े लेकर आया। इसके बाद दोनों उसे टनल पार कर प्लेटफॉर्म नंबर-6 की तरफ ले गए, जहां उनके दो अन्य साथी रमेश और राजेश भी आ पहुंचे। लूटपाट, मारपीट के बाद हत्या की साजिश राजेश ने उसे थप्पड़ मारे और उसके कान की बाली भी छीन ली। लगातार मारपीट से वह बुरी तरह कमजोर हो चुकी थी, लेकिन आरोपियों का अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद चारों आरोपी आपस में चर्चा करने लगे कि उसे मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए। गोलू और अमर का कहना था कि पिछली बार भी एक लड़की को छोड़ चुके हैं, इसे भी छोड़ देते हैं। रमेश ने कहा कि ऐसे छोड़ने पर शक हो जाएगा। इसी दौरान रमेश और गोलू ने उसका गला दबा दिया और उसे बेरहमी से पीटा। उन्हें लगा कि वह मर जाएगी। उसके हाथ-पैर बंधे थे। वह बाहर नहीं निकल पाएगी। यह सोचकर आरोपी उसे पुल के नीचे अधमरी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। होश आया तो हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची करीब 5-10 मिनट बाद टनल के ऊपर से ट्रेन गुजरी, जिसकी आवाज से रिया को हल्का होश आया। उसे एहसास हुआ कि वह खुद को छुड़ा सकती है। रात लगभग साढ़े दस बजे उसने बंधे हुए हाथों की रस्सी किसी तरह खोल ली, फिर अपने पैर भी छुड़ाए और कपड़े पहनकर बाहर निकल आई। शहर में मचा हड़कंप, एक आरोपी की शिनाख्त घटना की जानकारी मिलते ही मामला आग की तरह पूरे शहर में फैल गया। शहर के बीचों-बीच यूपीएससी की तैयारी कर रही एक पुलिसकर्मी की बेटी के साथ हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मामला दर्ज होने और बयान लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। रिया आरोपियों को पहले से नहीं जानती थी। पुलिस को शक था कि आरोपी रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले, ट्रेन में सामान बेचने वाले वेंडर या आसपास की झुग्गियों में रहने वाले हो सकते हैं। घटनास्थल से लौटते समय रिया ने एक आरोपी गोलू को पहचान लिया था। पहले गोलू की गिरफ्तारी, फिर बाकी तीनों को पकड़ा पुलिस ने सबसे पहले गोलू को गिरफ्तार किया। इसके बाद अमर भी ट्रैक के पास ही घूमता हुआ मिल गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य दो आरोपी राजेश और रमेश को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। रिया ने सभी की पहचान कर दी। लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पुलिसकर्मी सस्पेंड रिपोर्ट दर्ज करने में देरी को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। 5 नवंबर को हबीबगंज, एमपी नगर और जीआरपी थाने के टीआई समेत दो एसआई को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं एमपी नगर के सीएसपी को भी हटाकर पीएचक्यू अटैच कर दिया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुल 28 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
भोपाल में बोरे में बंद मिले मवेशी के अवशेष:हिंदू संगठन का आरोप, गोवंश की गर्दन काटी; चक्काजाम कर धरने पर बैठे

भोपाल के तलैया थाने के पास स्थित काली मंदिर के बाहर रविवार रात 12 बजे बोरे में बंद मवेशी के अवशेष मिले। जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे गाय का अवशेष बताते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और आला अधिकारी पहुंच गए। वे प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने में लगे हैं। प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हिंदू संगठन ने दी प्रदर्शन की चेतावनी संगठन के प्रमुख भानू हिंदू ने बताया कि गोवंश की गर्दन कटी हुई थी, जिससे जाहिर होता है कि गाय का कत्ल किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। भानू हिंदू ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संपूर्ण हिंदू समाज सड़कों पर प्रदर्शन करेगा। संगठन ने कहा-माहौल खराब करने की कोशिश संगठन ने आरोप लगाया कि गोवंश को कत्ल करने के बाद मंदिर के बाहर फेंकना सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश है। पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है कि घटना की हर बारीकी से जांच हो। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।
भोपाल में निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई कार:टूर्स एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक की मौत, दोस्त गंभीर जख्मी

भोपाल-इंदौर हाईवे पर खजुरी जोड़ में रविवार तड़के सुबह i20 कार एक निर्माण अधीन ब्रिज के पिलर से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक एक टूर्स एंड ट्रेवल्स कंपनी का संचालन करता थे। जानकारी के मुताबिक वह फूफा के निधन की सूचना के बाद दोस्त के साथ कार में सवार होकर इंदौर जाने के लिए निकला थे। भोपाल की खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जहां शुरू कर दी है। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। साथी दोस्त की हालत गंभीर पुलिस के मुताबकि गौरव सिंह (30) पिता स्वर्गीय शिवराज सिंह बड़ा कॉलोनी अवधपुरी के रहने वाले थे और टूर्स एंड ट्रेवल्स एजेंसी का संचालन करते थे। रविवार तड़के सुबह 3:00 बजे फूफा के निधन की सूचना के बाद इंदौर के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ दोस्त लकी भी उनकी कर में मौजूद था। तड़के करीब 3:45 बजे गौरव की कर भौरी जोड़ के करीब एक निर्माण अधीन ब्रिज के पिलर से जा टकराई। इससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लकी की हालत गंभीर है और हमीदिया अस्पताल में उनका इलाज जारी है। 4 साल पहले की थी शादी गौरव की 4 साल पहले लव-अरेंज मैरिज हुई थी। हालांकि उनकी फिलहाल कोई संतान नहीं है। गौरव ने अपने दम पर टूर्स एंड ट्रेवल्स के कारोबार को बढ़ाया। वहीं गौरव की मौत के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सभी एंगल पर जांच की जा रही है। वन वे रोड पर क्रॉसिंग के दौरान हुआ हादसा मृतक के रिश्तेदार शिवराज सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते भोपाल-इंदौर रोड भौरी जोड़ पर सड़क को वनवे किया गया है। उन्हें लोगों ने बताया कि गौरव सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को क्रॉसिंग देने के प्रयास में पिलर से जा टकराए। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस पर कॉल किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां गौरव को चेक करने के बाद डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दिया जबकि लकी का इलाज जारी है।







