Saturday, 06 Jun 2026 | 02:32 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Odisha GRP Constable Murdered by Mob

Odisha GRP Constable Murdered by Mob

5 मिनट पहले कॉपी लिंक भीड़ ने जीआरपी कांस्टेबल को डंडे से बांधकर पीटा। ओडिशा के खुर्दा जिले में लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर एक जीआरपी कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वाईं की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब सौम्य रंजन अपने साथी के साथ किसी आधिकारिक काम से रेलवे एडीजी से मिलने जा रहे थे। आरोप है कि सौम्य रंजन और ओम प्रकाश ने बुधवार को रास्ते में दो युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की। उनकी बाइक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर भी मारी, जिससे महिलाएं दूर तक घसीटती चली गईं। सौम्य रंजन पिछले 12 सालों से कटक जीआरपी में कांस्टेबल था। सौम्य रंजन की मां ने कहा कि उनका बेटा अपने साथी ओम प्रकाश के साथ एडीजी से मिलने जा रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सौम्य को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। घटना की 4 तस्वीरें… परिवार का आरोप- पुलिस ने कुछ नहीं किया मृतक के परिजन रोते हुए। घटना की खबर इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने दोनों को रोक लिया और सौम्य रंजन पर हमला कर दिया। पुलिस पर मृतक की मदद ना करने के आरोप पर डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें मृतक पक्ष पर दो युवतियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ ओडिशा के क्योंझर में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RPF Constable Injured Chasing Thief in Jabalpur

RPF Constable Injured Chasing Thief in Jabalpur

पांच घंटे तक तालाब में छिपे रहने और कमल की डंडी से सांस लेने वाले मोस्ट वांटेड चोर को लेकर कई खुलासे हुए हैं। उसने गोताखोरों और पुलिस कर्मियों से बचने के लिए उन पर हमला भी किया। लेकिन भागने में असफल रहा। . 7 अप्रैल को खितौला थाना पुलिस, गोताखोरों और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हरविंदर सिंह को तालाब में छिपे हुए पकड़ा गया। गुरुवार को उसे रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए भोपाल-इटारसी जीआरपी पुलिस को सौंप दिया गया। चौकी लाते समय आरोपी ने अचानक भागने की कोशिश की और करीब 50 मीटर तक दौड़ा। विनय ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। बावजूद इसके उन्होंने आरोपी को नहीं छोड़ा और साथी की मदद से दोबारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया। विनय मौर्य ने बताया कि जबलपुर पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़कर चौकी लाया जा रहा था। इसी दौरान उसने बाथरूम जाने का बहाना किया। मैं उसे लेकर गया, साथ में साथी आरक्षक आशीष यादव भी थे। अचानक उसने आशीष को धक्का देकर भागने की कोशिश की। मैंने पीछा कर उसे गिरा दिया, तभी उसने पत्थर उठाकर मेरे सिर पर वार करना शुरू कर दिया। काफी देर तक संघर्ष चलता रहा, लेकिन मैंने उसे पकड़े रखा। बाद में आशीष भी आ गया और हम दोनों उसे पकड़कर चौकी ले आए। आरोपी को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। गंभीर घायल, हालत खतरे से बाहर इस हमले में विनय मौर्य के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनकी बहादुरी को देखते हुए आरपीएफ आईजी ने विनय मौर्य और आशीष यादव दोनों को पुरस्कृत किया है। 50 मीटर पीछा, फिर आमने-सामने भिड़ंत, पत्थर मारे पर पकड़ नहीं छोड़ी विनय मौर्य ने बताया कि आरोपी चौकी से करीब 50 मीटर ही भाग पाया था, तभी उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। आरोपी शारीरिक रूप से भारी था और संघर्ष के दौरान वह हावी होने की कोशिश कर रहा था। संघर्ष के दौरान जैसे ही आरोपी जमीन पर गिरा, विनय उसके ऊपर बैठ गए। तभी आरोपी ने पास में पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर उनके सिर पर चार से पांच बार वार किए। सिर से खून बहने लगा, लेकिन विनय ने उसे नहीं छोड़ा। उन्हें पता था कि अगर आरोपी भाग गया तो दोबारा पकड़ना मुश्किल होगा। तालाब में करीब 5 घंटे तक गोताखोरों ने तलाश की। अकेले ही करता था चोरी, ट्रेनों में बन गया था ‘एक्सपर्ट’ बिजनौर निवासी हरविंदर पहले अपने भाई और साथी रिंकू के साथ चोरी करता था, लेकिन बाद में उसने अकेले ही वारदातें करना शुरू कर दीं। कुछ ही समय में वह चलती ट्रेनों में चोरी करने में माहिर हो गया। एसी कोच में सफर कर टीसी से बचने के लिए बाथरूम में छिप जाता था और रात में यात्रियों का कीमती सामान चुरा लेता था। केरल सहित कई राज्यों की पुलिस करेगी पूछताछ आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब के अनुसार, आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए भोपाल जीआरपी को सौंपा गया है। अब केरल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और विशाखापट्टनम सहित कई राज्यों की पुलिस उससे पूछताछ के लिए मध्य प्रदेश आने वाली है। ‘हजारों चोरी की, पर पहचान नहीं खुली’ हरविंदर ने बताया कि उसने अब तक हजारों चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन कभी ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ा जिससे पुलिस उसकी पहचान तक पहुंच सके। जीआरपी, आरपीएफ या जिला पुलिस किसी को भी उसका असली नाम और पहचान पता नहीं थी। यही वजह रही कि लंबे समय तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। उसने यह भी कहा कि अब जब वह पकड़ा जा चुका है, तो पूरे देश को पता चल गया है कि ट्रेनों में चोरी करने वाला कुख्यात चोर कौन है। 5 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को बाहर निकाला। पार्षद का चुनाव जीता, फिर बना चोर बिजनौर निवासी हरविंदर सिंह ने 2017 में पार्षद का चुनाव भी जीता था। हालांकि, कुछ ही समय में उसने राजनीति छोड़ दी और चोरी की राह पकड़ ली। इसके बाद वह लगातार वारदातों को अंजाम देता रहा और कम समय में बड़ी रकम जुटा ली। कमल-नाल के सहारे पानी में छिपा रहा आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि जब पुलिस ने उसे घेरा तो वह तालाब में कूद गया और कमल-नाल के सहारे पानी के भीतर छिपा रहा। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी भी कीमत पर पुलिस के हाथ नहीं आना चाहता था, इसलिए यह तरीका अपनाया। आरपीएफ के अनुसार, हरविंदर कभी अपने साथ मोबाइल या कोई पहचान पत्र नहीं रखता था। यही उसकी सबसे बड़ी चाल थी, जिससे उसकी पहचान उजागर नहीं हो पाती थी और वह सालों तक पुलिस को चकमा देता रहा। 2018 में विजयवाड़ा पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। ये खबर भी पढ़ें… 5 घंटे तालाब में छिपा रहा 400 चोरियों का मास्टरमाइंड जबलपुर में पुलिस और एक शातिर अंतरराज्यीय चोर के बीच मंगलवार शाम फिल्मी ड्रामा देखने को मिला। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी खितौला रेलवे स्टेशन के पास एक काई से भरे तालाब में कूद गया। वह करीब 5 घंटे तक पानी के अंदर छिपा रहा। पूरी खबर पढ़ें

Constable Revathis Testimony Leads to 9 Policemens Death Sentence

Constable Revathis Testimony Leads to 9 Policemens Death Sentence

Hindi News National Tamil Nadu Custodial Death: Constable Revathis Testimony Leads To 9 Policemens Death Sentence चेन्नई3 घंटे पहले कॉपी लिंक कांस्टेबल रेवती और कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों की फाइल फोटो। तमिलनाडु के सथानकुलम में पिता-बेटे की कस्टोडियल मौत मामले में 6 साल बाद 6 अप्रैल को मदुरै कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया और उन्हें फांसी की सजा सुनाई। इस पूरे मामले में हेड कांस्टेबल रेवती (43) का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। पुलिस हिरासत में पिता-बेटे की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। मामले को दबाने की कोशिशें भी हुईं, कांस्टेबल लेकिन रेवती की गवाही ने सच सामने ला दिया। रेवती दो बेटियों की मां है। उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट से कहा कि वह पूरा सच बताएंगी, लेकिन अपने बच्चों और नौकरी की सुरक्षा की गारंटी चाहती हैं। रेवती की बहादुरी और सच्चाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने इस केस को मुकाम तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कोर्ट में मिनट-दर-मिनट घटनाक्रम बताया, जिससे यह साबित हुआ कि थाने में क्या हुआ और कौन जिम्मेदार था। साल 2020 में मोबाइल कारोबारी पिता-पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पढ़िए पूरा मामला… घटना जून 2020 की है। जब पूरी दुनिया कोविड की बंदिशों से जूझ रही थी। थूथुकुडी जिले के सथानकुलम पुलिस स्टेशन में ऐसा कुछ हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। पी. जयराज और उनके बेटे जे. बेनिक्स को इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि उन्होंने मोबाइल शॉप तय समय से कुछ देर ज्यादा खुली रखी थी। कांस्टेबल रेवती ने कोर्ट को बताया, ‘मैं रात करीब 8:50 बजे स्टेशन पहुंची। उसी समय अंदर से चीखने और रोने की आवाज आई, कोई चिल्ला रहा था ‘अम्मा, दर्द हो रहा है! जाने दो! प्लीज मुझे जाने दो! मैंने कुछ गलत नहीं किया!’ लहूलुहान होने तक पीटा, निजी अंगों पर जूतों से वार किया रेवती ने बताया कि बीच-बीच में सब-इंस्पेक्टर बालाकृष्णन की आवाज सुनाई दे रही थी, वो कह रहे थे- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई स्टेशन के अंदर हंगामा करने की? तुम कोई बड़े आदमी हो? पुलिसकर्मियों ने जयराज और बेनिक्स को लहूलुहान होने तक पीटा। उन्होंने दोनों पिता-पुत्र के निजी अंगों पर जूतों से वार किया। इस दौरान पुलिसवाले बीच-बीच में शराब पीने के लिए रुकते और फिर दोबारा मारपीट शुरू कर देते। जब दोनों अधमरे हो गए, तो रेवती ने सहानुभूति दिखाते हुए जयराज (पिता) को कॉफी देने की कोशिश की, जिसे अन्य पुलिसकर्मियों ने छीनकर फेंक दिया। 6 अप्रैल को कोर्ट के फैसले के बाद दोषी पुलिसकर्मी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया। पुलिसकर्मियों ने निर्वस्त्र कर पिता-बेटे के हाथ बांध दिए थे रेवती के मुताबिक दोनों को निर्वस्त्र कर उनके हाथ बांध दिए गए। इतनी क्रूरता न देख पाने के कारण रेवती बाहर चली गईं। हिरासत में लेने के 2 दिन बाद पहले बेटे बेनिक्स और अगले दिन पिता जयराज की मौत हो गई। पूरे देश में गुस्सा था, लेकिन पुलिस विभाग में मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। 9 प्रभावशाली पुलिसकर्मी आरोपी थे। जब न्यायिक मजिस्ट्रेट एमएस भरथिदासन जांच के लिए पहुंचे, तो रेवती ने उनसे कहा- सर, मैं आपको सब कुछ बताऊंगी, हर एक बात, वह सच जिसे छिपाया जा रहा है। मैं दो बच्चियों की मां हूं। क्या आप मेरे बच्चों और मेरी नौकरी की सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं तनाव इता बढ़ा कि मजिस्ट्रेट को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी साथी अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद रेवती ने बोलने का फैसला किया। यह ऐसी फोर्स में असाधारण कदम था, जहां किसी कर्मी का साथियों के खिलाफ गवाही देना कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने खौफ के बीच अपने साथी पुलिसकर्मियों के खिलाफ गवाही दी। बयान दर्ज कराते वक्त बाहर जमा पुलिसकर्मी कोर्ट के स्टाफ को धमका रहे थे और रेवती पर फब्तियां कस रहे थे। तनाव इतना था कि मजिस्ट्रेट को सुरक्षा गार्ड तैनात करना पड़ा। सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद ही रेवती हस्ताक्षर के लिए तैयार हुईं। सीसीटीवी फुटेज में हर आरोपी की पहचान की। उनकी मिनट-दर-मिनट की गवाही ने पुख्ता कर दिया कि उस रात थाने में कौन मौजूद था और दोनों की मौत के जिम्मेदार कौन थे। रेवती का यह साहस न्याय की नींव बना। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- हिरासत में मौतें बर्दाश्त नहीं:दैनिक भास्कर की खबर पर केंद्र-राज्य को नोटिस; थानों में CCTV पर 16 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पुलिस हिरासत में होने वाली मौतें सिस्टम पर धब्बा है और अब देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र की ओर से थानों में CCTV को लेकर मांगी गई रिपोर्ट न सौंपने पर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Punjab Police Constable Recruitment 3298 Posts Notification Out

Punjab Police Constable Recruitment 3298 Posts Notification Out

Hindi News Career Punjab Police Constable Recruitment 3298 Posts Notification Out | Sarkari Naukri 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। IDBI बैंक में 1300 पदों पर भर्ती। साथ ही किरोड़ीमल कॉलेज में 57 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास एक्स सर्विसमैन : 10वीं पास कैंडिडेट ने 10वीं कक्षा पंजाबी कंपल्सरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के साथ पास की हो। या समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ पास की हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 28 साल अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। शारीरिक योग्यता : हाइट पुरुष : 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी) महिला : 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) सिलेक्शन प्रोसेस : कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : 19,900 रुपए प्रति माह फीस : कैटेगरी का नाम एप्लिकेशन फीस एग्जाम फीस कुल सामान्य 550 रुपए 650 रुपए 1200 रुपए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी राज्य) और पिछड़ा वर्ग (केवल पंजाब) 550 रुपए 150 रुपए 700 रुपए ईडब्ल्यूएस 550 रुपए 150 रुपए 700 रुपए पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक/पूर्व सैनिकों के वंशज 500 रुपए 0 500 रुपए भर्ती के लिए क्यूआर कोड जारी: पंजाब पुलिस भर्ती के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार क्यूआर कोड स्कैन करके डायरेक्ट भर्ती के ऑफिशियल लिंक पर पहुंच सकेंगे और वहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को वेबसाइट खोजने में आसानी होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकेगी। एग्जाम पैटर्न : पेपर सब्जेक्ट क्वेश्चवन मार्क्स पेपर -1 जनरल अवेयरनेस क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड न्यूमेरिकल स्किल्समेंटल एंड लॉजिकल एबिलिटीइंग्लिश लैंग्वेजपंजाबी लैंग्वेज स्किलडिजिटल लिटरेसी एंड अवेयरनेस 100 35 पेपर -2 पंजाबी लैंग्वेज 50 50 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. IDBI बैंक में 1300 पदों पर भर्ती, 8 मार्च से करें आवेदन आईडीबीआई बैंक ने 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 8 मार्च 2026 को होगी। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ 1100 असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ‘A’ 200 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : न्यूनतम 60% अंक एससी-एसटी : 55% अंक एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 25 साल सैलरी : 6.14 – 6.50 लाख रुपए सालाना सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर्सनल इंटरव्यू मेडिकल टेस्ट एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 120 मिनट निगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या मार्क्स लॉजिकल रीजनिंग, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन 60 60 इंग्लिश लैंग्वेज 40 40 क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 40 40 जनरल/इकोनॉमी बैंकिग/अवेयरनेस/कंप्यूटर/आईटी 60 60 200 200 जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आवेदक का आधार कार्ड शिक्षा के प्रमाण पत्र (10th, 12th Marksheet) पासपोर्ट साइज फोटो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ईमेल आईडी स्थायी निवासी प्रमाण पत्र सिग्नेचर जाति प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. किरोड़ीमल कॉलेज में 57 पदों पर निकली भर्ती दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में 57 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dunt.uod.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में 10वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री, टाइपिंग में एक्सपर्ट एज लिमिट : अधिकतम 35 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए एससी, एसटी : 500 रुपए महिला : नि:शुल्क पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन एग्जाम स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : पे लेवल 1 – लेवल – 7 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट dunt.uod.ac.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फीस जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 9 मार्च रेलवे में ग्रुप D की 22 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या पॉइंट्समैन बी 5053 असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 597 असिस्टेंट (ब्रिज) 600 ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV 11032 असिस्टेंट पी -वे 300 असिस्टेंट (C&W) 1000 असिस्टेंट TRD 800 असिस्टेंट (S&T) 1509 असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 200 असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) 604 असिस्टेंट TL & AC 500 कुल पदों की संख्या 22195 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 36 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर : 250 रुपए सैलरी : 18 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट डॉक्यूमेंट

Bihar Police Constable Operator Recruitment

Bihar Police Constable Operator Recruitment

Hindi News Career Bihar Police Constable Operator Recruitment | 993 Posts Notification Out 30 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 116 पदों पर निकली भर्ती। साथ ही GAIL में 70 पदों पर वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. बिहार में 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 408 ईडब्ल्यूएस 99 एससी 157 एसटी 10 ईबीसी 175 बीसी 113 बीसी महिलाएं 31 कुल पदों की संख्या 993 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों। शारीरिक योग्यता : लंबाई न्यूनतम : सामान्य, पिछड़ा वर्ग : 165 सेमी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी : न्यूनतम लंबाई 160 सेमी महिला उम्मीदवार : न्यूनतम 155 सेमी सीना : बिना फुलाए 81 सेमी फुलाकर : 86 सेमी एससी/ एसटी : सीना बिना फुलाए 79 और फुलाकर 84 सेमी एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल फीस : सभी वर्ग के लिए : 100 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : लेवल 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव ड्यूरेशन : 2 घंटे पेपर लेवल : इंटरमीडिएट विषय क्वेश्न नंबर टोटल मार्क्स जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स 25 25 फिजिक्स 25 25 केमेस्ट्री 25 25 मैथमेटिक्स 25 25 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं। अपना पासवर्ड क्रिएट करने के बाद कैंडिडेट्स का नाम और अन्य डिटेल्स भरें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 116 पदों पर निकली भर्ती स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट 12 डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) 43 डिप्टी मैनेजर (CA) 61 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट : 50% स्कोर के साथ बीई, बीटेक, बीएससी कम्प्यूटर साइंस, एमटेक डिग्री। 6 साल का वर्किंग एक्सपीरियंस जरूरी डिप्टी मैनेजर (CA) और डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) : बीई, बीटेक, बीएससी, कम्प्यूटर साइंस, एमटेक डिग्री। वर्किंग एक्सपीरियंस 3 साल एज लिमिट : असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट : 27 – 45 साल डिप्टी मैनेजर (CA) और डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) : 25 – 35 साल सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : 64,820 – 50 लाख रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. GAIL में 70 पदों पर निकली भर्ती गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमेस्ट्री) 17 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन) 21 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 16 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) 16 कुल पदों की संख्या 70 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमेस्ट्री) : न्यूनतम 65% अंकों के साथ केमिकल, पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री। एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन) : कम से कम 65% अंकों के साथ इंस्ट्रुमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री। एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) : न्यूनतम 65% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल या संबंधित क्षेत्र में बीई। एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) : कम से कम 65% अंकों के साथ मैकेनिकल या संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम 26 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी (NCL) : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी (OBC) : 13 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : GATE मार्क्स के बेसिस पर ग्रुप डिस्कशन इंटरव्यू सैलरी : 60,000 – 1,80,000 रुपए प्रति माह ऐसे करें आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाएं। होम पेज पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें। अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. बैंक ऑफ बड़ौदा में 166 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 26 फरवरी बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर सहित 166 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर मैनेजर – MSME रिलेशनशिप 113 सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट 19 मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट 34 कुल पदों की संख्या 166 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन, एमबीए/पीजीडीएम, सीए/सीएफए/सीएमए एज लिमिट : सीनियर मैनेजर : MSME रिलेशनशिप : 30-40 साल सीनियर मैनेजर : क्रेडिट एनालिस्ट : 29-37 साल मैनेजर : क्रेडिट एनालिस्ट : 25-34 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम साइकोमेट्रिक टेस्ट इंटरव्यू फीस : सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 850 (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे फीस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक/देशवासी महिलाएं 175 (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे फीस सैलरी : एमएमजी/एस-II (मैनेजर) : 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह एमएमजी/एस-III (सीनियर मैनेजर) : 85,920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 150 मिनट सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या

Delhi Police Constable Accused of Murdering Neighbor at Wedding in Wazirabad | Parliament Housekeeping Staff Ashish Shot Dead Over Dispute | शादी की जश्न में डूबा था परिवार, तभी ठायं-ठायं से मच गया हड़कंप, घर में पसर गया मातम

authorimg

Last Updated:February 23, 2026, 23:04 IST दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शादी की जश्न में मातम पसर गया. आपसी दुश्मनी में एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह संसद भवन में हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था. मुख्य आरोपी प्रवेश दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल है और पीड़ित का पड़ोसी है. पीड़ित को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने अपने ही अधिकारी की भूमिका की जांच शुरू कर दी है. पुरानी रंजिश की वजह से शादी के घर में पसरा मातम (सांकेतिक तस्वीर) नई दिल्ली. राजधानी के वजीराबाद इलाके की गली नंबर 14 रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी. उत्तर प्रदेश के बागपत से आई एक बारात में शामिल होने आए 24 वर्षीय युवक आशीष की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही प्रवेश पर लगा है. आशीष दिल्ली में पार्लियामेंट हाउसकीपिंग का काम करने वाली एक निजी कंपनी में कार्यरत था. मृतक आशीष और आरोपी प्रवेश दोनों उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कत्था गांव के रहने वाले हैं और आपस में पड़ोसी हैं. परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच रंजिश का सिलसिला रविवार सुबह गांव में हुई घुड़चढ़ी के दौरान शुरू हुआ था. आरोप है कि उस समय भी प्रवेश ने आशीष को जान से मारने की धमकी दी थी और हवा में फायरिंग की थी. हालांकि, गांव के बड़े-बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई. बारात में आमना-सामना और कत्ल रविवार रात जब दोनों पक्ष वजीराबाद में बारात के साथ पहुंचे, तो एक बार फिर इनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवेश ने अपना आपा खो दिया और आशीष पर गोली चला दी. गोली आशीष के शरीर के आर-पार हो गई. लहूलुहान हालत में आशीष को तुरंत पास के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल आशीष की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि अगर सुबह गांव में हुई घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई होती, तो शायद आज आशीष जीवित होता. उन्होंने आरोपी सिपाही प्रवेश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और आरोपी चाहे विभाग का ही क्यों न हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और वजीराबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. About the Author Deep Raj Deepak दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें First Published : February 23, 2026, 23:04 IST

UP Police Woman Constable MMS Video: bijnor rehar police station head constable and woman constable viral mms video | bijnaur sp abhishek jha action

authorimg

Last Updated:February 11, 2026, 23:20 IST UP Police Woman Constable MMS Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है. रेहड़ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. वर्दी की मर्यादा तार-तार होने पर SP अभिषेक झा ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है. जानिए यूपी पुलिस के उन पुराने ‘MMS’ कांडों के बारे में जिन्होंने महकमे को हिला दिया था. बिजनोर एसपी अभिषेक झा (फाइल फोटो) बिजनौर. यूपी में एक बार फिर से खाकी की मर्यादा तार-तार हुई है. बिजनौर के थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मियों को आपत्तिजनक स्थिति देखा जा रहा है. खास बात यह है कि महिला कांस्टेबल यूपी पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं. जैसे ही इस बात की जानकारी जिले के एसपी अभिषेक झा को मिली. एसपी ने दोनों को अनुशासन और मर्यादा का ख्याल न रखने के आरोप में निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस, जो प्रदेश में अनुशासन और सुरक्षा का दावा करती है, एक बार फिर अपने ही कर्मियों की करतूतों की वजह से सुर्खियों में है. बिजनौर के थाना रेहड़ का यह मामला महकमे का सिर शर्म से झुका दिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद लोगों ने इस पर कई तरह के तंज कस रहे हैं. एसपी ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश तो दिए ही हैं. इसके साथ यह भी जांच के आदेश दिए हैं कि वीडियो किसने वायरल किया है? यूपी पुलिस और MMS विवादों का पुराना नाता इस वायरल वीडियो को यूपी पुलिस के कई ग्रुपों में सर्कुलेट किय गया है. क्योंकि मामला पुलिस महकमे और एक महिला से जुड़ा है इसलिए यह वीडियो न्यूज 18 हिंदी दिखा नहीं रहा है. लेकिन इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा हैरानी और नाराजगी इस बात को लेकर है कि महिला कांस्टेबल पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही है. यह पहली बार नहीं है जब यूपी पुलिस के सिपाहियों ने वर्दी को शर्मसार किया हो. बिजनौर की यह घटना उन पुराने जख्मों को ताजा कर गई है जब पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़ ‘इश्क’ और ‘अश्लीलता’ में मशगूल पाए गए थे. उन्नाव का वायरल वीडियो: कुछ समय पहले उन्नाव जिले में भी एक सिपाही का महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पूरे थाने की काफी किरकिरी हुई थी. मथुरा पुलिस कांड: मथुरा में एक दारोगा जी का कमरे के अंदर महिला के साथ वीडियो सामने आया था, जिसमें वर्दी जमीन पर पड़ी मिली थी. कानपुर की घटना: कानपुर में भी एक सिपाही ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील हरकतें की थीं, जो बाद में रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. जांच के घेरे में ‘तीसरा’ शख्स एसपी अभिषेक झा ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह वीडियो थाने के भीतर बनाया गया या किसी निजी स्थान पर? क्या यह वीडियो दोनों की सहमति से बना था या किसी ने ‘ब्लैकमेल’ करने के इरादे से इसे रिकॉर्ड किया? सबसे बड़ा सवाल यह वीडियो सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा? क्या महकमे के ही किसी शख्स ने रंजिश निकालने के लिए इसे लीक किया? पुलिस महकमे में बढ़ते सोशल मीडिया के क्रेज और रील बनाने की आदत ने पहले ही कई विवाद पैदा किए हैं. लेकिन ड्यूटी के दौरान वर्दी में ऐसी हरकतें न केवल व्यक्तिगत छवि खराब करती हैं, बल्कि पूरी ‘यूपी पुलिस’ की साख पर सवालिया निशान लगाती हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं कि जिस वर्दी को जनता के सम्मान के लिए पहना जाना चाहिए, उसका इस्तेमाल ऐसी हरकतों के लिए किया जा रहा है. About the Author रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें Location : Bijnor,Bijnor,Uttar Pradesh First Published : February 11, 2026, 19:38 IST