Sunday, 11 Oct 2026 | 12:14 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab AAP MP FIR | Diljit Dosanjh Controversy & Businessman Assault

Punjab AAP MP FIR | Diljit Dosanjh Controversy & Businessman Assault

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP छोड़कर BJP जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक से जुड़ी रही। पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में 2 केस दर्ज कर लिए। जब पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो केस का पता चलते ही वह घर के साइड वाले दरवाजे से फिल्मी स्टाइल में निकल गए। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP छोड़ BJP जॉइन करने वाले सांसद पर FIR, पुलिस अरेस्ट करने दिल्ली पहुंची AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज हुईं है। यह केस भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े हुए हैं। दोनों केस अलग-अलग जिलों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर बाहर आने से पहले दिल्ली स्थित अपने घर से साइड के दरवाजे से निकल गए। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- मेरे खिलाफ किसी भी FIR की मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सांसद संदीप पाठक के दिल्ली स्थित घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। इससे पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी की कोशिश करने पर दिल्ली पुलिस के साथ टकराव की नौबत आ सकती है। AAP छोड़ने के बाद कार्रवाई झेलने वाले वह चौथे सांसद हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर को पीछे से आकर पकड़ा, अश्लील हरकतें कीं जालंधर में एक कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ की। उसने कहा कि उस समय जिम में कई लोग थे, इसी दौरान आरोपी अचानक पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने अश्लील हरकतें कीं। जब उसने इसका तुरंत विरोध किया और शोर मचाया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी करोबारी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। लेडी ट्रेनर को बयान के लिए बुलाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. छात्र ने सुसाइड किया, कॉन्वेंट स्कूल में प्रिंसिपल ने दी थी सजा होशियारपुर के कॉन्वेंट स्कूल में कैबिन के बाहर खड़ा करने की सजा देने से आहत गुरदासपुर के 11वीं के छात्र ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। 15 साल के स्टूडेंट की गलती इतनी थी कि वह स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर चला गया। जिस पर उसे एक मैडम ने देख लिया। इसका पता चलने पर प्रिंसिपल ने उसे यह सजा दी। वह करीब 3 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। इसके बाद शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार ने उसके सिर पर सेहरा सजाकर अंतिम विदाई दी। वहीं गुरदासपुर पुलिस ने स्कूल के खिलाफ खुदकुशी को मजबूर करने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. बाइबल की बेअदबी, पति ने पत्नी से छीनकर फाड़ी, बोला- यीशु को बोल, आकर तुझे बचा ले जालंधर के फिल्लौर में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर बाइबल के अंग फाड़ दिए। उसकी पत्नी बाइबल पढ़ रही थी, जिससे गुस्से में आकर उसके पति ने यह हरकत की। महिला के मुताबिक पति ने उसे कहा कि अगर तेरा यीशु तुझे बचाने वाला है, तो उसे बुला ले, वह आकर तुझे बचा ले। बेअदबी का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की खबर फैलते ही स्थानीय समुदाय में भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई में देरी का भी आरोप लगाया। बेअदबी के मामले में अहम बात ये भी है कि इस केस में पंजाब की AAP सरकार के नए कानून के तहत कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि उसमें ईसाईयों के धार्मिक ग्रंथ बाइबल को शामिल नहीं किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर) 5. पत्नी का मौत से पहले का वीडियो, बोल रही- पति के लेडी कॉन्स्टेबल से संबंध पठानकोट में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला के बेटे और बेटी ने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिता के इशारे पर ही मां का एक्सीडेंट हुआ है। उन्होंने कहा कि पिता के एक अन्य महिला के साथ संबंध थे और वह लंबे समय से हम लोगों को धमकियां भी दे रहे थे। मां को रातभर टॉर्चर करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार जब वह स्कूल गए थे, तब उसकी मां को बुरी तरह पीटा गया और उनसे कोरे कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। बाद में पता चला कि वे फर्जी तलाक के कागजात थे। वहीं, महिला की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि पति के एक लेडी कॉन्स्टेबल के साथ अवैध संबंध हैं। पति तलवारों से डराता है और धमकी देता है कि वह उसे मारकर पंखे से लटका देगा या नहर में फेंक देगा। बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के लिए आखिर तक अड़ा रहा गोपी, ₹30 लाख का ऑफर ठुकराया कपूरथला में कत्ल किया गया गैंगस्टर गोपी निज्जर आखिर तक अपने साथी कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के लिए अड़ा रहा। सुक्खा काहलवां की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई थी। इस मामले में एक-एक कर सारे गवाह मुकर गए। यहां तक कि कत्ल के वक्त मौजूद पुलिसवाले भी मुकर गए लेकिन गोपी निज्जर अड़ा रहा। उसे एक आरोपी के पिता ने 30 लाख रुपए का ऑफर भी दिया था लेकिन उसने पीछे हटने से इनकार कर दिया। कॉलेज फ्रेंड से सुक्खा काहलवां का राइट हैंड बने गोपी निज्जर की उसी की कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपी निज्जर की सुक्खा से दोस्ती कैसे हुई, सुक्खा मर्डर के बाद उसने कैसे गैंग संभाली, उसकी कत्ल की

Salman Ali Agha Vs Suryakumar Yadav; India Pakistan Handshake Controversy

Salman Ali Agha Vs Suryakumar Yadav; India Pakistan Handshake Controversy

Hindi News Sports Salman Ali Agha Vs Suryakumar Yadav; India Pakistan Handshake Controversy | Asia Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा की यह फोटो एशिया कप 2025 की है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 के दौरान हुए हैंडशेक विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है। आगा ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने की घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे रोल मॉडल्स के लिए गलत मिसाल बताया है। उन्होंने इसका जिक्र हाल ही में एक पॉडकास्ट में किया। पहलगाम हमले के विरोध में भारत ने बनाई थी दूरी यह पूरा विवाद पिछले साल के एशिया कप से शुरू हुआ था। पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, के विरोध में भारतीय कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। भारत ने यह रुख न केवल टॉस के समय, बल्कि टूर्नामेंट के सभी तीन मैचों (फाइनल में भी) के बाद भी बरकरार रखा था। एशिया कप फाइनल में ट्रॉफी के साथ भारत और पाकिस्तान के कप्तान। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो हाथ मिलाया था सलमान आगा ने खुलासा किया कि टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया था। उन्होंने कहा, मैं टॉस के लिए बिल्कुल सामान्य होकर गया था। मुझे अंदाजा था कि हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं, लेकिन यह नहीं सोचा था कि बात हाथ न मिलाने तक पहुंच जाएगी। मैच रेफरी ने पहले ही कर दिया था आगाह पाकिस्तानी कप्तान ने बताया कि उन्हें टॉस से ठीक पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। आगा के अनुसार, मैच रेफरी ने उन्हें एक तरफ ले जाकर कहा था कि भारतीय टीम हाथ नहीं मिलाएगी। इस पर आगा ने जवाब दिया था कि वे हाथ मिलाने के लिए बेताब (डेस्परेट) नहीं हैं और अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो ठीक है। एशिया कप फाइनल में मोहसिन नकवी की अनदेखी विवाद केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा। एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने में भी इनकार कर दिया था। भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के भारत विरोधी बयानों के कारण उनसे दूरी बनाए रखी, जिसके चलते ट्रॉफी प्रेजेंटेशन की औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी और नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए। 28 सितंबर को एशिया कप फाइनल की अवॉर्ड सेरेमनी के बाद ट्रॉफी को नकवी के कहने पर ACC के ऑफिस भिजवा दिया गया था। रोल मॉडल होने के नाते गलत संदेश: आगा आगा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि जब आप देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो बच्चे आपको देखते हैं। यदि कोई खिलाड़ी ऐसा व्यवहार करता है, तो उसका असर क्लब क्रिकेट तक जाता है। उन्होंने जोर दिया कि एक रोल मॉडल होने के नाते सही उदाहरण पेश करना महत्वपूर्ण है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

सनोज मिश्रा पर केरल में पॉक्सो में एफआईआर:कुंभ की वायरल गर्ल के साथ छेड़छाड़ में वीएचपी नेता सहित 4 पर केस दर्ज

सनोज मिश्रा पर केरल में पॉक्सो में एफआईआर:कुंभ की वायरल गर्ल के साथ छेड़छाड़ में वीएचपी नेता सहित 4 पर केस दर्ज

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपने एक वीडियो से देशभर में सुर्खियों में आई वायरल गर्ल की शिकायत पर केरल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक वरिष्ठ नेता और फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा सहित चार लोगों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने गुरुवार को पुष्टि की कि यह मामला नाबालिग द्वारा लगाए गए उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद सामने आया है। वीएचपी नेता सहित 4 पर केस दर्ज पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की सूची में विहिप नेता और वकील अनिल विलायिल के साथ-साथ फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का नाम शामिल है। यह मामला तब और अधिक चर्चा में आ गया जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ यह दुर्व्यवहार उस समय हुआ जब वह नाबालिग थी। शिकायत के मुताबिक, निर्देशक सनोज मिश्रा ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर युवती के साथ दुर्व्यवहार किया था। मुस्लिम दोस्त से शादी के बाद चर्चा में मामला आया कुंभ मेले के वीडियो से वायरल हुई नाबालिग तब विवादों में आई थी, जब उसने केरल के एक मंदिर में अपने एक मुस्लिम दोस्त से शादी कर ली थी। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अभिनय के अवसर देने के नाम पर उसका शोषण किया गया। बुधवार को दर्ज की गई एफआईआर के बाद पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना गोपनीय बयान भी दर्ज कराया है। सनोज मिश्रा बोले: ये सोची समझी साजिश दूसरी ओर, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चूंकि कथित घटना स्थल केरल से बाहर का है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले को संबंधित क्षेत्राधिकार वाले पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब युवती की उम्र और घटना से जुड़े साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Ranveer Singh Quits; Farhan Akhtar Controversy Over Film

Ranveer Singh Quits; Farhan Akhtar Controversy Over Film

9 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर इस फिल्म में हिंसा और गाली गलौज चाहते थे। फरहान के इस बात पर राजी ना होने से दोनों के बीच विवाद हुआ। करीब 3 साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अधर में लटक गया है क्योंकि रणवीर सिंह ने कथित तौर पर इस फिल्म को छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। गाली-गलौज और हिंसा पर फंसा पेंच ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह चाहते थे कि ‘डॉन’ का किरदार आज के दौर के हिसाब से ज्यादा हिंसक और डार्क हो। रणवीर का मानना था कि दर्शकों को पर्दे पर खून-खराबा और ‘कड़ी भाषा’ (गाली-गलौज) पसंद आ रही है। वे चाहते थे कि डॉन के डायलॉग्स में गालियों का इस्तेमाल हो, लेकिन फरहान अख्तर इसके सख्त खिलाफ थे। फरहान ने कहा- ‘डॉन’ गाली नहीं देता फरहान अख्तर ने रणवीर को समझाने की कोशिश की कि ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की एक अपनी गरिमा है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने इस किरदार को कभी भी गालियों या बेमतलब की मार-काट के जरिए पेश नहीं किया। फरहान अपनी मूल सोच के साथ समझौता करने को तैयार नहीं थे। उनका तर्क था कि ‘डॉन’ एक स्टाइलिश और शातिर अपराधी है, न कि कोई सड़क छाप गुंडा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आखिरकार रणवीर ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए। क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा। मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी। प्रोडक्शन हाउस ने मांगा 40 करोड़ का मुआवजा रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने उन पर भारी जुर्माने की मांग की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग शेड्यूल में बदलाव की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है, इसलिए रणवीर को 40 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, रणवीर सिंह फिलहाल अपनी 10 करोड़ रुपए की साइनिंग अमाउंट लौटाने पर सहमत हो गए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ranveer Singh Quits; Farhan Akhtar Controversy Over Film

Ranveer Singh Quits; Farhan Akhtar Controversy Over Film

44 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर इस फिल्म में हिंसा और गाली गलौज चाहते थे। फरहान के इस बात पर राजी ना होने से दोनों के बीच विवाद हुआ। करीब 3 साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अधर में लटक गया है क्योंकि रणवीर सिंह ने कथित तौर पर इस फिल्म को छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। गाली-गलौज और हिंसा पर फंसा पेंच ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह चाहते थे कि ‘डॉन’ का किरदार आज के दौर के हिसाब से ज्यादा हिंसक और डार्क हो। रणवीर का मानना था कि दर्शकों को पर्दे पर खून-खराबा और ‘कड़ी भाषा’ (गाली-गलौज) पसंद आ रही है। वे चाहते थे कि डॉन के डायलॉग्स में गालियों का इस्तेमाल हो, लेकिन फरहान अख्तर इसके सख्त खिलाफ थे। फरहान ने कहा- ‘डॉन’ गाली नहीं देता फरहान अख्तर ने रणवीर को समझाने की कोशिश की कि ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की एक अपनी गरिमा है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने इस किरदार को कभी भी गालियों या बेमतलब की मार-काट के जरिए पेश नहीं किया। फरहान अपनी मूल सोच के साथ समझौता करने को तैयार नहीं थे। उनका तर्क था कि ‘डॉन’ एक स्टाइलिश और शातिर अपराधी है, न कि कोई सड़क छाप गुंडा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आखिरकार रणवीर ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए। क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा। मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी। प्रोडक्शन हाउस ने मांगा 40 करोड़ का मुआवजा रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने उन पर भारी जुर्माने की मांग की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग शेड्यूल में बदलाव की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है, इसलिए रणवीर को 40 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, रणवीर सिंह फिलहाल अपनी 10 करोड़ रुपए की साइनिंग अमाउंट लौटाने पर सहमत हो गए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Riyan Parag Vaping Video Controversy; BCCI Penalty

Riyan Parag Vaping Video Controversy; BCCI Penalty

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी ने उन पर कड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना और पेनल्टी पॉइंट लगाया है। IPL 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला चल रहा था। दूसरी पारी के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते हुए देखे गए। रियान पराग ने इस सीजन 9 मैचों में 306 रन बनाए हैं। कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 के तहत कार्रवाई रियान को IPL आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन किया, जो खेल को बदनाम करने वाले आचरण से संबंधित है। मैच रेफरी अमित शर्मा ने इस मामले में उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया। रियान ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और सजा को मंजूर कर लिया है। भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है रियान पराग का ई-सिगरेट पीना गलत माना गया। भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट और टीम कप्तान का सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना गया। राजस्थान रॉयल्स के साथ इस सीजन का दूसरा विवाद राजस्थान रॉयल्स इस IPL सीजन में दूसरी बार प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर चर्चा में है। इससे पहले टीम के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए थे, जो प्लेयर मैच ऑपरेशंस एरिया (PMOA ) प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। उस मामले में BCCI ने जांच के बाद मैनेजर पर जुर्माना लगाया था और चेतावनी दी थी। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। मौजूदा सीजन में 10वीं बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। यह IPL के एक सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड है। पिछले सीजन में 9 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ था। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Riyan Parag Vaping Video Controversy; BCCI Penalty

Riyan Parag Vaping Video Controversy; BCCI Penalty

स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले कॉपी लिंक पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी ने उन पर कड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना और पेनल्टी पॉइंट लगाया है। IPL 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला चल रहा था। दूसरी पारी के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते हुए देखे गए। रियान पराग ने इस सीजन 9 मैचों में 306 रन बनाए हैं। कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 के तहत कार्रवाई रियान को IPL आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन किया, जो खेल को बदनाम करने वाले आचरण से संबंधित है। मैच रेफरी अमित शर्मा ने इस मामले में उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया। रियान ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और सजा को मंजूर कर लिया है। भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है रियान पराग का ई-सिगरेट पीना गलत माना गया। भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट और टीम कप्तान का सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना गया। राजस्थान रॉयल्स के साथ इस सीजन का दूसरा विवाद राजस्थान रॉयल्स इस IPL सीजन में दूसरी बार प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर चर्चा में है। इससे पहले टीम के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए थे, जो प्लेयर मैच ऑपरेशंस एरिया (PMOA ) प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। उस मामले में BCCI ने जांच के बाद मैनेजर पर जुर्माना लगाया था और चेतावनी दी थी। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। मौजूदा सीजन में 10वीं बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। यह IPL के एक सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड है। पिछले सीजन में 9 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ था। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया नजर आएंगे। यह स्पेशल एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो का एक टीजर भी सामने आया है, जिसमें समय रैना कहते हैं, “फ्रेंड्स, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आ रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं बताया गया कि मेरा गेस्ट कौन होगा। उन्होंने कहा कि अभी बताएंगे—3, 2, 1।” इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया एंट्री करते हैं। इस पर समय रैना कहते हैं, “नो वे, ब्रो!” समय रैना के शो में विवाद हुआ था गौरतलब है कि पिछले साल रणवीर अल्लाहबादिया जब समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आए थे, तब बहुत विवाद हुआ था। एपिसोड के दौरान रणवीर ने अश्लील और आपत्तिजनक जोक किया था। इसका वीडियो वायरल होते ही देशभर में भारी विरोध हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे। इस विवाद के कारण समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र, असम (गुवाहाटी) और राजस्थान (जयपुर) जैसे राज्यों में FIR दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए रणवीर के दिमाग को “गंदा” बताया और कहा कि ऐसी बातें समाज में शर्मिंदगी लाती हैं। कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का भी आदेश दिया था।

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया नजर आएंगे। यह स्पेशल एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो का एक टीजर भी सामने आया है, जिसमें समय रैना कहते हैं, “फ्रेंड्स, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आ रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं बताया गया कि मेरा गेस्ट कौन होगा। उन्होंने कहा कि अभी बताएंगे—3, 2, 1।” इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया एंट्री करते हैं। इस पर समय रैना कहते हैं, “नो वे, ब्रो!” समय रैना के शो में विवाद हुआ था गौरतलब है कि पिछले साल रणवीर अल्लाहबादिया जब समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आए थे, तब बहुत विवाद हुआ था। एपिसोड के दौरान रणवीर ने अश्लील और आपत्तिजनक जोक किया था। इसका वीडियो वायरल होते ही देशभर में भारी विरोध हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे। इस विवाद के कारण समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र, असम (गुवाहाटी) और राजस्थान (जयपुर) जैसे राज्यों में FIR दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए रणवीर के दिमाग को “गंदा” बताया और कहा कि ऐसी बातें समाज में शर्मिंदगी लाती हैं। कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का भी आदेश दिया था।

Delhi high court Virtual Hearing Disrupted by Porn Video; Chief Justice Present

Delhi high court Virtual Hearing Disrupted by Porn Video; Chief Justice Present

Hindi News National Delhi High Court Virtual Hearing Disrupted By Porn Video; Chief Justice Present 7 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को लाइव वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो और म्यूजिक चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। दोपहर करीब 12:56 बजे सुनवाई के दौरान अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। इसके तुरंत बाद सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, तो ‘Sh**t Singh’ नाम से लॉगिन करने वाले यूजर ने फिर पोर्न वीडियो चला दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान वीडियो दो बार स्क्रीन पर दिखाई दिया। स्क्रीन पर हैक होने का मैसेज इसके बाद उसी यूजर ने ‘आपका सिस्टम हैक हो गया है’, का मैसेज स्क्रीन पर दिखाना शुरू कर दिया। फिर तीसरी बार उसने म्यूजिक चलाकर सुनवाई में बाधा डाली। इसके बाद चीफ जस्टिस को वर्चुअल कार्यवाही बंद करनी पड़ी। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को दी गई है, जो इसकी जांच कर रही है। मामले पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने इस मुद्दे को चीफ जस्टिस के सामने कहा कि पहले भी कई अदालतों की वर्चुअल कार्यवाही के दौरान ऐसी चिंताजनक घटनाएं हुईं। इससे कोर्ट की गरिमा पर आसर पड़ता है। 17 सितंबर को दिल्ली कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स। कोर्ट में अश्लील वीडियो क्लिप की पिछली घटनाएं… 2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (मुंबई) में दिसंबर 2024 में डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम हैक होने के कारण अदालत के स्क्रीन पर अश्लील वीडियो क्लिप चल गए। 2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (कोलकाता) में जुलाई 2025 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनवाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने जुड़कर अश्लील कंटेंट स्क्रीन-शेयर कर दिया। 2024- गुजरात हाई कोर्ट में अगस्त 2025 में वीडियो सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति के टॉयलेट से जुड़ने जैसी अभद्र घटनाओं के बाद कोर्ट ने कड़े नियम (SOP) लागू किए। 2021- इलाहाबाद हाई कोर्ट में साल 2021 में एक वकील द्वारा स्कूटर चलाते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस करने को कोर्ट ने अनुशासनहीनता माना। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… वर्चुअल कोर्ट सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स गिरफ्तार:शराब-सिगरेट भी पीता दिखा था, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं माना दिल्ली पुलिस ने कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शर्मनाक हरकत करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस में सिर्फ अंडरगार्मेंट्स पहनकर शामिल हुआ और शराब-सिगरेट पीता रहा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔