Friday, 25 Sep 2026 | 05:49 AM

Trending :

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा
EXCLUSIVE

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को हराया

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है। वहीं, इसी ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। साउथम्पटन में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 150/6 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। रनचेज में श्रीलंका ने 55 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (54*) और कौशनी नुथ्यंगना (24*) ने टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। निलाक्षिका को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने 10 रन के अंदर 4 विकेट गंवाए रनचेज में श्रीलंका को चमारी अटापट्टू (27 रन) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम ने 5.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड की पेसर ब्री इलिंग ने अट्टापटू को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद स्पिनर नेंसी पटेल ने 2 विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर 45/0 से 55/4 कर दिया। हसिनी परेरा 2 रन बनाकर रनआउट हुईं। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरी निलाक्षिका सिल्वा ने कविशा दिलहारी के साथ मिलकर 5वें विकेट लिए 50 रन जोड़े। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिलहारी रनआउट हुईं। इसके बाद कौशनी बल्लेबाजी के लिए उतरीं। निलाक्षिका और कौशनी ने छठवें विकेट के लिए नाबाद 48 रन जोड़े और टीम को 2 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। डिवाइन और अमेलिया कर की पारियों से न्यूजीलैंड 150 रन तक पहुंची इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। ओपनर इजी गेज सिर्फ 4 रन बनाकर मिथाली अयोध्या की गेंद पर कैच आउट हुईं। इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया कर ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 49 रन जोड़े। प्लिमर के आउट होने के बाद सोफी डिवाइन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने कर के साथ 26 गेंद में 43 रन जोड़कर पारी को गति दी। हालांकि कविशा दिलहारी ने लगातार 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। डिवाइन और मैडी ग्रीन ने 3 ओवर में 30 रन बटोरे। डिवाइन के आउट होने के बाद आखिरी दो ओवर में सिर्फ 11 रन ही बने और न्यूजीलैंड 150/6 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। न्यूजीलैंड के लिए कर और डिवाइन ने 45-45 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की ओर से स्पिनर दिलहारी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का विजयी अभियान जारी है। मंगलवार को बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 118 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 119 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं चार्ली डीन ने महज 11 रन देकर 2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में अनुभवी नैट साइवर ब्रंट ने 48 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि हीथर नाइट ने 26 रनों का योगदान दिया। आयरलैंड ने खेलीं 60 डॉट बॉल्स
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को ओवरकास्ट कंडीशंस (बादल छाए रहने) का पूरा फायदा मिला। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आयरलैंड पर दबाव बना दिया। शुरुआती 5 ओवरों के भीतर ही आयरलैंड की दोनों ओपनर्स, एमी हंटर और अलाना डेलजेल पवेलियन लौट गईं। कप्तान गेबी लुईस भी बिना खाता खोले आउट हो गईं। इंग्लैंड की कसी हुई लाइन-लेंथ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरे इनिंग्स में आयरलैंड की बल्लेबाजों ने 60 डॉट बॉल्स खेलीं। इसमें अकेले चार्ली डीन ने 20 डॉट बॉल्स फेंकी। डीन ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट झटके। ओरला प्रेंडरगास्ट और लुईस लिटिल ने संभाली पारी
सिर्फ 25 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद आयरलैंड के लिए ओरला प्रेंडरगास्ट ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन के छठे ओवर में दो चौके लगाकर टीम को संभाला। हालांकि, वह अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सकीं और 18 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी ओवरों में लुईस लिटिल ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने लॉरेन बेल के आखिरी ओवर में चार चौके जड़ते हुए 17 रन बटोरे। यह आयरलैंड की पारी का सबसे महंगा और बेहतरीन ओवर रहा, जिसकी बदौलत टीम 118 के स्कोर तक पहुंच सकी। पावरप्ले में इंग्लिश टीम के 35 रन पर गिरे 3 विकेट
119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। घरेलू मैदान पर खेल रही इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के गेंदबाजों ने शुरुआती झटका दिया। पावरप्ले के अंदर केवल 10 गेंदों के भीतर इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवा दिए और टीम का स्कोर 35/3 हो गया। आयरलैंड की एमी मैगुइरे ने पांचवें ओवर में दो बड़े विकेट लिए। पहले उन्होंने एमी जोन्स को मिड-ऑफ पर कप्तान लुईस के हाथों कैच कराया, फिर दो गेंद बाद ही टूर्नामेंट के पहले मैच की स्टार रहीं डैनी व्याट-हॉज को भी लुईस के हाथों कैच आउट कराया। अगले ओवर में प्रेंडरगास्ट ने एलिस कैप्सि को एक बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। कप्तान ब्रंट और हीथर नाइट की 64 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान नैट साइवर ब्रंट और हीथर नाइट ने मोर्चा संभाला। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 64 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उन्होंने सिंगल्स-डबल्स लेकर स्ट्राइक रोटेट की और खराब गेंदों पर बाउंड्री लगाई। इस साझेदारी को प्रेंडरगास्ट ने नाइट (26 रन) को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट करके तोड़ा। मैच खत्म होने से ठीक पहले कप्तान साइवर ब्रंट 48 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गईं और फ्रेया केम्प रन आउट हो गईं। हालांकि, टीम जीत के बेहद करीब थी। अंत में चार्ली डीन और गिब्सन ने 17.3 ओवर में इंग्लैंड को जीत दिला दी। आयरलैंड टूर्नामेंट की सबसे युवा टीम है, जिसकी औसत उम्र महज 23 साल है। ——————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईरानी फुटबॉल टीम बोली-हमें तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया:मैच के तुरंत बाद मेक्सिको जाना पड़ा; ईरानी खिलाड़ी ने गन सेलिब्रेशन किया था अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरानी प्लेयर के गन सेलीब्रेशन पर विवाद हो गया। इस घटना के बाद ईरानी टीम को मैच के तुरंत बाद अमेरिका से मेक्सिको जाने को कहा गया। ईरान की टीम का बेस कैंप मेक्सिको है। अमेरिका में हर मैच के बाद ईरान को बेस कैंप लौटना होता है। पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चुनाव तारीखें 2026: दो चरण, 824 पायदान और 17.4 करोड़ की कमाई, जानें 5 राज्यों में होने वाले चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी बातें

March 15, 2026/
6:53 pm

पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की मुनादी जारी है। रविवार (15...

मछुआरों ने समुद्र से देखा वेनेजुएला का भूकंप, VIDEO:बेसबॉल मैच छोड़कर भागे प्लेयर, रोते-बिलखते लोगों से भर गई सड़कें

June 25, 2026/
7:39 pm

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने कुछ ही सेकेंड में लोगों की जिंदगी तहस-नहस कर दी। तेज...

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से ₹2.58 करोड़ का सोना बरामद:कड़ा-बिस्किट के रूप में छिपाया गोल्ड, कुआलालंपुर जा रहा था; कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

May 16, 2026/
5:31 am

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए...

Gwalior Boy Drowns in Pool

May 14, 2026/
12:04 am

होटल के सीसीटीवी फुटेज में वेद स्विमिंग पूल में छटपटाता दिख रहा है। ग्वालियर में होटल के स्विमिंग पूल में...

विजय-रश्मिका की संगीत नाइट की तस्वीरें सामने आईं:शादी के 5 दिन बाद कपल ने किया पोस्ट; सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस

March 3, 2026/
11:03 am

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के पांच दिन बाद मंगलवार को अपने संगीत समारोह की कई तस्वीरें और...

ग्वालियर में ई-रिक्शा से सवा दो लाख के गहने चोरी:दिल्ली का व्यवसायी पत्नी के साथ आदित्यपुरम जा रहा था, दो संदेही महिलाओं ने की वारदात

April 22, 2026/
12:08 am

ग्वालियर में ई-रिक्शा में गहने चोरी की एक और वारदात सामने आई है। इस बार दिल्ली के सराफा व्यवसायी निशाना...

Civil Defence Appeal; Police Line Bahodapur

April 24, 2026/
10:36 pm

आपात स्थिति में बिल्डिंग में घायल व्यक्ति को देखते SDERF के कर्मचारी ग्वालियर जिला प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार रात...

इंदौर के गेंदेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण:कलश यात्रा में किन्नर समाज की भागीदारी से दिखी सामाजिक समावेश की मिसाल

April 10, 2026/
12:16 am

शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त करने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में धर्म रक्षा समिति एवं ब्राह्मण सेवा...

राजनीति

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को हराया

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को हराया

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है। वहीं, इसी ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। साउथम्पटन में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 150/6 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। रनचेज में श्रीलंका ने 55 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (54*) और कौशनी नुथ्यंगना (24*) ने टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। निलाक्षिका को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने 10 रन के अंदर 4 विकेट गंवाए रनचेज में श्रीलंका को चमारी अटापट्टू (27 रन) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम ने 5.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड की पेसर ब्री इलिंग ने अट्टापटू को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद स्पिनर नेंसी पटेल ने 2 विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर 45/0 से 55/4 कर दिया। हसिनी परेरा 2 रन बनाकर रनआउट हुईं। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरी निलाक्षिका सिल्वा ने कविशा दिलहारी के साथ मिलकर 5वें विकेट लिए 50 रन जोड़े। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिलहारी रनआउट हुईं। इसके बाद कौशनी बल्लेबाजी के लिए उतरीं। निलाक्षिका और कौशनी ने छठवें विकेट के लिए नाबाद 48 रन जोड़े और टीम को 2 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। डिवाइन और अमेलिया कर की पारियों से न्यूजीलैंड 150 रन तक पहुंची इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। ओपनर इजी गेज सिर्फ 4 रन बनाकर मिथाली अयोध्या की गेंद पर कैच आउट हुईं। इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया कर ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 49 रन जोड़े। प्लिमर के आउट होने के बाद सोफी डिवाइन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने कर के साथ 26 गेंद में 43 रन जोड़कर पारी को गति दी। हालांकि कविशा दिलहारी ने लगातार 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। डिवाइन और मैडी ग्रीन ने 3 ओवर में 30 रन बटोरे। डिवाइन के आउट होने के बाद आखिरी दो ओवर में सिर्फ 11 रन ही बने और न्यूजीलैंड 150/6 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। न्यूजीलैंड के लिए कर और डिवाइन ने 45-45 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की ओर से स्पिनर दिलहारी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का विजयी अभियान जारी है। मंगलवार को बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 118 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 119 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं चार्ली डीन ने महज 11 रन देकर 2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में अनुभवी नैट साइवर ब्रंट ने 48 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि हीथर नाइट ने 26 रनों का योगदान दिया। आयरलैंड ने खेलीं 60 डॉट बॉल्स
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को ओवरकास्ट कंडीशंस (बादल छाए रहने) का पूरा फायदा मिला। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आयरलैंड पर दबाव बना दिया। शुरुआती 5 ओवरों के भीतर ही आयरलैंड की दोनों ओपनर्स, एमी हंटर और अलाना डेलजेल पवेलियन लौट गईं। कप्तान गेबी लुईस भी बिना खाता खोले आउट हो गईं। इंग्लैंड की कसी हुई लाइन-लेंथ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरे इनिंग्स में आयरलैंड की बल्लेबाजों ने 60 डॉट बॉल्स खेलीं। इसमें अकेले चार्ली डीन ने 20 डॉट बॉल्स फेंकी। डीन ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट झटके। ओरला प्रेंडरगास्ट और लुईस लिटिल ने संभाली पारी
सिर्फ 25 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद आयरलैंड के लिए ओरला प्रेंडरगास्ट ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन के छठे ओवर में दो चौके लगाकर टीम को संभाला। हालांकि, वह अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सकीं और 18 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी ओवरों में लुईस लिटिल ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने लॉरेन बेल के आखिरी ओवर में चार चौके जड़ते हुए 17 रन बटोरे। यह आयरलैंड की पारी का सबसे महंगा और बेहतरीन ओवर रहा, जिसकी बदौलत टीम 118 के स्कोर तक पहुंच सकी। पावरप्ले में इंग्लिश टीम के 35 रन पर गिरे 3 विकेट
119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। घरेलू मैदान पर खेल रही इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के गेंदबाजों ने शुरुआती झटका दिया। पावरप्ले के अंदर केवल 10 गेंदों के भीतर इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवा दिए और टीम का स्कोर 35/3 हो गया। आयरलैंड की एमी मैगुइरे ने पांचवें ओवर में दो बड़े विकेट लिए। पहले उन्होंने एमी जोन्स को मिड-ऑफ पर कप्तान लुईस के हाथों कैच कराया, फिर दो गेंद बाद ही टूर्नामेंट के पहले मैच की स्टार रहीं डैनी व्याट-हॉज को भी लुईस के हाथों कैच आउट कराया। अगले ओवर में प्रेंडरगास्ट ने एलिस कैप्सि को एक बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। कप्तान ब्रंट और हीथर नाइट की 64 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान नैट साइवर ब्रंट और हीथर नाइट ने मोर्चा संभाला। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 64 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उन्होंने सिंगल्स-डबल्स लेकर स्ट्राइक रोटेट की और खराब गेंदों पर बाउंड्री लगाई। इस साझेदारी को प्रेंडरगास्ट ने नाइट (26 रन) को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट करके तोड़ा। मैच खत्म होने से ठीक पहले कप्तान साइवर ब्रंट 48 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गईं और फ्रेया केम्प रन आउट हो गईं। हालांकि, टीम जीत के बेहद करीब थी। अंत में चार्ली डीन और गिब्सन ने 17.3 ओवर में इंग्लैंड को जीत दिला दी। आयरलैंड टूर्नामेंट की सबसे युवा टीम है, जिसकी औसत उम्र महज 23 साल है। ——————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईरानी फुटबॉल टीम बोली-हमें तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया:मैच के तुरंत बाद मेक्सिको जाना पड़ा; ईरानी खिलाड़ी ने गन सेलिब्रेशन किया था अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरानी प्लेयर के गन सेलीब्रेशन पर विवाद हो गया। इस घटना के बाद ईरानी टीम को मैच के तुरंत बाद अमेरिका से मेक्सिको जाने को कहा गया। ईरान की टीम का बेस कैंप मेक्सिको है। अमेरिका में हर मैच के बाद ईरान को बेस कैंप लौटना होता है। पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket