Saturday, 12 Sep 2026 | 11:39 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Kane Williamson retirement, New Zealand cricket, Lords Test, International cricket, Cricket news, Blackcaps, Cricket farewell, Sports news

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Kane Williamson Retirement, New Zealand Cricket, Lords Test, International Cricket, Cricket News, Blackcaps, Cricket Farewell, Sports News

स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केन विलियमसन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विलियमसन ने करीब 16 साल लंबे अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 378 मैच खेले।

उनके संन्यास का फैसला न्यूजीलैंड के मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बीच में आया है, जहां लॉर्ड्स में खेला गया टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ।

इंग्लैंड दौरे के बीच में लिया संन्यास का फैसला

न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर है। तीन मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम सीरीज में 1-0 से पीछे है। विलियमसन ने इस सीरीज के बीच में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही इस टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।

पिछले कुछ दिनों में लिया फैसला- विलियमसन

अपने संन्यास को लेकर केन विलियमसन ने कहा, मैं इसके बारे में पिछले कुछ समय से सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह पूरी तरह साफ हो गया कि संन्यास लेने का यह बिल्कुल सही समय है। मैंने हमेशा इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक मजबूत जज्बा और भूख महसूस की है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए

साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विलियमसन न्यूजीलैंड के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में संन्यास लिया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और 103 अर्धशतक शामिल हैं। वह 9,515 रनों और 33 शतकों के साथ न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं।

8 साल की न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी

विलियमसन ने 2016 से 2024 के बीच कीवी टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तान में न्यूजीलैंड ने साल 2021 में भारत को हराकर पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीता था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। इस दौरान वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। इसके साथ-साथ उन्होंने 2019 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शिवना शुद्धिकरण निरीक्षण के दौरान बांध तोड़ने की अफवाह:बहस की स्थिति भी बनी; विधायक जैन बोले- कुछ लोग नहीं चाहते नदी साफ हो

March 10, 2026/
11:32 pm

मंदसौर की शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के तहत मंगलवार...

Profit Jumps 16 Percent, Asset Quality Improves

July 18, 2026/
8:23 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक ICICI बैंक लिमिटेड ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल...

यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र के अमरावती में तापमान 44°C पार:ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के काम का समय बदला

April 24, 2026/
5:08 am

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, गैरकानूनी रूप से रह रहे थे

June 2, 2026/
10:02 am

अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इन लोगों पर आरोप...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kane Williamson retirement, New Zealand cricket, Lords Test, International cricket, Cricket news, Blackcaps, Cricket farewell, Sports news

Kane Williamson retirement, New Zealand cricket, Lords Test, International cricket, Cricket news, Blackcaps, Cricket farewell, Sports news
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Kane Williamson Retirement, New Zealand Cricket, Lords Test, International Cricket, Cricket News, Blackcaps, Cricket Farewell, Sports News

स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केन विलियमसन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विलियमसन ने करीब 16 साल लंबे अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 378 मैच खेले।

उनके संन्यास का फैसला न्यूजीलैंड के मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बीच में आया है, जहां लॉर्ड्स में खेला गया टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ।

इंग्लैंड दौरे के बीच में लिया संन्यास का फैसला

न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर है। तीन मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम सीरीज में 1-0 से पीछे है। विलियमसन ने इस सीरीज के बीच में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही इस टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।

पिछले कुछ दिनों में लिया फैसला- विलियमसन

अपने संन्यास को लेकर केन विलियमसन ने कहा, मैं इसके बारे में पिछले कुछ समय से सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह पूरी तरह साफ हो गया कि संन्यास लेने का यह बिल्कुल सही समय है। मैंने हमेशा इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक मजबूत जज्बा और भूख महसूस की है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए

साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विलियमसन न्यूजीलैंड के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में संन्यास लिया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और 103 अर्धशतक शामिल हैं। वह 9,515 रनों और 33 शतकों के साथ न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं।

8 साल की न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी

विलियमसन ने 2016 से 2024 के बीच कीवी टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तान में न्यूजीलैंड ने साल 2021 में भारत को हराकर पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीता था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। इस दौरान वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। इसके साथ-साथ उन्होंने 2019 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket