Saturday, 06 Jun 2026 | 02:39 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

India Ambassador Vipul Appointed UAE

India Ambassador Vipul Appointed UAE

Hindi News Career India Ambassador Vipul Appointed UAE | Rudram 2 Missile Test Update 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. डीके शिवकुमार कर्नाटक के 24वें सीएम बने 3 जून को डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जी परमेश्वर कर्नाटक के नए डिप्टी CM बने। इनके अलावा 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी इन विधायकों के साथ शपथ ली। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। शिवकुमार ने सिद्धारमैया की जगह ली है। उन्होंने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 2. एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की सफल टेस्टिंग हुई 2 जून को DRDO ने एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की सफल टेस्टिंग की। रुद्रम-2 की ये टेस्टिंग वायुसेना के ( Su-30MKI) सुखोई फाइटर जेट से की गई। रुद्रम-2 मिसाइल हवा से जमीन पर 300km की रेंज में वार कर सकती है। एंटी-रेडिएशन मिसाइल ऐसा हथियार है जो दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस नेटवर्क को टार्गेट करता है। रुद्रम-2 मिसाइल इनर्शियल नेविगेशन और सैटेलाइट नेविगेशन सिस्‍टम दोनों से लैस है। रूद्रम-1 2020 में डेवलप की गई थी और ये भारत की पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल है। 3. लोखंडे प्रशांत CBSE के नए चेयरमैन बने 2 जून को केंद्र सरकार ने सीनियर IAS ऑफिसर लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE का नया चेयरमैन अपॉइंट किया। लोखंडे प्रशांत सीताराम AGMUT कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) 2001 बैच के IAS ऑफिसर हैं। लोखंडे 2022 में होम मिनिस्ट्री में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर अपॉइंट हुए थे और मार्च में एडिशनल सेक्रेटरी बनाए गए थे। इसके साथ ही CBSE ने वरुण भारद्वाज को नया सचिव अपॉइंट किया है। दोनों ही अपॉइंटमेंट CBSE 12वीं बोर्ड में ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद के बाद हुए हैं। एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर किया है। CBSE के पूर्व चेयरमैन राहुल 1996 बैच के IAS हैं और 2024 में CBSE के चेयरमैन बने थे। इसके अलावा OSM सर्विस के टेंडर और खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी की अध्यक्षता 1988 बैच की IAS एस राधा चौहान करेंगी। कमेटी को एक माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। एस राधा 2025 से कैपिसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC) की चेयरपर्सन हैं। लोखंडे प्रशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पुणे विश्वविद्यालय से की है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. विपुल सऊदी अरब में भारत के नए राजदूत बने 3 जून को भारत सरकार ने सीनियर डिप्लोमेट विपुल को सऊदी अरब (UAE) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। विपुल 1998 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं। विपुल 2014 से 2017 तक मिनिस्ट्री ऑफ एक्‍सटर्नल अफेयर्स में जॉइंट सेक्रेटरी रहे। 2017 से 2020 तक विपुल ने UAE में भारत के काउंसल जनरल के तौर पर काम किया। काउंसल जनरल दूसरे देश में अपने देश के एड्वाइजर के तौर पर काम करते हैं। विपुल 2023 से जून 2026 तक कतर में भारत के लीडिंग डिप्लोमेट भी रहे। विपुल, सोहेल एजाज खान की जगह लेंगे। 1984 में विपुल ने दिल्ली IIT से ग्रेजुएशन किया। 5. जर्मनी ने भारतीयों के लिए ट्रांजिट वीजा खत्म किया 3 जून को जर्मनी ने भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा खत्म कर दिया है। अब किसी भी भारतीय नागरिक को किसी तीसरे देश की यात्रा के दौरान जर्मनी एयरपोर्ट पर ट्रांजिट करने के लिए एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा (Type A) की जरूरत नहीं होगी। यह नियम जर्मन संघीय कानून राजपत्र (Bundesgesetzblatt) में प्रकाशित होने के बाद लागू किया गया है। ये छूट सिर्फ एयरपोर्ट के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया (Type A) में रहने वाले यात्रियों के लिए ही है। ये जर्मनी में एंट्री के लिए नहीं है। यदि कोई भारतीय यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकलना चाहते हैं या जर्मनी क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें वीजा लेना जरूरी होगा। ट्रांजिट वीजा ट्रांजिट वीजा किसी देश से किसी अन्य देश की यात्रा के दौरान हॉल्ट करने के लिए जारी किया जाता है। जैसे यदि आप भारत से किसी अन्य देश (जैसे अमेरिका, कनाडा, यूके) जा रहे हैं और आपकी उड़ान का ले ओवर (layover) जर्मनी के किसी एयरपोर्ट पर है, तो अब अलग से ट्रांजिट वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. ओडिशा के कॉस्टल हाईवे को मंजूरी मिली 3 जून को केंद्र सरकार ने ओडिशा में कॉस्टल हाईवे (राजमार्ग परियोजना) को मंजूरी दी। ये कॉस्टल हाईवे 8,300 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। ये परियोजना 346 किमी लंबे ओडिशा तटीय राजमार्ग का हिस्सा है, जो भविष्य में राज्य के तटीय क्षेत्रों को बेहतर ढंग से जोड़ेगी। राजमार्ग परियोजना के पहले चरण में 160 किमी लंबे रामेश्वर-कोणार्क-पारादीप मार्ग को विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के मुताबिक राजमार्ग का रामेश्वर से कोणार्क 4 लेन और कोणार्क से पारादीप हिस्सा 2 लेन किया जाएगा। राजमार्ग से भुवनेश्वर और खुर्दा के विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZs), भुवनेश्वर का मेगा फूड पार्क, परादीप, कोणार्क, जगतसिंहपुर, पुरी और केंद्रपाड़ा के फिशरी क्लस्टर और कटक के फार्मा क्लस्टर को बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी। परियोजना के तहत पुरी रेलवे स्टेशन, प्रस्तावित पुरी हवाई अड्डा, अस्तारंगा पोर्ट, पारादीप पोर्ट और जगतसिंहपुर स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को भी जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के पूरे होने से चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी आसानी होगी। आज का इतिहास 1946 में सिंगर एस पी. बालासुब्रह्मण्यम का जन्म हुआ था। 1989 में चीन की सरकार ने बीजिंग में प्रदर्शन कर रहे अपने ही नागरिकों पर तोप चढ़ा दी थी, जिसे थ्‍येनआनमन स्‍क्‍वायर नरसंहार के नाम से जानते हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें.. पहली वर्ल्‍ड योगासन चैंपियनशिप अहमदाबाद में शुरू होगी: काजीरंगा नेशनल पार्क के हैंडलूम अब Amazon पर मिलेंगे; 3 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक

Gulveer First Indian 1.6km Race Under 4 Min

Gulveer First Indian 1.6km Race Under 4 Min

Hindi News Career Gulveer First Indian 1.6km Race Under 4 Min | June 2026 Current Affairs 4 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि CDS अपॉइंट हुए 31 मई जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद संभाला। जनरल सुब्रमणि को पदभार संभालने के ठीक बाद दिल्ली में साउथ ब्लॅाक लॅान्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनरल सुब्रमणि डिफेंस मिनिस्ट्री में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (DMA) के पद पर भी हैं। जनरल सुब्रमणि देश के तीसरे CDS हैं और उन्होंने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। जनरल चौहान शनिवार को रिटायर हुए थे। जनरल सुब्रमणि को 14 दिसंबर 1985 को गढ़वाल राइफल 8वीं बटालियन में कमीशन मिला था। जनरल सुब्रमणि 2021 में खड्ग कोर कमांडर बने। खड्ग कोर थल सेना की सबसे शक्तिशाली और खतरनाक स्ट्राइक कोर है। जनरल सुब्रमणि नॉर्दन कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ बने और 2023 में गोवा-इन-सी सेंट्रल कमांड संभाली। जनरल सुब्रमणि 2024 में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बने थे। जनरल सुब्रमणि 2025 में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट में मिलिट्री एड्वाइजर बने जनरल सुब्रमणि ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से ग्रेजुएशन किया है। 2. एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन देश 27वें चीफ नेवल स्टाफ बने 31 मई को एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन देश के 27वें चीफ नेवल स्टाफ (CNS)बने। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह ली। स्वामीनाथन 1 जुलाई 1987 को इंडियन नेवी में शामिल हुए थे। एडमिरल स्वामीनाथन के पास कम्यूनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में विशेषज्ञता है। एडमिरल स्वामीनाथन INS विद्युत, INS विनाश, INS कुलिश, INS मैसूर, INS विक्रमादित्य जैसे युद्धपोतों की कमान संभाल चुके हैं। एडमिरल स्वामीनाथन साउथ नेवल कमांड के चीफ स्टाफ (ट्रेनिंग) ऑफिसर रह चुके हैं। एडमिरल स्वामीनाथन मई 2024 से जुलाई 2025 तक वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ रह चुके हैं। एडमिरल स्वामीनाथन जुलाई 2025 से मई 2026 तक ट्रेनिंग के फ्लैग ऑफिसर रह चुके हैं। 9 मई 2026 को एडमिरल स्वामीनाथन चीफ ऑफ नेवल स्टाफ बने थे। एडमिरल स्वामीनाथन को 2021 में परम विसिष्ठ सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित किया गया। 3. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात की 30 मई को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और रीजनल सिक्योरिटी को बेहतर करने पर चर्चा हुई। इस मुलाकत में भारत और म्यांमार के बीच सीमा सुरक्षा और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर भी बात हुई। इस यात्रा के भारत और म्यांमार बॉर्डर सिक्योरिटी, ट्रेड और इंवेस्टमेंट, कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स, डिफेंस कॉर्पोरेशन और एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर बात करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी बोर्डर लाइन पर भी बात कर सकते हैं। दोनों प्रमुखों की ये बैठक भारत की नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन पीएम मोदी के आमंत्रण पर पांच दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. एथलीट गुलवीर सिंह ने 4 मिनट में रेस पूरी की 30 मई को एथलीट गुलवीर सिंह ने 1 किमी (लगभग 1.6मीटर) की दौड़ 4 मिनिट से कम समय में पूरी कर इतिहास रचा। गुलवीर ये रिकॉर्ड अमेरिका के टेनेसी में आयोजित ‘म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल’ में बनाया है। गुलवीर 4 मिनिट से कम समय में दौड़ पूरा करने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। गुलवीर ने 2022 में एशियाई खेलों में 10 हजार किमी रेस में ब्रॉन्ज जीता था। गुलवीर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीता था। गुलवीर ने 2024 में 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर में नेशनल रिकॉर्ड बनाए। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुलवीर ने 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर में डबल गोल्ड जीता। गुलवीर ने 2025 में कैलिफोर्निया में 27:00.22 के समय में 10 हजार मीटर दौड़हकर 2008 का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था। गुलवीर ने ये दौड़ 3 मिनट 55.63 सेकंड में पूरी की। 5. हाई-जम्पर पूजा सिंह एशियाई U20 में गोल्ड जीता 30 मई को 19 वर्षीय हाई-जम्पर पूजा सिंह ने हांगकांग में एशियाई U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता। पूजा ने 2012 में सहाना कुमारी के 1.92 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा है और 1.93 मीटर में रिकॉर्ड दर्ज किया है। सहाना, पूजा की कोच भी हैं। पूजा का एशियाई U20 चैंपियनशिप में दूसरा मेडल है। पूजा ने 2025 में अपने करियर की शुरुआ हाई-जम्पर के तौर पर राष्ट्रीय जूनियर सर्किट से की थी। पूजा ने 2026 में नई दिल्ली में होने वाले इंडियन एथलीट सीरीजमें 1.90 मीटर की छलांग लगाई थी। 2026 में पूजा ने भारत का नया अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। पूजा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए निर्धारित AFI क्वालिफिकेशन मार्क (1.92 मीटर) को भी पार किया है। इसके साथ ही पूजा ने भारत की सीनियर महिला हाई-जम्प नेशनल रिकॉर्डधारक (1.93 मीटर) की बराबरी की है। एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप हांगकांग में चल रही है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. 1 जून से कपास पर लगने वाला आयात शुल्क पर अस्थाई छूट लागू 1 जून से केंद्र सरकार ने कपास के आयात पर लगने वाले 11% सीमा शुल्क को हटा दिया है। ये छूट 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इसमें आयातित कपास पर लगने वाला 5% बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) और 6% कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (AIDC) पूरी तरह से हटा दिया गया है। अब जून से अक्टूबर तक सीमा शुल्क टैरिफ अधिनियम, 1975 की पहली अनुसूची के तहत आने वाला कॉटन ड्यूटी फ्री रहेगा। साथ ही फाइनेंस एक्ट, 2021 की धारा 124 के तहत लगने वाले ‘कृषि सेस’ (AIDC) से भी पूरी तरह से छूट मिलेगी। सीमा शुल्क हटाने के फैसले का उद्देश्य घरेलू कपड़ा उद्योग को राहत देना और कच्चे माल की आपूर्ति बढ़ाना है। सीमा शुल्क हटाने का से MSME बेस्ड वस्त्र और परिधान उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से गारमेंट और टेक्सटाइल इंडस्ट्री की ओर से कपास पर लगने वाले आयात शुल्क हटाने की मांग की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 4.5 करोड़ लोग टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े

India 6th in World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer

India 6th in World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer

Hindi News Career India 6th In World Stock Market; Neelam Meena Appointed Chief Election Officer 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क पर MoU साइन किया 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक खत्म हुई। बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हुए। अमेरिका की ओर से मार्को रूबियो, जापान से तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेनी वोंग मौजूद रहे। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ सप्लाई सिक्योरिटी के लिए एक MoU साइन किया। ये MoU भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा। क्वाड देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क शुरू करने को मंजूरी दी। इसके साथ ही खनन, प्रोसेसिंग, रीसाइक्लिंग और सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए मिलकर निवेश और सहयोग करने पर मंजूरी दी। क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक में एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए भी पहल की है, जिसके तहत फ्यूल सिक्योरिटी फोरम और रीजनल एनर्जी सिक्योरिटी को आगे बढ़ाया जाएगा। हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री निगरानी बढ़ाने के लिए क्वाड देश सैटेलाइट डेटा साझा करेंगे, जिससे तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और आपदा राहत में मदद मिलेगी। क्वाड देशों ने फिजी में ‘पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर’ प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला भी किया है, जिसके तहत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही क्वाड देशों ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े संकट पर भी बात की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बना 25 मई को ब्लूमबर्ग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को पीछे छोड़ ताइवान दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट बन गया है। ताइवान का कुल मार्केट कैप 4.95 ट्रिलियन हुआ, जबकि भारत का मार्केट कैप 4.92 ट्रिलियन है। ताइवान के शेयर मार्केट में आए इस उछाल का मुख्य कारण ताइवानी सेमीकंडक्टर और एआई (AI) इंडस्ट्री की बढ़ती मांग है। ताइवान के मार्केट में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह चिप निर्माता कंपनी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company यानी TSMC रही है। कंपनी के शेयर इस साल करीब 49 प्रतिशत बढ़े हैं। भारत अब ग्लोबल शेयर मार्केट रैंकिंग में छठे नंबर पर आ गया है। दुनिया के सबसे बड़े शेयर मार्केट अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के हैं। शेयर मार्केट रैंकिंग के मामले में ताइवान भारत से आगे है, लेकिन अर्थव्यवस्था के आकार में भारत अब भी काफी बड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमान के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था करीब 4.15 ट्रिलियन डॉलर की है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। वहीं, ताइवान का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी, GDP करीब 977 अरब डॉलर है। 3. भारत और कनाडा ने ‘CEPA 2030’ लक्ष्य तय किया 25 मई को भारत और कनाडा ने साल 2026 के आखिर तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) पूरा करने का लक्ष्य तय किया। कनाडा के पीएम मार्क कॉर्नी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बीच ओटावा में हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, CEPA का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को $50 बिलियन (लगभग 4 लाख करोड़ रुपए) तक करना है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने इस समझौते को दोनों देशों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया है। ये MoU सर्विस, इंवेस्टमेंट और ह्यूमन रिसोर्स से संबंधित है। इसके साथ ही दोनों देश एनर्जी, एग्रीकल्चर और हायर एजुकेशन जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इस MoU से भारतीय निर्यातकों को कनाडा के बाजार में बेहतर पहुंच मिल सकेगी। ये CEPA भारत की ‘एक्ट वेस्ट’ और कनाडा की ‘इंडो-पैसिफिक’ रणनीति का हिस्सा है। इस MoU के पूरा होने पर फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल और IT प्रोफेशनल्स को फायदा मिलेगा। भारत और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता की अगली बैठक जुलाई 2026 में ओटावा में आयोजित की जाएगी। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. नीलम मीणा चीफ इलेक्शन ऑफिसर अपॉइंट हुईं 26 मई को 1998 बैच की IAS नीलम मीणा ने पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) का पद संभाला। IAS नीलम की नियुक्ति पूर्व CEO मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद की गई है। नीलम हुगली जिले की मजिस्ट्रेट भी रह चुकी हैं। साथ ही सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (SJDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहीं। नीलम पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा और पर्यावरण विभाग में वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं। इसके साथ ही नीलम चाय बोर्ड और ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं। फरवरी 2024 में नीलम पश्चिम बंगाल के कंज्यूमर डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी बनाई गई थीं और अब तक वे इस पद पर थीं। इससे साथ ही नीलम कई सारे डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत कई पदों पर काम कर चुकी हैं। नीलम कई डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी चेयरमैन रह चुकी हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन लगाया 25 मई को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन लगाया। ये बैन अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से लगाया गया है। एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने की शिकायत FWICE में की थी। फरहान ने अपनी शिकायत में कहा कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया था, इसके बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। इससे फिल्म मेकर्स को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। FWICE के मुताबिक, फेडरेशन के अध्यक्ष वीएन तिवारी नेरणवीर से इस मामले में तीन बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रिस्पोंस नहीं दिया। इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (उनके साथ काम न करने का निर्देश) जारी कर दिया है। फरहान ने साल 2023 में फिल्म डॉन-3 की घोषणा एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 2006 में आई शाहरुख स्टारर डॉन और 2011 में आई डॉन-2 के बाद ये इस फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म थी। फेडरेशन

President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities

President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities

Hindi News Career President Murmu Confers Padma Awards 66 Personalities | May 26 Current Affairs 14 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान किए 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सेरेमनी में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सेरेमनी के पहले चरण में, स्वीकृत 131 पद्म पुरस्कारों में से 66 लोगों को सम्मानित किया गया। बाकी पुरस्कार विजेताओं को दूसरे चरण के समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई थी। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसकी स्थापना 1954 में की गई थी। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सोशल वर्क, विज्ञान और इंजीनियरिंग, जनसंपर्क और व्यापार एवं उद्योग समेत कई अलग-अलग कैटेगरीज में दिया जाता है। इस साल सरकार की तरफ से 131 लोगों को पद्म अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है। इनमें से 19 महिलाएं हैं। 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री के लिए चुना गया है। 2 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसमें केरल के पूर्व सीएम वी.एस. अच्युतानंदन और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र शामिल हैं। 2. 12 सांसदों और 4 समितियों को सांसद रत्‍न पुरस्‍कार 24 मई को संसद रत्न पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों को संसद रत्न अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है। इन 12 में से 10 लोकसभा सांसद और 2 राज्यसभा सांसद हैं। 4 लोकसभा सदस्यों को इंडिविजुअल कैटेगरी में चुना गया है- 1. उत्तर प्रदेश से जगदम्बिका पाल 2. राजस्थान से पी.पी. चौधरी3. झारखंड से निशिकांत दुबे 4. महाराष्ट्र से श्रीकांत एकनाथ शिंदे 6 लोकसभा सांसदों को अलग-अलग कैटेगरीज में चुना गया है-1. उत्तर प्रदेश से प्रवीण पटेल2. झारखंड से विद्युत बरन महतो3. राजस्थान से लुंबाराम चौधरी4. महाराष्ट्र से हेमंत विष्णु सावरा5. महाराष्ट्र से स्मिता उदय वाघ6. महाराष्ट्र से नरेश गणपत म्हस्के राज्यसभा से महाराष्ट्र की मेधा विश्राम कुलकर्णी और गुजरात के नरहरि अमीन को सम्मानित किया गया है। सम्मानित 4 समितियां- 1. कृषि समिति, इसकी अध्यक्षता चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं।2. वित्त समिति, इसके अध्यक्ष भर्तृहरि महताब हैं।3. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति, इसके अध्यक्ष सप्तगिरि शंकर उलाका हैं।4. कोयला एवं खान समिति, इसके अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर हैं। ये अवॉर्ड प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की तरफ से संसद में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिया जाता है। इसकी शुरुआत 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की सलाह पर की गई थी। 3. असम विधानसभा में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ (UCC) बिल पेश 25 मई को असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल पेश हुआ। बिल पर 27 मई को सदन में चर्चा की जाएगी। बिल पारित होने के बाद, असम उत्तराखंड और गुजरात के बाद UCC लागू करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन जाएगा। UCC का उद्देश्य अलग-अलग पर्सनल लॉ को खत्‍म कर सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक कानून बनाना है। विधेयक का मुख्य प्रावधान पैतृक संपत्ति में बेटे और बेटी दोनों को समान अधिकार देना है। बिल में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। UCC लागू होने के बाद राज्य में शादी, तलाक और उत्तराधिकार जैसे निजी मामलों में सभी समुदायों पर एक ही कानून लागू होगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने बिल पेश किया। 4. चंदेरी में मिला विलुप्त माने जाने वाला इजिप्शियन वल्चर 24 मई को एमपी के चंदेरी में विलुप्‍तप्राय इजिप्शियन वल्‍चर पाया गया। इसे सफेद गिद्ध भी कहा जाता है। चंदेरी वन विभाग ने 22 से 24 मई तक विशेष गिद्ध गणना अभियान चलाया था। कुल 45 गिद्धों के साथ इजिप्शियन वल्‍चर भी पाया गया। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर यानी IUCN ने इस पक्षी को विलुप्‍त पक्षियों की कैटेगरी में रखा हुआ था। इजिप्शियन वल्चर को प्रकृति का सफाईकर्मी भी कहा जाता है। ये मृत जीवों का मांस खाकर पर्यावरण की सफाई में मदद करता है। चंदेरी में इजिप्शियन वल्चर की मौजूदगी दर्शाती है कि यहां का इकोसिस्टम इन दुर्लभ पक्षियों के फलने-फूलने के लिए अभी भी अनुकूल है। इजिप्शियन वल्‍चर का रंग सफेद और चेहरा पीला होता है। 5. नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक QUAD के विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होगी। QUAD चार देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक अनौपचारिक रणनीतिक समूह है। इसका पूरा नाम ‘क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग’ है। बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो हिस्सा लेंगे। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का उद्देश्‍य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम रखना है। 2007 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने QUAD का विचार पेश किया था। 6. अल्ट्रारनर्स 24H रनिंग चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड जीता इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) 24H एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड सहित 4 मेडल जीते। ये चैंपियनशिप जापान के हिरोसाकी सिटी में आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में भारत के अमर सिंह देवांडा ने पुरुष वर्ग में 24 घंटे में 282.881 किलोमीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल जीता। ब्रॉन्ज मेडल भी भारत ने जीता है। महिला वर्ग में भारतीय टीम ने कुल 667.722 किलोमीटर की दूरी तय कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस एंड्योरेंस चैंपियनशिप में 9 देशों के 81 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) ने 2018 में 24H एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। इस चैंपियनशिप में 24 घंटे लगातार दौड़ने की क्षमता और सहनशक्ति को परखा जाता है। ये पहली बार ताइवान के ताइपे में आयोजित हुई थी। आज का इतिहास 1969 में NASA का अपोलो 10 यान चंद्रमा से पृथ्वी पर लौटा। 1986 में हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गीतकारऔर राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हो गया। 1999 में इंडियन एयरफोर्स ने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर शुरू किया। ——————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा

इंजेक्‍शन से ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स देने पर रोक लगी:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 8% हिस्‍सेदारी बेचेगी सरकार; 23 मई के करेंट अफेयर्स

इंजेक्‍शन से ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स देने पर रोक लगी:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 8% हिस्‍सेदारी बेचेगी सरकार; 23 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. चंद्रयान-3 को गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवार्ड मिला नेशनल (NATIONAL) 2. 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान 3. प्रिसाइज गाइडेड ड्रोन ‘वायु अस्त्र-1’ की सफल टेस्टिंग 4. सरकार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 8% हिस्सेदारी बेचेगी 5. BSF की महिला टीम ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया 6. CDSCO ने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इंजेक्शन पर रोक लगाई आज का इतिहास ————— ये खबर भी पढ़ें.. केरलम सरकार ने देश का पहला AI विभाग बनाया:मेघालय में 13 देशों का सैन्‍य अभ्‍यास PRAGATI शुरू हुआ; 22 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

India & South Korea to Develop Laser Weapon System

India & South Korea to Develop Laser Weapon System

Hindi News Career India & South Korea To Develop Laser Weapon System | Pragati Military Exercise 12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और साउथ कोरिया के बीच MoU साइन 20 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में रक्षामंत्री अहं ग्यु-बैक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में भारत और साउथ कोरिया ने रक्षा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए MoU पर साइन किया। इस MoU में सेल्फ प्रोपेल्ड एयर डिफेंस सिस्टम और एनर्जी एंड लेजर वेपन सिस्टम को लेकर समझौते हुए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ये 3 दिनों की यात्रा इंडो-पेसिफिक सिक्योरिटी और समुद्री स्थिरता में सहयोग बढ़ाने के लिए है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सियोल में भारत-कोरिया डिफेंस इंडस्ट्री बिजनेस समिट की अध्यक्षता की। नेशनल (NATIONAL) 2. मेघालय में 13 देशों का सैन्य अभ्यास PRAGATI शुरू 20 मई को मेघालय में 13 देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘PRAGATI’ शुरू हुआ। PRAGATI का पूरा नाम ‘पार्टनरशिप ऑफ रीजनल आर्मीज फॉर ग्रोथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन द इंडियन ओशियन रीजन’ है। PRAGATI सैन्य अभ्यास मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में शुरू हुआ है और ये 30 मई तक चलेगा। सैन्य अभ्यास में भारत के अलावा 12 मित्र देश- भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम शामिल हैं। सैन्य अभ्यास PRAGATI का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों और आपदा के समय बेहतर प्रबंधन में आपसी समन्वय को बढ़ाना है। इस सैन्य अभ्यास में जंगल वॉरफेयर, हेलीबोर्न ऑपरेशन्स और फील्ड एक्ससाइज की जाएगी। सैन्य अभ्यास PRAGATI में सभी सेनाएं अपने आधुनिक वॉर सिस्टम और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन भी करेंगी। 3. भारत और UAE का द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर पहुंचा 20 मई को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। UAE अब भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है। भारत और UAE ने 2032 तक 200 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा है। भारत में UAE के राजदूत अब्दुलनासेर अल्सहाली ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) भी लागू हुआ। भारत और UAE के बीच नॉन ऑइल ट्रेड यानी तेल के अलावा भी व्यापार में भारी बढ़त आई है। भारत UAE से पेट्रोलियम, सोना और कीमती रत्न आयात करता है। पीएम मोदी ने 15 मई को UAE के दौरे में ऊर्जा क्षेत्र सहित कई रणनीतिक समझौतों पर साइन किए थे। 4. लद्दाख ने पर्यटन क्षेत्र को इंडस्ट्री का दर्जा दिया 21 मई को लद्दाख सरकार ने लद्दाख हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर को इंडस्ट्री का दर्जा देने का ऐलान किया। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पर्यटन विभाग के साथ रजिस्टर्ड होटलों और गेस्ट हाउसों को ‘उद्योग’ का दर्जा देने की मंजूरी दी। ये आदेश 1 जून, 2026 से पूरे केंद्र शासित प्रदेश में आधिकारिक रूप से प्रभावी होगा। इस फैसले से लद्दाख के 1,257 रजिस्टर्ड होटल और गेस्ट हाउस को सीधा फायदा मिलेगा। इसमें से लेह में 1,078 और कारगिल में 179 होटल और गेस्ट हाउस हैं। इंडस्ट्रियल सेक्टर होने के बाद होटल और गेस्ट हाउस मालिकों को इंडस्ट्रियल रेट्स पर बिजली और पानी की सुविधा मिल सकेगी। इंडस्ट्रियल सेक्टर में आने से इस सेक्टर से जुड़े बिजनेस को अब इंडस्ट्रियल सब्सिडी और टैक्स में फायदा मिलेगा। लद्दाख के टूरिज्म एंड कल्चर डिपार्टमेंट को इस योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल विभाग नॉमिनेट किया गया है। लद्दाख 31 अक्टूबर 2019 को भारत का केंद्र शासित प्रदेश बना। शुरुआत में इसमें केवल 2 जिले, लेह और कारगिल थे। 27 अप्रैल को 5 नए जिले जंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग बनाए गए। लद्दाख के इंडस्ट्रियल सेक्टर में आने से होमस्टे और छोटे पर्यटन का विस्तार करना आसान होगा। बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए अब बैंकों से लोन लेना आसान होगा। लद्दाख इंडस्ट्री में आने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स में भी पूरी तरह छूट दी जाएगी। निधन (DEATH) 5. केरलम के सीनियर जर्नलिस्ट के.जी. परमेश्वरन नायर का निधन 20 मई को केरलम के सीनियर जर्नलिस्ट के.जी. परमेश्वरन नायर का निधन हो गया। वे 94 साल के थे। नायर 35 सालों तक ‘केरल कौमुदी’ दैनिक समाचार पत्र से जुड़े रहे। केरल कौमुदी में शामिल होने से पहले नायर ने कौमुदी वीकली के साथ करियर शुरू किया था। नायर को केरलम विधानसभा की बेहतरीन रिपोर्टिंग और राजनीतिक पत्रकारिता के लिए जाना जाता था। नायर तिरुवनंतपुरम प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हुए। नायर को स्वदेशाभिमानी रामकृष्ण पिल्लई अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ विधायी रिपोर्टिंग के लिए जी. कार्तिकेयन मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। नायर को ये दो प्रमुख पुरस्कार भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों डॉ. के.आर. नारायणन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने व्यक्तिगत रूप से दिए थे। जर्नलिस्ट के.जी. परमेश्वरन नायर ने ‘केरल नियमसभा:’ और ‘चरित्रवुम धर्मवुम’ (केरल विधानसभा: इतिहास और कर्तव्य) समेत कई किताबें लिखीं। 6. केरलम ने देश का पहला AI पोर्टफोलियो बनाने की घोषणा की 20 मई को केरलम सरकार ने ‘AI फॉर गवर्नेंस’ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पोर्टफोलियो बनाने की घोषणा की है। ये भारत का पहला AI गवर्नेंस इनिशिएटिव होगा। सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITy) के तहत राज्य में दो AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (AI-CoEs) बनाने की घोषणा की। राज्य के उद्योग मंत्री पी. के. कुन्हालीकुट्टी को भारत के पहले AI इनिशिएटिव का कार्यभार सौंपा गया है। पहला AI सेंटर ‘बायो-AI’ पर फोकस करेगा। केरल स्टार्टअप मिशन इसे कोच्चि के डिजिटल हब में स्थापित करेगा। दूसरा AI सेंटर जनरल-पर्पज AI सेंटर डिजिटल यूनिवर्सिटी तिरुवनंतपुरम में काम करेगा। दोनों प्रोजेक्ट्स को इंडिया AI मिशन के ‘स्टार्टअप फाइनेंसिंग पिलर’ के तहत मंजूरी मिली है। हर सेंटर के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। बायो-AI सेंटर ‘नेचर मीट्स कंप्यूट’ थीम पर काम करेगा। इसमें केरल की जैव विविधता, आयुर्वेदिक ज्ञान और जीनोमिक्स रिसर्च को AI टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा। AI टूल्स के जरिए 40 हजार से ज्यादा मसाला किसानों की मदद करने और उनकी आय 20% तक बढ़ाने

Squadron Leader Sanya India Air Force First Woman Flying Instructor

Squadron Leader Sanya India Air Force First Woman Flying Instructor

Hindi News Career Squadron Leader Sanya India Air Force First Woman Flying Instructor | PM Modi India Nordic Summit 9 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने तीसरी इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया 19 मई को पीएम मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरी इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया। इंडिया-नॉर्डिक समिट भारत और पांच नॉर्डिक देशों- नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के बीच एक महत्वपूर्ण मंच है। समिट में पीएम मोदी ने सभी नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। नॉर्डिक में शामिल देश स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, व्यापार और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। पीएम मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड V से मुलाकात की और भारत-नॉर्वे के रिश्तों को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर पर ले जाने का ऐलान किया। इस दौरान भारत-नॉर्वे के बीच जलवायु, तकनीक और व्यापार से जुड़े 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की यात्रा की है। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी ने नॉर्वे का दौरा किया था। 2. स्क्वाड्रन लीडर सान्या IAF में पहली महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनीं 18 मई को स्क्वाड्रन लीडर सान्या Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनने वाली पहली महिला ऑफिसर बनीं। फ्लाइट इंस्‍ट्रक्‍टर्स इंडियन एयरफोर्स के पायलट्स को ट्रेनिंग देते हैं। एयर फोर्स में Cat-A यानी कैटेगरी A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर मास्टर इंस्ट्रक्टर होता है, जो जूनियर इंस्‍ट्रक्‍टर्स को भी ट्रेनिंग देता है। किसी क्‍वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) के लिए Cat-A हाईएस्‍ट रेटिंग होती है। इंडियन एयरफोर्स के 93 साल के इतिहास में सान्‍या Cat-A रेटिंग पाने वाली पहली महिला QFI हैं। सान्या 20 जून 2015 को इंडियन एयर फोर्स में शामिल हुई थीं। 2017 में सान्या फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनीं और 2021 में स्क्वाड्रन लीडर बनीं। इंडियन एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर का पद आर्मी में मेजर के पद के बराबर होता है। सान्या सेफ्टी और ऑपरेशनल फ्लाइंग यूनिट के साथ काम करेंगी। 3. उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन 19 मई को उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। 1954 में भुवन ने इंडियन आर्मी जॉइन की थी और वे आर्मी में मेजर जनरल रहे। 1998 में भुवन केंद्रीय मंत्री बने और 2000 से 2004 तक रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर रहे। मार्च 2007 में भुवन उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री बने और जून 2009 तक इस पद पर रहे। 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। भुवन 2011 में दोबारा सीएम बने। वो सितंबर 2011 से मार्च 2012 तक इस पद पर रहे। 1991 में भुवनचंद्र ने बीजेपी जॉइन की और गढ़वाल विधानसभा से जीत दर्ज की। 4. संगीतकार मौली तकलकर का निधन 19 मई को भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत के प्रसिद्ध ताल संगीतकार मौली तकलकर का निधन हो गया। तकलकर 99 साल के थे। उनका पूरा नाम ज्ञानेश्वर तकलकर था। मौली चार पीढ़ियों से शास्त्रीय और भक्ति गायक थे और वाद्ययंत्र झांझ, पखावज और मृदंग बजाते थे। झांझ पीतल या तांबे से बनी गोल कटोरियों जैसा एक प्राचीन भारतीय ताल वाद्य यंत्र है। मौली ने पंडित भीमसेन जोशी के साथ 2,500 से ज्यादा संतवाणी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी। मौली विशेष रूप से भीमसेन जोशी के साथ अपने लंबे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। लय में अपनी असाधारण पकड़ के लिए मौली को ‘ताल का मास्टर’ कहा जाता था। मौली को 2025 में वत्सलबाई जोशी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मौली ने झांझ ताल को एक लयबद्ध कला के तौर पर पहचान दिलाई। 5. चेन्नई में 993 करोड़ की लागत की रेल दोहरीकरण परियोजना मंजूर 19 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में सिंगल लाइन रेल के दोहरीकरण की परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। 993 करोड़ की लागत का ये प्रोजेक्ट चेन्नई के अराक्कोनम-चेंगलपट्टू के लिए है, जो वालाजाबाद, कांचीपुरम और थाक्कोलम को जोड़ेगा। ये प्रोजेक्ट चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ को भी कम करेगा। ये प्रोजेक्ट यात्री और माल ढुलाई दोनों में मदद करेगा। इससे सीमेंट, ऑटोमोबाइल, खाद्यान्न, लोहा और इस्पात जैसे सामान की आवाजाही आसान होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना समय बचाएगी। 6. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के दौरे पर पहुंचे 19 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों ने मैरीटाइम सिक्योरिटी यानी समुद्री सुरक्षा और रीजनल पीस बात की। ये यात्रा भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ पर हुई है। राजनाथ सिंह ने वियतनाम के रक्षामंत्री जनरल फान वान गियांग से भी मुलाकात की। दोनों प्रमुखों ने भारत-प्रशांत सुरक्षा सहयोग और भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों के विस्तार पर बात की। दोनों प्रमुखों ने ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर भी चर्चा की। राजनाथ सिंह ने टो लाम के साथ वियतनाम के एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलेज में स्थापित लैंग्वेज लैब का भी उद्घाटन किया। दोनों देशों ने AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी को लेकर एक समझौता ज्ञापन यानी MoU भी साइन किया। भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण कदम है। 7. SC ने खतरनाक कुत्तों को मारने का आदेश दिया 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने खतरनाक या रेबीज से संक्रमित आवारा कुत्तों को जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने का आदेश जारी किया। SC ने कहा कि लोगों की जान की हिफाजत जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के पुनर्वास और नसबंदी पर नवंबर 2025 में दिए गए निर्देश को भी जारी रखा है। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे जैसे पब्लिक प्लेस से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में कहा था- आवारा कुत्तों को जहां से पकड़ें, नसबंदी और टीकाकरण के बाद वहीं न छोड़ें। SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का भी आदेश दिया है। SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का आदेश दिया। आज

Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner

Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner

Hindi News Career Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner | WHO Ebola Global Emergency 9 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने 18 मई को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री के अलावा 20 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। सतीशन के शपथ कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर शामिल हुए। ऐसा 64 साल के बाद हुआ है, जब पूरे मंत्रीमंडल को एक साथ शपथ दिलाई गई हो। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। वी डी सतीशन का पूरा नाम वडास्‍सेरी दामोदरन सतीशन है और वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं। 2. BCCI अब RTI के दायरे में नहीं आएगा 18 मई को केंद्रीय सूचना आयोग, यानी CIC ने कहा कि BCCI एक सार्वजनिक प्राधिकरण यानी पब्लिक अथॉरिटी नहीं है। इस फैसले का मतलब है कि BCCI अब RTI एक्ट के तहत जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है। CIC ने अपने 2018 के पुराने आदेश को उलट दिया है। सूचना आयुक्त पी. आर. रमेश ने कहा कि सरकार BCCI को न फंड देती है, न इसे नियंत्रित करती है। इसलिए यह सरकारी संस्था नहीं है। यह फैसला एक RTI अपील के बाद आया, जिसमें BCCI से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूछी गई थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत और स्वीडन की स्पेस एजेंसीज ने MoU साइन किया 17 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बैठक की। दोनों देशों की स्पेस एजेंसीज ने ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ को लेकर एक समझौता ज्ञापन, यानी MoU पर साइन किए। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और स्वीडन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SNSA के बीच ये MoU हुआ है। मिशन का उद्देश्य पृथ्‍वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र (वीनस) के वातावरण, सतह और जियोलॉजिकल गतिविधियों का अध्ययन करना है। स्वीडन इस मिशन के लिए वीनसियन न्यूट्रल्स एनालाइजर (VNA) नामक वैज्ञानिक उपकरण तैयार करके ISRO को देगा। भारत मार्च 2028 में ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ लॉन्च करेगा। पीएम मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’, ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ और ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ में शामिल होने का न्योता दिया। भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के सेक्टर्स में भी पार्टनरशिप की। मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था। पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन जीता 17 मई को वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन 2026 का खिताब जीता। 24 साल के सिनर ने रोम में हुए फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को हराया। इस जीत के साथ जैनिक ने सभी 9 ‘ATP मास्टर्स 1000’ खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया है। सिनर करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले नोवाक जोकोविच ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सिनर ने 24 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया है, जबकि 2018 में 31 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया था। जैनिक सिनर ने 7 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. WHO ने इबोला वायरस को महामारी घोषित किया 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन, यानी WHO ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस के तेजी से फैलते प्रकोप को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के शारीरिक तरल पदार्थों जैसे खून, लार, पसीने या उल्टी के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। WHO ने सभी देशों को अलर्ट रहने और बॉर्डर पर स्क्रीनिंग करने की एड्वाइजरी जारी की है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले ‘जायरे स्ट्रेन’ के रहे हैं। इबोला वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, WHO ने कहा है कि ये वायरस कोविड-19 जितना खतरनाक नहीं है। भारत में 2014 के बाद इबोला का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दुनिया में इबोला वायरस का पहला मामला 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में ही सामने आया था। पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में औसतन 25% की मौत हुई है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कंपनी खरीदेगी भारती लाइफ में 75% हिस्सेदारी 18 मई को ब्रिटिश बीमा कंपनी प्रूडेंशियल (Prudential plc) ने भारत की एक प्रमुख प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी ‘भारती लाइफ’ में 75% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। प्रूडेंशियल ये हिस्सेदारी भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और 360 ONE Asset Management से खरीदेगी। ये डील 3,500 करोड़ से 4,200 करोड़ रुपए तक में हो सकती है। सुनील भारती मित्तल भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं। डील के बाद, प्रूडेंशियल भारत में अपनी सर्विस का विस्तार करेगी और नई बीमा स्कीम्स लाएगी। प्रूडेंशियल (Prudential plc) एक प्रमुख ब्रिटिश मल्टीनेशनल फाइनेंस कंपनी है, जो मुख्य रूप से लाइफ इन्शोयोरेंस करती है। भारत में ये ब्रांड ‘ICICI प्रूडेंशियल’ के जरिए अपनी सेवाएं प्रदान करता है। 7. शेरपा कामी रीता ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट चढ़कर रिकॉर्ड बनाया 17 मई को नेपाल के पर्वतारोही शेरपा कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्‍ट (8,849 मीटर) पर 32वीं बार चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 56 वर्षीय कामी रीता को एवरेस्ट मैन भी कहा जाता है। इससे पहले उन्होंने 27 मई 2025 को 31वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। रीता इससे पहले K2, ल्होत्से, चो ओयू और मनास्लु सहित

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और UAE ने LPG सप्लाई को लेकर MoU साइन किया 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ LPG सप्लाई को लेकर एक MoU साइन किया। नेशनल (NATIONAL) 2. BRICS की 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई 14 मई को भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 3. पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े 15 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 4. अरुणाचल प्रदेश में इनर-लाइन परमिट को मंजूरी मिली 14 मई को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने इनर-लाइन परमिट (ILPs) सिस्टम को मंजूरी दे दी है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बना 14 मई को केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि भारत अप्रैल 2028 तक के लिए CCDB यानी क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। 6. त्रिपुरा में 2026-27 जनगणना का पहला चरण शुरू होगा 1 अप्रैल से देशव्यापी जनगणना शुरू हो गई है। 15 मई को त्रिपुरा ने 2026-27 की जनगणना की तारीख का ऐलान किया। निधन (DEATH) 7. विधायक अयूब खान का निधन 14 मई को विधायक अयूब खान का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें.. स्‍कूलों में हिजाब पर पाबंदी हटी, रुद्राक्ष-कलावा भी पहन सकेंगे: Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा, 15 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..

RBI Hub Cyber Crime MoU

RBI Hub Cyber Crime MoU

18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के सीएम बने 13 मई को नटेसन कृष्णासामी रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। एन. रंगासामी ने 1988 में राजनीति में कदम रखा था। वे पहले कांग्रेस के सदस्य थे। 2001 से 2006 और फिर 2006 से 2008 तक रंगासामी कांग्रेस से मुख्यमंत्री रहे। 2011 में कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) बनाई। रंगासामी 2011 में AINRC से विधानसभा चुनाव जीते और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 239A के तहत पुडुचेरी को ‘आंशिक राज्य’ का दर्जा प्राप्त है। एन. रंगासामी का पूरा नाम नटेसन कृष्णासामी रंगासामी है। 2. तमिलनाडु में विजय सरकार ने विधानसभा फ्लोर टेस्ट जीता अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय की सरकार ने 12 मई को तमिलनाडु विधानसभा में 144 मतों के साथ अपना बहुमत साबित कर दिया। AIADMK के 25 बागी विधायकों ने सरकार के समर्थन में मतदान किया। बहुमत के लिए 118 वोटों की जरूरत थी, जबकि विजय सरकार को 144 वोट मिले। मुख्य विपक्षी दल DMK ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालते ही शराब की दुकानें बंद करने और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है। सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और गोल्ड चेन देने की योजना भी शुरू की है। 10 मई को विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम पद शपथ ली थी। 3. भारत-ओमान व्यापार आर्थिक समझौता 1 जून से लागू केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 12 मई को नई दिल्ली में ओमान के प्रतिन‍िधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत-ओमान व्यापार आर्थिक समझौता, यानी CEPA लागू करने पर बात हुई। CEPA का पूरा नाम Comprehensive Economic Partnership Agreement है। CEPA समझौते के बाद 98% से ज्यादा भारतीय उत्पादों पर आयात कस्टम ड्यूटी, यानी सीमा शुल्क खत्म हो जाएगा। CEPA 1 जून, 2026 से लागू होगा। भारत और ओमान ने दिसंबर 2025 में CEPA पर सहमति जताई थी। इस एग्रीमेंट से भारत में कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोबाइल्स जैसे सेक्टर्स को फायदा मिलेगा। 2024-25 में भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 10.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी 1,01,406 करोड़ रुपए से ज्यादा था। पेट्रोलियम, निर्माण, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्र में भारत के लगभग 6,000 जॉइन्ट वेंचर ओमान में ऑपरेट किए जाते हैं। वार्ता में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, ओमान के वाणिज्य मंत्री अनवर बिन हिलाल अल जाबरी और विदेश व्यापार एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सलाहकार एचई पंकज खिमजी शामिल हुए। 4. नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई को नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्‍ट PPP मॉडल, यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत पूरा होगा। ये प्रोजेक्ट MIHAN, यानी Multi-modal International Cargo Hub and Airport at Nagpur का हिस्सा है। मिहान इंडिया लिमिटेड, यानी MIL एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी का एक जॉइंट वेंचर है। MIL में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का 49% और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी का 51% हिस्सा है। योजना का लक्ष्य हर साल 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता तैयार करना है। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की जमीन की लीज अवधि भी 6 अगस्त 2039 से आगे बढ़ाई जाएगी। नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार का उद्देश्य रीजनल हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. भारतीय रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर 95.74 पर पहुंचा 13 मई को भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण रुपए की कीमत गिरी है। अब 1 अमेरिकी डॉलर 95.74 भारतीय रुपए के बराबर पहुंच गया है। रुपया गिरने का मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा भारतीय शेयर बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकालना है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला है। रुपये के कमजोर होने से भारत के लिए आयात, यानी इंपोर्ट महंगा हो जाएगा, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा है। 5. साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने RBI इनोवेशन हब के साथ MoU साइन किया 12 मई को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के साथ एक MoU साइन किया। ये MoU साइबर धोखाधड़ी से निपटने और छुपे हुए अकाउंट्स का पता लगाने में मदद करेगा। इस MoU के तहत I4C और RBI मिलकर फ्रॉड से जुड़ी इंटेलिजेंस शेयरिंग और एनालिटिकल सपोर्ट के लिए काम करेंगे। I4C का पूरा नाम Indian Cyber Crime Coordination Centre है। इस MoU का उद्देश्य फ्रॉड अकाउंट का पता लगाना और फ्रॉड रिस्क को कम करना है। फर्जी खाते या फ्रॉड अकाउंट वे बैंक अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल जालसाज साइबर क्राइम से मिले पैसों को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। ये MoU भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और सरल बनाएगा। ये MoU I4C की इंस्पेक्टर जनरल रूपा एम, RBIH (रिजर्व बैंक इनोवेशन हब) के CEO साहिल किन्नी और RBI के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन की मौजूदगी में हुआ। निधन (DEATH) 6. लेखक राधाकृष्णन पिल्लई का निधन 12 मई को लेखक डॉ राधाकृष्णन पिल्लई का निधन हो गया। वे 50 साल के थे। डॉ पिल्लई एक प्रतिष्ठित लेखक थे। डॉ पिल्लई ने अपने करियर में कुल 24 किताबें लिखीं। डॉ राधाकृष्णन ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र पर PhD की थी। डॉ राधाकृष्णन ने संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया, जबकि वे एक कॉमर्स स्टूडेंट थे। डॉ राधाकृष्णन 2014 से चाणक्य आनविक्षिकी प्राइवेट लिमिटेड में मुख्य मेंटर रहे।