Saturday, 06 Jun 2026 | 03:41 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

BEL Army Radar Device | Enemy Detection 7 May Current Affairs

BEL Army Radar Device | Enemy Detection 7 May Current Affairs

8 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… 1. क्लेयर मजूमदार बायोकॉन की नई चेयरपर्सन होंगी 6 मई को बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर और चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने अपनी भांजी क्लेयर मजूमदार को उत्तराधिकारी बनाया। फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किरण ने कहा कि क्लेयर कंपनी के अगले फेज को लीड करेंगी। क्लेयर मजूमदार फिलहाल ‘बिकारा थेरेप्यूटिक्स’ की फाउंडर और CEO हैं। बिकारा का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। क्लेयर ने MIT और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और उन्होंने कैंसर बायोलॉजी में पीएचडी की है। क्लेयर रिले थेरेप्यूटिक्स और नूरा हेल्थ के बोर्ड में भी कार्यरत हैं, जो परिवार के केयर टेकर्स को ट्रेनिंग देकर रोगियों के बेहतर सुधार लाने के लिए काम करती है। बायोकॉन की स्थापना 1978 में किरण मजूमदार ने की थी, इसका हेडक्वाटर्र बेंगलुरू में हैं। बायोकॉन मुख्य रूप से बायोसिमिलर्स, इंसुलिन, जेनेरिक फॉर्मूलेशन बनाती है। बायोकॉन 120 से ज्यादा देशों में काम करती है, जिसमें यूएस और नॉर्थ अमेरिका मुख्य हैं। किरण मजूमदार (दाएं) शॉ ने चार दशक पहले बायोकॉन की नींव रखी थी, उनकी अपनी कोई संतान नहीं है। क्लेयर मजूमदार (बाएं) उनकी भांजी हैं। 2. कुमार मंगलम बिड़ला Vi के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने 5 मई को वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद दिया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कुमार मंगलम बिड़ला के नाम की जानकारी दी। वर्तमान चेयरमैन रविंद्र टक्कर के पद छोड़ने के बाद कुमार मंगलम को अपॉइंट किया गया है। रविंद्र टक्कर अब बोर्ड में सिर्फ नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। कुमार मंगलम अपने पिता आदित्य विक्रम बिड़ला की मौत के बाद 1995 में आदित्य बिरला ग्रुप से जुड़े थे। कुमार मंगलम चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और लंदन बिजनेस स्कूल से उन्होंने MBA किया है। 2012 में फोर्ब्स ने कुमार मंगलम को आंत्रप्रन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया। 2020 में में फोर्ब्स ने कुमार मंगलम को भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया। कुमार मंगलम को 2023 में भारत सरकार ने बिजनेस में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi ) वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को Vi के नाम से जाना जाता है, वोडाफोन इंडिया और आइडिया के मर्जर से 2018 में बनी एक प्रमुख टेलिकॉम कंपनी है। ये पूरे भारत में मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विस देती है। देश के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटरों में से एक है। इसका हेडक्वाटर्र मुंबई में है। हाल ही में टेलीकॉम विभाग (DoT) ने वोडाफोन-आइडिया के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में करीब 20,000 करोड़ रुपए की कटौती की है। कुमार मंगलम के चेयरमैन बनने की खबर के बाद कंपनी के शेयर 8% चढ़ चुके हैं। 3. इंडियन आर्मी और BEL ने 1476 करोड़ का MoU साइन किया 5 मई को रक्षा मंत्रालय ने इंडियन आर्मी के लिए पांच ग्राउंड-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), हैदराबाद के साथ 1,476 करोड़ के MoU पर साइन किया। नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में ये MoU साइन किया गया। MoU के तहत, इंडियन आर्मी के लिए 5 ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम (GBMES) की खरीद होगी। इस MoU के तहत GBMES को बनाने में 72% स्वदेशी सामाग्री इस्तेमाल होगी। GBMES दुश्मन के राडार का पता लगाने में मदद करेंगे और सिग्नलस को एनालाइज करेंगे। GBMES रियल टाइम इंटेलिजेंस और परस्थिति के अनुकूल काम कर सकेगा। GBMES एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर कैपिसिटी को बढ़ाने में मदद करेगा। GBMES से मिलिट्री कैपिसिटी, नेटवर्किंग और युद्ध क्षमता बढ़ेगी। GBMES एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसान होगा। ये ट्रक के जरिए तेजी से अलग-अलग जगह तैनात किया जा सकेगा। GBMES इंडियन आर्मी को मॉर्डन बनाएगा और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उन्नत इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के साथ अपग्रेड करेगा। GBMES आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा। ये घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा जिससे आयात निर्भरता कम होगी। 4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दी 5 मई को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। यदि विधेयक पास हो जाता है तो भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या को वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रीमंडल सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों के अधिनियम, 1956) में संशोधन करना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार से ज्यादा पेंडिंग मामले हैं उनका बैकलॉग कम हो सकेगा। जजों के बढ़ने से एक साथ ज्यादा बेंचें बैठ सकेंगी। नए जजों की नियुक्ति कॉलेजियम सिस्टम के जरिए की जाएगी कॉलेजियम में शामिल-1. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI)2. सीनियर सुप्रीम कोर्ट जज3. भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) 1956 अधिनियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124(1) के अंतर्गत आता है। इसे 16 सितंबर 1956 को संसद में पारित किया गया था। अधिनियम के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को विनियमित किया जा सकता है और बढ़ाया भी जा सकता है। 1956 में इस अधिनियम के लागू होने पर सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अलावा जजों की संख्या 10 तय की गई थी। इसमें कई बार संशोधन भी किया गया है, 2019 में इसमें आखिरी बार संशोधन किया गया था। 5. UIDAI ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के साथ MoU साइन किया 5 मई को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU)के साथ 5 साल के लिए एक MoU साइन किया। ये पार्ट्नर्शिप डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सिक्योरिटी और बेहतर टेक्नोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में काम करने के लिए की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने कहा कि MoU सहयोग के लिए एक बेहतर स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। ये समझौता AI (आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस), ब्लॉकचेन, डीपफेक डिटेक्शन और क्रिप्टोग्राफिक टेक्नोलॉजी के लिए जॉइंट रिसर्च करेगा। ये MoU छह स्ट्रेटजिक पिलर एकेडमिक

Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya

Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya

Hindi News Career Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya | May 6 Current Affairs 37 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव के रिजल्ट घोषित 5 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। इसमें 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी। पश्चिम बंगाल में 293 सीट का रिजल्ट जारी हुआ और पहली बार बीजेपी को 207 सीटों के साथ बहुमत मिला। पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के चुनाव रद्द कर दिए गए थे, जिसपर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 3 बार से सत्ता में रहीं ममता बेनर्जी की पार्टी TMC हार गई। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव हुआ था और जहां एक्टर विजय की TVK पार्टी ने 108 सीटें जीती। असम में 126 सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने 89 पर चुनाव लड़ा और 82 सीटें जीतीं। भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाएगी।। केरलम में 140 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 62 सीटें जीतीं। वहीं, पुडुचेरी में NDA की मौजूदा सरकार की वापसी हुई। पीएम मोदी ने सोमवार शाम को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 2. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत दौरे पर आए 5 मई को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बिहार के गया पहुंचे हैं। उनके साथ एक हाई लेवल डेलिगेशन भी भारत आया है। हाई लेवल डेलिगेशन में वियतनाम सरकार के कई मंत्री और सीनियर ऑफिसर शामिल हैं। वियतनामी राष्ट्रपति टू लैम पहले दिन नई दिल्ली पहुंचे हैं। टू लैम इस यात्रा के दौरान बोधगया के महाबोधि टेंपल पहुंचे। ये भारत और वियतनाम के बीच बौद्ध संबंधों को बताता है। वे इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के मुद्दों पर बात करेंगे। लैम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। गुरुवार को राष्ट्रपति टू लैम मुंबई का दौरा करेंगे। वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ये राष्ट्रपति टू लैम की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। राष्ट्रपति लैम की ये दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाने की 10वीं वर्षगांठ है। नेताओं के बीच बातचीत से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति टू लैम महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत के दो पत्रकारों को पुलित्जर पुरस्कार मिला 4 मई को पुलित्जर पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसमें भारत के दो पत्रकार आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा को इलस्‍ट्रेटेड रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला है। पुलित्जर पुरस्कार देश में साइबर अपराध का पर्दाफाश करने वाली एक फोटो स्टोरी की रिपोर्टिंग के लिए दिया गया है। पत्रकारों ने ये रिपोर्ट ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की थी। इस रिपोर्ट में साइबर अपराध और मानव तस्करी का खुलासा किया गया था। इसमें बताया गया था कि कैसे अपराधी भारत समेत कई देशों के लोगों को फंसाकर कैंपों में कैद कर लेते हैं और उनसे दूसरे देशों के लोगों के साथ धोखाधड़ी करवाते हैं। आनंद मुंबई के एक इलस्ट्रेटर और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। वहीं, सुपर्णा शर्मा भारत में एक फ्रीलांस खोजी पत्रकार हैं। हनोई के रिपोर्टर अनिरूद्ध घोषाल को इंटरनेशनल रिपोर्टिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिया गया है। अनिरूद्ध ने अपनी रिपोर्टिंग में अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे सर्विलांस इक्विपमेंट की जांच की थी। ये इक्विपमेंट पहले सिलिकॉन वैली में बनाए गए थे और बाद में चीन में इन्हें डेवलप किया गया था। इस रिपोर्ट सीरीज में यह भी बताया गया कि चीन और अन्य देश इन उपकरणों का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे अमेरिका में कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है। पुरस्कार के साथ 15,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है। पुलित्जर पुरस्कार मुख्य रूप से पत्रकारिता, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। पुलित्जर पुरस्कार की स्थापना 1917 में समाचार पत्र प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर की वसीयत के बाद की गई थी। ये पुरस्कार 23 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है। गोबिंद बिहारी लाल 1937 में यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। पुलित्जर प्राइज वेबसाइट के मुताबिक आनंद आरके आनंद आरके मुंबई में स्थित एक चित्रकार और विजुअल आर्टिस्ट हैं। आनंद ने 2011 में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से ग्रेजुएशन किया। आनंद ने इमेज कॉमिक्स के ग्राफिक उपन्यास ‘ब्लू इन ग्रीन’ के लिए आर्टिस्ट जॉन पियर्सन के साथ बेस्ट पेंटर/मल्टीमीडिया आर्टिस्ट के लिए 2021 में आइजनर पुरस्कार जीता। आनंद ने ‘ग्रैफिटीज वॉल’ (डार्क हॉर्स कॉमिक्स), ‘रेडियो एपोकैलिप्स’ (वॉल्ट), और ‘रिसरेक्शन मैन’ (डीसी कॉमिक्स) बनाईं। इसके साथ ही आनंद ने बूम जैसे पब्लिशर्स के लिए स्टूडियोज, 2000AD, टिनी ओनियन और इमेज कॉमिक्स के कवर डिजाइन किए। आनंद ने हुंडई, द इंडियन नेवी, इमेजिनएफएक्स मैगजीन और हेवी मेटल मैगजीन के लिए भी काम किया है। पुलित्जर प्राइज वेबसाइट के मुताबिक सुपर्णा शर्मा सुपर्णा एक फ्रीलांसर पत्रकार और संपादक हैं, वे तीन दशकों से ज्यादा से इस फील्ड में है। सुपर्णा ने अपने करियर में क्राइम, नेशनल डिजास्टर और करप्शन को कवर किया है। 2023 में सुपर्णा ने अल-जजीरा के लिए की उनकी एक इंवेस्टिगेशन में उन्होंने दो सीनियर सिटीजन की मौत के साथ भारत में अरबों डॉलर की एलडर केयर कम्युनिटी के लालच और लापरवाही के सच को उजागर किया था। सुपर्णा ने देश में रेसलर चीफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा झेले गए सेक्ससुअल हैरेसमेंट पर भी रिपोर्ट की थी। सुपर्णा ने देश में कैसे कुछ खास संस्थानों के ग्रेजुएट्स ने वोटर और चुनावों में हेरफेर करने में मदद पर भी एक रिपोर्ट की थी। सुपर्णा अल जजीरा, रोलिंग स्टोन इंडिया, बीबीसी अफ्रीका, द इंडियन एक्सप्रेस और फ्रंटलाइन के लिए स्टोरी कर चुकी हैं। सुपर्णा द एशियन एज के एडिटर, द टाइम्स ऑफ

India-Cambodia Military Exercise Begins | May 5 Current Affairs

India-Cambodia Military Exercise Begins | May 5 Current Affairs

33 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का उद्घाटन किया 4 मई को प्रयागराज में उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी यानी नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 की शुरूआत हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 का उद्घाटन किया। ये सिम्पोजियम भारतीय सेना (विशेषकर उत्तरी और मध्य कमान) और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) की संयुक्त रूप से आयोजित एक डिफेंस एग्जीबिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों के ऑपरेशनल चैलेंज को दूर करने के लिए स्वदेशी तकनीकी इनोवेशन को प्रदर्शित करना है। इसमें कुल 284 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिसमें सेना, उद्योग (MSME और स्टार्टअप्स) एवं शिक्षाविद और रिसर्चर शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी से भारतीय सेना की मारक क्षमता को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकों को बढ़ावा देना है। सिम्पोजियम की थीम ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’ है। 2. भारत ने सबसे बड़ी प्राइवेट सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च की 4 मई को भारतीय स्टार्टअप गैलेक्सआई (GalaxEye) ने अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से अपनी सबसे बड़ी सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च की। दृष्टि 190 किलो वजन के साथ भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सैटेलाइट है। दृष्टि सैटेलाइट एक साथ ऑप्टिकल और रडार (SAR) दोनों से फोटो ले सकता है। SAR यानी सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक बादलों, बारिश या रात में भी ये तस्वीर ले सकता है। गैलेक्सआई ने इस टेक्नॉलजी को Opto-SAR नाम दिया है। बाकी सैटेलाइट या तो मल्टी-स्पेक्ट्रल/हाइपर-स्पेक्ट्रल (ऑप्टिकल) इमेज लेते थे या SAR तकनीक का इस्तेमाल करते थे। दृष्टि सैटेलाइट रक्षा, खेती, डिजास्टर मैनेजमेंट, समुद्री निगरानी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग जैसे कामों में मदद करेगी। दृष्टि खराब मौसम में ऑप्टिकल इमेज नहीं मिलने पर AI से SAR डेटा को ऑप्टिकल जैसी तस्वीरों में बदल सकती है। इससे हर मौसम और हर समय इमेजिंग हो पाएगी। भारत में बादलों की समस्या ज्यादा होती है, इसलिए ये हर मौसम में तस्वीर ले सकता है। ये सैटेलाइट ISRO के 29 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स का साथ देगा। 29 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स भारत के पास रिमोट सेंसिंग उपग्रहों का सबसे बड़ा समूह है। IIT मद्रास के पूर्व छात्रों ने 2021 में गैलेक्सआई बनाया था। निधन (DEATH) 3. मणिपुर के पूर्व मंत्री ए एस आर्थर का निधन 4 मई को मणिपुर के पूर्व मंत्री ए एस आर्थर का निधन हो गया। वे 99 साल के थे। आर्थर ने पूर्व मुख्यमंत्री रिशांग कीशिंग के कार्यकाल के दौरान 1994 से 1997 तक वन और सामान्य प्रशासन मंत्री रहे। राजनीति में एक्टिव होने से पहले आर्थर ने नागालैंड विधानसभा में स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। आर्थर मणिपुर की तंगकुल नागा कम्युनिटी के थे। आर्थर 1984 में उखरुल (मणिपुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर जीते, बाद में कांग्रेस में शामिल हुए। 1990 के दशक तक एक राजनीतिक व्यक्ति रहे। उनके परिवार में उनके बेटे अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर हैं, जो बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद हैं। ए एस आर्थर मणिपुर विधानसभा से दो बार जीते। 4. असम की पहली रेडियो जर्नलिस्ट लिली दास का निधन 3 मई को असम की पहली रेडियो जर्नलिस्ट लिली दास का निधन हो गया। वे 90 साल की थीं लिली ऑल इंडिया रेडियो (AIR) की पहली असमिया महिला न्यूज रीडर थीं। लिली ने 1955 में अपने करियर की शुरुआत की थी। असमिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उनका बड़ा नाम रहा। लिली अपने स्पष्ट उच्चारण, प्रभावशाली प्रस्तुति और सार्वजनिक प्रसारण में योगदान के लिए श्रोताओं के बीच वे काफी पसंद की जाती थीं। रेडियो पर अपनी लोकप्रियता के बावजूद, मलिक काफी हद तक टेलीविजन प्रस्तुतियों से दूर रहीं। लिली दास की विशिष्ट आवाज असमिया रेडियो प्रसारण में ‘गोल्डन इरा’ मानी जाती थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. भारत-कंबोडिया ने सैन्य अभ्यास शुरू हुआ 4 मई को भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-II के दूसरे संस्करण के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी कंबोडिया के लिए रवाना हो गई है। ये अभ्यास इस महीने की 4 से 17 तारीख तक टेको सेन नोम थॉम मिरास प्रोव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर (कैंप बेसिल) में शुरू हुआ है। भारत और कंबोडिया के बीच जॉइंट ट्रेनिंग का उद्देश्य कॉर्डिनेशन और ऑपरेशनल एक्सरसाइज को बढ़ाना है। भारत-कंबोडिया के बीच ये जॉइंट एक्सरसाइज काउंटर टेरेरिज्म, ऑपरेशनल एनकाउंटर के लिए ट्रेनिंग होगी। भारतीय सेना की टुकड़ी में 120 कर्मी शामिल हैं, जबकि कंबोडियाई टुकड़ी में 160 कर्मी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह अभ्यास वैश्विक शांति बनाए रखने की दिशा में दोनों देशों की क्षमता को बढ़ाएगा। भारत-कंबोडिया के बीच ट्रेनिंग में स्किल्स और मॉडर्न मिलिट्री प्रैक्टिस भी होंगी। 6. प्रणय कुमार ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की 4 मई को बांग्लादेश में भारत के निवर्तमान उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा ने ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बात की और भारत-बांग्लादेश संबंधों में चल रहे विकास की समीक्षा की। दोनों प्रमुखों ने जन-केंद्रित सहयोग को मजबूत करने, आपसी हित और लाभ के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर चर्चा की। ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और बांग्लादेश ढाका में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद दोनों देश आपसी संबंधों पर काम कर रहे हैं। प्रणय कुमार वर्तमान में बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत हैं। इससे पहले वो बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त थे और वियतनाम में राजदूत भी रह चुके हैं। आज का इतिहास 1818 में मार्क्सवाद के जनक जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ। 1919 में पेरिस में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई। 2010 में ISRO ने एयर-ब्रीथिंग टेक्नोलॉजी से युक्त सबसे भारी साउंडिंग रॉकेट का सफल परीक्षण किया। ———————– ये खबर भी पढ़ें… रोहित जैन RBI के डिप्टी गवर्नर अपॉइंट हुए:नियाशी ट्राइब की पहली PhD होल्डर डॉ जोरम नीति आयोग की मेंबर बनीं, 4 मई के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Prasoon Joshi Appointed Prasar Bharati Chairman | Rohit Jain RBI Dy Governor

Prasoon Joshi Appointed Prasar Bharati Chairman | Rohit Jain RBI Dy Governor

Hindi News Career Prasoon Joshi Appointed Prasar Bharati Chairman | Rohit Jain RBI Dy Governor | May 2026 Current Affa 9 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1.रोहित जैन RBI के नए डिप्टी गवर्नर बने 3 मई को रोहित जैन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी गवर्नर का पद ग्रहण किया। अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट यानी ACC ने रोहित जैन को 2 मई को RBI के नए डिप्टी गवर्नर के नाम की जानकारी दी थी। रोहित की ये नियुक्ति 3 साल के लिए है और वो वर्तमान डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर की जगह ली है। रोहित दिसंबर 2020 से RBI में कार्यकारी निदेशक (ED) के तौर पर काम कर रहे थे। कार्यकारी निदेशक के पद पर रहते हुए रोहित ने सुपरविजन विभाग रिस्क, एनालिटिक्स और वल्नरेबिलिटी असेसमेंट) के लिए काम किया। रोहित कॉमर्स में मास्टर्स हैं और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री (MBA) हासिल की है। रोहित ने बैंकिंग रिस्क और रेगुलेशन में इंटरनेशनल सर्टिफिकेट (ICRR) और सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (CAIIB) जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां लीं। रोहित के पास रिजर्व बैंक में करीब तीन दशकों का लंबा अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान सुपरविजन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और बैंकिंग समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है। रोहित फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेशन, फॉरेन एक्सचेंज और पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम जैसे विभाग के लिए काम कर सकते हैं। RBI में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनमें से दो अधिकारियों की नियुक्ति इंटरनल यानी बैंक के रैंक से प्रमोशन के जरिए की जाती है। रोहित जैन के साथ एस सी मुर्मू दूसरे ऐसे डिप्टी गवर्नर हैं, जिन्हें अक्टूबर 2025 में आरबीआई के भीतर से ही प्रमोट किया गया था। वहीं अन्य दो डिप्टी गवर्नर बाहरी क्षेत्रों से चुने जाते हैं। वर्तमान में अर्थशास्त्री पूनम गुप्ता और कमर्शियल बैंकर स्वामीनाथन जे. (एसबीआई के पूर्व एमडी) इस पद पर तैनात हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भारत का सर्वोच्च बैंक है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 में हुई थी। 1949 में RBI का राष्ट्रीयकरण किया गया था और इसका हेडक्वाटर मुंबई में है। RBI का काम करेंसी जारी करना (1 रुपए छोड़कर), देश की मौद्रिक नीति (जैसे रेपो रेट) का निर्धारण, विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन, और सभी बैंकों के बैंक के तौर पर काम करना शामिल है। RBI जल्द ही रोहित के आधिकारिक पोर्टफोलियो की घोषणा करेगा। 2. गीतकार प्रसून जोशी प्रसार भारती के चेयरमैन अपॉइंट हुए 2 मई को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया। जोशी प्रसार भारती बोर्ड के प्रमुख होंगे जोशी 2017 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (CBFC) के प्रेसिडेंट रहे हैं। जहां उन्होंने फिल्मों को सर्टिफिकेट दिए और फिल्म उद्योग के सदस्यों के साथ मिलकर काम किया है। जोशी मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया (मार्केटिंग) के CEO और मैककैन वर्ल्डग्रुप एशिया पैसिफिक (APAC) के चेयरमैन भी हैं। साथ ही वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्रस्टी भी हैं। प्रसून ने भाग मिल्खा भाग, दिल्ली -6 समेत कई फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। जोशी को 2006 में आई रंग दे बसंती से मशहूर हुए, रूबरू और लुका छुपी गाने से पहचान मिली। 2015 में प्रसून जोशी को साहित्य और विज्ञापन में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। भारतीय विज्ञापन एजेंसी संघ (AAAI) ने जोशी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2007 में जोशी ने फिल्म तारे जमीन पर का गीत ‘मां’ लिखा था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी म्यांमार की यात्रा पर 2 मई नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी म्यांमार की 4 दिनों की यात्रा पर पहुंचे हैं। एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ जनरल ये विन ऊ से मुलाकात की। इसके साथ ही एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल यू हटुन आंग से भी मुलाकत करेंगे। एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार सशस्त्र बलों के सीनियर अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी और म्यांमार नौसेना प्रमुख समुद्री सहयोग की समीक्षा करेंगे। साथ ही इस बैठक में परिचालन स्तर के संबंधों को बढ़ाया जाएगा और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशे जाएंगे। इस यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार नौसेना के सेंट्रल नेवल कमांड और नंबर 1 फ्लीट और म्यांमार सशस्त्र बल फॉलन हीरोज युद्ध स्मारक पर भी जाएंगे। इस यात्रा के दौरान मेरीटाइम सिक्योरिटी, कैपिसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग जैसे मुद्दों पर बात होगी। ये यात्रा भारत और म्यांमार के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. BCCI ने विमेंस टी-20 टीम का ऐलान किया 2 मई को BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कैप्टन होंगी और स्मृति मंधाना को वाइस कैप्टन बनाया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में करेगा। इस टीम में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप में चुना गया है। हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव शामिल हैं। विमेंस टीम पहला मैच 14 जून 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। विमेंस टी-20 मैच टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अगस्त 2004 को हुई थी, जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच पहला मैच खेला गया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला टी-20 5 अगस्त 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ डर्बी में खेला था। टी-20 फॉर्मेट में पहला T20 वर्ल्ड कप 2009 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। 5. रांची के इशांक ने पाक स्ट्रेट पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 30 अप्रैल को रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह ने

Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away

Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away

Hindi News Career Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away | DRDO Helicopter Missile Launch 21 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की 30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू तवी से जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। लॉन्च समारोह में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पहले ये ट्रेन श्रीनगर से कटरा के बीच चलती थी, जिसे अब बढ़ाकर जम्मू तवी तक कर दिया गया है। ये इस क्षेत्र का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 2 मई से रेगुलर चलाई जाएगी। जम्मू-श्रीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से 266 किमी का सफर लगभग 5 घंटे में पूरा होगा। जम्मू-श्रीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में कोच की क्षमता 8 से बढ़कर 20 कोच की गई है ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। 2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटली के गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की 30 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में आपसी सहयोग और ग्लोबल सिक्योरिटी बात होगी। दोनों देशों के प्रमुख ने डिफेंस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर बात की। भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग हाल के वर्षों में लगातार बढ़ है। अक्टूबर 2023 में राजनाथ सिंह भी रोम की यात्रा पर गए थे। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। ये यात्रा रक्षा संबंधों के दायरे को बढ़ाने और जॉइंट डेवलपमेंट, को-प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी शेयरिंग के लिए है।. जनवरी 2026 में इंडिया-EU ने डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक पार्ट्नर्शिप को लेकर एक MoU साइन किया था। दोनों पक्षों द्वारा समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीके तलाशने की संभावना है। रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने राजनाथ से मुलाकात से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून से मुलाकात की। दोनों प्रमुखों की मुलाकात के बाद डिफेंस प्रोडक्शन और इनोवेशन में इंडस्ट्री की शेयरहोल्डिंग बढ़ाई जा सकती है। 3. DRDO ने हेलिकॉप्टर से शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की 29 अप्रैल को DRDO और नौसेना ने मिलकर बंगाल की खाड़ी में हेलिकॉप्टर से शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप (NASM-SR) मिसाइल लॉन्च की। इस दौरान मिसाइल को इसे नौसेना के सी-किंग (Sea King) हेलिकॉप्टर से लॉन्च किया गया। हेलिकॉप्टर से कुछ ही सेकेंड के अंतर पर दो मिसाइलें दागी गईं, दोनों ने जहाज के निचले हिस्से पर सटीक निशाना लगाया। लॉन्च के ​जरिए भारत ने एक साथ 2 साल्वो लॉन्च क्षमता को परखा। साल्वो यानी एक लॉन्चर से कम समय में ज्यादा मिसाइलें दागने की क्षमता। मिसाइल का पूरा नाम है NASM-SR पूरा नाम नेवल एंटी शिप मिसाइल- शॉर्ट रेंज है। शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप मिसाइल है, जो दुश्मन के रडार सिस्टम को चकमा दे सकती है। ओडिशा के चांदीपुर की टेस्ट रेंज में लगे रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम और टेलीमेट्री के जरिए मिसाइल की पूरी उड़ान और निशाने को ट्रैक किया गया। NASM-SR मिसाइल को DRDO की अलग-अलग लैब्स और भारतीय उद्योगों ने मिलकर तैयार किया है। अब इसका उत्पादन भी देश में ही किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मिसाइल के बनने से सेना की ताकत काफी बढ़ेगी। NASM-SR मिसाइल हेलिकॉप्टर से तेज और सटीक समुद्री हमला कर सकती हैं। निधन (DEATH) 4. भारतीय गोल्फर विजय कुमार का निधन हुआ 29 अप्रैल को भारतीय गोल्फ के मशहूर खिलाड़ी विजय कुमार का निधन हो गया। वे 57 साल के थे। विजय ने 2002 इंडियन ओपन जीता था। विजय कुमार भारतीय गोल्फ के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार थे। विजय 1995 से 2000 तक चार बार साल के सर्वेश्रष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे और उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ का खिताब मिला था। विजय ने 1988 में पेशेवर गोल्फर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। विजय ने 1999 में स्काटलैंड के सेंट एंड्रयूज में अल्फ्रेड डनहिल कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। भारत में सिर्फ 9 गोल्फर हैं, जिनमें से एक खिताब विजय के नाम है। विजय ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) और पहले भारतीय सर्किट पर कई खिताब जीते। विजय ने आर्थिक तंगी के चलते गोल्फ क्लब में कैडी का काम शुरू किया था। कैडी यानी गोल्फरों का बैग उठाकर उनके पीछे-पीछे चलने वाले लोग और धीरे-धीरे उन्होंने प्रोफेशनल गोल्फ खेलना शुरू किया। विजय ने 1988 में पेशेवर गोल्फर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले पासपोर्ट जारी होंगे 29 अप्रैल को अमेरिका ने आजादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले खास पासपोर्ट जारी करने का ऐलान किया। ये लिमिटेड एडिशन नए डिजाइन वाले अमेरिकी पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। साथ ही इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प का गोल्डन सिग्नेचर भी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी से इन पासपोर्ट्स की शुरुआत होगी। वहां पासपोर्ट रिन्यू कराने वालों को यही डिफॉल्ट पासपोर्ट मिलेगा। साथ ही ऑनलाइन अप्लाई करने वालों और अन्य केंद्रों पर अभी चलाए जा रहे डिजाइन वाले पासपोर्ट ही मिलेंगे। पासपोर्ट के पीछे के कवर पर जॉन ट्रंबुल की पेंटिंग ‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ की तस्वीर होगी। यह मशहूर पेंटिंग 1776 के इतिहास को बताती है, जब अमेरिकी नेताओं ने पहली बार स्वतंत्रता का दस्तावेज कांग्रेस (अमेरीकी संसद) में पेश किया था। अभी जो अमेरिकी पासपोर्ट जारी होते हैं, उनके अंदर के फ्रंट कवर पर पर्सी मोरन की पेंटिंग होती है, जिसमें फ्रांसिस स्कॉट की फोर्ट मैकहेनरी पर हमले के बाद की सुबह दिखाई गई है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले, इंटीरियर डिपार्टमेंट के एक नेशनल पार्क पास के नए ट्रम्प और जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर साथ

AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member

AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member

Hindi News Career AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member | April 2026 Current Affairs 12 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर अपॉइंट हुए 26 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर बने। डॉ. श्रीनिवास, डॉ. वीके पॉल की जगह लेंगे। डॉ एम श्रीनिवास नेशनल पॉलिसी के तहत हेल्थ डेवलपमेंट से जुड़े सुधार पर काम करेंगे। डॉ श्रीनिवास वर्तमान में एम्स दिल्ली के डायरेक्टर हैं और वे 22 सितंबर 2022 को एम्स के डायरेक्टर बने थे। डॉ श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फैकल्टी मेंबर बने। डॉ श्रीनिवास 2011 में AIIMS दिल्ली में ही पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर बने। 2016 से 2022 तक डॉ श्रीनिवास कर्मचारी राज्य बीमा कंपनी (ESIC) हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज हैदराबाद के डीन रहे। डॉ श्रीनिवास के साथ ही प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करांदिकर, केवी राजू और राजीव गौबा को भी नीति आयोग का मेंबर बनाया गया है। इससे पहले 25 अप्रैल को सीनियर अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। डॉ. श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फेकल्टी मेंबर बने थे। 2. दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए 26 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की। दिनेश त्रिवेदी वर्तमान हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा की जगह लेंगे। प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला हाई कमिश्नर बनाया गया है। दिनेश 1990 से 1996 तक गुजरात से जनता दल के राज्य सभा मेंबर रहे। दिनेश 1998 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फाउंडिंग मेंबर्स में से थे। 2009 से 2019 तक दिनेश लोकसभा में बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व भी किया। दिनेश 2011-2012 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे। साथ ही UPA सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2012 में रेलवे बजट में रेल किराया बढ़ाने के बाद लिए रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। 2016-17 त्रिवेदी को के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। त्रिवेदी 2021 में TMC से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। दिनेश त्रिवेदी भारत-यूरोपीय संघ संसदीय मंच के अध्यक्ष भी रहे हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. एथलीट सबास्तियन सावे ने 2 घंटे में मैराथन पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया 26 अप्रैल को केन्या के रनर सबास्तियन सावे ने लंदन मैराथन 2026 को दो घंटे से पहले खत्म कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सावे दो घंटे से पहले कॉम्पटीटिव मैराथन पूरा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। सावे ने इस कॉम्पटीटिव मैराथन को रिकॉर्ड 1 घंटा 59 मिनट और 30 सेकेंड के टाइम में पूरा किया। सावे ने इस टाइम में लगभग 42.195 किलोमीटर का ट्रैक पूरा किया। उन्होंने 2023 शिकागो मैराथन में केल्विन किप्टम के 2:00:35 के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। सावे ने क्रॉस-कंट्री, हाफ मैराथन और रोड रेसिंग से स्पोर्टर्स करियर की शुरुआत की थी। 2022 में ब्रुसेल्स में एक घंटे की दौड़ में केन्याई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2023 में वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। सावे 2025 में लंदन मैराथन में 2:02:27 टाइम में रेस पूरा करके सेकेंड आए थे। ये लंदन मैराथन 2025 का दूसरा बेस्ट था। सावे के अलावा लंदन मैराथन 2026 में इथियोपिया की टिगस्ट अस्सेफा ने भी विमेन्स वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सबास्तियन सावे ने 2024 में पहला डेब्यू मैराथन, वैलेंसिया मैराथन जीता था। निधन (DEATH) 4. पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन 26 अप्रैल को पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। दलीप पटियाला में पंजाबी साहित्य सभा के लीगल एडवाइजर और असिस्टेंट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर रहे। दलीप सिंह ने अपने लेखन से पंजाबी भाषा और साहित्य के विकास के लिए काम किया। दलीप के चर्चित सामाजिक उपन्यासों में ‘सोधियां दा फार्म’ (1978) और ‘हड़ताल’ (1982) शामिल है। दलीप की लिखी ‘पंजाबियां दा रहने सेहन’, ‘आतम‑विश्वास’ और ‘आपनी किस्मत आप उलीको’ किताबें भी काफी मशहूर है। दलीप सिंह लेखक होने के साथ ही वकील भी थे। 5. ओलिंपियन गुरबख्श सिंह निधन 24 अप्रैल को ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। गुरबख्श सिंह 1968 में मेक्सिको सिटी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। गुरबख्श ने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ इस हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। गुरबख्श ने वेस्टर्न रेलवे में सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप में देवाएं दी। गुरबख्श मुबंई हॉकी एसोसिएशन के ऑनरैरी सेक्रेटरी रहे। इस दौरान मुंबई में हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया था। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. लद्दाख 5 जिले बनाए जाने को मंजूरी 27 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर लद्दाख में नए पांच जिले बनाने को मंजूरी दी। लद्दाख में लंबे समय से नए जिलों की मांग की जा रही थी। 5 नए जिले बनने के बाद लद्दाख में कुल 7 जिले हो जाएंगे। ये पांच नए जिले शाम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर और द्रास होंगे। नुब्रा को कारगिल से अलग करने की मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी। लद्दाख के आम लोगों की समस्या है कि भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण लोगों को सरकारी कामों के लिए लेह या कारगिल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 5 नए जिले बनने से लोगों को अपने काम पूरे करने में सहूलियत होगी और आवाजाही आसान होगी। नए जिलों के गठन के बाद जिलों में भी विकास के काम हो पाएंगे और लद्दाख के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच आसान हो जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अगस्त 2024 में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी थी। 2019 में जम्मू कश्मीर से अलग होने के बाद से ये मांग उठ रही थी। 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत लद्दाख को एक

Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs

Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs

Hindi News Career Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs | Raghav Chadha Joins BJP 6 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन की 24 अप्रैल को पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी जॉइन की। बाकी चार सांसद अभी सामने नहीं आए हैं। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं। पार्टी ने 2 अप्रैल 2026 को राघव को डिप्टी लीडर पद से हटाया और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया था। राघव 2015 में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के तौर पर अपॉइंट हुए थे। 2019 में राघव ने साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य थे। राघव पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक भी रहे। AAP ने 2022 में राघव को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था। 2. सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी 23 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथेनॉल ब्लेंडिंग को मंजूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर ATF मार्केटिंग नियमों में बदलाव किया है। इस फैसले से भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी। एथेनॉल ब्लेंडिंग की मंजूरी के फैसले से एविएशन सेक्टर में प्रदूषण कम होगा और महंगे कच्चे तेल के आयात को घटाया जा सकेगा। मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल की परिभाषा को अपडेट किया गया है। नए अपडेट के मुताबिक ATF में हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ सिंथेसाइज्ड कंपोनेंट्स (जैसे एथेनॉल) को भी शामिल किया जा सकेगा। सरकार का ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के चलन को ध्यान में रखकर किया गया है। SAF एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जिसे कुकिंग ऑयल, कृषि अवशेष और कचरे से तैयार किया जा सकता है। इसमें एथेनॉल का मिश्रण भी अहम भूमिका निभाता है। SAF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए विमान के इंजन या मौजूदा फ्यूल सप्लाई सिस्टम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती। SAF पारंपरिक जेट फ्यूल के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम कर देता है। 3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार ने जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की 23 अप्रैल को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की। भारत-ब्रिटेन डिफेंस कॉर्पोरेशन के स्ट्रक्चर को रिव्यू किया और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर बात की। दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग साझेदारी सहित रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। इस बैठक में राजेश और NSA पॉवेल ने रीजनल सिक्योरिटी के डेवलपमेंट और उसकी प्रोग्रेस पर बातचीत की। ये बैठक विशेष रूप से रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन (रोडमेप 20230) की पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए की। दोनों प्रमुखों ने ये मुलाकात 2021 में घोषित भारत-UK व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत की। जिसमें 2030 का रोडमैप पर बात हुई। इस बैठक का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के बीच कॉम्परेशिप स्ट्रेटजिक पार्ट्नर्शिप के तहत डिफेंस रिलेशन को मजबूत करना है। 4. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं के लिए MoU साइन किया 24 अप्रैल को इंडियन फार्माकोपिया कीमशन (IPC) ने दवाईयों की क्वालिटी, रिसर्च और पेशेंट की सुरक्षा के लिए फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हाजीपुर के साथ एक MoU साइन किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, ये MoU हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किया गया है। इस MoU के तहत दवाओं की क्वालिटी, पेशेंट सेफ्टी, दवाओं का सही तरह से उपयोग करने और फार्मास्युटिकल में इनोवेशन को मजबूत करेंगे। पीएम भारतीय जनऔषधि स्कीम (PMBJP) के तहत ये दवाएं दी जाएंगी। इस MoU का उद्देश्य दवाओं की क्वालिटी को बढ़ाना है। इस MoU के तहत PMBI क्वालिटी टेस्ट के लिए जन औषधि दवाओं के रैंडम सैंपल IPC को भेजेगा। दवाओं के सही उपयोग के लिए जन औषधि केंद्रों में भारत के राष्ट्रीय फॉर्मूलरी को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे बेहतर फार्माकोविजिलेंस सिस्टम से दवाओं के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके। फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PBPI) QR कोड और टोल-फ्री हेल्पलाइन भी चलाएंगे। इस MoU का उद्देश्य लोगों में सस्ती जेनेरिक दवाओं में भरोसा बढ़े और पेशेंट बेहतर स्वास्थ्य लाभ पा सके। इस MoU के तहत मेडिकल यूज और फार्माकोविजिलेंस पर फार्मासिस्टों और स्टैकहोल्डर्स को ट्रेनिग भी दी जाएगी। निधन (DEATH) 5. कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन 22 अप्रैल को साउथ कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उन्होंने कोरियन इंडस्ट्री में 4 दशक तक एक्टिंग की। ली ने 1983 में एंटीगौन ड्रामा से 21 साल की उम्र में बतौर एक्टर डेब्यू किया। ली थिएटर से फेमस हुए। उनके मशहूर थियेटर प्ले एंटीगौन, मेल इंपल्स, ओथैलो (2009) और डेथ ऑफ अ सेल्समैन (2016) हैं। इसके साथ ही ली टीवी प्रोग्राम द प्राइस्ट्स (2015), स्टील रेन 2: समिट (2020), माय डियरेस्ट, वॉचर में भी काफी चर्चित रहे। 1998 में ली को कोरिया थिएटर एसोसिएशन एक्टिंग अवॉर्ड मिला। ली को 2011 में एक्टिंग के लिए ‘कोरिया थिएटर अवॉर्ड’ मिला। ली नाम-ही 2012 में डोंग-ए थिएटर अवॉर्ड मिला। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. भारत मालदीव को SAARC के लिए 30 अरब देगा 23 अप्रैल को भारत ने SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क के तहत पहली किस्त के रूप में मालदीव के लिए 30 अरब रुपए सैंक्शन किए। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क सार्क देशों के बीच एक तरह का इमरजेंसी लोन सिस्टम है। सार्क देशों में भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क मालदीव सरकार के बीच साइन हुए MoU के तहत दिया जाएगा। भारत ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के

Bikaji CMD Shivratan Agrawal Passes Away | Nepal Minister Resigns

Bikaji CMD Shivratan Agrawal Passes Away | Nepal Minister Resigns

Hindi News Career Bikaji CMD Shivratan Agrawal Passes Away | Nepal Minister Resigns | Current Affairs 2026 3 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने इस्तीफा दिया 22 अप्रैल को नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुरुंग पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी और कारोबारी दीपक भट्ट से संबंध का आरोप है। इसके साथ ही गुरुंग पर निवेश और वित्तीय लेनदेन को लेकर भी सवाल उठे रहे थे। नेपाल के अखबार की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुंग ने निष्पक्ष जांच और आपसी टकराव से बचने के लिए पद छोड़ने की बात कही। गुरुंग 27 मार्च को बालेंद्र शाह के नेतृत्व में बनी राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी की सरकार में गृहमंत्री बने थे। गृहमंत्री बनने के अगले ही दिन उन्होंने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। गुरुंग सितंबर 2025 में हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे। हालांकि, उनकी उम्र 36 साल है। सुदन गुरुंग जेन Z प्रोटेस्ट में आक्रामक तरीके से भाषण देने की वजह से जल्द ही युवाओं में लोकप्रिय हो गए थे। गुरुंग नई सरकार बनने के बाद पद छोड़ने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में हटाया गया था। नेशनल (NATIONAL) 2. केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी किया 22 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) के बनने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। 1 मई 2026 से ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू हो जाएगा। ये नोटिफिकेशन ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन एक्ट-2025 के तहत लागू किया गया है। नए नियमों के मुताबिक अब सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 5 से बढ़कर 10 साल होगी। ऐसे गेम्स जिनमें पैसे का लेनदेन शामिल नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं होगा। नए नियम के मुताबिक, जो गेम्स बड़े लेवल पर खेले जाते हैं या जिनमें फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन होते हैं, उन्हें नोटिफाई होने पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। IT सचिव एस.कृष्णन के मुताबिक, सरकार ने गेमिंग इंडस्ट्री के लिए लाइट-टच रेगुलेटरी अप्रोच अपनाई है, ताकि स्टार्टअप्स और डेवलपर्स पर बेवजह बोझ न पड़े। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक गेम्स को किस कैटेगरी में रखा गया है- सुओ मोटो: अथॉरिटी खुद किसी गेम का रिव्यू कर उसे क्लासिफाई कर सकती है। ई-स्पोर्ट्स बॉडीज: ई-स्पोर्ट्स से जुड़े इंस्टीट्यूशंस खुद आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार: सरकार स्पेसिफिक सोशल गेम्स को नोटिफाई कर सकती है। किसी भी गेम के क्लासिफिकेशन की प्रोसेस को पूरा करने के लिए 90 दिनों की समय सीमा तय की गई है। सरकार ने गेम खेलने वालों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए टू-टियर ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को डेटा रिटेंशन (डेटा संभाल कर रखना) और समय-समय पर कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करनी होगी। गृह मंत्रालय भी अब IT अथॉरिटी का हिस्सा होगा, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले गेम्स को ब्लॉक करने जैसी कार्रवाई की जा सके। नए नियम में रिफंड से जुड़े नियमों को भी हटाया गया है, क्योंकि सरकार का मानना है कि इस समस्या को पहले ही शामिल किया जा चुका है। ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी: ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) एक छह सदस्यीय टीम होगी। टीम में IT मंत्रालय के अलावा गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ये टीम देश में चल रहे गेम्स की निगरानी करेगी और उनके क्लासिफिकेशन को तय करके यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करेगी। निधन (DEATH) 3. बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का निधन 23 अप्रैल को बीकाजी के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) शिवरतन अग्रवाल का निधन हो गया। वे 74 साल के थे। शिवरतन अग्रवाल ने साल 1987 में बीकानेर में बीकाजी ब्रांड की स्थापना की थी। बीकाजी को शिवरतन ने बहुत छोटे लेवल से शुरू किया था, जो आज एक बड़े फूड ब्रांड के रूप में स्थापित है। शिवरतन अग्रवाल ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की थी, उन्होंने अपने क्रिएटिव विजन से बीकाजी को एक ब्रांड बनाया। शिव रतन ने अपना बिजनेस शुरू करने से पहले कई देशों की यात्रा की और प्रोडक्शन स्ट्रेटजी को समझा। भुजिया पहले सिर्फ हाथों से ही बनाई जाती थी मगर शिवरतन ने मशीन से भुजिया बनाने का सेट-अप बनाया। बीकाजी भारत का पहला ऐसा ब्रांड बना जिसने मशीन से भुजिया बनाई। इससे बीकाजी की प्रोडक्टिविटी और क्वालिटी दोनों बढ़ी। 2022 में IPO के बाद इंडियन स्टॉक एक्सचेंज में बिकाजी को लिस्टेड कराया, जो आज एक इंटरनेशनल ब्रांड है। शिवरतन एक पारंपरिक अग्रवाल व्यवसायी परिवार से हैं, जिसकी जड़ें बीकानेर के मिठाई और नमकीन व्यापार में गहराई से जुड़ी हुई हैं। बीकाजी के 250 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं। ये भारत के अलावा अमेरिका, UAE, ऑस्ट्रेलिया, रूड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड समेत 32 देशों में मिलते हैं। शिवरतन के बेटे दीपक अग्रवाल कंपनी के MD हैं। शिवरतन अग्रवाल ने अपने खानदानी बिजनेस ‘हल्दीराम’ के बंटवारे के बाद बीकाजी शुरू किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. ट्रम्प ने नौसेना प्रमुख जॉन फेलन को पद से हटाया 22 अप्रैल को अमेरिकी रक्षा विभाग ने अमेरिकी नेवी प्रमुख जॉन फेलन को पद से बर्खास्त कर दिया गया। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बयान जारी कर कहा कि फेलन तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं। फेलन ने एक दिन पहले ही वाशिंगटन डीसी में नौसेना के वार्षिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में नाविकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित किया था और पत्रकारों से अपने एजेंडे पर चर्चा की थी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से फेलन और पेंटागन के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार मतभेद चल रहे थे। फेलन ट्रंप के चुनाव अभियान के प्रमुख दानदाताओं में से एक थे और उन्होंने निजी निवेश फर्म रगर मैनेजमेंट एलएलसी की स्थापना की थी। फेलन ने 24 मार्च 2025 को नौसेना सचिव के पद की शपथ ली थी। फेलन की जगह पर नौसेना के वर्तमान अवर सचिव हंग काओ को कार्यवाहक नौसेना सचिव नियुक्त किया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने इसके साथ ही परमाणु

India Sends 2 Ton Life Support Medicine to Tanzania

India Sends 2 Ton Life Support Medicine to Tanzania

Hindi News Career India Sends 2 Ton Life Support Medicine To Tanzania | April 23 Current Affairs 28 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने 975 करोड़ रुपए के MoU साइन किए 21 अप्रैल को रक्षा मंत्रालय ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ लगभग 975 करोड़ रुपए का MoU साइन किया। इस MoU के तहत T-72 और T-90 टैंकों के लिए TRAWL असेंबली इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे। ये MoU नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में साइन हुआ। TRAWL असेंबली T-72 और T-90 टैंकों में लगाए जाने वाले इक्विपमेंट हैं, जो इंडियन आर्मी की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता को बढ़ाएगी। ये एंटी-टैंक बारूदी सुरंगों के जरिए गाड़ियों को निकालने के लिए एक सुरक्षित लेन बनाने के भी काम आएगी। TRAWL असेंबली एक स्वदेशी माइनफील्ड ब्रीचिंग सिस्टम है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। TRAWL असेंबली टैंकरों में आगे लगाए जाते हैं। निधन (DEATH) 2. आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नादेंदला भास्कर राव का निधन 22 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन भास्कर राव का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। भास्कर राव पहली बार 1978 में विधायक चुने गए थे और चेन्ना रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर काम किया था। 1978 में, भास्कर राव ने विजयवाड़ा से चुनाव लड़ा और कांग्रेस विधायक के तौर पर जीत हासिल की। भास्कर राव बाद में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हो गए, TDP की स्थापना टी एन रामाराव ने की थी। 1983 में भास्कर राव तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से गुंटूर जिले के वेमुरु निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। 1984 में उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक टी एन रामाराव के खिलाफ बगावत कर सरकार गिरा दी। 1984 में भास्कर आंध्र प्रदेश के सीएम बने थे। हालांकि, उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा और वे एक महीने ही इस पद पर रह पाए थे। भास्कर ने NTR, मैरी चेन्ना रेड्डी और अंजैया कैबिनेट में मंत्री रहे। 1998 में खम्मम लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। भास्कर राव ने TDP में अपने समर्थकों के साथ और कांग्रेस के समर्थन से NTR सरकार का तख्तापलट कर दिया, जब NTR उस समय हेल्थ इमरजेंसी की वजह से अमेरिका में थे। राजनीतिक तख्तापलट के बाद, भास्कर राव 16 अगस्त, 1984 को आंध्र प्रदेश के सीएम बने। हालांकि, सिर्फ 31 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने और 17 सितंबर 1984 तक इस पद पर रहे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भास्कर राव ने 1985 में प्रजास्वामी तेलुगु देशम पार्टी की बनाई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत ने तंजानिया को लाइफ सपोर्ट मेडिसिन भेजीं 21 अप्रैल को भारत ने पूर्वी अफ्रीकी देश के तंजानिया को 2 टन लाइफ सेविंग मेडिसिन भेजी हैं। ये दवाएं तंजानिया के दार ए सलाम के श्री हिंदू मंडल हॉस्पिटल में भेजी गई हैं। ये दवाएं बेहतर स्वास्थ्य और आपसी सहयोग का हिस्सा हैं। भारत के हाई कमिश्नर बिश्वदीप डे ने हॉस्पिटल ट्रस्टी कौशिक एल. रमैया को दवाओं की खेप सौंपी है। दवाओं की इस खेप में जरूरी इक्विपमेंट जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सक्शन यूनिट, ऑक्सीमीटर, माइक्रोस्कोप और स्टेथोस्कोप के साथ-साथ इनहेलर, सीरिंज, गलब्स, पट्टियां और व्हीलचेयर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। इस मेडिकल खेप से हॉस्पिटल में डायग्नोस्टिक कैपिसिटी, ट्रीटमेंट कैपविलिटी और पेशेंट केयर बेहतर होगी। ये मदद भारत- तंजानिया के आपसी सहयोग और स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए है। साथ ही ये डिप्लोमेटिक रिलेशन और डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए है। ये दवाएं भारत के इनिशिएटिव वैक्सीन मैत्री का हिस्सा हैं। जिसे 2021 में भारत ने शुरू किया था। भारत का तंजनियां को दवाएं भेजना भारत-अफ्रीका फोरम समिट फ्रेमवर्क का हिस्सा है। अफ्रीका भारत का एनर्जी, ट्रेड और मेरीटाइम पार्टनर है। भारत का ये कदम भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साउथ कॉर्पोरेशन को बढ़ावा देगा। मिसलीनियस (Miscellaneous) 4. शेखा झील बर्ड सेंचुरी रामसर साइट बनी 22 अप्रैल को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यूपी की शेखा झील बर्ड सेंचुरी को रामसर साइट बनाने का ऐलान किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में यादव ने कहा कि ये राज्य की 12वीं और देश की 99वीं रामसर साइट है, जो भारत को एक ऐतिहासिक सदी के करीब लाती है। रामसर साइट ऐसी आर्द्रभूमि यानी Wetlands होती है, जहां पक्षियों को संरक्षित करने के लिए बेहतर माहौल दिया जाता है। ये कन्वेंशन 1971 में भारत और ईरान के बीच हुआ था। रामसर साइट बनने से लोकल लोगों को रोजगार मिलेगा और क्लाइमेट सिक्योरिटी को भी बढ़ावा मिलेगा। इस समावेशन से स्थानीय आजीविका और वैश्विक जैव विविधता के साथ-साथ जल और जलवायु सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सेंचुरी में सेंट्रल एशियाई फ्लाईवे हैं, जहां ठंड के मौसम में बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और कई बत्तखों जैसे प्रवासी पक्षियों का घर है। रामसर साइट ऐसी आर्द्रभूमि यानी Wetlands है जिसे इंटरनेशनल महत्व का दर्जा दिया गया है। वेटलैंड्स यानी नम जमीनों पर रामसर कन्वेंशन, सूखी जमीनों को टिकाऊ बनाने के लिए किया गया एक इंटरनेशनल एग्रीमेंट है। ये एग्रीमेंट 1971 में ईरान के रामसर में हुआ था। भारत 1 फरवरी 1982 को इस कन्वेंशन का हिस्सा बना। रामसर में शामिल होने वाले देश वेटलैंड्स को नॉमिनेट कर सकते हैं, जिन्हें रामसर साइटों के रूप में जाना जाता है, जैसे जैव विविधता, प्रवासी पक्षी, दुर्लभ प्रजातियां और हाइड्रोलॉजिकल एनवायरमेंट। रामसर नाम ईरान के रामसर शहर से आया है, यहीं ये संधि हुई थी। रामसर के तहत सभी रामसर साइटें इंटरनेशनल लेवल पर दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए काम करती हैं। 5. INS सुनयना अपने क्रू के साथ जकार्ता पहुंचा 21 अप्रैल को इंडियन नेवी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल INS सुनयना इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा है और ये INS सुनयना का तीसरा पोर्ट कॉल है। INS सुनयना हिंद महासागर में इंडियन ओशियन शिप (IOS) SAGAR इनशियेटिव के तहत इंडोनेशिया पहुंचा है। IOS- SAGAR का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है। INS सुनयना मलक्का और सिंगापुर जलडमरूमध्य जैसे प्रमुख ग्लोबल

John Turnus Apple New CEO

John Turnus Apple New CEO

Hindi News Career John Turnus Apple New CEO | April 2026 Current Affairs; Anil Chauhan Indian CDS Britain 12 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे 21 अप्रैल को एपल ने नए CEO के नाम का ऐलान किया। अब एपल CEO टिम कुक की जगह जॉन टर्नस नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे और बोर्ड ने सर्वसम्मति से कुक के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दे दी है। जॉन टर्नस हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं। जॉन टर्नस ने 2001 में एपल कंपनी जॉइन की थी। जॉन ने iPhone, iPad, Mac सॉफ्टवेयर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टिम कुक: टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में एपल के CEO बने थे। टिम ने एपल के प्रॉडक्ट्स को को-डेवलप और डिजाइन किया है। टिम ने FBI टेरेरिज्म केस में iPhone को अन लॉक करने से इनकार किया। टिम ने एपल की प्राइवेसी, सस्टेनेबिलिटी पर काम किया। टिम एपल को 3 ट्रिलियन पर ले जाने वाले एपल के पहले CEO बने। टिम की लीडरशिप में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब ₹32 लाख करोड़) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹350 लाख करोड़) हुई। कंपनी का सालाना रेवेन्यू भी 108 बिलियन डॉलर (करीब ₹10 लाख करोड़) से बढ़कर 2025 में 416 बिलियन डॉलर (₹39 लाख करोड़) के पार पहुंच गया है। Apple की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने की थी। ये कंपनी कैलिफोर्निया के लॉस अल्टोस में स्टीव जॉब्स के गैरेज से शुरू हुई थी। कंपनी पर्सनल कंप्यूटर बनाने के लिए शुरू की गई थी। टिम कुक एपल को 3 ट्रिलियन पर ले जाने वाले पहले CEO हैं। 2. CDS जनरल अनिल चौहान यूके के दौरे पर पहुंचे 20 अप्रैल को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान लंदन की 3 दिन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं, जो किसी भारतीय CDS की यूके की पहली यात्रा है। जनरल चौहान CDS रिचर्ड नाइटन से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही ब्रिटेन की मिलिट्री लीड से भी मुलाकात की। इस यात्रा में CDS अनिल चौहान और यूके प्रमुख साइबर सिक्योरिटी, इंटेलिजेंस इनफॉर्मेशन (खुफिया जानकारी) शेयर करने पर बात करेंगे। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉलेबरेशन, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज पर भी बात होगी। इस यात्रा का उद्देश्य देशों के बीच इंटर ऑपरेटबिलिटी और ऑपरेशनल को-ऑपरेशन को बढ़ाना है। CDS जनरल की ये यात्रा पिछले महीने नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच सीनियर मिलिट्री लीडर्स के बीच हुई बैठक के बाद हुई है। CDS जनरल की ये यात्रा भारत और ब्रिटेन के बीच डिफेंस पार्ट्नर्शिप को बेहतर करना और ग्लोबल सिक्योरिटी के बीच मजबूत रिलेशन बिल्ड करने के लिए है। यात्रा के दौरान CDS जनरल रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज इंस्टीट्यूट भी जाएंगे। रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज ब्रिटेन का एक हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट है, जो ब्रिटिश फोर्स और सिविल सर्विस के लिए ट्रेनिंग देता है। CDS जनरल अनिल चौहान की यूके यात्रा दोनों देशों के बीच 5वीं हाई लेवल मिलिट्री एंगजमेंट का हिस्सा है। नेशनल (NATIONAL) 3. भारत और साउथ कोरिया ने स्पोर्ट्स, कल्चर समेत 4 MoU साइन किए 20 अप्रैल को भारत और साउथ कोरिया ने स्पोर्ट्स, कल्चर और स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्री इंटरप्राइज सेक्टर कॉर्पोरेशन के लिए चार MoU साइन किए। दोनों देशों के प्रमुखों ने इकोनॉमिक पार्ट्नर्शिप और भारत-कोरिया के डिजिटल ब्रिज के स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए जॉइंट डिकलरेशन पर साइन किए। नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और साउथ कोरिया के प्रेसीडेंट ली जे म्युंग के बीच वार्ता के बाद इन पर साइन हुए। इसके साथ ही भारत और कोरिया दोनों शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और इंडो-पैसिफिक की दिशा में योगदान देना जारी रखेंगे। दोनों देशों ने AI, सेमीकंडक्टर और प्रौद्योगिकी में साझेदारी को और गहरा करने के लिए भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज लॉन्च किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा- भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर है। जिसके 2030 तक 50 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। इससे पहले जुलाई 2018 में राष्ट्रपति मून जे-इन ने भारत का दौरा किया था। साउथ कोरिया के प्रेसीडेंट ली जे म्युंग 3 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं और ये उनकी पहली भारत यात्रा है। निधन (DEATH) 4. पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ गोपालराव पाटिल का निधन 20 अप्रैल को पूर्व राज्यसभा सदस्य और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गोपालराव पाटिल का निधन हो गया। वे 95 साल के थे। पाटिल एक डॉक्टर थे उसके बाद महाराष्ट्र से बीजेपी के नेता रहे। पाटिल 1994 और 2000 के बीच भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे। पाटिल ने वाणिज्य, विदेश मामलों और रेलवे सहित प्रमुख संसदीय समितियों के मेम्बर भी रहे। पाटिल हैदराबाद के कुरनूल स्थित एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे। पाटिल ने इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन की स्थापना की और उसके पहले अध्यक्ष भी रहे। पाटिल बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार भी प्रदान किए गए पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासाराव देशमुख के रिश्तेदार थे। 2019 में पाटिल को स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने ‘जीवन साधना (लाइफटाइम अचीवमेंट) पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। डॉ गोपालराव पाटिल ने कोल्हापुर जिले के कुरुंदवाड़ में मेडिकल ऑफिसर के रूप में भी सेवाएं दीं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में टेनिस प्लेयर कार्लोस को बेस्ट प्लेयर अवार्ड 20 अप्रैल को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स का ऐलान हुआ। इसमें टेनिस प्लेयर कार्लोस अलकराज और आर्यना सबालेंका को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। साथ ही पेरिस सेंट-जर्मेन को ‘टीम ऑफ द ईयर’ चुना गया। अलकराज ने पिछले साल फ्रेंच और US ओपन जीता था और जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। इस महीने मास्टर्स खिताब जीतने वाले रोरी मैकलरॉय को साल का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिला। 18 साल की उम्र में बार्सिलोना और स्पेन के लिए लैमिन यमल को साल के सबसे यंग प्लेयर का अवार्ड जीता। फॉर्मूला वन चैंपियन लैंडो नॉरिस को वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता।