Thursday, 25 Jun 2026 | 01:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कौन है बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर शाह, जो हाफिज सईद और लखवी के संपर्क में था? जानें कैसे हुई गिरफ्तारी | delhi police special cell lashkar module bangladesh handler shabbir ahmed lone with 8 terrorist arrest from kolkata

authorimg

होमताजा खबरDelhi कौन है बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर शाह, जो हाफिज सईद और लखवी के संपर्क में था? Last Updated:February 22, 2026, 17:56 IST दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. बांग्लादेश से संचालित इस गिरोह ने दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर देश विरोधी पोस्टर लगाए थे. पुलिस ने कोलकाता और तमिलनाडु से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो फिदायीन हमले की फिराक में थे. गिरफ्तार आतंकी में 6 बांग्लादेशी हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 आतंकी को गिरफ्तार किया. नई दिल्ली. पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली सहित देश के कई बड़े शहरों को दहलाने की साजिश रच रहा है. भारतीय एजेंसियां इसको लेकर हाई अलर्ट पर है. इस बीच रविवार को दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक ऐसे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे बांग्लादेश में बैठा एक पुराना आतंकी हैंडलर संचालित कर रहा था. इस मॉड्यूल के तार दिल्ली से लेकर कोलकाता और तमिलनाडु तक फैले हुए थे. स्पेशल सेल की पूछताछ में पता चला है कि जिन 8 आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है, उस मॉड्यूल का हैंडलर शब्बीर शाह पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद और 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी के संपर्क में था. एडिशनल सीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे एक पोस्टर से शुरू हुई जांच ने देशव्यापी आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साजिश का खुलासा 7 फरवरी 2026 को हुआ, जब दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन और आसपास के कुछ अन्य स्टेशनों के पिलरों पर देश विरोधी और आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले पोस्टर चिपके पाए गए. सीआईएसएफ की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट और स्पेशल सेल को अलर्ट किया गया. जांच शुरू हुई तो पता चला कि यह किसी शरारती तत्व का काम नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आतंकी मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा था. कोलकाता में गिरफ्तारी और मुख्य हैंडलर का खुलासा स्पेशल सेल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर कोलकाता में छापेमारी की. वहां स्थानीय पुलिस की मदद से दो संदिग्धों उमर फारूक और एक बांग्लादेशी नागरिक रोबिल उल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन दोनों को निर्देश बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन दे रहा था. #WATCH | Delhi | Additional CP, Special Cell, Pramod Kumar Kushwaha says, “A total of eight people have been arrested in this case. Seven of them are Bangladeshi nationals. The arrest of the initial two persons was done on the 15th. On the 7th of February, anti-national posters… https://t.co/XDJ6DLwqpW pic.twitter.com/pRdIOgM4e2

Delhi Police Suspect Terrorists Recon India

Delhi Police Suspect Terrorists Recon India

तिरुप्पुर/नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम की गिरफ्त में संदिग्ध शख्स (लाल घेरे में)। दिल्ली पुलिस ने रविवार को 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। पुलिस के मुताबिक यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं। इन लोगों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। 3 आरोपियों को उथुकुली, 3 को पल्लादम और एक आरोपी तिरुमुरुगनपोंडी से पकड़ा गया। ये सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान छिपाकर तिरुप्पुर में गारमेंट इंडस्ड्री में काम कर रहे थे। गिरफ्तार संदिग्धों की 3 तस्वीरें… आतंकियों की मदद के लिए रेकी की दिल्ली पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों पर आतंकियों की मदद के लिए शहरों की रेकी का आरोपी है। इसके अलावा दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने में भी शामिल होने का शक है। सभी को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। 21 फरवरी: देश में सिक्योरिटी अलर्ट जारी एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर टेरर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दिल्ली में लाल किला, चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी की जा रही है। वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमें भी तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपात सेवाओं को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं। लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, 3 तस्वीरें शनिवार को लाल किले पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकैड्स के पास तैनात सुरक्षा बलों के जवान। लाल किले के वॉच टॉवर पर चाक-चौबंद सुरक्षाकर्मी। शनिवार को लाल किले के पास पहरा देती दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही। 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है। उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार फटने से आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमके का बदला लेने के लिए लश्कर-ए-तैयबा भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। ———————– ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:9 की मौत, 24 घायल; हरियाणा के सलमान ने पुलवामा के तारिक को बेची थी कार दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में 10 नवंबर 2025 को शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

DSSSB Recruitment 911 Posts | Govt Job Delhi

DSSSB Recruitment 911 Posts | Govt Job Delhi

16 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती की। यूपीएससी ने CAPF में 349 पदों पर निकाली भर्ती। साथ ही मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2026 तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या लीगल असिस्टेंट 10 असिस्टेंट इंजीनियर सिविल 33 जूनियर इंजीनियर सिविल 281 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) 587 कुल 911 लीगल असिस्टेंट : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री। साथ में 3 साल लीगल प्रैक्टिश्नर का अनुभव या किसी सरकारी डिपार्टमेंट में 1 साल का लीगल काम का अनुभव। असिस्टेंट इंजीनियर सिविल: सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 2 साल का अनुभव। जूनियर इंजीनियर सिविल: मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): बैचलर की डिग्री। साथ में कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। सैलरी : 35,400-1,42,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : टियर – 1 एग्जाम टियर – 2 एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए एससी, एसटी, पीएच : नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : लीगल असिस्टेंट के लिए : सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स जनरल अवेयरनेसजनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग एबिलिटीएरिथमेटिकल एंड न्यूमेरिकल एबिलिटीहिंदी लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन टेस्टइंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन टेस्ट 100 100 संबंधित विषय 100 100 टोटल 200 200 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड – 2 : सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स जनरल अवेयरनेसजनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग एबिलिटीएरिथमेटिकल एंड न्यूमेरिकल एबिलिटीहिंदी लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन टेस्टइंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन टेस्ट 200 200 ऐसे करें आवेदन : DSSSB की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। DSSSB Recruitment Advt 6/2024 पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपीएससी ने CAPF में 349 पदों पर निकाली भर्ती संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 25 साल उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट जरूरी डॉक्यूमेंट्स : वैलिड ईमेल आईडी मोबाइल नंबर स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस) फीस : जनरल, ओबीसी : 200 रुपए एससी, एसटी, महिला : नि:शुल्क एग्जाम में लागू होंगे ये नियम : वन टाइम रजिस्ट्रेशन की जगह यूआरएन ने ले ली है जो हमेशा वैलिड रहेगा। फाइनल सब्मिशन के बाद आवेदन में सुधार करने का कोई मौका नहीं मिलेगा। अब पहले से खींची हुई फोटो अपलोड करने के बजाय आवेदन के समय लाइव फोटो कैप्चर करना जरूरी है। उम्मीदवारों को सफेद कागज पर काले पेन से तीन बार सिग्नेचर करके अपलोड करने होंगे। एग्जाम सेंटरों की संख्या 47 से बढ़ाकर 57 कर दी गई है। इसके अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद) और भुवनेश्वर, इंदौर जैसे 10 नए सेंटर जोड़े गए हैं। इस बार असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों का अनिवार्य फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न : पेपर सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स पेपर – 1 जनरल एंड मेंटल एबिलिटी 125 250 पेपर – 2 जनरल स्टडीज, निबंध एंड कॉम्प्रिहेंशन 7 200 ऐसे करें आवेदन : यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। होमेपज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद UPSC CAPF AC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में 235 पदों पर भर्ती मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026 तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री, डिप्लोमा, आर्किटेक्चर या सिविल इंजीनियरिंग या प्लानिंग या इसके समकक्ष डिग्री, सोशल वर्क में मास्टर डिग्री, लॉ में बैचलर डिग्री, स्टेनोग्राफर के लिए 10वीं पास + 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड + 40 शब्द प्रति मिनट मराठी टाइपिंग, 10वीं पास के साथ वर्क एक्सपीरियंस। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम (सामान्य वर्ग) : 38 साल अधिकतम (आरक्षित वर्ग) : 43 साल पीडब्ल्यूबीडी : 45 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 7 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : सामान्य : 1,000 रुपए पिछड़ा वर्ग (OBC/SC/ST/VJ-NT/SBC) : 900 रुपए अनाथ श्रेणी: 900 रुपए पूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सैलरी : 19,100 से 1,77,500 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। सभी डिटेल्स पढ़ें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 23 फरवरी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)

Himachal Chief Minister Sukhvinder Sukhu Get sick | AIIMS Delhi

Himachal Chief Minister Sukhvinder Sukhu Get sick | AIIMS Delhi

हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू इलाज को एम्स दिल्ली पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में बीमार पड़ गए। वह दिन में करीब 12 बजे उपचार के लिए AIIMS दिल्ली पहुंचे। टेस्ट कराने के बाद सीएम सुक्खुू वापस हिमाचल सदन लौट आए हैं। अब उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। हालांकि, सीएम के . सूचना के अनुसार सीएम सुक्खू के पेट में सुबह के वक्त अचानक दर्द उठा। जैसे ही दर्द तेज हुआ तो वह सीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू हुआ और टेस्ट करवाए गए। सूत्रों के अनुसार- सीएम के सभी टेस्ट ठीक बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। दिल्ली में बीती शाम को मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ आयोजित मीटिंग में शामिल सीएम सुक्खू। -फाइल फोटो। पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे सीएम सुक्खू काफी समय से पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं। सीएम 2 बार आईजीएमसी शिमला और एक बार एम्स दिल्ली में इलाज करवा चुके हैं। डॉक्टरों ने सीएम को आराम करने की सलाह दी है। अब वह हिमाचल सदन में आराम कर रहे हैं। हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गए थे सीएम बता दें कि सीएम सुक्खू कांग्रेस हाईकमान के साथ बीते कल रखी गई मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। सीएम शुक्रवार सुबह शिमला से पहले श्रीनगर गए। शाम के वक्त वह श्रीनगर से सीधे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में 5 बजे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। इसमें रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने, हिमाचल कांग्रेस संगठन और सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर चर्चा की गई। आज सुबह उनका केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस हाईकमान से मिलने का प्रोग्राम था।

Delhi Congress Protest | Mumbai Rahul Gandhi Black Flags; AI Summit

Delhi Congress Protest | Mumbai Rahul Gandhi Black Flags; AI Summit

नई दिल्ली24 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी = गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस नेता आज महाराष्ट्र के भिवंडी पहुंचे हैं। उनकी यहां 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी मामले में पेशी है। राहुल गांधी का काफीला जब कोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उसपर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। AI समिट में प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-र्शट लेकर स्टेज पर चढ़ गए। इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे। दिल्ली पुलिस प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को अपने साथ ले गई। 4 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने 4 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंडियन यूथ कांग्रेस के सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश स्टेट वाइस प्रसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साजिश के तहत इंटरनेशनल समिट में भारत की छवि धूमिल की है। BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा- यह संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था। इसकी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई थी, जहां सोनिया और प्रियंका मौजूद थीं। पुलिस बोली- प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था दिल्ली पुलिस में एडिशन कांस्टेबल देवेश कुमार महला ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे घटी। प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और क्यूआर कोड स्कैन करके समिट हॉल में एंट्री की। उन्होंने ऊपर स्वेटर और जैकेट पहनी हुई थी और अंदर टी-शर्ट। हॉल नंबर 5 के पास उन्होंने अपने स्वेटर और जैकेट उतार दिए और टी-शर्ट लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं पर पुलिस के साथ झड़प करने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले काले रंग के छाते पर स्टिकर चिपकाकर भारत मंडपम में घुसने की योजना बनाई थी। फिर उन्हें एहसास हुआ कि गेट पर जांच के दौरान काले छाते पकड़े जाएंगे। इसलिए उन्होंने टी-शर्ट पर स्टिकर चिपका दिए। स्टिकर कहां छपवाए गए थे, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है। दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है, जिनमें आपराधिक साजिश, पब्लिक सर्वेंट को चोट पहुंचाना, उनपर हमला करना और काम में बाधा डालना सहित कई गंभीर आरोप शामिल हैं। भाजपा बोली- कांग्रेस के लिए AI का मतलब एंटी-इंडिया भाजपा ने AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर पोस्ट में लिखा- यह कांग्रेस के अहंकार और हताशा का प्रदर्शन है! राहुल गांधी के लिए भारत को अपमानित करना ही सरकार को निशाना बनाने का तरीका है। AI समिट में प्रदर्शन पर नेताओं की प्रतिक्रिया तरुण चुघ, भाजपा नेता – ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंटरनेशनल समिट में भारत की छवि धूमिल की है। ये साजिश के तहत की गई है। जो माफ नहीं की जा सकती है। देश की जनता इस तरह के हरकतों के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।’ मनोज झा, RJD सांसद – ‘मेरा मानना ​​है कि देश में आक्रोश है और यह आक्रोश कई मोर्चों पर है लेकिन मुझे लगता है कि इस तरह के समिट में विरोध प्रदर्शन करना ठीक नहीं था।’ उदय भानु चिब, इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष- हमारे युवा कांग्रेस के साथी राहुल गांधी के सिपाही हैं। वे डरेंगे नहीं। जब राहुल गांधी के खिलाफ FIR नहीं थी, तब भी ED का मामला इतने सालों तक चलता रहा। भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन हम संविधान के सिपाही हैं, राहुल गांधी के सिपाही हैं। हम देश के युवाओं के लिए आवाज उठाएंगे।’ 20 फरवरी: राहुल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ और ‘राहुल गांधी हाय-हाय’ के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल के पोस्टर भी जलाए। काफी हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को बस में भरकर अपने साथ ले गई। PM ने 16 फरवरी को AI समिट का उद्घाटन किया था 2026 इंडिया AI इंपैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी 2026 से शुरू हुआ। यह 20 फरवरी तक होना था लेकिन भीड़ और आयोजनों के चलते इसे 21 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को समिट का उद्घाटन किया था। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है। यहां आम लोग देख सकते हैं कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसके अलावा लगभग 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 से ज्यादा मंत्री, और 45 से ऊपर तकनीकी कंपनियों के प्रमुख

Delhi Car Accident Kills Delivery Boy

Delhi Car Accident Kills Delivery Boy

बेंगलुरु23 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा रात 3.26 बजे सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास राजौरी गार्डन की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना में हेम शंकर (25) की मौत हुई है। वो रघुबीर नगर का रहने वाला था। हेम शंकर जेप्टो में काम करता था। टक्कर के उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हेम शंकर को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार ड्राइवर मोहित कुमार (27) को गिरफ्तार किया गया है। कार भी जब्त है। 20 फरवरी को भी कार ड्राइवर ने शकरपुर इलाके में सड़क किनारे मौजूद 5 रेहड़ियों को टक्कर मारी थी। इस घटना में भी 3 लोग घायल हुए थे। दोनों घटनाओं की 4 तस्वीरें… काले रंग की क्षतिग्रस्त कार। जिसकी टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हुई। दावा है कि घटना के दौरान कार ड्राइवर नशे में था। कार के बोनट का हिस्सा जो टक्कर के बाद कार से अलग हो गया। शकरपुर की तस्वीर, यहां कार ने 5 रेहडियों की टक्कर मारी। 17 फरवरी: कार की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत जनकपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार सेंट्रो की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत हुई थी। उसकी नानी गई। घटना 17 फरवरी की सुबह करीब 7.40 बजे की है। इसमें बच्ची की नानी मर्सी जेवियर भी गंभीर घायल हुई। उन्होंने बताया था कि मैं नातिन को ई-रिक्शा से स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने हमारे रिक्शे को टक्कर मारी। मुझे कुछ समझ आता उससे पहले मैं सड़क पर गिर गई। जब होश आया तो मेरी नातिन मेरे पास पड़ी थी। मेरा हाथ खून से भीगा था। जेवियर ने बताया कि मैंने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी, कार वाले से मदद का कहा, लेकिन वह भाग गया। मेरी किसी ने मदद नहीं की। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 3 फरवरी: कार की टक्कर से बाइकर की मौत दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी। यह हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था। कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया था कि स्कॉर्पियो ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। पूरी खबर पढ़ें… ………………………………… यह खबर भी पढ़ें…. दिल्ली में जलबोर्ड के खोदे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

21-Month-Old Nephew Hadi in Mukherjee Nagar Park | Ramadan Tragedy Delhi | SFS Flats Murder Case | रमजान मनाने बेटे संग मायके पहुंची महिला, पार्क घूमने के बहाने ले गई मौसी, सूनसान जगह देख कर दिया कांड, फिर

authorimg

होमताजा खबरक्राइम मायके आई थी महिला, घर में था खुशी का माहौल, तभी मौसी ने भांजे संग कर दिया कांड Last Updated:February 20, 2026, 17:26 IST दिल्ली के मुखर्जी नगर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. एक महिला ने अपनी ही बहन के 21 माह के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी. रमजान के पवित्र महीने में, जहां हर घर में इबादत और खुशियों का माहौल है, वहीं एक मौसी ने अपने ही मासूम भांजे की जिंदगी का चिराग बुझा दिया. आरोपी महिला का एलएनजेपी में इलाज चल रहा है. पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर) नई दिल्ली: मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. दिल्ली की ही सीलमपुर की रहने वाली एक महिला रमजान मनाने अपने मायके पहुंची थी. त्योहार के सीजन में खुशी मनाने आई थी महिला के जीवन में मातम पसर गया. दरअसल, उसकी सगी बहन ने उसके 21 महीने के भांजे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस को घटना की जानकारी महिला के भाई ने दी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे पीएस (PS) मुखर्जी नगर को डीडी नंबर 62 से एक पीसीआर कॉल मिली. कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि मेरे भांजे की मौत हो गई है. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन ही है. उसने पुलिस को बताया कि इस वदात को एसएफएस (SFS) फ्लैट्स मुखर्जी नगर के एक पार्क में दिया गया. कौन है आरोपी? पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान अजरा, उम्र 30 साल के रूप में हुई है. अजरा ने कथित तौर पर पार्क में टहलने के बहाने बच्चे को साथ लिया और वहां सन्नाटा पाकर उसका गला घोंट दिया. बचाने की कोशिश, पर मासूम ने तोड़ा दम पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब यह वारदात हो रही थी, तब वहां से गुजर रहे एक स्थानीय निवासी की नजर इस खौफनाक मंजर पर पड़ी. उसने तुरंत हस्तक्षेप किया और बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया. आनन-फानन में मासूम को पास के न्यूलाइफ हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, उसकी जान बचाई नहीं जा सकी. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मरने वाले बच्चे की पहचान हादी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र मात्र 21 महीने थी. रमजान की खुशियां मनाने आई थी मां पुलिस जांच में सामने आया कि मासूम हादी अपने पिता आदिल के साथ ओल्ड सीलमपुर में रहता था. रमजान का महीना होने के कारण उसकी माँ उज़मा अपने मायके (मुखर्जी नगर) आई हुई थी. परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि जिस घर में वे खुशियां बांटने आए हैं, वहीं से उनके कलेजे के टुकड़े की अर्थी उठेगी. आरोपी मौसी बेहोश हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अज़रा मौके पर ही बेहोश पाई गई. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉस्पिटल भेजा गया है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या अज़रा किसी मानसिक तनाव में थी या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी पारिवारिक रंजिश थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. About the Author Deep Raj Deepak दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें First Published : February 20, 2026, 17:26 IST

Delhi Girl Death | Fast Car Hits E-Rickshaw in Janakpuri

Delhi Girl Death | Fast Car Hits E-Rickshaw in Janakpuri

नई दिल्ली11 घंटे पहले कॉपी लिंक घटना के दौरान बच्ची अपनी नानी के साथ स्कूल जा रही थी। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार सेंट्रो की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना 17 फरवरी की सुबह करीब 7.40 बजे की है। इसमें बच्ची की नानी मर्सी जेवियर भी गंभीर घायल हुई हैं। उन्होंने बताया- मैं नातिन को ई-रिक्शा से स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने हमारे रिक्शे को टक्कर मारी। मुझे कुछ समझ आता उससे पहले मैं सड़क पर गिर गई। जब होश आया तो मेरी नातिन मेरे पास पड़ी थी। मेरा हाथ खून से भीगा था। जेवियर ने बताया कि मैंने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी, कार वाले से मदद का कहा, लेकिन वह भाग गया। मेरी किसी ने मदद नहीं की। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना पर पुलिस ने बताया कि आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। जहां घटना हुई वहां के सीसीटीवी फुटेज भी निकाला जा रहा है। बच्ची की मां बोलीं- लापरवाह ड्राइविंग पर नियंत्रण जरूरी घटना पर पीड़ित मां ने कहा- मैं एक अस्पताल में काम करती हूं। यहां के एक कर्मचारी ने मुझे बताया था कि मेरी मां सड़क पर रो रही हैं। मेरी बेटी सांस नहीं ले पा रही है। लापरवाह ड्राइविंग पर कंट्रोल जरूरी है। एक सेकेंड में किसी की भी जान जा सकती है। पुलिस इस पर एक्शन ले। इससे ज्यादा हमें कुछ नहीं कहना है। 3 फरवरी: कार की टक्कर से बाइकर की मौत दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी। यह हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था। कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया था कि स्कॉर्पियो ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5 फरवरी- गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत:जलबोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, केस भी दर्ज; राहुल गांधी बोले- कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

नशे की लत ने बनाया ‘बैड कैरेक्टर’, जानें ब्रांडेड शराब का शौकीन राजा कैसे बना दिल्ली का शातिर ऑटो-लिफ्टर? | delhi police north west district auto lifter raja bihari arrested six stolen vehicles recovered crime news

authorimg

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी की पहचान राजा उर्फ बिहारी के रूप में हुई है, जो वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के कुल 6 मामलों को सुलझाने का दावा किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को एएटीएस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर चोरी की स्कूटी के साथ इलाके में आने वाला है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और एसीपी रणजीत ढाका के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई रवि सैनी और कई अन्य हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे. शातिर ऑटो लिफ्टर की कहानी टीम ने अशोक विहार स्थित प्रेम बाड़ी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की. कुछ ही समय बाद एक संदिग्ध स्कूटी सवार को आते देखा गया. पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया. जांच करने पर पता चला कि वह जो होंडा एविएटर स्कूटी चला रहा था, वह मॉडल टाउन थाने से चोरी की गई थी. दिल्ली पुलिस की पुछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे 26 वर्षीय राजा उर्फ बिहारी से जब कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह ड्रग्स और शराब का बुरी तरह आदी है. अपनी इन महंगी आदतों और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसके पास पैसों की कमी रहती थी, जिसकी भरपाई के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना. वह अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों या रिहायशी कॉलोनियों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था. वह इन वाहनों को न केवल बेचने के लिए चुराता था, बल्कि चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल स्नैचिंग जैसे अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए भी करता था. ब्रांडेड शराब पीने का शौकीन पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि राजा उर्फ बिहारी कोई मामूली चोर नहीं है. वह दिल्ली के अशोक विहार थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है. उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, स्नैचिंग और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 14 मामले दर्ज हैं. वह बार-बार जेल जाने के बावजूद बाहर आकर फिर से वारदातों में शामिल हो जाता था. पुलिस उसे एक ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ मानती है, जो समाज के लिए खतरा बना हुआ था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. इनमें अलग-अलग थानों से चोरी की गई गाड़ियां शामिल हैं. मॉडल टाउन थाने में दर्ज दो होंडा एक्टिवा और एक होंडा एविएटर स्कूटी बरामद हुआ है. आदर्श नगर थाने में एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा की बरामदगी हुई है. इसके साथ ही सुभाष प्लेस और समयपुर बादली थाने में दर्ज एक-एक एक्टिवा स्कूटी की बरामदगी हुई है.

चड्डी-बनियान, ठक-ठक और बैंड-बाजा के बाद राजधानी में ‘गला घोटू गैंग’ का आतंक! मौजपुर वाली घटना से दिल्ली सन्न | gala ghotu gang active in delhi after maujpur cctv video thak thak band baja chaddi bnaiyan gangs delhi police

authorimg

नई दिल्ली. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के मौजपुर इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है. 10 फरवरी 2026 की रात करीब 1:00 बजे एक युवक अपने काम से घर लौट रहा था. तभी ‘गला घोटू गैंग’ के तीन सदस्यों ने उसे पीछे से दबोच लिया. एक बदमाश ने उसका गला इतनी जोर से घोंटा कि वह बेदम होकर सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से 250 रुपये और बैग छीना और फरार हो गए. सबसे शर्मनाक बात यह रही कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि कई गाड़ियां वहां से गुजरीं, लेकिन किसी ने रुककर मदद करना जरूरी नहीं समझा. दिल्ली में ठक-ठक, चड्डी बनियान और बैंड-बाजा गैंग के बाद गला घोटू गैंग ने आतंक फैला रखा है. दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड और हालिया ‘ऑपरेशन गैंग-बस्ट 2026’ के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर फिलहाल एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े गैंग सक्रिय हैं. बढ़ते अपराधों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जनवरी 2026 में एक बड़ा अभियान शुरू कर रखा है. इसके बाद भी इस तरह के वारदा सामने आ रहे हैं, जो हैरान करने वाले हैं. मौजपुर की घटना के बाद पुलिस ने विशेष गश्त बढ़ा दी है और ‘गला घोटू गैंग’ के कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 1. गला घोटू गैंग: यह गैंग अंधेरे और सुनसान रास्तों पर पैदल चलने वालों को निशाना बनाता है. एक सदस्य पीछे से अचानक गला दबाता है जिससे शिकार बेहोश या सुन्न हो जाता है और बाकी सदस्य कुछ ही सेकंड में लूटपाट कर भाग जाते हैं. 2. ठक-ठक गैंग: यह दिल्ली का सबसे पुराना और शातिर गैंग है. ये कार की खिड़की थपथपाकर ड्राइवर को झांसा देते हैं कि ‘नीचे तेल गिर रहा है’ या ‘आपका टायर पंचर है’ जैसे ही ड्राइवर बाहर निकलता है, ये कार के अंदर रखे बैग या कीमती सामान लेकर चंपत हो जाते हैं. 3. नमस्ते गैंग: इस गैंग के सदस्य बहुत ही सभ्य बनकर आते हैं. ये राहगीरों को ‘नमस्ते’ करते हैं और ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वे पुराने जानकार हों. बातों-बातों में ये हाथ मिलाते हैं या गले मिलते हैं और इसी दौरान चेन या मोबाइल उड़ा लेते हैं. 4. छल्ला गैंग: ये सड़क पर नकली ‘सोने का छल्ला’ गिरा देते हैं और राहगीर से पूछते हैं कि क्या यह उनका है. जैसे ही शिकार लालच में आता है, इनके अन्य साथी वहां आकर विवाद शुरू कर देते हैं और इसी शोर-शराबे में शिकार का पर्स या फोन लूट लिया जाता है. 5. बैंड-बाजा गैंग: ये गैंग शादियों के सीजन में सक्रिय होता है. अच्छे कपड़े पहनकर ये शादियों में मेहमान बनकर घुसते हैं और शगुन के लिफाफे या गहनों के बैग पर हाथ साफ करते हैं. दिल्ली की सड़कों पर ‘गला घोटू गैंग’ जैसी वारदातें एक-दो नहीं बल्कि कई अलग-अलग गिरोहों के सक्रिय होने की वजह से हो रही हैं. दिल्ली में पुलिस की रिपोर्टों के मुताबिक राजधानी में कुल लगभग 95 से ज़्यादा गैंग सक्रिय हैं जो लूट-डकैती, हत्या, रंगदारी, शस्त्र अपराध और अन्य संगठित अपराधों में शामिल हैं.